24.1 C
Ranchi
Friday, November 13, 2026
Advertisement
Home Blog Page 764

प्रिंट रेट से अधिक दर पर शराब बेचने के मामले को गिरिडीह डीसी ने लिया गंभीरता से, डुमरी में दो दुकान सील, आठ गिरफ्तार

0

गिरिडीह: प्रिंट रेट से उंची दर पर शराब बेचने के मामले को डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने गंभीरता से लिया। इसके फलस्वरूप पिछले 30 घंटे में गिरिडीह जिले के कई थाना क्षेत्रों में कई स्थानों पर शराब दुकानों में छापेमारी की गई। मनमाने दर पर शराब बेचनेवालों के खिलाफ गुरुवार की देर रात शुरू हुई छापेमारी शुक्रवार को भी जारी ऱही। शुक्रवार को पचंबा उपनगर के रानीखावा समेत कई स्थानों में स्थित  शराब दुकानों में कार्रवाई की गई। बताया गया कि र्कारवाई के क्रम में प्रिंट रेट से अधिक दर पर शराब बेचे जाने की बात सामने आई। है.

सदर एसडीएम विशालदीप खलको के नेत्तृव में नगर थाना प्रभारी राम नारायण चौधरी और पुलिस जवानों ने कई दुकानों में ग्राहक बनाकर भेजा, तो कई दुकानदार प्रिंट रेट से अधिक की वसूली कर रहे थे। लिहाजा, देर रात ही एसडीएम ने छापेमारी की, मुफस्सिल थाना के साथ शहरी क्षेत्र से कुछ दुकानों से पांच शराब विकेताओं को हिरासत में लिया था। पांचों आउट सोर्सिंग कंपनी के स्टॉफ हैं। दूसरे दिन शुक्रवार को पांचों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की प्रकिया में जुटी हुई थी। गिरफ्तार पांचों आरोपियों में देवघर के सारठ निवासी पवन राय, शहर के गद्दी मुहल्ला निवासी सूर्यदेव प्रसाद, बिहार के औरंगाबाद निवासी कमल किशोर गुप्ता और मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कैलीबाद निवासी राजेन्द्र प्रसाद शामिल है।

इधर, डुमरी एसडीएम प्रेमलता मुर्मू और एसडीपीओ मनोज कुमार ने भी  निमियाघाट और इसरी बाजार की कई शराब दुकानों में छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान दोनों थाना क्षेत्रों की दो शराब दुकानों को सील किया गया। जहां प्रिंट रेट से अधिक शराब के कीमतों की वसूली की जा रही थी। एसडीएम ने जब दोनों शराब दुकानों के रजिस्ट्रर की जांच की तो, बड़े पैमाने पर गड़बड़ी सामने आई। इस कार्रवाई के दौरान दोनों शराब दुकानों के में कार्यरत तीन आउट सोर्सिंग कर्मियों को गिरफ्तार किया गया। छापेमारी के क्रम में डुमरी थाना प्रभारी पवन कुमार समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे।

गौरतलब है कि नई व्यवस्था के तहत राज्य सरकार ने शराब दुकानों में मौजूद शराब के ब्रिकी के लिए आउट सोर्सिंग एजेंसी का चयन किया है। फिलहाल गिरिडीह की तमाम शराब दुकानों में ब्रिकी का जिम्मा जिस एजेंसी को दिया गया है। उस एजेंसी के प्रोपराइटर खुद भी कभी दुकान में ब्रिकी करने को रखे स्टॉफ की निगरानी नहीं करते। लिहाजा, इसी का फायदा अब तक शराब दुकानों के स्टॉफ द्वारा उठाया जा रहा था। हालांकि प्रिंट रेट से शराब बेचने का सिलसिला काफी समय से जारी है. इस पर कड़ी कार्रवाई की जरूरत है.

राम भक्तों के लिए

HBZ – विभावि में मना धरती आबा का शहादत दिवस

0

Hazaribag : विनोबाभावे विश्वविद्यालय हजारीबाग के यूसेट विभाग में शुक्रवार को एनएसएस की ओर से अमर शहीद भगवान बिरसा मुंडा का शहादत दिवस मनाया गया. इस मौके पर धरती आबा की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए यूसेट के डायरेक्टर डॉ आशीष कुमार साहा ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला. एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ खेमलाल महतो ने कहा कि भगवान बिरसा का संघर्ष अन्य स्वतंत्रता सेनानियों से अलग था. उन्होंने अपनी माटी, जंगल और संस्कृति की रक्षा के लिए शहादत दी. इस मौके पर गौरव कुमार अजहर, रंजीत, बीरबल कुशवाहा, आनंद कुमार, सौरभ कुमार, दिलीप, बबीता, नवीन, विनय कुमार समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

News – Vijay Choudhary

राम भक्तों के लिए

मैट्रिक में गिरिडीह जिला टॉपर रही कृतिका को डीसी ने सम्मानित किया

0

तिसरी (गिरिडीह): तिसरी के प्रखंड चंदौरी की कृतिका कुमारी को मैट्रिक परीक्षा में जिला टॉप व राज्य में सातवां स्थान प्राप्त करने पर गिरिडीह के उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने शुकवार को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया. कृतिका कुमारी ने मैट्रिक परीक्षा 2023 में 97% यानी 486 अंक प्राप्त कर जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है। साथ ही पूरे राज्य में सातवां स्थान प्राप्त कर अपने के स्कूल के अलावा पूरे जिले का मान बढ़ाया है. कृतिका ने चंदौरी स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय बरमसिया से ही पढ़ाई कर मैट्रिक की परीक्षा दी थी. पिता सचिन कुमार की जेनरल स्टोर दुकान है। और उनकी माता गृहणी है। कृतिका ने अपनी सफलता के लिए अपने परिवार और गुरुजनों को श्रेय दिया। कृतिका ने आगे की शिक्षा को लेकर बताया कि वह सिविल सर्विसेज की तैयारी कर आईएएस ऑफिसर बनना चाहती है। इसके लिए वह अभी से ही मेहनत कर रही है. डीसी ने कृतिका के उज्जवल भविष्य की कामना की है.

राम भक्तों के लिए

झारखंड में एक इंजीनियर जलकुंभी से साड़ियाँ बनाता है

0

झारखंड के गौरव आनंद ने अपने 16 साल के लंबे कॉर्पोरेट करियर को छोड़कर 450 महिलाओं को आजीविका कमाने में मदद करते हुए जल जलकुंभी से फाइबर निकालकर अनूठी हथकरघा (हैंडलूम) साड़ियाँ तैयार करवा रहे हैं।
जलकुंभी जलाशयों के लिए आतंक है।
“जलकुंभी को बंगाल के आतंक के रूप में जाना जाता है। जलीय जीवन तभी जीवित रह सकता है जब पानी में घुलित ऑक्सीजन कम से कम पांच मिलीग्राम प्रति लीटर हो, लेकिन जलकुंभी की उपस्थिति में यह घटकर एक मिलीग्राम प्रति लीटर हो जाती है। इससे जलीय जीवन को खतरा है और पानी की गुणवत्ता बिगड़ती है।

दिलचस्प बात यह है कि जलकुंभी का उपयोग देश में चटाई, कागज और अन्य हस्तशिल्प बनाने के लिए किया जाता है। लेकिन 46 वर्षीय जमशेदपुर निवासी ने पौधे से फाइबर निकालकर इस परेशानी को फ्यूजन साड़ियों में बदलने का एक तरीका खोज लिया है।

गौरव नदी की सफाई अभियान के दौरान जलकुंभी की समस्या को नजदीक से जाना। गौरव ने बताया “मैं जलकुंभी की बढ़ती समस्या का एक स्थायी समाधान खोजना चाहता था ताकि लोग इसे बाधा के रूप में नहीं बल्कि एक संसाधन के रूप में देखें। हम एक फ्यूज़न साड़ी बनाने के लिए 25 किलो जलकुंभी का उपयोग करते हैं।

फरवरी 2022 से, जब उन्होंने पहली बार ऐसी साड़ी बनाई थी, तब से गौरव 50 फ्यूजन साड़ियां बना चुके हैं और इस साल के अंत तक 1,000 और बनाने का लक्ष्य है। गौरव पर्यावरण इंजीनियर थे। टाटा स्टील के साथ काम करते हुए नदी सफाई अभियान के दौरान जलकुंभी के रूप में नदी में इस बड़ी असामान्यता की पहचान की। बताते हैं “यह गंगा, गोदावरी और कृष्णा जैसी बहने वाली नदियों को छोड़कर लगभग सभी नदियों में मौजूद है।”

चूँकि यह श्रम प्रधान कार्य है, इसलिए गौरव ने सदी बनाने के लिए जलकुंभी और कपास का अनुपात 25:75 रखा। है। फाइबर जितना महीन होगा, उसकी कीमत उतनी ही अधिक होगी। वर्तमान में, हमने अपनी साड़ी की कीमत 2,000-3,500 रुपये रखी है ताकि यह मध्यम आय वर्ग के लिए भी पहुंच के भीतर हो।

उन्होंने कहा “इसके अलावा, अगर हम 100 प्रतिशत जलकुंभी की साड़ी बनाते हैं, तो यह स्ट्रेंथ में थोड़ी कमजोर होगी। यही कारण है कि हम इसे कॉटन जैसी सामग्री के साथ फ्यूज कर देते हैं। लेकिन हम इसे और अधिक टिकाऊ बनाने के लिए 50 प्रतिशत जल जलकुंभी को फ्यूज करने की योजना बना रहे हैं।”
ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाना
इस काम से गौरव बताते हैं कि उन्होंने पश्चिम बंगाल के सांतिपुर गांव के करीब 10 बुनकर परिवारों की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए उन्हें रोजगार दिया है।

सांतिपुर गांव में, लगभग हर घर में हथकरघा का उपयोग करके साड़ियां बनाई जाती हैं। लेकिन अधिकांश बुनकर परिवार वैकल्पिक नौकरियों में बदल रहे थे क्योंकि वे पर्याप्त आय अर्जित करने में सक्षम नहीं थे। चार दिनों की कड़ी मेहनत के लिए उन्हें 500 रुपये से अधिक नहीं मिलते थे।

गौरव बताए हैं हमारा उद्देश्य साड़ी बनाने से कमाई करना नहीं है। हम सिर्फ बुनकरों की आजीविका को बढ़ावा देना चाहते हैं, ताकि वे काम न छोड़ें और प्रेरित रहें।

बुनकरों के अलावा, गौरव 450 से अधिक ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने में सक्षम रहे हैं, जिन्हें बुनकरों को भेजने से पहले जलाशयों से जलकुंभी इकट्ठा करने और उन्हें संसाधित करने के लिए लगाया गया है।
गौरव कहते हैं कि इस पहल ने उन्हें एक उद्देश्य के साथ जीने में मदद की है। “अगर मैं कॉर्पोरेट नौकरी करते हुए सेवानिवृत्त होता, तो मैंने अपने देश के लिए कुछ नहीं किया होता। पहले जब मुझे वेतन मिलता था तो मैं केवल अपने परिवार का भरण-पोषण कर पाता था। आज मैं इस काम से इतने परिवारों का भरण-पोषण कर पा रहा हूं। यह मेरे लिए ‘वाह’ पल है। मेरा इरादा 450 महिलाओं [कर्मचारियों] की संख्या बढ़ाकर लाखों करने का है।

राम भक्तों के लिए

India to Withdraw 2000 Rupee Notes from Circulation

0

The Reserve Bank of India (RBI) announced on Friday that it will withdraw 2000 rupee notes from circulation. The notes will continue to be legal tender, but they will no longer be accepted as legal tender after September 30, 2023.

The RBI said that the decision to withdraw the 2000 rupee notes was taken in order to “curb the menace of counterfeit currency and to promote digital transactions.” The central bank also said that the withdrawal of the notes would help to “make the Indian currency more secure and efficient.”

The announcement of the withdrawal of the 2000 rupee notes has been met with mixed reactions. Some people have welcomed the decision, saying that it will help to curb the use of counterfeit currency and promote digital transactions. Others have criticized the decision, saying that it will inconvenience people and disrupt the economy.

The RBI has said that it will provide adequate time for people to exchange their 2000 rupee notes for other denominations. People will be able to exchange their notes at banks and post offices until September 30, 2023. After that date, the notes will no longer be accepted as legal tender.

The withdrawal of the 2000 rupee notes is the latest in a series of measures that the RBI has taken in recent years to combat counterfeit currency and promote digital transactions. In 2016, the RBI withdrew 500 and 1000 rupee notes from circulation in a move that was known as “demonetization.” The demonetization drive was successful in curbing the use of counterfeit currency, but it also caused a great deal of inconvenience to people.

The withdrawal of the 2000 rupee notes is likely to have a similar impact on the economy. It is likely to cause some inconvenience to people, but it is also likely to help to curb the use of counterfeit currency and promote digital transactions.

The RBI has said that it will monitor the impact of the withdrawal of the 2000 rupee notes and take further steps if necessary.

Impact of the Withdrawal of the 2000 Rupee Notes

The withdrawal of the 2000 rupee notes is likely to have a number of impacts on the Indian economy.

Curbing the use of counterfeit currency: The withdrawal of the 2000 rupee notes will make it more difficult for counterfeiters to produce fake notes. This is because the notes are more difficult to counterfeit than the older 500 and 1000 rupee notes.

Promoting digital transactions: The withdrawal of the 2000 rupee notes is likely to encourage people to use digital transactions more often. This is because digital transactions are more convenient and secure than cash transactions.

Inconvenience to people: The withdrawal of the 2000 rupee notes is likely to cause some inconvenience to people. This is because people will have to exchange their notes for other denominations before September 30, 2023.

Disruption to the economy: The withdrawal of the 2000 rupee notes is likely to disrupt the economy to some extent. This is because people will have to adjust to using digital transactions more often.

The RBI has said that it will monitor the impact of the withdrawal of the 2000 rupee notes and take further steps if necessary.

Conclusion

The withdrawal of the 2000 rupee notes is a significant step by the RBI. It is a move that is likely to have a number of impacts on the Indian economy. The RBI has said that it will monitor the impact of the withdrawal of the notes and take further steps if necessary.

राम भक्तों के लिए

गुरुकुल की परंपरा को आज भी जीवित करता बिष्णुगढ के ग्राम खेतको मे लोटस पब्लिक स्कूल

0

हजारीबाग जिला के बिष्णुगढ के ग्राम खेतको मे लोटस पब्लिक स्कूल के बच्चों को गुरुकुल की तरह कभी पेड़ के छांव में शिक्षा दी जाती है तो कभी आधुनिक युग के स्मार्ट क्लासेज से शिक्षा दी जाती है इस विद्यालय के प्रबंधक पंकज कुमार जी कड़ी मेहनत से लगे रहते हैं विद्यालय में शैक्षिक माहौल को रुचिकर बनाने के लिए नित नए नए कार्य करते रहते हैं। इनकी जितनी प्रशंसा की जाए कम होगी। ऐसा पढाई गुरुकुल में हुआ करता था। यह एक अनोखी तरिका अपनाया गया है

News Vijay Choudhary

राम भक्तों के लिए

हजारीबाग – 12वीं CBSE स्टेट सेकेंड टॉपर शुभांगिनी के घर जा कर जिप सदस्य प्रेरणा प्रिया एवं समाजसेवी सी के पाण्डेय ने दी बधाई

0

हजारीबाग:- बरकट्ठा प्रखण्ड अंतर्गत झुरझुरी पंचायत के ग्राम गुंजरा निवासी रविकांत प्रसाद (BSNL में इंजीनियर) एवं डॉ. शंकुतला (KBWC में प्रोफेसर) की बेटी एवं सेवानिवृत्त हाई स्कूल प्रधानाध्यापक शिक्षक नारायण प्रसाद की पोती शुभांगिनी उर्फ मानसी ने सीबीएसई बोर्ड 12वीं साइंस ग्रुप में 98.2% अंक प्राप्त करके झारखंड स्टेट में सेंकेंड टॉपर को जिला परिषद सदस्य प्रेरणा प्रिया एवं समाजसेवी सी के पाण्डेय ने घर जा कर बधाई दी। मौके पर जिप सदस्य ने कहा कि बरकट्ठा की बेटी शिवांगिनी ने हज़ारीबाग जिला के साथ साथ मेरे क्षेत्र का नाम नाम पूरे झारखण्ड में रौशन की है जो गर्व की बात है। साथ ही युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। हम सभी इनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देती हूँ। शिवांगिनी ने विगत वर्ष 2022 में बायोलॉजी के नेशनल ओलंपियांड में स्टेट टॉपर रही एवं वर्ष 2021 में 10वीं बोर्ड में 98% अंक प्राप्त कर संत जेवियर हज़ारीबाग स्कूल टॉपर बनी थी।

News – Vijay Choudhary

राम भक्तों के लिए

हर्षोल्लास से मनाया गया आईसेक्ट विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस

0

मिस आईसेक्ट त्रिशिता मित्रा व मिस्टर आईसेक्ट ओम सिंह बने

हजारीबाग। आईसेक्ट विश्वविद्यालय, हजारीबाग के तरबा-खरबा स्थित मुख्य कैंपस में हर्षोल्लास से 8वां स्थापना दिवस मनाया गया। आईसेक्ट विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ पीके नायक, कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद, डीन एडमिन डॉ एसआर रथ, डॉ बिनोद कुमार, डॉ सीताराम शर्मा, एसएनके उपाध्याय व अन्य के हाथों दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। विश्वविद्यालय की बीएफए की किरण कुमारी की ओर से पेश किया गया गणेश वंदना स्वागत नृत्य, मौजूद लोगों का मन मोह लिया। इसके बाद विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिससे मौके पर मौजूद लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। छात्र अभिनीत एंड ग्रूप द्वारा पेश किया नागपुरी गीत ने झारखंडी विशेषताओं को प्रदर्शित किया। इसके साथ साथ साक्षी का सोलो डांस, नलिन का गज़ल, निलेश और विशाल का सोलो गीत, कव्वाली, स्पैनिश और साउथ इंडियन ग्रूप डांस ने कई को थिरकने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान आईसेक्ट विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ पीके नायक ने विश्वविद्यालय से संबंधित कई अहम जानकारियां सभी से साझा की। उन्होंने बताया कि आईसेक्ट विश्वविद्यालय में समावेशी विकास को आधार बनाकर विद्यार्थियों को सफलता की राह पर अग्रसर करने के परिणाम भी अब सुखद मिलने लगे हैं। पढ़ाई के साथ साथ विभिन्न विधाओं में विद्यार्थियों की निखरती प्रतिभाएं इसका जीता जागता उदाहरण है। वहीं आईसेक्ट विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद ने विश्वविद्यालय के 8 वर्षों की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधन और कम विद्यार्थियों से बीते 16 मई 2016 से शुरू हुए आईसेक्ट विश्वविद्यालय ना सिर्फ अपने उद्देश्यों को पूरा किया है, बल्कि इर्द-गिर्द शैक्षणिक माहौल के साथ साथ विद्यार्थियों के लिए वरदान भी साबित हुआ है! उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ समय समय पर विश्वविद्यालय में नि: शुल्क कैरियर काउंसलिंग का भी आयोजन कराया जाता है ताकि विद्यार्थियों के भविष्य की सफल राह आसान हो। इतना ही नहीं विश्वविद्यालय की ओर से प्लेसमेंट सेल का भी निर्माण किया गया है, जो विद्यार्थियों के रोजगार के लिए अहम साबित हो रहा है। उन्होंने बताया कि इन आठ वर्षों के दौरान विद्यार्थियों में समावेशी विकास और गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान करने के कारण ही विश्वविद्यालय सफलता की नई ऊंचाइयों को तय करने में कामयाब हुआ है। बताते चलें कि झारखण्ड की शान, झारखण्ड का गौरव, नेशनल एजुकेशन अवार्ड, वर्ल्ड एजुकेशन सम्मिट अवार्ड जैसे दर्जनों अवार्ड से अब तक आईसेक्ट विश्वविद्यालय को विभिन्न संस्थाओं की ओर से बेहतर शिक्षा के लिए सम्मानित किया जा चुका है। बता दें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर बीते 4 मई से लेकर 15 मई तक विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें सभी विजेता प्रतिभागियों को स्थापना दिवस के मौके पर मंच से पुरस्कृत किया गया। मंच संचालन राजनीति विज्ञान की सह प्राध्यापिका प्रीति व्यास व टीपीओ विन्नी प्रिस्का टोप्नो ने किया।

किन-किन प्रतियोगिता में कौन-कौन प्रतिभागी हुए पुरस्कृत

चेस प्रतियोगिता में एमएससी सेमेस्टर 4 के सौरभ उपाध्याय को प्रथम और अभिषेक कुमार को द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। छात्र के 100 मीटर दौड़ में बीसीए सेकेंड सेमेस्टर के हरभजन यादव को प्रथम, बीए इतिहास सेकेंड सेमेस्टर के अक्लेश कुमार को द्वितीय और बीबीए सेमेस्टर चार के ओम सिंह तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। कैरम सिंगल में बीसीए के साहिल प्रसाद विजेता रहे, वहीं बीएफए के कृष्ण कुमार दांगी दूसरे स्थान पर रहे। कैरम डबल में बीसीए के साहिल प्रसाद व अर्श आलम विजेता बने और बीसीए के ही जुनैद अलि व अर्नीश कुमार उपविजेता बने। वहीं फैकल्टी ग्रूप में सिंगल कैरम प्रतियोगिता में डॉ दिवाकर प्रसाद निराला विजेता बने जबकि मनीषा कुमारी उपविजेता बनी। डबल कैरम प्रतियोगिता में वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग के रितेश कुमार व सीएसआईटी विभाग के उदय रंजन ने विजेता का खिताब अपने नाम किया व, वहीं सीएसआईटी के रविकांत कुमार व कृषि विभाग डीन डॉ अरविंद कुमार दूसरे स्थान पर रहे। छात्राओं के 100 मीटर दौड़ में बीकॉम सेमेस्टर 6 की पूजा कुमारी प्रथम, बीए सेकेंड सेमेस्टर की दरक्शां बेगम द्वितीय व बीए सेकेंड सेमेस्टर की ही मोनिका कुमारी तीसरे स्थान पर रहे। वाद-विवाद प्रतियोगिता में पीजी के लिए पक्ष में एमसीए के जयशंकर कुमार व विपक्ष से एमएससी मैथ्स के अनुज कुमार पाण्डेय को प्रथम …

News – Vijay Choudhary

राम भक्तों के लिए

चौपारण की एयर राइफल निशानेबाज सृष्टि कुमारी को एनटीपीसी ने 2.47 लाख का किया सहयोग, उपायुक्त ने सौंपा चेक

0

उपायुक्त ने आगामी मुकाबले की दी शुभकामनाएं
चौपारण प्रखंड की 21 वर्षीय सृष्टि कुमारी भोपाल व केरल में आयोजित राष्ट्रीय खेल में झारखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए क्रमशः 605.5 एवं 619.5 स्कोर हासिल किया। सृष्टि कुमारी का अगला मुकाबला 4 जून को केरल में खेला जाएगा।

झारखंड की ओर से उत्कृष्ट प्रदर्शन कर हजारीबाग का नाम रोशन करने के लिए हजारीबाग की कोल खनन कंपनी एनटीपीसी ने 2.47 लाख का आर्थिक मदद किया। उपायुक्त नैंसी सहाय के हाथों सृष्टि कुमारी को चेक प्रदान किया गया। उपायुक्त ने खिलाड़ी का हौसला अफजाई करते हुए आगामी मुकाबले के लिए शुभकामनाएं दी।

संत कोलंबस कॉलेज, हजारीबाग की स्नातक की छात्रा सृष्टि कुमारी 2 वर्षों से एयर राइफल से निशानेबाजी का प्रशिक्षण ले रही है। इनके पिता विजय कुमार गुप्ता गुरुग्राम में एक होटल में काम करते है तथा माता एक गृहणी है।

निशानेबाज सृष्टि कुमारी का सपना है कि वह निशानेबाजी में ओलंपिक एवं अन्य अंतराष्ट्रीय टूर्नामेंट की प्रतियोगिताओं में जीत हासिल कर अपने घर,परिवार,जिला,राज्य एवं देश का नाम में रोशन करें।

इस दौरान एनटीपीसी से महाप्रबंधक सह परियोजना प्रमुख फैज तैयब प्रमुख रुप से मौजूद थे।

News – Vijay Choudhary

राम भक्तों के लिए

हेल्पिंग इंडिया ट्रस्ट द्वारा हज़ारीबाग मे नशा मुक्ति केंद्र का उद्घाटन

0

हेल्पिंग इंडिया ट्रस्ट द्वारा हज़ारीबाग मे नशा मुक्ति केंद्र का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रशिक्षु आईएएस शताब्दी मजूमदार के द्वारा किया गया,
विशिष्ट अतिथि कटकमसांडी से जिला परिषद सदस्य मंजू नंदनी कांग्रेस के महासचिव असगरी अंजुम राजद जिला अध्यक्ष संजय मलिक मुखिया नूरजहां समाजसेवी मुनेश ठाकुर शफीक अंसारी उप मुखिया शबनम परवीन मुख्य रूप से उपस्थित थे मंच संचालन मोहम्मद मुजफ्फर हुसैन ने किया l
धन्यवाद ज्ञापन शाहिद रजा सचिव
विषय प्रवेश शाहिद हुसैन ने किया
शताब्दी मजूमदार ने हेल्पिंग इंडिया ट्रस्ट से इस अच्छे काम के लिए उनको साधुवाद किया और कहा कि आप आगे बढ़े शासन और प्रशासन आपका भरपूर सहयोग करेगा हम लोग बहुत जल्द उपायुक्त के आदेश से नगर भवन में इस तरह का एक बड़ा वर्कशॉप करेंगे, विशिष्ट अतिथि मंजू नंदनी ने कहा कि समाज में महिलाओं को आगे आना होगा और इस नशा के कारोबारियों को जड़ से खत्म करना होगा, इसमें आप सब की सहयोग की अपेक्षा है, राजद जिला अध्यक्ष संजर मलिक समाज के सभी प्रबुद्ध लोगों जनप्रतिनिधियों एवं सेवानिवृत्त पदाधिकारियों से अपील कि इस नशा को और नशा के शिकार हो रहे युवाओं को बचाने के लिए आप सब आगे आए है, हम लोग भी सहयोग करेंगेl
कांग्रेस की महासचिव हजारीबाग जिला असगरी अंजुम ने इस बात पर विशेष बल दिया कि आप शर्म मत कीजिए अगर आपके परिवार में इस तरह के बच्चे आस-पड़ोस हैं तो उसकी सूचना दीजिए और हालत को बिगड़ने से पहले उन्हें इन जगहों पर पहुंचाया जहां नशे की आदत को छुड़ाया जा सके और युवाओं से अपील की कि नशा मत कीजिए यह पूरी पीढ़ी को बर्बाद कर देता हैl
लोहसिंघना थाना प्रभारी श्री अरविंद कुमार ट्रस्ट के संरक्षक सह शान्ति समिति के सदस्य सय्यद इम्तियाज़ हसन (बिक्की),
ओएसिस स्कूल के केमिस्ट्री विभाग के विभागाध्यक्ष तनवीर आलम इस अवसर पर हेल्पिंग इंडिया ट्रस्ट से जुड़े हुए कोषाध्यक्ष आफताब आलम उपाध्यक्ष अबू खैर कलीम,मो इमरान, मो नसीम, विनय कुमार यादव अफजल खान,मोहम्मद हारून, गौरव शर्मा चंदन महतो, आदित्य कुमार, सागर राणा,पूनम कुमारी,कोमल महतो,फरज़ाना खातून,नाजनीन प्रवीण,
मोहम्मद काजी,इत्यादि लोग उपस्थित थे, बड़ी संख्या में महिलाएं भी भाग लीं l
उक्त सारा कार्य ट्रस्ट के संरक्षक सह शान्ति समिति के सदस्य सय्यद इम्तियाज़ हसन (बिक्की) के देख रेख एवं दिशा निर्देश से किया गया l
हेल्पिंग इंडिया ट्रस्ट ने यह आश्वस्त किया कि जो लोग इस केंद्र में आएंगे हम उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक बनाकर फिर से समाज को समर्पित कर देंगेl

News – Vijay Choudhary

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium