12.1 C
Ranchi
Sunday, November 29, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaविशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत मतदाता सूची का हो रहा घर-घर...

विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत मतदाता सूची का हो रहा घर-घर सत्यापन, एसडीओ सदर ने बूथ संख्या 154 का किया निरीक्षण

गुमला न्यूज ब्यूरो प्रमुख – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला जिला में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत मतदाता सूची के सत्यापन एवं अद्यतनीकरण की प्रक्रिया संचालित की जा रही है। इसी क्रम में आज निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ( ईआरओ) – सह-अनुमंडल पदाधिकारी, सदर गुमला अखिलेश कुमार ने बूथ संख्या 154 अंतर्गत क्षेत्र का घर-घर जाकर निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदाताओं के घर जाकर मतदाता सूची से संबंधित विवरणों के सत्यापन की प्रक्रिया का जायजा लिया। साथ ही निर्वाचन कार्य में संलग्न कर्मियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया कि निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप घर-घर सत्यापन का कार्य पूरी गंभीरता, पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ सुनिश्चित करें, ताकि मतदाता सूची में पात्र मतदाताओं का नाम सही एवं अद्यतन रूप में दर्ज रहे।

उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण एवं अद्यतनीकरण स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण आधार है। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी संबंधित कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments