26.1 C
Ranchi
Friday, November 13, 2026
Advertisement
Home Blog Page 622

कीटनाशक दवा खाने से युवती की मौत

0

गुमला – गुमला जिला अंतर्गत स्थित कामडारा प्रखंड के कुरकुरा थाना क्षेत्रांतर्गत इचागुटू गांव की युवती सोनी कुमारी ने कीटनाशक दवा खा ली थी जिसका इलाज के दौरान मौत हो गई इस घटना के संबंध में मृतक सोनी कुमारी का चचेरा भाई ने थाना में फर्द बयान में बताया है कि फोन के माध्यम से बड़ी माँ रोहिनी देवी सूचना दिया गया कि सोनी कुमारी का तवियत खराब है। सूचना पाकर मैं वहाँ पहुंचा तो देखा कि सोनी कुमारी अपने घर में बिस्तर पर लेटी थी तथा कुछ ही देर बाद उल्टी हुआ।

उल्टी होने के बाद कीटनाशक दवा का गंध आ रहा था। तब उससे पुछने पर वह बताई कि कीटनाशक दवा. खा ली है। इसके तुरंत बाद हम सभी सोनी कुमारी का ईलाज हेतु बसिया रेफरल अस्पताना लेकर ‌गए और प्राथमिक कराये। बसिया रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया गया और सदर अस्पताल, गुमला लाने के क्रम मेही सोनी कुमारी की मृत्यु हो गई।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया।

राम भक्तों के लिए

साइकिल सवार व्यक्ति को बाइक ने मारी जोरदार टक्कर, सिर में लगी गंभीर चोट

0

गुमला – गुमला जिला अंतर्गत स्थित रायडीह थाना क्षेत्र के कटकाया के समीप बाइक के टक्कर से कटकाया निवासी 48 वर्षीय सुनील एक्का गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना में उसके सिर में गंभीर चोट लगी। वही बाइक सवार तेजी से घटना स्थल से फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक व्यक्ति किसी काम से मांझा टोली गया था।

वहीं वापसी के क्रम में कटकाया के समीप बाइक सवार उसे टक्कर कर मारकर घटनास्थल से फरार हो गया घटना की जानकारी पर परिजन तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायडीह में भर्ती कराए। जहां इलाज के उपरांत गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया।

राम भक्तों के लिए

20 हजार चोरी के आरोपित एक युवक को गोवा पुलिस ने पालकोट थाना पुलिस के सहयोग से पकड़ा और अपने साथ ले गयी गोवा

0

गुमला – गुमला जिला अंतर्गत स्थित पालकोट थाना क्षेत्र के तेतरा टोली निवासी युवक अमित बिरसा लोहरा को गोवा पुलिस ने पालकोट थाना पुलिस के सहयोग से उसके घर से उसे गिरफ्तार अपने साथ ले गयी गोवा , गोवा पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने के उपरांत उसे लेकर अपने साथ गोवा चली गई। जानकारी के मुताबिक उक्त युवक गोवा के एक दुकान में काम करता था और कुछ माह पूर्व ही वह अपने घर लौटा था , उसने मौका देख कर₹20000 की चोरी कर गोवा से रफू चक्कर हो गया थी

इस संबंध में उक्त दुकान के मालिक ने गोवा थाना पुलिस में चोरी की एक प्राथमिक की दर्ज कराई थी , अनुसंधान के क्रम में अमित का नाम सामने आया था , इसके बाद गोवा पुलिस ने पालकोट थाना पुलिस के समक्ष पहुंचकर और पालकोट थाना पुलिस के सहयोग से उक्त युवक को रिमांड मैं लेकर अपने साथ गोवा चली गई।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया।

राम भक्तों के लिए

विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्रामीणों ने लिया जल, जंगल और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

0

गुमला : गुमला जिले के बसिया स्थित वन विभाग और टाटा कंपनी के तत्वावधान में शनिवार को जगजोर गांव में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों को जल, जंगल एवं पर्यावरण के संरक्षण का संकल्प दिलाया गया।

टाटा कंपनी के सीओ अमित कुमार ने इस अवसर पर कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस का उद्देश्य हम सभी को जंगल बचाने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने बताया कि पेड़-पौधों की कटाई के कारण पूरा मानव जीवन खतरे में है और हर व्यक्ति को पौधे लगाकर जंगल की रक्षा करने का संकल्प लेना चाहिए। अमित कुमार ने ग्रामीणों को शपथ दिलाई और जंगल बचाने के लिए प्रेरित किया।

वनपाल लिबनुस कुल्लू ने रक्षाबंधन के अवसर पर पेड़ों में रक्षा सूत्र बांधने की तुलना करते हुए कहा कि हमें भी पेड़ों की रक्षा का संकल्प लेना चाहिए, क्योंकि जंगल है तो जीवन है। उन्होंने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण के लिए पूरे विश्व में मनाया जाता है। उन्होंने ग्रामीणों के प्रयास की सराहना की और इसे जारी रखने की अपील की।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया।

राम भक्तों के लिए

21 जून 2024 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर किया जा रहा है प्रचार प्रसार ।

0

गुमला – गुमला जिला अंतर्गत स्थित सिसई प्रखंड मुख्यालय में योग गुरु सह योग प्रचारक गजराज महतो ने 21 जून अंतराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर प्रखण्ड में योग को लेकर ब्यापक प्रचार प्रसार में जुट गए हैं.इसके नामित उन्होंने प्रखण्ड के विभिन क्षेत्रों में लगातार में सात दिनों तक योग एवं ध्यान शिविर लगाकर लोगो को योगाभ्यास कराया और योग के प्रति लोगो को जागरूक किया.साथ ही योग के लाभों की जानकारी दी.

शनिवार को उन्होंने सिसई के छारदा रोड़ स्थित आम बगीचा परिसर मे आसपास के सभी माताऐं, बहनें, युवा, बच्चों को योग कराकर इसका समापन किया.अंतराष्ट्रीय योग दिवस के दिन आयुष मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा आश्रम बालिका उच्च विद्यालय कुम्हार मोड़ में सात बजे सुबह से होने वाली योगाभ्यास में शामिल होने का अपील किया.योग गुरु ने कहा जीवन मे योग को अपनाकर स्वस्थ निरोगी जीवन जिया जा सकता है.

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया।

राम भक्तों के लिए

मोटर दुर्घटना दावा वाद हेतु विशेष लोक अदालत में 2010 के मामले का निष्पादन, जिला जज ने पीड़ित को दिया चेक।

0

गुमला – झालसा रांची के निर्देशानुसार, जिला विधिक सेवा प्राधिकार गुमला के तत्वाधान में तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार गुमला ध्रुव चंद्र मिश्र के मार्गदर्शन में शनिवार को व्यवहार न्यायालय गुमला में विशेष लोक अदालत (मोटर दुर्घटना दावा मामले) का आयोजन किया गया । इस विशेष लोक अदालत में चार बेंचों का गठन किया गया । प्रथम बेंच में प्रेम शंकर एडीजे प्रथम ,दूसरे बेंच में मनोज शर्मा एडीजे द्वितीय ,तीसरे बेंच में भूपेश कुमार एडीजे तृतीय,चौथ बेंच में दोसंजीव भाटिया एडीजे चतुर्थ थे।

इस इस विशेष लोक अदालत में कूल 96 मामले समझौता के लिए रखे गए थे जिसमें दोनों पक्षो की सहमति से समझौता के आधार पर 22 मामलों का निष्पादन किया गया जिसमें कुल 15276497 /- ( एक करोड़ बावन लाख छिहत्तर हजार चार सौ संतानवे )रुपए इंश्योरेंस कंपनियों द्वारा मोटर दुर्घटना पीड़ितों के आश्रितों को दिया गया तथा एक मामला जो 2010 में सिविल कोर्ट से होते हुए उच्च न्यायालय गया था जिसमें उच्च न्यायालय के द्वारा अवार्ड पारित किया गया था तथा बाद एग्जीक्यूशन में चल रहा था जिसका आज निष्पादन हुआ और पीड़ित को मुआवजा का राशि का चेक माननीय जिला जज के द्वारा प्रदान किया गया।

इस विशेष लोक अदालत के अवसर पर प्रधान जिला जज ने बताया की लोक अदालत दोनों पक्षों के समझौता के आधार पर होता है इसलिए इसमें समय, पैसे की बचत के साथ-साथ दोनों पक्ष की जीत भी होती है । मंच संचालन अवर न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार राम कुमार लाल गुप्ता ने किया ।
विशेष लोक अदालत उद्घाटन में न्यायिक पदाधिकारी गण, स्थाई लोक अदालत के सदस्य ,बार के अध्यक्ष, अधिवक्तागण , सिविल कोर्ट के कर्मचारी गण,पक्षकार आदि उपस्थित रहे।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया।

राम भक्तों के लिए

अंधड़ पानी के कारण पेड़ उखड़कर एक ट्रक में गिरा और रास्ते में चल रहे , कई राहगीर बाल बाल बच्चे ।

0

उक्त घटना से किसी प्रकार की जान माल की नुकसान नहीं हुईं।

किसी प्रकार की जान माल की नुकसान नहीं हुए ।

गुमला – गुमला जिला सहित , बसिया थाना क्षेत्र में एकाएक मौसम ने मिजाज बदला और अंधड़ , पानी और आकाशीय बिजली ( वज्रपात ) शुरू हो गयी , इसी क्रम में बसिया थाना क्षेत्र स्थित सोलंगबिरा बरटोली के समक्ष , अचानक एक बड़ा पेड़ उखड़ कर , एक चलते ट्रक में गिरा और रास्ते में चल रहे कई राहगीर बाल बाल बचे , परन्तु किसी प्रकार की कोई जान माल की क्षति नहीं हुई , मुख्य सड़क पर उक्त पेड़ गिरने के कारण उक्त रास्ते के दोनों तरफ वाहनों की लम्बी कतार लग गई, बाद में ग्रामीणों के घन्टों मेहनत और सहयोग से उक्त पेड़ को सड़क से काटकर हटाया गया, तब कहीं जाकर आवागमन सुचारू रूप से बहस हुई।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया।

राम भक्तों के लिए

अनियंत्रित तेज रफ्तार बाइक सवार ने ,पैदल चल रहे एक व्यक्ति को मारा जोरदार टक्कर और दोनों गिरकर हुए घायल।

0

गुमला – गुमला सदर थाना स्थित कार्तिक उरांव कॉलेज के समक्ष पैदल चल रहे , स्थानीय राज नगर निवासी अर्जून मिंज को , अनियंत्रित तेज रफ्तार से भाग रहे बाइक सवार वृन्दा खोपाटोली निवासी अजय उरांव पहले पुगू ग्राम के समक्ष एक अन्य बाइक सवार को टक्कर मारकर भागने के क्रम में ही , पैदल चल रहे अर्जुन मिंज को भी जोरदार टक्कर मार दिया और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये, बाद में घटनास्थल पर उपस्थित ग्रामीणों ने उक्त दोनों घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया , जहां डॉक्टरों की देखरेख में दोनों का इलाज चल रहा हैं।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया।

 

राम भक्तों के लिए

अनियंत्रित तेज रफ्तार से ट्रैक्टर चालक ने , टीवीएस सवार व्यक्ति को मारी जोरदार टक्कर और हुआ फरार ।

0

टीवीएस सवार चालक की इलाज के क्रम में हुई मौत ।

पोस्टमार्टम के बाद आज उक्त शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया हैं।

गुमला – गुमला सदर थाना स्थित चारो टोली ग्राम के समक्ष एक अनियंत्रित तेज रफ्तार से जा रहे , ट्रैक्टर ने टीवीएस सवार बसुआ डीपा टोली निवासी सह पॉलिटेक्निक कॉलेज गुमला में कार्यरत बंधनू उरांव को जोरदार टक्कर मारकर भागने में सफल रहा, वहीं उक्त घटनास्थल पर उपस्थित ग्रामीणों ने उसे इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिये रांची रिम्स रेफर कर दिया गया

उसके परिजन उसे रांची रिम्स ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे ,की इसी बीच इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई, उक्त सूचना मिलते ही गुमला सदर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुयें उक्त शव को पोस्टमार्टम हेतु गुमला सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस भेजवाया गया,जहां उक्त शव को शीतगृह में रखवाया गया और आज पोस्टमार्टम के बाद उक्त शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया हैं , पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी हैं।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया।

 

राम भक्तों के लिए

कोटमाटी ग्राम निवासी पिता ने अपने पुत्र के गुमशुदगी होने का घाघरा थाना में दिया लिखित आवेदन,खोजने की लगाई गुहार

0

गुमला – गुमला जिला अंतर्गत स्थित घाघरा थाना क्षेत्र के कोटामाटी ग्राम निवासी पिता मोहिद खान ने अपने नाबालिक पुत्र मोहम्मद कैफ खान की गुमशुदगी होने का घाघरा थाने में शुक्रवार को दिन के डेढ़ बजे लिखित आवेदन देकर पुलिस से खोजने की गुहार लगाई है।दिए गए आवेदन में मोहिद खान ने बताया कि उसका पुत्र मोहम्मद कैफ़ खान की उम्र 14 वर्ष है।वही गुरुवार को दिन के 6 बजे वह घर से निकला था। जिसके बाद वह घर नहीं लौटा।जिसके बाद सगे संबंधी परिवार जनों के बीच भी पता किया गया। लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद आज घाघरा थाने में लिखित आवेदन देकर पुत्र की गुणसूदगी होने का लिखित आवेदन दिया है। वही पिता ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जिन किन्हीं लोगो को उसका पुत्र दिखे ।तो इसकी सूचना थाना या अन्य लोगों को जरूर दे।ताकि उसका पुत्र मिल सके। साथ ही पिता ने यह भी बताया कि उसका पुत्र लगभग साढ़े 4 फीट का है। और ब्लू जींस और गुलाबी रंग का फूल शर्ट पहन कर घर से निकला है।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium