19.1 C
Ranchi
Wednesday, November 18, 2026
Advertisement
Home Blog Page 190

पिट्स मॉडर्न स्कूल, गोमिया में इनोवेटर्स एंड लैंग्वेज एक्सपो 2.0 का भव्यब आयोजन

0

न्यूज – कहकशां फारूकी 

नई सोच और भाषा कौशल का अद्भुत संगम

गोमिया।
पिट्स मॉडर्न स्कूल, गोमिया में दिनांक 2 फरवरी 2026 को इनोवेटर्स एंड लैंग्वेज एक्सपो 2.0 का भव्य एवं सफल आयोजन अत्यंत उत्साह और सक्रिय सहभागिता के साथ संपन्न हुआ। इस आयोजन में 550 विद्यार्थियों ने 136 नवाचारी प्रोजेक्ट्स के माध्यम से अपनी रचनात्मकता, तकनीकी समझ एवं भाषाई दक्षता का शानदार प्रदर्शन किया।
इस एक्सपो का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में नवाचार, सृजनात्मक सोच, भाषा कौशल तथा अनुभवात्मक शिक्षा को बढ़ावा देना और उन्हें अपने विचारों को प्रस्तुत करने का सशक्त मंच प्रदान करना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जो अज्ञान के अंधकार से ज्ञान के प्रकाश की ओर अग्रसर होने का प्रतीक है। इस अवसर पर कई विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें
श्री अभिषेक बिस्वास (एमसीएम, आईईपीएल – अतिथि सम्मान),
श्री रामजी राघवन (संस्थापक एवं अध्यक्ष, अगस्त्य फाउंडेशन),
प्रो. (डॉ.) चंद्र भूषण शर्मा (माननीय मुख्य अतिथि एवं कुलपति, विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग),
श्री नितिन देसाई (सीईओ, नवम इन्विटेशन फाउंडेशन),
श्री मुकेश कुमार (चीफ एक्सपीरियंस ऑफिसर, अगस्त्य फाउंडेशन),
तथा श्री अरिंदम दासगुप्ता (उपाध्यक्ष, गोमिया स्कूल सोसाइटी एवं बोर्ड ऑफ गवर्नर्स) शामिल थे।
सभी अतिथियों को पौधे भेंट कर पर्यावरण संरक्षण एवं सतत जीवनशैली का संदेश दिया गया। इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सुमधुर स्वागत गीत एवं आकर्षक स्वागत नृत्य ने कार्यक्रम को और भी मनोहारी बना दिया।
विद्यालय के प्राचार्य श्री बृज मोहन लाल दास ने अपने स्वागत भाषण में नवाचार, भाषा अधिगम और अनुभवात्मक शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी अतिथियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का हार्दिक स्वागत किया।
अगस्त्य इंटरनेशनल फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री रामजी राघवन ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में विद्यार्थियों को रचनात्मक सोच, विज्ञान एवं भाषा के माध्यम से भविष्य के समस्या-समाधानकर्ता बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने गोमिया में उत्कृष्ट विद्यालय की स्थापना में अपने माता-पिता की भूमिका का भावुक उल्लेख भी किया।
मुख्य अतिथि प्रो. (डॉ.) चंद्र भूषण शर्मा ने विद्यालय के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षकों की भूमिका विद्यार्थियों के जीवन निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण होती है, विशेष रूप से महिला शिक्षिकाओं का योगदान अतुलनीय है। उन्होंने प्राचार्य महोदय के प्रति विशेष सम्मान व्यक्त किया।
कार्यक्रम के अंत में श्रीमती नीलांजना दासगुप्ता द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। औपचारिक समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ, जिसके पश्चात एक्सपो का उद्घाटन कर विद्यार्थियों की प्रदर्शनी एवं इंटरैक्टिव गतिविधियों का अवलोकन किया गया।
अभिभावकों एवं अतिथियों ने विद्यार्थियों की भाषाई दक्षता, आत्मविश्वास और प्रस्तुति शैली की मुक्तकंठ से सराहना की। बच्चों ने अपने प्रोजेक्ट्स को इतने प्रभावशाली ढंग से समझाया कि निरीक्षक एवं आगंतुक मंत्रमुग्ध हो गए।
विद्यालय के उपाध्यक्ष श्री अरिंदम दासगुप्ता ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यालय में निरंतर होते रहने चाहिए, जिससे विद्यार्थियों को अपनी भाषाई क्षमताओं को निखारने और नए विचार साझा करने का अवसर मिले।
वहीं श्री अभिषेक बिस्वास (एमसीएम, आईईपीएल, गोमिया) ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच देते हैं और उनके भविष्य के सपनों को नई उड़ान प्रदान करते हैं।
समग्र रूप से इनोवेटर्स एंड लैंग्वेज एक्सपो 2.0 न केवल अत्यंत सफल रहा, बल्कि यह सभी उपस्थितजनों के लिए ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायी एवं स्मरणीय अनुभव सिद्ध हुआ।

राम भक्तों के लिए

गोमिया प्रखंड में मंगल को मनाई जाएगी शब-ए-बरात, मग़फिरत और रहमत की मुक़द्दस रात

0

न्यूज – कहकशां फारूकी 

गोमिया।
मुस्लिम समाज का अहम दीनी त्योहार शब-ए-बरात गोमिया प्रखंड के तमाम इलाक़ों में मंगलवार को चाँद की तारीख़ के मुताबिक इस्लामी कैलेंडर की 14वीं तारीख़ को पूरी अकीदत और एहतराम के साथ मनाया जाएगा। इस मुक़द्दस रात में लोग अपने मरहूमीन (पूर्वजों) के नाम से फातिहा कर उनकी मग़फिरत के लिए दुआ करेंगे।
शब-ए-बरात की 14वीं रात को लोग कब्रिस्तानों में जाकर सफ़ाई करते हैं, मोमबत्ती और अगरबत्ती जलाते हैं तथा कलाम-ए-पाक की तिलावत कर मरहूम रूहों के हक़ मेंर दुआएँ करते हैं। इस रात को नफ़्ल नमाज़, तौबा-इस्तिग़फ़ार और इबादत में गुज़ारा जाता है।
इस मौक़े पर आईईएल जामा मस्जिद गोमिया के इमाम मुफ्ती काशिफ रजा ने कहा—
“शब-ए-बरात रहमत, मग़फिरत और निजात की रात है। इस रात अल्लाह तआला अपने बंदों की दुआ कुबूल फरमाता है। हमें चाहिए कि अपने गुनाहों से तौबा करें, वालिदैन और तमाम मरहूमीन के लिए दुआ करें और समाज में अमन-ओ-अमन कायम रखें।”
उन्होंने लोगों से अपील की कि शब-ए-बरात को सादगी, सब्र और दीनी उसूलों के मुताबिक मनाएं और किसी भी तरह की ग़ैर-ज़रूरी रस्मों से परहेज़ करें।
गोमिया प्रखंड में शब-ए-बरात को लेकर मस्जिदों और कब्रिस्तानों में खास तैयारियाँ की जा रही हैं। लोगों से भाईचारे और शांति बनाए रखने की अपील की गई है।

राम भक्तों के लिए

किसे पता था, इतनी जल्दी हिंदुत्व की सांस फूलने लगेेेगी, लड़ वे रहे हैं, जो एक हो रहे थे…! 

0

तो प्यारे देशवासियो, हमारा देश एक बहुत रोचक मुकाम पर पहुंचता हुआ दिख रहा है। भूल जाइए-अजट-बजट। बजट तो आते रहते हैं, जाते रहते हैं। लोग रोते हैं, सरकार हंसती रहती है। मंत्री और सत्तापक्ष के सांसद बजट के पक्ष में बेसुरा राग गाते रहते हैं और विपक्ष जोर-जोर से चीखता-चिल्लाता रहता है। इनमें से किसी को बजट से कोई फर्क नहीं पड़ता। कोई गरजने-बरसने का आनंद उठाता है तो कोई नाचने-गाने का! डेढ़-दो घंटे तक बजट पढ़ने से वित्त मंत्री के पैरों, जुबान और आंखों का मुफ्त परीक्षण हो जाता है। हैल्थ चेकअप हो जाता है।

बजट का यह स्थायी भाव है। जिसे सब पाज़िटिव दिखता है, समझो कि वह सत्ता में है और जिसे सब निगेटिव दिखता है, वह विपक्ष में है। सेठ दोनों तरफ़ होते हैं। उन्हें यह विशेष सुविधा है। उनका अपना फायदा-नुकसान ही देश का फायदा- नुकसान है। जब तक बजट रहेगा, यह सब रहेगा। इसमें कुछ भी नया नहीं है और नया हो भी नहीं सकता। विपक्ष बजट की तारीफ़ नहीं कर सकता, सत्तापक्ष उसकी निंदा नहीं कर सकता। इसलिए बजट को भूलो।

कहीं ‘एक हैं तो सेफ हैं’ का नारा बुलंद करनेवालों की एकता ख़तरे में तो नहीं…!

अभी बजट से अधिक रोचक है, धर्मक्षेत्रे-कुरुक्षेत्रे में चल रहा युद्ध! दोस्तो, कल तक जो ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ के नारे लगा रहे थे, वे खुद इन दिनों बंटे और कटे हुए से हैं। जो ‘एक हैं तो सेफ हैं’ का नारा बुलंद कर रहे थे, उनकी एकता इतनी अधिक ख़तरे में है कि उनकी हालत पर रोना आता है और मुश्किल यह है कि मेरे पास रूमाल नहीं है। बंटने-कटने की बातें जिनको केंद्र में रखकर कही जा रही थीं, वे फिलहाल केंद्र से बाहर हैं। लड़ वे रहे हैं, जो एक हो रहे थे।

एक मुख्यमंत्री, एक शंकराचार्य से भिड़ा हुआ है। उनसे शंकराचार्य होने का प्रमाण मांग रहा है तो शंकराचार्य, मुख्यमंत्री से उनके हिंदू होने का प्रमाण मांग रहे हैं! मुख्यमंत्री ने कहा कि तुम शंकराचार्य नहीं, तो शंकराचार्य ने कहा तुम तो हिंदू भी नहीं! मुख्यमंत्री ने कहा, मैं तुम्हें राजसी ठाठ-बाट के साथ माघ मेला में गंगा स्नान नहीं करने दूंगा।

शंकराचार्य ने कहा कि अच्छा तो अब एक मुख्यमंत्री मुझसे शंकराचार्य होने का प्रमाणपत्र मांगेगा, उसकी ये हैसियत हो गई है? चालीस दिन देता हूं उसे, वह अपने को हिंदू साबित करे। नहीं किया तो उसे हिंदू धर्म से बाहर करवा दूंगा! वह हिंदू रहना चाहता है तो अपने राज्य में गोहत्या बंद करवाए वरना यह साबित हो जाएगा कि वह हिंदू नहीं, कालनेमि है, पाखंडी है, ढोंगी है। वह हिंदू है तो गोमाता को राज्यमाता घोषित करे वरना साधु- संत मिलकर उसे देख लेंगे! उधर कोई हिंदू रक्षा दल कह रहा है, ये शंकराचार्य नहीं है, ये रावणाचार्य है, कांग्रेसाचार्य है। लट्ठमलट्ठा हो रही है।

हम जैसे दर्शकों को मज़ा आ रहा है। अभी तो दोनों की नाक इतनी ज्यादा ऊंची है कि गर्दन नीची होने पर भी नाक ऊंची ही रहती है! एक चाहता है दूसरा अपनी नाक पहले नीची करे, दूसरा कह रहा है कि नहीं करूंगा, पहले वह नीची करे।

बाहरी शरीर में वैसे नाक थोड़ा सा स्थान घेरती है मगर पुरुष की सारी इज्ज़त इस टुन्नी सी नाक में समाई रहती है। बिना कटे यह नाक कट जाती है और बिना जुड़े यह जुड़ जाती है। तो अब दोनों एक-दूसरे की नाक काटने पर तुले हैं और संघ ने चाहा तो दोनों की नाक कटकर फिर जुड़ जाएगी मगर अभी तो दोनों ओर से छुर्रियां तनी हुई हैं। दोनों वार के लिए सही मौके का इंतजार कर रहे हैं। दोनों की हथेलियां एक-दूसरे की कटी हुई नाक रखकर दुनिया को दिखाना चाहती हैं। पिछले साढ़े ग्यारह साल का यह अपनी तरह का सबसे रोचक दृश्य है!

तो ये तो है हिंदुत्व का एक मोर्चा है। एक और मोर्चा भी खुल चुका है और वह बंद होकर भी बंद नहीं होनेवाला है! यूजीसी की नियमावली का झगड़ा तो सुप्रीम कोर्ट की कृपा से हिंदुत्ववादियों के पक्ष में अभी सुलझ गया है मगर सुलझ कर भी गहरे घाव दे गया है और ये घाव ऐसे हैं कि मरहम कोई भी लगाओ, सूखने वाले नहीं हैं। यूपी में ‘आई लव योगी जी, गो बैक यूजीसी’, ‘योगी तुझसे बैर नहीं, मोदी तेरी खैर नहीं’, ‘तूने सवर्ण समाज की पीठ में छुरा भोंका है, हम तुझे छाती ठोंककर जवाब देंगे’, ‘मोदी तेरी क़ब्र खुदेगी, योगी जी की छाती में’ के नारे लगे हैं। मोदी के पुतले को पीटा गया है, जलाया गया है। उनकी जाति याद दिलाई गई है और किसी का बाल भी बांका नहीं हुआ है!

 मोदी तेरी खैर नहीं, के नारे क्यों गूंजे..? 

मोदी जी की छाती में ये दर्द क्या अंदर तक घुसा नहीं है? मोदी जी की आदत किसी को माफ़ करने की नहीं है। इसके लिए वह योगी जी को कभी माफ कर सकते हैं? कभी नहीं! मोदी, योगी से बड़ा और पुराना घाघ है। ऊपर की चुप्पी अंदर की खलबली दिखा रही है। उधर योगी के बंदे कह रहे हैं कि मोदी तेरी खैर नहीं, उधर मोदी बिना कहे कह रहे हैं, योगी अब तेरी भी खैर नहीं।

तो योगी जी ने दोनों मोर्चे खोल रखे हैं। घर की लड़ाई पहली बार सड़क पर आ गई है। सुप्रीम कोर्ट ने अभी इस जंग पर ठंडा पानी डाला है मगर चिनगारियां नीचे दबी हुई हैं। हिंदुत्व के सौ साला अभियान की यह गति होगी, महीने भर पहले तक यह कौन जानता था! इतनी जल्दी हिंदुत्व की सांस फूलने लगी है, इसका किसे पता था? इतनी जल्दी द्वंद्व युद्ध शुरू हो जाएगा, किसे मालूम था!

लोहे पर चांदी और सोने की पालिश अब धीरे-धीरे उतरने लगी है। जो दूसरों को संकट में डाल रहे थे, बुलडोजर चला रहे थे, शस्त्र पूजन कर रहे थे, मस्जिद के आगे हनुमान चालीसा का पाठ करवा रहे थे, खुद संकट में आए हुए से लग रहे हैं। कम से कम इसका श्रीगणेश तो हो चुका है।

विश्वगुरु और जगद्गुरु क्यों भिड़े?

ये सब सत्ता के नशे में चूर हैं। विश्वगुरु जी और जगद्गुरु जी भिड़ रहे हैं। ऐसे में असम के मुख्यमंत्री सरमा जी का बंगाली मुसलमानोंवाला राग बेसुरा लग रहा है। जो ‘दुश्मन’ को नष्ट करने चले थे, जो इतिहास मिटाने चले थे, आज खुद नष्ट होने- मिटने के कगार पर हैं। इनके’ अच्छे दिन ‘जाने को बेताब से हैं। अच्छा है कि इनमें दंगल मचा हुआ है। इनका सनातन में तनातनी का आलम है।अगर मैं ईश्वर को माननेवाला हुआ होता तो कहता कि हे भगवान देश को हर रोज भटकानेवालों को इतना भटका कि ये घर का रास्ता ही भूल जाएं। मगर सावधान, अभी विश्राम का समय आया नहीं है।

-विष्णु नागर के वाल से

राम भक्तों के लिए

दुबई में फंसे झारखंड के 14 प्रवासी मजदूरों ने लगाई वतन वापसी की गुहार

0

गिरिडीह : झारखंड के प्रवासी श्रमिकों को विदेशों फंसने और फिर उत्पीड़न के बाद वतन वापसी के मामले अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. ताजा मामला सोमवार को (यूएई) के दुबई का आया है। इस बार भी गिरिडीह, हजारीबाग और बोकारो के 14 प्रवासी मजदूर वहां फंसे हुए हैं। कंपनी के द्वारा मजदूरों के बीच काम के बदले मजदूरी का भुगतान नहीं करने एवं समय से अधिक काम कराये जाने का आरोप है। इससे मजदूरों को वहां रहने एवं खाने-पीने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

सरकार से मदद की अपील

विदेश में फंसे मजदूरों ने एक वीडियो भेजकर अपनी पीड़ा साझा करते हुए सरकार से मदद की अपील की है। प्रवासी मजदूरों के हित में कार्य करने वाले सिकन्दर अली को मजदूरों ने वीडियो भेजा है। मजदूरों के द्वारा भेजे गए वीडियो को उन्होंने मीडिया के साथ साझा किया है। सिकन्दर अली ने केंद्र और राज्य सरकार से मजदूरों के सकुशल वतन वापसी के लिए ठोस कूटनीतिक पहल करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि विदेशों में फंसने वाले मजदूरों का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई बार प्रवासी मजदूर ज्यादा पैसे कमाने के लालच में विदेश जाकर फंस चुके हैं। काफी मशक्कत के बाद उनकी वतन वापसी होती रही है। इसके बावजूद मजदूर पुरानी घटनाओं से सबक नहीं ले रहे हैं।

ट्रांसमिशन लाइन में काम करने दुबई गए थे मजदूर

अभी बीते दिनों जिले के डुमरी थाना क्षेत्र निवासी प्रवासी श्रमिक विजय कुमार महतो की मौत 23 अक्टूबर 2025 को सऊदी अरब में हुई है। घटना के तीन माह बाद भी शव अभी तक देश नहीं लाया जा सका है और न ही परिजनों को मुआवजा मिला है। फंसे मजदूरों में गिरिडीह जिले के सरिया थाना क्षेत्र के रोशन कुमार और अजय कुमार,बगोदर थाना क्षेत्र के राजेश महतो और अजय कुमार, बोकारो के डालेश्वर महतो, हजारीबाग के जागेश्वर महतो और फालेन्द्र महतो,  बैजनाथ महतो, दिलीप महतो, गंगाधर महतो और त्रिलोकी महतो, दीपक कुमार, गोरहर के रोहित महतो और सेवा महतो शामिल हैं। सभी मजदूर पिछले अक्टूबर 2025 को ईएमसी की कंपनी में ट्रांसमिशन लाइन में काम करने के लिए दुबई गए थे, लेकिन पिछले तीन महीने से किसी भी मजदूर को ठीक से वेतन नहीं मिला है। जिसकी वजह से सभी मजदूर खाने के लिए मोहताज हो गए हैं।

राम भक्तों के लिए

उड़ीसा में आयोजित पूर्वी क्षेत्र युवा महोत्सव में विभावि का धमाकेदार प्रदर्शन

0

न्यूज – विजय चौधरी


कई विधाओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के साथ बना ओवरऑल द्वितीय उपविजेता

विश्वविद्यालय लौटने पर कुलपति और डीएसडब्ल्यू ने किया भव्य स्वागत

विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग ने एआइयू पूर्वी क्षेत्र “उत्साह यूनिफेस्ट” अंतर विश्वविद्यालय युवा महोत्सव 2025-26 में अपने धमाकेदार प्रस्तुति के साथ द्वितीय उपविजेता का खिताब जीत लिया है। इसकी जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय दल के प्रबंधक डॉ जॉनी रुफिना तिर्की एवं अर्चना रीना धाम ने बताया की उड़ीसा के बालासोर में स्थित फकीर मोहन विश्वविद्यालय की मेजबानी में आयोजित 39वे विश्वविद्यालय का आयोजन 29 से 31 जनवरी 2026 को किया गया। बताया कि ऑफिस असिस्टेंट सोनू कुमार भूमिका सराहनीय रही।

डॉ रुफिना ने बताया कि नाट्य विधा में ओवरऑल प्रथम, साहित्यिक विधा में ओवरऑल तृतीय के साथ-साथ वेस्टर्न वोकल सोलो, एकांकी एवं हिंदी वाद-विवाद में प्रथम स्थान जीतकर खूब वाह वाही लूटी। इसी प्रकार वेस्टर्न ग्रुप सॉन्ग, भाषण (हिंदी) तथा रंगोली में विनोबा भावे विश्वविद्यालय ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। क्रिएटिव कोरियोग्राफी, स्किट तथा माइम में विश्वविद्यालय दल तृतीय स्थान प्राप्त किया।

अर्चना धान ने आगे जानकारी दी की विश्वविद्यालय के प्रतिभागियों ने उम्दा प्रस्तुति के साथ सांस्कृतिक शोभायात्रा, वेस्टर्न इंस्ट्रूमेंटल, जनजातीय लोक नृत्य, भाषण (अंग्रेजी), मिमिक्री तथा चित्रांकन प्रतियोगिता में चौथा स्थान प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी, फोल्क आरकेस्ट्रा और पोस्टर मेकिंग में पंचम स्थान प्राप्त किया।

डॉ जॉनी रुफिना ने बताया की विश्वविद्यालय दल में कुल 60 सदस्य थे। विश्वविद्यालय दल में विभावि के स्नातकोत्तर विभागों के अलावे यूसेट, केबी महिला महाविद्यालय, संत कोलंबा महाविद्यालय, अन्नदा महाविद्यालय, मारखम महाविद्यालय, आदर्श कॉलेज राजधनवार, आरके महिला कॉलेज गिरिडीह, सरिया कॉलेज तथा स्वामी धर्मबंधु बीएड कॉलेज के प्रतिभागी शामिल थे।

ज्ञात हो कि पिछले युवा महोत्सव में विभावि पूर्वी क्षेत्र युवा महोत्सव का चैंपियनशिप का खिताब जीता था।

रविवार को सुबह विश्वविद्यालय लौटने पर दाल का स्वागत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर चंद्रभूषण शर्मा एवं छात्रकल्याण संकायाध्यक्ष डॉ विकास कुमार ने किया।

राम भक्तों के लिए

उड़ीसा में आयोजित पूर्वी क्षेत्र युवा महोत्सव में विभावि का धमाकेदार प्रदर्शन

0

News – Vijay Chaudhary 

कई विधाओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के साथ बना ओवरऑल द्वितीय उपविजेता

विश्वविद्यालय लौटने पर कुलपति और डीएसडब्ल्यू ने किया भव्य स्वागत

विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग ने एआइयू पूर्वी क्षेत्र “उत्साह यूनिफेस्ट” अंतर विश्वविद्यालय युवा महोत्सव 2025-26 में अपने धमाकेदार प्रस्तुति के साथ द्वितीय उपविजेता का खिताब जीत लिया है। इसकी जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय दल के प्रबंधक डॉ जॉनी रुफिना तिर्की एवं अर्चना रीना धाम ने बताया की उड़ीसा के बालासोर में स्थित फकीर मोहन विश्वविद्यालय की मेजबानी में आयोजित 39वे विश्वविद्यालय का आयोजन 29 से 31 जनवरी 2026 को किया गया। बताया कि ऑफिस असिस्टेंट सोनू कुमार भूमिका सराहनीय रही।

डॉ रुफिना ने बताया कि नाट्य विधा में ओवरऑल प्रथम, साहित्यिक विधा में ओवरऑल तृतीय के साथ-साथ वेस्टर्न वोकल सोलो, एकांकी एवं हिंदी वाद-विवाद में प्रथम स्थान जीतकर खूब वाह वाही लूटी। इसी प्रकार वेस्टर्न ग्रुप सॉन्ग, भाषण (हिंदी) तथा रंगोली में विनोबा भावे विश्वविद्यालय ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। क्रिएटिव कोरियोग्राफी, स्किट तथा माइम में विश्वविद्यालय दल तृतीय स्थान प्राप्त किया।

अर्चना धान ने आगे जानकारी दी की विश्वविद्यालय के प्रतिभागियों ने उम्दा प्रस्तुति के साथ सांस्कृतिक शोभायात्रा, वेस्टर्न इंस्ट्रूमेंटल, जनजातीय लोक नृत्य, भाषण (अंग्रेजी), मिमिक्री तथा चित्रांकन प्रतियोगिता में चौथा स्थान प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी, फोल्क आरकेस्ट्रा और पोस्टर मेकिंग में पंचम स्थान प्राप्त किया।

डॉ जॉनी रुफिना ने बताया की विश्वविद्यालय दल में कुल 60 सदस्य थे। विश्वविद्यालय दल में विभावि के स्नातकोत्तर विभागों के अलावे यूसेट, केबी महिला महाविद्यालय, संत कोलंबा महाविद्यालय, अन्नदा महाविद्यालय, मारखम महाविद्यालय, आदर्श कॉलेज राजधनवार, आरके महिला कॉलेज गिरिडीह, सरिया कॉलेज तथा स्वामी धर्मबंधु बीएड कॉलेज के प्रतिभागी शामिल थे।

ज्ञात हो कि पिछले युवा महोत्सव में विभावि पूर्वी क्षेत्र युवा महोत्सव का चैंपियनशिप का खिताब जीता था।

रविवार को सुबह विश्वविद्यालय लौटने पर दाल का स्वागत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर चंद्रभूषण शर्मा एवं छात्रकल्याण संकायाध्यक्ष डॉ विकास कुमार ने किया।

राम भक्तों के लिए

संत गुरु रैदास जी का जीवन सामान्य सामाजिक न्याय और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है-मंत्री योगेंद्र प्रसाद

0

न्यूज – कहकशां फारूकी 

गोमिया। गोमिया प्रखंड के विभिन्न गांवों में संत शिरोमणि गुरु रैदास जी की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने गोमिया के चुगनु गुजरु कुंदा, बड़की पुन्नू एवं गोरिया टोला (देवीपुर) में आयोजित जयंती समारोहों में शामिल होकर संत गुरु रैदास जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
आयोजित कार्यक्रम में मंत्री ने संत रैदास के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि संत गुरु रैदास जी का जीवन समानता, सामाजिक न्याय और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है तथा उनके विचार आज भी समाज के लिए प्रासंगिक हैं। गुरु रविदास जी का दर्शन प्रेम, करुणा और समरसता पर आधारित समाज के निर्माण का संदेश देता है। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि गुरु रैदास जी का संदेश है कि व्यक्ति का मूल्यांकन जाति या जन्म से नहीं, बल्कि कर्म और मानवता से होना चाहिए।

इस दौरान उन्होंने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
गोरिया टोला, देवीपुर में आयोजित समारोह में मंत्री जी को पुष्पगुच्छ व अंग वस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया गया तथा उन्हें संविधान की पुस्तक भी भेंट की गई। कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। पूरे गोमिया प्रखंड में संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती सामाजिक समरसता और भाईचारे के संदेश के साथ मनाई।

राम भक्तों के लिए

सवांग में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर के भीतर फंदे पर लटकी मिली महिला

0

न्यूज – कहकशां फारूकी 

गोमिया थाना क्षेत्र के न्यू माइनस सवांग में एक 26 वर्षीय विवाहिता महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। महिला का शव उसके ससुराल स्थित आवास के एक कमरे में फंदे से लटका हुआ पाया गया। मृतका की पहचान निधि देवी के रूप में की गई है।
जानकारी के अनुसार निधि देवी का विवाह पिंटू कुमार से हुआ था, जो वर्तमान में दिल्ली में रोजगार करता है। घटना के समय मृतका घर में अकेली थी। बताया जाता है कि उसकी सास तथा चार वर्षीय पुत्री साडम किसी परिचित के जन्मदिन समारोह में शामिल होने गई हुई थीं।
जब वे वापस लौटीं तो घर का दरवाजा अंदर से बंद पाया गया। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बावजूद भीतर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर पड़ोसियों की सहायता से दरवाजा तोड़ा गया। अंदर प्रवेश करने पर निधि देवी को फंदे से लटका हुआ पाया गया।
सूत्रों के अनुसार मृतका का मायका हजारीबाग जिले के झंडा चौक क्षेत्र में स्थित है। वह कुछ दिन पूर्व अपने पति के पास दिल्ली गई हुई थी और बीते सोमवार 26 जनवरी को दिल्ली से लौटकर अपने ससुराल न्यू माइनस सवांग आई थी।
घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे। इसके बाद मामले की जानकारी गोमिया थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में ले लिया है तथा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।
पुलिस का कहना है कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं विस्तृत जांच के बाद ही चल पाएगा। फिलहाल मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

राम भक्तों के लिए

स्कूटी सवार युवक को बोलेरो ने पीछे से मारी जोरदार टक्कर, घटनास्थल पर हुई दर्दनाक मौत

0

डॉक्टर ने युवक को किया मृत घोषित, पोस्टमार्टम के बाद शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला सदर थाना क्षेत्र में एक स्कूटी सवार युवक (सिक्योरिटी गार्ड ) को अनियंत्रित तेज रफ्तार बोलोरो ने मारी जोरदार टक्कर घटनास्थल पर हुई दर्दनाक मौत, बताया जाता है की गुमला सदर थाना क्षेत्र स्थित पंडरिया ग्राम निवासी 21 वर्षीय चंद्रेश साहू ( पिता मोती लाल साहू ) अपने स्कूटी में सवार होकर जा रहा था,इसी क्रम में पालकोट रोड स्थित एफसीआई गोदाम के समक्ष पीछे से आ रहे अनियंत्रित तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने चंद्रेश साहू के स्कूटी में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलोरो गाड़ी की आगे का चक्का ब्लास्ट हो गया, फिर भी बोलोरो गाड़ी चालक ने अपने बोलोरो गाड़ी को घटना स्थल से भागकर तेज रफ्तार से फरार होने में सफल रहा, पीछे से आ रहे, चंद्रेश साहू के अपने परिजनों ने घटनास्थल से चंद्रेश साहू को तत्काल उठाकर इलाज हेतु गुमला सदर अस्पताल ले गयें , जहां डॉक्टर ने चंद्रेश साहू को मृत घोषित कर दिया, फलस्वरुप अस्पताल में उपस्थित परिजनों के बीच कोहराम मच गया, और लोग दहाड़े मारकर रोने लगे और उनका रो रो कर बुरा हाल हो गया, मृतक चंद्रेश साहू के परिजनों ने बताया की मृतक चंद्रेश अपने स्कूटी में सवार होकर गुमला में अपने रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में भाग लेकर वापस जा रहा था, इसी क्रम में पालकोट रोड स्थित एफसीआई गोदाम के पास एक नियंत्रित तेज रफ्तार बोलोरो गाड़ी पीछे से जोरदार टक्कर मारकर घटनास्थल से भागने में सफल रहा, मृतक अपने स्कूटी से अपने रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में सरजू टोली गांव गया हुआ था, और अंतिम संस्कार के बाद अपने मौसी को बघिमा पहन टोली छोड़कर , अपने बुआ के घर केसिपारा ग्राम लौट रहा था, इसी क्रम में पालकोट रोड स्थित एफसीआई गोदाम के पास उक्त घटना घटी और चंद्रेश साहू की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, परिजनों ने बताया कि मृतक युवक चंदेश साहु बेंगलुरु में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्यरत था और 10 जनवरी 2026 को छुट्टी लेकर अपने घर आया हुआ था, उक्त घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस गुमला घटनास्थल पर पहुंचकर उक्त बाइक को अपने कब्जे में लेकर थाना पहुंचा और चंद्रेश साहू के उक्त शव को अपने कब्जे में लेकर गुमला सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस भिजवाए और उक्त शव को शीतगृह में रखवाया और आज पोस्टमार्टम के बाद उक्त शव को उसके परिजनों को सौप दिया, साथ ही साथ गुमला सदर थाना पुलिस ने अनुसंधान की कार्रवाई को गहराई से आगे बढ़ते हुए, उक्त घटनास्थल के आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरा की जांच करते हुए फरार बोलोरो गाड़ी और उसके चालक की खोज जुट गई है l

राम भक्तों के लिए

सीसीएल बीएंडके के 33 कर्मियों को सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई

0

न्यूज – कहकशां फारूकी 

सीसीएल बीएंडके के ऑफिसर्स क्लब में शनिवार को जनवरी माह में सेवानिवृत्त होने वाले 33 अधिकारी एवं कर्मियों को भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मियों को शाल, श्रीफल एवं पुष्पहार भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में एसओपी विनय रंजन टुडु, एसओ (पीएंडपी) शंकर झा, कार्मिक प्रबंधक पी.एन. सिंह सहित विभिन्न श्रमिक संघों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। एसओपी विनय रंजन टुडु ने अपने संबोधन में कहा कि सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मियों ने अपनी कार्यकुशलता, निष्ठा और समर्पण से बीएंडके को सफलता की नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। प्रबंधन की ओर से सभी सेवानिवृत्त कर्मियों के उज्ज्वल भविष्य एवं सुखद पारिवारिक जीवन की कामना की गई।
वहीं सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी कंपनी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बीएंडके में कार्य करना उनके लिए गर्व का विषय रहा है। उन्होंने कहा कि यहाँ अधिकारी और कर्मचारी कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करते हैं और प्रत्येक जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाते हैं।
कार्यक्रम का संचालन एवं सेवानिवृत्त कर्मियों का परिचय उप प्रबंधक प्रेक्षा मिश्रा ने सफलतापूर्वक कराया। इस अवसर पर मजदूर नेता रविंद्र कुमार मिश्रा, डी.पी. मौर्या, विनय पाठक, गणेश महतो, आभास चंद्र गांगुली, दिलीप मारिक, संत सिंह, संजय पांडेय, राम निहारा सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium