12.1 C
Ranchi
Sunday, November 29, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaगुमला के शहरी क्षेत्रों में आंगनवाड़ी केंद्रों का किया गया निरीक्षण एवं...

गुमला के शहरी क्षेत्रों में आंगनवाड़ी केंद्रों का किया गया निरीक्षण एवं गर्भवती महिलाओं तथा बच्चों को दिए जाने वाले पैकेज्ड पौष्टिक आहारों का लिया गया नमूना, जाँच में गलत रिपोर्ट आने पर की खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के सुसंगत धाराओं में की जाएगी कार्रवाई

गुमला न्यूज ब्यूरो प्रमुख – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय में महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग एवं संयुक्त खाद्य सुरक्षा आयुक्त के संयुक्त आदेश पर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, गुमला प्रकाश चंद्र गुग्गी के द्वारा गुमला जिले के शहरी क्षेत्रों में विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया गया एवं बच्चों और गर्भवती महिलाओं को देने जाने वाले पैकेज्ड पौष्टिक आहारों का नमूना संग्रह करते हुए राज्य खाद्य जाँच प्रयोगशाला, राँची भेजा गया। आंगनवाड़ी केंद्रों में कार्यरत सेविका को खाने बनाने के क्रम में एप्रन, कैप आदि का उपयोग करने की सख्त हिदायत दी गई। निरीक्षण एवं नमूना संग्रह का मुख्य उद्देश्य बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित और पौष्टिक आहार उपलब्ध कराना है। आंगनवाड़ी केंद्रों में खुले में मसाले और तेल खरीदकर उपयोग नहीं करने का सख्त हिदायत दी गई साथ ही भोजन बनाने में उपयोग लाए जानेवाले पेयजल की समय समय पर गुणवत्ता की जाँच कराने का भी निर्देश दिया गया।

इसी क्रम में जन वितरण प्रणाली (फेयर शॉप) के दुकानदारों को अतिशीघ्र FSSAI लाइसेंस – रजिस्ट्रेशन बनाने का निर्देश दिया गया ताकि लाभुकों – उपभोक्ता को सही एवं सुरक्षित खाद्यान्न की उपलब्धता हो सके।
खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने आम जनों से भी अपील की है कि यदि किसी भी व्यक्ति को गलत खाद्य पदार्थों – भोजन की शिकायत या संदेह की स्थिति में फूड सेफ्टी कनेक्ट ऐप या खाद्य सुरक्षा विभाग में सीधे शिकायत दर्ज किया जा सकता है, ताकि ससमय मिलावट या गलत करने वाले खाद्य प्रतिष्ठानों के संचालक के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 की सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की जा सके।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments