19.1 C
Ranchi
Wednesday, November 18, 2026
Advertisement
Home Blog Page 195

एबीडीएम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर गुमला सदर अस्पताल में तीन जिलों की संयुक्त समीक्षात्मक बैठक आयोजित

0

गुमला : – गुमला सदर अस्पताल स्थित सिविल सर्जन सभागार में एबीडीएम (आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन) के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर एक दिवसीय समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में सिमडेगा, लोहरदगा एवं गुमला जिले के सिविल सर्जन, गुमला जिले के सभी निजी स्वास्थ्य संस्थानों के वरीय प्रतिनिधि, एबीडीएम के राज्य प्रतिनिधि, बीएसएनएल एवं सी-डैक के वरीय अधिकारी तथा प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का आयोजन राज्य मिशन निदेशक विद्यानंद शर्मा पंकज की अध्यक्षता में किया गया।

समीक्षात्मक बैठक के दौरान राज्य मिशन निदेशक द्वारा सिमडेगा, लोहरदगा एवं गुमला तीनों जिलों में एबीडीएम के सभी घटकों की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने अब तक हुए कार्यों का विश्लेषण करते हुए आगामी समय के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए तथा सभी गतिविधियों के सफल क्रियान्वयन हेतु समयबद्ध कार्ययोजना निर्धारित की।
बैठक में बीएसएनएल एवं सी-डैक द्वारा किए जा रहे कार्यों की भी विस्तार से समीक्षा की गई। इसके तहत निर्देश दिया गया कि तीनों जिलों के शेष सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में नेटवर्क की व्यवस्था शीघ्र पूर्ण की जाए तथा सभी जिलों में फार्मेसी एवं लैब मॉड्यूल को जल्द से जल्द शुरू किया जाए। इसके साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि पंद्रह दिनों के भीतर तीनों जिलों के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में सी-डैक ई-सुश्रुत एचएमआईएस का क्रियान्वयन प्रारंभ किया जाए।
बैठक में यह स्पष्ट किया गया कि सभी निजी अस्पतालों एवं फार्मेसियों का हेल्थ फैसिलिटी रजिस्ट्री में पंजीकरण अनिवार्य है, वहीं सभी चिकित्सकों एवं नर्सिंग कर्मियों का हेल्थ प्रोफेशनल रजिस्ट्री में पंजीकरण शीघ्रता से सुनिश्चित किया जाए, ताकि डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिल सके।

बैठक के उपरांत राज्य मिशन निदेशक द्वारा सदर अस्पताल, गुमला का निरीक्षण भी किया गया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए सिविल सर्जन कार्यालय को आवश्यक निर्देश दिए गए तथा स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में किए गए बेहतर कार्यों की सराहना भी की गई।
इस अवसर पर सिमडेगा, लोहरदगा एवं गुमला जिलों के उपाधीक्षक, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, डीपीएम, डीपीसी, डीडीएम, एबीडीएम प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर, बीपीएम एवं बीडीएम सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

नगरपालिका (आम) निर्वाचन, 2026 की घोषणा, गुमला में विशेष प्रेस वार्ता आयोजित

0

गुमला : – जिला मुख्यालय गुमला स्थित समाहरणालय में, राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त गुमला प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में नगरपालिका (आम) निर्वाचन, 2026 की घोषणा एवं निर्वाचन से संबंधित आवश्यक सूचनाओं के प्रसारण हेतु विशेष प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता के दौरान उपायुक्त द्वारा निर्वाचन कार्यक्रम, आरक्षण, मतदाता सूची, मतदान व्यवस्था तथा निर्वाचन व्यय अनुश्रवण सहित सभी महत्वपूर्ण पहलुओं की विस्तृत जानकारी मीडिया प्रतिनिधियों के साथ साझा की गई।
इस अवसर पर बताया गया कि राज्य निर्वाचन आयोग, झारखण्ड, राँची द्वारा पत्रांक संख्या 187, दिनांक 27.01.2026 के माध्यम से नगरपालिका (आम) निर्वाचन, 2026 की अधिसूचना जारी कर दी गई है। उक्त अधिसूचना के आलोक में गुमला नगर परिषद, जो वर्ग ‘ख’ की नगर परिषद है, में आम निर्वाचन प्रस्तावित है। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार नाम निर्देशन की प्रक्रिया दिनांक 29 जनवरी 2026 से 04 फरवरी 2026 तक पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 03 बजे तक संचालित होगी, जबकि नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा दिनांक 05 फरवरी 2026 को की जाएगी। अभ्यर्थियों द्वारा नाम वापसी की तिथि 06 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है तथा निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन 07 फरवरी 2026 को किया जाएगा।
मतदान दिनांक 23 फरवरी 2026 को प्रातः 07 बजे से अपराह्न 05 बजे तक कराया जाएगा एवं मतगणना दिनांक 27 फरवरी 2026 को प्रातः 08 बजे से प्रारंभ होगी।
नगरपालिका निर्वाचन अंतर्गत नगर परिषद अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षदों का निर्वाचन प्रत्यक्ष एवं गैर-दलीय आधार पर कराया जाएगा, जबकि उपाध्यक्ष का निर्वाचन अप्रत्यक्ष रूप से संपन्न होगा। उपाध्यक्ष का पद अनारक्षित रहेगा। नगर परिषद अध्यक्ष का एक पद अनुसूचित जनजाति (महिला) के लिए आरक्षित किया गया है। नगर परिषद क्षेत्र में कुल 22 वार्ड हैं, जिनके लिए विभिन्न वर्गों के अंतर्गत आरक्षण व्यवस्था आयोगीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप लागू की गई है।
प्रेस वार्ता में यह भी जानकारी दी गई कि नगरपालिका निर्वाचन हेतु मतदाता सूची भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा निर्वाचन के लिए अर्हता तिथि 01.07.2024 के आधार पर दिनांक 27.08.2024 को अंतिम रूप से प्रकाशित मतदाता सूची को वार्डवार विखंडित कर तैयार की गई है। इस सूची के अनुसार गुमला नगर परिषद क्षेत्र में कुल 39,290 मतदाता हैं, जिनमें 18,525 पुरुष तथा 20,765 महिला मतदाता सम्मिलित हैं। मतदान के दिन मतदाताओं की पहचान आयोग द्वारा निर्धारित पहचान पत्र अथवा आयोग द्वारा स्वीकृत 12 वैकल्पिक दस्तावेजों के माध्यम से सुनिश्चित की जाएगी।
नगर परिषद क्षेत्र में निर्वाचन कार्य के लिए कुल 44 मतदान केन्द्र निर्धारित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त वार्ड संख्या 10 में 02 चलंत मतदान केन्द्र भी स्थापित किए गए हैं। सभी मतदान केन्द्रों में मतदाताओं की सुविधा हेतु आवश्यक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। नगरपालिका आम निर्वाचन मतपत्र एवं मतपेटिका के माध्यम से संपन्न कराया जाएगा, जिसके लिए प्रत्येक मतदान केन्द्र पर आवश्यकता अनुसार दो मतपेटिकाएं तथा 10 प्रतिशत आरक्षित मतपेटिकाओं सहित कुल 112 मतपेटिकाओं की व्यवस्था की गई है।

निर्वाचन व्यय के अनुश्रवण के संबंध में बताया गया कि आयोग द्वारा निर्धारित सीमा के अंतर्गत अध्यक्ष पद के अभ्यर्थी के लिए अधिकतम 06 लाख रुपये तथा वार्ड पार्षद पद के अभ्यर्थी के लिए 1 लाख 50 हजार रुपये निर्वाचन व्यय की सीमा निर्धारित है।

प्रेस वार्ता के समापन पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त गुमला द्वारा सभी अभ्यर्थियों, राजनीतिक प्रतिनिधियों एवं आम मतदाताओं से राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों एवं आज दिनांक (27 जनवरी ) से लागू आदर्श आचार संहिता का पूर्णतः पालन करने की अपील की गई, ताकि नगरपालिका (आम) निर्वाचन, 2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से संपन्न कराया जा सके।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला में कुपोषण के खिलाफ संवेदनशील पहल, “आदि-फूल सुपोषित अभियान” का शुभारंभ

0

सैम – मैम श्रेणी के बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार और स्वस्थ भविष्य के लिए उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की पहल

गुमला :- गुमला जिला मुख्यालय में कुपोषित एवं सैम – मैम श्रेणी के बच्चों के स्वास्थ्य में निरंतर सुधार को मॉनिटर करने तथा उन्हें एक स्वस्थ और बेहतर जीवन मिल सके, इसी उद्देश्य से उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की पहल पर गुमला जिले में “आदि-फूल सुपोषित अभियान” का जिला स्तरीय शुभारंभ किया गया। यह अभियान कुपोषण उन्मूलन और बच्चों के समग्र विकास को केंद्र में रखते हुए शुरू किया गया है।
शुभारंभ कार्यक्रम में जिला प्रशासन से जुड़े विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, राज्य स्तर के प्रतिनिधि, महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्मिक, आंगनवाड़ी सेविकाएं तथा बड़ी संख्या में माताएं उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम की शुरुआत में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी आरती कुमार द्वारा अभियान की पृष्ठभूमि, उद्देश्य और क्रियान्वयन की रूपरेखा साझा की गई।

इसके उपरांत उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने कहा कि बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास ही किसी भी समाज के स्वस्थ भविष्य की नींव है। कुपोषण बच्चों की क्षमता को सीमित करता है और समुदाय के समग्र विकास को भी प्रभावित करता है, इसलिए इसका उन्मूलन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
उपायुक्त ने यह भी कहा कि यह अभियान केवल एक योजना नहीं, बल्कि बच्चों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का सामूहिक प्रयास है। इसमें माताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि बच्चे का पोषण, स्वास्थ्य और देखभाल परिवार से ही शुरू होती है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों और जमीनी स्तर पर कार्यरत कर्मियों से अभियान को संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ लागू करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर राज्य समन्वयक, समर कार्यक्रम, झारखंड राज्य पोषण मिशन द्वारा राज्य स्तर पर संचालित पोषण पहलों की जानकारी साझा की गई और समुदाय आधारित प्रयासों को कुपोषण से लड़ने का प्रभावी माध्यम बताया गया।

कार्यक्रम के दौरान माताओं, आंगनवाड़ी सेविकाओं और लेडी सुपरवाइजरों के साथ खुला संवाद आयोजित किया गया, जिसमें पोषण से जुड़ी व्यवहारगत चुनौतियों, भ्रांतियों और स्थानीय समाधान पर सार्थक चर्चा हुई। उपायुक्त द्वारा जमीनी स्तर से प्राप्त सुझावों को गंभीरता से संज्ञान में लेने का आश्वासन दिया गया।
कार्यक्रम के अंत में टेक-होम राशन का वितरण किया गया, जिसके साथ “आदि-फूल सुपोषित अभियान” की औपचारिक शुरुआत हुई।

उपायुक्त ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से कुपोषित एवं जोखिमग्रस्त बच्चों की पहचान, उनके पोषण स्तर में सुधार, माताओं की जागरूकता बढ़ाने और आंगनवाड़ी तंत्र को सशक्त बनाते हुए गुमला जिले को कुपोषण मुक्त बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

बालिका शिक्षा को बढ़ावा: डीसी ने नामांकन जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी

0

गुमला : – गुमला जिला में बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने और अधिक से अधिक जरूरतमंद छात्राओं को आवासीय विद्यालयों से जोड़ने के उद्देश्य से जिले में विशेष नामांकन जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। इसी क्रम में उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित द्वारा जिले के 10 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय एवं 02 झारखंड बालिका आवासीय विद्यालयों में नामांकन के लिए प्रचार-प्रसार हेतु तैयार जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी कविता खलखो, जिला शिक्षा अधीक्षक नूर आलम खां, क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी प्रियाश्री भगत, एडीपीओ ज्योति खलखो, एपीओ शुभकामना प्रसाद, रोज मिंज सहित शिक्षा विभाग के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ

झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा जारी निर्देशों के आलोक में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए जिले के सभी 10 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय एवं 02 झारखंड बालिका आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6 से 11 तक रिक्त सीटों पर नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है तथा नामांकन हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। विद्यालय प्रबंधन समितियों की अध्यक्षता में स्थानीय जन प्रतिनिधियों, पंचायत समिति सदस्यों एवं अभिभावकों के साथ बैठकें आयोजित कर पात्र बालिकाओं का विवरण संबंधित प्रखंड को भेजा जा रहा है एवं गांव-टोलों, हाट-बाजारों और चौक-चौराहों पर पोस्टर, पंपलेट और माइकिंग के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। विद्यालय स्तर पर प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के बाद 14 फरवरी 2026 तक प्रखंड स्तरीय चयन समिति की बैठक आयोजित की जाएगी।

इन बालिकाओं को मिलेगी प्राथमिकता

उपायुक्त ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया में विशेष रूप से निम्न वर्गों की बालिकाओं को प्राथमिकता दी जाएगी:

आदिम जनजाति समूह (PVTG)
अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति
अत्यंत गरीब परिवार एवं अल्पसंख्यक समुदाय
सुदूरवर्ती क्षेत्र की बालिकाएं
बाल तस्करी/ट्रैफिकिंग से प्रभावित बालिकाएं
नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की छात्राएं
विद्यालय छोड़ चुकी बालिकाएं
उन्होंने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों और विद्यालय वार्डनों को राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए समय-सीमा के भीतर नामांकन प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया।

जिला स्तर पर अंतिम चयन और आगे की प्रक्रिया

गुमला जिला मुख्यालय अवस्थित मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में कक्षा 6 की 25 सीट पर नामांकन प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से मेधावी विद्यार्थियों का किया जाना है जबकि शेष 50 सीट पर इस प्रक्रिया अनुरूप बालिकाओं के नामांकन होंगे । इसके अतिरिक्त जिले के अन्य सभी आवासीय बालिका विद्यालय में उपर्युक्त तरीके से नामांकन होगा । उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला चयन समिति की बैठक आयोजित कर फरवरी 2026 के अंत तक अंतिम स्वीकृति देते हुए विद्यालयों में चयनित छात्राओं की सूची सूचना पट पर मार्च के दूसरे सप्ताह में प्रकाशित की जाएगी तथा नामांकन प्रक्रिया पूर्ण कर 01 अप्रैल 2026 से नए शैक्षणिक सत्र की कक्षाएं विधिवत प्रारंभ होंगी।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

जिला प्रशासन द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया

0

गुमला : – गुमला जिला प्रशासन द्वारा कक्षा 10 एवं 12 के विद्यार्थियों के लिए 08 से 10 जनवरी 2026 तक आयोजित मॉक टेस्ट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों की सूची जिन्हें उपायुक्त द्वारा उपहार देकर सम्मानित किया गया

कक्षा 10
प्रथम स्थान :
प्राची कुमारी, जय किसान उच्च विद्यालय मांझाटोली

द्वितीय स्थान :
प्रतिभा रानी, उर्सुलाइन कॉन्वेंट बालिका उच्च विद्यालय गुमला

नेहा कुमारी, कोयलेश्वर नाथ विद्या मंदिर, बनारी

कुमार संभव, जतरा टाना भगत विद्या मंदिर, बिशुनपुर

प्रीति कुमारी, पीएम श्री प्लस टू उच्च विद्यालय रायडीह

तृतीय स्थान
सुहेला परवीन, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय रायडीह

कक्षा 12 कला संकाय

प्रथम स्थान :
मीरा कुमारी, उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय पुसो, सिसई

द्वितीय स्थान :
सोनू महतो, उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय पुसो, सिसई

तृतीय स्थान :
रोशनी कुमारी, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बिशुनपुर

कक्षा 12 वाणिज्य संकाय

प्रथम स्थान :
सुमित महतो, पीएम श्री प्लस टू उच्च विद्यालय रायडीह

द्वितीय स्थान :
आशुतोष रजक, पम्पापुर इंटर कॉलेज पालकोट
दीपा कुमारी, उर्सुलाइन कॉन्वेंट बालिका इंटर कॉलेज, गुमला

तृतीय स्थान :
संजय खड़िया, पम्पापुर इंटर कॉलेज पालकोट

कक्षा 12 विज्ञान संकाय

प्रथम स्थान :
उवैस आलम, पम्पापुर इंटर कॉलेज पालकोट

द्वितीय स्थान :
मेहरान इकबाल, पम्पापुर इंटर कॉलेज पालकोट

तृतीय स्थान :
आकांक्षा एक्का, पम्पापुर इंटर कॉलेज पालकोट

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

डीसी प्रेरणा दीक्षित ने ऑनलाइन प्रेरणा सत्र के माध्यम से कक्षा 10 और 12 कला, विज्ञान एवं वाणिज्य के बोर्ड परीक्षार्थियों में नई ऊर्जा का संचार किया

0
जिला स्तरीय मॉक टेस्ट में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थी उपायुक्त के हाथ से सम्मानित हुए

गुमला : – गुमला जिला में आगामी 3 फरवरी से प्रारंभ हो रही मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ाने और उन्हें मानसिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से गुमला समाहरणालय अवस्थित उपायुक्त के कार्यालय कक्ष में एक विशेष ऑनलाइन प्रेरणा एवं मार्गदर्शन सत्र आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने जिले के सभी विद्यालयों के कक्षा 10 और 12 कला, विज्ञान एवं वाणिज्य के बोर्ड परीक्षार्थियों को ऑनलाइन संबोधित करते हुए परीक्षा में सफलता एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के व्यावहारिक सूत्र साझा किए और सकारात्मक सोच के साथ परीक्षा देने का संदेश दिया।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आज का युग इंटरनेट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का युग है। विद्यार्थी यदि इनका सही, सुरक्षित और सकारात्मक उपयोग करें तो ये उनकी पढ़ाई के लिए अत्यंत सहायक सिद्ध हो सकते हैं। उन्होंने आगाह किया कि तकनीक का दुरुपयोग समय की बर्बादी करता है, जबकि उसका सही उपयोग ज्ञान को मजबूत करता है।

अपने छात्र जीवन के अनुभव साझा करते हुए उन्होंने बताया कि सफलता किसी एक दिन का परिणाम नहीं, बल्कि निरंतर अनुशासित प्रयास का फल है। उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान करते हुए कहा,
“ज्ञान ही आपको आपका हक दिलाता है। परिस्थितियाँ चाहे कितनी भी कठिन हों, शिक्षा के बल पर भविष्य बदला जा सकता है।”

उन्होंने कहा कि जीवन में अनेक पारिवारिक या सामाजिक चुनौतियाँ आती हैं, पर विद्यार्थी यदि जुनून और लक्ष्य के प्रति समर्पण के साथ आगे बढ़ें तो हर बाधा पार की जा सकती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी के पास दिन में केवल 24 घंटे होते हैं सफल वही होता है जो समय का सही प्रबंधन करता है। समय प्रबंधन, नियमित अभ्यास (प्रैक्टिस), छोटे-छोटे नोट्स बनाना और लेखन कौशल सुधारना उन्होंने परीक्षा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।
विद्यार्थियों को मानसिक तनाव से दूर रहने की सलाह देते हुए उन्होंने योग, मेडिटेशन और सकारात्मक सोच को आवश्यक बताया। उन्होंने परीक्षा को डर नहीं, बल्कि अवसर मानने की सीख दी और कहा कि एकाग्रता, अनुशासन और निरंतरता के साथ तैयारी का माहौल बनाएं ।

कार्यक्रम के दौरान पिछले दिनों 8 से 10 जनवरी तक जिला प्रशासन द्वारा आयोजित प्री-बोर्ड मॉक टेस्ट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। कक्षा 10 एवं 12 के कला, वाणिज्य और विज्ञान संकाय के जिला स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। यह सम्मान समारोह अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का केंद्र बना।

अपने संदेश में उन्होंने दोहराया कि सच्ची मेहनत करने वाले को सफलता अवश्य मिलती है। कोई भी कार्य कठिन हो सकता है, पर असंभव नहीं। उन्होंने विद्यार्थियों से असफलता या अपेक्षित परिणाम न मिलने पर निराश न होने का आग्रह करते हुए कहा कि हर अनुभव आगे की सफलता की नींव रखता है।
अंत में उन्होंने गुमला जिले को “टॉपर जिला” बनाने का आह्वान करते हुए सामूहिक प्रयास पर बल दिया और प्रेरक पंक्तियों “जीवन पथ जटिल है ये, काल चक्र कठिन है ये…” के साथ सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य और श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दीं।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

केविनकेयर का चिक क्रेम हेयर कलर कैटेगरी में प्रवेश; रांची में लॉन्च किया चिक क्विक क्रेम हेयर कलर

0

यह तीन लोकप्रिय शेड्स- नेचुरल ब्लैक, नेचुरल ब्राउन और बरगंडी में उपलब्ध है। यह सिंगल-यूज़ सैशे में आता है और राज्य भर के जनरल ट्रेड दुकान पर आसानी से मिलेगा।

टीवी की मशहूर हस्ती श्वेता तिवारी को ब्रांड एंबेसडर लेकर, चिक ने एक व्यापक 360° मार्केटिंग कैंपेन भी शुरू किया है, जिसमें प्रिंट, डिजिटल और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म शामिल हैं।

रांची, जनवरी 2026: केविनकेयर का चिक ब्रांड,रांची के बाजार में हेयर कलर कैटेगरी में एक क्राँतिकारी उत्पाद- चिक क्विक क्रेम हेयर कलर लेकर आया है। इस घोषणा के साथ चिक ने क्रेम हेयर कलर कैटेगरी में अपनी एंट्री दर्ज की है। यह उत्पाद एक अनोखे 10-मिनट के फास्ट एक्शन फॉर्मूले से लैस है, जो क्रेम हेयर कलरिंग को और आसान और समय-बचाने वाला बनाता है। इसमें आंवला और भृंगराज जैसे प्राकृतिक तत्वों की अच्छाई शामिल है, जिससे यह गहरे, नैचुरल दिखने वाले रंग का अनुभव देता है। यह लॉन्च चिक के उस मिशन में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसमें हर घर तक इनोवेटिव और आसान हेयर कलरिंग सॉल्यूशंस पहुँचाना शामिल है। ब्रांड ने लोकप्रिय टीवी अभिनेत्री श्वेता तिवारी को ब्रांड एंबेसडर बनाया है और राज्य में एक व्यापक मार्केटिंग कैंपेन शुरू किया है, जिसमें प्रिंट, ऑनलाइन और डिजिटल माध्यम शामिल हैं।
चिक क्विक क्रेम हेयर कलर एक सिंगल-यूज़ सैशे में उपलब्ध है, जो अन्य क्रेम हेयर कलर्स से अलग एक सुविधाजनक पैक है। यह उपभोक्ताओं की मुख्य समस्याओं- लंबे समय तक लगने वाली एप्लीकेशन, रूखापन और पाउडर फॉर्मेट में होने वाली गंदगी को दूर करता है। यह प्रोडक्ट कम तैयारी के साथ एक स्मूद कलरिंग अनुभव सुनिश्चित करता है। तीन आकर्षक शेड्स- नेचुरल ब्लैक, नेचुरल ब्राउन और बरगंडी में उपलब्ध यह रेंज उपभोक्ताओं की पसंद को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। मात्र 10 रुपए की कीमत में यह क्रेम फॉर्मेट रांची के किफायती उपभोक्ताओं के लिए हेयर कलरिंग को और सुलभ और समावेशी बनाता है। 10 मिनट की फास्ट एक्शन टेक्नोलॉजी के साथ, चिक क्विक क्रेम हेयर कलर गहरे रंग और चमकदार फिनिश के साथ हेयर कलरिंग अनुभव को नया रूप देता है, बिना इंतजार, बिना झंझट।
लॉन्च पर बोलते हुए, केविनकेयर के बिजनेस हेड- पर्सनल केयर, श्री रजत नंदा ने कहा, “रांची में हेयर कलर बाजार तेजी से बदल रहा है। उपभोक्ता अब ऐसे समाधान चाहते हैं, जो गुणवत्ता, सुविधा और किफायत को एक साथ लाएँ। अब तक कई उपभोक्ता पारंपरिक हेयर कलर फॉर्मेट पर निर्भर रहे हैं, जिनमें उपयोग की आसानी और अनुभव की कमी रहती है। चिक क्विक क्रेम हेयर कलर के साथ, हम गर्व से कह सकते हैं कि हम इस अंतर को दूर कर रहे हैं। यह सच में एक ऐसा क्रेम फॉर्मेट है, जो केवल 10 मिनट में गहरे और शानदार परिणाम देता है। रांची के सबसे भरोसेमंद हेयर केयर ब्रांड्स में से एक होने के नाते, चिक हमेशा ब्यूटी को सबके लिए सुलभ बनाने के लिए खड़ा रहा है और यह लॉन्च हमारे इनोवेशन और वैल्यू-ड्रिवन समाधानों की दिशा में एक और कदम है।”
चिक क्विक क्रेम हेयर कलर रांची के सभी रिटेल आउटलेट्स और किराना स्टोर्स पर सिंगल-यूज़ सैशे पैक में उपलब्ध होगा। उपभोक्ता अपनी पसंद के अनुसार तीन लोकप्रिय शेड्स- नेचुरल ब्लैक, नेचुरल ब्राउन और बरगंडी में से चुन सकते हैं। इस लॉन्च के साथ केविनकेयर पर्सनल केयर श्रेणी में चिक की उपस्थिति को और मजबूत करता है, यह सुनिश्चित करते हुए कि गुणवत्तापूर्ण हेयर कलरिंग अब हर घर तक पहुँचे।

चिक के विषय में: चिक शैम्पू केविनकेयर की यात्रा की शुरुआत का प्रतीक है। इस ब्रांड ने एफएमसीजी उद्योग में सैशे रिवॉल्यूशन लाया और आज यह केविनकेयर का प्रमुख ब्रांड है। इनोवेटिव सैशे पैकेजिंग, रणनीतिक मूल्य निर्धारण, व्यापक वितरण नेटवर्क और तेजी से बदलती उपभोक्ता जरूरतों को समझने की क्षमता ने चिक को आज देश के सफलतम ब्रांड्स में शामिल किया है।

News – Ranu Bairagi

राम भक्तों के लिए

‘विकसित राष्ट्र’ का सब्जबाग दिखानेवाले दो बड़े स्वदेशी फेंकूूूूबाजों से सवाल…विश्वगुरु तो पूरी दुनिया का होगा, सिर्फ हिंदुओं का कैसे होगा?

0
भारत की जनता आज दो बड़े स्वदेशी फेंकुओं का बड़ी बहादुरी से सामना कर रही है। एक फेंकू हर दिन भारत को ‘विकसित राष्ट्र’ बनाता रहता है। दूसरा फेंकू हर दूसरे-तीसरे दिन भारत को ‘विश्वगुरु’ बनाता रहता है न इसे कुछ करना आता है, न उसे, दोनों को पिपहरी बजाना अवश्य आता है। दूर की, और दूर और दूर की फेंकना आता है। यही इनका इतिहास था, यही इनका वर्तमान है और यही इनका भविष्य है! जनता जिस दिन इनसे पूरी तरह ऊब जाएगी, वह भारत का स्वर्णकाल होगा और उसे ये अपनी हरकतों से नजदीक और नजदीक लाते जा रहे हैं, यह शुभ लक्षण है।

पहले फेंकू का टारगेट

आजादी की सौवीं वर्षगांठ 2047 है। इसने काफी लंबा समय मांगा है। पहले इसने 2022 तक का समय मांगा था। जनता ने दे दिया, ये टांय-टांय फिस्स हो गया! सारे फेंकू टांय-टांय फिस्स में एंटायरवाला एमए होते हैं! अब इस फेंकू ने सीधे 25 साल बाद का टारगेट लिया है।

यह जानता है कि इस बार इसकी परीक्षा होगी नहीं तो ये फेल भी नहीं होगा! भारत की जनता इतनी भोली नहीं है कि इसे इसकी उम्र के 97 साल तक झेलती रहेगी! जनता बहुत पहले इसका हिसाब-किताब कर देगी। बकाया नहीं छोड़ेगी। इससे पहले फेंकू की पार्टी में ही इससे भी बड़े-बड़े फेंकू पैदा हो जाएंगे, जो बगैर टेलीप्रांप्टर के इतनी दूर की और इतनी बढ़िया फेकेंगे कि यह देखता रह जाएगा! वे इसे दूध में पड़ी मक्खी की तरह निकाल फेकेंगे। मार्गदर्शक मंडल में भेजने की तकलीफ़ भी नहीं करेंगे!

दूसरा फेंकू ज्यादा सयाना है !

उसने भारत को विश्वगुरु बनने का कोई निश्चित टारगेट नहीं दिया है। इसके अलावा वह कन्फ्यूज़ भी करता रहता है। कभी कहता है कि भारत विश्वगुरु बन चुका है, कभी कहता है कि भारत को विश्वगुरु बनना है। कभी कहता है कि भारत जब तक धर्म के मार्ग पर चलता रहेगा, तब तक विश्वगुरु बना रहेगा और कभी कहता है कि दुनिया के कल्याण के लिए भारत को विश्वगुरु बनने की दिशा में काम करना है। है और नहीं के बीच यह अपना खेल, खेलता रहता है!

किसी फेंकू को ही आज का भारत धर्म के मार्ग पर चलता हुआ दिखाई दे सकता है। वह इससे भी ऊंची फेंकते हुए यह कहता है कि भारत को दुनिया के ‘कल्याण’ के लिए ‘विश्वगुरु’ बनना है! बताइए ये विश्वगुरु भी दुनिया का कल्याण करने के लिए बनना चाहते हैं! इस समय तो ट्रंप दुनिया का पर्याप्त ‘कल्याण ‘कर रहा है। उसके अभी तीन साल बचे हैं। इस बीच आश्चर्य नहीं कि वह भारत का भी काफी   ‘कल्याण’ कर दे, अभी तो हमने इसका ट्रेलर ही देखा है! जहां तक इनका अपना सवाल है, जब ट्रंप मौजूद है तो कौन इनके पास अपना कल्याण करवाने आएगा!

चलो फिर भी इनका दिल रखने के लिए मान लेते हैं कि भारत ‘विश्वगुरु’ बन चुका है मगर वह किस ‘विश्व’ का ‘गुरु’ है? वह विश्व है कहां? इसी धरती पर है या कहीं और है? किसी और सौरमंडल में तो नहीं है? क्या इनके इस विश्व में अमेरिका भी शामिल है, जिसके सामने हमारे प्रधानमंत्री भींगी बिल्ली बना हुए हैं! तो क्या चीन हमें विश्व गुरु मानता है? रूस तो कहते हैं कि हमारा मित्र देश है, वह मानता है? फ्रांस, ब्रिटेन, जर्मनी मानते हैं? अफ्रीकी महाद्वीप के देश मानते हैं? आजकल फिलीस्तीन नहीं, इस्राइल हमारा मित्र है, क्या वह भारत को विश्वगुरु मानता है? एक भी मुस्लिम देश भारत को विश्वगुरु मानता है? पड़ोसी पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान मानता है?

विश्वगुरु तो पूरे विश्व का होता है-सारी दुनिया का, केवल हिंदुओं का नहीं, मुसलमानों, बौद्धों, ईसाइयों, यहूदियों सभी का होता है मगर है क्या? अच्छा चलो भूतपूर्व हिंदू राष्ट्र नेपाल मानता है क्या, भारत को विश्वगुरु? श्रीलंका? कंबोडिया? म्यांमार? तो कौन मानता है भारत को विश्वगुरु? केवल भागवत जी मानते हैं, मोदी जी मानते हैं और शाह साहब मानते हैं और इनके चंगू और मंगू भी मानते हैं!

ये अपने को सूर्य और चंद्र भी मानें,पूरा ब्रह्मांड भी मानें, नान बायोलॉजिकल भी मानें, तो कौन रोकता है? मानो, खूब मानो।

दुनिया में कभी मूर्खता पर रोक नहीं रही है और मूर्खता इस प्रजाति का जन्मसिद्ध अधिकार है, जिसे संविधान भी छीन नहीं सकता! इसका लाभ शिखर से लेकर पाताल तक ये सब उठा रहे हैं। उठाओ मगर दुनिया तुम्हें विश्वगुरु-फुरु कुछ भी नहीं मानती! ये सत्ता में और रह गए तो दुनिया किसी दिन भारत के अस्तित्व को भी मानने से इनकार कर सकती है! इसके संकेत मिलने लगे हैं! इसे नोट कर लो भक्तो! इस बीच जितनी गाली देना हो, दे लो और उस दिन का इंतजार करो!

-विष्णु नागर के फेसबुक वाल से

राम भक्तों के लिए

इंफोसिस ने कड़े किए वर्क फ्रॉम होम नियम, तिमाही में केवल 5 दिन की छूट

0

बेंगलुरु। देश की प्रमुख आईटी कंपनी इंफोसिस ने वर्क फ्रॉम होम (WFH) नीति को और सख्त करते हुए वर्क फ्रॉम ऑफिस (WFO) से छूट पर नई सीमा तय कर दी है। कंपनी ने तिमाही आधार पर अतिरिक्त WFH दिनों की संख्या अधिकतम पांच दिन तक सीमित कर दी है। यह फैसला टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और विप्रो द्वारा हाल के महीनों में अपनाई गई सख्त नीतियों के बाद लिया गया है।

इंफोसिस के अनुसार, अब तिमाही में पांच दिन से अधिक WFH की अनुमति सामान्य परिस्थितियों में नहीं दी जाएगी। इस सीमा से केवल उन्हीं मामलों में छूट मिलेगी, जहां कर्मचारी या उनके आश्रितों की गंभीर चिकित्सकीय स्थिति हो। ऐसे मामलों में कर्मचारियों को डॉक्टर की पुष्टि सहित आवश्यक दस्तावेज जमा करने होंगे।

वर्तमान व्यवस्था के तहत जॉब लेवल 5 और उससे नीचे के कर्मचारियों को हर महीने कम से कम 10 दिन ऑफिस से काम करना अनिवार्य है। नया नियम उन कर्मचारियों पर लागू होगा जो निर्धारित सीमा से अधिक WFH दिनों की मांग करते हैं।

कंपनी के एक मैनेजर द्वारा कर्मचारियों को भेजे गए ईमेल में बताया गया है कि हाल के समय में अतिरिक्त WFH दिनों की मंजूरी के लिए अनुरोधों में काफी वृद्धि देखी गई है। ईमेल में स्पष्ट किया गया है कि अब किसी भी WFH अनुरोध के लिए ईमेल के बजाय कंपनी के सिस्टम में पहले से अनुमोदन लेना अनिवार्य होगा।

मैनेजर ने कर्मचारियों को सलाह दी है कि वे अपने WFH अनुरोध पहले से योजना बनाकर समय पर दर्ज करें, ताकि अंतिम समय में किसी तरह की परेशानी न हो। ईमेल में यह भी कहा गया है कि यदि कोई अनुरोध नीति के अनुरूप स्वीकृत नहीं होता है, तो प्रबंधकों के पास उसमें हस्तक्षेप करने की सीमित गुंजाइश ही होती है।

आईटी सेक्टर में लगातार सख्त होते WFO नियमों को उद्योग में सामान्य स्थिति की वापसी और कार्य संस्कृति में अनुशासन लाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

News Desk

[aplbcp product_list=2]

राम भक्तों के लिए

केंद्र सरकार राष्ट्रीय उत्सव को भी राजनीतिक अपमान का मंच बनाने से नहीं चूकती

0

77वें गणतंत्र दिवस (26 जनवरी 2026) पर कर्तव्य पथ की परेड में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे को शुरू में तीसरी पंक्ति में बिठाना मोदी सरकार की तानाशाही और विपक्ष-विरोधी मानसिकता का घिनौना उदाहरण है, जो लोकतंत्र की मूल भावना को कुचलता है। कांग्रेस ने इसे प्रोटोकॉल का खुला उल्लंघन और अपमान बताया है, क्योंकि राहुल गांधी (लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष, कैबिनेट रैंक) और खरगे (राज्यसभा में LoP और कांग्रेस अध्यक्ष) को VIP एनक्लोजर में फ्रंट रो में जगह मिलनी चाहिए थी, जहां राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और अन्य उच्च पदाधिकारी बैठे थे। कांग्रेस का कहना है कि LoP की संवैधानिक हैसियत कैबिनेट मंत्री स्तर की है, और वे 60% भारतीयों का प्रतिनिधित्व करते हैं, लेकिन मोदी सरकार ने उन्हें तीसरी रो में ठूंसकर पूरे विपक्ष को नीचा दिखाने की कोशिश की। खरगे को बाद में फ्रंट रो में शिफ्ट किया गया, शायद ओलंपिक मेडल विनर्स या अन्य अतिथियों के लिए जगह खाली करने के बाद, लेकिन राहुल को पूरे समय तीसरी रो में रखना साफ जताता है कि यह “गलती” नहीं, बल्कि जानबूझकर किया गया राजनीतिक अपमान था, जो सत्ता के अहंकार को उजागर करता है।

राष्ट्रीय उत्सव को भी सत्ता का प्रचार मंच बना दिया 

कांग्रेस ने तुरंत इस पर जोरदार हमला बोला, कांग्रेस सांसद रजनी पाटिल ने इसे “छोटी सोच” कहा, ओडिशा कांग्रेस अध्यक्ष भक्त चरण दास ने बीजेपी पर “अपमानजनक व्यवहार” का आरोप लगाया, और पार्टी ने 2014 की तस्वीर शेयर की जिसमें यूपीए सरकार ने बीजेपी के LoP लालकृष्ण आडवाणी को फ्रंट रो में बिठाया था। कांग्रेस MP गुरदासपुर से सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि हमने देश को आजाद कराया, पंडित जवाहरलाल नेहरू, फिरोज गांधी, महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, राजगुरु, सुखदेव, भगत सिंह और लाला लाजपत राय की कुर्बानियों को कोई नहीं भूल सकता, अगर उनकी फैमिली को पीछे बिठाया जाता है, तो यह देश का अपमान है। कांग्रेस का तर्क बिलकुल जायज है कि राहुल गांधी की फैमिली ने देश के लिए दो जानें कुर्बान कीं, और यह अपमान सिर्फ व्यक्तिगत नहीं, बल्कि विपक्ष की संवैधानिक भूमिका को कमजोर करने की साजिश है, मोदी सरकार का यह कदम “एक राष्ट्र, एक चुनाव” जैसे एजेंडे से पहले “एक पंक्ति, एक नेता” थोपने जैसा है, जहां राष्ट्रीय उत्सव को भी सत्ता का प्रचार मंच बना दिया गया।

विपक्ष को “अनावश्यक” साबित करने की कोशिश

बीजेपी का बचाव कि सीटिंग राष्ट्रपति सचिवालय तय करता है और प्रोटोकॉल के अनुसार है, पूरी तरह खोखला है, डिफेंस मिनिस्ट्री सोर्सेस ने भी यही दावा किया, लेकिन यह सिर्फ बहाना है, क्योंकि कई सीनियर कैबिनेट मंत्री जैसे अर्जुन राम मेघवाल राहुल के पीछे या आसपास बैठे थे, फिर भी LoP को अपमानित किया गया। बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने राहुल पर “सेंस ऑफ एंटाइटलमेंट” का तंज कसा, लेकिन असल एंटाइटलमेंट तो मोदी सरकार का है, जो विपक्ष को हर मौके पर नीचा दिखाती है। बीजेपी के प्रदीप भंडारी ने राहुल के फोन स्क्रॉल करनेवाले वीडियो का जिक्र किया, जहां परेड के दौरान ब्रह्मोस मिसाइल का प्रदर्शन हो रहा था, लेकिन यह डिफलेक्शन टैक्टिक है, क्या फोन यूज से ज्यादा बड़ा अपराध है विपक्ष के नेता को अपमानित करना? मोदी सरकार की यह छोटी हरकतें साबित करती हैं कि वह लोकतंत्र की बजाय तानाशाही पसंद करती है, जहां विपक्ष को “अनावश्यक” साबित करने की कोशिश की जाती है, मानो गणतंत्र दिवस कोई प्राइवेट बीजेपी पार्टी हो।

प्रोटोकॉल में लचक सिर्फ सत्तापक्ष के लिए

यह विवाद नया नहीं, 2018 में राहुल को छठी रो में बिठाया गया था, जिस पर कांग्रेस ने “सस्ती राजनीति” कहा था, और 2024 के स्वतंत्रता दिवस पर भी पीछे की रो में जगह मिली। लेकिन 2026 में तीसरी रो भी मोदी सरकार की विपक्ष-विरोधी नीति का प्रमाण है, जहां प्रोटोकॉल में लचक सिर्फ सत्ता पक्ष के लिए है। सोशल मीडिया पर कांग्रेस समर्थक इसे “मोदी की असुरक्षा” और “तानाशाही” बता रहे हैं, जबकि पंजाब कांग्रेस चीफ अमरिंदर सिंह राजा वॉरिंग ने कहा कि LoP की स्टेटस PM के बाद है, और गांधी फैमिली की कुर्बानियां देखते हुए यह अपमान देशवासियों को जवाब देना होगा। MP कांग्रेस प्रेसिडेंट जीतू पटवारी ने कहा कि 15 अगस्त और 26 जनवरी जैसे मौकों पर सरकार को पार्टी पॉलिटिक्स से ऊपर उठना चाहिए, लेकिन मोदी-शाह की जोड़ी चुनाव-ओरिएंटेड फैसले लेती है। यह पैटर्न दिखाता है कि मोदी सरकार भारतीय राजनीति को तुच्छ स्तर पर ले आई है, जहां राष्ट्रीय एकता के दिन भी विपक्ष को अपमानित किया जाता है।

LoP के संवैधानिक पद की गरिमा पर हमला

गणतंत्र दिवस का मकसद सैनिकों की बहादुरी, सांस्कृतिक विविधता और संवैधानिक मूल्यों का जश्न मनाना है, न कि VIP एनक्लोजर में पंक्तियों की राजनीति, लेकिन मोदी सरकार ने इसे भी सत्ता का खेल बना दिया। जब परेड में EU के प्रतिनिधि (2026 में मुख्य अतिथि के रूप में) और मिलिट्री पावर का प्रदर्शन हो रहा हो, तब LoP की सीट पर विवाद सत्ता के अहंकार को उजागर करता है। राहुल गांधी ने खुद कहा कि “लोकतंत्र में सभी की जगह बराबर है”, लेकिन कांग्रेस का जोरदार विरोध जायज है, क्योंकि यह अपमान संवैधानिक पद की गरिमा पर हमला है। कांग्रेस MLC बीके हरिप्रसाद ने कहा कि सब कुछ मोदी-शाह के अधीन है, और रिपब्लिक डे की परंपराओं को हवा में उड़ा दिया गया, यह पेट्टी माइंडसेट और ट्रेडिशन के प्रति दिवालियापन है। मोदी सरकार की यह हरकतें देश की छवि को धूमिल कर रही हैं, जहां असल मुद्दे जैसे बेरोजगारी, महंगाई और सुरक्षा पर चुप्पी साध ली जाती है, लेकिन विपक्ष को नीचा दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाती।

सोशल मीडिया X पर यूजर्स ने इसे “शेम अलर्ट” कहा, कई ने मोदी सरकार को “डरपोक” बताया, जबकि कांग्रेस सांसद मनिक्कम टैगोर ने इसे “सरकार की मानसिकता” बताया। कांग्रेस का विरोध पूरी तरह सही है, यह पूरा ड्रामा लोकतंत्र की गरिमा को चोट पहुंचा रहा है, जहां राष्ट्रीय उत्सव राजनीतिक अपमान का मंच बन जाता है। गणतंत्र का सच्चा सम्मान तब होगा जब मोदी सरकार छोटी-छोटी बातों से ऊपर उठकर विपक्ष का सम्मान करेगी, लेकिन फिलहाल “सीट वॉर” में सत्ता का अहंकार साफ दिख रहा है। एक और कंट्रोवर्सी में राहुल पर गमोसा न पहनने का आरोप लगा, लेकिन कांग्रेस ने इसे खारिज किया, यह भी मोदी सरकार की डिफलेक्शन टैक्टिक्स का हिस्सा है।

अंत में, यह घटना मोदी सरकार के अहंकार को नंगा कर रही है, प्रोटोकॉल के नाम पर विपक्ष को अपमानित करना, कांग्रेस के योगदान को नजरअंदाज करना, और राष्ट्रीय उत्सव को राजनीतिक स्कोर सेटलिंग का मैदान बनाना। 77वें गणतंत्र दिवस पर यह तमाशा साबित करता है कि मोदी सरकार लोकतंत्र की बजाय एकाधिकार चाहती है, एक तरफ असुरक्षा का भाव, दूसरी तरफ विपक्ष की कुर्बानियों का अपमान, और बीच में संविधान की भावना और राष्ट्र की गरिमा पिस रही है। अगर ऐसे विवाद जारी रहे, तो गणतंत्र का उत्सव सिर्फ सत्ता का प्रचार बनकर रह जाएगा, न कि लोकतंत्र की सच्ची जीत, कांग्रेस की आपत्तियां बिलकुल जायज हैं, और मोदी सरकार को इसका जवाब देना होगा। 

 विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता और राजधनवार के विधायक बाबूलाल मरांडी जी ने एक वीडियो में कहा है कि हेमंत विदेश यात्रा पर हैं,  देखिये वे कितना निवेश लेकर लौटते हैं? उन्हें पहले भाजपा शासन के निवेश का हाल बताना चाहिए. बाबूलाल जी पहले यह तो बतायें कि भाजपा के लगभग दो दशकों के शासन में कितना का निवेश हुआ? उनके जमाने में और अर्जुन मुंडा के जमाने में एमओयू तो सैकड़ों हुए, जमीन पर कितने उतरे? इसपर भाजपा के नेता चुप्पी साध लेते हैं. बाबूलाल जी, निवेश कोई रसगुल्ला तो नहीं. आप तो प्रबुद्ध आदमी हैं. निवेश माने औने-पौने दाम में जल, जंगल, जमीन कारपोरेट लेगा, विस्थापन का दंश देगा. रोजगार सृजन कितना होता है, यह अहम सवाल है.

हम तो बस एक अडानी के गोड्डा पावर प्रोजेक्ट के बारे में जानते हैं, जिसे एसपीटी एक्ट का उल्लंघन कर हजारों एकड़ ट्राईबल लैंड दिया गया. जो यहां की जमीन, यहां के कोयले और यहां के मानवी श्रम से चलता है, लेकिन उत्पादित बिजली बांग्लादेश में बिकता है और अडानी मालामाल होता है. 

पतरातू में एक जिंदल का कारखाना भी लगा लेकिन नियमित रोजगार का सृजन कितना हुआ? ठेका मजदूरी इतनी कम की उस इलाके के लोग अब भी साईकल पर कोयला लाद कर बेचते हैं.

और हेमंत के कोट पर तंज? कभी जाना है मोदी क्या पहनते हैं, यात्राओं पर कितना खर्च करते हैं? ओबामा से मुलाकात के समय जो कोट उन्होंने पहना था, उसकी लागत दस लाख रुपये थी. मोदी की 21 से पिछले वर्ष तक की विदेश यात्रा पर 362 करोड़ रुपये का खर्च आया है. बाबूलाल जी आपने मोदी जी पर तो कभी सवाल नहीं उठाया. हेमंत और कल्पना सोरेन का कोट आंख में चुभ गया?

 

-Rajesh R. Singh’s post

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium