18.1 C
Ranchi
Saturday, November 28, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGomiaकरमाटांड़ पुल के समीप सड़क हादसा, साइकिल सवार की मौके पर मौत;...

करमाटांड़ पुल के समीप सड़क हादसा, साइकिल सवार की मौके पर मौत; परिवार में मचा कोहराम

न्यूज – कहकशां फारूकी 

गोमिया____ गोमिया प्रखंड के आईईएल थाना क्षेत्र अंतर्गत करमाटांड़ पुल के समीप शुक्रवार की शाम करीब 4:30 बजे हुए सड़क हादसे में साइकिल सवार भगवान मांझी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, भगवान मांझी साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि भगवान मांझी ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की पुष्टि करते हुए पंचायत के मुखिया बंटी उरांव ने बताया कि मृतक उनके पंचायत का निवासी था। उन्होंने बताया कि मृतक के परिवार में पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा हैं।

आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम किया

हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों एवं परिजनों ने विष्णुगढ़-गोमिया मुख्य पथ को जाम कर दिया। सड़क जाम की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना प्रभारी श्यामल मंडल, गोमिया के अंचल अधिकारी आफताब आलम एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी महादेव कुमार महतो घटनास्थल पर पहुंचे।

अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी और मामले को शांत कराने का प्रयास किया। वहीं, मृतक की पत्नी, बच्चों एवं अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के मुखिया की अचानक मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments