19.1 C
Ranchi
Wednesday, November 18, 2026
Advertisement
Home Blog Page 192

सांई बाबा पूजा को लेकर गाजे बाजे के साथ निकली भव्य कलश यात्रा उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

0

News – Kahkashan Farooqi

बोकारो जिले के बेरमो अनुमंडल अंतर्गत बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के कथारा छिलका पुल के समीप हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े ही धूमधाम से और श्रद्धा के साथ सांई बाबा पूजा मनाई गई आज 30 जनवरी 2026 शुक्रवार को सांई बाबा की भव्य कलश यात्रा निकाली गई जिसमें जितेंद्र राणा, दीपक, सोनी, शोले सोनार, सिद्धांत कुमार,आकाश कुमार,अजय यादव,,विकास यादव,सहित कमेटी के अन्य सदस्य के नेतृत्व में ढोल नगाड़े व डीजे के साथ कथारा दो नंबर से कथारा दुर्गा मंदिर होते हुए सांई बाबा के दरबार तक भव्य कलश यात्रा निकाली गई जो काफी संख्या में महिला,पुरुष,युवक,युवतियो, श्रद्धालुओं भक्तों भारी संख्या में बढ़ चढ़कर भाग लिए और बाबा के दरबार तक आए और सांई बाबा का पूजा अर्चना भी किया बतादूं कि यहां पर काफी दूर-दूर से लोग बाबा के दरबार दर्शण करने आते हैं और काफी भक्तों व् श्रद्धालुओं का भीड़ भी देखा जाता है और कमेटी के सदस्यों द्वारा भोग की भी व्यवस्था रखे गए हैं जो सभी श्रद्धालुओं भक्तों जनों ने बाबा का भोग लेते हैं और आशीर्वाद प्रदान करते हैं

राम भक्तों के लिए

गुमला जिला मुख्यालय में आज लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन जिला ग्रामीण विकास शाखा गुमला के द्वारा सदर अस्पताल गुमला का साप्ताहिक निरीक्षण किया गया

0

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय में आज लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन जिला ग्रामीण विकास शाखा गुमला के द्वारा सदर अस्पताल गुमला का साप्ताहिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में रोगी भर्ती वार्ड, किचेन रूम, दवा वितरण कक्ष, emergency वार्ड, ओपीडी, आदि का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में रोगी भर्ती वार्ड में भर्ती किए गए मरीजों एवं उनके परिजनों से वार्ता की गई। वार्ता के क्रम में मरीज एवं उनके परिजनों के द्वारा सेवा संतुष्टि बतलाई गई। प्रसव एवं उपकरण की उपलब्धता के संदर्भ में जानकारी प्राप्त हुई कि अपराह्न 4.10 बजे तक 10 माताओं की सामान्य प्रसव कराया गया है एवं 02 का सी सेक्शन ऑपरेशन किया क्या है। सभी माताओं को प्रसव के उपरांत निगरानी में रखा गया है। सर्जिकल वार्ड में 118 मरीज जेनरल वार्ड में 150 मरीज तथा पुरुष वार्ड में 27, महिला वार्ड में 19, एवं बच्चों के वार्ड में 39 मरीज भर्ती थे। ओपीडी में कुल 530 मरीजों का निबंधन एवं 27 आयुष्मान कार्ड निर्गत किया गया था। यह जानकारी दी गई कि संबंधित भर्ती एवं बाह्य रोगी को यथासंभव इलाज मुहैया कराया जा रहा है एवं जानकारी दी गई कि मरीज की स्थिति के अनुसार आवश्यकता आकलन के अनुसार इन्हें बेहतर इलाज हेतु अन्यत्र रेफर किया जाता है। कुल 81 मरीजों को अन्य प्रखंड से सदर अस्पताल गुमला में लाने ले जाने हेतु एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। किचेन के निरीक्षण के क्रम में आवश्यक साफ सफाई हेतु निर्देशित किया गया। मरीजों को सामान्य भोजन दिया जा रहा है। दवा वितरण कक्ष के निरीक्षण के क्रम में जानकारी दी गई कि अभी वर्तमान में अस्पताल में 601 दवा उपलब्ध है एवं जन औषधि केंद्र बंद पाया गया। पदाधिकारी एवं कर्मियों की उपस्थिति नियमित रूप से ससमय सुनिश्चित करने के लिए उपस्थिति पंजी का निरीक्षण किया गया एवं निरीक्षण के क्रम में अनुपस्थित पाए गए पदाधिकारी एवं कर्मियों से कारण पृच्छा हेतु निर्देशित किया गया। उपस्थिति आकस्मिक पंजी संधारित पाया गया। सीसीटीवी की उपलब्धता पाई गई। कुल 46 सीसीटीवी कैमरा कार्यरत पाया गया। अस्पताल परिसर में शैडो एरिया की संभावना नहीं पाया गया। अस्पताल प्रबंधक का कक्ष में अनुपस्थित पाएं गई। अस्पताल परिसर को स्वच्छ एवं बदबू से मुक्त रखने हेतु निर्देशित किया गया।

राम भक्तों के लिए

उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन

0

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश के आलोक में आज उप विकास आयुक्त, गुमला दिलेश्वर महत्तो की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर उप विकास आयुक्त से प्रत्यक्ष मुलाकात की।
जन शिकायत निवारण दिवस के दौरान नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा उनके त्वरित एवं प्रभावी निवारण हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान राशन कार्ड, पेंशन, आयुष्मान भारत कार्ड, सड़क, बिजली, पेयजल, भूमि विवाद सहित अन्य जनहित से जुड़े कई मामलों पर सुनवाई की गई।
कार्यक्रम के दौरान करमु चमार, पिता स्व० कारी चमार, ग्राम अलमोरा (करज), थाना सिसई, जिला गुमला द्वारा बन्दोबस्त हुई भूमि का मालगुजारी रसीद निर्गत कराने से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किया गया। उप विकास आयुक्त द्वारा मामले की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश अंचल कार्यालय को दिया गया।
इसी क्रम में फगनी देवी, पति करतु चमार, ग्राम निपाती (करज), थाना सिसई, जिला गुमला द्वारा अपने पति के नाम बन्दोबस्त भूमि पर मालगुजारी रसीद निर्गत कराने हेतु आवेदन दिया गया, जिस पर संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
वहीं निराली कुमारी, ग्राम एवं पोस्ट सरांगो नवाटोली, थाना घाघरा, जिला गुमला द्वारा राशन कार्ड से नाम छूट जाने के कारण नया राशन कार्ड निर्गत कराने का आवेदन प्रस्तुत किया गया। इस संबंध में आपूर्ति विभाग को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
जन शिकायत निवारण दिवस के माध्यम से जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता दोहराई गई। उप विकास आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त सभी आवेदनों का निष्पादन पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ किया जाए।

राम भक्तों के लिए

महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर जिले में शहीद दिवस का आयोजन

0

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला जिला में आज महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर आज जिले भर में शहीद दिवस श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों की स्मृति में जिला एवं प्रखंड स्तर के सभी सरकारी कार्यालयों में पूर्वाह्न 11:00 बजे 02 (दो) मिनट का मौन धारण किया गया।
इस अवसर पर अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आम नागरिकों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सहित सभी शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
शहीद दिवस के अवसर पर शैक्षणिक संस्थानों एवं सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय एकता, अहिंसा एवं देशभक्ति के मूल्यों पर चर्चा की गई तथा शहीदों के त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।

राम भक्तों के लिए

गुमला में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पड़ी भारी: DTO के नेतृत्व में चली सघन जांच, 2.10 लाख का जुर्माना वसूला

0

बिना हेलमेट और कागजात नहीं चलने वालों पर कार्रवाई, आगे भी जारी रहेगा अभियान

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला जिला में सड़क सुरक्षा मानकों को ताक पर रखकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश के आलोक में शुक्रवार को गुमला जिला परिवहन विभाग ने कड़ा रुख अपनाया। शहर के थाना गेट के समीप जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) ज्ञान शंकर जायसवाल के नेतृत्व में चलाए गए एक विशेष सघन वाहन जांच अभियान में नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर बड़ी कार्रवाई की गई। विभाग ने मौके पर ही 2 लाख 10 हजार (2.10 लाख) रुपये का जुर्माना वसूला।
हेलमेट से लेकर सीट बेल्ट तक की हुई जांच

शुक्रवार को चले इस अभियान में दोपहिया और चारपहिया वाहनों की बारकी से जांच की गई। जांच दल ने मुख्य रूप से उन चालकों पर शिकंजा कसा जो:

  • बिना हेलमेट वाहन चला रहे थे एवं तेज रफ्तार से वाहन चलाना
  • चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का प्रयोग नहीं कर रहे थे।
  • बिना ड्राइविंग लाइसेंस, इंश्योरेंस या प्रदूषण प्रमाण पत्र के सड़क पर थे।
  • ओवरलोडिंग एवं ट्रिपल राइड वाहन चलाना

दर्जनों वाहनों को रोककर उनके दस्तावेजों की जांच की गई और खामियां मिलने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान काटा गया।
DTO की चेतावनी: “सड़क सुरक्षा से समझौता नहीं”
कार्रवाई के दौरान डीटीओ ज्ञान शंकर जायसवाल ने स्पष्ट किया कि यह केवल जुर्माना वसूलने का अभियान नहीं, बल्कि लोगों की जान बचाने की एक पहल है। उन्होंने चालकों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा:
“सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के लिए यातायात नियमों का पालन अनिवार्य है। वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग जीवन रक्षक है। परिवहन विभाग सड़क सुरक्षा को लेकर पूरी तरह गंभीर है। लोग सभी वैध कागजात साथ लेकर चलें, क्योंकि आगे भी इस तरह के औचक निरीक्षण लगातार जारी रहेंगे।”

वाहन चेकिंग में मचा हड़कंप, पुलिस बल रहा मौजूद

अचानक शुरू हुए इस सघन जांच अभियान से थाना गेट और आसपास के इलाके में वाहन चालकों के बीच हड़कंप मच गया। चालान के डर से कई चालक रास्ता बदल कर गलियों से भागते नजर आए। मौके पर अफरातफरी का माहौल रहा, लेकिन पुलिस बल की मुस्तैदी से अभियान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
आम जनता ने बताया जरूरी कदम
भले ही चालकों में खलबली मची हो, लेकिन शहर के प्रबुद्ध नागरिकों और राहगीरों ने प्रशासन के इस कदम की सराहना की है। लोगों का कहना है कि गुमला में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए इस तरह की सख्ती बेहद जरूरी है।

राम भक्तों के लिए

भरनो क्षेत्र में जंगली हाथियों के विचरण के मद्देनज़र निषेधाज्ञा लागू

0

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला अनुमण्डल पदाधिकारी राजीव नीरज के निर्देश पर गुमला जिला अंतर्गत स्थित भरनो थाना क्षेत्र के अंतर्गत जंगली हाथियों के विचरण से उत्पन्न संभावित खतरे को देखते हुए निषेधाज्ञा लागू की गई है।
थाना प्रभारी, भरनो थाना एवं अंचल अधिकारी, भरनो द्वारा पत्रांक 43 (ii)/रा०, दिनांक 30.01.2026 के माध्यम से संयुक्त रूप से सूचित किया गया है कि लगभग 18 जंगली हाथियों का झुंड भरनो थाना क्षेत्र के मौजा सुपा, मलगो, मोरगाव, बुढ़ीपाट एवं महुआटोली में विचरण कर रहा है। मानवीय आवास के समीप हाथियों की उपस्थिति से ग्रामीणों में भय का वातावरण है तथा जन-धन की क्षति की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।
उक्त परिस्थिति को देखते हुए लोक शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के अंतर्गत अनुमण्डल दण्डाधिकारी, गुमला द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए दिनांक 30.01.2026 से 15.02.2026 को अपराह्न 6:00 बजे तक संबंधित ग्राम क्षेत्रों में निषेधाज्ञा लागू की गई है।

निषेधाज्ञा के अंतर्गत निम्नलिखित प्रावधान प्रभावी रहेंगे-

जंगली हाथियों की उपस्थिति वाले स्थलों के समीप 05 या उससे अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने तथा आम रास्तों को किसी भी मांग के उद्देश्य से अवरुद्ध करने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। यह आदेश कर्तव्य पर तैनात सरकारी कर्मियों, बाजार-हाट, मेला, मंदिर-मस्जिद, बिरजाघर में पूजा-अर्चना, शादी-विवाह एवं शव यात्रा पर लागू नहीं होगा।
निषेधित क्षेत्र में अनुज्ञप्त अथवा किसी भी प्रकार के घातक हथियार, अग्नेयास्त्र एवं विस्फोटक पदार्थ के लाने-ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। (वृद्ध एवं अपंगों की छड़ी, नेपाली समुदाय की 6 इंच की खुखरी, सिख समुदाय का कृपाण तथा ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों के हथियार को छोड़कर)।
निषेधित क्षेत्र में एक साथ 03 से अधिक वाहनों (पुलिस एवं सरकारी वाहनों को छोड़कर) के परिचालन पर प्रतिबंध रहेगा।
निषेधित क्षेत्र में किसी भी प्रकार के सार्वजनिक कार्यक्रम के आयोजन हेतु पूर्वानुमति प्राप्त करना अनिवार्य होगा।

जिला प्रशासन द्वारा आमजनों से अपील है कि वे सतर्क रहें, अफवाहों पर ध्यान न दें तथा प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन कर सहयोग करें। किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस को तत्काल सूचित करें।

राम भक्तों के लिए

उपायुक्त गुमला के कड़े रुख पर शिक्षा विभाग में तेजी से कार्य शुरू

0

31 जनवरी तक डहर ऐप के माध्यम से शिशु पंजी सर्वे शत-प्रतिशत पूर्ण करने का निर्देश

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के कड़े रुख और त्वरित कार्रवाई के निर्देश पर झारखंड शिक्षा परियोजना, गुमला द्वारा डहर ऐप के अंतर्गत संचालित शिशु पंजी सर्वे को लेकर जिला शिक्षा अधीक्षक नूर आलम खान ने कार्य में तेजी लाने हेतु सख्त निर्देश जारी किए हैं।

उपायुक्त, गुमला के निर्देशानुसार जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में सर्वे कार्य को दिनांक 31 जनवरी 2026 की संध्या तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करना है। जिला स्तर पर समीक्षा में पाया गया कि जिले के कुल 1,318 सरकारी विद्यालयों में से 1,035 विद्यालयों द्वारा सर्वे कार्य पूर्ण कर लिया गया है। वहीं 54 विद्यालयों में अब तक हाउसहोल्ड टैगिंग कार्य आरंभ नहीं हुआ है तथा 30 विद्यालयों में अबतक सर्वे कार्य प्रारंभ नहीं किए जाने की स्थिति पाई गई है।

जिले के कुल 18,695 लक्षित हाउसहोल्ड में से 17,165 हाउसहोल्ड कवर किए जा चुके हैं, सभी शिक्षकों को शेष कार्य कल तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है।

डुमरी प्रखंड ने 100% उपलब्धि प्राप्त कर सर्वे कार्य पूर्ण कर लिया है जबकि रायडीह एवं अल्बर्ट एक्का प्रखंड 95% से अधिक उपलब्धि के साथ लक्ष्य के निकट हैं जबकि चैनपुर, बसिया एवं गुमला में कई विद्यालयों की उपलब्धि अभी 70% से कम है।

जिला शिक्षा अधीक्षक गुमला द्वारा निम्न निर्देश दिए गए हैं

  • जिन विद्यालयों में सर्वे कार्य आरंभ नहीं हुआ है, वे आज ही कार्य प्रारंभ करना सुनिश्चित करें।
  • जिन विद्यालयों की उपलब्धि 90% से अधिक है, वे आज ही 100% पूर्ण करें।
  • जिन विद्यालयों की उपलब्धि 50% से कम है, वे आज की संध्या तक न्यूनतम 70% उपलब्धि सुनिश्चित करें।
  • जिले के सभी फंक्शनल सरकारी विद्यालयों में शिशु पंजी सर्वे कार्य 31 जनवरी 2026 तक शत-प्रतिशत पूर्ण किया जाए।

इस आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही या उदासीनता स्वीकार नहीं की जाएगी। कार्य में विफलता की स्थिति में विद्यालय, संकुल एवं प्रखंड स्तर पर व्यक्तिगत जवाबदेही निर्धारित की जाएगी।
जिला प्रशासन ने सभी प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारियों, बीआरपी/सीआरपी, डाटा एंट्री ऑपरेटर, संकुल समन्वयक एवं प्रधानाध्यापकों को समन्वित प्रयासों से कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया है।

राम भक्तों के लिए

उप विकास आयुक्त जिलेवासियों से फाइलेरिया ( हाँथी पाँव ) दवा खाने कि की अपील

0

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला जिले की आम नागरिकों से उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महतो ने की अपील करते हुए कहा कि फ़इलेरिया (हाथी पांव) एक गंभीर लेकिन रोकी जा सकने वाली बीमारी है, जो मच्छरों के काटने से फैलती है। समय पर दवा सेवन से इस बीमारी से बचाव संभव है।

इसी क्रम में आगामी एमडीए राउंड (सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम) दिनांक 10 फरवरी से 25 फरवरी तक संचालित किया जाएगा, जिसके अंतर्गत सहिया दीदियों के माध्यम से प्रत्येक घर में दवा का सेवन सुनिश्चित किया जाना है। इस महत्वपूर्ण अभियान को सफल बनाने हेतु सहिया दीदियों का सक्रिय सहयोग अपेक्षित है।

अतः आप सभी से विनम्र अनुरोध है कि इस सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करें।

राम भक्तों के लिए

नगरपालिका (आम) निर्वाचन–2026 के दृष्टिगत गुमला नगर परिषद क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू

0

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – अनुमंडल कार्यालय, गुमला द्वारा जारी निर्देश के आलोक में तथा राज्य निर्वाचन आयोग, झारखण्ड द्वारा निर्गत नगरपालिका (आम) निर्वाचन–2026 हेतु आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।
उक्त परिप्रेक्ष्य में लोक शांति, विधि-व्यवस्था एवं शांतिपूर्ण, निष्पक्ष निर्वाचन संपन्न कराने के उद्देश्य से राजीव नीरज, अनुमंडल दंडाधिकारी, गुमला द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा–163 (पूर्व की दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा–144) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए सम्पूर्ण गुमला नगर परिषद क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू की गई है।

निषेधाज्ञा के अंतर्गत निम्नलिखित आदेश प्रभावी रहेंगे-

सम्पूर्ण नगर परिषद क्षेत्र में किसी भी प्रकार के घातक हथियार, आग्नेयास्त्र अथवा विस्फोटक पदार्थ के लाने–ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा, जो शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों पर भी लागू होगा।
हालांकि यह प्रतिबंध कर्तव्यरत सरकारी/पुलिस पदाधिकारियों एवं सिखों तथा नेपालियों द्वारा परंपरागत रूप से धारण की जाने वाली कृपाण एवं खुखरी पर लागू नहीं होगा।
किसी भी सरकारी, अर्द्धसरकारी संस्था, स्थानीय निकाय, महाविद्यालय, उच्च विद्यालय, प्राथमिक, मध्य एवं बुनियादी विद्यालय अथवा किसी भी सार्वजनिक भूमि पर आम सभा आयोजित करने एवं सम्पूर्ण नगर परिषद क्षेत्र में जुलूस निकालने पर प्रतिबंध रहेगा।
शव यात्रा, विवाह एवं अन्य मांगलिक कार्य इसके अपवाद होंगे, जिनके लिए सक्षम प्राधिकारी से पूर्व अनुमति आवश्यक होगी।
सम्पूर्ण नगर परिषद क्षेत्र में रात्रि 10:00 बजे से प्रातः 6:00 बजे तक ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग प्रतिबंधित रहेगा।
यह प्रतिबंध मंदिर, मस्जिद, गिरजाघर, गुरुद्वारा अथवा अन्य धार्मिक स्थलों पर धार्मिक प्रयोजन हेतु लागू नहीं होगा, किंतु इन स्थलों का निर्वाचन प्रचार हेतु उपयोग पूर्णतः वर्जित रहेगा।
किसी भी सार्वजनिक अथवा सरकारी संपत्ति एवं बिना अनुमति के किसी निजी संपत्ति पर नारा लेखन, पोस्टर, पम्पलेट, झंडा, बैनर, होर्डिंग, कट-आउट, तोरण द्वार आदि लगाना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
किसी भी व्यक्ति, संगठन अथवा समूह द्वारा फेक न्यूज अथवा किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना/संदेश/फोटो/वीडियो का प्रसार सोशल मीडिया (व्हाट्सएप, फेसबुक, एक्स, एसएमएस आदि) अथवा किसी अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से करना वर्जित रहेगा।
किसी राजनीतिक दल, प्रत्याशी अथवा चुनाव कार्य से जुड़े व्यक्ति द्वारा किसी भी सरकारी अथवा विभागीय वाहन का दुरुपयोग नहीं किया जाएगा।
किसी व्यावसायिक वाहन पर झंडा, प्लेग या स्टिकर का प्रदर्शन प्रतिबंधित रहेगा, यदि वह वाहन चुनाव कार्य हेतु विधिसम्मत रूप से वैध न हो।
मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत किसी निजी वाहन पर किसी विशेष राजनीतिक दल के समर्थन में लगाया गया फ्लैग अथवा स्टिकर भारतीय दण्ड विधान की धारा 171(H) के अंतर्गत दण्डनीय होगा।
आदर्श आचार संहिता लागू होने के 48 घंटे के भीतर सभी अनधिकृत राजनीतिक विज्ञापन जैसे दीवार लेखन, पोस्टर, कट-आउट, होर्डिंग, बैनर, फ्लैग आदि, जो सार्वजनिक संपत्ति या सार्वजनिक स्थानों (बस स्टैंड, सरकारी बस, बिजली/टेलीफोन खंभा, रोडवेज, नगरपालिका भवन आदि) पर लगे हों, हटाना अनिवार्य होगा।
कोई भी उम्मीदवार ऐसा कोई कार्य नहीं करेगा जिससे किसी धर्म, सम्प्रदाय अथवा जाति के लोगों की भावना को ठेस पहुँचे या सामाजिक विद्वेष उत्पन्न हो।
मत प्राप्ति के लिए धार्मिक, साम्प्रदायिक अथवा जातीय भावनाओं का सहारा नहीं लिया जाएगा।
किसी भी उम्मीदवार अथवा राजनीतिक दल द्वारा मंदिर, मस्जिद, गिरजाघर, गुरुद्वारा अथवा अन्य पूजा स्थलों का उपयोग निर्वाचन प्रचार हेतु नहीं किया जाएगा।
किसी उम्मीदवार के व्यक्तिगत जीवन के ऐसे पहलुओं की आलोचना नहीं की जाएगी जिनका सत्यता से कोई संबंध स्थापित न हो।
किसी उम्मीदवार की आलोचना केवल उसके पूर्व सार्वजनिक कार्यों तक ही सीमित रहेगी तथा असत्यापित आरोपों पर आधारित नहीं होगी।
प्रत्येक व्यक्ति के शांतिपूर्ण घरेलू जीवन के अधिकार का सम्मान किया जाएगा। किसी व्यक्ति के विचारों या कार्यों का विरोध करने हेतु उसके आवास के समक्ष धरना, प्रदर्शन या नारेबाजी करना वर्जित रहेगा।
राजनीतिक दलों एवं उम्मीदवारों को ऐसे सभी कार्यों से परहेज करना होगा जिससे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन होता हो।
ऐसा कोई भी पोस्टर, पम्पलेट, विज्ञापन या परिपत्र जिसमें मुद्रक एवं प्रकाशक का नाम व पता अंकित नहीं हो, लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 124(A) का उल्लंघन माना जाएगा।
किसी उम्मीदवार की चुनावी संभावना को प्रभावित करने के उद्देश्य से उसके व्यक्तिगत आचरण, चरित्र अथवा उम्मीदवारी से संबंधित कोई भी मिथ्या अथवा अप्रमाणित समाचार प्रकाशित अथवा प्रसारित करना वर्जित रहेगा।
किसी चुनाव सभा में गड़बड़ी करना या विघ्न डालना आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन माना जाएगा।
मतदान के दिन एवं मतदान समाप्ति से पूर्व 48 घंटे की अवधि में किसी भी प्रकार की सार्वजनिक सभा आयोजित करना प्रतिबंधित रहेगा।
मतदाताओं को रिश्वत देना अथवा किसी प्रकार का पारितोषिक देना आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन माना जाएगा।
मतदान केंद्र के 100 मीटर की परिधि में किसी भी प्रकार के राजनीतिक कार्यालय का संचालन वर्जित रहेगा।
किसी भी प्रत्याशी अथवा राजनीतिक दल द्वारा मतदाताओं को मतदान केंद्र तक लाने या ले जाने हेतु वाहनों का उपयोग प्रतिबंधित रहेगा।
मतदान केंद्र के अंदर या आसपास अव्यवस्थित आचरण करना अथवा मतदान कर्मियों के कार्य में बाधा डालना आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन होगा।
किसी भी व्यक्ति द्वारा किसी मतदाता का प्रतिरूपण (फर्जी मतदान) करना दण्डनीय अपराध होगा।
मतदान के दो दिन पूर्व से लेकर मतदान के दिन तक किसी भी उम्मीदवार द्वारा शराब अथवा अन्य नशीले पदार्थों की खरीद, वितरण या परोसने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा तथा उम्मीदवारों द्वारा अपने कार्यकर्ताओं को भी इससे रोकना अनिवार्य होगा।
किसी भी उम्मीदवार द्वारा किसी व्यक्ति की भूमि, भवन, अहाता या दीवार का उपयोग झंडा लगाने, पोस्टर चिपकाने या नारा लेखन हेतु उसकी लिखित अनुमति के बिना नहीं किया जाएगा।
किसी उम्मीदवार के पक्ष में लगाए गए झंडे अथवा पोस्टर अन्य उम्मीदवारों के समर्थकों द्वारा नहीं हटाए जाएंगे।
हाट, बाजार या भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों पर चुनाव सभा आयोजित करने हेतु सक्षम प्राधिकारी से पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा तथा स्थानीय थाना को पूर्व सूचना दी जाएगी।
प्रत्येक उम्मीदवार को अपने कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों को किसी अन्य उम्मीदवार की सभा, जुलूस या प्रचार गतिविधि में बाधा उत्पन्न करने से रोकना होगा। पास-पास आयोजित सभाओं में ध्वनि विस्तारक यंत्रों की दिशा विपरीत रखी जाएगी।
किसी उम्मीदवार के समर्थन में निकाले जाने वाले जुलूस प्रतिबंधित क्षेत्रों से नहीं गुजरेंगे। जुलूस के मार्ग, समय एवं समापन की सूचना कम से कम एक दिन पूर्व स्थानीय थाना को दी जाएगी तथा यह सुनिश्चित किया जाएगा कि यातायात बाधित न हो एवं प्रतिबंधित वस्तुएँ साथ न ले जाई जाएँ।

यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू रहेगा। आम नागरिकों, राजनीतिक दलों, प्रत्याशियों एवं उनके समर्थकों से आदर्श आचार संहिता का पूर्णतः पालन करते हुए शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त निर्वाचन प्रक्रिया में सहयोग करने की अपील की जाती है।

राम भक्तों के लिए

डीडीसी ने की शैक्षणिक सूचकांकों की समीक्षा, लापरवाही पर सख्ती

0

अनियमित एवं लापरवाह बीपीओ पर कार्रवाई, चार प्रखंडों के बीपीओ का मानदेय रोका गया

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महतो की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में गुमला जिले के शैक्षणिक सूचकांकों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य जिले की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करना तथा राज्यस्तरीय रैंकिंग में सुधार सुनिश्चित करना रहा।
बैठक में जिला शिक्षा अधीक्षक नूर आलम खां, क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी प्रियाश्री भगत, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी घनश्याम चौबे, एडीपीओ ज्योति खलखो, एपीओ रोज मिंज, फील्ड मैनेजर रामचंद्र सिंह, डायट के संकाय सदस्य, सभी प्रखंडों के बीपीओ एवं एमआईएस कोऑर्डिनेटर उपस्थित थे।
उप विकास आयुक्त ने निर्देश दिया कि ई-विद्यवाहिनी के अंतर्गत विद्यालयों में शिक्षक एवं छात्र की ऑनलाइन उपस्थिति न्यूनतम 90 प्रतिशत सुनिश्चित की जाए। निर्धारित मानक से कम उपस्थिति पाए जाने पर संबंधित जिम्मेदार पदाधिकारियों एवं कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही विद्यालय स्तर पर शिशु पंजी सर्वे कार्य को तत्काल पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
आठवीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी के साथ-साथ कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों के शैक्षणिक स्तर में सुधार हेतु सभी सीआरपी एवं बीआरपी को समन्वय बनाकर कार्य करने का निर्देश दिया गया। डीडीसी ने कहा कि सभी प्रखंड सामूहिक प्रयास से जिले की राज्यस्तरीय रैंकिंग में सुधार सुनिश्चित करें।
बैठक में निपुण भारत मिशन अंतर्गत निचली कक्षाओं के बच्चों के प्रदर्शन, स्मार्ट क्लास एवं आईसीटी लैब की कार्यशीलता, पीएम श्री स्कूल, प्रखंड स्तरीय आदर्श विद्यालय एवं मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों की समीक्षा की गई। स्मार्ट क्लास एवं आईसीटी लैब में छोटी-मोटी समस्याओं के निराकरण में एजेंसी की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित एजेंसी के विरुद्ध राज्य स्तर पर पत्राचार करने के निर्देश दिए गए।
आधार अद्यतन की समीक्षा में बताया गया कि जिले में कुल 2,16,350 नामांकित बच्चों में से 1,93,681 बच्चों का आधार उपलब्ध है, जबकि 45,708 बच्चों का आधार अपडेट किया जाना शेष है। इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
जिला शिक्षा अधीक्षक द्वारा बताया गया कि जिले के कमजोर शैक्षणिक प्रदर्शन में प्रखंड एवं जिला स्तर पर संबंधित प्रभागों की लापरवाही भी एक कारण है, जिसे गंभीरता से सुधारने की आवश्यकता है। इस पर उप विकास आयुक्त ने निर्देश दिया कि जिन इंडिकेटर्स में जिला पीछे है, उन पर प्रखंड स्तर से प्राथमिकता के साथ कार्य किया जाए तथा जिला स्तर से नियमित समीक्षा एवं आवश्यक सहयोग सुनिश्चित किया जाए। प्रखंडों को ग्रीन, येलो एवं रेड जोन में वर्गीकृत कर सतत मॉनिटरिंग एवं सुधारात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

बीपीओ की प्रगति समीक्षा, चार प्रखंडों के बीपीओ का मानदेय रोका गया

बैठक के उपरांत उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित द्वारा सभी बीपीओ के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान गुमला, घाघरा, जरी एवं बसिया प्रखंड के बीपीओ के कार्यों में अनियमितता एवं लापरवाही पाए जाने पर उनका मानदेय तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया। उपायुक्त ने इस पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्ट किया कि शिक्षा के क्षेत्र में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी l

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium