12.1 C
Ranchi
Sunday, November 29, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaअनियंत्रित तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर की टक्कर से छात्रा की मौत

अनियंत्रित तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर की टक्कर से छात्रा की मौत

गुमला न्यूज ब्यूरो प्रमुख – गणपत लाल चौरसिया 

साइकिल पर सवार घायल भाई गुमला सदर अस्पताल में इलाजरत, चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार

गुमला : – गुमला सदर थाना क्षेत्र स्थित टयसेरा मोड के समक्ष शुक्रवार दोपहर लगभग 3 बजे अनियंत्रित तेज रफ्तार बालू लदे एक ट्रैक्टर ने पीछे से साइकिल सवार दो भाई-बहन को जोरदार टक्कर मार दी, फलस्वरूप उक्त हादसे में पांचवीं कक्षा की 10 वर्षीय छात्रा रितिका उरांव की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि मृतका का छोटा भाई आयुष उरांव घायल हो गया।

बताया जाता है कि उक्त दुर्घटना टयसेरा मोड़ के पास ज्ञान ज्योति स्कूल के समक्ष हुआ थी, रितिका और आयुष दोनों भाई बहन स्कूल से अपने साइकिल पर सवार होकर घर लौट रहे थे, तभी पीछे से अनियंत्रित तेज रफ्तार एक ट्रैक्टर ने उनकी साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी, दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए, घटनास्थल पर उपस्थित लोगों ने आनन फानन में इलाज के लिए, दोनों भाई बहनों को गुमला सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांचों उपरांत रितिका को मृत घोषित कर दिया, यह खबर सुनते ही उसके परिजनों में कोहराम मच गया, मृतिका के घायल भाई आयुष का इलाज गुमला सदर अस्पताल में चल रहा है। उक्त दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ने ट्रैक्टर छोड़कर घटनास्थल से फरार हो गया।

परिजनों ने बताया कि मृतिका ब्राइट पर्ल स्कूल में पांचवीं कक्षा की छात्रा थी, जबकि उसका भाई आयुष चौथी कक्षा का छात्र है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, उक्त जगह पर बालू लदे ट्रैक्टरों से पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, फिर भी बालू लदे ट्रैक्टरों की तेज रफ्तार मैं कोई कमी नहीं आई है फल स्वरुप उक्त दुर्घटनाओं का सिलसिला जारी है, दोषी कौन,,,,,?????
कुछ दिन पहले एक बाइक को टक्कर लगी थी, जिसमें दो युवकों की मौत हो चुकी है, उक्त क्षेत्र के लोगों का कहना है कि बिना नंबर वाले ट्रैक्टर नदी से बालू लादकर तेज रफ्तार से गुजरते हैं, फिर भी संबंधित विभाग कोई कार्रवाई नहीं करती है क्यों पैसे का खेल चल रहा है, उन्होंने इस पर रोक लगाने की मांग की है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments