21.1 C
Ranchi
Wednesday, November 11, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGomiaसड़क किनारे मिला मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति का शव, इलाके में

सड़क किनारे मिला मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति का शव, इलाके में

News – Kahkashan Farooqi 

Gomia___ कथारा गंगोत्री कॉलोनी के समीप गुरुवार को सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव मिलने से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गांधीनगर थाना क्षेत्र के संडे बाजार निवासी 50 वर्षीय शमशेर अंसारी के रूप में हुई।
शव मिलने की सूचना मिलते ही बोकारो थर्मल पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। जारंगडीह पंचायत के पूर्व मुखिया इम्तियाज अंसारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों एवं स्थानीय लोगों की मौजूदगी में पंचनामा तैयार किया और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, शमशेर अंसारी पिछले दो दिनों से इसी इलाके के आसपास घूम रहे थे। लोगों ने उन्हें खाने-पीने की चीजें भी दी थीं। आशंका जताई जा रही है कि बुधवार रात हुई बारिश में भीगने और ठंड लगने के कारण उनकी मौत हुई होगी। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
मृतक के पुत्र मो. राजा अली ने बोकारो थर्मल थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर बताया है कि उनके पिता पिछले करीब 16 वर्षों से मानसिक रूप से बीमार थे और उनका इलाज रांची स्थित कांके अस्पताल से चल रहा था। बीमारी के कारण वे अक्सर घर से इधर-उधर चले जाते थे।
घटना के बाद परिजनों में मातम का माहौल है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments