24.1 C
Ranchi
Friday, November 13, 2026
Advertisement
Home Blog Page 612

गुमला में 19 से 26 जून तक मादक पदार्थों के विरुद्ध विशेष जागरूकता अभियान

0

गुमला: जिले के नागरिकों को नशीले पदार्थों के सेवन से बचाने और जागरूक करने के उद्देश्य से गुमला जिला प्रशासन ने 19 जून से 26 जून 2024 तक विशेष जागरूकता अभियान आयोजित करने की घोषणा की है। बुधवार को जिला समाज कल्याण विभाग और जिला सूचना एवं जन संपर्क विभाग के सहयोग से उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने इस अभियान की शुरुआत जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर की।

उपायुक्त ने की अपील

उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने कहा, “मादक पदार्थों का दुरुपयोग समाज में विकराल रूप ले रहा है और यह समाज के लिए हानिकारक है। इसके बढ़ते दुरुपयोग को कम करने के लिए तस्करों और उपयोगकर्ताओं के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ समाज, विशेष रूप से किशोरों और युवाओं को इसके दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक करना अत्यंत आवश्यक है।”

जागरूकता रथ और अभियान की जानकारी

अगले सात दिनों तक जागरूकता रथ विभिन्न प्रखंडों में भ्रमण करेगा। इस दौरान नुक्कड़ नाटक, गोष्ठी और वर्कशॉप जैसी गतिविधियों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा। राज्य सरकार के निर्देशानुसार यह अभियान जिले में विशेष जागरूकता कार्यक्रम के रूप में संचालित किया जाएगा।

अवैध मादक पदार्थों की बिक्री अपराध

उपायुक्त ने बताया कि 18 वर्ष से कम आयु के लोगों को मादक पदार्थ बेचना, शिक्षण संस्थानों के 100 मीटर के क्षेत्रफल में मादक पदार्थ बेचना, मादक पदार्थों की गैरकानूनी खेती, उत्पादन, भंडारण, बिक्री और परिवहन दंडनीय अपराध है। इन अपराधों में कठोर सजा का प्रावधान है, जिसमें 20 साल तक की सजा और दो लाख रुपये या अधिक का जुर्माना शामिल है। कुछ मामलों में मृत्युदंड भी दिया जा सकता है।

नशा छुड़ाने के लिए संपर्क करें

यदि कोई व्यक्ति स्वयं या उनके परिवार के सदस्य नशे की चपेट से मुक्ति पाना चाहते हैं, तो वे रिनपास रांची, केंद्रीय मनोचिकित्सा संस्था रांची, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान देवघर, जिला अस्पताल के आईसीटीसी/एआरटीसी परामर्श केंद्र से संपर्क कर सकते हैं।

सूचना देने के लिए टोल फ्री नंबर

जिला प्रशासन ने अपील की है कि यदि किसी को अवैध मादक पदार्थों की बिक्री, अफीम की खेती आदि की जानकारी हो तो वह टोल फ्री नंबर 112 पर सूचना दे सकते हैं। प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई की जाएगी और सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।

इस अभियान में परियोजना निदेशक आईटीडीए, एसडीओ सदर, एसडीओ चैनपुर, एसडीओ बसिया, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, प्रभारी जिला सूचना एवं जन संपर्क पदाधिकारी सहित जिले के विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी और विभिन्न प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचल अधिकारी मौजूद थे।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया।

Edited by – Sanjana Kumari.

राम भक्तों के लिए

सिसई में मिले शव के हत्यारे गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

0

गुमला: सिसई प्रखंड में 9 जून 2024 को सिसई थाना अंतर्गत ग्राम मूर्गु और बरगाँव के बीच पारस नदी के कुएं में एक अज्ञात शव बरामद हुआ था। इस घटना के संबंध में सिसई थाना में कांड संख्या 64/2024, दिनांक 09/06/2024 के तहत धारा 302/201 भा.दं.वि. के तहत मामला दर्ज किया गया था।

अनुसंधान के दौरान अज्ञात शव की पहचान कुश महतो, उम्र 30 वर्ष, पिता उदित महतो, निवासी डुमरला, पोस्ट खरका, थाना गुमला के रूप में की गई। इसके बाद एक छापामारी दल का गठन किया गया जिसमें अनुसंधानकर्ता प्रमोद कुमार, आशीष कुमार, अनुज कुमार, और आरक्षी नरेंद्र सरदार तथा संदीप एक्का शामिल थे।

छापामारी दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस कांड में संलिप्त सुनील उरांव, उम्र 22 वर्ष, पिता स्व. डिलू उरांव, निवासी बरगाँव, पति टोली, थाना सिसई को 19 जून 2024 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया और गुमला जेल भेज दिया गया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से समाज में न्याय और सुरक्षा का संदेश पहुंचा है।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया।

Edited by – Sanjana Kumari.

राम भक्तों के लिए

राहुल गांधी के जन्मदिन पर गांधी मोहल्ला में केक काटकर मनाई खुशी

0

गुमला: गुमला जिला मुख्यालय में कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में करौंदी नगर स्थित गांधी मोहल्ला में राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन झारखंड राज्य कोऑर्डिनेटर निशा भगत के नेतृत्व में किया गया। इस मौके पर केक काटकर खुशी का इजहार किया गया और पौधारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में निशा भगत, गुमला जिला कोऑर्डिनेटर अंजलि बाड़ा, कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ के गुमला जिला अध्यक्ष हंदू भगत, कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष विष्णु राम, और राजू महतो सहित कई आमंत्रित सदस्य उपस्थित थे। निशा भगत ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी देश के जननायक हैं और भविष्य में देश का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन को भारी बहुमत मिला और मोदी सरकार को गठबंधन का सहारा लेना पड़ा।

कार्यक्रम के दौरान संविधान की रक्षा के लिए शपथ दिलाई गई। निशा भगत ने कहा कि मोदी सरकार के समय में जनता महंगाई की मार झेल रही है। इस अवसर पर हिंदू भगत, विष्णु राम, उषा नायक, राजू महतो, जयदेव नायक, अंजलि बाड़ा, मावली देवी, राधा देवी, भूषण नायक, छोटू नायक, देवकी देवी, रीको देवी, संजय नायक सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया।

Edited by – Sanjana Kumari.

राम भक्तों के लिए

12 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को किया गिरफ्तार

0

गुमला – गुमला जिला अंतर्गत चैनपुर थाना क्षेत्र के जनावल महुआ टोली से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां गांव के एक युवक ने 12 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

घटना सोमवार दोपहर 3 बजे की है, जब महुआ टोली गांव की एक 12 वर्षीय बच्ची बारिश से बचने के लिए गांव के ही विमल किण्डो के छप्परनुमा आंगन में पहुंची। उस समय विमल के घरवाले बाहर काम पर गए हुए थे और वह घर पर अकेला था। इस मौके का फायदा उठाते हुए, विमल ने बच्ची को अंदर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने बच्ची को घर से भगा दिया।

बच्ची बिना कपड़ों के ही रोते-बिलखते अपने फुआ के घर पहुंची और पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद मामला गांव के पंच के पास पहुंचा, जहां पंच ने इसे गांव में ही सुलझाने की कोशिश की। जब मामला नहीं सुलझा, तो परिजनों ने मंगलवार को चैनपुर थाना में विमल किण्डो के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया।

चैनपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी विमल किण्डो को गांव से गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच में जुटी हुई है।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया।

Edited by – Sanjana Kumari.

राम भक्तों के लिए

शहरी क्षेत्र में अतिक्रमण करने पर लगेगा भारी जुर्माना: न. प. प्रशासक

0

गुमला: नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी/प्रशासक दिलीप कुमार ने आज शहरी क्षेत्र में विभिन्न दुकानों का निरीक्षण किया और अतिक्रमण हटाने के सख्त निर्देश दिए। प्रशासक ने स्पष्ट किया कि सड़क किनारे अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को भारी जुर्माना भरना पड़ेगा।

सब्जी विक्रेताओं को वेंडिंग जोन में दुकान लगाने के निर्देश

प्रशासक ने सब्जी विक्रेताओं को पूर्व की भांति टंगरा मार्केट स्थित वेंडिंग जोन में दुकान लगाने का निर्देश दिया।

अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान

न. प. प्रशासक ने आज पालकोट रोड स्थित नगर परिषद कार्यालय से सिसई रोड, पोद्दार धर्मशाला तक, और टावर चौक से मेन रोड होते हुए जशपुर रोड तक सभी दुकानों का दौरा किया। उन्होंने देखा कि कई दुकानदारों ने अपने दुकानों के बाहर सड़क तक सामान रखा हुआ है, जिससे आम नागरिकों को आवागमन में परेशानी होती है और ट्रैफिक अव्यवस्थित हो जाता है।

साफ-सफाई के निर्देश

प्रशासक ने सभी दुकानदारों को अपने दुकानों के बाहर साफ-सफाई करने और डस्टबिन का उपयोग करने के निर्देश दिए। उन्होंने मधुबाला गली में स्थित दुकानों के बाहर साफ-सफाई बनाए रखने के लिए सफाई गाड़ी को सुबह 11 बजे 15 मिनट तक खड़ा करने का निर्देश भी दिया, ताकि सभी कूड़ा गाड़ी में ही डाला जा सके।

अभियान का उद्देश्य

न. प. प्रशासक ने कहा कि यह अभियान ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने और साफ-सफाई बनाए रखने के उद्देश्य से प्रारंभ किया गया है। यह अभियान निरंतर चलाया जाएगा। शहरी क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में अब नियमित कूड़े की गाड़ी का भ्रमण करवाया जा रहा है और चौक-चौराहों एवं नालियों की भी सफाई तेजी से की जा रही है।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया।

Edited by – Sanjana Kumari.

राम भक्तों के लिए

नशाखोरी के लिए पैसे नहीं मिलने पर बेटे ने मां की हत्या की

0

गुमला: गुमला जिला के सिसई थाना क्षेत्र के टोली गांव में 45 वर्षीय महिला बुधमनी देवी की हत्या के मामले ने सबको झकझोर कर रख दिया है। आरोप है कि बुधमनी देवी की हत्या उनके अपने बेटे ने की, क्योंकि उसने नशे के लिए पैसे नहीं दिए थे।

मृतक के पति, रोपना उरांव ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उनका बेटा नशे का आदी था और बिना नशे के रह नहीं सकता था। घटना के दिन, पैसे नहीं मिलने पर आक्रोशित बेटे ने अपनी मां की पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। रोपना उरांव ने यह भी बताया कि बेटे ने अपनी मां को मारते समय कोई रहम नहीं किया और बिना किसी पछतावे के उसे मौत के घाट उतार दिया।

घटना की सूचना मिलते ही सिसई थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और बुधमनी देवी के शव को पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।

इस दुखद घटना ने पूरे गांव को सदमे में डाल दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी बेटे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया।

Edited by – Sanjana Kumari.

राम भक्तों के लिए

कहकशां परवीन के आकस्मिक निधन पर झारखंड राज्य उर्दू शिक्षक संघ ने व्यक्त किया शोक

0

गुमला: रांची यूनिवर्सिटी की पूर्व उर्दू विभागीय अध्यक्ष और उत्कृष्ट लेखिका कहकशां परवीन के आकस्मिक निधन की खबर से झारखंड और बिहार में उनके चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ गई है। स्वर्गीय कहकशां परवीन के निधन से झारखंड राज्य उर्दू शिक्षक संघ भी गहरे दुख में है।

संघ के महासचिव अमीन अहमद और प्रवक्ता शहजाद अनवर ने कहकशां परवीन को उर्दू भाषा में उनकी उत्कृष्ट और दमदार लेखनी के माध्यम से एक अलग पहचान बनाने वाली सितारा बताते हुए शोक व्यक्त किया। अमीन अहमद ने कहा, “झारखंड राज्य उर्दू शिक्षक संघ के समस्त साथियों की ओर से मरहूम के आत्मा की शांति के लिए अल्लाह से दुआ की जा रही है। उनके घरवालों और चाहने वालों को अल्लाह सब्र दे।”

परवीन के निधन से उर्दू साहित्य जगत में एक बड़ी क्षति हुई है। उनके द्वारा किए गए कार्य और उनकी लेखनी हमेशा याद रखी जाएगी। इस दुखद घड़ी में संघ के सभी सदस्य उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया।

Edited by – Sanjana Kumari.

राम भक्तों के लिए

जिले में 19 जून को मनाया जाएगा विश्व सिकल सेल एनीमिया दिवस, 0-40 वर्ष के नागरिकों का कराया जाएगा जांच

0

गुमला: कल दिनांक 19 जून को विश्व सिकल सेल अनीमिया दिवस है।इस अवसर पर पूरे गुमला जिला में वृहद रूप से सिकल सेल एनीमिया के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।जिसके तहत विद्यालयों में शिक्षकों एवं छात्रों को उक्त बीमारी के संबंध में जागरूक किया जायगा।

सभी बच्चों एवं शिक्षकों का सिकल सेल एनीमिया का निः शुल्क जाँच किया जाएगा।इसके लिए सभी कस्तूरबागांधी एवं आवासीय विद्यालयों में सभी छात्राओं एवं छात्रों का सिकल सेल एनीमिया की जांच करने की तैयारी की जा रही है। उक्त जानकारी स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी (एसीएमओ) डॉ. प्रमोद कुमार सिन्हा के द्वारा दी गई।

ज्ञात हो की सिकल सेल एनीमिया एक अनुवांशिक बीमारी है जिसमें RBC हसिया के आकार का हो जाता है।यह RBC जल्दी टूट जाता है और व्यक्ति खून की कमी से ग्रसित हो जाता है।सिकल सेल एनीमिया से ग्रसित मरीजों को खून की कमी ,कमजोरी,थकान होना,कमर एवं जोड़ों में दर्द होसकता है।गंभीर रूप से ग्रसित व्यक्ति को बार बार खून चढ़ाना पड़ता है।गुमला जिला में 0-40 वर्ष के सभी लोगों का खून जाँच किया जा रहा है।

यह कार्यक्रम 1 नवंबर 2022 से शुरु किया जा चुका है।जाँच के बाद लोगों को विवाह पूर्व काउंसलिंग की जा रही है जिससे की विवाह के उपरान्त उनके बच्चों को बीमारी से बचाया जा सके और जिला में सिकल सेल एनीमिया के प्रसार को रोका जा सके। इस बीमारी का जाँच ही बचाव है।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया।

राम भक्तों के लिए

साप्ताहिक जन शिकायत दिवस में आम नागरिकों को मिल रही है सहायता, त्वरित कारवाई एवं समस्या के निष्पादन को लेकर उपायुक्त के निर्देश पर लगातार की जा रही है कार्रवाई

0

आज के साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस में लगभग 50 से अधिक आवेदकों ने की उपायुक्त से मुलाकात

बसिया प्रखंड की दिव्यांग बेटी सरोज बरला को उनके रोजगार संवर्धन के लिए उपायुक्त के द्वारा तीन सिलाई मशीन का किया गया वितरण

गुमला: आज मंगलवार को उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभागार में आयोजित साप्ताहित जन शिकायत दिवस में जिले के दूर दराज से लगभग 50 से अधिक आवेदकों ने आकर उपायुक्त से मुलाकात की। प्रत्येक सप्ताह मंगलवार को आयोजित पूर्वाह्न 11:00 बजे से प्रारंभ जन शिकायत निवारण दिवस में लगातार सैंकड़ों आवेदकों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है।

दिव्यांग बेटी सरोज बरला को उनके रोजगार संवर्धन के लिए मिली सहायता

इसी क्रम में पिछले माह जन शिकायत दिवस में उपायुक्त से मिलने बसिया प्रखंड की दिव्यांग बेटी सरोज बरला ने अपने रोजगार संवर्धन के लिए उपायुक्त से सहायता की मांग की थी। उन्होंने सिलाई करने की ट्रेनिंग ली थी एवं वह स्वयं दिव्यांग होते हुए भी अन्य महिलाओं को रोजगार करने के लिए प्रेरित करती हैं एवं उन्हें भी सिलाई करना सिखाती है, सरोज की प्रतिभा एवं कुछ करने की इच्छा को देखते हुए आज मंगलवार को उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के सहयोग से सरोज को 3 सिलाई मशीन टेबल के साथ प्रदान किया गया।

सरोज बरला कहती हैं कि उन्हें 1 माह में ही उपायुक्त से सहायता मिल गई जिसके लिए वे बेहद खुश है उन्होंने उपायुक्त द्वारा किए गए इस सहयोग के प्रति आभार प्रकट किया। सरोज कहती है कि वह इस मशीन से अपने संस्था को विस्तारित रूप देंगी एवं और भी महिलाओं को सिलाई करना सिखाएंगी एवं अपने साथ साथ अन्य महिलाओं को भी रोजगार करने हेतु प्रेरित करेंगी।

आज 50 से अधिक आवेदकों ने अपनी समस्याओं को रखा उपायुक्त के समक्ष..

गुमला के पालकोट रोड में रहने वाले विकास कुमार ने अपना आवेदन समर्पित करते हुए बताया कि उनकी हार्डवेयर की दुकान शॉर्ट सर्किट होने के कारण जल गई, जिसमें लगभग 6.5 लाख रुपए के संपत्ति का नुकसान हुआ, दुकान के जलने से उनके घर की आमदनी ठप हो गई है, जिसपर उन्होंने उपायुक्त से सहायता की मांग की।

उपायुक्त ने उक्त आवेदन को एसडीओ गुमला को अग्रसारित किया एवं त्वरित रूप से पूरे मामले की जांच एवं उन्हें नियमानुसार सहायता राशि देने हेतु सहयोग करने के निर्देश दिए।

इसी प्रकार से वन तालाब के समीप रहने वाली गायत्री देवी ने अपना आवेदन समर्पित करते हुए उनके घर के ऊपर से गुजरने वाले 1100v के तार को सुरक्षा के दृष्टिकोण से हटवाने की मांग की। घाघरा निवासी सुषमा कुमारी ने अपनी दिव्यांगता के विषय में उपायुक्त को जानकारी दी एवं उन्होंने बैटरी चालित रिक्शा की मांग की।

घाघेक निवासी दिव्यांग सुशील उरांव ने बताया कि वे वर्ष 2016 से मनरेगा विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्य कर रहें हैं। सुशील ने उपायुक्त से घाघरा प्रखंड में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर स्थाई करने एवं लंबित बकाया मानदेय राशि के भुगतान कराने हेतु उपायुक्त से सहायता की मांग की। जिसपर उपायुक्त ने उन्हें आश्वस्त किया एवं निश्चित होकर जाने के लिए कहा।

इसके अलावा आज जनता दरबार में राशन, पेंशन, आवास योजना, निजी एवं सामाजिक मुद्दों को लिए आवेदकों ने उपायुक्त से मुल्कात की। एवं सभी की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना एवं सभी विषयों पर अविलंब कार्रवाई करने हेतु अधिनस्तो को आवश्यक निर्देश दिए।

इस दौरान मुख्य रूप से सामाजिक सुरक्षा सहायक निदेशक ललन कुमार रजक सहित अन्य संबंधित कर्मी मौजूद रहें।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया।

 

राम भक्तों के लिए
0

सरना-सनातन-जैनधर्म का संगम होगा बिरसा-लुगुबुरू-पारसनाथ-बाबाधाम कॉरिडोर: सुदिव्य 

 विधायक ने कहा-कॉरिडॉर निर्माण में राज्य सरकार करीब एक हजार करोड़ खर्च करेगी

 गिरिडीह शहर को ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए 30 किलोमीटर की प्रस्तावित रिंग रोड मिशन मोड़ तक का डीपीआर तैयार हो रहा है

 गिरिडीह (कमलनयन) : झारखंड में समावेशी विकास की अवधारणा पर काम कर रही महागठबंधन सरकार में झामुमो के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन सरकार भी पूर्व सीएम हेमंत सोरेन सरकार की तर्ज पर राज्य के विकास को गति देने की दिशा में काम कर रही है। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन झारखंडियों के जीवन स्तर मे सुधारलाने के साथ हि झारखंड को विकसित प्रदेश की श्रेणी मे लाने के ठोस और सार्थक योजनाए बना रहे है। सीएम चंपाई सोरेन सरकार ने झारखंड में विभिन्न धर्मों के प्राचीन उपासना स्थलों की यात्रा सुलभ और सरल बनाने के मकसद से रांची-देवघर तक बिरसा-लुगुबुरु- पारसनाथ-बाबाधाम-होली टुरिस्ट कोरिडॉर को नीतिगत मंजूरी प्रदान कर विकसित राज्य की दिशा में प्रभावी कदम बढ़ाया है। इस बाबत जेएमएम के वरिष्ठ नेता गिरिडीह के विधायक सुदिव्य कुमार ने बताया कि प्रस्तावित बिरसा-लुगुबुरू-पारसनाथ – रजरप्पा-बाबाधाम तक के 170 किलोमीटर कॉरिडोर के तहत रांची, ओरमांझी, गोला- रजरप्पा, डुमरी-मधुबन, गिरिडीह, बुढई-देवघर शामिल है। उन्होंने कहा कि एक हजार करोड़ के अधिक की इस परियोजना होली टुरिस्ट कॉरिडॉर का निर्माण कार्य स्टेट हार्ईवे ऑथिरिटी ऑफ झारखंड (सेज) के द्वारा किया जाना है। परियोजना के डीपीआर बनाने का काम अंतिम चरण में है। उन्होंने आशा जताई की जिस गति से कागजी काम आगे बढ़ रहा है, अगर सब कुछ ठीक रहा तो दुर्गापूजा तक परियोजना का शिलान्यास संभव है।

गिरिडीह-डुमरी रोड के रिंग रोड पर भी काम किया जा रहा है

विधायक ने कहा कि इस कॉरिडोर के बन जाने से सनातन धर्मियों का मां छिन्नमस्तिके तीर्थ क्षेत्र सरनाधर्म के लुगुगुरु घंटाबाडी धर्मगझढ़, मारंग बुरु तीर्थस्थल  (पारसनाथ) एवं जैन धर्मावलम्बियों के सर्वोच्च तीर्थ क्षेत्र शिखर जी मधुबन आने वाले पर्यटकों की सड़क यात्रा सुगम और सरल हो जायेगी। इसके साथ ही रांची से भाया गिरिडीह-बाबाधाम जानेवाले पर्यटकों की सड़क मार्ग की दूरी भी लगभग 50 किलो मीटर कम हो जायेगी, जिससे समय और बजट की बचत होगी। उन्होंने कहा कि 2019 से ही उनकी सरकार सर्वधर्म समभाव के दृष्टिकोण के आधार पर समावेशी विकास कर रही है। कई प्रकार के षड्यंत्रों-विध्न बाधाओं के बावजूद सीमित संसाधनों में प्रदेश को विकसित बनाने की दिशा में उनकी सरकार यथासंभव सार्थक प्रयास में लगा हुआ है। अपने विधानसमा क्षेत्र गिरिडीह को लेकर विधायक ने कहा कि गिरिडीह शहर को ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात मिल सके। इसको लेकर 30 किलोमीटर की प्रस्तावित रिंग रोड मिशन मोड तक का डीपीआर भी जल्द तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा गिरिडीह-डुमरी रोड के जोड़ापहाड़ी के समीप एक अन्य रिंग रोड पर भी काम किया जा रहा है, जिसमें सीसीएल के चिंकल्स अग्दोनी, गाडी, चतरो वाया महुआर होते हुए बेंगाबाद प्रखण्ड को जोडा जाना है। राज्य सरकार मंत्री बसंत सोरेन ने इसके निर्माण की मंजूरी दे दी है, जिसमें दो अंडरपास के साथ चार ब्रिज का निर्माण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि तीनों प्रोजेक्ट केबिनेट में मंजूरी मिलते ही कार्य शुरू हो जायेगा।
राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium