13.1 C
Ranchi
Sunday, November 29, 2026
Advertisement
HomeLocal NewsGumlaछात्रा की मौत पर फूटा गुस्सा, आक्रोशित ग्रामीणों ने बाईपास चौक किया...

छात्रा की मौत पर फूटा गुस्सा, आक्रोशित ग्रामीणों ने बाईपास चौक किया जाम

गुमला न्यूज ब्यूरो प्रमुख – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला टैसेरा मोड के समक्ष एक अनियंत्रित तेज रफ्तार बालू लोड ट्रैक्टर ने स्कूल से साइकिल में सवार होकर घर जा रहे भाई-बहन को पीछे से जोरदार टक्कर मारती थी जिसमें रितिका उरांव छात्रा की घटनास्थल पर ही हो गई थी दर्दनाक मौत जबकि मृतका के भाई आयुष उरांव गंभीर रूप से घायल हो गया था,इसके विरोध में आज आक्रोर्षित ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, बाईपास चौक को किया जाम,

पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाली रितिका उरांव शुक्रवार को अपने छोटे भाई आयुष उरांव के साथ साइकिल पर बैठकर स्कूल से घर वापस जा रही थी। इसी दौरान टैसेरा मोड़ के नजदीक पीछे से आ रहे अनियंत्रित तेज रफ्तार बालू लोड ट्रैक्टर ने दोनों भाई बहन को जोरदार टक्कर मार दी थी। इस दुर्घटना में मृतिका रितिका उरांव की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी , जबकि उसका छोटा भाई आयुष गंभीर रूप से घायल हो गया था, फिलहाल आयुष उरांव का इलाज गुमला सदर अस्पताल में चल रहा है, उक्त घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने उक्त दुखद घटना के बाद से पूरे क्षेत्र के ग्रामीणों ने बाईपास मोड चौक को जाम कर, मृतका रितिका उरांव के परिजनों को मुआवजे और ट्रैक्टर मालिक और ट्रैक्टर चालक पर कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर
सड़क पर उतरे और जोरदार प्रदर्शन करते हुए गुमला जिला प्रशासन से घायल बच्चे का बेहतर इलाज कराने और मृतक छात्रा के परिवार को उचित मुआवजा की मांग करते हुए, उक्त क्षेत्र में चल रहे अवैध बालू माफियाओं द्वारा अवैध बालू के उक्त कारोबार पर तुरंत रोक लगाने की मांग की जा रही थी, साथ ही साथ ग्रामीणों का आप है कि संबंधित विभाग और जिला प्रशासन द्वारा कोई कठोर कार्रवाई नहीं की जा रही है, फलस्वरूप बालू माफियाओं द्वारा बिना नंबर प्लेट के ट्रैक्टर चलाए जा रहे हैं, और तो और कम पैसे में बिना लाइसेंस और नव सिखवे ट्रैक्टर चालकों से ट्रैक्टर चलवाए जा रहे हैं , और अधिक बार बालू ट्रिप करने और अधिक पैसा कमाने के चक्कर में तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर और अन्य अनेक वाहनों से अवैध बालू की लूट की छूट मची हुई है, ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि खनन विभाग के लोगों के सांठगांठ होने के कारण बालू की लूट पर कोई सख्ती नहीं दिखाई जा रही है जिसका रहस्य क्या है,,,,????? फलस्वरूप बालू लूट का खुला खेल फर्रुखाबादी खेला जा रहा है और तेज रफ्तार के कारण हो रही घटनाओं से लोगों को अपना जान गवना पड़ रहा है,,,,, दोषी कौन,,,,, ?????

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments