19.1 C
Ranchi
Friday, November 13, 2026
Advertisement
Home Blog Page 686

रैयत विस्थापित मोर्चा ने परियोजना पदाधिकारी को दिया मांग पत्र

0

डकरा। रैयत विस्थापित मोर्चा डकरा शाखा के द्वारा परियोजना पदाधिकारी अनिल कुमार सिंह को मांग पत्र सौपा गया।शाखा अध्यक्ष सुनील यादव के नेतृत्व में डकरा परियोजना पदाधिकारी को मांग पत्र सौपा गया जिसमें गांव में बिजली पानी ,सड़क, टावर लाइट एवं जिम आदि की मांग प्रमुख है। वहीं 25 दिनों के अंदर कोई सकारात्मक पहल नहीं होने पर डकरा शाखा रैयत विस्थापित मोर्चा के द्वारा जन आंदोलन करने की बात कही गई है जिसकी सारी जिम्मेवारी डकरा परियोजना पदाधिकारी की होगी। मांग पत्र देने में मुख्य रूप से रामलखन गंझू, रविंद्र यादव संतोष यादव, प्रयाग यादव, बीरेंद्र यादव ,गणेश यादव, मेघा यादव आदि लोग मौजूद थे।

राम भक्तों के लिए

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, कुम्हारटोली, हजारीबाग में आज विजय दिवस को शौर्य दिवस

0

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, कुम्हारटोली, हजारीबाग में आज विजय दिवस को शौर्य दिवस के रूप में पूरे ओज एवं उत्साह के साथ मनाया गया। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि मिथिलेश पांडे, अवकाश प्राप्त, भारतीय सेना एवं सुरेंद्र सिंह, सूबेदार, 22 झारखंड बटालियन, एनसीसी, हजारीबाग उपस्थित थे l मौके पर बतौर मुख्य अतिथि, मिथिलेश पांडे ने कहा- 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में भारतीय सैनिकों के सामने पाकिस्तानी सैनिकों ने घुटने टेक दिए थे । आज के दिन ही भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तानी सैनिकों को आत्म समर्पण करवाया lआप सभी भैया -बहन भारतीय वीर सपूतों एवं शहीदों को नमन करते हुए देशभक्ति एवं देश सेवा का संकल्प लेंl वही सूबेदार सुरेंद्र सिंह ने कहा आज का दिन हम विजय दिवस को शौर्य दिवस के रूप में मनाते हैं lआज के दिन ही भारतीय सेवा के वीर सपूतों ने पाकिस्तानी सैनिकों को आप समर्पण करवाया था lभारतीय सेना के पराक्रम से आज के दिन भारत को एक शानदार जीत मिली थीl कार्यक्रम में विद्यालय के सचिव, संजय उपाध्याय ने कहा -आज का दिन हम सभी के लिए गर्व का दिन हैl भारतीय सेना के वीर सैनिकों एवं शहीदों को नमन करते हुए आप सभी भैया- बहन शिक्षा प्राप्त कर भारतीय सेना में जाकर देश की सुरक्षा, देशसेवा एवं देशभक्ति का संकल्प ले l वही विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य, डॉक्टर राजीव रंजन ने कहा – आप सभी भैया -बहन आज विजय दिवस के दिन भारतीय सैनिकों एवं वीर शहीदों को नमन करते हुए यह संकल्प ले कि हम मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने आप को समर्पित कर देंगे। राष्ट्र धर्म का पालन करेंगे एवं देशसेवा हमारे लिए सर्वोपरि होगा ।क्योंकि देशभक्ति से ऊपर कोई धर्म नहीं होता। मौके पर विद्यालय के एनसीसी प्रभारी, राजीव रंजन ने विद्यालय के एनसीसी के क्षेत्र में उपलब्धियां पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में अतिथियों का परिचय आचार्य राजीव रंजन एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रभारी प्राचार्य ,डॉ राजीव रंजन ने किया l मौके पर व आचार्य बंधु- भगिनी, भैया -बहन एवं विद्यालय के एनसीसी विभाग के भैया- बहने आदि कार्यक्रम में उपस्थित थे।

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

दर्शनशास्त्र विभाग में फ्रेशर पार्टी का हुआ आयोजन

0

शनिवार को विनोबा भावे विश्वविद्यालय के दर्शनशास्त्र विभाग में स्वागत समारोह का आयोजन किया
गया, विभागाध्यक्ष डॉक्टर अमित कुमार सिंह ने नए नामांकित छात्र- छात्राओं को परिचय सत्र की जानकारी दी। इस कार्यक्रम मे सेमेस्टर 3 के विद्यार्थियों ने सेमेस्टर वन विद्यार्थियों का स्वागत किया
मनसंचालन सेमेस्टर 3 के छात्र दीपक रंजन , शिवानी शर्मा, कुमारी कुमकुमरानी ने किया, ईस अवसर पर डिपार्टमेंट में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, शिक्षकों ने छात्रों से कहा कि अनुशासित रूप में नियमित क्लास करने आए । सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति के बाद मिस्टर फ्रेशर यशराज एवं मिसेज फ्रेशर खुशबू कुमारी को चुना गया, कार्यक्रम मे विभागाध्यक्ष डॉ अमित कुमार सिंह पूर्व विभागाध्यक्ष डॉक्टर अरुण भंडारी ,असिस्टेंट प्रोफेसर विजय कुजूर , टीचिंग असिस्टेंट मोहम्मद फजल, रिसर्च स्कॉलर आयशा फतीमा,अनिल रविदास ,अमित रंजन , गंगा रविदास, उपस्थित थे

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

अर्थशास्त्र विभाग में ,पूर्ववर्ती छात्र मिलन समारोह का आयोजन

0

विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग में पुरानी यादें ताजा हो गई ,जब पूर्व छात्र मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
यह आयोजन स्मृतियों के मिलन का गवाह बना जिसने विभाग और इसके दुनिया भर में पहले गौरवान्वित पूर्व छात्रों के बीच की दूरी को पाटने का एक माध्यम तैयार किया। संस्था ने इस अवसर का उपयोग वर्तमान विभागीय छात्र द्वारा किए गए कुछ उल्लेखनीय कार्यों को सम्मानित करने के लिए किया। कुछ पूर्व छात्र इस मिलन समारोह में मौजूद थे।
जिसमें डॉक्टर सोमक विश्वास (पूर्व छात्र 2001) जोकि वर्तमान में संत कोलंबा कॉलेज अर्थशास्त्र विभाग में सहायक प्रोफेसर के रूप में कार्यरत है ।डॉ सुरेंद्र कुशवाहा (पूर्व छात्र 1998) जो वर्तमान में वित्त अधिकारी विनोबा विभावि सह सहायक प्रोफेसर विश्वविद्यालय अर्थशास्त्र विभाग में कार्यरत है।
डॉ मुकेश कुमार (पूर्व छात्र 1992) जो वर्तमान में कोलंबा कॉलेज के सहायक प्रोफेसर और अर्थशास्त्र विभाग के विभाग अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं।
इस कार्यक्रम में प्राध्यापक सदस्य डॉ प्रकाश चंद्र देवघरिया विभागाध्यक्ष अर्थशास्त्र एवं संकायाध्यक्ष सामाजिक विज्ञान , डॉ उमेंद्र सिंह एवं डॉ इफ्शा खुर्शीद और अन्य शोधकर्ता गण( JRF and SRF)उपस्थित थे। साथ ही इन्होंने पूर्व छात्रों से इसे उत्कृष्ट विभाग बनाने के लिए हाथ मिलाने का अनुरोध किया । इस पुरुष छात्र मिलन समारोह का समापन दोबारा मिलने के वादे के साथ हुआ और सभी ने तालियां बजाई साथ ही सभी को भावभीनी विदाई दी।

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

आज मनोविज्ञान विभाग में पूर्ववर्ती छात्र समारोह का आयोजन किया गया

0

आज मनोविज्ञान विभाग में पूर्ववर्ती छात्र समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत पूर्ववर्ती छात्र रहे डॉ. कृष्णा गोप के द्वारा विषय प्रवेश कर की गई.पूर्ववर्ती छात्रों को संबोधित करते हुए मनोविज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष सह IQAC सेल के निदेशक डॉ. सादिक़ रज्जाक सर ने कहा कि पूर्ववर्ती छात्रों का मिलन विभाग के विकास में योगदान देता है.इसप्रकार के आयोजन विभाग के लिए जरूरी है.विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ.अविनाश कुमार ने कहा कि किसी भी विश्वविद्यालय के लिए पूर्ववर्ती कार्यक्रम का आयोजन विभाग के साथ-साथ विश्वविद्यालय को मजबूती प्रदान करता है.कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन डॉ. संजय कुमार ने किया.इस कार्यक्रम में सुभद्रा कुमारी, निकिता शिखा,नाजमुन प्रवीण, वरिशा माटी, धीरज कुमार,सिम्मी कुमारी, हिना कौशर, सुमन कुमारी, सलोनी सुप्रिया, साक्षी कुमारी,मुकेश,धर्मेंद्र कुमार,आकाश कुमार,दीपक कुमार,वनशिखा राज,अमित कुमार सिंह,मुकेश राणा,गीता देवी अन्य उपस्थित रहे.

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

19 दिसंबर, 2023 को सुबह 10:30 बजे स्पैरो सॉफ्टेक प्राइवेट लिमिटेड

0

19 दिसंबर, 2023 को सुबह 10:30 बजे स्पैरो सॉफ्टेक प्राइवेट लिमिटेड में प्रोग्रामर्स के लिए एक भर्ती अभियान आयोजित किया जाएगा। आवश्यक योग्यता: एम.सी.ए/बी. टेक/बीसीए, लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार का स्थान: गणित विभाग, विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हज़ारीबाग़। सभी इच्छुक उम्मीदवारों को अपना बायोडाटा हार्ड कॉपी में डॉ. पंकज कुमार मांझी, विश्वविद्यालय गणित विभाग, विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हज़ारीबाग़ को 18.12.2023, अपराह्न 3 बजे तक जमा करना होगा।
यह जानकारी विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग के कौशल विकास एवं प्लेसमेंट सेल के डॉ. बुद्धदेव महतो ने दी है।

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

गिरीडीह पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ खोला मोरचा , पकड़े गए साइबर ठग

0

गिरिडीह – रविवार करीब तीन  बजे गिरीडीह पुलिस ने ससरखों पंचायत ,  बड़ाकर के पास छह साइबर अपराधियों को खदेड़ा जिसमें चार अपराधियों को पकड़ने मे सफल  रहे  और दो अपराधियों को पकड़ने के दौरान बराकर नदी के दूसरे और  पार  लगा के नारंगी गांव बस्ती मे घुस गए उनका  पिछा करते हुए दो साइबर पुलिस ने दोनो को धर दबोचे और अपने हिरासत में ले लिया। साइबर अपराधी नारंगी बराकर नदी के घाट पर बैठकर ट्रेनिंग करा रहा था,और लोगों का खाता से पैसा भी निकाल कर ठगी का अंजाम दे रहे थे । पकड़े गए अपराधियों मे  बेंगाबाद क्षेत्र के साठी बाद निवासी पवन कुमार मंडल,सरिय थाना क्षेत्र के केसवारी निवासी लव कुमार मंडल, बेंगाबाद क्षेत्र क फुसोडिह निवासी छोटु कुमार मंडल, डुमरी क्षेत्र के निवासी क्रिश कुमार मंडल बिरनी थाना क्षेत्र के बराय गांव का निवासी सोनू कुमार मंडल, सामिल  थे

News Report – Naresh Sharma

 

राम भक्तों के लिए

सिविल सोसाइटी डकरा-खलारी द्वारा 17वां रक्तदान शिविर का आयोजन आज

0

डकरा। डकरा ओल्ड डिस्पेंसरी भवन में  शनिवार को सिविल सोसाइटी डकरा-खलारी द्वारा 17वां रक्तदान शिविर लगाया जाएगा।रांची सदर अस्पताल के डे-केयर सेंटर में इलाजरत थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के सहायतार्थ लगाए जाने वाले इस शिविर में सदर अस्पताल रांची के ब्लडबैंक की टीम सहयोग करेगी।सोसाइटी के प्रवीण प्रसाद ने बताया कि शनिवार को लगभग 200 लोगों ने रक्तदान करने की सहमति दी है और यह अब तक क्षेत्र में सबसे बड़ा रक्तदान शिविर होगा।महाप्रबंधक संजय कुमार शिविर का उदघाटन सुबह दस बजे करेंगे।

राम भक्तों के लिए

अपोलो क्लिनिक रांची के द्वारा खलारी में लगाया गया निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

0

खलारी। अपालो क्लिनिक रांची द्वारा खलारी में शुक्रवार को संपूर्ण हेल्थ चेकअप का निःशुल्क शिविर लगाया गया। इस शिविर में 160 लोगों का जांच किया गया। शिविर में फिजिशियन डॉ. एस कुमार, नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ डॉ. निभा निहारिका, दंत विशेषज्ञ डॉ. रवि रोगन, शूगर विशेषज्ञ डॉ. स्वरूप कुमार, डाइटीशियन डॉ. विजेता द्वारा सभी रोगियों की निःशुल्क जांच किया गया। शिविर में ईसीजी, ब्लड शूगर, ब्लड प्रेशर, आक्सीजन लेबल का निःशुल्क जांच हुआ। वहीं चिकित्सकों ने बताया कि खलारी के शिविर में अधिकतर बीपी, शूगर, आयोडिन की कमी, पेट रोग आदि के मरीज पाए गए। बताया कि लोग बीपी की जांच ही नहीं कराते हैं। इसलिए उन्हें पता ही नहीं होता है उन्हें बीपी की बीमारी है। कहा कि प्रयास रहेगा कि इस तरह की शिविर आगे भी लगाया जाए। शिविर में अपोलों के लैब टेकनिशियन नवाजिश, नर्स ओमना लकड़ा, प्रियांशा, सेंटर मैनेजर दीपिका सिंह, आदित्य सिन्हा, जॉनिक सहित स्थानीय अधिकारी द्वारा मरीजों को सहयोग किया गया।

राम भक्तों के लिए

चूरी मध्य पंचायत में ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार‘ का आयोजन

0

डकरा। खलारी अंचल अधिकारी शिशुपाल आर्य की अध्यक्षता में शुक्रवार को प्रखंड के चूरी मध्य  पंचायत के बूढ़ी माँ मंदिर के निकट मेन  रोड पर ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार‘ का आयोजन किया गया।  ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार‘ कार्यक्रम में काफी संख्या में महिला-पुरूष ग्रामीणों ने विभिन्न योजनाओं से संबंधित विभागों के द्वारा लगाए गए स्टॉल के माध्यम से राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी ली एवं समस्याओं के समाधान हेतु आवेदन दिया। इसके साथ ही  सीओ शिशुपाल आर्य सहित उपस्थित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया। वहीं कार्यक्रम में लोगों ने अपनी समस्याओं से संबंधित कुल 1359 आवेदन दिए जिनमें से 962 आवेदनों का निष्पादन तत्काल शिविर में ही कर दिया गया जबकि अन्य आवेदनों को आगे की कारवाई के लिए अग्रसारित किया गया। कार्यक्रम में 56 जाति व 52 आय प्रमाण पत्र लोगों को दिया गया। वहीं मनरेगा अंतर्गत 65 नए जॉब कार्ड का वितरण किया गया, 176 लोगों को श्रम कार्ड दिया गया, 15वें वित्त आयोग के तहत 14 नई योजनाएं स्वीकृत की गई। इसके अलावा 100 आयुष्मान कार्ड का वितरण हुआ। वहीं स्वास्थ्य जांच शिविर में 55 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस दौरान 225 लोगों को कंबल, 331 लोगों को धोती, साड़ी का वितरण किया गया। इसके साथ ही सर्वजन पेंशन के लिए 10 अवदेन, निर्वाचन संबंधित 25 अवोदन, मुख्यमंत्री पशुधन योजना के लिए 04 आवेदन, सावित्री बाई फुले योजना के लिए 05 आवेदन, राशन कार्ड सुधार के लिए 46 आवेदन, आधार पंजियन 65 के अलावा   मनरेगा अंतर्गत नए कार्य का आवंटन के लिए 05 आवेदन,  गुरुजी  क्रेडिट कार्ड के लिए 45 आवेदन, एएवाई के लिए 35,जेएसएलपीएस के 45  सहित अन्य विभागों के लिए भी लाभुकों ने आवेदन दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.प्रतिमा कुमारी, डॉ.संतोश, प्रखंड अध्यक्ष कांग्रेस साबीर अंसारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी गोपाल राम दास, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी विनय कुमार गुप्ता, प्रखंड कृषि पदाधिकारी आदित्यनाथ झा, प्रखंड समन्वयक असित कुमार, कनीय अभियंता, रवि रंजन कुमार, प्रेमचंद मुर्मू, शिक्षा विभाग से दीपक कुमार,

बालविकास विभाग से आंगनबाड़ी सेविका पिंकी टूपो,लीलावती देवी,प्रखंड समन्वयक पेयजल स्वच्छता प्रमोद कुमार,पीएचईडी जेई दीपांकर कुमार,प्रधान सहायक बहलु मुंडा,लिपिक आनंद प्रवीण तिग्गा,अजित कुमार सिन्हा,मुखिया सुनीता देवी,उप मुखिया सुनीता देवी,पंचायत सचिव रजीत कुमार कुंडू,ग्राम रोजगार सेवक,सुजीत कुमार,कुणाल कुमार,विश्वरंजन कुमार,जेएसएलपीएस बी.पी.एम जया कुमारी,इंडियन ओवरसीज बैंक के प्रतिनिधि संजय कुमार,राकेश कुमार शर्मा,सुदेश कुमार,पीएमएवाई से किशोर कुमार,बिजली विभाग फ्रांसिस जेबियार कुजूर,वन विभाग से सुनील एक्का,विनय मुंडा,प्रज्ञा केंद्र संचालक बसंत यादव,मेडिकल टीम से,तब्बू प्रवीण एलटी,ममता कुमारी,अंजना नाग,कंप्यूटर संचालक सूरज कुमार,नवीन कुमार,बसंत मुंडा,योगेश प्रसाद योगेश,विजय कुमार गुप्ता,सहित सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium