13.3 C
Ranchi
Wednesday, November 18, 2026
Advertisement
Home Blog Page 196

गोमिया इंटर कॉलेज स्वांग में 77वें गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन

0

गोमिया इंटर कॉलेज स्वांग, गोमिया के परिसर में आज 26 जनवरी 2026 को भारत का 77वाँ गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्ष, गर्व और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में छात्रों, शिक्षक-कर्मचारियों, अभिभावकों एवं गणमान्य अतिथियों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री रविंद्र प्रसाद सिंह द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान गाया गया, जिससे पूरा परिसर देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो गया।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्य डॉ. सुरेंद्र राज, पूर्व सांसद प्रतिनिधि राम जी तथा महाविद्यालय के प्राचार्य श्री दामोदर पांडे मंचासीन रहे।
मुख्य अतिथि श्री रविंद्र प्रसाद सिंह का संबोधन
ध्वजारोहण के पश्चात महाविद्यालय के सचिव एवं मुख्य अतिथि श्री रविंद्र प्रसाद सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा-
“गणतंत्र दिवस हमें यह स्मरण कराता है कि हमारा संविधान हमें अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी बोध कराता है। आज के विद्यार्थी ही कल के राष्ट्रनिर्माता हैं। आप सभी को अनुशासन, ईमानदारी और मेहनत को अपना मूल मंत्र बनाना चाहिए। शिक्षा के माध्यम से ही हम एक सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित भारत का निर्माण कर सकते हैं।”
उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने का आह्वान किया।
विशिष्ट अतिथि डॉ. सुरेंद्र राज का विकास संबंधी वक्तव्य
विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्य डॉ. सुरेंद्र राज ने अपने वक्तव्य में महाविद्यालय के विकास पर जोर देते हुए कहा—
“शिक्षण संस्थान किसी भी क्षेत्र की रीढ़ होते हैं। गोमिया इंटर कॉलेज स्वांग शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है। हम प्रयास करेंगे कि यहाँ शैक्षणिक संसाधनों, आधारभूत संरचना और विद्यार्थियों की सुविधाओं को और बेहतर बनाया जाए, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सकें।”
उन्होंने शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों को अपनाने पर भी बल दिया।
वहीं महाविद्यालय के प्राचार्य श्री दामोदर पांडे ने अपने उद्बोधन में कहा-
“एक संतुलित और मूल्य आधारित जीवन ही एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण करता है।”
समापन कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य श्री दामोदर पांडे ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत करते हुए मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं आयोजन की सफलता में योगदान देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस भव्य आयोजन में बड़ी संख्या में अभिभावकगण, शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाया।

News – Kahkashan Farooqi

राम भक्तों के लिए

कर्नाटक हाईकोर्ट से बाइक टैक्सी सेवाओं को राहत, संचालन का रास्ता फिर साफ

0

बेंगलुरु। कर्नाटक हाईकोर्ट ने बाइक टैक्सी सेवाओं पर लगी रोक को हटा दिया है, जिससे ओला, उबर और रैपिडो जैसे प्लेटफॉर्म राज्य में दोबारा अपनी बाइक टैक्सी सेवाएं शुरू कर सकेंगे। हालांकि, इन सेवाओं का संचालन राज्य सरकार द्वारा तय किए जाने वाले नियमों और शर्तों के अनुसार ही किया जाएगा।

इस फैसले को शहरी परिवहन व्यवस्था के लिए एक अहम कदम माना जा रहा है। बेंगलुरु जैसे बड़े और ट्रैफिक से जूझते शहरों में बाइक टैक्सी कम समय में, कम खर्च में यात्रा का एक प्रभावी विकल्प रही हैं। खासतौर पर शॉर्ट डिस्टेंस और लास्ट-माइल कनेक्टिविटी के लिए बाइक टैक्सी कार और बसों की तुलना में ज्यादा सुविधाजनक साबित होती हैं।

बाइक टैक्सी सेवाओं पर रोक लगने से न सिर्फ यात्रियों को परेशानी हुई थी, बल्कि हजारों ऐसे राइडर्स की आजीविका भी प्रभावित हुई थी, जो इन प्लेटफॉर्म्स के जरिए अपनी रोज़ी-रोटी कमाते हैं। सेवा बंद होने का सीधा असर उनके दैनिक आय पर पड़ा था, जिससे कई परिवारों की आर्थिक स्थिति डगमगा गई थी।

हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद यह उम्मीद जताई जा रही है कि राज्य सरकार सुरक्षा, बीमा और यात्री संरक्षण से जुड़े नियमों को मजबूत बनाते हुए सेवाओं को सुचारू रूप से चलाने की अनुमति देगी। विशेषज्ञों का मानना है कि सुरक्षा मानकों को बेहतर बनाना ज़रूरी है, लेकिन किसी सेवा को पूरी तरह प्रतिबंधित करना समस्या का समाधान नहीं है।

परिवहन विशेषज्ञों के अनुसार, बाइक टैक्सी जैसी सेवाएं ट्रैफिक का दबाव कम करने, समय की बचत करने और रोजगार के नए अवसर पैदा करने में मदद करती हैं। अधिक परिवहन विकल्प उपलब्ध होने से शहरों में आवाजाही आसान होती है।

कुल मिलाकर, हाईकोर्ट का यह फैसला राज्य में आधुनिक और व्यावहारिक परिवहन व्यवस्था की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है, जिससे यात्रियों और राइडर्स—दोनों को राहत मिलने की उम्मीद है।

News Desk

[aplbcp product_list=3]

राम भक्तों के लिए

Neeraj Pandey’s Web Series Taskari Inspired by Real-Life Customs Officer Sumit Sarkar

0

Neeraj Pandey’s Web Series Taskari Inspired by Real-Life Customs Officer Sumit Sarkar

A recently released web series on Netflix has drawn widespread attention for its gripping portrayal of smuggling networks operating across India. Titled Taskari, the series is inspired by the real-life experiences of senior customs officer Sumit Sarkar and has been directed by acclaimed filmmaker Neeraj Pandey.

The web series delves into the dark and complex world of organized smuggling, exposing how illegal trade operates through airports and international routes. At its core lies the story of Sumit Sarkar, a customs officer who has been posted at Mumbai International Airport for several years. During his long tenure, Sarkar handled numerous high-risk cases related to gold, narcotics, and other forms of contraband, gaining first-hand insight into the methods used by smugglers.

 

Drawing from these real experiences, Sumit Sarkar began working on the story nearly six years ago. His aim was to present an authentic and realistic account of the challenges faced by enforcement agencies in tackling smuggling syndicates. The narrative eventually caught the attention of Neeraj Pandey, known for his realistic and hard-hitting storytelling. Impressed by the depth and authenticity of the material, Pandey decided to adapt it into a web series.

After years of research, scripting, and development, Taskari finally took shape as a full-fledged Netflix production. The series features actor Emraan Hashmi in the lead role, portraying a determined officer navigating moral dilemmas, professional pressure, and the constant threat posed by organized crime.

Speaking to jharkhandweekly.com, author Sumit Sarkar said that the journey from concept to screen was long and demanding. “I worked on this story for almost six years. Every incident in the series is rooted in reality. I wanted people to understand how smuggling actually works and how difficult it is to stop,” he said.

With its realistic treatment, strong performances, and a storyline grounded in real events, Taskari is being seen as another significant addition to Neeraj Pandey’s repertoire of content-driven thrillers.


News Desk

Sumit Sarkar

राम भक्तों के लिए

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर गुमला में साइकिल रैली आयोजित, उत्कृष्ट निर्वाचन कर्मियों को किया गया सम्मानित

0

गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय में आज दिनांक 25 जनवरी 2026 को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर भारत निर्वाचन आयोग से प्राप्त निर्देशों के आलोक में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग, झारखंड, राँची के आदेशानुसार जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, गुमला प्रेरणा दीक्षित द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में उप विकास आयुक्त, गुमला दिलेश्वर महत्तो की अध्यक्षता में साइकिल रैली का आयोजन किया गया।
साइकिल रैली का शुभारंभ गुमला नगर भवन से किया गया, जो समाहरणालय, चंडाली तक निकाली गई। रैली के माध्यम से आमजनों को मतदाता जागरूकता, मतदान के अधिकार एवं लोकतंत्र में भागीदारी के प्रति प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर उत्कृष्ट निर्वाचन कार्य करने वाले बी0एल0ओ0, बी0एल0ओ0 सुपरवाइजर, कम्प्यूटर ऑपरेटर एवं हेल्प डेस्क मैनेजरों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही नये मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र (वोटर कार्ड) एवं गुलाब फूल देकर प्रोत्साहित किया गया।
मौके पर अपर समाहर्त्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी, निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी–69 बिशुनपुर सहित निर्वाचन कार्य से जुड़े अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
कार्यक्रम के दौरान मतदाता जागरूकता को सशक्त बनाने तथा अधिक से अधिक नागरिकों को निर्वाचन प्रक्रिया से जोड़ने का संदेश दिया गया।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गणतंत्र दिवस के अवसर पर उज्जवल भारती क्लब के तत्वाधान में महिला एवं पुरुष प्रदर्शनी मैच का आयोजन

0

गोमिया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर गोमिया प्रखंड अंतर्गत पलिहारी गुरुडीह पंचायत के उज्जवल भारती क्लब के तत्वाधान में एकदिवसीय प्रदर्शनी फुटबॉल महिला एवं पुरुष मैच का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रदर्शनी मैच में कई नेशनल खिलाड़ी अपना जौहर दिखाएंगे। पहला मैच 26 जनवरी को दोपहर 1 बजे से झारखंड बनाम बंगाल महिला फुटबॉल प्रदर्शनी मैच खेला जाएगा। जबकि दूसरा मैच धनबाद कोलांचल बनाम बोकारो इस्पात नगरी पुरुष का दोपहर 2:30 बजे खेला जाएगा। मैच के मुख्य अतिथि सूबे के मंत्री पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मध निषेध विभाग मंत्री योगेंद्र प्रसाद होंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि गोमिया के पूर्व विधायक बबीता देवी होंगे। मंचासीन अतिथियों में कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहेंगे। उक्त जानकारी देते हुए विधायक प्रतिनिधि अमित पासवान ने कहा कि देश भक्ति के साथ खेल भावनाओं को बढ़ावा देने के लिए यह आयोजन किया जा रहा है।अनुशासन और राष्ट्रीय एकता के साथ युवाओं को इस प्रकार का आयोजन सकारात्मक दिशा प्रदान करेगा।

News – Kahkashan Farooqi

राम भक्तों के लिए

गोमिया में हाथी के हमले से युवक की मौत, मंत्री ने पहुंचकर जताया शोक

0

गोमिया प्रखंड अंतर्गत कंडेर पंचायत के ग्राम दरहा बेड़ा में शनिवार की देर रात करीब 10:30 बजे हाथियों के झुंड ने हमला कर 35 वर्षीय युवक प्रेमचंद मांझी की कुचलकर हत्या कर दी। इस दर्दनाक घटना से पूरे इलाके में दहशत और शोक का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक प्रेमचंद मांझी अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ घर में सो रहा था। रात लगभग 10 बजे हाथियों का झुंड गांव में घुस आया और घर के पास रखे अनाज को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ घर में भी तोड़फोड़ करने लगा। हाथियों से जान बचाने के लिए प्रेमचंद अपनी पत्नी और बच्चों के साथ घर से बाहर निकलकर भागने लगा। इसी दौरान एक हाथी ने उसे पकड़ लिया और कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग गोमिया की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद हाथियों के झुंड को जंगल की ओर खदेड़ा।

इस हृदयविदारक घटना की जानकारी मिलने पर रविवार सुबह राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री सह गोमिया विधायक श्री योगेंद्र प्रसाद महतो घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर गहरा शोक व्यक्त किया और उन्हें ढांढस बंधाया।

मंत्री श्री महतो ने कहा कि सरकारी प्रावधान के तहत मृतक के आश्रितों को ₹4 लाख का मुआवजा दिया जाएगा, साथ ही तत्काल सहायता के रूप में ₹25,000 की राशि उपलब्ध कराई जाएगी। घटना में मृतक के पुत्र को भी चोटें आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

मंत्री ने वन विभाग के वरीय अधिकारियों से दूरभाष पर बातचीत कर हाथियों की बढ़ती गतिविधियों पर गंभीर चिंता जताई और क्षेत्र में तत्काल रोकथाम के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हाथियों के प्लांट रूट मैप की पहचान कर उन्हें सुरक्षित जंगलों की ओर भेजा जाए, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में जान-माल की क्षति को रोका जा सके।

News – Kahkashan Farooqi

राम भक्तों के लिए

राष्ट्रीय मंच पर झारखंड की धमाकेदार गूंज, अंतर विद्यालय बैंड प्रतियोगिता में दो वर्गों में प्रथम और एक में तृतीय स्थान

0

गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय बाल भवन प्रांगण में 24 जनवरी को राष्ट्रीय अंतर विद्यालय बैंड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें देश के सभी चारों जोन के 18 विजेता बैंड टीमों ने भाग । इस प्रतियोगिता में झारखंड से पाइप एवं ब्रास बैंड की तीन टीम भी स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची के नेतृत्व में भागीदारी की।

पूरी प्रतियोगिता के दौरान राज्य के प्रतिभागियों ने अपने उत्कृष्ट सुर-ताल और राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों के बल पर दो वर्गों में प्रथम तथा एक वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त कर झारखंड का परचम राष्ट्रीय मंच पर लहराया।
यह प्रतियोगिता भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय एवं रक्षा मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में पाइप बैंड बालिका वर्ग में कस्तूरबा गांधी बालिका उच्च विद्यालय, कांके (रांची) तथा पाइप बैंड बालक वर्ग में करेली स्कूल, धुर्वा (रांची) ने विजेता बनने का गौरव हासिल किया। वहीं ब्रास बैंड बालक वर्ग में संत जेवियर स्कूल, लुपुंगुटू (चाईबासा) ने तृतीय स्थान प्राप्त कर राज्य को गौरवान्वित किया।

विजेता टीमों को रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ के कर-कमलों द्वारा ट्रॉफी एवं नगद पुरस्कार स्वरूप 51,000 रूपये प्रदान किए गए। वहीं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 21,000 रुपए नगद राशि एवं ट्रॉफी प्रदान की गई।
इस अवसर पर भारत सरकार, शिक्षा मंत्रालय के प्रधान सचिव श्री संजय कुमार, रक्षा सचिव श्री राजेश कुमार सिंह सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।

इस ऐतिहासिक जीत पर राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी श्री धीरसेन ए. सोरेंग ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड के छात्र-छात्राओं द्वारा बैंड प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करना पूरे राज्य के लिए अत्यंत गर्व का विषय है। यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का प्रतिफल है। ऐसे मंच बच्चों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करते हैं। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद भविष्य में भी इस प्रकार की प्रतिभाओं को हर संभव सहयोग देती रहेगी।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर राज्य के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन, शिक्षा सचिव श्री उमाशंकर सिंह, परियोजना निदेशक श्री शशि रंजन, प्रशासी पदाधिकारी श्री सच्चिदानंद द्विवेदी तिग्गा, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी श्री धीरसेन ए. सोरेंग, बैंड समन्वयक श्री चंद्रदेव सिंह एवं राज्य खेल कोषांग के सभी सदस्यों ने विजेता प्रतिभागियों, शिक्षकों एवं प्रशिक्षकों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

News Desk

राम भक्तों के लिए

ओडिशा में तंबाकू पर बड़ा प्रहार: गुटखा, पान मसाला, खैनी समेत सभी चबाने वाले तंबाकू उत्पादों पर पूर्ण प्रतिबंध

0

भुवनेश्वर। – ओडिशा सरकार ने जनस्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए एक ऐतिहासिक फैसला लिया है। राज्य में गुटखा, पान मसाला, जर्दा, खैनी सहित सभी चबाने वाले तंबाकू और निकोटीन उत्पादों के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस फैसले के साथ वर्षों से चल रही वह कानूनी चालाकी भी खत्म हो गई है, जिसमें पान मसाला और तंबाकू को अलग-अलग बेचकर कानून से बचने की कोशिश की जाती थी।

सरकार ने साफ किया है कि अब “अलग-अलग बेचने” जैसी किसी भी तरह की जुगाड़ या loophole को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रतिबंध पूरे राज्य में लागू होगा और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी, न कि सिर्फ चेतावनी देकर छोड़ा जाएगा।

हालांकि सिगरेट और बीड़ी अभी भी केंद्र सरकार के राष्ट्रीय कानूनों के अंतर्गत आएंगी, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि यह फैसला उस साइलेंट किलर—स्मोकलेस तंबाकू—पर सीधा वार है, जिसे लोग रोज़मर्रा की आदत के तौर पर लेते हैं और बाद में बढ़ते ओरल कैंसर मामलों पर हैरानी जताते हैं।

गौरतलब है कि ओडिशा देश के उन राज्यों में शामिल है जहां स्मोकलेस तंबाकू की खपत सबसे अधिक है। ऐसे में यह कदम सार्वजनिक स्वास्थ्य की दिशा में बेहद अहम माना जा रहा है। इससे न केवल तंबाकू को “माउथ फ्रेशनर” की तरह बेचे जाने पर रोक लगेगी, बल्कि बच्चों और युवाओं को भी इस ज़हरीली आदत को सामान्य मानने से रोका जा सकेगा।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों और सामाजिक संगठनों ने सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे जनहित में साहसिक और दूरदर्शी कदम बताया है। उनका कहना है कि मुनाफे से ऊपर स्वास्थ्य को रखना ही असली नीति सुधार है।

ओडिशा सरकार का यह फैसला आने वाले समय में अन्य राज्यों के लिए भी एक मिसाल बन सकता है।

JW News Desk

[aplbcp product_list=1]

राम भक्तों के लिए

गोमिया प्रखंड में श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाई गई मां सरस्वती पूजा

0

गोमिया प्रखंड के सभी स्कूलों, महाविद्यालयों एवं विभिन्न कोचिंग संस्थानों में ज्ञान, बुद्धि और विद्या की देवी मां शारदे की पूजा पूरे श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर शैक्षणिक संस्थानों में मां सरस्वती की प्रतिमा विधिवत रूप से स्थापित कर पूजा-अर्चना की गई।
इसी क्रम में गोमिया इंटर कॉलेज, सांग में सरस्वती पूजा विशेष रूप से भव्य एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। यहां छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों-शिक्षिकाओं ने सामूहिक रूप से मां शारदे की पूजा में भाग लिया। सर्वप्रथम विद्यार्थियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा को अत्यंत सुंदर एवं आकर्षक ढंग से सजाया गया, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो गया।
शुक्रवार को मुख्य रूप से 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं ने मां सरस्वती के चरणों में कलम और कॉपी अर्पित कर पंडित जी के साथ विधिवत पूजा-अर्चना की। पूजा संपन्न होने के बाद सभी ने पूरे उत्साह के साथ आरती की तथा इसके उपरांत प्रसाद का वितरण किया गया। देर शाम लगभग रात 8 बजे तक श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करते रहे।
शनिवार को नम आंखों और भावुक वातावरण के बीच मां शारदे की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर विदाई दी और मां सरस्वती से उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस पावन अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. दामोदर पांडे, प्रो. फिलोमिना क्रिस्टीन, प्रो. एम. सलीम, प्रो. आर.पी. यादव, प्रो. अंतेश कुमार एवं प्रो. सुनील शर्मा व कहकशा बेगम की सक्रिय एवं सराहनीय भूमिका रही। सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों को विद्या, संस्कार और अनुशासन के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

News – Kahkashan Farooqi 

राम भक्तों के लिए

मंदिर समिति के द्वारा ओपी प्रभारी को किया गया सम्मानित

0

गोमिया—-मंदिर समिति कथारा ने कथारा ओपी प्रभारी राजेश प्रजापति को सम्मानित करने के लिए एक समारोह आयोजित किया। इस समारोह में,समिति ने ओपी प्रभारी को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया।सम्मान समारोह में समिति ने ओपी प्रभारी राजेश प्रजापति को शुक्रवार को सम्मानित किया और उन्हें उनके कार्य के लिए प्रशंसा की। ओपी प्रभारी ने इस सम्मान के लिए मंदिर समिति कथारा का आभार जताया और कहा कि यह सम्मान उन्हें अपने कार्य को और बेहतर तरीके से करने के लिए प्रेरित करेगा।मंदिर समिति कथारा चार नम्बर के सचिव अजय कुमार सिंह ने कहा कि विगत दो दिन पहले कथारा चार नम्बर मंदिर प्रांगण में स्थित हनुमान मंदिर में 12 किलो का घंटा मंदिर समिति को ओपी प्रभारी के द्वारा दिया गया।सिंह ने कहा कि समिति ने ओपी प्रभारी के द्वारा किये गये कार्यो की प्रशंसा की और उन्हें सम्मानित किया।सम्मान समारोह में मंदिर समिति के विजय यादव,सूर्यकांत त्रिपाठी,संतोष सिन्हा, सुरेश राम,सुजीत मिश्रा,देवाशीष आश,संतोष राम गॉड, संदीप रवानी,पंचराम सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

News – Kahkashan Farooqi 

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium