19.1 C
Ranchi
Wednesday, November 18, 2026
Advertisement
Home Blog Page 193

‘रन फॉर रोड सेफ्टी’ में अधिकारियों ने स्वयं दौड़कर दिया सुरक्षित सफर का संदेश

0

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय में सड़क सुरक्षा माह के समापन की ओर बढ़ते हुए गुमला जिला प्रशासन आज पूरी तरह एक्शन और जोश में नजर आया। ‘सुरक्षित गुमला’ के संकल्प को पूरा करने के लिए उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश के आलोक में जिला परिवहन कार्यालय द्वारा ‘रन फॉर रोड सेफ्टी’ (दौड़) का भव्य आयोजन किया गया। इस दौड़ की खास बात यह रही कि जनता को जागरूक करने के लिए जिले के तमाम आला अधिकारी खुद ट्रैक पर उतरे और आम नागरिकों के साथ कदम से कदम मिलाकर दौड़े।

प्रशासनिक मुस्तैदी: हरी झंडी दिखाकर की शुरुआत

दौड़ की शुरुआत मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त (DDC) दिलेश्वर महतो, अपर समाहर्ता, जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) ज्ञान शंकर जायसवाल, अनुमंडल पदाधिकारी (SDO), भूमि सुधार उप समाहर्ता
जिला आपूर्ति पदाधिकारी , जिला नजारत उप समाहर्ता,जिला खेल पदाधिकारी और पुलिस उपाधीक्षक (DSP) थाना प्रभारी गुमला ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर की। इसके बाद सभी पदाधिकारियों ने स्वयं दौड़ में हिस्सा लेकर युवाओं और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। पुलिस प्रशासन, परिवहन विभाग के कर्मियों और स्थानीय नागरिकों की भारी मौजूदगी ने इस आयोजन को एक जन-आंदोलन बना दिया।

हेलमेट: शौक नहीं, अब वक्त की मजबूरी

दौड़ के समापन पर आयोजित सभा में जिला परिवहन पदाधिकारी ज्ञान शंकर जायसवाल ने मर्मस्पर्शी अपील की। उन्होंने कहा:
“गुमला में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए हेलमेट एवं सीट बेल्ट पहनना अब केवल नियम नहीं, बल्कि जान बचाने के लिए हमारी मजबूरी बनता जा रहा है। अगर हम अब भी नहीं जागे, तो नुकसान केवल हमारा और हमारे परिवार का है। सुरक्षा नियमों को बोझ न समझें, यह आपका सुरक्षा कवच है।”
दौड़ के मुख्य बिंदु और उद्देश्य
जागरूकता का संदेश: दौड़ का प्राथमिक उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और यातायात नियमों (हेलमेट, सीट बेल्ट, स्पीड लिमिट) के प्रति जिम्मेदारी का भाव पैदा करना था।
बड़ी भागीदार : स्कूली छात्र-छात्राओं, युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक दौड़ पूरी की और सड़क सुरक्षा की सामूहिक शपथ ली।

राम भक्तों के लिए

पिट्स मॉडर्न स्कूल में 47वां वार्षिक एथलेटिक मीट का भव्य समापन,

0

News – Kahkashan Farooqi

अशोक हाउस बना ओवरऑल चैंपियन
गोमिया स्थित पिट्स मॉडर्न स्कूल में आयोजित 47वें वार्षिक खेलकूद समारोह का समापन अनुशासन, उत्साह और सच्ची खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि अरिंदम दासगुप्ता, उपाध्यक्ष (गोमिया विद्यालय प्रबंधन समिति) के आगमन से हुई, जिनका विद्यालय परिवार द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
इस अवसर पर अभिषेक विश्वास, महाप्रबंधक (आईईपीएल ओरिका, गोमिया) एवं प्रभास झा, सदस्य (विद्यालय प्रबंधन समिति) की गरिमामय उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। अतिथियों का स्वागत गुलदस्ता भेंट कर किया गया।
मुख्य अतिथि द्वारा विद्यालय ध्वज फहराया गया, जिसके पश्चात परेड निरीक्षण हुआ। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत आकर्षक मार्च पास्ट ने उनके अनुशासन, समन्वय और हाउस भावना को दर्शाया। खेल भावना के प्रतीक मशाल प्रज्ज्वलन एवं निष्पक्षता की शपथ के साथ खेल उत्सव का औपचारिक शुभारंभ किया गया।
पी.टी. प्रदर्शन ने टीम वर्क और शारीरिक दक्षता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। वहीं कराटे, ताइक्वांडो, जूडो, गतका, मुक्केबाजी एवं तीरंदाजी के शानदार प्रदर्शनों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
ट्रैक स्पर्धाओं में अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 वर्ग (बालक-बालिका) की 100 मीटर फाइनल दौड़ें आयोजित की गईं। इसके बाद इंटर-हाउस 4×100 मीटर रिले रेस ने रोमांच को और बढ़ा दिया।
पुरस्कार वितरण समारोह में विजेताओं को सम्मानित किया गया—
• पी.टी. प्रदर्शन: वैशाली हाउस (प्रथम), विक्रम हाउस (द्वितीय)
• मार्च पास्ट: अशोक हाउस (प्रथम), मगध हाउस (द्वितीय)
• सीसीए बेस्ट हाउस: अशोक हाउस (विजेता), विक्रम हाउस (उपविजेता)
• स्पोर्ट्स बेस्ट हाउस: वैशाली हाउस (विजेता), अशोक हाउस (उपविजेता)
सर्वांगीण उत्कृष्टता के लिए अशोक हाउस को प्रतिष्ठित बेस्ट हाउस ट्रॉफी प्रदान की गई।
विद्यालय के प्राचार्य बृजमोहन लाल दास ने छात्रों के प्रदर्शन पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और शारीरिक विकास को सशक्त बनाते हैं।
मुख्य अतिथि अरिंदम दासगुप्ता ने सफल आयोजन की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को जीवन के हर क्षेत्र में खेल भावना बनाए रखने की प्रेरणा दी। वहीं अभिषेक विश्वास ने खेलों को चरित्र निर्माण का आधार बताते हुए विद्यार्थियों को निरंतर प्रयास करते रहने का संदेश दिया।

राम भक्तों के लिए

वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही में अब तक का सर्वाधिक तिमाही एनआईआई 1,000 करोड़ रुपए

0

News – Ranu Bairagi

  • वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही में वितरण रिकॉर्ड स्तर 8,293 करोड़ रुपए

  • जमा 7.7% तिमाही दर तिमाही बढ़ी, ऋण पुस्तिका वृद्धि 7.1% तिमाही दर तिमाही से आगे

  • सकल ऋण पुस्तिका (दिसंबर’25) 37,057 करोड़ रुपए, 21.6% सालाना वृद्धि; जमा 42,223 करोड़ रुपए, 22.4% सालाना वृद्धि

  • सुरक्षित ऋण पुस्तिका 17,825 करोड़ रुपए (दिसंबर’25), 48.7% सालाना वृद्धि; कुल ऋण में सुरक्षित ऋण का हिस्सा 48.1%

  • माइक्रो बैंकिंग सकल ऋण पुस्तिका 19,372 करोड़ रुपए (दिसंबर’25); 4.1% सालाना वृद्धि

मुंबई जनवरी, 2026 :उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड [BSE: 542904; NSE: UJJIVANSFB] ने आज 31 दिसंबर, 2025 को समाप्त तिमाही के लिए अपने वित्तीय परिणामों की घोषणा की।
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक- व्यवसाय प्रदर्शन सारांश
वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही एवं वित्त वर्ष 26 के 9 महीने
❖ परिसंपत्तियाँ
सकल ऋण पुस्तिका 37,057 करोड़ रुपए (दिसंबर’25), 21.6% सालाना / 7.1% तिमाही दर तिमाही वृद्धि
सुरक्षित ऋण पुस्तिका का हिस्सा 48.1% (दिसंबर’25) बनाम 39.3% (दिसंबर’24) और 46.8% (सितंबर’25)
अब तक का सर्वाधिक तिमाही वितरण 8,293 करोड़ रुपए; 54.7% सालाना / 4.5% तिमाही दर तिमाही वृद्धि
माइक्रो बैंकिंग वितरण 4,688 करोड़ रुपए; 62.4% सालाना / 10.1% तिमाही दर तिमाही वृद्धि
❖ संग्रह एवं परिसंपत्ति गुणवत्ता
समूह एवं व्यक्तिगत ऋण बकेट-एक्स की संग्रह दक्षता में सुधार; दिसंबर’25 में 99.7%
जोखिमग्रस्त पोर्टफोलियो/जीएनपीए/एनएनपीए क्रमशः 3.98% / 2.39% / 0.58% (दिसंबर’25); जबकि दिसंबर’24 में 5.36% / 2.68% / 0.66%
प्रोविजन कवरेज रेशियो दिसंबर’25 में बढ़कर 76%
❖ जमा
जमा 42,223 करोड़ रुपए (दिसंबर’25), 22.4% सालाना / 7.7% तिमाही दर तिमाही वृद्धि
कासा 11,535 करोड़ रुपए; 33.2% सालाना वृद्धि, कासा अनुपात 27.3% (दिसंबर’25)
रिटेल टर्म डिपॉजिट^ + कासा 29,395 करोड़ रुपए; 16.3% सालाना वृद्धि
वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही में फंड की लागत (सीओएफ) 7.09%, वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही की तुलना में 25 बीपीएस कम

❖ वित्तीय प्रदर्शन
वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही में अब तक का सर्वाधिक एनआईआई 1,000 करोड़ रुपए; 12.8% सालाना वृद्धि
एनआईएम 33 बीपीएस बढ़कर वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही में 8.23%
कॉस्ट-टू-इनकम अनुपात तिमाही के लिए 66% पर स्थिर; हालाँकि नए श्रम संहिता के तहत एकमुश्त ग्रेच्युटी खर्च समायोजन के बाद 65% से नीचे
वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही में पीएटी 186 करोड़ रुपए; 70.8% सालाना वृद्धि
वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही में आरओए 1.5% (सालाना 45 बीपीएस वृद्धि); आरओई 11.5% (सालाना 423 बीपीएस वृद्धि)
❖ पूँजी एवं तरलता
पूँजी पर्याप्तता अनुपात 21.6%
मजबूत तरलता; दिसंबर’25 के लिए औसत दैनिक एलसीआर 165.6%

जहाँ लागू हो, शर्तें/परिभाषाएँ बैंक की रिपोर्टिंग के अनुसार।
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ श्री संजीव नौटियाल ने कहा, “भारत का व्यापक आर्थिक परिदृश्य अनुकूल बना हुआ है। वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही में 8.2% की मजबूत जीडीपी वृद्धि ने ऋण वृद्धि और परिसंपत्ति गुणवत्ता में सुधार के लिए सहायक माहौल तैयार किया है।
उज्जीवन एसएफबी में जमा वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही में 7.7% तिमाही दर तिमाही और 22.4% सालाना बढ़कर 42,223 करोड़ रुपए हो गई, जबकि दिसंबर’25 के अंत में क्रेडिट–डिपॉजिट अनुपात 88% रहा। गुणवत्ता वाले ‘न्यू-टू-बैंक’ ग्राहकों को जोड़ने तथा ‘एग्ज़िस्टिंग-टू-बैंक’ ग्राहकों से बेहतर जुड़ाव के लिए समर्पित चैनलों पर स्पष्ट फोकस के चलते कासा अनुपात लगातार दो तिमाहियों से 27% से ऊपर बना हुआ है। वित्त वर्ष 26 की पहली छमाही में किए गए जमा दरों में कटौती और बेहतर तरलता प्रबंधन के कारण फंड की लागत में गिरावट का रुझान जारी रहा। तिमाही के लिए सीआईएफ 7.08% रहा, जो सालाना आधार पर 49 बीपीएस कम है।
तिमाही के दौरान सकल ऋण पुस्तिका 7.1% तिमाही दर तिमाही और 21.6% सालाना बढ़कर 37,057 करोड़ रुपए हो गई, जिसे 8,293 करोड़ रुपए के अब तक के सर्वाधिक तिमाही वितरण का सहारा मिला। यह असुरक्षित और सुरक्षित, दोनों श्रेणियों के उत्पादों में सर्वांगीण प्रदर्शन का परिणाम रहा। आवास, एमएसएमई, गोल्ड, वाहन और कृषि ऋण जैसे सुरक्षित पोर्टफोलियो हमारी दीर्घकालिक विविधीकरण रणनीति के अनुरूप विस्तार करते रहे, जिससे दिसंबर’25 तक सुरक्षित ऋण का हिस्सा बढ़कर 48% हो गया।
बैंक का पीएआर 4% से नीचे रहा। वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही में स्लिपेज घटकर 221 करोड़ रुपए रहा, जबकि दिसंबर’25 के अंत में जीएनपीए 2.39% और एनएनपीए 0.58% रहा। तिमाही के लिए क्रेडिट लागत ₹195 करोड़ रही और हमें मौजूदा परिचालन तिमाही में इसमें और कमी की उम्मीद है। दिसंबर’25 तक पीसीआर बढ़कर 76% हो गया। माइक्रोफाइनेंस बकेट-एक्स की संग्रह दक्षता दिसंबर’25 में 99.7% तक पहुँचने के साथ प्रावधान आवश्यकताएं घटने लगी हैं।
वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही में हमारी नेट इंटरेस्ट मार्जिन (एमआईएम) 33 bps तिमाही दर तिमाही बढ़कर 8.23% हो गई, जिसे कम CoF, अनुकूल उत्पाद मिश्रण, कम ब्याज रिवर्सल और सीआरआर में ढील का समर्थन मिला। हमने तिमाही में ₹1,000 करोड़ का अब तक का सर्वाधिक एनआईआई दर्ज किया। इसके परिणामस्वरूप लाभप्रदता मजबूत हुई और वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही में कर पश्चात लाभ (पीएटी) ₹186 करोड़ रहा, जो सालाना आधार पर 70.8% की स्वस्थ वृद्धि दर्शाता है। नवंबर’25 से लागू नए श्रम संहिता के तहत एकमुश्त ग्रेच्युटी खर्च को समायोजित करने पर हमारा पीएटी लगभग ₹200 करोड़ होता। वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही में 1.5% का आरओए और 11.5% का आरओई हमारे रिटर्न मेट्रिक्स में निरंतर सुधार को रेखांकित करता है।
21.6% की स्वस्थ पूंजी पर्याप्तता, मजबूत तरलता बफर और वृद्धि के प्रति अनुशासित दृष्टिकोण के साथ बैंक आने वाली तिमाहियों में टिकाऊ और लाभकारी वृद्धि देने के लिए सुदृढ़ स्थिति में है।”

राम भक्तों के लिए

डीस डॉ अनूप किशोर अपने महिला डॉक्टर से स्पष्टीकरण की मांग की हैं

0

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला सदर अस्पताल के ओपीडी महिलाकक्ष में फिर महिला चिकित्सक हिना कौशल अपने ड्यूटी से लगभग 2 घंटे गायब दिखी। इस बीच दर्जनों मरीज चिकित्सक का इंतजार करते देखी गई। जिले सदर अस्पताल होने के कारण प्रतिदिन जिले के कई प्रखंडों से मरीज सदर अस्पताल में अपना चेकअप कराने के लिए आते है। मगर डॉक्टर के नहीं होने से कई मरीज अपना इलाज नहीं करा पाते हैं, और अंततः मायुस होकर अपने घर वापस लौट के लिए मजबूर हो जाते हैं । लाइन में लगे कई मरीजों ने बताया की लगभग 2 घंटे से यहां पर इंतजार कर रहें हैं मगर अबतक डॉक्टर नहीं आयी है। स्टॉफ बतायी कि कुछ काम से गई हुई है। लौटेगी तो उसके बाद मरीज को देखेगी। सुकरमनी उरांव ने बताया कि एक बजे से डॉक्टर का इंतजार कर रही हूं, डुमरी का बस भी नहीं मिलेगी। ऐसे में घर जाना भी मुश्किल होगा। बाजार के काम व डॉक्टर से दिखाने के लिए यहां पर आएं। मगर अब बिना दिखाएं लौटना पड़ेगा। बिशुनपुर प्रखंड के बनारी गांव के बसंती देवी ने बताया कि दो घंटे से ऊपर हो गया है।
डीएस डॉक्टर अनूप किशोर महिला डॉक्टर डॉक्टर नहीं है। ऐसे में हम गरीबों का ईलाज कैसे होगा। जिसके पास पैसा है। वो तो बाहर दिखा सकताहै, मगर मजदूरी करने वाला कहां दिखाने जाएगा। सदर अस्पताल की व्यवस्था दुरूस्त की जानकारी हुई थी। इसलिए यहां दिखाने आएं थे। डॉ. हिना कौशर से बात करने पर बताया कि वह लंच करने के लिए नया समाहरणालय चांदली के समक्ष अपने एक रिश्तेदार के पास जाती है। और उन्होंने बताया कि 2 घंटे वह ड्यूटी से गायब नहीं थी। मात्र 45 मिनट ही गायब थी। डॉक्टर ने बताया कि मेरा रात्रि ड्यूटी भी था। 1:15 में ओपीडी से निकलकर नया समाहरणालय गई थी और 1:45 बजे ड्यूटी पर आ गई थी। मैं सभी मरीजों को बारीकी से देखती हूं। मेरे ऊपर लगाया गया आरोप निराधार है। डीएस डॉ. अनूपम किशोर ने बताया कि वे डीसी मैडम के यहां बैठक में थे। उन्हें चिकित्सक के नहीं रहने की जानकारी मिली थी।

इसके बाद वे हिना कौशर से स्पष्टीकरण की मांग की है। डॉ. अनूपम ने बताया कि लंच का समय 3 बजे के बाद ओपीडी समाप्त कर जाएं। अस्पताल के विधि व्यवस्था से खिलवाड़ को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

राम भक्तों के लिए

विद्यालयों में 90% ऑनलाइन शिक्षक उपस्थिति एवं छात्र उपस्थिति सहित अन्य इंडिकेटर्स पर त्वरित सुधार के निर्देश

0

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

विद्यालय स्तर पर शिशु पंजी सर्वे तत्काल पूर्ण करने के दिए गए निर्देश

गुमला : – गुमला उपायुक्त के निदेशानुसार उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महतो की अध्यक्षता में गुमला जिले के शैक्षणिक सूचकांकों की विस्तृत समीक्षा बैठक समाहरणालय में आयोजित की गई, जिसमें शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और राज्यस्तरीय रैंकिंग में सुधार लाने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक में जिला शिक्षा अधीक्षक नूर आलम खां, क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी प्रियाश्री भगत, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी घनश्याम चौबे, एडीपीओ ज्योति खलखो, एपीओ रोज मिंज, फील्ड मैनेजर रामचंद्र सिंह, डायट के संकाय सदस्य, सभी प्रखंडों के बीपीओ एवं एमआईएस कोऑर्डिनेटर उपस्थित रहे।

डीडीसी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि विद्यालयों में ईविद्यवाहिनी अंतर्गत शिक्षक एवं छात्र ऑनलाइन उपस्थिति न्यूनतम 90 प्रतिशत सुनिश्चित की जाए। निर्धारित उपस्थिति से कम रहने की स्थिति में संबंधित जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही शिशु पंजी सर्वे कार्य शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

आठवीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी के साथ-साथ कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों के शैक्षणिक प्रदर्शन में सुधार हेतु सभी सीआरपी और बीआरपी को समन्वित रूप से कार्य करने के निर्देश दिए गए। डीडीसी ने कहा कि सभी प्रखंड सामूहिक प्रयास से जिले की राज्यस्तरीय रैंकिंग में सुधार सुनिश्चित करें।

बैठक में निपुण भारत मिशन अंतर्गत निचली कक्षाओं के बच्चों के प्रदर्शन, स्मार्ट क्लास एवं आईसीटी लैब की कार्यशीलता, पीएम श्री स्कूल, प्रखंड स्तरीय आदर्श विद्यालय तथा मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों के प्रदर्शन की समीक्षा की गई और आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने पर चर्चा हुई। स्मार्ट क्लास और आईसीटी लैब की एजेंसी द्वारा छोटी मोटी समस्याओं पर कोई सुधार नहीं करने की जानकारी होने पर इसके लिए संबंधित एजेंसी के विरुद्ध स्टेट को पत्र देने के निर्देश दिए गए।

आधार अपडेट की समीक्षा में बताया गया कि जिले के 2,16,350 नामांकित बच्चों में से 1,93,681 बच्चों के आधार उपलब्ध हैं, जबकि 45,708 बच्चों के आधार अपडेट किए जाने की आवश्यकता है। इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए गए।

जिला शिक्षा अधीक्षक ने बताया कि कि जिले के पिछड़े प्रदर्शन में प्रखंड के साथ जिला स्तर से भी सभी प्रभाग के संबंधित अधिकारियों की लापरवाही है जिसे गंभीरता से सुधारने की आवश्यकता है। इस संबंध में डीडीसी ने कहा कि जिन इंडिकेटर्स में जिला पीछे चल रहा है, उन पर प्रखंड स्तर से प्राथमिकता के साथ कार्य हो तथा जिला स्तर से इसकी नियमित समीक्षा की जाए। जो कार्य जिला स्तर से तत्काल किए जा सकते हैं उन्हें जिला तत्काल स्वयं पूर्ण करे तथा सभी इंडिकेटर्स पर निचले स्तर पर सभी को जिला से नियमित सपोर्ट करें । जिला द्वारा प्रखंडों को ग्रीन, येलो और रेड जोन में वर्गीकृत कर सतत मॉनिटरिंग एवं सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

इस बैठक का मुख्य उद्देश्य शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, उपस्थिति में वृद्धि तथा सभी प्रमुख शैक्षणिक मानकों में गुमला जिले को बेहतर स्थिति में लाना रहा।

राम भक्तों के लिए

उपायुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की योजनावार एवं 15 वें वित्त आयोग / पीएम-एबीएचआईएम की समीक्षात्मक बैठक आयोजित

0

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला :.- गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में आज समाहरणालय स्थित सभागार में स्वास्थ्य विभाग की योजनावार समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में 15 वें वित्त आयोग, पीएम-एबीएचआईएम सहित विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक के प्रथम चरण में जिला स्तरीय समिति (15th Finance Commission) की समीक्षा की गई, जिसमें 15 वें वित्त आयोग अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 के लिए HSCs एवं PHCs के निर्माण से संबंधित टेंडर प्रक्रिया, वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 में जिला परिषद एवं नगर परिषद द्वारा किए गए व्यय, पीएम-एबीएचआईएम अंतर्गत वर्ष 2025-26 के लिए 6.86 करोड़ रुपये की राशि के व्यय, HSC सतखरी से संबंधित आपत्तियां, भवन प्रमंडल द्वारा IPHL, गुमला के टेंडर के अंतिमकरण सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई।
बैठक में जानकारी दी गई कि वर्तमान में जिले में 14 HSCs एवं 13 PHCs का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जिनकी टेंडर प्रक्रिया जारी है। उपायुक्त ने सभी निर्माण कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही भूमि विवाद से संबंधित समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु अंचल अधिकारियों के साथ समन्वय कर आवश्यक बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया। पीएम-एबीएचआईएम अंतर्गत चैनपुर एवं रायडीह BPHU के व्यय में वृद्धि करने हेतु भी निर्देशित किया गया।
इसके पश्चात स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम, सिकल सेल कार्यक्रम, आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन, आयुष्मान कार्ड निर्माण की स्थिति, राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम, एनसीडी स्क्रीनिंग, मलेरिया, डेंगू एवं फाइलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम, NQAS प्रमाणन, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, नियमित टीकाकरण, डायलिसिस सहित अन्य कार्यक्रमों की समीक्षा की गई।
बैठक में “स्कैन एंड शेयर स्टेटस” के तहत क्यू-मैनेजमेंट सिस्टम पर भी चर्चा की गई। सिविल सर्जन द्वारा बताया गया कि QR कोड के माध्यम से मरीजों को मोबाइल पर ही टोकन प्राप्त होगा, जिससे उन्हें लाइन में लगने की आवश्यकता नहीं होगी। जिनके पास स्मार्टफोन नहीं है, उनके लिए OTP आधारित टोकन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उपायुक्त ने इस प्रणाली को और प्रभावी बनाने तथा जन-जागरूकता बढ़ाने हेतु विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए।
हेल्थ फैसिलिटी रजिस्ट्री के अंतर्गत सरकारी एवं निजी स्वास्थ्य संस्थानों के पंजीकरण की समीक्षा की गई। बताया गया कि शत-प्रतिशत सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों का पंजीकरण पूर्ण कर लिया गया है, जबकि निजी स्वास्थ्य संस्थानों के लिए कैंप आयोजित कर शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
आयुष्मान कार्ड निर्माण में 66 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने पर उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों की सराहना की। टीबी उन्मूलन के तहत 200 टीबी मरीजों को पोषण किट उपलब्ध कराने हेतु हिंडालको के सहयोग से कार्य करने की जानकारी दी गई।
मातृ स्वास्थ्य पर विशेष फोकस करते हुए उपायुक्त ने मातृ मृत्यु दर शून्य अथवा न्यूनतम बनाए रखने के निर्देश दिए। सिविल सर्जन द्वारा बताया गया कि स्टाफ नर्सों द्वारा गर्भवती महिलाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है, जिससे सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित किया जा सके।
बैठक में राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान (SLAC) के प्रथम चरण का आयोजन 30 जनवरी 2026 से 14 फरवरी 2026 तक किए जाने की जानकारी दी गई, जिसमें व्यापक जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे। वहीं Leprosy Case Detection Campaign (LCDC) (द्वितीय चरण-2025) का आयोजन 09 मार्च 2026 से 23 मार्च 2026 तक सहिया टीम द्वारा किया जाएगा।

बैठक में सिविल सर्जन गुमला, ACMO गुमला, सभी प्रखंडों के CHC के BPM/DPM, पीरामल फाउंडेशन, टाटा स्टील फाउंडेशन की टीम, स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकगण सहित संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

नगर निकाय चुनाव की तैयारी को लेकर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक गुमला ने मतगणना व निर्वाचन केंद्रों का किया निरीक्षण

0

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय में आगामी नगर निकाय चुनाव के मद्देनज़र जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित एवं पुलिस अधीक्षक गुमला हारिश बिन ज़मां द्वारा संयुक्त रूप से आज के.ओ. कॉलेज, गुमला स्थित मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया गया। इस दौरान डिस्पैच सेंटर, रिसीविंग सेंटर एवं स्ट्रांग रूम का भी बारीकी से जायजा लिया गया।
निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने केंद्रों की भौतिक व्यवस्था, विद्युत, पेयजल, साफ-सफाई, आवागमन, सीसीटीवी निगरानी, अग्निशमन व्यवस्था तथा विधि-व्यवस्था व सुरक्षा प्रबंधों का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्वाचन से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध, पारदर्शी एवं निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं।
इसके पश्चात उपायुक्त द्वारा पुराने एनआईसी भवन में सुरक्षित रखी गई मत पेटिकाओं का भी निरीक्षण किया गया। मत पेटिकाओं की स्थिति, सुरक्षा एवं अभिलेख संधारण की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए।
उपायुक्त ने निर्देश दिया कि मतदान, मतगणना एवं सामग्री के आवागमन से संबंधित सभी कार्य शांतिपूर्ण एवं निर्बाध रूप से संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी संबंधित पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।
निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता गुमला शशिंद्र कुमार बड़ाइक, अनुमंडल पदाधिकारी गुमला राजीव नीरज, जिला पंचायती राज पदाधिकारी राजीव कुमार,सहित सम्बंधित वरीय पदाधिकारी एवं निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहें l

 

राम भक्तों के लिए

सैफ अंडर 19 महिला फुटबॉल चैंपियशिप हेतु भारतीय टीम में झारखंड की 06 बालिका शामिल

0

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला आवासीय बालिका फुटबाल प्रशिक्षण केंद्र इंनडोर स्टेडियम गुमला की चार महिला खिलाड़ियों का चैन किया गया है, सैफ अंडर 19 महिला फुटबॉल में भारत, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश की टीमें भाग ले रही है

झारखंड की सभी बालिकाएं नेपाल रवाना

साउथ एशियन फुटबॉल फेडरेशन के अंतर्गत
31 जनवरी से 7 फरवरी तक नेपाल के काठमांडू शहर में आयोजित
सैफ अंडर -19 महिला फुटबॉल चैंपियनशिप 2026 के लिए 23 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा की गई है। जिसमें झारखंड राज्य के 06 बालिकाओं को भारतीय टीम में शामिल किया गया है । जो भारत देश का प्रतिनिधित्व करेगी।

झारखंड सरकार के खेल विभाग द्वारा संचालित आवासीय बालिका फुटबाल प्रशिक्षण केंद्र इनडोर स्टेडियम गुमला की 04 खिलाड़ियों एलिजाबेथ लकड़ा, अनीता डुंगडुंग ,सूरज मुनि कुमारी और विनीता होरो एवं
आवासी बालिका फुटबाल प्रशिक्षण केंद्र, हजारीबाग अनुष्का कुमारी एवं स्टार वॉरियर्स रांची से दिव्यानी लिंडा शामिल की गई हैं।

भारत का पहला मैच 31 जनवरी 2026 को नेपाल के साथ होगा।

इस उपलब्धि पर माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन,खेल मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू, खेल सचिव मनोज कुमार, खेल निदेशक आसिफ इकराम, झारखंड फुटबॉल संघ के महासचिव गुलाब रब्बानी, खेल उपनिदेशक राजेश कुमार, देवेंद्र सिंह,जिला खेल पदाधिकारी गुमला प्रवीण कुमार,रांची शिवेंद्र सिंह, फुटबॉल कोच बिना केरकेट्टा , सोनी कुमारी, सुशीला कुमारी, बबलू समेत राज्य के खेल प्रेमियों ने बधाई दी।

 

राम भक्तों के लिए

नस्ल और राजनीति पर टकराव: एलन मस्क और विनोद खोसला के बीच सिलिकॉन वैली में तीखी जंग

0

भारतीय मूल के अमेरिकी अरबपति और निवेशक विनोद खोसला तथा टेस्ला, स्पेसएक्स और एक्स (पूर्व में ट्विटर) के प्रमुख एलन मस्क के बीच नस्ल, राजनीति और सिलिकॉन वैली की कार्य संस्कृति को लेकर सार्वजनिक टकराव तेज हो गया है। इस विवाद की शुरुआत एलन मस्क के एक सोशल मीडिया पोस्ट से हुई, जिसमें उन्होंने दावा किया कि दुनिया भर में श्वेत लोग “तेजी से घटता हुआ अल्पसंख्यक” बनते जा रहे हैं। मस्क के इस बयान ने एक्स पर व्यापक बहस और तीखी प्रतिक्रियाओं को जन्म दिया।

एलन मस्क की टिप्पणी के जवाब में विनोद खोसला ने एक्स पर एक पोस्ट करते हुए उन पर नस्लीय विभाजन को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। खोसला ने मस्क की सोच को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नारे “मेक अमेरिका ग्रेट अगेन” का विकृत रूप बताते हुए उसे “व्हाइट अमेरिका ग्रेट अगेन” यानी “श्वेत अमेरिका को फिर महान बनाने” की संज्ञा दी। उन्होंने लिखा कि यह ऐसा नजरिया है जिसमें नस्लवाद को “महान और वांछनीय” दिखाने की कोशिश की जा रही है।

विवाद को और आगे बढ़ाते हुए विनोद खोसला ने एलन मस्क की कंपनियों—टेस्ला, स्पेसएक्स और एक्स—में काम कर रहे सभी “गैर-श्वेत कर्मचारियों” और “सम्मानित श्वेत कर्मचारियों” से इस्तीफा देने की अपील की। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे कर्मचारी अपनी लिंक्डइन प्रोफाइल खोसला वेंचर्स को भेज सकते हैं, ताकि उन्हें नई संभावनाएं मिल सकें।

एलन मस्क ने भी इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी और विनोद खोसला की टिप्पणियों को सिरे से खारिज कर दिया। मस्क ने उन्हें “अहंकारी” करार देते हुए नस्लवाद के आरोपों को नकारा। अपने बचाव में मस्क ने कहा कि उनकी पार्टनर शिवोन जिलिस आधी भारतीय हैं और उनसे हुए उनके सबसे बड़े बेटे का नाम भारतीय मूल के प्रसिद्ध भौतिक विज्ञानी सुब्रह्मण्यन चंद्रशेखर के सम्मान में रखा गया है। यह विवाद सिलिकॉन वैली में नस्ल, पहचान और राजनीति पर जारी गहरी बहस को एक बार फिर सामने ले आया है।

News Desk

राम भक्तों के लिए

69वीं राष्ट्रीय स्कूली हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन हुए रोमांचक मुकाबले, झारखंड की दोनों टीमों ने दर्ज की जीत

0

मेजबान झारखंड की बालक टीम ने चंडीगढ़ को 3–0 से पराजित किया, वहीं, बालिका वर्ग ने गुजरात को 3–0 से दी शिकस्त

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार के अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की मेजबानी में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय स्कूली अंडर-17 बालक एवं बालिका हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन आज लीग मैचों का आयोजन किया गया। देश के विभिन्न राज्यों एवं इकाइयों की कुल 63 टीमों ने पूरे जोश, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ मुकाबलों में भाग लिया। कई टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़े अंतर से जीत दर्ज कर अगले राउंड में प्रवेश किया।

मेजबान झारखंड की बालक टीम ने चंडीगढ़ को 3–0 से पराजित किया, वहीं बालिका वर्ग में भी झारखंड ने गुजरात को 3–0 से हराकर अगले दौर में अपनी जगह पक्की की। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 31 जनवरी तक निर्धारित है जो जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम, मोरहाबादी (रांची), मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, बरियातू, रेलवे स्टेशन एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम, हटिया तथा एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम, खूंटी में आयोजित की जा रही है।

आज के बालक वर्ग के परिणाम

ओडिशा ने जम्मू-कश्मीर को 13–0 से पराजित कर दिन की सबसे बड़ी जीत दर्ज की। हरियाणा ने पश्चिम बंगाल को 3–1 से, उत्तर प्रदेश ने छत्तीसगढ़ को 5–0 से, झारखंड ने चंडीगढ़ को 3–0 से, दिल्ली ने पुडुचेरी को 4–0 से तथा मणिपुर ने बिहार को 4–1 से पराजित किया। विद्या भारती ने तेलंगाना को 7–0 से हराया, जबकि केरल ने आईपीएससी को 5–2 से मात दी।

अन्य मुकाबलों में पंजाब ने उत्तराखंड को 2–0 से, मध्य प्रदेश ने केवीएस को 4–2 से, कर्नाटक ने सीबीएसई वेलफेयर को 16–0 से, राजस्थान ने सीआईएससीई को 6–1 से तथा हिमाचल प्रदेश ने महाराष्ट्र को 4–1 से पराजित किया। आंध्र प्रदेश बनाम त्रिपुरा और तमिलनाडु बनाम गुजरात के मुकाबले 2–2 गोल से ड्रॉ रहे। वहीं सीबीएसई ने दादरा नगर हवेली एवं दमन-दीव को 3–1 से हराया।

बालिका वर्ग के परिणाम

बालिका वर्ग में झारखंड ने गुजरात को 3–0 से हराकर शानदार शुरुआत की। हरियाणा ने दिल्ली को 5–0 से, हिमाचल प्रदेश ने केरल को 5–0 से और पंजाब ने चंडीगढ़ को 2–0 से पराजित किया। नवोदय विद्यालय समिति ने त्रिपुरा को 1–0 से मात दी। छत्तीसगढ़ ने तमिलनाडु को 4–2 से हराया, जबकि महाराष्ट्र ने जम्मू-कश्मीर को 7–0 से करारी शिकस्त दी।

अन्य मुकाबलों में उत्तर प्रदेश ने केवीएस को 7–0 से, ओडिशा ने राजस्थान को 7–0 से, सीआईएससीई ने पश्चिम बंगाल को 1–0 से, कर्नाटक ने आईपीएससी को 15–0 से, पुडुचेरी ने तेलंगाना को 3–0 से, मिजोरम ने विद्या भारती को 7–0 से, मध्य प्रदेश ने मणिपुर को 2–0 से तथा आंध्र प्रदेश ने बिहार को 1–0 से पराजित किया।

News Desk

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium