19.1 C
Ranchi
Wednesday, November 18, 2026
Advertisement
Home Blog Page 194

69वीं राष्ट्रीय स्कूली फुटबॉल प्रतियोगिता में झारखंड की बेटियों का स्वर्णिम गोल ।

0

मणिपुर की राजधानी इंफाल स्थित खुमान लम्पक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के फुटबॉल मैदान में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय स्कूली फुटबॉल प्रतियोगिता में झारखंड की अंडर-19 बालिका टीम नेउत्कृष्ट खेल प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

यह प्रतियोगिता 23 जनवरी से 28 जनवरी 2026 तक आयोजित हुई, जिसमें झारखंड की बालिका टीम ने स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची क अगुवाई में भाग लिया।
आज खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में झारखंड ने मेजबान मणिपुर को कड़े संघर्ष में 1-0 से पराजित किया। मैच का एकमात्र एवं निर्णायक गोल झारखंड की स्टार खिलाड़ी काजल कुमारी ने दागा, जिससे झारखंड को स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ और राज्य का नाम पूरे देश में रोशन हुआ।
टीम की इस सफलता में कोच बिंदु कुमारी एवं मैनेजर जीतू कच्छप का मार्गदर्शन एवं योगदान अत्यंत सराहनीय रहा।

इस जीत पर राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए. सोरेंग ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि,झारखंड की बालिका फुटबॉल खिलाड़ियों ने इस वर्ष इतिहास रच दिया है। विभाग द्वारा दिए गए 21 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण, सही मार्गदर्शन एवं उचित मंच का यह सकारात्मक परिणाम है कि बालिकाओं ने तीनों वर्गों में राज्य को पदक दिलाया है। अंडर-14 वर्ग में रजत तथा अंडर-17 एवं अंडर-19 वर्ग में स्वर्ण पदक।
इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह, परियोजना निदेशक शशि रंजन, प्रशासी पदाधिकारी सच्चिदानंद द्विवेदी तिग्गा एवं राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए. सोरेंग और राज्य खेल कोषांग सदस्यों ने सभी खिलाड़ियो को बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

News Desk

राम भक्तों के लिए

राष्ट्रीय स्कूली खेल अंतर्गत अंडर 17 बालक-बालिका वर्ग हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ

0

 

राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के रवि कुमार ने किया प्रतियोगिता का उद्घाटन
देश के विभिन्न राज्यों एवं संघो से 63 टीमें ले रही है प्रतियोगिता में भाग
झारखण्ड की शानदार शुरुआत, बालक वर्ग में CISCE को 6–0 से किया पराजित, तथा बालिका वर्ग में उत्तर प्रदेश 2–0 से दी शिकस्त
झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की मेजबानी में आज राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता अंतर्गत अंडर 17 बालक-बालिका वर्ग हॉकी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सह सचिव मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग, झारखंड, श्री के रवि कुमार शामिल हुए। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में झारखंड शिक्षा परियोजना निदेशक श्री शशि रंजन, खेल निदेशक श्री आसिफ इकराम, पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सुश्री सुमराय टेटे, झारखंड हॉकी की कोषाध्यक्ष श्रीमती असरीता लकड़ा, फील्ड ऑफिसर श्री अश्वनी कुमार मालवीय मौजूद थे। सभी अतिथियों का राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी सह आयोजन सचिव श्री धीरसेन ए सोरेंग द्वारा पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्र वस्त्र, स्मृति चिन्ह एवं पौधा देकर स्वागत किया गया।

उद्घाटन समारोह की शुरुआत वंदे मातरम् की प्रस्तुति से हुई, जिसमे स्थानीय लोक कलाकारों ने शानदार नृत्य की प्रस्तुति दी। खेलो झारखंड की थीम सांग ने राज्य के खिलाड़ियों में खेल भावना का संचार किया। लोक नृत्य की प्रस्तुति के बाद झारखंड की पारंपरिक जनजातीय संगीत की धुनों पर कलाकारों ने प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। हॉकी की राष्ट्रीय खिलाड़ी सुश्री सुषमा कुमारी ने खिलाड़ियों को शपथ दिलाया। श्रीमती माधवी कुमारी की सुरीली संगीत पर सुभाष महतो के नृत्य दल ने मनमोहक पाइका नृत्य की प्रस्तुति दी। मंच संचालन श्री चंद्रदेव कुमार ने किया।

झारखंड हॉकी की नर्सरी, हमारे अनुभवों का खिलाड़ी लाभ ले

उद्घाटन समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री के रवि कुमार ने कहा कि झारखंड ने विगत तीन वर्षो से एसजीएफआई में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। यह सराहनीय है। झारखंड को हॉकी की नर्सरी कहा जाता है। खेल में जीत हार से कोई फर्क नहीं पड़ता है, निर्णायक मंडली का निर्णय पारदर्शी होना चाहिए। झारखंड ने कई अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी दिए है। आशा है कि आने वाले समय में भारतीय हॉकी टीम में झारखंड के अधिक खिलाड़ी हो और वे भारत का प्रतिनिधित्व करे। खेलो में हमारे पास कई अनुभव है, इसका खिलाड़ी भरपूर लाभ ले।

उद्घाटन समारोह को सम्बोधित करते हुए झारखंड शिक्षा परियोजना निदेशक श्री शशि रंजन ने कहा कि झारखंड को इस वर्ष 5 एसजीएफआई प्रतियोगिताओ के लिए मेजबानी मिली है। शिक्षा विभाग की टीम ने सफल मेजबानी कर राज्य का नाम रौशन किया है। हॉकी से झारखंड का गहरा नाता रहा है, पूर्व के प्रतियोगिताओ में हमारी हॉकी टीम ने कई प्रतिस्पर्धाओ को जीता है। खेल निदेशक श्री आसिफ इकराम झारखंड ने कहा कि हॉकी ने झारखंड को राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय पटल पर गौरव दिलाया है। खेल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए तो बेहतर है ही, साथ ही इससे अनुशासन, नेतृत्व की भावना का विकास भी करता है।
मेजर ध्यानचंद पुरस्कार से सम्मानित सह अंतराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सुश्री सुमराय टेटे ने कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित खेल प्रतियोगिताओ में बच्चो को खेलने का राष्ट्रीय मंच मिल रहा है। इससे बच्चो का खेल में विकास होगा। खिलाड़ी अपने खेल को बेहतर और अनुशासनात्मक रूप में खेले। प्रतिभागियों को कभी विरोधी न समझे, उन्हें मित्र समझकर उनसे व्यवहार करे।

आज के मुकाबलों के परिणाम

69वीं राष्ट्रीय स्कूली हॉकी प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर 17 बालक-बालिका वर्ग के लीग मैच का आयोजन जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रो टफ हॉकी स्टेडियम, मोरहाबादी, मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय बरियातू, रेलवे ग्राउंड हटिया और एस्ट्रो टफ हॉकी स्टेडियम खूंटी में आयोजित किया गया। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देश के सभी राज्यों और इकाइयों से बालक की 32 टीम और बालिका के 31 टीम भाग ली है।

आज हुए मुकाबलों में बालक वर्ग में ओडिशा ने उत्तराखंड को 4–2 से पराजित किया। हरियाणा ने मध्य प्रदेश को 1–0 से हराया। उत्तर प्रदेश ने कर्नाटक को 7–2 से शिकस्त दी। झारखंड ने सीआईएससीई को 6–0 से पराजित कर शानदार शुरुआत की। महाराष्ट्र ने पुदुचेरी को 3–1 से हराया। मणिपुर ने आंध्र प्रदेश को 5–1 से हराया। विद्या भारती ने दादरा एवं नगर हवेली को 12–0 से पराजित किया। पंजाब ने जम्मू एवं कश्मीर को 8–0 से हराकर बड़ी जीत दर्ज की। के.वी.एस. ने पश्चिम बंगाल को 5–2 से हराया। छत्तीसगढ़ ने सीबीएसई वेलफेयर को 14–0 से पराजित किया। चंडीगढ़ ने राजस्थान को 2–0 से हराया। दिल्ली ने हिमाचल प्रदेश को 2–0 से हराया। बिहार ने त्रिपुरा को 4–0 से पराजित किया। सीबीएसई ने तेलंगाना को 2–0 से हराया ।

बालिका वर्ग में झारखंड ने उत्तर प्रदेश को 2–0 से पराजित किया। हरियाणा और ओडिशा के बीच मुकाबला 2–2 की बराबरी पर समाप्त हुआ। हिमाचल प्रदेश ने सीआईएससीई को 10–0 से हराया। पंजाब और कर्नाटक के बीच मैच 1–1 से बराबरी पर रहा। उत्तराखंड ने त्रिपुरा को 7–0 से पराजित किया। छत्तीसगढ़ ने तेलंगाना को 10–0 से हराया। मिजोरम ने जम्मू एवं कश्मीर को 9–0 से पराजित किया। गुजरात ने के.वी.एस. को 4–0 से पराजित किया। दिल्ली ने राजस्थान को 5–0 से हराया। केरल ने पश्चिम बंगाल को 5–0 से पराजित किया। चंडीगढ़ न आई.पी.एस.सी. को 27–0 से हराकर दिन की सबसे बड़ी जीत दर्ज की। तमिलनाडु ने पुदुचेरी को 4–0 से हराया। महाराष्ट्र ने विद्या भारती को 5–0 से पराजित किया। मणिपुर ने दादरा एवं नगर हवेली को 20–0 से हराया तथा आंध्र प्रदेश ने एन.वी.एस. को 6–0 से पराजित किया।

News Desk

राम भक्तों के लिए

खाद्य सुरक्षा एवं तंबाकू निषेध (नशामुक्त भारत) अभियान को लेकर गुमला में संयुक्त निरीक्षण अभियान, कई प्रतिष्ठानों की हुई जांच

0

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला :- गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश के आलोक में जिले में खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन एवं तंबाकू निषेध कानून को प्रभावी रूप से लागू करने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा सघन निरीक्षण सह जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी तथा तंबाकू निषेध सलाहकार वंदना स्मिता होरो द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

निरीक्षण के क्रम में संत पात्रिक स्कूल, इगिनासुस स्कूल, उर्सुलाइन स्कूल, एस.एस. स्कूल, डॉन बॉस्को स्कूल एवं नेट्रो डैम स्कूल क्षेत्र के आसपास स्थित सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान होटल, ठेला-खोमचा, जेनरल स्टोर, रेस्टोरेंट, ढाबा, चाय दुकान सहित अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों की गहन जांच की गई।

जांच के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता की स्थिति, खाद्य सामग्री के भंडारण, ढंके हुए डस्टबिन की उपलब्धता, एक्सपायरी तिथि तथा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अनुपालन की जांच की गई। साथ ही विद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों के आसपास तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर कड़ी निगरानी रखी गई।

अभियान के दौरान संबंधित दुकानदारों को तंबाकू निषेध अधिनियम के तहत शिक्षण संस्थानों के 100 मीटर के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री पूर्णतः प्रतिबंधित होने की जानकारी दी गई तथा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई साथ ही जुर्माना वसूला गया।इसके अलावा खाद्य कारोबारियों को स्वच्छता बनाए रखने एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री बेचने का निर्देश दिया गया।

इस संयुक्त निरीक्षण अभियान में कंप्यूटर ऑपरेटर प्रियांशु कुमार की भी उपस्थिति रही। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि जनहित को ध्यान में रखते हुए इस प्रकार के निरीक्षण एवं जागरूकता अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे, ताकि जिले में सुरक्षित, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री सुनिश्चित की जा सके तथा नशामुक्त भारत अभियान को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सके।

 

राम भक्तों के लिए

जिला प्रशासन ने 10 वीं और 12 वीं, से संबंधित छात्र-छात्राओं को बोर्ड परीक्षा की दी जानकारी

0

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया

गुमला :- गुमला जिला में झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा कक्षा 10 वीं और 12 वीं की बोर्ड परीक्षाएं 3 फरवरी 2026 से शुरू होंगी। आगामी परीक्षा के सफल एवं सुचारू संचालन को लेकर उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश से जिला शिक्षा पदाधिकारी, गुमला के कार्यालय में परीक्षा सेल-सह-जिला नियंत्रण कक्ष का गठन किया गया है। उक्त परीक्षा सेल-सह-जिला नियंत्रण कक्ष के वरीय पदाधिकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी, गुमला होंगे। परीक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी, सहायता अथवा समस्या के समाधान हेतु आम नागरिक, परीक्षार्थी एवं संबंधित अधिकारी परीक्षा सेल-सह-जिला नियंत्रण कक्ष के संपर्क संख्या 8298128091 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

राम भक्तों के लिए

सुदूरवर्ती गांव तक पहुंची प्रशासन की पहल : प्रोजेक्ट द्वार के तहत उपायुक्त ने पैदल चलकर कड़ांग गांव का किया दौरा, ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर समाधान

0

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

गुमला : – गुमला जिले में संचालित प्रोजेक्ट द्वार के अंतर्गत आज उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित द्वारा रायडीह प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्र स्थित जरजट्टा पंचायत के राजस्व ग्राम कड़ांग का दौरा किया गया। दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के कारण गांव तक पहुंचने के लिए उपायुक्त द्वारा लगभग दो किलोमीटर की दूरी पैदल तय की गई। यह पहली बार था जब किसी उपायुक्त ने इस गांव तक प्रत्यक्ष रूप से पहुंचकर ग्रामीणों से संवाद स्थापित किया।
लगभग 2,35 की आबादी वाले इस गांव में पहुंचकर उपायुक्त ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। ग्रामीणों द्वारा मुख्य रूप से सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं कृषि से संबंधित कठिनाइयों की जानकारी दी गई। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि प्रोजेक्ट द्वार का उद्देश्य यही है कि प्रशासन स्वयं गांव तक पहुंचे, लोगों को योजनाओं का लाभ कैंप के माध्यम से उपलब्ध कराए और किसी भी नागरिक को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
सड़क की समस्या को लेकर उपायुक्त ने बताया कि कोजांग से कड़ांग वाया ढाउटोली तक लगभग 3.5 किलोमीटर सड़क निर्माण हेतु प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत सर्वे कराया जा रहा है। साथ ही तत्काल आवागमन सुविधा सुनिश्चित करने के लिए मनरेगा योजना के तहत अस्थायी सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ कराने का निर्देश दिया गया। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि भेलवाडीह से सान्याकोना वाया कोजांग-खुटियारी तक लगभग 5 किलोमीटर सड़क निर्माण की स्वीकृति मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढ़ीकरण योजना के अंतर्गत प्राप्त हो चुकी है, जिसका टेंडर पूर्ण कर लिया गया है और अप्रैल 2026 तक निर्माण कार्य पूर्ण होने की संभावना है। इसके अतिरिक्त नवागढ़ से बासुदेवकोना तक 3.10 किलोमीटर सड़क का निर्माण एमएमजीएसएसवाई के तहत तथा बासुदेवकोना से भेलवाडीह प्राथमिक विद्यालय तक 4.50 किलोमीटर सड़क का निर्माण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत विशेष प्रमंडल द्वारा कराया जा रहा है, जिसे अप्रैल माह तक पूर्ण किए जाने की संभावना है। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि सभी स्वीकृत सड़क कार्य आगामी तीन माह के भीतर प्रारंभ हो जाएंगे।
स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर विशेष ध्यान देते हुए उपायुक्त ने गर्भवती महिलाओं से अपील की कि वे आठवें माह के अंत या नौवें माह से पूर्व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में समय से आ जाएं, जिससे किसी भी प्रकार का जोखिम न रहे। उन्होंने आश्वस्त किया कि स्वास्थ्य केंद्र में आवश्यक देखभाल की व्यवस्था की जाएगी तथा संबंधित परिवारों को मनरेगा के माध्यम से रोजगार और मजदूरी भी उपलब्ध कराई जाएगी। जब तक स्थायी सड़क निर्माण पूर्ण नहीं हो जाता, तब तक मनरेगा के माध्यम से एम्बुलेंस आवागमन योग्य मार्ग बनाने के निर्देश भी दिए गए।
विद्यालयों के निरीक्षण के क्रम में भूर घाटी विद्यालय में पेयजल की समस्या को दूर करने का निर्देश दिया गया तथा प्राथमिक विद्यालय के पक्कीकरण की आवश्यकता पर भी संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई हेतु कहा गया। आंगनबाड़ी एवं मिनी आंगनबाड़ी केंद्र की मांग पर समाज कल्याण पदाधिकारी को प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया गया। वैक्सीनेशन को लेकर जानकारी लेते हुए उपायुक्त ने एएनएम को नियमित रूप से गांव में आने तथा प्रत्येक माह एक निर्धारित सोमवार को भ्रमण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
ग्रामीणों द्वारा बिजली कनेक्शन की मांग तथा पंचायत भवन क्षेत्र में नेटवर्क कवरेज की समस्या से अवगत कराए जाने पर उपायुक्त ने संबंधित विभागों को समाधान के लिए आवश्यक पहल करने की बात कही। कृषि कार्यों के लिए पंपसेट की मांग पर भी आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। एक अनाथ बच्चे को चाइल्ड स्पॉन्सरशिप योजना का लाभ देने की घोषणा भी की गई।
दौरे के दौरान उपायुक्त ने बच्चों एवं अभिभावकों को स्वच्छता और सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए बच्चों को नियमित रूप से चप्पल पहनने की सलाह दी तथा न पहनने से होने वाले संभावित खतरों की जानकारी दी। इस दौरान जिन बच्चों के पास चप्पल नहीं थी, उनके बीच उपायुक्त द्वारा स्वयं चप्पल का वितरण किया गया। साथ ही उन्होंने बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि शिक्षित होना आत्मनिर्भर बनने का सबसे सशक्त माध्यम है।
आज ही रायडीह प्रखंड के जरजट्टा पंचायत अंतर्गत राजस्व ग्राम कड़ांग में जिला एवं प्रखंड प्रशासन द्वारा एकीकृत सेवा कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा पेंशन, आयुष्मान कार्ड, जॉब कार्ड, विभिन्न प्रमाण पत्र, मातृत्व एवं बालिका कल्याण योजनाएं, पशुधन योजनाएं, बीज एवं कंबल वितरण सहित अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को मौके पर ही प्रदान किया गया। साथ ही स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन कर 78 लोगों की जांच की गई एवं निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं।

इस दौरान उपायुक्त द्वारा स्वयं मूंगा (सहजन) का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं पोषण संवर्धन का संदेश दिया गया, साथ ही ग्रामीणों के बीच 30 से अधिक सहजन के पौधों का वितरण करते हुए उनके नियमित सेवन हेतु प्रेरित किया गया एवं सहजन के स्वास्थ्यवर्धक गुणों और पोषण लाभों के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया गया।

इस अवसर पर निदेशक डीआरडीए, कार्यपालक अभियंता पीएचईडी, कार्यपालक अभियंता विद्युत विभाग, जिला कृषि पदाधिकारी, भूमि संरक्षण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी रायडीह , सहायक जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

 

राम भक्तों के लिए

शिबू सोरेन को भारत रत्न घोषित नहीं किये जाने से झारखंडियों में गहरी निराशा

0

भोजपुरी फिल्म के पितामह बीपी शाहाबादी व गिरिडीह के मशहूर केडिया बंधु भी पुरस्कारों के हकदार हैं, इनपर नजरें इनायत होनी चाहिए

– कमलनयन – (वरिष्ठ पत्रकार)

भारत सरकार द्वारा दिये जानेवाले देश के सर्वोच्च नागिरक पद्म पुरस्कारों को लेकर कई दशकों से भेदभाव का आरोप लगाए जाते रहे हैं. मोदी सरकार में भी सलेक्टिव एप्रोच को अधिक तरजीह दी जा रही है. तीन श्रेणीयों में दिये जाने वाले पुरस्कारों में इस वर्ष 2026 के लिए पांच हस्तियों को पदम विभूषण 13 हस्तियों का पद्म भूषण और 113 हस्तियों को पद्मश्री के लिए नमित किया गया। इनमें 16 महिलाएं भी हैं, जिनका विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान रहा है।

77वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर इसकी घोषणा की गई है. यह पुरस्कार प्रत्येक वर्ष कला-संस्कृति, फिल्म- अध्यात्म, उद्योग-व्यापार, शिक्षा-साहित्य, कृषि-विज्ञान, लोक संस्कृति सहित अन्य क्षेत्रों में एकल एवं युगल को असाधारण उपलब्धियों सहित विशिष्ट सेवा के लिए प्रति वर्ष प्रदान किये जाते हैं।

इस वर्ष पद्मभूषण पुरस्कार के लिए अपने जीवन के बहुमूल्य पांच दशक तक झारखंडी अस्मिता के लिए निरन्तर संघर्षरत रहे. झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक,पृथक राज्य आंदोलन के अगुआ झारखंड के दिशोमगुरु शिबू सोरेन को भी मरणोपरांत दिये जाने की घोषणा हुई है. झारखंडियों को लगा था कि शिबू सोरेन को भारत रत्न जैसे सर्वोच्च सम्मान ने नवाजा जाएगा, लेकिन लोगों को निराशा हाथ लगी.

हेेेेेमंत, सुदिव्य और डा. सरफराज ने कहा- गुरुजी झारखंडी आवाम के दिलों में भारत रत्न के समान रचे-बसे हैं

पद्म पुरुस्कारों की घोषणा के बाद से ही झारखण्ड के सियासी एंव अन्य क्षेत्रों में उठ रहे सवालों और लोगों की परस्पर चर्चा के बीच शिबू सोरेन के सुपुत्र राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और नगर विकास, कला-संस्कति मंत्री सुदिव्य कुमार ने ट्वीट कर और राज्यसभा सांसद डा. सरफराज अहमद ने केन्द्र सरकार का आभार जताते हुए कहा कि सम्मान तो सम्मान है। लेकिन अपनी भावनाओं को स्पष्ट करते हुए साफ किया कि दिशोम गुरु झारखंडी आवाम के दिलों में भारत रत्न के समान रचे-बसे है।

शिबू सोरेन (गुरुजी) झारखंड के तीन बार मुख्यमंत्री रहे, छह बार सांसद रहे, केन्द्र में कोयला मंत्री रहे। बीते वर्ष उनके निधन के बाद से ही गुरुजी को भारत रत्न दिये जाने की मांग होती रही है। राज्य विधानसभा से इस आशय का प्रस्ताव पारित किया गया था।

 देशरत्न राजेंद्र बाबू के साथ राष्ट्रपति भवन में देश की प्रथम भोजपुरी फिल्म ‘गंगा मइया तोहे पियरी चढ़इबो’ देखते हुए बाबू जगजीवन राम, लाल बहादुर शास्त्री और सत्येंंद्र नारायण सिंह नजर आ रहे हैं.

गुरुजी के मामले में केंंद्र ने दरियादिली नहीं दिखायी

झारखंडी जनमानस में हो रही चर्चा के बीच राज्य के वरिष्ठ पत्रकार नारायण विश्वकर्मा और शहनवाज अख्तर का कहना है कि 14O करोड़ जनसंख्या वाले देश में केन्द्र सरकार को पुरस्कारों का दायरा बढ़ाने में दरियादिली दिखानी चाहिए. पुरस्कार पाने के सही हकदारों का उचित मूल्यांकन किए जाने की जरूरत है. पत्रकार बंधुओं का मानना है कि झारखंड के परिप्रेक्ष्य में नामचीनों को पुरस्कार देने के मामले में केंद्र सरकार उदारता नहीं दिखा पायी.

झारखंड के अधिकतर बुद्धिजीवियों, शिक्षाविदों और शिबू सोरेन के संघर्षपूर्ण राजनीतिक इतिहास की समझ रखनेवालों को लगा कि गुरुजी के कद-काठी पर गंभीरता से विचार करना चाहिए था. झारखंड के जनमानस को लगता है कि गुरुजी के साथ इंसाफ नहीं हुआ. वह बिल्कुल भारत रत्न के हकदार थे.  

भोजपुरी फिल्म के पितामह बीपी शहाबादी को तो भुला ही दिया गया 

हालांकि पीएम मोदी की सरकार आने के बाद पद्म पुरस्कारों पानेवालों की संख्या में इजाफा हुआ है। देश भर में कई ऐसी हस्तियां जिन्होंने कल्पना नहीं की थी उन्हें किसी पुरस्कार से नवाजा जाएगा। फिर भी अप्रत्याशित रूप से नागरिक पुरस्कार प्रदान किए गए. वैसे झारखंड में भी कई हस्तियां हैं जो इन पुरस्कारों की श्रेणी के हकदार माने जा सकते हैं। इनमें भोजपुरी फिल्मों के पितामह विश्वनाथ शाहाबादी और विगत पांच दशक से हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत की परम्परा को विश्व फलक पर आगे बढा रहे केडिया बंधु शामिल हैं।

भारतीय समाज में लोक जीवन का चितेरा कहे जानेवाले बीपी शाहाबादी का योगदान न सिर्फ फिल्म निर्माता के रूप में है, बल्कि करोड़ों लोगों की भाषा भोजपुरी फिल्म उद्योग को स्थापित करने में उनके महत्व को भुलाना मुश्किल है. जिन्होंने संयुक्त बिहार में साठ के दशक में देशरत्न डा. राजेन्द्र प्रसाद की प्रेरणा से पहली भोजपुरी फिल्म गंगा मईया तोहे पियरी चढ़ईबो बनायी।

देशरत्न राजेंद्र बाबू ने ‘गंगा मइया तोहे पियरी चढ़इबो’ फिल्म राष्ट्रपति भवन में देखी थी

‘गंगा मइया तोहे पियरी चढ़इबो’ फिल्म ग्रामीण परिवेश को दर्शाते हुए और नशापान के दुष्परिणामों पर आधारित फिल्म थी. इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि राष्ट्रपति भवन में डा. राजेन्द्र प्रसाद ने 16 एमएम कें प्रोजेक्टर पर लाल बहादुर शास्त्री, बाबू जगजीवन राम, सतेन्द्र नारायण सिंह सहित अन्य महान हस्तियों के संग फिल्म देखी थी। फिल्म देखने के बाद देश रत्न ने फिल्म निर्माता विश्वनाथ जी को “शाहाबादी” की उपाधि से नवाजा था। बाद के सालों में बीपी शाहाबादी ने दहेज प्रथा, बेमेल विवाह सहित अन्य सामाजिक कुरुतियों पर आधारित भोजपुरी, हिन्दी और बांग्ला में कई सारी रचनात्मक फिल्में बनाई, जिन्हें दर्शक आज भी देखने की इच्छा रखते हैं।

दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस (2025) में मंच पर प्रस्तुति के बाद प्रधानमंत्री नरेंद मोदी और मालद्वीप के राष्ट्रपति मो.मोइज्जू गिरिडीह के केडिया बंधुओं मोर मुकुट और मनोज केडिया (गुलाबी परिधान में दोनों भाई) के साथ.

गिरिडीह के केडिया बंधुओं पर नजरें इनायत होनी चाहिए

वहीं झारखंड के केडिया बंधु मोर मुकुट-मनोज केडिया विगत छह दशक से अपने पिता ख्याति प्राप्त तबला वादक पंडित शंभु दयाल केडिया के मार्गदर्शन में सितार- सरोद की जुगलबंदी कर रहे हैं। भारतीय संगीत की परम्परा को पूरी निष्ठा व शिद्त के साथ विश्वस्तर पर आगे बढ़ा रहे हैं।

 मैहर घराने के केडिया बंधु आकाश वाणी रांची (झारखंड) के ग्रेड वन कलाकार हैं। प. रविशंकर और उस्ताद अली अकबर खां साहब की सितार सरोद की जुगलबंदी के बाद केडिया बंधु की जुगलबंदी वर्तमान में एकमात्र सफल जुगलबंदी में प्रथम स्थान के कलाकार माने जाते हैं।

भारत सरकार की संस्था आईसीसीआर द्वारा इनकी सफल जुगलबंदी की मान्यता दी गई है। देश विदेश की विभिन्न प्रख्यात संस्थाओं द्वारा इन्हें प्रदत्त अवार्ड- गोल्ड मेडल की लम्बी सूची है।

भारत के प्रायः सभी प्रसिद्ध मंचों के अलावा दुनिया भर के देशों में मंच प्रस्तुति का केडिया बंधु झारखंड और देश का मान बढ़ा रहे है. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और स्वास्थ्य मंत्री अपने गिरिडीह दौरे के समय केडिया बंधु से मिलने उनके घर गए हुए थे. केंद्र सरकार की इनपर भी नजरें इनायत होनी चाहिए.

राम भक्तों के लिए

जमशेदपुर से अपहृत युवा कारोबारी कैरव गांधी सकुशल बरामद, पुलिस की बड़ी कामयाबी

0

जमशेदपुर से अपहृत युवा कारोबारी कैरव गांधी सकुशल बरामद, पुलिस की बड़ी कामयाबी

जमशेदपुर से अपहरण किए गए युवा कारोबारी कैरव गांधी को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। इस संबंध में जमशेदपुर के सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने पुष्टि करते हुए बताया कि कैरव गांधी पूरी तरह सुरक्षित हैं और इस अपहरण कांड में शामिल आपराधिक गिरोह के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

गौरतलब है कि उद्योगपति एवं ASIA के उपाध्यक्ष देवांग गांधी के पुत्र कैरव गांधी 13 जनवरी 2026 को दोपहर के समय अचानक लापता हो गए थे। उनके गायब होने के बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पूरे मामले की गंभीरता से जांच शुरू की गई। जांच के दौरान कैरव की कार सरायकेला जिले के चांडिल थाना क्षेत्र में एक होटल के पास लावारिस हालत में बरामद की गई थी। वहीं, उनके मोबाइल फोन का अंतिम लोकेशन जमशेदपुर के सोनारी क्षेत्र में ट्रेस हुआ था, जिसके बाद फोन स्विच ऑफ हो गया।

लगातार तकनीकी निगरानी, मोबाइल लोकेशन ट्रैकिंग और कई स्थानों पर छापेमारी के बाद जमशेदपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने कैरव गांधी को हजारीबाग के बिहार बॉर्डर से सटे इलाके से सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार, इस अपहरण के पीछे बिहार का एक संगठित किडनैपिंग गिरोह सक्रिय था, जो कैरव को रोज़ एक स्थान से दूसरे स्थान पर शिफ्ट कर रहा था, ताकि पुलिस उन्हें ट्रेस न कर सके।

इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि हजारीबाग के चौपारण के आसपास, बिहार सीमा के निकट कैरव को एक बार फिर शिफ्ट किया जा रहा है। सूचना मिलते ही कई पुलिस टीमों ने एक साथ कार्रवाई की। पुलिस को देखते ही अपराधी मौके पर कार छोड़कर फरार हो गए, जिसके बाद कैरव गांधी को सुरक्षित मुक्त करा लिया गया।

इस पूरे घटनाक्रम के बाद आज सुबह करीब साढ़े चार बजे कैरव गांधी को उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया। सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मानव केडिया ने पुलिस की तत्परता की सराहना की। वहीं, देवांग गांधी ने स्थानीय पुलिस, जमशेदपुर पुलिस और झारखंड पुलिस प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है। फिलहाल पुलिस पूरे अपहरण नेटवर्क की गहन जांच में जुटी हुई है।

News Desk

[aplbcp product_list=1]

राम भक्तों के लिए

गणतंत्र दिवस समारोह–2026 : राष्ट्रीय गौरव, लोकतंत्र और विकास का संदेश

0

अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में जिला स्तरीय समारोह का भव्य आयोजन

गुमला : भारत के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर गुमला जिले में देशभक्ति, अनुशासन और उत्साह का वातावरण देखने को मिला। जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन अल्बर्ट एक्का स्टेडियम, गुमला में किया गया, जिसमें झारखंड सरकार के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री चमरा लिंडा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि द्वारा परेड की सलामी ली गई तथा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर संविधान, लोकतंत्र और राष्ट्रीय एकता के प्रति सम्मान प्रकट किया गया।

स्वतंत्रता सेनानियों को नमन, वीर सपूतों की धरती गुमला पर गर्व
मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में समस्त जिलावासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को शत-शत नमन किया। उन्होंने कहा कि गुमला की धरती वीर सपूतों की भूमि रही है, जहाँ से लांस नायक परमवीर चक्र विजेता अल्बर्ट एक्का, जतरा टाना भगत, तेलंगा खड़िया, बख्तर साय जैसे महान क्रांतिकारियों ने देश की आजादी और अस्मिता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया। उन्होंने कहा कि इन महापुरुषों का साहस और बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

मानसिक गुलामी से मुक्ति और इतिहास को समझने की आवश्यकता
मंत्री चमरा लिंडा ने कहा कि स्वतंत्रता के 77 वर्षों के बाद भी हमें मानसिक गुलामी से बाहर निकलने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इतिहास को समझना आवश्यक है कि स्वतंत्रता और गणतंत्र किन संघर्षों और बलिदानों के बाद प्राप्त हुआ। आज भारत विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है, जो हमारे लोकतांत्रिक और संवैधानिक ढांचे की मजबूती का प्रतीक है।

गणतंत्र का अर्थ जनता का शासन
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि गणतंत्र का वास्तविक अर्थ जनता का शासन है, जिसमें सरकार जनता के लिए, जनता के द्वारा और जनता के प्रति जवाबदेह होती है। उन्होंने बताया कि विश्व के कई देशों में कहीं राजतंत्र है तो कहीं केवल जनतंत्र, जबकि भारत में संतुलित शासन व्यवस्था है, जो समानता, स्वतंत्रता और न्याय पर आधारित है। उन्होंने कहा कि अवसर योग्यता और क्षमता के आधार पर मिलना चाहिए, न कि वंशानुगत व्यवस्था के आधार पर।

संविधान निर्माताओं और झारखंड आंदोलन के नेतृत्व को किया स्मरण
मंत्री ने संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर और संविधान के प्रारूपकर्ता बी.एन. राव के योगदान को नमन करते हुए कहा कि संविधान ने देश के प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार दिए हैं। साथ ही उन्होंने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के संघर्ष और नेतृत्व को स्मरण करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से झारखंड राज्य को नई पहचान और दिशा मिली।

शिक्षा को बताया विकास की सबसे बड़ी कुंजी
अपने संबोधन में मंत्री ने शिक्षा को राज्य का सबसे बड़ा हथियार बताया। उन्होंने कहा कि झारखंड में अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए कोचिंग सेंटर्स की शुरुआत की जाएगी, जहाँ आईएएस, आईआईटी सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की गुणवत्तापूर्ण तैयारी कराई जाएगी। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता दें, क्योंकि शिक्षा ही सामाजिक और आर्थिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त करती है।

विभिन्न विभागों की झांकियों ने दिया जनकल्याण का संदेश
समारोह के दौरान जिले के विभिन्न विभागों द्वारा आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन किया गया। जल जीवन मिशन के तहत स्वच्छ पेयजल और जल जांच, स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीबी जांच और अंधविश्वास से दूर रहने का संदेश, सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा मैया सम्मान योजना से महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया गया, समाज कल्याण विभाग द्वारा बाल विवाह मुक्त समाज का संदेश, स्वास्थ्य विभाग द्वारा फाइलेरिया उन्मूलन, ग्रामीण विकास विभाग द्वारा अबुआ आवास योजना, पुलिस विभाग द्वारा साइबर जागरूकता और 1930 हेल्पलाइन, झारखंड शिक्षा परियोजना के तहत आत्मरक्षा प्रशिक्षण और मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय में नामांकन से जुड़े प्रदर्शनी का आयोजन, जिला कल्याण विभाग द्वारा छात्रवृत्ति और साइकिल वितरण सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई, कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग द्वारा मिट्टी जांच तथा मत्स्य पालन जैसे बिंदुओं पर सभी का संदेशदीय गया, वन प्रमंडल द्वारा पर्यावरण संरक्षण तथा जिला परिवहन कार्यालय द्वारा सड़क सुरक्षा और जीवन रक्षा का संदेश प्रस्तुत किया गया।

झांकी एवं परेड प्रतियोगिता में विजेताओं को मिला सम्मान
झांकी प्रतियोगिता में जिला परिवहन कार्यालय को प्रथम, वन विभाग को द्वितीय और कल्याण विभाग को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। परेड प्रदर्शन में आईआरबी की टुकड़ी प्रथम, डीएपी महिला बल द्वितीय तथा गृह रक्षा वाहिनी तृतीय स्थान पर रही।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों का सम्मान
कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन के 15 अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

शांति, अनुशासन और विकास में सहभागिता की अपील
समापन अवसर पर मुख्य अतिथि ने जिलेवासियों से शांति, अनुशासन और विकास में सहभागी बनने की अपील की तथा गुमला को राष्ट्रीय स्तर पर एक आदर्श जिला बनाने का आह्वान किया।

उपस्थिति
समारोह में उपायुक्त गुमला प्रेरणा दीक्षित, पुलिस अधीक्षक गुमला हारिस बिन ज़मां, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी, एसएसबी कमांडेंट सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी, कर्मी एवं बड़ी संख्या में जिले के नागरिक उपस्थित रहे।
गुमला जिला प्रशासन जनहित एवं विकास के लिए सतत प्रतिबद्ध है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

उपायुक्त की अध्यक्षता में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन

0

गुमला : – गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में आज समाहरणालय परिसर में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं दूर-दराज क्षेत्रों से आए नागरिकों ने उपायुक्त से प्रत्यक्ष मुलाकात कर अपनी समस्याएं रखीं। जन शिकायत निवारण के दौरान उपायुक्त द्वारा प्राप्त सभी आवेदनों को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई के निर्देश दिए गए। कई आवेदनों का मौके पर ही समाधान भी किया गया।
जन शिकायत निवारण दिवस के दौरान नागरिकों द्वारा राशन, पेंशन, आवास, बिजली, पेयजल, सड़क निर्माण, रोजगार, आपसी विवाद, सामाजिक एवं राजस्व से संबंधित विभिन्न समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखी गईं।
इस क्रम में चाला अखड़ा खोड़हा, ग्राम शाखा पिरहा चट्टान, पो० सुन्दरीडीह, प्रखंड पालकोट, जिला गुमला के प्रतिनिधियों द्वारा दिनांक 14 फरवरी 2026 को बाजार डांड़, पिरहा चट्टान, पालकोट में आयोजित होने वाले माघ जतरा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने का आवेदन प्रस्तुत किया गया। आवेदकों द्वारा बताया गया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी माघ जतरा का आयोजन किया जाना है, जिसमें गांव के पाहन-पुजारी द्वारा पूजा-अर्चना के पश्चात कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। उक्त जतरा में 15 खोड़हा नृत्य दल भाग लेंगे एवं पारंपरिक नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। आयोजन हेतु सजावट, टेंट, साउंड, लाइट, जेनरेटर, फोटोग्राफी, नृत्य दलों के मानदेय एवं भोजन आदि मदों में अनुमानित व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया।

सिसई अंचल अंतर्गत ग्राम घाघरा कपोटोली निवासी बुधवा पहान (उराँव), पिता सनिया उराँव द्वारा उनके जमीन पर अवैध रूप से नाम चढ़ाकर रसीद कटवाने की शिकायत की गई। आवेदक ने बताया कि उक्त जमीन गांव की परंपरागत सेवा भूमि है, जो आदिवासी समाज की पूजा-पाठ एवं कर्मकांड से संबंधित है तथा इस पर मालगुजारी या खरीद-बिक्री का कोई प्रावधान नहीं है। उपायुक्त द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए अंचल अधिकारी सिसई को जांच कर विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

इसी प्रकार ग्राम बरांगपाट, पोस्ट आदर, थाना घाघरा निवासी संजीवन उरांव पिता रोपनाउन उरांव, द्वारा हेन्डाल्को कंपनी बिमरला माइन्स से संबंधित शिकायत प्रस्तुत की गई। आवेदक ने बताया कि उनके पिता रोपन उराँव की जमीन कंपनी द्वारा लीज पर ली गई, जिससे परिवार खेती एवं आजीविका से वंचित हो गया है। कंपनी द्वारा नौकरी देने का आश्वासन दिया गया था, जिसे अब तक पूरा नहीं किया गया। उपायुक्त द्वारा दस्तावेजों के आधार पर संबंधित विभाग को नियमानुसार जांच कर आवश्यक कार्रवाई एवं प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया गया।

पेयजल समस्या से संबंधित आवेदन में ग्राम इडरो फटकपुर पंचायत बसुआ, प्रखंड गुमला निवासी बिनोद उराँव, पिता चंदर उराँव द्वारा बताया गया कि वे एवं उनकी पत्नी दोनों दिव्यांग हैं तथा उनके घर के पास पेयजल की कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है। उपायुक्त द्वारा इस मानवीय मामले को प्राथमिकता देते हुए संबंधित विभाग को स्थल सत्यापन कर चापाकल स्थापना की कार्रवाई शीघ्र सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

जन शिकायत निवारण दिवस पर उपायुक्त गुमला द्वारा कहा गया कि आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध, पारदर्शी एवं संवेदनशील समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकता है तथा सभी संबंधित पदाधिकारी जन शिकायतों के निवारण में गंभीरता एवं तत्परता बरतें।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

उपायुक्त के निर्देश पर रायडीह स्थित एसएस + 2 हाई स्कूल का निरीक्षण, विद्यार्थियों को परीक्षा तैयारी हेतु किया गया प्रेरित

0

गुमला : – गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर आज मंगलवार को निदेशक लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन, जिला ग्रामीण विकास शाखा, गुमला विद्या भूषण द्वारा प्रखंड रायडीह अंतर्गत एसएस +2 हाई स्कूल रायडीह का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कक्षा 12वीं में अध्ययनरत कला, वाणिज्य एवं विज्ञान संकाय के छात्र–छात्राओं से वर्ग कक्ष में संवाद स्थापित कर परीक्षा की तैयारी से संबंधित जानकारी प्राप्त की गई तथा उन्हें बेहतर परीक्षा परिणाम हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए प्रोत्साहित किया गया।
इस क्रम में इतिहास, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, सांख्यिकी, जीव विज्ञान, भौतिकी, रसायन एवं गणित विषयों की प्रभावी तैयारी एवं उत्तर लेखन पर चर्चा की गई। विद्यालय प्रधान को विद्यार्थियों के लिए नियमित रिवीजन कार्य कराने तथा विषयवार शिक्षकों के संपर्क नंबर विद्यार्थियों के साथ साझा करने का निर्देश दिया गया, ताकि अध्ययन से संबंधित समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके। साथ ही सभी संकायों में बेहतर परीक्षा परिणाम सुनिश्चित करने हेतु विद्यालय प्रधान एवं शिक्षकों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी रायडीह उपस्थित थे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium