21.1 C
Ranchi
Wednesday, November 11, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGomiaरूपी सोरेन की अंतिम यात्रा में शामिल हुए मंत्री योगेंद्र प्रसाद, नम...

रूपी सोरेन की अंतिम यात्रा में शामिल हुए मंत्री योगेंद्र प्रसाद, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

News – Kahkashan Farooqi 

झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद गुरुवार को झारखंड आंदोलन के प्रणेता, दिशोम गुरु एवं पद्म भूषण से सम्मानित स्वर्गीय शिबू सोरेन तथा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा पहुंचे। यहां उन्होंने दिवंगत रूपी सोरेन की अंतिम यात्रा में शामिल होकर उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी।

इस अवसर पर मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन का दर्द अभी थमा भी नहीं था कि रूपी सोरेन के निधन ने परिवार और शुभचिंतकों को एक और गहरी पीड़ा दे दी है। उन्होंने कहा कि मां का साया उठ जाना जीवन की ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई कभी संभव नहीं है।
मंत्री ने कहा कि रूपी सोरेन की ममता, स्नेह और संस्कारों की स्मृतियां हमेशा परिवार और उनके शुभचिंतकों के बीच जीवित रहेंगी। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित पूरे शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
उन्होंने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments