17.1 C
Ranchi
Friday, November 13, 2026
Advertisement
Home Blog Page 687

सुरक्षा जीवन का मूल मंत्र है – महाप्रबंधक

0

डकरा में 66 वा वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह की हुई शुरुआत

डकरा। सीसीएल एनके एरिया में 66 वां वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत की गई। शुक्रवार को महाप्रबंधक संजय कुमार के द्वारा महाप्रबंधक कार्यालय परिसर में झंडोतोलन कर इसकी शुरुआत की गई। जिसके बाद उपस्थित अधिकारी और कर्मचारीयों को महाप्रबंधक संजय कुमार ने सुरक्षा की शपथ दिलाई। इस अवसर पर महाप्रबंधक संजय कुमार ने कहा कि कोयला खदानों में हर साल खान सुरक्षा सप्ताह मनाने का जो कार्यक्रम खान सुरक्षा महानिदेशालय के निर्देश पर किया जाता है, वह काफी सराहनीय है। सुरक्षा जीवन का मूल मंत्र है, जिसे सभी लोगों को अपनाने की जरूरत है। महाप्रबंधक ने कहा कि लोगों में जागरूकता देखी जा रही है जिसका नतीजा है कि खान में होने वाली दुर्घटनाओं में काफी कमी हुई है। इस दौरान महाप्रबंधक ने कहा कि कार्य अवधि के दौरान मोबाइल से जितना दूर रहे उतना ही बेहतर होगा क्योंकि हाल की कुछ दुर्घटनाओं में मोबाइल के कारण हुई लापरवाही सामने आई है।  एनके एरिया में पिछले दो वर्षों से किसी भी तरह की खान दुर्घटना नहीं होने पर खुशी जाहिर करते हुए इसका श्रेय यहां के अधिकारी और कर्मचारीयों को दिया। इस मौके पर महाप्रबंधक संचालन के के झा, सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद, कार्मिक अधिकारी नवनीत शेखर, आलोक जोजोवार, सुजय चटर्जी, मिथिलेश कुमार, लोकनाथ राणा, सुजीत रंजन, प्रहलाद मीणा, यूनियन प्रतिनिधियों में मनोज कुमार रजक, प्रेम कुमार, गोल्डन प्रसाद यादव, अमर भूषण सिंह, विनय सिंह मानकी, ध्वजा राम धोबी, गोविंद चंद्र महतो, डीपी सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।

 

राम भक्तों के लिए

डकरा मेन रोड में एके रेस्टोरेंट का फकीरा गंझू ने फीता काटकर उद्घाटन किया

0

डकरा। खलारी प्रखंड के डकरा मेन रोड कुमकुम फैशन मॉल में शुक्रवार को एके रेस्टोरेंट का उद्घाटन रेस्टोरेंट संचालक कर्मा गंझू के पिता फकीरा गंझू ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर संचालक कर्मा गंझू व सहयोगी अजय सिन्हा ने बताया कि उनके इस फैमिली रेस्टोरेंट में लोग बैठकर सुकून से लजीज व्यंजनों का आनंद उठा सकते हैं। इसके साथ ही साउथ इंडियन,इंडियन फूड्स,चाईनीज,कोकटेल,बर्थडे पार्टी आर्डर साथ ही पार्टी आर्डरस की भी चुस्कियां ले सकते हैं। उन्होंने बताया की खलारी में तमाम रेस्टोरेंट खुले हैं लेकिन उनके एके रेस्टोरेंट में शुद्धता की गारंटी होगी। इसके साथ ही लोग हल्के म्यूजिक पर बैठकर अपने परिवार के साथ सुकून का एहसास कर सकेंगे। इस अवसर पर रंथू गंझू, मुकेश गंझू, राजूराम, समीकांत राय, निर्मला कुमारी,तारा कुमारी, चंदा कुमारी,लक्की सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

राम भक्तों के लिए

खलारी: बड़कीटांड ट्रांस्पोर्टिंग सड़क में कोयला ढुलाई में लगा हाइवा डम्पर जला, दुसरी ओर हथियारबंद लोगों द्वारा जलाए जाने की चर्चा

0

खलारी। खलारी थाना क्षेत्र के बड़कीटांड के समीप ट्रांस्पोर्टिंग सड़क पर एक हाइवा डंपर संख्या जेएच 01 टी/9938 में आग लगने से डंपर का केबिन सहित आगे का हिस्सा व टायर जल कर राख हो गया। घटना गुरूवार रात करीब डेढ़ बजे की है। डंपर जेपी बीना थर्मल पावर प्लांट के लिए पुरनाडीह से खलारी सीमेंट फैक्ट्री में कोयला ढुलाई कर रहा था। घटना के समय सीमेंट फैक्ट्री में कोयला अनलोड कर खाली वापस लौट रहा था। घटना की सूचना पाकर खलारी थाना पुलिस वहां पहुंची और पूरी जानकारी ली। खलारी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर फरीद आलम ने बताया कि डंपर चालक विश्वनाथ महतो ने पुलिस को बताया कि शार्ट सर्किट लगने से डंपर में आग लग गई। पुलिस को दिए लिखित रिपोर्ट में भी यही बात कही गई है। इधर घटना को लेकर सूत्रों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार डंपर में आग स्वतः नहीं लगी, बल्कि 10-12 की संख्या में आए हथियारबंद लोगों द्वारा लगाई गई है। आग लगाने वालों ने दो फायरिंग भी किया। हालांकि घटना स्थल से किसी तरह का न तो पर्चा मिला है न ही कोई खाली खोखा मिला है। किसी संगठन ने भी अभी तक जिम्मेवारी भी नहीं ली है।

राम भक्तों के लिए

तीस किलो गांजा जब्त, एक कारोबारी चढ़ा पुलिस के हत्थे

0

इचाक थाना क्षेत्र के एनएच 33 पर पुलिस ने 30 किलो गांजा समेत एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। जिस बाबत पुलिस उपाधीक्षक राजीव कुमार ने प्रेस वार्ता कर बताया कि पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के द्वारा सूचित किया गया कि ईचाक थाना अन्तगर्त ग्राम सिझुआ मौर्या होटल के निकट खड़ी एक ट्रक जिसका रेजिस्ट्रेशन नम्बर OD15N9953 में नशीली पदार्थ होने की सूचना है, जिसके निर्देशानुसार पुलिस उपाधीक्षक (मु०) राजीव कुमार, एवं ईचाक थाना प्रभारी धनंजय सिंह, पु०अ०नि० मनोज राणा एवं सशस्त्र बल के साथ प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रस्थान किया गया। रात्री में मौर्या होटल के समीप अशोक लेलैंड कंपनी का ट्रक संख्या OD15N9953 खडी देखी गई। जिससे पुछताछ एवं जाँच पडताल के क्रम में पच्चीस पैकेट गांजा जिसका प्रत्येक पैकेट में 1.20 किलोग्राम कुल वजन 30 किलोग्राम गांजा ट्रक के केबिन में रखा पाया गया। जिसे विधिवत जब्त कर थाना लाया गया एवं उक्त ट्रक के चालक को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी:-

01. बंटी कुमार, पिता श्री बिरजू यादव ग्राम गांवखाप थाना शेरघाटी जिला गया (बिहार)

छापामारी दलः-

01. पुलिस उपाधीक्षक (मु०) राजीव कुमार 02. थाना प्रभारी ईचाकः धन्नजजय सिंह

03. पु०अ०नि० मनोज राणा 04. सशस्त्र बल

जप्ती:-

01. पच्चीस पैकेट गांजा जिसका प्रत्येक पैकेट में 1.20 किलोग्राम कुल वजन 30 किलोग्राम गांजा

02. अशोक लेलैंड कंपनी का ट्रक संख्या OD15N9953

03. एक काला रंग का पर्स जिसमें 50 रुपया का एक नोट

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

मधुकोन तथा रैयत विस्थापित मोर्चा की बैठक

0

डकरा। मधुकोन कंपनी तथा रैयत विस्थापित मोर्चा की बैठक कंपनी के कार्यालय में हुई।बैठक में मोर्चा द्वारा स्थानीय रैयत विस्थापितो को रोजगार देने की  मांग पत्र पर कंपनी में स्थानीय रैयत विस्थापित को रोजगार देने को लेकर चर्चा की गई।मोर्चा ने कहा कि कंपनी का काम चालू होने से रैयत विस्थापित में रोजगार की आस जगी की अब रोजगार मिलेगा इसी को लेकर मोर्चा ने एक मांग पत्र कम्पनी को दिया गया था इसी आलोक में मधुकोन कंपनी के जीएम ने रैयत विस्थापित मोर्चा के साथ वार्ता की ।जिसमे मोर्चा ने कहा कि रैयत विस्थापितो ने खदान विस्तारीकरण में अपनी जमीन दी है और अबतक नौकरी मुआवजा भी ठीक से नही मिल पाया है इसलिए मोर्चा कंपनी से अपील किया है कि रैयत विस्थापितो को प्राथमिकता के आधार पर उन्हें कंपनी में रोजगार दिया जाए।प्रबंधन की ओर से जीएम असारी ने मोर्चा की मांगों पर सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया है।वही मोर्चा ने कहा कि कंपनी ने उन्हें छलने का प्रयास किया गया तो मोर्चा 20 दिसम्बर को कंपनी का काम बन्द कराने का भी काम करेगा।वार्ता में मोर्चा के एरिया अध्यक्ष बिगन सिंह भोगता, नरेश गंझू, विनय खलखो, रामलखन गंझू, ,प्रकाश महतो, , रामधारी गंझु, शिवनारायण लोहरा, प्रभाकर गंझू,आदि मौजूद थे।

राम भक्तों के लिए

गायत्री मंदिर डकरा में श्री राम जन्मभूमि अयोध्या से लाए गए पूजित अक्षत और कलश का पूजन किया गया

0

डकरा। विश्व हिंदू परिषद सह बजरंग दल, खलारी प्रखंड, के तत्वाधान में पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार श्री राम जन्मभूमि अयोध्या से लाए गए पूजित अक्षत और कलश का प्रखंड क्षेत्र के गायत्री मंदिर डकरा में पूजन किया गया साथ ही 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के निमित आयोजित कार्यक्रमों पर विस्तार पूर्वक चर्चा और उसके क्रियान्वयन की रूपरेखा तैयार की गई।

बैठक में पूरे प्रखंड के पांचों मंडलों से कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। बैठक की अध्यक्षता कार्यक्रम के प्रखंड संयोजक शशिकांत सिंह ने किया। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को बताया गया कि प्राण प्रतिष्ठा निमित प्रखंड क्षेत्र के प्रत्येक सरना- सनातनी के घर में अयोध्या से आए निमंत्रण पत्र को लेकर 1 जनवरी से 15 जनवरी तक संपर्क अभियान चलाना है एवं उन्हें अपने निकटतम मंदिर के कमिटी से संपर्क कर हर मंदिर और घरों में दीपोत्सव का कार्यक्रम 22 जनवरी को आयोजित करना है।

बैठक में उक्त कार्यक्रम के लिए मंडल संयोजकों एवं सह संयोजकों की घोषणा की गई, जिसका विस्तार पंचायत स्तर तक करने की जिम्मेदारी मंडल संयोजकों व सह संयोजकों को दी गई।

मौके पर मुख्य रूप से विश्व हिंदू परिषद सह बजरंग दल के तरफ से कार्यक्रम के प्रांत संयोजक देवी सिंह, जिला अध्यक्ष रामेश्वर दयाल सिंह, जिला मंत्री रोबीन कुमार महतो, शैलेन्द्र शर्मा,भोला नाथ चौहान, संदीप सिंह,कार्तिक पाण्डेय, आंनद सिंह, अरविन्द सिंह, मुन्नु,उदय सिंह, मिथलेश प्रजापति, दीपक लोहरा, अशोक प्रजापति,सुरज ,‌ तरूण  ,चत्रूगुन भुंईया, विकास दुबे,रामसुरत यादव, सरिता देवी, ममता देवी, रेणु देवी, अनिता देवी, दीपसिखा देवी , मुकेश ,शेखर सिंह ,विनोद शर्मा जी,शेरा चौहान, सतीश चौहान,रवी तुरी,सागर राम ,विक्की राम, किशन कुमार, राहुल राम, सत्यम कुमार , मनी लोहरा, मेघनाथ यादव ,सनी राम, अभिषेक कुमार ,विशाल नायक और भी बहुत सारे धर्म प्रेमी उपस्थित थे।

राम भक्तों के लिए

तुमांग पंचायत में विकसित भारत की संकल्प यात्रा कार्यक्रम का किया गया आयोजन

0

खलारी। खलारी प्रखंड अंतर्गत तुमांग  पंचायत में गुरुवार को “विकसित भारत की संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन ” किया गया। जिसमें अंचलाधिकारी शिशुपाल आर्य के द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा की विस्तृत जानकारी दी गई साथ ही केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में बताया। इस कार्यक्रम में जेएसएलपीएस की दीदी द्वारा स्वागत गीत से सारे गणमान्य का अभिनंदन  किया गया। उसके बाद सभी उपस्थित लोगों ने विकसित भारत की संकल्प यात्रा का संकल्प लिया। कार्यक्रम को आगे बढ़ते हुए मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत लाभुको ने अपने अनुभवों को साझा किया की कैसे उनको लाभ मिला है। वर्तमान में केंद्र सरकार के द्वारा  कार्यक्रम में मोबाइल वैन से जनसंपर्क हेतु चलचित्र एवं सन्देश चलाया गया। इस क्रायक्रम में बिरसा जागृति मध्य विद्यालय के विद्यार्थियों के द्वारा स्वच्छता गीत गाया गया। ‘धरती कहे पुकार के’ पर नुक्कड़ नाटक किया गया। जिसके बाद उन्ही बच्चो के बीच में क्विज प्रितियोगित किया गया। प्रथम विजेता बच्चो  को अंचला अधिकारी के द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस विकसित भारत संकल्प यात्रा में स्वास्थ्य कैंप, कृषि कैंप और उज्जवल गैस कनेक्शन कैंप भी लगाया गया। इस कार्यक्रम में तुमांग के समाजसेवी ,  प्रखंड अंतर्गत जनप्रतिनिधि गण,   प्रखंड से परखंड समन्वयक असित कुमार, कनीय अभियंता प्रवीण उरांव, पंचायत सचिव विपीन कुमार वर्मा,जेएसएलपीएस से राजू कुमार एवं उनके सहयोगी सदस्य, पंचायत के मुखिया संतोष कुमार महली, पंचायत समिति सदस्य सहदेव महली, स्वास्थ्य टीम से राजकुमार और उनके सहयोगी, स्वास्थ्य सहिया,  तुमांग पंचायत के सक्रिय मेट व ग्रामीण, बिरसा जागृति मध्य विद्यालय के शिक्षक आदि उपस्थिति हुए।

राम भक्तों के लिए

पुरनाडीह प्रबंधन ने की रैयतो के साथ वार्ता

0

19 तक नौकरी नही मिली तो बीस से होगी बंदी

डकरा। पुरनाडीह परियोजना में नौकरी की मांग को लेकर आहूत बंदी को लेकर गुरुवार को प्रबंधन ने रैयतो के साथ बैठक किया।पुरनाडीह परियोजना के प्रभारी पीओ जेके सिंह ने बंदी को लेकर रैयत विस्थापित मोर्चा एवं रैयतो के साथ बैठक किया।बैठक में पीओ जेके सिंह ने कहा कि उन्हें समय दिया जाय ताकि रैयत के नौकरी संबंधित जानकारी प्राप्त कर सके।मोर्चा की ओर से कहा गया है कि प्रबंधन 20 दिसम्बर से पूर्व नौकरी के मामले में अच्छी तरह से जानकारी ले और जल्द से जल्द नौकरी देने का काम करे।वही रैयतो ने कहा कि पूर्व में भी प्रबंधन को कई बार लिखित दिया गया लेकिन आजतक सकारात्मक पहल नही किया है जिसके कारण मामला लंबित है।पीओ जेके सिंह ने कहा उन्हें समय दिया जाय ताकि वे केस स्टडी कर मामले का समाधान कर सके।उन्होंने 19 दिसम्बर तक समय लिया है।वार्ता में मोर्चा के एरिया अध्यक्ष बिगन सिंह भोगता, नरेश गंझू, विनय खलखो, रामलखन गंझू, अमृत भोगता,धनराज भोगता,प्रकाश महतो, रामविलास गंझू, रामधारी गंझु, शिवनारायण लोहरा, प्रभाकर गंझू,धर्मवीर ठाकुर आदि मौजूद थे।

राम भक्तों के लिए

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कंबल का वितरण

0

डकरा। बढ़ती ठंड को देखते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रखंड क्षेत्र के गांव में जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया जा रहा है। मायापुर पंचायत के केदल गांव, चुरी दक्षिणी पंचायत के अम्बा टोंगरी, शामू टोंगरी और चुरी होयर गांव मे कंबल का वितरण किया गया। इस मौके पर बताया गया कि कांके विधायक के निर्देश पर प्रखंड के सभी गांव का सर्वे कर जरूरतमंदों के बीच ही कंबल का वितरण हो रहा है। इस दौरान  स्थानीय प्रशासन से बढ़ती ठंड को देखते हुए चौक चौराहों पर अलाव जलाने की भी मांग की गई। कंबल वितरण के मौके पर खलारी भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

राम भक्तों के लिए

हजारीबाग सदर विधायक की अनोखी पहल, जुड़वे भाइयों के 25 वें शादी सालगिरह पर दिया अद्भुत सौगात, 25 निर्धन परिवार के बेटियों का कराया सामूहिक विवाह

0

हजारीबाग सदर विधायक की अनोखी पहल, जुड़वे भाइयों के 25 वें शादी सालगिरह पर दिया अद्भुत सौगात, 25 निर्धन परिवार के बेटियों का कराया सामूहिक विवाह

शाही शादी की तर्ज़ पर हुआ समारोह का आयोजन, पक्ष और आधुनिक संस्कृति के बीच अग्नि को साक्षी मानकर 25 जोड़ों ने लिया सात फेरे

डीपीएस मैदान में गूंजी शहनाई, हज़ारों लोग बनें साक्षी, कई गणमान्य जन भी हुए शामिल
——
हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल ने गुरुवार को एक अनोखी परंपरा की शुरुआत की और अपने दो जुड़वे भाई प्रशांत जायसवाल और निशांत जायसवाल के शादी के 25 वें सालगिरह के अवसर पर क्षेत्र के निर्धन परिवार की 25 बहन- बेटियों का अविस्मरणीय, अभूतपूर्व व ऐतिहासिक सामूहिक विवाह कराकर न सिर्फ़ इतिहास रचा बल्कि अपने इस नेक सोच और प्रेरक कार्य के बदौलत सबके चहेते बन गए। शादी में शामिल 50 परिवार के हज़ारों लोगों की दुवाएं और समारोह में शामिल हजारों लोगों के बीच उनकी एक अलग पहचान बन गई। इस भव्य सामुहिक विवाह समारोह का स्थल डीपीएस प्रांगण में शाही शादी के तर्ज़ पर इसे संपन्न कराया गया और विधायक मनीष जायसवाल के साथ उनका पूरा परिवार जुटा रहा। गुरुवार को शादी समारोह से पूर्व सभी दूल्हा- दुल्हन का वेडिंग मेकअप कराया गया तत्पश्चात विधायक मनीष जायसवाल द्वारा भेंट किए गए सूट में दुल्हा और लहंगा के साथ आर्टिफिशियल ज्वेलरी में सजी दुल्हन एक साथ समारोह स्थल में ग्रैंड इंट्री की। उनके एंट्री का दृश्य बेहद मनोरम था जहां नृत्यांगनाएं नृत्य करते हुए म्यूजिक के साथ उनके बड़े ही अनोखे अंदाज में मंडप तक लेकर पहुंची। सभी जोड़ों के लिए अलग- अलग 25 आकर्षक और फूलों से सजे मंडप का निर्माण किया गया था जिसमें मंडप संख्या और जोड़ों के नाम के साथ उनके माता- पिता का भी नाम अंकित था। मंडप को शादी के अनुरूप सजाया गया था और सभी मंडपों में अलग- अलग पंडित सहित शादी पूजन की पूरी व्यवस्था की गई थी। मंडप में दुल्हा- दुल्हन के बैठने की विशेष व्यवस्था की गई थी। आयोजन स्थल डीपीएस प्रांगण में मंडपों के बाहर एक घेरा किया गया था जिसके बाहर से यहां आने वाले बाराती- शराती और अतिथि इस नयनाभिराम दृश्य को बखूबी निहार रहें थे और इस सुखद पल का साक्षी बन रहें थे। जोड़ों के परिजन और हजारों लोग इस ऐतिहासिक और भव्य शादी का गवाह बनें। शादी के उपरांत सभी ने सामूहिक रूप से लजीज व्यंजनों का भी आनंद उठाया ।

सिया जी बनी दुल्हन, दुल्हा बनें हैं श्री राम…..
—–
25 मंडपों के बीच सिया जी बनी दुल्हन और दूल्हा बने हैं श्री राम…के घर वाले साथ रहें। इनकी दीदार को यहां पहुंचे लोग आतुर दिखें। दूल्हा- दुल्हन के चेहरे पर भी खुशी की अनुभूति दिखी। दिखे भी कैसे नहीं उनके जिंदगी का अरमान जो पूरा हो रहा है। सभी अंतर्मन से गदगद होकर इस अनोखी और शाही अंदाज में उनके शादी के सूत्रधार बने परोपकारी हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल को धन्यवाद कह रहें थे। जोड़ों के परिजन भी खुशी से भूले नहीं समां रहें थे। मंडपों के समीप विधायक मनीष जायसवाल की ओर से भेंट किए जाने वाले कई उपहार भी रखें हुए थे ।

भाजपा के संगठन महामंत्री, आधा दर्जन विधायक सहित कई गणमान्य हुए शामिल, जोड़ों को दिया आशिर्वाद, विधायक मनीष जायसवाल के इस प्रयास को बताया प्रेरक
——
शादी समारोह स्थल में भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, भाजपा के प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय, बोकारो विधायक बिरंची नारायण, कांके विधायक समरी लाल, मांडू विधायक जयप्रकाश भाई पटेल, छतरपुर विधायक पुष्पा देवी, कोडरमा विधायक नीरा यादव और देवघर विधायक नारायन दास सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए और नवविवाहिता सभी 25 जोड़ों को आशीर्वाद दिया ।

मौके पर भाजपा संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने विधायक मनीष जायसवाल के इस पहल को समाज के प्रेरक बताया। उन्होंने कहा की जायसवाल परिवार हमेशा से लोगों के सुख दुःख में सहभागी बना है और विधायक मनीष जायसवाल गरीबों के रहनुमा बनाकर क्षेत्र में जनता के बीच जननेता के रूप में लोकप्रिय है। शायद ऐसी ही सोच है जो विधायक मनीष जायसवाल को अन्य नेताओं से अलग बनाती है। विधायक बिरंची नारायण सहित अन्य विधायकों ने भी एक साथ 25 बेटियों के परिवार को बसाने और उनके रोज़गार की व्यवस्था कराने के लिए विधायक मनीष जायसवाल को बधाई दिया और उनके इस प्रयास को अति सराहनीय बताया ।

राघव पंडित और उनके 40 सदस्यीय टीम ने कराया म्यूजिकल फेरा, लोगों को उनका अंदाज खूब भाया
——-
सामूहिक विवाह समारोह में प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहे कोलकाता के यूनिक म्यूजिकल फेरे के लिए विश्व विख्यात राघवेंद्र कुमार गौतम और राघव पंडित। राघव पंडित और उनके 40 पंडितों की टीम ने वैवाहिक मंगल चरण के साथ गीत- संगीत के माध्यम से घटों तक माहौल को भक्तिमय बनाए रखा और संपूर्ण पारंपरिक रीति- रिवाजों के साथ शादी संपन्न कराया ।

बीएसएफ के 18 सदस्यीय ब्रास बैण्ड की खूब गूंजी धुन, सामूहिक नृत्य में दिखा लघु भारत की झलक
——-
इस सामूहिक विवाह में विवाह स्थल पर सीमा सुरक्षा बल, मेरू कैंप से पहुंचे 40 जवानों की ब्रास बैंड की धुन जब बजी तो कर्णप्रीय धुन सुनकर सभी मंत्रमुग्ध हो गए। देशभक्ति तरानों के साथ विदाई गीत की धुन पर विधायक मनीष जायसवाल सहित उपस्थित हजारों लोगों की आंखें नम हो गई। वहीं कोलकाता से पहुंचे 30 सदस्यीय कलाकारों के जत्थे ने सामूहिक नृत्य से समां बांध लिया। सामूहिक नृत्य के दौरान उनके परिधान और नृत्य कला में लघु भारत की झलक दिखी ।

विधायक मनीष जायसवाल और उनके परिवार जनों ने जोड़ों को सौंपा कई भेंट, गुलदस्ता और गणेश की प्रतिमा भेंटकर दिया नई जिंदगी शुरुआत का बधाई
——
शादी के पश्चात विधायक मनीष जायसवाल की ओर से सभी 25 जोड़ों को गृहस्थ बसाने हेतु कई सामग्री भेंट किया गया। जिसमें टोटो/बाइक/एफडी, टीवी, फ्रिज, अलमारी, कम्बल, दो अटैची, ट्राली, टेबल फैन, दीवाल घड़ी, बाल्टी सेट, बर्तन सेट, बर्तन स्टैंड, सब्जी स्टैंड, 5 पीस साड़ी और 5 पीस सूट, आर्टिफिशियल ज्वेलरी सेट, शू, श्रृंगार बॉक्स, 10 पीस शर्ट और पेंट, दो चादर, केसरोल, फल पैकेट और मिठाई पैकेट सहित अन्य सामग्री शामिल है। शादी के उपरांत सभी जोड़ों का पुष्पवर्षा के साथ पुष्पगुच्छ और भगवान गणेश की प्रतिमा भेंटकर विधायक मनीष जायसवाल और उनके परिवाजनों ने नई जिंदगी शुरूआत करने हेतु ढेरों शुभकामनाएं और बधाई दिया ।

जब हुआ 25 बेटियों का कन्यादान, तो खुशी से भर गई विधायक मनीष जायसवाल की आंखें
——-
जब 25 बेटियों का कन्यादान हुआ तो विधायक मनीष जायसवाल की आंखें भी खुशी से भर गई। वे अपने आंखों के आंसू को दबाकर खुशी के इस पल को 25 जोड़े और उनके परिवारजनों के साथ बिताने में व्यस्त दिखे। जोड़ों के शादी से लेकर उनके बारातियों और शरातियों के भोजन के इंतजाम से लेकर अतिथियों के स्वागत में पूरे परिवार के साथ विधायक निरंतर जुटे रहें ।

पिता थे बीमार, फिर भी नेक कार्य के लिए नहीं मानी हार, लोगों की दुवाओं का दिखा असर, सामुहिक विवाह में शामिल हुए पूर्व जिप अध्यक्ष
——
सामूहिक विवाह समारोह के ठीक पूर्व हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल के पिता पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष ब्रजकिशोर जायसवाल की तबीयत अचानक नौशाद हो गई। विधायक मनीष जायसवाल एक तरफ अस्पताल में अपने पिता का इलाज कर रहे थे तो दूसरी और नेकी में जुटे रहते हुए इस शादी की तैयारी में जुटे हुए थे। 25 जोड़े यानी 50 परिवार के साथ विधायक मनीष जायसवाल और उनके परिवार के शुभचिंतकों का दुआओं का असर हुआ कि न सिर्फ उनके पिता इस शादी समारोह से पूर्व अपने घर आ गए बल्कि इस शादी में व्हील चेयर में बैठकर परिवारजनों का हौसला बढ़ाते हुए जोड़ों को आशीर्वाद देने आयोजन स्थल पहुंचे और घंटों जमें रहें ।

पहली बार की है शुरूआत, कोशिश होगी जारी रहें साल- दर- साल यह सौगात- मनीष जायसवाल
——–
हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल ने बताया कि उन्होंने अपने दो जुड़वा भाई प्रशांत जायसवाल और निशांत जयसवाल के 25 वे शादी सालगिरह को याद बनाने के लिए इस कार्यक्रम को सौगात के रूप में आयोजित किया। उन्होंने कहा की यह शुरूआत है और कोशिश होगा की यह आयोजन आगे भी कर सकें। विधायक मनीष जायसवाल ने सामूहिक विवाह के इस समारोह में शामिल होने वाले सभी लोगों के प्रति आभार जताया और धन्यवाद दिया साथ ही कहां की 25 जोड़ो के जिंदगी की एक नई शुरुआत करने में हम सहभागी बन सके इसके लिए हम खुद को सौभाग्यशाली समझते हैं। उन्होंने ऐसे पुनीत कार्यों के लिए समाज के अन्य सक्षम लोगों को भी आगे आने की अपील की ।

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium