24.1 C
Ranchi
Friday, November 13, 2026
Advertisement
Home Blog Page 763

खलारी – संडे कटौती के विरोध में जोरदार आंदोलन करेगा मोर्चा-बिगन भोगताखलारी –

0

खलारी। एनके एरिया रैयत विस्थापित मोर्चा के एरिया अध्यक्ष बिगन सिंह भोगता ने एक प्रेस बयान जारी कर कहा कि संडे ड्यूटी में कटौती किये जाने पर रैयत विस्थापितो ने भी कड़ा विरोध किया है।बिगन भोगता ने कहा कि अपनी भविष्य को देखते हुए रैयत विस्थापित कोयला खनन के लिए जमीन देते हैं कि नौकरी मिलेगी तो उनके बच्चों को अच्छी शिक्षा एव उनका समुचित विकास होगा लेकिन इसके उल्टा प्रबंधन के द्वारा संडे कटौती करने का निर्णय लेने का काम कर रहा है।जिससे विस्थापित जो नौकरी कर रहे उनको आर्थिक नुकसान होगा।प्रबंधन का यह निर्णय सरासर अन्याय है जिसे विस्थापित मजदूर कभी बर्दाश्त नही करेगा और यही हाल रहा तो फिर कोयला खनन के लिए जमीन देने का क्या फायदा होगा।उन्होंने कहा कि विस्थापित मजदूरों का जो संडे कटौती करने की साजिश की जा रही है इसके खिलाफ मोर्चा जोरदार आंदोलन करेगा और आने वाले समय में कोई भी रैयत खदान के लिए जमीन नही देंगे

राम भक्तों के लिए

खलारी – जनता मजदूर संघ व एनके प्रबंधन के बीच बैठक

0

खलारी, 12 जून : सीसीएल एनके एरिया महाप्रबंधक कार्यालय स्थित सभागार में जनता मजदूर संघ की 36 सूत्री मांगों को लेकर एक स्ट्रक्चरल बैठक एनके प्रबंधन के साथ संपन्न हुई। बैठक में प्रबंधन की तरफ से एनके महाप्रबंधक संजय कुमार क्षेत्र के सभी स्टाफ अधिकारी क्षेत्र के सभी परियोजना पदाधिकारी, कार्मिक पदाधिकारी तथा जनता मजदूर संघ से संघ के सीसीएल अध्यक्ष जेसीएससी सदस्य कमलेश कुमार सिंह, केंद्रीय सचिव सीसीएल सेफटी बोर्ड सदस्य रविंद्रनाथ सिंह उपस्थित थे। बैठक के दौरान कामगारों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा किया गया। जिसमें कॉलोनी की सफाई, बिजली की व्यवस्था दुरुस्त करना, कामगारों के आवास का रिपेयरिंग कार्य कराना, कामगारों का समय पर पदोन्नति देना, समय पर एसएलपी देना, खदान के अंदर हॉल रोड को दुरुस्त करना, उत्पादन में लगे हुए मशीनों को दुरुस्त करना, कामगारों की कालोनियों में शुद्ध पेयजल को मुहैया कराना सहित अन्य विभिन्न समस्याओं पर चर्चा किया गया। प्रबंधन ने उक्त सभी समस्याओं पर समय पर समाधान करने का आश्वासन दिया। बैठक में मुख्य रूप से क्षेत्रीय अध्यक्ष गोल्डन प्रसाद यादव, क्षेत्रीय सचिव डीपी सिंह, टुप्पा महतो, चंद्रभूषण सिंह, बुटान चौहान, अजय सिंह, तपेष्वर यादव, गुल्फी देवी, शंकर चौहान, अजय चौहान, कंचन महतो, प्रभु गंझू, इंसान गंझू, नागेश्वर दुसाद, राजू शर्मा, गणेश ठाकुर शर्मा, टेकलाल महतो, आनंद पांडे, मंतोष कुमार सिंह, अनिल लोहरा, जितेंद्र कुमार, वीरेंद्र पासवान सहित अन्य उपस्थित थे।

राम भक्तों के लिए

कृषि मंत्री ने गोधन न्याय योजना का लोकार्पण किया, बादल ने कहा-जैविक झारखंड बनाने की दिशा में आगे बढ़ें किसान

0

रांची : हेसाग स्थित पशुपालन विभाग के सभागार में राज्य के कृषि मंत्री श्री बादल ने सोमवार को गोधन न्याय योजना का लोकार्पण किया। उन्होंने राज्य के विभिन्न जिलों से आए प्रगतिशील किसानों और दुग्ध उत्पादकों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में गोवंश के गोबर से हम जैविक कृषि के क्षेत्र में झारखंड की पहचान बना सकते हैं। आज हम केमिकल फर्टिलाइजर पर आश्रित हैं, जो हमारे स्वास्थ्य पर गहरा असर छोड़ते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के पांच जिलों से गोधन न्याय योजना की शुरुआत पायलट प्रोजेक्ट के रूप में हो रही है। इस प्रोजेक्ट की सफलता की समीक्षा के उपरांत पूरे राज्य में इसे चलाने की योजना बनाएंगे, इसलिए सभी गोपालकों से निवेदन है कि वह राज्य को जैविक झारखंड बनाने की दिशा में आगे बढ़ें।

सुखाड़ राहत के लिए केंद्र से 9682 करोड़ की मांग की गई

कृषि मंत्री श्री बादल ने कहा कि हमारी सरकार ने गाय को सम्मान देने का काम किया है। गोशाला पर काम करने के साथ पहली बार राज्य में गोमुक्तिधाम के निर्माण की शुरुआत की गई है। राज्य के 12 लाख किसानों को अब तक प्रति किसान 3500 रुपए का लाभ दिया जा चुका है। साथ ही 9.38 लाख किसानों के बीच सुखाड़ से हुए नुकसान के एवज में 810 करोड़ की राशि फसल बीमा के लाभ के रूप में वितरित की गई है। किसानों के कल्याण के लिए हमने सुखाड़ राहत के लिए केंद्र सरकार को 9682 करोड़ की मांग की है। यह राशि सीधे किसानों के खाते में जाएगी। हमारे विभाग ने मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देश में कई फ्लैगशिप योजना की शुरुआत की है। गोधन न्याय योजना भी उनमें से एक है, जिससे प्रथम चरण में करीब 10 हजार किसान लाभान्वित होंगे।

सभी सभ्यताओं में गोवंश का स्थान प्रमुख: महालिंगा शिवाजी

ऑर्गेनिक फार्मिंग अथॉरिटी ऑफ़ झारखंड के सीईओ श्री महालिंगा शिवाजी ने कहा कि जितना गोवंश जहां होता है, वहां उतनी ही समृद्धि और संपन्नता आती है। सिंधु घाटी सभ्यता से लेकर आज तक हर काल में गोवंश का स्थान प्रमुख रहा है। उन्होंने कहा कि गोबर में पोषक तत्व होते हैं, जो मिट्टी की उर्वरा शक्ति को बढ़ाते हैं। इसीलिए इस योजना से 504 लाख मीट्रिक टन उत्सर्जित गोबर को नाइट्रोजन के रूप में कन्वर्ट किया जा सकेगा और इस कन्वर्जन से राज्य को 22000 करोड़ रुपए की बचत हो सकती है। यह योजना पारंपरिक कृषि की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

जानिए क्या है गोधन न्याय योजना?

इस योजना का उद्देश्य झारखंड राज्य में उपलब्ध गोवंश के द्वारा उत्सर्जित गोबर का उपयोग वर्मी कंपोस्ट तैयार करते हुए कृषक की रासायनिक खादों पर निर्भरता को कम करने एवं कृषकों की आय में वृद्धि करना है। साल 2019 के आर्थिक सर्वे के अनुसार राज्य में 12.57 मिलियन गोवंश हैं। बता दें कि गोवंश द्वारा उत्सर्जित गोबर कृषि के पारिस्थितिकी तंत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, क्योंकि ये मिट्टी के जलधारण क्षमता को बढ़ाते हुए मिट्टी की जैविक मात्रा में वृद्धि करते हैं। प्रोजेक्ट की शुरुआत  वर्तमान समय में प्रत्येक प्रमंडल के एक जिला से की जा रही है। इस अवसर पर मुख्य रूप से कृषि निदेशक चंदन कुमार,  उद्यान निदेशक, सीईओ ओफाज महालिंगा शिवाजी, निदेशक हॉर्टिकल्चर नेसार अहमद, संयुक्त निदेशक शशिभूषण अग्रवाल, रामकृष्ण मिशन के सचिव स्वामी भविष्यानंद जी सहित जिला कृषि पदाधिकारी समेत बड़ी संख्या में कृषक और कृषक मित्र उपस्थित थे।

राम भक्तों के लिए

गिरिडीह डीसी ने कहा- सभी को स्वैच्छिक रक्तदान करना चाहिए, ताकि जरूरतमंदों का भला हो, रक्तदान शिविर में कुल 43 यूनिट ब्लड डोनेट

0

गिरिडीह : जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में समाहरणालय परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में कुल 43 यूनिट ब्लड डोनेट किया गया। रक्तदान शिविर में उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा समेत वरीय पदाधिकारियों, अधिकारियों, कर्मचारियों व आमजनों ने भी स्वैच्छिक रक्तदान किया। इस संबंध में डीसी ने कहा कि किसी के जीवन को बचाने के लिये रक्तदान करना सबसे महत्वपूर्ण दान है। इसलिए जो लोग रक्तदान करने में सक्षम हैं और स्वस्थ हैं, उन्हें रक्तदान अवश्य करना चाहिए।

डीसी ने सभी को रक्तदान के लिए प्रेरित किया

उन्होंने आमजनों से रक्तदान की अपील करते हुए कहा कि रक्तदान एक महान काम है और हमारी समृद्ध संस्कृति और सेवा और सहयोग की परंपरा का हिस्सा है। रक्तदान से न केवल राष्ट्रीय आवश्यकता पूरी होती है बल्कि यह समाज एवं मानवता प्रति एक बड़ी सेवा भी है। उन्होंने कहा कि हमारे द्वारा दिए गए रक्त से कई जिंदगियों को बचाया जा सकता है। उन्होंने इस पुनीत कार्य में सभी को जुड़ कर रक्तदान के लिए प्रेरित किया।

राम भक्तों के लिए

“Jaane Bhi Do Yaaro”: A Timeless Satire That Leaves Audiences in Splits

0

Introduction
“Jaane Bhi Do Yaaro” is a classic Indian comedy film that has achieved cult status over the years. Directed by Kundan Shah and released in 1983, this satirical masterpiece continues to captivate audiences with its witty dialogues, absurd situations, and brilliant performances. Blending humor, social commentary, and political satire, the film offers a hilarious take on the corrupt and chaotic world we live in. Let’s dive into the nuances of this timeless gem.

Plot and Narrative
The film follows the story of two amateur photographers, Vinod (Naseeruddin Shah) and Sudhir (Ravi Baswani), who accidentally capture evidence of a murder while working on an assignment. As they delve deeper into the mystery, they uncover a web of corruption involving politicians, builders, and even their own boss, Shobha (Bhakti Barve). The plot takes unpredictable twists and turns, culminating in a chaotic climax that exposes the hypocrisy and moral decay of society.

Satire and Social Commentary
“Jaane Bhi Do Yaaro” masterfully employs satire and social commentary to highlight the absurdity and dishonesty prevalent in various aspects of Indian society. It mercilessly lampoons politicians, bureaucrats, media, and the business world, showcasing the rampant corruption and moral bankruptcy that plague the system.

The film’s iconic Mahabharata scene, where a hilarious parody of the epic battle unfolds during a stage play, is a brilliant metaphor for the power struggles and duplicity present in society. Through sharp dialogues and situational comedy, the film satirizes the lack of ethics and the lengths people go to achieve personal gain.

Characters and Performances
“Jaane Bhi Do Yaaro” boasts a stellar ensemble cast who bring their characters to life with impeccable comic timing. Naseeruddin Shah and Ravi Baswani deliver exceptional performances as Vinod and Sudhir, respectively. Their chemistry and camaraderie create a perfect blend of innocence, humor, and naivety.

Om Puri’s portrayal of the eccentric builder Ahuja is a standout, providing some of the film’s most memorable moments. Pankaj Kapur’s turn as the morally ambiguous Tarneja adds layers of complexity to the narrative, while Satish Shah shines as the bumbling Municipal Commissioner, D’Mello.

The film also features accomplished actors such as Bhakti Barve, Satish Kaushik, and Neena Gupta, who contribute to the film’s comedic brilliance with their nuanced performances.

Direction and Cinematography
Kundan Shah’s direction is commendable, as he skillfully balances the film’s comedic elements with its underlying social critique. The pacing is spot-on, allowing the audience to fully appreciate the absurdity and wit of each scene. The use of dark humor and visual gags is a testament to Shah’s directorial prowess.

Cinematographer Binod Pradhan captures the essence of the chaotic world within the frame. The vibrant colors, innovative camera angles, and attention to detail add depth to the film’s visual appeal, enhancing the overall viewing experience.

Legacy and Relevance
Even after four decades, “Jaane Bhi Do Yaaro” remains a relevant and influential film. Its scathing commentary on corruption and moral degradation resonates with audiences across generations. The film’s iconic scenes, such as the photograph of corrupt officials in a compromising position, have become cultural touchstones in Indian cinema.

[advanced_iframe src=”//rootrider.in/amazon/silk2.html” width=”100%” height=”700″]

राम भक्तों के लिए

HBZ – यूनिवर्सिटी लॉ कॉलेज के प्राचार्य डॉ जयदीप सान्याल ने सांसद जयंत सिन्हा से की मुलाकात

0

यूनिवर्सिटी लॉ कॉलेज में डेवलपमेंट को लेकर जयंत सिन्हा को कराया ध्यान आकृष्ट

हज़ारीबाग विनोबा भावे विश्वविद्यालय स्थित यूनिवर्सिटी लॉ कॉलेज के प्राचार्य डॉ जयदीप सान्याल ने सांसद जयंत सिन्हा को लॉ कॉलेज में विकास एवं विभिन्न कमियों को लेकर अवगत कराया।जिसमें विभिन्न बिंदुओं को लेकर एक एक करके गंभीरता पूर्वक चर्चा की गई और कॉलेज में आगामी दिन में विकास कार्यों को लेकर सांसद जयंत सिन्हा ने आश्वस्त किया।सांसद जयंत ने कहा कि ये कॉलेज अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहा है।हज़ारीबाग के लिए बहुत ही गर्व की बात है कि जिले के स्थानीय बच्चों को बाहर जाकर पढ़ने के लिए कष्ट करना नही पड़ता है।क्योंकि विश्वविद्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की देन थी कि लॉ कॉलेज का निर्माण होने से हज़ारों बच्चो को शिक्षा से जोड़ा जा रहा है और हज़ारीबाग ही नही बल्कि पूरे झारखंड एवं देश मे आज के समय मे लॉ कॉलेज के छात्र छात्रा एपीपी ज्यूडिशियल ऑफिसर,विभिन्न सरकारी आधिकारिक पद पर नियुक्त होकर के देश सेवा में अपना योगदान दे रहे है और यूनिवर्सिटी लॉ कॉलेज का नाम,जिला,प्रदेश को गौरवान्वित कर रहे है।जयंत सिन्हा ने कहा कि लॉ एक ऐसी डिग्री है जिसमें रोजगार के पथ खुले रहते है।सांसद जयंत सिन्हा ने प्राचार्य डॉ जयदीप सन्याल को आश्वस्त किया और सारी विषयों को गंभीरता पूर्वक देख कर समझ कर कहा कि बहुत जल्द ही लॉ कॉलेज में विकास कार्य आरंभ किया जाएगा।

राम भक्तों के लिए

खलारी – संडे कटौती के विरोध में पुरनाडीह परियोजना का छह घण्टे काम रहा बन्द

0

डकरा। संडे ड्यूटी में कटौती के विरोध में एनके एरिया की पूरनाडीह परियोजना के कामकाज को रविवार की सुबह से ही वहां के कामगारों ने बंद कर दिया। रविवार की सुबह छह बजे से कामगार परियोजना कार्यालय के समक्ष एकत्र हुए और संडे ड्यूटी में कटौती किए जाने का विरोध किया। साथ ही प्रबंधन के इस मजदूर विरोधी रवैये के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। कामगारों का आरोप लगाया कि प्रबंधन जानबूझकर संडे ड्यूटी में कटौती कर रही है। जिससे कामगारों को काफी परेशानी हो रही है। खदान का कामकाज बंद होने की सूचना पर कई ट्रेड यूनियन के नेता भी मौके पर पहुंचे और संडे ड्यूटी काटे जाने का विरोध किया। मजदूरों एवं श्रमिक प्रतिनिधियों ने कहा कि प्रबंधन का संडे कटौती का निर्णय कही से मजदूरों एवं कंपनी के हित में नही है। क्योंकि अगर कोई समस्या है तो इसके लिए मजदूर कही से दोषी नही है। इसलिए प्रबंधन को संडे कटौती कर मजदूर के वेतन पर आर्थिक नुकसान पहुंचाना उचित नहीं है। मजदूरों ने कहा कि प्रबंधन अगर सभी मजदूरों को संडे ड्यूटी नही देगा तो सभी मजदूर हर रविवार को सामूहिक अवकाश पर रहेंगे और रविवार को कोई भी मजदूर ड्यूटी नही करेगा। कामगारों के आक्रोश के कारण खदान से कोयले का उत्पादन छह घण्टे बंद हो गया। बाद में दोपहर बारह बजे परियोजना पदाधिकारी नरेश सिंह ने कहा कि ओवर बजट के कारण यह स्थिति हुई है। उन्होंने मजदूरों एव प्रतिनिधियों को वार्ता कर आश्वासन दिया कि पूर्व की तरह सभी कामगारों को संडे ड्यूटी दिया जाएगा। उसके बाद परियोजना का काम चालू हुआ। वार्ता मे प्रबंधन के साथ वार्ता में कार्मिक अधिकारी दीपक गिरी एवं मजदूरों की ओर से गोल्डेन प्रसाद यादव, बहुरा मुंडा, रामलखन गंझू, महेंद्र उरांव, रामप्रवेश नायक, विजय उरांव, कमल मुंडा, दिनेश भर, राजेश परिहार, नरेश गंझू, गणेश मोदी, बलराम राम, रविन्द्र उरांव, अनूप रजक, बालेश्वर उरांव, प्रदीप उरांव सहित काफी संख्या में मजदूर उपस्थित थे।

राम भक्तों के लिए

खलारी – ख्रीस्त राजा चर्च खलारी में 18 बच्चों का पहला परम प्रसाद ग्रहण 

0

डकरा। शांतिनगर स्थित ख्रीस्त राजा चर्च खलारी में 18 बच्चों को पहला परम प्रसाद ग्रहण कराया गया। सर्वप्रथम खलारी पल्ली की महिला समुह द्वारा पारम्परिक नृत्य व मसीही गीत गाते हुए सभी बच्चों को चर्च में प्रवेश कराया गया। जिसके बाद फादर हिलारियुस तिग्गा, फादर ऑस्कर टोप्पो व फादर अमृत कुजुर द्वारा मिस्सा पूजा कराया। सभी बच्चों को चंदन का टीका लगाया गया और पहला परम ग्रहण कराया गया। इस अवसर पर फादर हिलारियुस तिग्गा व फादर ऑस्कर टोप्पो ने मसीही समुदाय के लोगो को अपने संदेश में बाइबिल में लिखी बातों को विस्तार से बताया। मौके पर मसीही समुदाय के युवाओं व महिलाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। पहला परम प्रसाद ग्रहण करने वालों में सोनाली कुजुर, अगुस्टिना तिर्की, ऐंजल निधि तिर्की, अंजु लकड़ा, खुशबु कुजुर, रितिसा तिर्की, अनुग्रहित तिग्गा, निशांत कुजुर, अंकित एक्का, रिया दिपीका, दीप टोप्पो, समीर लकड़ा, लुईस पन्ना, लोरेंस विलफेरेड मैथयुस, स्वाती अंजना पन्ना शामिल है। समारोह में मुख्य रूप से सिस्टर लुसिया, सिस्टर नेली, डॉ ए कुजूर, जे अब्राहम, इनोसेंट कुजुर, प्रकाश कुजूर, रॉबिन एक्का, ज्ञान कुजूर, पारसनाथ उरांव, नरेश करमाली, सी कुजुर, एरिक कुजुर, पारसनाथ उरांव, प्रदीप कुजुर, सुनिता तिग्गा, तेरेसा तिग्गा, तेरेसा कुजुर, गाजा रूण्डा, नितीन कुजुर, उजाला लकड़ा सहित अन्य मसीही समुदाय के लोग शामिल हुए।

राम भक्तों के लिए

सन्डे ड्यूटी में कटौती या फिर बदल करना एसीसी एवं पीसीसी कमिटी सहित श्रमिक संगठन का भी अपमान : कृष्णा चौहान

0

एक तरफा निर्णय से बाज आये प्रबंधन

खलारी, 11 जून : सीसीएल एनके प्रबंधन द्वारा अचानक संडे ड्यूटी में कटौती करने या फेर बदल करना तर्क संगत नहीं है ये एसीसी एवं पीसीसी कमिटी सहित श्रमिक संगठन का भी अपमान है। उक्त ब्यान यूनाइटेड कोल वर्कर यूनियन / एटक के क्षेत्रीय अध्यक्ष कृष्णा चौहान ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है। उन्होंने कहा है कि
यह प्रबन्धन का एक तरफा निर्णय क्षेत्र में औधोगिक अशांति पैदा कर सकता है वर्तमान प्रबन्धन ऐसे एक तरफा निर्णय से बाज आये और कोयला उद्योग एवं मजदूर हित का ध्यान रखते हुए अपने एक तरफा निर्णय को बदले एवं पूर्व की तरह संडे ड्यूटी शुचारु रूप से चलने दे।

राम भक्तों के लिए

Ranchi – Enjoy your day in Pool at wild waadi Water Park

0

Dive into the Thrilling Oasis: Exploring the New Water Park in Town

Get ready to make a splash! The residents of our beloved town Ranchi are in for a treat as a brand-new water park has emerged, promising endless fun and excitement for all ages. With its thrilling water slides, lazy rivers, and captivating attractions, this aquatic paradise is set to become the go-to destination for families, friends, and adventure-seekers alike. Let’s dive into the details and discover what makes this new water park a must-visit spot in town.

Located on the outskirts of town, the new water park is located at 25 Km from Ranchi on the way to khunti, a sprawling haven of aquatic adventure. As visitors enter the park, they are greeted by a vibrant and inviting atmosphere, with palm trees swaying in the breeze and the refreshing scent of chlorine in the air. The park boasts a wide array of attractions designed to cater to all interests and adrenaline levels.

For those seeking an adrenaline rush, the park features an impressive collection of high-speed water slides. From the breathtaking freefall slide that sends riders plummeting down at lightning speed to the exhilarating looping slide that leaves hearts racing, there is no shortage of thrills here. Additionally, the park offers a variety of tube slides, each with its twists, turns, and splashes, ensuring a thrilling experience for everyone.

Family-Friendly Fun
The new water park is not just for thrill-seekers. It also caters to families, ensuring a day of wholesome fun and relaxation. The park offers a dedicated children’s area, complete with shallow pools, miniature slides, and interactive water play structures. Younger visitors can let their imagination run wild as they explore the splash pads and enjoy water activities specifically designed for their age group.

Moreover, the park’s lazy river is a perfect spot for families to unwind and enjoy a leisurely float along the calm currents. Equipped with inner tubes, visitors can relax as the gentle waves carry them through tunnels, under waterfalls, and past lush landscapes. It’s an excellent opportunity for parents and children to bond and create lasting memories together.

Unwind and Indulge
Beyond the adrenaline-pumping attractions and family-friendly areas, the new water park offers plenty of opportunities for relaxation and indulgence. The park features a luxurious section, complete with serene pools, cascading waterfalls, and tranquil cabanas. Visitors can bask in the sun on comfortable loungers or take a dip in the crystal-clear waters to escape the summer heat.

To enhance the overall experience, the park offers a variety of dining options. From casual snack bars to vibrant cafes, visitors can savor a range of delectable treats and refreshing beverages to keep energy levels high throughout the day. Whether it’s a quick bite between rides or a leisurely meal with friends, the water park ensures that no visitor goes hungry.

Commitment to Safety and Sustainability
Safety and sustainability are paramount in the design and operation of the new water park. State-of-the-art technology, including advanced water filtration systems, ensures that the water is clean and safe for visitors. Trained lifeguards are stationed at each attraction to provide constant supervision and ensure a secure environment.

Moreover, the park places a strong emphasis on environmental responsibility. From water conservation measures to eco-friendly waste management practices, every effort is made to minimize the park’s ecological footprint. By prioritizing sustainability, the water park not only provides a memorable experience for visitors but also contributes positively to the local community and the planet.

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium