19.1 C
Ranchi
Friday, November 13, 2026
Advertisement
Home Blog Page 684

रैयत विस्थापित मोर्चा ने रैयतों के रोजगार को लेकर फैक्ट्री प्रबंधन के साथ की बैठक

0

खलारी। रैयत विस्थापित मोर्चा का प्रतिनिधि मंडल सोमवार को एरिया अध्यक्ष वीगन सिंह भोगता के नेतृत्व में खलारी सिमेंट फैक्ट्री प्रबंधन के साथ बैठक कर अपनी माँगों को रखा। वार्ता के दौरान श्री भोगता ने फैक्ट्री में चल रहे कार्य में स्थानीय रैयतों को रोजगार देने की बात रखी। उन्होंने कहा कि फैक्ट्री के स्थापना और कार्य के लिए स्थानीय रैयतों ने अपनी जमीन एवं सहयोग दिया और आज रैयत और उनके वंशजों को रोजगार के लिए भटकना पड़ रहा है। फैक्ट्री में सिमेंट उत्पादन पूरी तरह से बन्द कर कोयला का कारोबार किया जा रहा है जिसमें यहाँ के एक भी रैयत को रोजगार न देकर उनके साथ अन्याय किया जा रहा है जबकि रोजगार में प्राथमिक्ता के तौर पर रैयतों का अधिकार है। वहीं फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से आला अधिकारियों से विचार विमर्श के लिए पाँच दिनों का समय लिया गया है साथ ही मोर्चा से रैयतों की सूची उपलब्ध कराने को कहा है जिन्हें कार्य और प्राथमिक्ता के आधार पर रोजगार देने की बात कही गई है। मौके पर प्रबंधन की ओर से जेपी सिन्हा, रामअनुज सिंह एवं मोर्चा के तरफ से रामलखन गंझू, रंथू उराँव, विनय ख़लखो, अमृत भोगता, दामोदर गंझु, प्रभाकर गंझू, श्यामजी महतो, शिवनारायण लोहरा, राजेन्द्र उरांव, प्रेम गुप्ता, रामधारी गंझू, आजाद अंसारी, सुनील यादव, छोटु पाहन, चरकु गंझु, सुरेंद्र गंझू, किशुन गंझू, युगल गंझु सहित कई लोग मौजूद थे।

राम भक्तों के लिए

मोहन नगर में आजशू पार्टी की बैठक कर महिला संगठन को मजबूती देने पर दिया बल

0

डकरा। डकरा मोहन नगर में सोमवार को आजशू पार्टी खलारी की बैठक आहूत की गई जिसकी अध्यक्षता विकास कुमार ‘विक्की’ एवं संचालन इम्तियाज अंसारी ने किया। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि महिला जिला अध्यक्ष बीना देवी उपस्थित थी। बैठक में नीति सिद्धान्तों के बारे में बताते हुए विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। वहीं बैठक में मुख्य रूप से महिला संगठन बनाकर उसे मजबूती देने पर बल दिया गया। बैठक के दौरान संगीता देवी, निक्की कुमारी, अंजली कुमारी, श्वेता कुमारी, रेणु देवी, अनीता सिंह, सुनीता देवी, निर्मला देवी, कविता देवी, बबीता देवी, रीना देवी, शोभा देवी, आरती देवी, सुनीता देवी, श्रीकांत कुमार, मनदीप चौहान, जीतू कुमार नोनिया, प्रदीप कुमार, विकास कुमार आदि उपस्थित थे।

राम भक्तों के लिए

विनोबा भावे विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर राजनीति विज्ञान विभाग में पूर्ववर्ती छात्र मिलन समारोह

0

विनोबा भावे विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर राजनीति विज्ञान विभाग में पूर्ववर्ती छात्र मिलन समारोह का आयोजन किया गया*आयोजन की अध्यक्षता विभागाअध्यक्ष डॉ सुकल्याण मोइत्रा ने किया।

आज के मिलन समारोह में अलग-अलग सत्र के विद्यार्थी अच्छी संख्या में भाग लिए। कुछ विद्यार्थी अपने परिवार और बच्चों के साथ पहुंच कर मिलन समारोह कि शोभा को बढ़ाएं।

अपने छात्र जीवन को याद करते हुए पूर्ववर्ती छात्र बहुत भावुक हुए। अपने वर्तमान कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए लगभग सभी छात्रों ने एक स्वर में विभाग को और विश्वविद्यालय को अपनी सफलता के लिए धन्यवाद दिया। क्लास में बिताए हुए क्षणों को वक्ताओं ने बारी-बारी से याद किया।

इस अवसर पर आयोजित बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया कि आने वाले दिनों में राजनीति विज्ञान विभाग के एलुमनाई इकाई का विस्तार किया जाएगा। प्रत्येक वर्ष दिसंबर माह के दूसरे रविवार के दिन मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। पूर्ववर्ती विद्यार्थियों ने विभाग को हर संभव मदद करने की बात भी कहीं।

बैठक में 2004-06 सत्र के जितेंद्र भारती, 2008-10 के शक्ति कुमार, 2009-11 के चंदन कुमार, 2014-16 के आशीष कुमार सिंह, 2015-17 से श्वेता कुमारी, 2016-18 के सुशांत कुमार चौबे, 2010 -12 के राणा चेतन प्रताप, 2010 -12 के मुकेश कुमार, 2011-13 के सुनील दास 2013-15 के पूनम कुमारी, 2010-12 के संतोष कुमार, 2014-16 के कृष्ण बैठा, 2017-19 से निशा परवीन आदि पूर्ववर्ती छात्र-छात्राओं ने इस मौके पर अपना विचार रखें।

शिक्षकों की ओर से पूर्व विभागाअध्यक्ष प्रो बालेश्वर प्रसाद सिंह, पूर्व विभागाअध्यक्ष डॉ रीता कुमारी के अलावे 50 से अधिक पूर्ववर्ती छात्रों ने आज के मिलन समारोह में भाग लिया। आज के कार्यक्रम का संचालन विभागीय प्राध्यापक डॉ अजय बहादुर सिंह ने किया।

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

रविवार को जनता दल यूनाइटेड हजारीबाग की एक आवश्यक बैठक आर्य नगर स्थित पार्टी कार्यालय में संपन्न हुई

0

रविवार को जनता दल यूनाइटेड हजारीबाग की एक आवश्यक बैठक आर्य नगर स्थित पार्टी कार्यालय में संपन्न हुई बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रभु दयाल कुशवाहा ने किया एवं बैठक के मुख्य अतिथि प्रमंडलीय प्रभारी मुन्ना मलिक उपस्थित है बैठक में पूर्व निर्धारित बैठक उत्तरी छोटा नागपुर प्रमंडल 18 दिसंबर पर विचार विमर्श कर सभी पदाधिकारी को व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंप गई बैठक में पूर्व निर्वाची पदाधिकारी अनिल सिंह एवं प्रमंडलीय प्रभारी मुन्ना मलिक ने कल की आहूत बैठक सफल बनाने संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश सभी को दिया बैठक में पूर्व निर्वाचित पदाधिकारी अनिल सिंह प्रदेश सचिव मिथिलेश सिंह जिला उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता राकेश ठाकुर युवा के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सिंह जिला उपाध्यक्ष अविरल बिहारी लाल नगर अध्यक्ष यासीन अंसारी जिला सचिव नजराला अंसारी महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष खुशबू कुमारी एवं अन्य नेता उपस्थित थे

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने राजभवन से प्राप्त सलाह और संदेशों के राजनीतिक निहितार्थ पर चिंता जताई

0

रांची: झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने राजभवन से प्राप्त सलाह और संदेशों के राजनीतिक निहितार्थ पर चिंता जताई है और कहा है कि इसमें एक महत्वपूर्ण राजनीतिक संदेश निहित है.भट्टाचार्य के अनुसार, राजभवन से संचार जनता के बीच भ्रम पैदा कर रहा है, और वह इसे अस्पष्टता पैदा करने का एक जानबूझकर किया गया प्रयास मानते हैं।प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा 1932 के खतियान आधारित नियोजन नीति से संबंधित विधेयक को विधानसभा से दोबारा पारित कराकर पुन: राज्यपाल को भेजा जायेगा। एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, सुप्रियो भट्टाचार्य ने सूक्ष्म घटनाक्रमों की ओर इशारा करते हुए राजनीति में गर्माहट पर जोर दिया।उन्होंने 2022 में दो महत्वपूर्ण विधेयकों, डोमिसाइल विधेयक और सरना धर्म कोड विधेयक के पारित होने का हवाला दिया, जिन्हें विधानसभा ने सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी थी और राजभवन को भेज दिया था।भट्टाचार्य ने इन विधेयकों पर राजभवन से प्राप्त सलाह पर असंतोष व्यक्त किया, विशेषकर तृतीय और चतुर्थ श्रेणी की नियुक्तियों में जिला स्तर पर स्थानीय निवासियों को प्राथमिकता देने के प्रावधान के संबंध में।उन्होंने राज्यपाल पर समीक्षा के बाद पांच साल की प्राथमिकता वाले प्रावधान का सुझाव देकर एक मोड़ लाने का आरोप लगाया और इसे लोगों के बीच भ्रम पैदा करने की एक नई चाल करार दिया।स्थानीय पहचान के संरक्षण में विधेयकों के महत्व पर जोर देते हुए भट्टाचार्य ने निर्णय लेने में देरी की आलोचना करते हुए कहा कि राजभवन के लिए किसी भी विधेयक को एक साल तक दबाए रखना उचित नहीं है।उन्होंने आगामी शीतकालीन सत्र में विधेयकों को फिर से पेश करने की सरकार की प्रतिबद्धता की पुष्टि की, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भी बाहरी उम्मीदवार तीसरी और चौथी श्रेणी के पदों को सुरक्षित न कर सके।सुप्रियो भट्टाचार्य ने बाबूलाल को बुलाकर और संभावित राजनीतिक गतिशीलता और अंतर्निहित प्रेरणाओं की ओर इशारा करते हुए, राजा पीटर के साथ अपने संबंधों को स्पष्ट करने का आग्रह करते हुए निष्कर्ष निकाला।सामने आ रहा विवाद क्षेत्र में शासन, पहचान और राजनीतिक चालबाजी के बीच जटिल अंतरसंबंध को रेखांकित करता है।

राम भक्तों के लिए

पानी और हैवी ब्लास्टिंग की समस्या को लेकर नया धौड़ा के ग्रामीणों ने डकरा खदान का काम बंद कराया

0

खलारी। पानी और हैवी ब्लास्टिंग की समस्या को लेकर रविवार की सुबह में नया धौड़ा के ग्रामीणों ने युसीडब्लूयू के असंगठित अध्यक्ष जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में डकरा खदान का काम को बंद करा दिया। इस दौरान जितेंद्र सिंह ने कहा कि डकरा प्रबंधन के द्वारा नया धौड़ा में पानी सप्लाई के लिए पाइप लाइन दिया हुआ है, जिसके टुट जाने से धौड़ा में पानी सप्लाई नही हो पा रहा है। पानी के नही मिलने से ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं मौके पर उपस्थित युसीडब्लूयू के क्षेत्रीय सहसचिव अशोक राम ने कहा कि डकरा खदान में लगातार हैवी ब्लास्टिंग हो रही है। जिससे की खदान के बगल स्थित नया धौड़ा, प्रगति नगर, चाणक बस्ती सहित आसपास का क्षेत्र प्रभावित हो रहा है। हैवी ब्लास्टिंग से कच्चे मकान क्षतिग्रस्त हो रहे है। उन्होने कहा कि अगर प्रबंधन हैवी ब्लास्टिंग को कम नही किया गया तो युसीडब्लूयू के बैनर तले जोरदार आंदोलन होगा। इस दौरान जितेंद्र सिंह एवं अशोक राम ने डकरा मैनेजर एलएन राणा से मोबाइल पर बात की। जिसमें मैनेजर श्री राणा के द्वारा पाइप लाइन की गड़बड़ी को जल्द ठीक कर पानी सप्लाई को सुचारू रूप से शुरू करवाने का आश्वासन दिया। साथ ही हैवी ब्लास्टिंग को कम करने पर सकारात्मक पहल करने का भी आश्वासन दिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने बंद को वापस ले लिया। बंद के दौरान अरविंद सिंह, छोटू राम, अनिता लोहार, सुनीता लोहार, सुनील, राजू, सूरज कुमार, प्रति देवी, अंजलि कुमारी, सोनू, अनिल कुमार सहित काफी संख्या में ग्रामीण शामिल थे।

राम भक्तों के लिए

मगध संगमित्रा एरिया प्रबधंन के साथ अपने 23 सूत्री माँगों को लेकर काउंसिल ने किया एजेंडा मीटिंग

0

डकरा। अरुण्योदय भवन बचरा में एससी/एसटी/बीसी एप्लाई को-ऑर्डिनेशन काउंसिल और मगध संगमित्रा एरिया प्रबधंन के बीच 23 सूत्री मांगों पर एजेंडा मीटिंग हुई। मीटिंग के दौरान काउंसिल के सदस्यों ने अपने 23 सूत्री मांगो को प्रबंधन के समक्ष रखा जिसपर प्रबंधन की ओर से विधि सम्मत सकारात्मक पहल की बात कही गई। वहीं काउंसिल ने प्रबंधन से पूर्ण सहयोग की अपेक्षा जताई।

इस एजेंडा मीटिंग में मुख्य रूप से जीएम नृपेन्द्र नाथ के अलावे काउंसिल के सीसीएल महामंत्री बृजकिशोर पासवान,रतन लाल, रामचंद्र उरांव,प्रेमचंद कुमार सहित कई लोग शामिल हुए।

राम भक्तों के लिए

अम्बेडकर विचार मंच के तत्वाधान में अपनी माँगों को लेकर चुरी पूर्वी पंचायत के रैयतों ने की बैठक

0

डकरा। अम्बेडकर विचार मंच के तत्वाधान में रविवार को चुरी पूर्वी पंचायत के रैयतों की बैठक चुरी मांहूटांड़ में मंच के अध्यक्ष अशोक महतो की अध्यक्षता में की गई। संचालन मनोज महतो द्वारा किया गया। बैठक में रैयतों के जमीन सम्बंधित वार्ता की गई साथ ही 36 वर्ष पूर्व सीसीएल के द्वारा रैयतों के जमीनों का अधिग्रहण किया गया था जिसपर नॉकरी के लिए सीसीएल द्वारा टालमटोल का रवैया अपनाया जाता रहा है। उक्त मामले में वंशावली के हिसाब से नौकरी की मांग पर रैयतों की सहमति बनी। वहीं अपनी माँगों को पूरा नहीं होने पर अपनी जमीन पर किसी तरह का कार्य नहीं होने देने की बात सभी रैयतों ने एक स्वर में कही। कहा गया कि खाता 63 की भूमि यूटिलाइजेशन में नहीं आने की बात सीसीएल द्वारा बार बार कही जाती रही है, जब भूमि यूटिलाइजेशन में नहीं आता है तो उसका कौड़ियों के भाव से भुगतान क्यों किया गया? पिछले एक वर्ष पूर्व युटीलाजेशन के नाम पर चुरी परियोजना के सर्वेयर द्वारा सोलर प्लांट सर्वे भी करवाया गया था जो अब ठंडे बस्ते में चला गया। वहीं डीएमएफटी के मार्फ़त सड़क निर्माण का कार्य भी आया है। कहा गया कि जब तक सरकार अधिग्रहण कर रैयतों को उचित मुवाजा नहीं देती  सड़क निर्माण कार्य नहीं होने दिया जायेगा,जिसपर सभी रैयतों ने अपनी सहमति जताई।

इस बैठक में मनोज महतो,प्रभु महतो,बालेश्वर महतो,नागो महतो,प्रकाश महतो,दिनेश महतो,ईश्वर महतो,बजरंग महतो,अशोक महतो,अमलेश महतो,बिनोद महतो,सोहर महतो,बरतु महतो के अलावे अन्य रैयत उपस्थित रहे।

 

राम भक्तों के लिए

श्रीजानकी रमण मंदिर में 22 जनवरी को अयोध्या राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा के दिन आयोजित होंगें विभिन्न कार्यक्रम

0

खलारी। जय माता दी ग्रुप खलारी की बैठक रविवार को श्रीजानकी रमण मंदिर परिसर में सूरज प्रधान मुंडा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में श्री राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा के दिन श्रीजानकी रमण मंदिर में विभिन्न कार्यक्रम करने का निर्णय लिया गया। जिसमें संध्या 6ः00 बजे 1100 दीप का प्रज्जवलन, संध्या 7ः00 बजे भगवान श्रीराम जी की आरती, एवं खीर महाभोग प्रसाद का वितरण किया जाएगा। बैठक का संचालन रोशन लाल ने किया।  बैठक में मुख्य रूप से सिन्नी समाड, मुन्ना देवी ’मारुति’, वर्षा रानी, अजीत सिंह, रोशन लाल, राजेन्द्र प्रसाद, दीपक प्रसाद, संजय सिंह, रामलखन गंझू, अमरदीप रॉय, दीपक पात्रा, राजशेखर सिंह, शिवकुमार बारा, दिलीप साहू, दीपक तिवारी, बलविंदर सिंह बेदी, प्रदीप उरांव, धरदेव मुंडा, तुषार कुमार, अजय वर्मा, बजरंगी साव, ओमप्रकाश गुप्ता उपस्थित थे।

 

राम भक्तों के लिए

गिरिडीह के कोवाड के नजदीक कुरुमडिहा मोड़ के पास हुआ दर्दनाक हादसा

0

गिरिडीह के कोवाड के नजदीक कुरुमडिहा मोड़ के पास दर्दनाक हादसा हुआ ,  सड़क हादसे मे डाडिडिह निवासी फिरोज अंसारी, इम्तियाज अंसारी, और महाबिर लगी के जीतु की मौत हो गई। वहीं डाडिडीह निवासी पिकयप वेन चालक परवेज अंसारी जख्मी है। इसका इलाज सदर अस्पताल मे चल रहा है।ये चारो डाडिडिह से पिकप भेन मे साबुन ले कर सरिया जा रहे थे।इसी बिच एक खजुर के पेड़ से टकरा गया। घटना के बाद के बाद तीनों शवों को सदर अस्पताल पोस्मार्टम के लिए लाआ गया।इस दौरान सदर विधायक सुदिप कुमार सोनू भी पहुंचकर परिजनो को हिम्मत बढ़ाते हुऐ मदद का भरोसा दिलाया।

News – Naresh Sharma

 

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium