19.1 C
Ranchi
Wednesday, November 18, 2026
Advertisement
Home Blog Page 189

एपेस्टीन फाईल्स के खुलते पन्नों में है गोरों की दुनिया का काला सच

0

विनोद कुमार

एपेस्टीन फाईल्स के पन्ने खुल रहे हैं और गोरों की दुनिया का काला सच सामने आ रहा है. यह उस सभ्यता की कहानी है जो मानता है कि चकले घर नहीं होंगे, तो सुसभ्य, पारिवारिक व नागरजीवन और संस्कृति सुरक्षित नहीं रहेगी. इसलिए पुरातन काल से दमित इच्छाओं, कुंठाओं और कभी न पूरी होने वाली अतृप्त लिप्साओं की निकासी का मार्ग बना कर रखा गया, वरना सभ्यता का वह आवरण तार-तार हो जायेगा जिसके पीछे वह बदसूरत दुनिया छुपी हुई है.

कितने पाक-साफ हैं अमीरों की दुनिया

लेकिन गोरों की उस दुनिया के इस काले सच को थोड़ी घृणा और जुजुप्सा से सभी चटखारे लेकर पढ़ रहे हैं. लाखों पन्नों की फाईल है, इसलिए कहानियां भी अनंत होगी. साथ ही यह पढ़ते और पढ़ाते यह भी दंभ कि हम उनके जैसे नहीं. कितनी घृणित है अमीरों की यह दुनिया, हम कितने पाक-साफ! लेकिन उन कहानियों में अजूबा क्या है? क्या अपने देश में कस्बे से लेकर महानगरों में चकला घर नहीं? लड़कियों की तिजारत नहीं होती? हर दिन बलात्कार, दरिंदगी के खिस्सों से भरा तो रहता है अखबार.

और यह आज हो रहा है? पूंजीवादी व्यवस्था और संस्कृति में तो हर चीज बिकाउ बन गया है. लेकिन हर दौर में किसी न किसी रूप में सेक्स का कारोबार होता रहा है. अप्सरायें, नगरवधुएं, देवदासियां, छाती नंगी कर चलने का फरमान, परिवार के दायरे में विधवाओं का शोषण, क्या नहीं होता रहा है? और बच्चियों का शारीरिक शोषण, अपने देश में और हिंदू संस्कृति में बाल विवाह का ही प्रचलन था.

रजस्वला होने के पहले विवाह कर देना परम धर्म था. बाल विवाह, बेमेल विवाह, सब कुछ तो होता रहा है? संसद में लड़कियों के बालिग होने की उम्र बढ़ाने के लिए कितना विवाद हुआ था.

लेकिन माना कि अतृप्त इच्छाओं और वासनाओं का अंत नहीं, ययाति की कहानी भूल गये जिसने बुढ़ापे में अपने बेटे से जवानी मांग ली थी. फिर भी अंत होगा. ऐपेस्टीन फाईल की जुजुप्सा खत्म हो जायेगी.

बस चंद रोज, चंद महीने का मामला है. और कौतूहल से इस वीभत्स दुनिया को मत देखियें, अमीरों की दुनिया, श्रमहीन अमीरी और अमीरजादों की दुनिया ऐसी ही होती है.

राम भक्तों के लिए

दस हजार घूस लेते जिला आयुष चिकित्सा प्रभारी रंगे हाथ गिरफ्तार

0

हजारीबाग

जिला के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम में चतरा जिला के टंडवा के आयुष चिकित्सा प्रभारी डॉ राम प्रकाश वर्मा को 10 हजार घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस संबंध में एसीबी कांड संख्या 01/26 दर्ज किया गया है। साथ ही प्राथमिक अभियुक्त आयुष चिकित्सा प्रभारी डॉ राम प्रकाश वर्मा को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
बताया गया है कि आवेदिका डॉ प्रिया कुमारी पति हिरालाल कुमार सम्प्रति आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, राजकिय आयुर्वेदिक औषद्यालय टण्डव चतरा के द्वारा इस आशय का आवेदन दिया गया था कि वादिनी को प्रति माह वेतन का भुगतान करने के एवज में जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी चतरा के द्वारा प्रति माह पांच हजार रूपया रिश्वत मांगते हैं। वर्तमान में वादिनी के एकाउंट में चार माह का वेतन मिला है, जिसके लिये जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी चतरा द्वारा 20 हजार रूपया रिश्वत की मांग कर रहे हैं। ये रिश्वत देना नहीं चाहती थी, इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो हजारीबाग के पदनाम से आवेदन दिया गया था।
उक्त आवेदन के संबंध में सत्यापनकर्ता द्वारा विधिवत सत्यापन किया गया तथा सत्यापन के क्रम में आरोपी द्वारा वादिनी से प्रथम किस्त 10 हजार रूपया रिश्वत मांगने का आरोप सत्य पाया गया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो हजारीबाग की गठित ट्रैप टीम के द्वारा प्राथमिकी अभियुक्त डॉ राम प्रकाश वर्मा पिता स्व उमाशंकर वर्मा 10 हजार रूपया रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ विधिवत गिरफ्तार किया गया।

राम भक्तों के लिए

गुमला में खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्त कार्रवाई बाजार क्षेत्रों में छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों पर नियम उल्लंघन पाए गए

0

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय में खाद्य सुरक्षा मानकों एवं जनस्वास्थ्य से जुड़े नियमों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश के आलोक में आज खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। यह अभियान खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी के नेतृत्व में संचालित किया गया।

अभियान के दौरान गुमला के विभिन्न बाजार क्षेत्रों, विशेषकर पालकोट रोड एवं कार्तिक उरांव कॉलेज के आसपास संचालित होटल, किराना स्टोर, ठेला-खोमचा, थोक एवं खुदरा दुकानों की गहन जांच की गई। निरीक्षण के क्रम में सुशीला पान शॉप, हैप्पी मार्ट, प्रधान बिरयानी, कृष्णा जनरल स्टोर, मां संतोषी भंडार, अक्षित फास्ट फूड, बालचंद यादव की दुकान, दिलीप किराना स्टोर, चाय पानी, फ्रेंड्स एंड फैमिली कैफे सहित कई प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया।

जांच के दौरान दुकानदारों को अखाद्य रंगों का उपयोग नहीं करने, खाद्य सामग्री तैयार करते समय एप्रन, ग्लव्स एवं हेडगेयर पहनने, तथा डुप्लीकेट सॉस एवं अवैध खाद्य सामग्री का प्रयोग नहीं करने के सख्त निर्देश दिए गए। जिन दुकानदारों के पास खाद्य लाइसेंस उपलब्ध नहीं था, उन्हें निर्देशित किया गया कि वे एक सप्ताह के भीतर लाइसेंस बनवा ले अन्यथा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के क्रम में यह भी पाया गया कि कुछ दुकानदारों द्वारा चाट में अखाद्य रंगों का प्रयोग कर खाद्य पदार्थ बेचा जा रहा था। इस पर टीम द्वारा मौके पर ही जांच की गई तथा उक्त खाद्य सामग्री को तत्काल नष्ट कराया गया और संबंधित दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी गई।

साथ ही, कई तंबाकू एवं संबंधित उत्पादों की दुकानों पर “21 वर्ष से कम आयु के व्यक्तियों को तंबाकू उत्पादों की बिक्री निषिद्ध है” संबंधी अनिवार्य चेतावनी बोर्ड प्रदर्शित नहीं पाया गया, जो कोटपा अधिनियम (COTPA Act) का स्पष्ट उल्लंघन है। इस पर संबंधित दुकानदारों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला गया तथा आवश्यक निर्देश दिए गए। स्कूल एवं शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री पूर्णतः प्रतिबंधित होने के संबंध में दुकानदारों को विशेष रूप से अवगत कराया गया और इसका सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया।

निरीक्षण के दौरान मीट दुकानों की भी जांच की गई। संबंधित मीट दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई कि वे खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों का पालन सुनिश्चित करें। साथ ही उन्हें निर्देशित किया गया कि वे स्थानीय निकाय एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) प्राप्त करना अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें, अन्यथा उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

सभी संबंधित दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई कि वे निर्धारित खाद्य सुरक्षा मानकों का अनुपालन करें।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी इस प्रकार के निरीक्षण एवं छापेमारी अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे। आम उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि यदि उन्हें किसी खाद्य व्यवसायी द्वारा मिलावटी अथवा मानकविहीन खाद्य सामग्री के क्रय-विक्रय की जानकारी मिले, तो वे इसकी शिकायत फूड सेफ्टी कनेक्ट एप (Food Safety Connect App) के माध्यम से कर सकते हैं।

राम भक्तों के लिए

गुमला में बोर्ड परीक्षा 2026 की अच्छी शुरुआत, शांतिपूर्ण माहौल में हुई पहले दिन की परीक्षा

0

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला जिले में वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2026 का आज शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से शुभारंभ हुआ। उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश के आलोक में जिला प्रशासन ने यह सुनिश्चित किया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों को सुरक्षित, अनुशासित और सहज वातावरण मिले, ताकि वे बिना किसी दबाव के परीक्षा दे सकें।
आज वोकेशनल विषय की परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें प्रथम पाली में मैट्रिक और द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा संपन्न हुई। जिले के कुल 57 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया गया। मैट्रिक परीक्षा में कुल 7,19 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 7,12 परीक्षार्थी उपस्थित रहे जबकि 07 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। इंटरमीडिएट कला संकाय में 8,30 परीक्षार्थियों में से 8,21 उपस्थित रहे और 09 अनुपस्थित रहे। इंटरमीडिएट वाणिज्य संकाय में कुल 46 परीक्षार्थी थे, सभी 46 परीक्षा में शामिल हुए। वहीं इंटरमीडिएट विज्ञान संकाय में 94 परीक्षार्थियों में से 93 उपस्थित रहे तथा 01 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाया गया।
परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर विधि-व्यवस्था पूरी तरह से सुचारु रही और कहीं से भी किसी तरह की अव्यवस्था या अनुचित गतिविधि की सूचना नहीं मिली। उपायुक्त गुमला के निर्देशानुसार जिले के वरीय पदाधिकारियों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अनुमंडल पदाधिकारी, सदर राजीव नीरज द्वारा कई विद्यालयों का निरीक्षण किया गया और परीक्षा संचालन पर लगातार नजर रखी गई। जिला शिक्षा पदाधिकारी कविता खालको ने भी परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर कक्ष व्यवस्था, प्रश्नपत्र वितरण और परीक्षार्थियों की सुविधा से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
जिला प्रशासन का प्रयास रहा कि सभी परीक्षार्थियों को सकारात्मक और भरोसेमंद माहौल मिले, जिससे वे पूरी एकाग्रता के साथ परीक्षा दे सकें। जिला प्रशासन आने वाले दिनों में भी इसी तरह सजग रहकर परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।

राम भक्तों के लिए

बसिया अनुमण्डल अंतर्गत शैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर परिधि में तंबाकू उत्पादों की बिक्री व सेवन पर पूर्ण प्रतिबंध

0

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला जिला अंतर्गत स्थित बसिया अनुमण्डल क्षेत्र में सार्वजनिक स्वास्थ्य एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अनुमण्डल पदाधिकारी-सह-दण्डाधिकारी, बसिया द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू की गई है।
उक्त आदेश के तहत बसिया अनुमण्डल क्षेत्रान्तर्गत सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों, महाविद्यालयों के चारों ओर 100 मीटर की परिधि में सिगरेट, बीड़ी, गुटखा, खैनी, जर्दा, पान मसाला, हुक्का सहित किसी भी प्रकार के तंबाकू एवं निकोटिन युक्त उत्पादों की बिक्री, भण्डारण, वितरण एवं सेवन पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है।
आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति, दुकानदार अथवा संस्था के विरुद्ध COTPA Act, 2003 की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत जुर्माना सहित विधिसम्मत दण्डात्मक कार्रवाई की जाएगी।
यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होकर आगामी 60 दिनों तक प्रभावी रहेगा। जिला प्रशासन ने आमजनों से आदेश के अनुपालन में सहयोग की अपील की है।

राम भक्तों के लिए

सिसई क्षेत्र में अवैध बालू उत्खनन के विरुद्ध सघन छापेमारी

0

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला उपायुक्त के निर्देश पर सिसई थाना क्षेत्र अंतर्गत जलका, जिन्दा, डुको सिकवार एवं पण्डरानी क्षेत्रों में अवैध बालू उत्खनन के विरुद्ध सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। यह अभियान जिला खनन पदाधिकारी एवं खान निरीक्षक के नेतृत्व में संचालित किया गया। जाँच के दौरान कोयल नदी से अवैध रूप से बालू उत्खनन कर भण्डारण एवं व्यापार किए जाने की पुष्टि हुई। छापामारी दल को देखते ही अवैध बालू ढोने में प्रयुक्त ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार हो गए।
मौजा जलका में लगभग 46,000 घनफीट बालू अवैध रूप से भण्डारित पाई गई। स्थानीय पूछताछ में यह जानकारी प्राप्त हुई कि उमेश मिश्रा, विजय मिश्रा, मनोज मिश्रा, सुनील उरांव, अभिषेक उरांव एवं झटन महली द्वारा अवैध बालू उत्खनन एवं भण्डारण कराया जा रहा था। इसी क्रम में मौजा पण्डरानी में लगभग 40,000 घनफीट बालू जप्त की गई, जहाँ जाँच में विक्रान्त सिंह उर्फ बबलू, पिता समरू सिंह द्वारा अवैध बालू उत्खनन कर भण्डारण एवं व्यापार किए जाने की पुष्टि हुई।
जाँच में यह स्पष्ट हुआ कि दोनों स्थलों पर किसी प्रकार की वैध भण्डारण अनुज्ञप्ति अथवा बंदोबस्ती उपलब्ध नहीं थी। झारखण्ड लघु खनिज समनुदान नियमावली, 2004 के तहत जप्त बालू का निष्पादन उपायुक्त स्तर से नीलामी के माध्यम से किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा अवैध खनन के विरुद्ध सघन छापेमारी अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

राम भक्तों के लिए

12 फरवरी को राष्ट्रीयव्यापी *हड़ताल को सफल बनाने के लिए कोयला

0

न्यूज – कहकशां फारुकी

12 फरवरी को हड़ताल को ले सीटू जेबीसीसीआई सदस्य एवं महामंत्री का तीनों क्षेत्रों ने भव्य स्वागत।
गोमिया–* 12 फरवरी को राष्ट्रीयव्यापी *हड़ताल को सफल बनाने के लिए कोयला मजदूरों का क्षेत्रीय कन्भेन्सन करगली महिला मंडल में शामिल होने आए सीटू नेता जेबीसीसीआई सदस्य का0 डीडी रामानंद एनसीओईए सीटू महामंत्री का0 आर0पी0सिंह को ढोरी, बीएण्डके, कथारा एरिया की ओर से जोरदार स्वागत किया गया स्वागत करने वालों में कथारा से का0 श्याम बिहारी सिंह दिनकर,बीएण्डके से का0 बिजय भोई,का0 मनोज पासवान,का0 सुरेश प्रसाद, ढोरी एरिया से कार्यकारी अध्यक्ष का0 कुंजबिहारी प्रसाद, एरिया सचिव का0 गोवर्धन रविदास, ढोरी ख़ास अध्यक्ष मनसुख कालिंदी, सचिव राजेंद्र भुईयां,एएडीओसीएम अध्यक्ष का0 विश्वनाथ घासी, सचिव का0 विकास कुमार, कैलाश महत, शिवशंकर तांतीआदि लोग मौजूद थे।

राम भक्तों के लिए

आगामी बोर्ड परीक्षा के सुचारु एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने की ज्वाइंट ब्रीफिंग

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय मेंआगामी इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक बोर्ड परीक्षा के सुचारु, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर आज उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित एवं पुलिस अधीक्षक हरिश बिन ज़मां की संयुक्त अध्यक्षता में सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं जिला दंडाधिकारियों के साथ ज्वाइंट ब्रीफिंग हेतु बैठक आयोजित की गई।

बैठक में उपायुक्त ने कहा कि सभी पदाधिकारी स्वयं परीक्षा प्रणाली से भली-भांति परिचित हैं, अतः अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी गंभीरता से करें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रश्नपत्रों का मूवमेंट अत्यंत संवेदनशील विषय है, प्रश्नपत्र परीक्षा केंद्र तक बिना रुके सीधे पहुंचाया जाए। किसी भी आपात स्थिति में संबंधित थाना को तत्काल सूचना दी जाए तथा वाहन में GPS सिस्टम अनिवार्य रूप से सक्रिय रहे। कंट्रोल रूम के लॉग में भी यह अंकित कराया जाए कि प्रश्नपत्र बिना रुके केंद्र तक पहुंचाए गए हैं।
उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर CCTV, वीडियो रिकॉर्डिंग, COTPA अधिनियम का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा झारखंड परीक्षा संचालन अधिनियम, 2001 से संबंधित पोस्टर प्रदर्शित किए जाएं। स्ट्रांग रूम की व्यवस्था निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप हो, जिसपर वरीय पदाधिकारी (डीडीसी) की निगरानी रहेगी। फायर फाइटिंग सिस्टम क्रियाशील रखा जाए तथा पुलिस बल की 24 घंटे तैनाती सुनिश्चित की जाए। प्रश्नपत्र परीक्षा प्रारंभ से आधा घंटा पूर्व ही खोले जाएंगे। किसी भी प्रकार की लापरवाही, कदाचार या प्रश्नपत्र लीक की स्थिति में संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई एवं प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। फ्लाइंग स्क्वायड द्वारा वीडियो रिकॉर्डिंग अनिवार्य होगी। प्रत्येक नगदी/संवेदनशील बिंदु पर पुलिस पदाधिकारी की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। सोशल मीडिया की सतत मॉनिटरिंग कर किसी भी भ्रामक सूचना का त्वरित खंडन किया जाए तथा प्रत्येक सूचना कंट्रोल रूम को दी जाए। बेंच-डेस्क एवं प्राथमिक सुविधाओं की उपलब्धता पर भी विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने सभी पुलिस एवं जिला दंडाधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए परीक्षा के सभी नियमों को गंभीरता से पालन करने एवं सुचारू रूप से परिक्षा के सफल आयोजन हेतु कार्य करने का निर्देश दिया।

पुलिस अधीक्षक हरिश बिन ज़मां ने कहा कि परीक्षा दिवस पर अधिकृत पदाधिकारी सभी दस्तावेजों की जांच करेंगे। ट्रेजरी से केंद्र तक प्रश्नपत्र ले जाने के दौरान वीडियो साक्ष्य सुरक्षित रखा जाएगा तथा केंद्र पहुंचने पर केंद्राधीक्षक को विधिवत सौंपा जाएगा। विद्यार्थियों के लिए बैग, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, मोबाइल फोन आदि प्रतिबंधित रहेंगे; प्रवेश द्वार पर सघन जांच की जाए और चिट्स/अनुचित सामग्री पर कड़ी निगरानी रखी जाए। केंद्र के भीतर कार्यशील CCTV कैमरे हों, जिनकी लाइव फीड कंट्रोल रूम में उपलब्ध रहे। प्रखंड स्तर पर उत्तर पुस्तिकाओं के स्ट्रांग रूम सहित शौचालयों पर भी सतर्क निगरानी रखी जाए, ताकि वहां किसी प्रकार की चीटिंग न हो। परिवहन व्यवस्था की पूर्व जांच कर वाहन की फिटनेस सुनिश्चित की जाए तथा परीक्षा दिवस पर विलंब से बचने हेतु यातायात प्रबंधन सुदृढ़ रखा जाए।

जिला शिक्षा पदाधिकारी कविता खालको ने जानकारी दी कि इस वर्ष जिले में कुल 57 परीक्षा केंद्रों पर इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक की परीक्षा आयोजित की जानी है। इसमें 8014 विद्यार्थी इंटरमीडिएट तथा 13852 विद्यार्थी मैट्रिक परीक्षा में सम्मिलित होंगे। परीक्षा की प्रथम पाली प्रातः 9:45 बजे से 1:00 बजे तक एवं द्वितीय पाली दोपहर 2:00 बजे से 5:15 बजे तक निर्धारित है।

बैठक में उप विकास आयुक्त गुमला, अनुमंडल पदाधिकारी (सदर/चैनपुर/बसिया), जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी, एसडीपीओ गुमला, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला नजारत उप समाहर्ता, जिला आपूर्ति पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पुलिस पदाधिकारी, प्रशासनिक दंडाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

राम भक्तों के लिए

गुमला: बिना हेलमेट पकड़े गए वाहन चालकों के लिए विशेष काउंसलिंग किया, यातायात नियमों के प्रति किया गया जागरूक

0

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय में (02 फरवरी 2026 ) सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आम जनमानस में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आज गुमला जिले में एक विशेष अभियान चलाया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) ज्ञान शंकर जायसवाल के निर्देशानुसार, जिले के विभिन्न थानों द्वारा सघन वाहन जाँच अभियान चलाया गया, जिसमें मुख्य रूप से बिना हेलमेट मोटरसाइकिल चलाने वालों पर सख्ती बरती गई।

*अभियान का उद्देश्य: इस अभियान का मुख्य उद्देश्य केवल जुर्माना वसूलना नहीं, बल्कि वाहन चालकों की मानसिकता में बदलाव लाना था। विभिन्न थानों के द्वारा चेकिंग के दौरान लगभग 40 से 50 ऐसे मोटरसाइकिल चालकों को रोका गया जो बिना हेलमेट यात्रा कर रहे थे।*

*रोड सेफ्टी काउंसलिंग: पकड़े गए सभी चालकों को एक जगह एकत्रित कर सड़क सुरक्षा टीम (Road Safety Team) द्वारा उनकी काउंसलिंग की गई। इस सत्र में उन्हें समझाया गया कि हेलमेट और सीट बेल्ट महज कानूनी बाध्यता नहीं, बल्कि जीवन रक्षा के अनिवार्य उपकरण हैं।*

*चालकों को बताया कि एक छोटी सी लापरवाही न केवल उनकी जान ले सकती है, बल्कि उनके पूरे परिवार को संकट में डाल सकती है।*

*सुरक्षा उपकरण: हेलमेट को सही तरीके से पहनने (स्ट्रैप लगाकर) और चौपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट के उपयोग की अनिवार्यता पर जोर दिया गया।*

*दुर्घटना न्यूनीकरण: बताया गया कि अधिकांश जानलेवा दुर्घटनाएं सिर में चोट लगने के कारण होती हैं, जिसे हेलमेट के प्रयोग से काफी हद तक रोका जा सकता है।*

अधिकारियों का संदेश
जिला परिवहन पदाधिकारी के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि प्रशासन का उद्देश्य चालकों को परेशान करना नहीं, बल्कि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना है। चालकों को शपथ दिलाई गई कि वे भविष्य में यातायात नियमों का पूर्ण पालन करेंगे और अपने परिचितों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे।
सड़क सुरक्षा टीम ने अपील की है कि नागरिक पुलिस के डर से नहीं, बल्कि अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए नियमों का पालन करें। प्रशासन द्वारा इस तरह के जागरूकता अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

राम भक्तों के लिए

झारखंड ने रचा इतिहास, 69वीं राष्ट्रीय स्कूली हॉकी प्रतियोगिता में अंडर-17 बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में बना चैंपियन।

0

न्यूज डेस्क 

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची की मेजबानी में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय स्कूली हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शनिवार को मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम, मोरहाबादी (रांची) में खेला गया। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 27 जनवरी से प्रारंभ हुई थी।
अंडर-17 बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में झारखंड की बेटियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए उड़ीसा की टीम को 3–0 से पराजित कर चैंपियनशिप अपने नाम की। पूरे मैच के दौरान झारखंड की टीम ने आक्रामक खेल, बेहतरीन तालमेल और मजबूत रक्षा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।
बालिका वर्ग में मैन ऑफ द मैच का खिताब जीरन सोई मुंडा (झारखंड) को, बेस्ट गोलकीपर का खिताब प्रीति बारला (झारखंड) को तथा प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब संजना कीरो (उड़ीसा) को प्रदान किया गया।
वहीं अंडर-17 बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में झारखंड के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए हरियाणा को 4–0 से शिकस्त दी और खिताब पर कब्ज़ा जमाया। इस ऐतिहासिक जीत के साथ झारखंड ने दोनों वर्गों में चैंपियन बनकर राज्यवासियों को दोहरी खुशी दी।
इस वर्ग में मैन ऑफ द मैच का खिताब पतरस हस्सा (झारखंड) को, बेस्ट गोलकीपर का खिताब रोमिल नंदल (हरियाणा) को तथा प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब अनमोल कौनगारी को प्रदान किया गया।
तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबलों में बालिका वर्ग में उत्तर प्रदेश ने मणिपुर को 3–1 से पराजित कर तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि बालक वर्ग में उत्तर प्रदेश ने उड़ीसा को 3–1 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।
आज आयोजित समापन समारोह के मुख्य अतिथि सुश्री शुचि सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, दक्षिण पूर्व रेलवे रांची सह खेल पदाधिकारी, साउथ ईस्टर्न रेलवे स्पोर्ट्स एसोसिएशन और श्री भोलानाथ सिंह, अध्यक्ष एशियन हॉकी फेडरेशन सह महासचिव हॉकी इंडिया थे ।वही विशिष्ट अतिथियो में राज्य परियोजना परिषद रांची के प्रशासी पदाधिकारी सच्चिदानंद द्विवेदी तिग्गा,सुश्री सुमराय टेटे, ध्यानचंद अवार्डी, श्रीमती पुष्पा प्रधान अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी खिलाड़ी, सावित्री तिर्की ,श्री विजय शंकर सिंह, महासचिव हॉकी झारखंड, श्री ओम प्रकाश ठाकुर, महासचिव दक्षिण पूर्व रेलवे (सेरसा), डॉ. महेंद्र प्रसाद, असिस्टेंट प्रोफेसर, बीआईटी मेसरा तथा जयंत केरकेट्टा उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का स्वागत राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी सह आयोजन सचिव श्री धीरसेन ए. सोरेंग द्वारा पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया गया।
वही स्वागत भाषण में झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के प्रशासी पदाधिकारी श्री सच्चिदानंद द्विवेदी तिग्गा ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह झारखंड राज्य के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि SGFI द्वारा सौंपे गए पाँच खेलों के आयोजन दायित्वों में से हॉकी प्रतियोगिता का सफल समापन राज्य के लिए गर्व की बात है।
उन्होंने आगे कहा कि इन सभी प्रतियोगिताओं को सफल बनाने में राज्य के प्रतिनियुक्त शारीरिक शिक्षा शिक्षकों, संबंधित खेलों के तकनीकी पदाधिकारियों तथा आयोजन समिति से जुड़े सभी सदस्यों का योगदान अतुलनीय रहा।
मुख्य अतिथि श्रीमती सूची सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय रेल हमेशा खेलों को प्रोत्साहन, प्रशिक्षण और रोजगार देकर देश की सबसे बड़ी खेल समर्थक संस्थाओं में से एक है,उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि जीत–हार से अधिक महत्वपूर्ण खेल भावना, अनुशासन और निरंतर प्रयास है।
अंत में उन्होंने सफल आयोजन के लिए सभी आयोजकों को बधाई देते हुए शिक्षा विभाग को राज्य में खेलों के विकास हेतु हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया तथा खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
वही भोलानाथ सिंह ने अपने संबोधन सभी टीमों को बधाई देते हुए कहा कि आज जो सकारात्मक परिणाम दिखाई दे रहे हैं, वे शिक्षा विभाग के दूरदर्शी और सतत प्रयासों का प्रतिफल हैं। उन्होंने कहा कि इसमें वर्ष 2022 के तत्कालीन शिक्षा सचिव के. रवि कुमार का विशेष योगदान है। साथ कहा कि यदि किसी मकान की नींव मजबूत बनाई जाए तो वह मकान भी मजबूत बनता है। उसी प्रकार आज शिक्षा विभाग द्वारा खेलों की मजबूत नींव रखी जा रही है। आप सभी सराहनीय कार्य कर रहे हैं और इसी तरह खेलों को निरंतर आगे बढ़ाते रहें।
झारखंड हॉकी की इस उपलब्धि पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह, परियोजना निदेशक शशि रंजन, प्रशासी पदाधिकारी सच्चिदानंद द्विवेदी राज्य, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए एस एवं राज्य खेल कोषांग सदस्यों ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य का कामना किया है।

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium