21.1 C
Ranchi
Wednesday, November 11, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGomiaनिर्माण मजदूरों की समस्याओं को लेकर सीटू ने सहायक श्रमायुक्त को सौंपा...

निर्माण मजदूरों की समस्याओं को लेकर सीटू ने सहायक श्रमायुक्त को सौंपा आठ सूत्री मांग पत्र

News – Kahkashan Farooqi 

झारखंड राज्य निर्माण कामगार यूनियन (सीटू) की बोकारो जिला कमेटी की ओर से निर्माण मजदूरों की विभिन्न समस्याओं को लेकर सहायक श्रमायुक्त, बोकारो थर्मल के नाम आठ सूत्री मांग पत्र सौंपा गया। यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने सहायक श्रमायुक्त कार्यालय पहुंचकर मांग पत्र सौंपते हुए मजदूरों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।

कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे झारखंड राज्य निर्माण कामगार यूनियन (सीटू) के बोकारो जिला सचिव सह सीटू राज्य कमेटी सदस्य राकेश कुमार ने कहा कि बोकारो जिले में लाखों निर्माण मजदूर भवन निर्माण एवं अन्य निर्माण कार्यों में लगे हुए हैं। इसके बावजूद झारखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड, रांची द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मजदूरों को समय पर नहीं मिल पा रहा है।
उन्होंने कहा कि जिले में निर्माण मजदूरों के निबंधन की प्रक्रिया भी काफी धीमी गति से चल रही है, जिसके कारण बड़ी संख्या में मजदूर सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हो रहे हैं। उन्होंने सहायक श्रमायुक्त से मांग की कि निर्माण मजदूरों को मिलने वाले लंबित कल्याणकारी योजनाओं के लाभ का अविलंब भुगतान कराया जाए तथा निबंधन प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए।
इस अवसर पर यूनियन के नेता अजय कुमार नायक, सुधीर चौहान, सूरज कुमार, चमन प्रजापति, दिलीप घासी और लोकनाथ ठाकुर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments