19.1 C
Ranchi
Friday, November 13, 2026
Advertisement
Home Blog Page 685

श्रीजानकी रमण मंदिर में 22 जनवरी को अयोध्या राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा के दिन आयोजित होंगें विभिन्न कार्यक्रम

0

खलारी। जय माता दी ग्रुप खलारी की बैठक रविवार को श्रीजानकी रमण मंदिर परिसर में सूरज प्रधान मुंडा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में श्री राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा के दिन श्रीजानकी रमण मंदिर में विभिन्न कार्यक्रम करने का निर्णय लिया गया। जिसमें संध्या 6ः00 बजे 1100 दीप का प्रज्जवलन, संध्या 7ः00 बजे भगवान श्रीराम जी की आरती, एवं खीर महाभोग प्रसाद का वितरण किया जाएगा। बैठक का संचालन रोशन लाल ने किया।  बैठक में मुख्य रूप से सिन्नी समाड, मुन्ना देवी ’मारुति’, वर्षा रानी, अजीत सिंह, रोशन लाल, राजेन्द्र प्रसाद, दीपक प्रसाद, संजय सिंह, रामलखन गंझू, अमरदीप रॉय, दीपक पात्रा, राजशेखर सिंह, शिवकुमार बारा, दिलीप साहू, दीपक तिवारी, बलविंदर सिंह बेदी, प्रदीप उरांव, धरदेव मुंडा, तुषार कुमार, अजय वर्मा, बजरंगी साव, ओमप्रकाश गुप्ता उपस्थित थे।

 

राम भक्तों के लिए

गिरिडीह के कोवाड के नजदीक कुरुमडिहा मोड़ के पास हुआ दर्दनाक हादसा

0

गिरिडीह के कोवाड के नजदीक कुरुमडिहा मोड़ के पास दर्दनाक हादसा हुआ ,  सड़क हादसे मे डाडिडिह निवासी फिरोज अंसारी, इम्तियाज अंसारी, और महाबिर लगी के जीतु की मौत हो गई। वहीं डाडिडीह निवासी पिकयप वेन चालक परवेज अंसारी जख्मी है। इसका इलाज सदर अस्पताल मे चल रहा है।ये चारो डाडिडिह से पिकप भेन मे साबुन ले कर सरिया जा रहे थे।इसी बिच एक खजुर के पेड़ से टकरा गया। घटना के बाद के बाद तीनों शवों को सदर अस्पताल पोस्मार्टम के लिए लाआ गया।इस दौरान सदर विधायक सुदिप कुमार सोनू भी पहुंचकर परिजनो को हिम्मत बढ़ाते हुऐ मदद का भरोसा दिलाया।

News – Naresh Sharma

 

राम भक्तों के लिए

चूरी उत्तरी पंचायत में ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार‘ का आयोजन

0

खलारी। खलारी अंचल अधिकारी शिशुपाल आर्य की अध्यक्षता में शनिवार को प्रखंड के चूरी उत्तरी  पंचायत के पंचायत सचिवालय के सामने ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार‘ का आयोजन किया गया।  ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार‘ कार्यक्रम में काफी संख्या में महिला-पुरूष ग्रामीणों ने विभिन्न योजनाओं से संबंधित विभागों के द्वारा लगाए गए स्टॉल के माध्यम से राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी ली एवं समस्याओं के समाधान हेतु आवेदन दिया। इसके साथ ही  सीओ शिशुपाल आर्य सहित उपस्थित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया। वहीं कार्यक्रम में लोगों ने अपनी समस्याओं से संबंधित कुल 803 आवेदन दिए जिनमें से 614 आवेदनों का निष्पादन तत्काल शिविर में ही कर दिया गया जबकि अन्य आवेदनों को आगे की कारवाई के लिए अग्रसारित किया गया। कार्यक्रम में 01 जाति व 01 आय प्रमाण पत्र लोगों को दिया गया। वहीं 130 लोगों को श्रम कार्ड दिया गया, 15वें वित्त आयोग के तहत 26 नई योजनाएं स्वीकृत की गई। इसके अलावा 50 आयुष्मान कार्ड का वितरण हुआ। वहीं स्वास्थ्य जांच शिविर में 35 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस दौरान 155 लोगों को कंबल, 233 लोगों को धोती, साड़ी का वितरण किया गया। इसके साथ ही सर्वजन पेंशन के लिए 16 अवदेन, निर्वाचन संबंधित 20 अवोदन, मुख्यमंत्री पशुधन योजना के लिए 03 आवेदन, सावित्री बाई फुले योजना के लिए 02 आवेदन, राशन कार्ड सुधार के लिए 25 आवेदन, आधार पंजियन 13 के अलावा   मनरेगा अंतर्गत नए कार्य का आवंटन के लिए 05 आवेदन,  गुरुजी  क्रेडिट कार्ड के लिए 30 आवेदन, जेएसएलपीएस के 58  सहित अन्य विभागों के लिए भी लाभुकों ने आवेदन दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रखंड अध्यक्ष कांग्रेस शाबीर अंसारी, भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.प्रतिमा कुमारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी विनय कुमार गुप्ता, प्रखंड कृषि पदाधिकारी आदित्य नाथ झा, प्रखंड समन्वयक असित कुमार, कनीय अभियंता, प्रवीण उरांव, शिक्षा विभाग से मनोज कुमार, बालविकास विभाग से आंगनबाड़ी सेविका सुनीता देवी, रूदन देवी, पेयजल स्वच्छता विभाग से जल सहिया मनिता पाण्डे, प्रधान सहायक बहलु मुंडा, अजित कुमार सिन्हा, मुखिया ललिता देवी, पंचायत समिति सदस्य अंजू देवी, पंचायत सचिव राजेंद्र नायक,ग्राम रोजगार सेवक,मणिलाल उरांव,जेएसएलपीएस से राजू महली,रेखा देवी,पीएमएवाई से किशोर कुमार,बिजली विभाग फ्रांसिस जेबियार कुजूर,वन विभाग से सुनील एक्का,असफाक अंसारी,प्रज्ञा केंद्र संचालक भुगलू कुमार उरांव,मेडिकल टीम से,तब्बू प्रवीण एलटी,ममता कुमारी एएनएम, बिंदु कुमारी सीएचओ,कंप्यूटर संचालक सूरज कुमार,नवीन कुमार,बसंत मुंडा,योगेश प्रसाद योगेश,विजय कुमार गुप्ता,सहित सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

राम भक्तों के लिए

झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ रांची इकाई ने मंत्री आलमगीर आलम और विधायक शिल्पी नेहा तिर्की के प्रति आभार प्रकट किया

0

खलारी। झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ रांची इकाई के द्वारा उत्क्रमित उच्च विद्यालय में योजना मद के 1353 सृजित पदों को गैर योजना मद में तब्दील किए जाने पर ग्रामीण विकास और संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम और विधायक शिल्पी नेहा तिर्की के प्रति आभार प्रकट किया है। संघ के महासचिव रविन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा की उत्क्रमित उच्च विद्यालयों के पदों का योजनामद में सृजन होने के कारण एक लंबे अर्से से कार्यरत शिक्षकों एवं कर्मियों के वेतन भुगतान, आवंटन, सेवा संपुष्टि एवं अन्य मामले बहुधा बाधित हुआ करते थे। लेकिन अब गैर योजना मद में पदो के तब्दील होने उक्त समस्याएं दूर होंगी। वहीं संघ के जिला अध्यक्ष सफदर इमाम ने कहा की विधायक शिल्पी नेहा तिर्की सरकारी माध्यमिक शिक्षक एवं अल्पसंख्यक माध्यमिक शिक्षकों की लंबित समस्यायों को समय समय पर निराकरण करने में हमेशा सहयोग करती रही हैं। साथ ही उन्होने इसके लिए विधायक शिल्पी नेहा तिर्की को शिक्षक समुदाय की तरफ से विशेष रूप से आभार प्रकट भी किया। वहीं आभार प्रकट करने वालों में संघ के प्रमंडलीय संयोजक कुर्बान अली, जिला सचिव मुकेश कुमार सिंह, संघ के कार्यकारी अध्यक्ष यशवंत विजय उपाध्यक्ष महफिल अंसारी, भावेश महतो, संयुक्त सचिव ज्योति कुमारी, प्रेम साहू, जिला कार्यकारिणी सदस्य सुनीला रोजी बाखला, अभिलाषा कुमारी, मारिया पूनम कुजूर, अनिता कुमारी, तरुण नाग, कोषाध्यक्ष मोहन लाल महतो सहित सरकारी और अल्पसंख्यक विद्यालय के शिक्षक और कर्मी शामिल है।

राम भक्तों के लिए

मजदूर नेता अब्दुल्ला अंसारी ने चार परिवार को आर्थिक मदद किया

0

डकरा। मजदूर नेता अब्दुल्ला अंसारी ने खलारी के राय तथा मोहननगर में कुल चार परिवार को आर्थिक मदद किया। राय पंचायत क्षेत्र के स्वर्गीय रोहित कुमार महतो, जतरू महतो और कमलेश गंझू तथा मोहननगर निवासी स्वर्गीय संजय कुमार रजवार का चारो का एक सप्ताह पूर्व बीमारी के कारण मृत्यु हो गया था। चारो गरीब परिवार से है। जानकारी मिलने के बाद मजदूर नेता अब्दुल्ला अंसारी ने चारों परिवार को आर्थिक मदद किया साथ ही संवेदना व्यक्त करते हुए  अंसारी ने आगे भी परिवार वालों को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।

 

राम भक्तों के लिए

गणेश स्पोर्टिंग क्लब राय के तत्वाधान में डकरा स्टेडियम में एथलेटिक्स एवं फुटबॉल ट्रायल चयन प्रतियोगिता शुभारंभ आज

0

डकरा। गणेश स्पोर्टिंग क्लब राय के तत्वाधान में दो दिवसीय एथलेटिक्स एवं फुटबॉल ट्रायल चयन प्रतियोगिता का उदघाटन रविवार 17 दिसंबर को डकरा स्टेडियम खलारी में किया जाएगा। गणेश स्पोर्टिंग क्लब राय के द्वारा प्रतियोगिता को लेकर जोर-शोर से तैयारी की जा रही है। गणेश स्पोर्टिंग क्लब राय के संस्थापक सह सचिव गणेश कुमार महतो ने बताया कि इस ट्रायल चयन प्रतियोगिता में झारखंड राज्य के किसी भी जिले के एथलेटिक्स एवं फुटबॉल खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं। इसके लिए सभी खिलाड़ी रविवार 17 दिसंबर को सुबह 8 बजे स्टेडियम पहुंचेंगे। साथ ही सभी को अपने साथ अपना आधार कार्ड, पासपोर्टस साइज एक फोटो, लंच बॉक्स, पानी  बोतल, जर्सी एवं बुट जूता लेकर आना अनिवार्य है। एथलेटिक्स एवं फुटबॉल का इवेंट सुबह 8 बजे से शुरू किया जाएगा। उन्होने बताया कि अब तक जो भी एथलेटिक्स एवं फुटबॉल खिलाड़ी इस प्रतियोगिता मे शामिल होने के लिए अपना पंजीकरण किसी भी कारणवश नहीं करा सके है वो रविवार की सुबह 8 बजे डकरा स्टेडियम मे आकार करा सकते है। वहीं उन्होने किसी भी तरह की सहायता के लिए मोबाइल नंबर 7485857696 एवं 8340792709 पर संपर्क करने के बात कही।

राम भक्तों के लिए

टीएसपीसी ने ट्रांस्पोटिंग रोड पर हाईवा डंपर जलाने की ली जिम्मेवारी

0

खलारी। प्रतिबंधित संगठन टीएसपीसी ने ही गुरूवार की रात खलारी थाना क्षेत्र के जेहलीटांड़ ट्रांस्पोटिंग रोड पर हाइवा डंपर जलाया था। इस संबंध में टीएसपीसी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर घटना की जिम्मेवारी ली है। मालूम हो कि डंपर के चालक व मालिक ने खलारी पुलिस को बताया था कि शार्ट सर्किट से डंपर में आग लग गया था। हालांकि क्षेत्र में इस बात की चर्चा भी थी कि हथियारबंद लोगों के द्वारा डंपर को जलाया गया है। प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से टीएसपीसी के उत्तरी दक्षिणी सीमांत सबजोनल कमेटी ने ठीकेदार, कोयला लिफ्टरों को चेतावनी देते हुए कहा है कि बिना टीएसपीसी संगठन से बात किए काम न करें। हाइवा मालिक, लोडर मालिक से कहा है कि जिस काम में गाड़ी दें, पता करके ही दें कि टीएसपीसी संगठन से बात हुई है या नहीं। अन्यथा गाड़ी या ड्राइवर, खलासी के साथ किसी तरह की घटना होने पर वे स्वयं जिम्मेवार होंगे। विज्ञप्ति में एनके, पिपरवार क्षेत्र के डंप कमेटियों को भी टीएसपीसी से बात करने कहा गया है, अन्यथा फौजी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

राम भक्तों के लिए

रक्तदान के क्षेत्र में छोटा सा यह डकरा कोयलांचल पूरे मानवता के लिए अनुकरणीय कार्य कर रहा है : संजय कुमार

0

डकरा। रक्तदान के क्षेत्र में छोटा सा यह डकरा कोयलांचल पूरे मानवता के लिए अनुकरणीय कार्य कर रहा है इससे सीख लेने की जरूरत है। उक्त बातें एनके एरिया के महाप्रबंधक संजय कुमार ने कही। सिविल सोसायटी खलारी-डकरा द्वारा डकरा ओल्ड डिस्पेंसरी भवन में आयोजित रक्तदान शिविर उदघाटन कार्यक्रम को वे संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मैंने अपने जीवन में रक्तदान के प्रति एसा उत्साह कहीं नहीं देखा है। संपूर्ण मानवता एसे महादानियों के प्रति त्रृणि होंगे।कारगिल विजय दिवस के मौके पर रांची सदर अस्पताल में इलाजरत थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के सहायतार्थ यह शिविर लगाया गया था। इसके पहले महाप्रबंधक ने फीता काट कर शिविर का उद्घाटन किया। शिविर में कुल 115 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। रक्तदाताओं में युवाओं की संख्या काफी थी। सीआईएसएफ जवान, सिविल सोसायटी से जुड़े लोग बड़ी संख्या में रक्तदान किया। सभी रक्तदाताओं को ट्राॅफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। शिविर में एनके प्रबंधन ने बड़ा योगदान दिया। इस अवसर पर अनील कुमार सिंह,बलबीर सिंह, अविनाश कुमार,विनोद विश्वकर्मा, सुनीता महतो,नितेश कुमार ,पंकज चौहान ,अरविंद पासवान ,उदय चौहान ,संजय मुंडा,राम कुमार, नितेश प्रसाद, विजय कृष्ण,अभिषेक चौहान, कारू, मिंटू, जसबीर सिंह मिंटू, रवि प्रजापति, विक्की चौहान,दीपक चौहान, पुरुषोत्तम ठाकुर, निर्भय सिंह आदि मौजूद थे।

राम भक्तों के लिए

अंबेडकर पार्क डकरा में रैयत विस्थापित मोर्चा की बैठक आज

0

डकरा। रैयत विस्थापित मोर्चा की बैठक 17 दिसम्बर रविवार को 11 बजे से अंबेडकर पार्क डकरा में होगी। बैठक में निजी कंपनियों में रोजगार की मांग को लेकर 20 दिसम्बर से आहूत बंदी को सफल बनाने के लिए रणनीति बनाई जाएगी।इसकी जानकारी देते हुए मोर्चा के एरिया अध्यक्ष बिगन सिंह भोगता ने बताया कि मोर्चा के द्वारा क्षेत्र में कार्यरत निजी कंपनियों से रैयत विस्थापितो के रोजगार की मांग किया गया था जिस पर आजतक निजी एव आउटसोर्सिंग कंपनियों के द्वारा कोई सकारात्मक पहल नही किया है।इसको लेकर मोर्चा की बैठक में इस पर चर्चा कर बन्दी को सफल बनाने के लिए रणनीति बनाई जाएगी।उन्होंने सभी मोर्चा के सभी पदाधिकारियों सदस्यों एव रैयत विस्थापितो से बैठक में शामिल होने की अपील की है।

 

राम भक्तों के लिए

डीएवी खलारी ने किया गरीबों में वस्त्र वितरण

0

खलारी। डीएवी स्कूल के सोशल क्लब  ने अपने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के सहयोग से शनिवार को नावाडीह एवं आस-पास के ईंट भट्टों पर काम करने वाले मजदूरों एवं गरीब लोगों के बीच पुराने ऊनी वस्त्रों स्वेटर, शॉल, शर्ट, पैंट टोपी आदि का वितरण किया । विद्यालय के प्राचार्य के नेतृत्व में शिक्षकों ने अपने विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों के सहयोग से इस पुनीत कार्य को संपन्न किया । प्राचार्य ने इस नेक और धर्म के काम में विद्यार्थियों के माता-पिता का धन्यवाद किया और कहा कि गरीब कल्याण सबसे बड़ा धर्म है । हमें उनकी भलाई के लिए आगे बढ़कर सहयोग करना चाहिए । ऐसे कामों में हमें पीछे नहीं रहना चाहिए । उन्होंने सभी अभिभावकों और उनके बच्चों के द्वारा इस काम में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए अपनी कृतज्ञता प्रकट की । वस्त्रों को पाकर जरूरतमंदों  के चेहरे खिल उठे ।

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium