13.3 C
Ranchi
Wednesday, November 18, 2026
Advertisement
Home Blog Page 197

जिले के लगभग 80 उन्नत किसानों से उपायुक्त ने किया सीधा संवाद, कृषि एवं सिंचाई समस्याओं के समाधान एवं नवाचार माध्यमों पर हुई घंटो की चर्चा 

0

किसानों के विभिन्न सलाहों पर हुआ विचार, उपायुक्त एवं उपस्थित अधिकारयों ने किसानों का पूर्ण सहयोग करने का दिया आश्वासन

गुमला : – गुमला जिले के विभिन्न प्रखंडों से चयनित लगभग पाँच उन्नत एवं प्रगतिशील किसानों से उपायुक्त, गुमला द्वारा समाहरणालय में सीधा संवाद किया गया। इस दौरान जिले भर से लगभग 80 से अधिक किसान शामिल हुए। बैठक का उद्देश्य किसानों से प्रत्यक्ष संवाद स्थापित कर कृषि से जुड़ी वास्तविक समस्याओं को समझना, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा करना तथा नवाचार के माध्यम से किसानों को अधिक लाभ दिलाने की दिशा में ठोस पहल करना था। उपायुक्त ने कहा कि सरकार की योजनाएँ धरातल तक पहुँचती हैं, लेकिन कई बार किसानों को अपेक्षित लाभ नहीं मिल पाता, ऐसे में जिला प्रशासन किसानों के सहयोग से व्यावहारिक समाधान की दिशा में कार्य करेगा।

संवाद के दौरान किसानों ने सिंचाई की समस्या को प्रमुखता से उठाया। किसानों द्वारा बताया गया कि गुमला प्रखंड अंतर्गत कतरी पंचायत स्थित कतरी जलाशय, जो जिले का सबसे बड़ा जलाशय है, उसका लाभ क्षेत्र के सभी किसानों तक नहीं पहुँच पा रहा है। नहर कोटाम तक आती है, जबकि बड़ी नहर खोरी तक गई है, परंतु पानी पांसो तक ही पहुँच पाता है और आगे नहीं जा पाता। इस पर उपायुक्त ने जिले में सिंचाई व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए विस्तृत अध्ययन कराने तथा अन्य जिलों के सफल मॉडल को अपनाने के निर्देश दिए। जिला कृषि पदाधिकारी एवं जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी को इसे फंक्शनल बनाने की दिशा में ठोस कार्ययोजना तैयार करने को कहा गया।.

बैठक में एक किसान द्वारा बताया गया कि वे सात एकड़ में ड्रिप सिंचाई पद्धति से तरबूज की खेती कर रहे हैं और ई-नाम (e-NAM) मंडी के माध्यम से उन्हें बेहतर बाजार और मूल्य मिल सकता है, वो इससे जुड़ना चाहते है पर उन्हें ज्यादा ज्ञान नहीं है, इस पर उपायुक्त ने जिले में ई-नाम की उपयोगिता बढ़ाने पर चर्चा की। तरबूज की खेती को बढ़ावा देने के लिए एक सर्वे तैयार किए जाने की जानकारी भूमि संरक्षण पदाधिकारी आशीष प्रताप सिंह द्वारा दी गई, जिसे एटीएम एवं बीटीएम के माध्यम से प्रत्येक प्रखंड के किसानों तक पहुँचाया जाएगा। एक ही आवेदन के आधार पर किसानों की आवश्यकताओं का आकलन कर सहयोग प्रदान किया जाएगा तथा कुछ प्रगतिशील किसानों को विशेष सहायता दी जाएगी।
किसानों को मौसम की जानकारी समय पर उपलब्ध कराने पर भी चर्चा हुई। भूमि संरक्षण पदाधिकारी ने बताया कि सभी प्रगतिशील किसानों के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर प्रतिदिन मौसम पूर्वानुमान की जानकारी साझा की जाएगी। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि संबंधित पदाधिकारी लगातार किसानों के संपर्क में रहेंगे, ताकि मौसम आधारित खेती को बढ़ावा दिया जा सके।
बैठक में किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) से वंचित किसानों को लाभ दिलाने पर विशेष जोर दिया गया। उपायुक्त ने सभी एटीएम और बीटीएम को निर्देश दिया कि वे किसानों से व्यक्तिगत रूप से मिलकर केसीसी से संबंधित कागजी कार्य पूर्ण कराएँ। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी किसान को दस्तावेजी प्रक्रिया में कठिनाई हो, तो वे सीधे संपर्क करें, जिला प्रशासन हरसंभव सहयोग करेगा।
मृदा स्वास्थ्य को लेकर किसानों को फसल चक्र अपनाने की सलाह दी गई। बताया गया कि टमाटर, मिर्च और बैंगन एक ही फसल परिवार के अंतर्गत आते हैं, इसलिए हर वर्ष अलग-अलग फसलों की खेती कर मिट्टी की गुणवत्ता को बनाए रखना आवश्यक है। इसके साथ ही तालाब निर्माण को भी बढ़ावा देने पर चर्चा हुई, जिससे जल संचयन, मत्स्य पालन, हॉर्टिकल्चर पौधारोपण और सिंचाई की सुविधा एक साथ उपलब्ध हो सके।
रायडीह प्रखंड के किसानों ने बताया कि वे पलामाडा नदी से सिंचाई करते हैं, लेकिन फरवरी माह तक नदी का पानी समाप्त हो जाता है। किसानों ने नदी पर चेक डैम निर्माण की मांग की। इस पर उपायुक्त ने भूमि संरक्षण पदाधिकारी को किसानों से प्रस्ताव प्राप्त कर पाँच चेक डैम निर्माण के लक्ष्य के साथ कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए। भर चुके एवं ग्रेजिंग से प्रभावित चेक डैम के संबंध में स्थल निरीक्षण कर आवश्यक सुधार कार्य कराने को भी कहा गया।
बैठक में मलचिंग सपोर्ट, कोल्ड स्टोरेज, कुछ पंचायतों में विद्युत एवं सोलर लाइट की मांग भी किसानों द्वारा रखी गई। उपायुक्त ने आश्वस्त किया कि किसानों द्वारा उठाई गई समस्याओं के समाधान हेतु आगामी दो माह के भीतर ठोस कार्रवाई की जाएगी तथा किसानों को नियमित रूप से अन्य जिलों का भ्रमण कराकर उन्नत कृषि पद्धतियों से अवगत कराया जाएगा।

उपायुक्त ने कहा कि गुमला जिले के प्रत्येक किसानों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिले छोटे एवं बड़े दोनों ही किसानों को एक समान भाव से सहयोग प्रदान किया जाना चाहिए कोई भी व्यक्ति वंचित ना महसूस करें उसका जिले के अधिकारी ध्यान रखे। उपायुक्त ने कृषि, भूमि संरक्षण, मत्स्य विभाग, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए किसानों के हित में सामूहिक कार्य करने का निर्देश दिया।
बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी शुभम प्रिया तीयू, भूमि संरक्षण पदाधिकारी आशीष प्रताप, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी , सभी प्रखंडों के ATM/ BTM , उन्नत किसान सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर सदर अस्पताल से जागरूकता रथ रवाना, बाल विवाह रोकथाम को लेकर किया गया जागरूक

0

गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय में राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बालिकाओं के अधिकार, संरक्षण एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर आज सदर अस्पताल, गुमला परिसर से उप विकास आयुक्त गुमला द्वारा हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को रवाना किया गया।

यह जागरूकता रथ जिले के सभी प्रखंडों में भ्रमण करते हुए आमजन को बाल विवाह की रोकथाम, इससे जुड़े कानूनी प्रावधानों, दंडनीय अपराध की जानकारी तथा बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अधिकारों के प्रति जागरूक करेगा। जागरूकता रथ के माध्यम से बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के दुष्परिणामों के संबंध में जनसमुदाय को अवगत कराया जाएगा।
राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर सदर अस्पताल में जन्म लेने वाली नवजात शिशु बालिकाओं को प्रोत्साहन स्वरूप बेबी किट एवं कम्बल का वितरण भी किया गया। इस पहल का उद्देश्य बालिका जन्म को प्रोत्साहित करना तथा समाज में सकारात्मक संदेश देना है।
इस अवसर पर उप विकासआयुक्त ने कहा कि बालिकाओं के समग्र विकास एवं सुरक्षित भविष्य हेतु समाज के प्रत्येक वर्ग को जागरूक होना आवश्यक है। बाल विवाह न केवल एक सामाजिक अपराध है, बल्कि यह कानूनन दंडनीय भी है, जिसे सामूहिक प्रयासों से समाप्त किया जा सकता है।
कार्यक्रम के दौरान सिविल सर्जन गुमला शंभू नाथ चौधरी , जिला समाज कल्याण पदाधिकारी एवं सदर अस्पताल के उपाधीक्षक सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गणतंत्र दिवस समारोह–2026 को लेकर अलबर्ट एक्का स्टेडियम में फुल ड्रेस रिहर्सल परेड संपन्न, उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण

0

गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय स्थित परमवीर अल्बर्ट का स्टेडियम में मुख्य समारोह आगामी 76वें गणतंत्र दिवस समारोह–2026 के सफल एवं गरिमामय आयोजन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में आज अलबर्ट एक्का स्टेडियम, गुमला में आयोजित फुल ड्रेस रिहर्सल परेड का उपायुक्त गुमला प्रेरणा दीक्षित एवं पुलिस अधीक्षक गुमला हरिश बिन ज़मां द्वारा संयुक्त रूप से निरीक्षण एवं अवलोकन किया गया।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने परेड की अनुशासनात्मक व्यवस्था, सलामी क्रम, मार्च-पास्ट, मंच संचालन, मुख्य अतिथियों के आगमन-प्रस्थान, ध्वजारोहण की प्रक्रिया, सुरक्षा व्यवस्था, ध्वनि प्रणाली, विद्युत व्यवस्था एवं आमजनों के बैठने की व्यवस्था सहित संपूर्ण कार्यक्रम की रूपरेखा का गहन निरीक्षण किया।

फुल ड्रेस रिहर्सल परेड में कुल 11 प्लाटून की टुकड़ियों ने भाग लिया तथा राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए अनुशासित एवं आकर्षक मार्च-पास्ट का प्रदर्शन किया। परेड की प्रस्तुति पर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड में आवश्यक सुधार हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि गणतंत्र दिवस समारोह राष्ट्रीय गरिमा एवं मर्यादा के अनुरूप शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं त्रुटिरहित ढंग से संपन्न हो, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। वहीं पुलिस अधीक्षक द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए।
उपायुक्त ने यह भी कहा कि गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व के आयोजन में समयबद्धता, अनुशासन एवं स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने संबंधित विभागों को अंतिम रूप से सभी तैयारियों की समीक्षा कर आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त गुमला दिलेश्वर महत्तो, जिला नजारत उप समाहर्ता गुमला ललन कुमार रजक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) गुमला सहित जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन के अन्य वरीय पदाधिकारी, परेड में शामिल बल के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
जिला प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि गणतंत्र दिवस समारोह पूर्ण गरिमा, अनुशासन एवं उल्लास के साथ संपन्न हो।

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला जिला प्रशासन द्वारा झारखंड आंदोलनकारी – आश्रितों का भव्य सम्मान समारोह

0

आयोजित, 780 आंदोलनकारी/ आश्रित हुए सम्मानित

गुमला : – गुमला जिला के 7,80 को झारखंड राज्य के गठन हेतु किए गए ऐतिहासिक आंदोलन में सहभागिता निभाने वाले आंदोलनकारियों, और आश्रितों के सम्मान में उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा एक भव्य एवं गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन नगर परिषद परिसर में किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए कुल 7,80 झारखंड आंदोलनकारी और आश्रितों ने सहभागिता की – उनके सम्मान समारोह के दौरान उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित मुख्य रूप से उपस्थित रही,उनके एवं अपर समाहर्ता, गुमला शशिंद्र कुमार बड़ाइक के द्वारा सभी चयनित आंदोलनकारी आश्रितों को प्रशस्ति पत्र एवं शॉल प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सम्मान प्राप्त करते हुए आंदोलनकारी आश्रितों के चेहरे पर गौरव, सम्मान और संतोष की झलक स्पष्ट रूप से देखने को मिली।
इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने कहा कि झारखंड राज्य निर्माण में आंदोलनकारियों का योगदान अमूल्य एवं अविस्मरणीय है, उनके संघर्ष, त्याग और समर्पण को हम सदैव नमन करते हैं,उन्होंने कहा कि यह सम्मान समारोह जिला प्रशासन की ओर से आंदोलनकारियों एवं उनके आश्रितों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का एक छोटा-सा प्रयास है।
उपायुक्त ने सभी आंदोलनकारी आश्रितों के सहयोग एवं योगदान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिला प्रशासन उनके सम्मान, अधिकारों एवं हितों की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि भविष्य में भी आंदोलनकारियों एवं उनके परिवारजनों से जुड़े विषयों पर जिला प्रशासन हरसंभव सहयोग प्रदान करता रहेगा।
उक्त सम्मान समारोह के आयोजन से उपस्थित आंदोलनकारी,आश्रितों में उत्साह एवं आत्मसम्मान की भावना प्रबल रूप से देखने को मिली। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

प्रस्तावित 100 सीएम स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस का फील्ड अनुश्रवण करेंगे अधिकारी

0

✦ फील्ड अनुश्रवण रिपोर्ट 27 जनवरी तक प्रस्तुत करने का निर्देश, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का मॉडल बनेंगे प्रस्तावित स्कूल

✦ झारखंड शिक्षा परियोजना निदेशक ने संबंधित पदाधिकारियों के साथ ही महत्वपूर्ण बैठक

झारखंड शिक्षा परियोजना निदेशक श्री शशि रंजन की अध्यक्षता में आज प्रस्तावित 100 सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के संबंध में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य के सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, सहायक जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, कनीय अभियंता एवं सहायक अभियंता उपस्थित थे। बैठक के दौरान श्री शशि रंजन ने निर्देश दिया कि माननीय मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकृत प्रस्तावित सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के लिए फील्ड अनुश्रवण का कार्य दिनांक 27 जनवरी, 2026 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कर राज्य कार्यालय को विस्तृत रिपोर्ट सौंपी जाए। उन्होंने कहा कि प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर सभी प्रस्तावित विद्यालयों में अत्याधुनिक आधारभूत संरचना के निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे प्रस्तावित विद्यालयों का गहन निरीक्षण कर कक्षा कक्षों के निर्माण की आवश्यकता, बुनियादी सुविधाओं (पेयजल, शौचालय, विद्युत व्यवस्था), पाठ्य सामग्रियों की उपलब्धता, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय, खेल सुविधाओं एवं आईसीटी इन्फ्रास्ट्रक्चर जैसी आवश्यकताओं का यथार्थ आकलन करते हुए रिपोर्ट तैयार करें। श्री शशि रंजन ने कहा कि सभी प्रस्तावित सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस को आगामी छह माह के भीतर सीबीएसई से मान्यता मिलने की संभावना है। इसके लिए आवश्यक मानकों एवं प्रक्रियाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि प्रस्तावित 100 सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस की आधारभूत संरचना एवं अन्य सभी आवश्यकताओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। इन विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2027–28 से सीबीएसई की तर्ज पर पढ़ाई शुरू होगी। श्री शशि रंजन ने कहा कि सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का मॉडल बनाया जाएगा, ताकि ग्रामीण और दूरदराज़ के क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी शहरी स्तर की शैक्षिक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा सकें। इस दिशा में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। बैठक में सभी जिलों के पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे तय समय-सीमा के भीतर फील्ड अनुश्रवण कार्य पूर्ण कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करें, जिससे निर्माण कार्य समय पर प्रारंभ किया जा सके और योजना को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सके।

News Desk

राम भक्तों के लिए

केविनकेयर का चिक क्रेम हेयर कलर कैटेगरी में प्रवेश; रांची में लॉन्च किया चिक क्विक क्रेम हेयर कलर

0

गुणवत्ता के प्रति जागरूक और किफायती विकल्प चाहने वाले उपभोक्ताओं के लिए तैयार किया गया यह उत्पाद सिर्फ 10 मिनट में आसान और बेहतर हेयर कलरिंग

अनुभव देता है, वह भी मात्र 10 रुपए में।

यह तीन लोकप्रिय शेड्स- नेचुरल ब्लैक, नेचुरल ब्राउन और बरगंडी में उपलब्ध है। यह सिंगल-यूज़ सैशे में आता है और राज्य भर के जनरल ट्रेड दुकान पर आसानी से मिलेगा।
टीवी की मशहूर हस्ती श्वेता तिवारी को ब्रांड एंबेसडर लेकर, चिक ने एक व्यापक 360° मार्केटिंग कैंपेन भी शुरू किया है, जिसमें प्रिंट, डिजिटल और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म शामिल हैं।

रांची, जनवरी 2026: केविनकेयर का चिक ब्रांड,रांची के बाजार में हेयर कलर कैटेगरी में एक क्राँतिकारी उत्पाद- चिक क्विक क्रेम हेयर कलर लेकर आया है। इस घोषणा के साथ चिक ने क्रेम हेयर कलर कैटेगरी में अपनी एंट्री दर्ज की है। यह उत्पाद एक अनोखे 10-मिनट के फास्ट एक्शन फॉर्मूले से लैस है, जो क्रेम हेयर कलरिंग को और आसान और समय-बचाने वाला बनाता है। इसमें आंवला और भृंगराज जैसे प्राकृतिक तत्वों की अच्छाई शामिल है, जिससे यह गहरे, नैचुरल दिखने वाले रंग का अनुभव देता है। यह लॉन्च चिक के उस मिशन में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसमें हर घर तक इनोवेटिव और आसान हेयर कलरिंग सॉल्यूशंस पहुँचाना शामिल है। ब्रांड ने लोकप्रिय टीवी अभिनेत्री श्वेता तिवारी को ब्रांड एंबेसडर बनाया है और राज्य में एक व्यापक मार्केटिंग कैंपेन शुरू किया है, जिसमें प्रिंट, ऑनलाइन और डिजिटल माध्यम शामिल हैं।
चिक क्विक क्रेम हेयर कलर एक सिंगल-यूज़ सैशे में उपलब्ध है, जो अन्य क्रेम हेयर कलर्स से अलग एक सुविधाजनक पैक है। यह उपभोक्ताओं की मुख्य समस्याओं- लंबे समय तक लगने वाली एप्लीकेशन, रूखापन और पाउडर फॉर्मेट में होने वाली गंदगी को दूर करता है। यह प्रोडक्ट कम तैयारी के साथ एक स्मूद कलरिंग अनुभव सुनिश्चित करता है। तीन आकर्षक शेड्स- नेचुरल ब्लैक, नेचुरल ब्राउन और बरगंडी में उपलब्ध यह रेंज उपभोक्ताओं की पसंद को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। मात्र 10 रुपए की कीमत में यह क्रेम फॉर्मेट रांची के किफायती उपभोक्ताओं के लिए हेयर कलरिंग को और सुलभ और समावेशी बनाता है। 10 मिनट की फास्ट एक्शन टेक्नोलॉजी के साथ, चिक क्विक क्रेम हेयर कलर गहरे रंग और चमकदार फिनिश के साथ हेयर कलरिंग अनुभव को नया रूप देता है, बिना इंतजार, बिना झंझट।
लॉन्च पर बोलते हुए, केविनकेयर के बिजनेस हेड- पर्सनल केयर, श्री रजत नंदा ने कहा, “रांची में हेयर कलर बाजार तेजी से बदल रहा है। उपभोक्ता अब ऐसे समाधान चाहते हैं, जो गुणवत्ता, सुविधा और किफायत को एक साथ लाएँ। अब तक कई उपभोक्ता पारंपरिक हेयर कलर फॉर्मेट पर निर्भर रहे हैं, जिनमें उपयोग की आसानी और अनुभव की कमी रहती है। चिक क्विक क्रेम हेयर कलर के साथ, हम गर्व से कह सकते हैं कि हम इस अंतर को दूर कर रहे हैं। यह सच में एक ऐसा क्रेम फॉर्मेट है, जो केवल 10 मिनट में गहरे और शानदार परिणाम देता है। रांची के सबसे भरोसेमंद हेयर केयर ब्रांड्स में से एक होने के नाते, चिक हमेशा ब्यूटी को सबके लिए सुलभ बनाने के लिए खड़ा रहा है और यह लॉन्च हमारे इनोवेशन और वैल्यू-ड्रिवन समाधानों की दिशा में एक और कदम है।”
चिक क्विक क्रेम हेयर कलर रांची के सभी रिटेल आउटलेट्स और किराना स्टोर्स पर सिंगल-यूज़ सैशे पैक में उपलब्ध होगा। उपभोक्ता अपनी पसंद के अनुसार तीन लोकप्रिय शेड्स- नेचुरल ब्लैक, नेचुरल ब्राउन और बरगंडी में से चुन सकते हैं। इस लॉन्च के साथ केविनकेयर पर्सनल केयर श्रेणी में चिक की उपस्थिति को और मजबूत करता है, यह सुनिश्चित करते हुए कि गुणवत्तापूर्ण हेयर कलरिंग अब हर घर तक पहुँचे।

चिक के विषय में: चिक शैम्पू केविनकेयर की यात्रा की शुरुआत का प्रतीक है। इस ब्रांड ने एफएमसीजी उद्योग में सैशे रिवॉल्यूशन लाया और आज यह केविनकेयर का प्रमुख ब्रांड है। इनोवेटिव सैशे पैकेजिंग, रणनीतिक मूल्य निर्धारण, व्यापक वितरण नेटवर्क और तेजी से बदलती उपभोक्ता जरूरतों को समझने की क्षमता ने चिक को आज देश के सफलतम ब्रांड्स में शामिल किया है।

न्यूज – Ranu

राम भक्तों के लिए

नेताजी जयंती सह पराक्रम दिवस पर नेताजी सुभाषचंद्र बोस आवासीय विद्यालय, सिसई में भव्य आयोजन

0

गुमला : – गुमला जिला अंतर्गत नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय, सिसई में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती सह पराक्रम दिवस बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नेताजी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई तथा उनके देशभक्ति, त्याग और साहस से भरे संदेशों को याद किया गया।

विद्यार्थियों के बैंड दल की मधुर धुन ने किया मंत्रमुग्ध

कार्यक्रम की विशेष आकर्षण विद्यालय की सुसज्जित बैंड टीम रही। छात्रों ने बैंड की मधुर और जोशीली धुनों के साथ रोड शो निकाला, जिससे पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का वातावरण बन गया। राहगीरों और स्थानीय नागरिकों ने भी छात्रों के अनुशासित प्रदर्शन की सराहना की।

बसंत उत्सव पर श्रद्धाभाव से पूजा अर्चना का आयोजन

इसी क्रम में बसंत पंचमी के पावन अवसर पर विद्यालय परिसर में विद्या की आराध्य देवी मां सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। विद्यार्थियों ने श्रद्धा भाव से ज्ञान, विवेक और सद्बुद्धि की कामना की।

कार्यक्रम में शिक्षक-शिक्षिकाओं, विद्यार्थियों तथा विद्यालय परिवार की सक्रिय सहभागिता रही तथा इस आयोजन ने विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, संस्कार और सांस्कृतिक चेतना को और सुदृढ़ किया।

प्रधानाध्यापिका ने दिया विद्यार्थियों को संदेश

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मीना साहू ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जीवन अनुशासन, आत्मबल और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों से नेताजी के आदर्शों को अपनाते हुए लक्ष्य के प्रति निडर और कर्मठ बनने का आह्वान किया।

विद्यालय में सत्र 2026 27 के लिए नामांकन की प्रक्रिया जारी

झारखंड शिक्षा परियोजना गुमला से बीपीओ दिलदार सिंह ने बताया कि यह आवासीय विद्यालय अनाथ, एकल अभिभावक, आदिम जनजाति, नक्सल प्रभावित, ड्रापआउट एवं अभिवंचित वर्ग के विशेष बालकों के लिए झारखंड शिक्षा परियोजना गुमला के द्वारा संचालित है तथा वर्ष 2026 27 में नामांकन की प्रक्रिया जारी है । पूरे जिले से कक्षा 3 से 9 तक के रिक्त सीट पर उपरोक्त श्रेणी के बालकों के नामांकन के लिए विद्यालय से संपर्क किया जा सकता है ।

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

बसंत पंचमी के अवसर पर डुमरी प्रखण्ड अंतर्गत अकासी में सरना धर्म आध्यात्मिक महासमागम (राजकीय समारोह) का भव्य आयोजन

0

गुमला : – गुमला जिला में बसंत पंचमी के पावन अवसर पर ग्राम अकासी, प्रखण्ड डुमरी, अंतर्गत स्थित पवित्र सिरसी-ता-नाला (ककड़ो लाता) सरना स्थल पर सरना धर्म आध्यात्मिक महासमागम (राजकीय समारोह) का भव्य, श्रद्धामय एवं गरिमामयी आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम का आयोजन पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखण्ड सरकार के तत्वावधान में जिला प्रशासन, गुमला के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में झारखण्ड सरकार के मंत्री चमरा लिंडा, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग (अल्पसंख्यक कल्याण को छोड़कर) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया, जिसके उपरांत सामूहिक पूजा-अर्चना, धार्मिक अनुष्ठान तथा भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में सिसई विधानसभा क्षेत्र के विधायक जिग्गा सुसारन होरो एवं खूंटी विधानसभा क्षेत्र के विधायक राम सूर्य मुंडा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त मंच पर उपायुक्त गुमला प्रेरणा दीक्षित, पुलिस अधीक्षक गुमला हारिश बिन ज़मां, उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महतो, अंतरराष्ट्रीय सरना धर्म गुरु चित्तरंजन उरांव, सहित जिले एवं राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आए पहान बाबा, धर्मगुरु, सामाजिक प्रतिनिधि एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।
यह महासमागम सरना धर्म की आध्यात्मिक चेतना, सांस्कृतिक परंपराओं एवं सामाजिक मूल्यों के संरक्षण एवं संवर्द्धन के उद्देश्य से आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन सम्मिलित हुए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री चमरा लिंडा ने कहा कि सरना धर्म केवल पूजा-पद्धति नहीं, बल्कि प्रकृति आधारित जीवन दर्शन है, जो मानव को नैतिकता, अनुशासन एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का मार्ग दिखाता है। उन्होंने कहा कि सरना समाज के पास लिखित धर्मग्रंथ नहीं हैं, किंतु कथा, गीत, परंपरा, पूजा-पाठ एवं कहावतें ही हमारे धर्म का सबसे बड़ा आधार हैं, जिनके माध्यम से पीढ़ी दर पीढ़ी धर्म और संस्कृति का ज्ञान मिलता रहा है।
उन्होंने कहा कि सिरसी-ता-नाला सरना स्थल को सृष्टि की उत्पत्ति से जोड़ा जाता है, इसी कारण यह स्थल आदिवासी समाज के लिए अत्यंत पवित्र एवं आस्था का केंद्र है। उन्होंने धर्मेश कंडों के पवित्र जल को घर ले जाकर धर्म और संस्कारों को आत्मसात करने की अपील की।
मंत्री ने समाज में व्याप्त नशाखोरी एवं डायन प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि नशा समाज को कमजोर करता है और धार्मिक मूल्यों से दूर ले जाता है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि धर्म, नैतिकता और सामाजिक शुद्धता एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं, तथा इनके बिना समाज का समुचित विकास संभव नहीं है।
उन्होंने सरना धर्म को विधिवत पहचान दिलाने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि आगामी जनगणना से पूर्व आदिवासी समाज को अपनी धार्मिक पहचान के लिए जागरूक और संगठित होना होगा। साथ ही उन्होंने जल, जंगल और जमीन की रक्षा,सिरसी-ता-नाला (ककड़ो लाता) पवित्र स्थल के संरक्षण, सीमांकन (बाउंड्री) तथा आपसी समन्वय से भूमि विवादों के समाधान की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि जब तक प्रकृति सुरक्षित रहेगी, तभी मानव जीवन सुरक्षित रहेगा यही सरना धर्म का मूल संदेश है।

विधायक राम सूर्य मुंडा ने कहा कि यह सरना स्थल वर्षों से श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र रहा है, जहां दूर-दराज से श्रद्धालु पूजा-अर्चना हेतु आते हैं। उन्होंने धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ सांस्कृतिक नृत्य एवं गीतों के आयोजन को भी समाज के लिए आवश्यक बताया।

विधायक जिग्गा सुसारन होरो ने अपने संबोधन में कहा कि आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति एवं परंपराएं पूर्वजों की अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने कहा कि पर्व-त्योहार, पूजा-पाठ एवं नृत्य-संगीत समाज को एकजुट रखते हैं। उन्होंने शिक्षा के महत्व पर बल देते हुए युवाओं से पढ़ाई-लिखाई के साथ आगे बढ़ने तथा अपने धर्म और संस्कृति को सशक्त बनाने का आह्वान किया।

उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने अपने संबोधन में कहा कि सरना धर्म मानव एवं प्रकृति के सह-अस्तित्व का सशक्त उदाहरण है। उन्होंने उरांव संस्कृति की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह संस्कृति पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण एवं सामाजिक संतुलन का संदेश देती है। उन्होंने विशेष रूप से माताओं से बच्चों की शिक्षा के प्रति सजग रहने की अपील करते हुए कहा कि शिक्षित समाज ही अपने धर्म, भाषा और संस्कृति की बेहतर रक्षा कर सकता है। उन्होंने आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन भाषा, संस्कृति एवं सांस्कृतिक पहचान के संरक्षण हेतु सदैव समाज के साथ खड़ा रहेगा।

कार्यक्रम शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं श्रद्धामय वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम स्थल पर अपर समाहर्ता गुमला, अनुमंडल पदाधिकारी चैनपुर , जिला खेल पदाधिकारी , जिला नज़ारत उप समाहर्ता सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी गुमला, प्रखंड विकास पदाधिकारी डुमरी सहित अन्य सम्बंधित पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहें।

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

यूनियन क्लब एंड लाइब्रेरी के केशब हॉल में मना नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती

0

गुंजा नेताजी का प्रिया गीत “कदम कदम बढ़ाए जा, खुशी के गीत गाए जा…”

जय हिंद, भारत माता की जय और वंदे मातरम के लगे नारे

भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बस की जयंती के अवसर पर 23 जनवरी को बेंगॉली एसोसिएशन हजारीबाग तथा यूनियन क्लब एंड लाइब्रेरी के संयुक्त तत्वावधान में यूनियन क्लब एंड लाइब्रेरी के ऐतिहासिक केशब हाल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर बेंगॉली एसोसिएशन के सचिव सोमनाथ कुनार, यूनियन क्लब एंड लाइब्रेरी के पूजा समिति के सचिव रजत नाग तथा सदस्य हिमांशु भट्टाचार्य ने संयुक्त रूप से नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके बाद श्री ध्रुव चक्रवर्ती, उज्जवल आयकत, आशीष चक्रवर्ती, कीरीटी राय, सुजित भट्टाचार्य, अरबिंदो चौधरी, शुभेंदु टैगोर, तिलोक राय, सुहास सर्वाधिकारी, डॉ दीपक कुंडू, गोपाल मल्लिक, सुबल विश्वास, प्रसेनजीत घोष, शुभ्रिंदु गुहा, इंद्रनील सरकार, अनिल आयकत, प्रसन्ना चंद्र, अमित राय, जयंतो बनर्जी, तपन सरकार, रमानाथ दास गोस्वामी, अनूप कुमार पांजा तथा अजय रुद्र ने चित्र पर पुष्पार्पण किया।

यूनियन क्लब एंड लाइब्रेरी तथा बेंगली एसोसिएशन के उपसभापति श्री विकास चौधरी तथा श्रीमती रूपा चटर्जी एवं बेंगॉली एसोसिएशन के उपाध्यक्ष श्री सुतानु राय तथा श्री चिन्मय सरकार ने पुष्प अर्पण द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की।

संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव के तकनीकी सलाहकार, हजारीबाग के, श्री अमिताभ मुखर्जी, अन्नदा उच्च विद्यालय के प्रधानाचार्य दशरथ महतो तथा पूर्व वार्ड पार्षद निवेदिता राय ने विशेष रूप से कार्यक्रम को सुशोभित किया।

इस अवसर पर मधुच्छंदा मुखर्जी के नेतृत्व में नेताजी का प्रिया गीत “कदम कदम बढ़ाए जा” खुशी के गीत गाए जा… ” को सभी लोगों ने जोश और उत्साह के साथ गाया। जय हिंद, भारत माता की जय, और वंदे मातरम के गूंजाएमां नारों ने स्वतंत्रता के उस स्वर्णिम अध्याय को पुनर्जीवित किया।

मौके पर महिलाओं में बर्षा दे, दोला गुहा, सुपर्णा सरकार, सोनाली भट्टाचार्य, संपा कुनार, तनुश्री सर्वाधिकारी, अर्पित टैगोर, मीरा सेन, तापसी दास, भगवती गांगुली, सरिता बारला, मैत्रेई चौधरी, अनिमा कुंडू, मैत्रेई कुंडू, रूमी, जयश्री मल्लिक, मौसमी बनर्जी, स्नेहा सरकार, संध्या बनर्जी स्निग्धा सरकार एवं अन्य उपस्थित हुए।

News – Vijay Chaudhary 

राम भक्तों के लिए

विनोबा भावे विश्वविद्यालय का कुलसचिव बनी डॉ प्रणिता

0

लोकभवन सचिवालय रांची के पत्र के आलोक में रसायनशास्त्र विभाग की प्राध्यापिका डॉ प्रणिता को विनोबा भावे विश्वविद्यालय का कुलसचिव नियुक्त किया गया है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो चंद्र भूषण शर्मा ने डॉ प्रणिता को बधाई और शुभकामना दी है।

डॉ प्रणिता 2008 में जीपीएससी की अनुशंसा पर विश्वविद्यालय में प्राध्यापक पद पर नियुक्त हुई थी। उनकी छवि एक सख्त प्रशासक की है और टास्क मास्टर है।

डॉ प्रणिता एक समृद्ध शैक्षणिक विरासत के उत्तराधिकारी है। उनके पिता स्वर्गीय प्रो राम यतन प्रसाद रसायन शास्त्र के ख्याति प्राप्त प्राध्यापक थे और उन्होंने उस समय विद्यार्थियों के लिए पुस्तक लिखी जिस समय पुस्तकों का घोर अभाव था। बाद में कुलपति और प्रतिकूलपति के रूप में अलग-अलग विश्वविद्यालय में अपनी सेवाएं भी दी थी।

गुरुवार को उन्होंने कुलसचिव के रूप में अपना कार्य भी प्रारंभ कर दिया। विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों ने उन्हें बधाइयां भी दी।

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium