13.3 C
Ranchi
Wednesday, November 18, 2026
Advertisement
Home Blog Page 198

अवैध बालू उत्खनन व भण्डारण पर बड़ी कार्रवाई, 30 हजार घनफीट बालू जब्त

0

गुमला :- गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर, जिले में अवैध खनन, भण्डारण एवं परिवहन पर प्रभावी रोकथाम के उद्देश्य से दिनांक 22.01.2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे सिसई थाना अंतर्गत मौजा सुपाली में जिला खनन पदाधिकारी, गुमला एवं खान निरीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण एवं छापामारी की गई।
छापामारी के क्रम में कोयल नदी से अवैध रूप से बालू उत्खनन कर भण्डारण किए जाने का मामला सामने आया। मौजा सुपाली पतराडांड़ स्थित प्राथमिक विद्यालय के पीछे लगभग 18,000 घनफीट तथा उससे लगभग 300 मीटर आगे कोयल नदी के समीप लगभग 12,000 घनफीट, कुल 30,000 घनफीट अवैध बालू उत्खनन कर भण्डारित पाया गया।
जांच में यह पाया गया कि उक्त अवैध बालू उत्खनन एवं भण्डारण निम्नलिखित व्यक्तियों द्वारा किया जा रहा था—
प्रेम साहु, पिता– प्रयाग साहु, निवासी– भागफेनी रापुटोली, थाना– सिसई, गुमला
सुधीर साहु, पिता– स्व. बाबूलाल साहु, निवासी– नागफेनी, थाना– सिसई, गुमला
जगन उरांव, पिता– स्व. गीमे उरांव, निवासी– नागफेनी, थाना– सिसई, गुमला
सुभाष गिंज, पिता– सुशील गिंज, निवासी– सुपाली नागफेनी, थाना– सिसई, गुमला
यह भी उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी प्रेम साहु, सुधीर साहु एवं जगन उरांव के विरुद्ध अवैध बालू से संबंधित मामलों में प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है। जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि उक्त स्थल पर कोई वैध खनन पट्टा अथवा भण्डारण अनुज्ञप्ति नहीं है, जो कि पूर्णतः अवैध है।
अवैध रूप से उत्खनित एवं भण्डारित बालू को झारखण्ड लघु खनिज समनुदान नियमावली–2004 (यथासंशोधित) के नियम 54A के अंतर्गत जब्त किया गया। जब्त बालू का निष्पादन उपायुक्त, गुमला के स्तर से नीलामी के माध्यम से किया जाएगा। सुरक्षित अभिरक्षा हेतु जब्त बालू को ग्राम प्रधान, नागफेनी, विरिया पहान को जिम्मानामा पर सौंपा गया है।
इस प्रकार की अवैध गतिविधियों से सरकारी राजस्व की चोरी एवं राष्ट्रीय संपत्ति का क्षरण होता है। बिना पट्टा या अनुज्ञप्ति के खनिज का उत्खनन, भण्डारण एवं परिवहन खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 4 एवं 21, झारखण्ड लघु खनिज समनुदान नियमावली–2004 तथा ( The Jharkhand Minerals (Prevention of Illegal Mining, Transportation and Storage) Rules–2017 के अंतर्गत दंडनीय अपराध है।
अतः उपरोक्त अवैध बालू उत्खनन एवं भण्डारण में संलिप्त सभी व्यक्तियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

सीखने, साझा करने और रचनात्मक समुदायों के साथ सहयोग हेतु पदयात्रा

0

गुमला : – गुमला परिषद में प्रोफेसर अनिल गुप्ता ने एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर बताया की
हनी बी नेटवर्क पिछले 35 वर्षों से भारत सहित विश्व के विभिन्न देशों में जमीनी नवाचारों और उत्कृष्ट पारंपरिक ज्ञान की खोज, प्रसार, संवर्धन तथा समर्थन करता आ रहा है। जमीनी समुदायों से गहरा और आत्मीय संबंध बनाने के उद्देश्य से लगभग 25 वर्ष पूर्व, नेटवर्क के स्वयंसेवकों, सृष्टि (SRISTI) और ज्ञान (GIAN) के साथ मिलकर देशभर में शोधयात्रा की परंपरा आरंभ की गई। इस यात्रा का उद्देश्य था—जमीनी स्तर से सीखना, पहले से संकलित ज्ञान व रचनात्मकता को साझा करना, तथा रचनात्मक समुदायों और व्यक्तियों को उनके द्वार पर सम्मानित करना।
इस पूरी गतिविधि का समन्वय सृष्टि द्वारा किया जाता है, जिसमें अनेक स्वयंसेवक, सहयोगी संस्थाएँ और ज्ञान का सहयोग रहता है। प्रारंभिक वर्षों में एन.आई.एफ (NIF) ने भी कुछ यात्राओं में भाग लिया और सहयोग प्रदान किया।
ग्रीष्म ऋतु में हम गरम क्षेत्रों में तथा शीत ऋतु में ठंडे क्षेत्रों में पैदल चलते हैं। समुदायों से जुड़ने की यह प्रक्रिया—जिसमें स्वैच्छिक कष्ट का भी अनुभव होता है—ज्ञानसम्पन्न किंतु आर्थिक रूप से वंचित लोगों के प्रति संवेदना (सम्वेदना) विकसित करने के लिए अत्यंत आवश्यक मानी जाती है। आरंभ में केवल कुछ कर्मचारी और स्वयंसेवक 10 दिनों में लगभग 250 किलोमीटर पैदल चलते थे। वर्तमान में, भौगोलिक कठिनाइयों के अनुसार, हम एक सप्ताह में लगभग 100–120 किलोमीटर की पदयात्रा करते हैं।
पूर्व की शोधयात्राओं की रिपोर्टें यहाँ उपलब्ध हैं https://www.sristi.org/shodhyatra/

शोधयात्रा के दौरान हम अनेक लक्ष्यों को साधने का प्रयास करते हैं। यह आवश्यक नहीं कि हर यात्रा में सभी लक्ष्य पूर्ण रूप से प्राप्त हों। बहुत कुछ पूर्व तैयारी, साझेदार संस्थाओं/व्यक्तियों के सहयोग, स्थानीय एवं बाहरी युवाओं की स्वैच्छिक भागीदारी, तथा पदयात्रा के दौरान हुए संवादों की प्रकृति पर निर्भर करता है।

यह प्रेस कॉन्फ्रेंस पद्मश्री प्रोफेसर अनिल गुप्ता की ने शोधयात्रा में हम प्रयोगधर्मी लोगो को किस तरह जोड़ सकते हैं, इस पर उन्होंने बताया कि

हमारा मुख्य उद्देश्य

जमीनी नवप्रवर्तकों, उत्कृष्ट पारंपरिक ज्ञान धारकों, तथा बिना बाहरी सहायता के स्थानीय समस्याएँ सुलझाने वाले महिला समूहों,व्यक्तियों को पहचान देना और सम्मानित करना।

सामुदायिक साझा संसाधन संस्थाओं का दस्तावेजीकरण करना, जो प्राकृतिक संसाधनों के सतत प्रबंधन में सहायक हैं।
कृषि, गैर-कृषि गतिविधियों, पशुपालन और मानव कल्याण के क्षेत्रों में स्थानीय समाधानों और चुनौतियों की पहचान करना तथा अन्य समुदायों द्वारा विकसित समाधानों के पूर्व डेटाबेस को साझा करना।

बच्चों के लिए नए विचारों की प्रतियोगिता तथा महिलाओं के लिए पारंपरिक व्यंजन,खाद्य निर्माण की प्रतियोगिता का आयोजन करना।

शतायु (100 वर्ष या अधिक आयु) दादा-दादियों और नाना-नानियों से आशीर्वाद प्राप्त करना, ताकि पिछले 100 वर्षों का ज्ञान आने वाले 100 वर्षों तक सुरक्षित रूप से आगे बढ़े।

रचनात्मक शिक्षकों, कारीगरों, कृषि एवं अन्य जैव-विविधता के संरक्षकों, तथा उनसे जुड़े ज्ञान-तंत्रों को पहचान और सम्मान देना।

शोधयात्रा के दौरान हम चार गुरुओं से सीखने का प्रयास करते हैं

1) अंतरात्मा से
2) सहयात्रियों/साथियों के बीच
3) प्रकृति
4) स्थानीय रचनात्मक जनसमुदाय का और प्रयोगधर्मी लोग
यह चार गुरु से सीखने की यात्रा है।
कौन किससे कितना सीखता है, यह मापना कठिन है; किंतु रात्रि बैठकों में हम इन गुरुओं से प्राप्त सीख को साझा करते हैं। समुदायों के साथ संवाद हमें जलवायु परिवर्तन सहित विभिन्न सामाजिक-आर्थिक दबावों के बीच उनके संघर्ष, अनुकूलन और जीवटता की रणनीतियाँ समझने में सहायता करता है।
यह शोधयात्रा केवल एक पदयात्रा नहीं, बल्कि ज्ञान, करुणा और सहयोग के माध्यम से सतत भविष्य की ओर बढ़ने का साझा प्रयास हैं l

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

नगर परिषद आम निर्वाचन–2026 के सफल आयोजन हेतु गुमला अनुमंडल में मास्टर प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण संपन्न

0

गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय में राज्य निर्वाचन आयोग, झारखंड, रांची तथा जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, गुमला के निर्देशानुसार आगामी नगर परिषद आम निर्वाचन–2026 के सफल एवं सुचारु संचालन हेतु आज अनुमंडल कार्यालय, गुमला में मास्टर प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत कुल 10 मास्टर प्रशिक्षकों को मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु प्रशिक्षित किया गया। इस दौरान प्रशिक्षकों को मतदान केंद्र पर पहुंचने से लेकर मतदान प्रक्रिया के समापन तक की सभी आवश्यक प्रक्रियाओं एवं दायित्वों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण सत्र के दौरान निर्वाचन से संबंधित नियमों, प्रक्रियाओं एवं दायित्वों पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया, ताकि मतदान प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराई जा सके।
प्रशिक्षण स्थल पर अपर समाहर्ता, गुमला, अनुमंडल पदाधिकारी, गुमला, उप समाहर्ता भूमि सुधार (DCLR), गुमला, जिला योजना पदाधिकारी (DPO), गुमला, जिला कृषि अभियंता सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत गुमला के कारीगर पंचू तुरी को दिल्ली हाट में मिला स्टॉल

0

गुमला : – गुमला जिले के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के पारंपरिक कारीगरों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन, गुमला द्वारा की जा रही सतत पहल अब राष्ट्रीय स्तर पर परिणाम देने लगी है। उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के मार्गदर्शन में किए गए प्रयासों के फलस्वरूप पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत गुमला जिले के कारीगर पंचू तुरी (आलोक तुरी) को दिल्ली हाट में स्टॉल आवंटित किया गया है, जहाँ वे अपने हस्तनिर्मित उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व जिला प्रशासन, गुमला, मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्योग विकास बोर्ड तथा NEEDS संस्था के बीच कारीगरों के कौशल विकास, पैकेजिंग एवं विपणन को सुदृढ़ करने हेतु समझौता ज्ञापन (MOU) किया गया था। इस साझेदारी के माध्यम से कारीगरों को प्रशिक्षण, तकनीकी सहयोग एवं बाजार से जोड़ने का कार्य किया गया, जिसका सकारात्मक परिणाम अब स्पष्ट रूप से सामने आ रहा है।
कारीगर पंचू तुरी (आलोक तुरी) न केवल स्वयं लाभान्वित हुए हैं, बल्कि वे गुमला जिले के अन्य तुरी समुदाय के कारीगरों को भी पारंपरिक शिल्प का प्रशिक्षण प्रदान कर रहे हैं, जिससे यह पहल आजीविका सृजन के साथ-साथ ज्ञान हस्तांतरण का माध्यम भी बन रही है।
यह उपलब्धि उनके जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव भी रही, क्योंकि पहली बार हवाई यात्रा कर वे दिल्ली पहुँचे, जो ग्रामीण कारीगरों के लिए बदलते अवसरों और बढ़ते आत्मविश्वास का प्रतीक है।

आने वाले समय में जिले के और भी कारीगरों को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के बाजारों से जोड़ा जाएगा, जिससे स्थानीय उद्यम को मजबूती मिलेगी और जिले की पहचान एक सशक्त कारीगर हब के रूप में स्थापित होगी।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

उर्मी चौराहा में चौक निर्माण कार्य फरवरी 2026 से प्रारंभ करने का उपायुक्त का निर्देश

0

गुमला : – गुमला बाईपास पथ स्थित उर्मी चौराहा से प्रतिदिन रांची–छत्तीसगढ़ एवं गुमला–राउरकेला मार्ग पर बड़ी संख्या में वाहनों का आवागमन होता है। बाईपास पथ के निर्माण के लगभग 10 वर्ष बाद भी चौक का निर्माण नहीं होने के कारण उक्त स्थल पर लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं।
इस संबंध में पूर्व में अनेकों बैठकों एवं 08.01.2026 को आयोजित DISHA बैठक में भी चौक निर्माण शीघ्र कराने का निर्देश दिया गया था, किंतु अब तक कार्य प्रारंभ नहीं किया गया।
उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित द्वारा कार्यपालक अभियंता, राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमण्डल (NH), गुमला को निर्देशित किया गया है कि माह फरवरी 2026 से चौक निर्माण कार्य अविलंब प्रारंभ कराते हुए उसे शीघ्र पूर्ण करना सुनिश्चित करें। साथ ही यह स्पष्ट किया गया है कि भविष्य में किसी भी प्रकार की दुर्घटना अथवा जानमाल की क्षति की जिम्मेवारी संबंधित पदाधिकारी की होगी।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

राष्ट्रीय मतदाता दिवस–2026 के उपलक्ष्य में जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में दिलाई गई मतदाता शपथ

0

गुमला :- गुमला जिला मुख्यालय में भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली से प्राप्त निर्देशों के आलोक में राष्ट्रीय मतदाता दिवस–2026 के अवसर पर गुमला जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा मतदाता शपथ ग्रहण की गई।
उल्लेखनीय है कि 25 जनवरी 2026 को रविवार होने के कारण आयोग के निर्देशानुसार 22 जनवरी 2026 को मतदाता शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस संबंध में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त गुमला द्वारा सभी संबंधित विभागाध्यक्षों को आवश्यक दिशा-निर्देश निर्गत किए गए थे, जिसके अनुपालन में जिले के समस्त कार्यालयों में शपथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को लोकतंत्र की मजबूती, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष निर्वाचन तथा निर्भीक होकर बिना किसी प्रलोभन के मताधिकार के प्रयोग के प्रति शपथ दिलाई गई।

मतदाता शपथ:
“हम, भारत के नागरिक, लोकतंत्र में आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की मर्यादा बनाए रखते हुए, निर्भीक होकर तथा किसी भी प्रकार के प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।”

जिला प्रशासन, गुमला द्वारा सभी नागरिकों से अपील की गई कि वे लोकतांत्रिक व्यवस्था को सशक्त बनाने हेतु अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

पलामू में 80 करोड़ के जब्त सांप के जहर मामले में हो गई ईडी की इंट्री, सैंपल को जांच के लिए देहरादून को भेजा गया

0

पलामू: वन्य जीव के शिकार एवं तस्करी मामले में पहली बार पलामू में ईडी की एंट्री हो गई है. करोड़ों रुपये के जब्त सांप के जहर के मामले में ईडी ने पूरे मामले में वन विभाग और पलामू टाइगर रिजर्व से विस्तृत ब्यौरा मांगा था. इसके बाद पलामू टाइगर रिजर्व की तरफ से पूरी जानकारी ईडी को उपलब्ध करा दी गई है.

नवंबर 2025 के अंतिम सप्ताह में वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो, वन विभाग एवं पलामू टाइगर रिजर्व ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए झारखंड एवं बिहार के इलाके में छापेमारी की थी. इसी छापेमारी में 1200 ग्राम सांप का जहर बरामद हुआ था और तस्करी के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था.

पलामू टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक प्रजेशकान्त जेना ने ईडी को दस्तावेज सौंपने एवं जानकारी देने की पुष्टि की है. सांप के जहर मामले का खुलासा पलामू के मेदिनीनगर वन प्रमंडल में हुआ है.

बोतल में फ्रांस का लेबल लगा हुआ था

बता दें कि वन्य जीव के शिकार एवं तस्करी मामले में पहली बार ईडी की एंट्री हुई है. बताया गया कि तस्करी में करोड़ों का कारोबार हुआ है. कहीं इन पैसे का इस्तेमाल देश विरोधी एवं अन्य दूसरी गतिविधि के लिए तो नहीं किया गया है?

इधर, वन विभाग ने सांप के जहर की जांच के लिए वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट देहरादून को सैंपल भेजा है. जिस दौरान जहर बरामद हुआ था, उस दौरान बताया गया था कि इंटरनेशनल मार्केट में जहर की कीमत करीब 80 करोड़ रुपए है. जिस बोतल में सांप के जहर को रखा गया था, उसमें फ्रांस का लेबल लगा हुआ था.

राम भक्तों के लिए

रांची व चक्रधरपुर रेल मंडल की मंडलस्तरीय सांसदों की बैठक में हुई सार्थक चर्चा

0

रांची: रांची एवं चक्रधरपुर रेल मंडल की मंडलस्तरीय सांसदों की महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को रांची में होटल रेडिसन ब्लू में संपन्न हुई। बैठक में दोनों रेल मंडलों के अंतर्गत संचालित एवं प्रस्तावित विकास योजनाओं की समीक्षा के साथ-साथ यात्री सुविधाओं के विस्तार, महिला रेल यात्रियों की सुरक्षा, स्टेशन प्रबंधन, स्वच्छता एवं क्षेत्रीय जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर सकारात्मक एवं सार्थक चर्चा की गई।

इस अवसर पर सांसदगणों एवं दक्षिण पूर्व रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने यात्री-रेलवे समन्वय को और अधिक सुदृढ़ करने पर विशेष बल दिया तथा झारखंड के रेल ढांचे को आधुनिक आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित करने पर सहमति व्यक्त की।

बैठक में राज्यसभा सांसद  डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा जी की ओर से उनके अधिकृत प्रतिनिधि अजय राय ने भाग लिया। दक्षिण पूर्व रेलवे की बैठक में झारखंड से जुड़ी प्रमुख रेल मांगें मजबूती से रखीं गईं.

दक्षिण पूर्व रेलवे द्वारा आयोजित इस उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में प्रतिनिधि अजय राय ने डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा जी की ओर से झारखंड से संबंधित सभी उल्लेखित सभी बिंदुओं एवं प्रश्नों को विस्तारपूर्वक, तथ्यात्मक एवं प्रभावी ढंग से सदन के समक्ष प्रस्तुत किया।

उन्होंने रांची सहित राज्य के विभिन्न जिलों से जुड़ी ट्रेन परिचालन व्यवस्था, नई ट्रेनों की मांग, ट्रेनों के विस्तार एवं ठहराव, यात्री सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, कोचों की गुणवत्ता, मेमू शेड, स्टेशन प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण तथा साफ-सफाई व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण विषयों को प्रमुखता से उठाया।

प्रतिनिधि अजय राय ने कहा कि डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा जी के नेतृत्व में यह निरंतर प्रयास किया जा रहा है कि झारखंड के यात्रियों को आधुनिक, सुरक्षित, सुलभ एवं समयबद्ध रेल सेवाएं उपलब्ध हों।

बैठक में विशेष रूप से वंदे भारत एवं अमृत भारत ट्रेनों के परिचालन, लंबी दूरी की ट्रेनों के विस्तार, महत्वपूर्ण स्टेशनों पर ठहराव, रांची रेलवे स्टेशन पर प्रशासनिक सुदृढ़ीकरण, एलएचबी कोच में परिवर्तन, मेमू सेवाओं के विस्तार तथा ऑन-बोर्ड हाउसकीपिंग स्टाफ (OBHS) की कार्यप्रणाली जैसे विषयों पर गंभीरता से चर्चा हुई।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सभी प्रश्न सीधे तौर पर जनहित, यात्री सुविधा, क्षेत्रीय विकास एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े हैं, जिन पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय आवश्यक है। साथ ही उन्होंने रेलवे अधिकारियों से आग्रह किया कि जिन मांगों पर पूर्व में पत्राचार एवं प्रस्ताव भेजे जा चुके हैं, उन पर समयबद्ध एवं व्यावहारिक निर्णय लिया जाए।

रेल अधिकारियों ने सभी बिंदुओं पर विचार का आश्वासन दिया

बैठक में उपस्थित दक्षिण पूर्व रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुना, कई मांगों पर प्रगति की जानकारी साझा की तथा शेष विषयों पर नियमानुसार विचार करने का आश्वासन दिया।

अंत में अजय राय ने कहा कि राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा जी आगे भी संसद एवं रेलवे से जुड़े सभी मंचों पर झारखंड के रेल हितों को पूरी मजबूती के साथ उठाते रहेंगे, ताकि राज्य के आम यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित एवं सुविधाजनक रेल सेवाएं प्राप्त हो सकें।

बैठक में प्रमुख रूप से रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, सांसद विद्युत बरन महतो, कालीचरण सिंह, ज्योतिर्मय महतो, श्रीमती ममता मोहंता, श्रीमती जोबा मांझी, सुखदेव भगत, श्रीमती महुआ माजी, दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा सहित कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

झारखंड की रेल सुविधाओं, यात्री हितों एवं विकास योजनाओं पर हुई सार्थक चर्चा

रांची: रांची एवं चक्रधरपुर रेल मंडल की मंडलस्तरीय सांसदों की महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को रांची में होटल रेडिसन ब्लू में संपन्न हुई। बैठक में दोनों रेल मंडलों के अंतर्गत संचालित एवं प्रस्तावित विकास योजनाओं की समीक्षा के साथ-साथ यात्री सुविधाओं के विस्तार, महिला रेल यात्रियों की सुरक्षा, स्टेशन प्रबंधन, स्वच्छता एवं क्षेत्रीय जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर सकारात्मक एवं सार्थक चर्चा की गई।

इस अवसर पर सांसदगणों एवं दक्षिण पूर्व रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने यात्री-रेलवे समन्वय को और अधिक सुदृढ़ करने पर विशेष बल दिया तथा झारखंड के रेल ढांचे को आधुनिक आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित करने पर सहमति व्यक्त की।

बैठक में राज्यसभा सांसद  डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा जी की ओर से उनके अधिकृत प्रतिनिधि अजय राय ने भाग लिया। दक्षिण पूर्व रेलवे की बैठक में झारखंड से जुड़ी प्रमुख रेल मांगें मजबूती से रखीं गईं.

दक्षिण पूर्व रेलवे द्वारा आयोजित इस उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में प्रतिनिधि अजय राय ने डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा जी की ओर से झारखंड से संबंधित सभी उल्लेखित सभी बिंदुओं एवं प्रश्नों को विस्तारपूर्वक, तथ्यात्मक एवं प्रभावी ढंग से सदन के समक्ष प्रस्तुत किया।

उन्होंने रांची सहित राज्य के विभिन्न जिलों से जुड़ी ट्रेन परिचालन व्यवस्था, नई ट्रेनों की मांग, ट्रेनों के विस्तार एवं ठहराव, यात्री सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, कोचों की गुणवत्ता, मेमू शेड, स्टेशन प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण तथा साफ-सफाई व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण विषयों को प्रमुखता से उठाया।

प्रतिनिधि अजय राय ने कहा कि डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा जी के नेतृत्व में यह निरंतर प्रयास किया जा रहा है कि झारखंड के यात्रियों को आधुनिक, सुरक्षित, सुलभ एवं समयबद्ध रेल सेवाएं उपलब्ध हों।

बैठक में विशेष रूप से वंदे भारत एवं अमृत भारत ट्रेनों के परिचालन, लंबी दूरी की ट्रेनों के विस्तार, महत्वपूर्ण स्टेशनों पर ठहराव, रांची रेलवे स्टेशन पर प्रशासनिक सुदृढ़ीकरण, एलएचबी कोच में परिवर्तन, मेमू सेवाओं के विस्तार तथा ऑन-बोर्ड हाउसकीपिंग स्टाफ (OBHS) की कार्यप्रणाली जैसे विषयों पर गंभीरता से चर्चा हुई।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सभी प्रश्न सीधे तौर पर जनहित, यात्री सुविधा, क्षेत्रीय विकास एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े हैं, जिन पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय आवश्यक है। साथ ही उन्होंने रेलवे अधिकारियों से आग्रह किया कि जिन मांगों पर पूर्व में पत्राचार एवं प्रस्ताव भेजे जा चुके हैं, उन पर समयबद्ध एवं व्यावहारिक निर्णय लिया जाए।

बैठक में उपस्थित दक्षिण पूर्व रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुना, कई मांगों पर प्रगति की जानकारी साझा की तथा शेष विषयों पर नियमानुसार विचार करने का आश्वासन दिया।

अंत में अजय राय ने कहा कि राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा जी आगे भी संसद एवं रेलवे से जुड़े सभी मंचों पर झारखंड के रेल हितों को पूरी मजबूती के साथ उठाते रहेंगे, ताकि राज्य के आम यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित एवं सुविधाजनक रेल सेवाएं प्राप्त हो सकें।

बैठक में ये लोग थे उपस्थित

बैठक में प्रमुख रूप से रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, सांसद विद्युत बरन महतो, कालीचरण सिंह, ज्योतिर्मय महतो, श्रीमती ममता मोहंता, श्रीमती जोबा मांझी, सुखदेव भगत, श्रीमती महुआ माजी, दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा सहित कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

राम भक्तों के लिए

नवनियुक्त अंचल निरीक्षक-सह-कानूनगो के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ

0

गुमला : – गुमला जिला में झारखण्ड सरकार के राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के निर्देशानुसार गुमला जिले में नवनियुक्त अंचल निरीक्षक-सह-कानूनगो को कार्य की बेहतर समझ देने के उद्देश्य से छः दिवसीय प्रशिक्षण एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है।
इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य नवपदस्थापित अंचल निरीक्षकों को राजस्व कार्यालयों की कार्यप्रणाली, भूमि से संबंधित कार्य, फाइल निस्तारण प्रक्रिया तथा आम जनता से जुड़े मामलों के त्वरित और पारदर्शी निष्पादन की जानकारी देना है, ताकि नागरिकों को समय पर एवं सही सेवा मिल सके।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम समाहरणालय, गुमला स्थित न्यायालय कक्ष में आयोजित किया जा रहा है।
गुमला जिले के विभिन्न अंचलों में हाल ही में 08 नए अंचल निरीक्षक-सह-कानूनगो की नियुक्ति की गई है, जिनमें से 04 अधिकारियों ने योगदान दे दिया है और उनका प्रशिक्षण वर्तमान में चल रहा है।
प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को भूमि अभिलेख, दाखिल-खारिज, सीमांकन, निबंधन से संबंधित कार्यों तथा जनसमस्याओं के समाधान से जुड़े विषयों पर व्यावहारिक जानकारी दी जा रही है।
जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद सभी अंचल निरीक्षक अपने-अपने क्षेत्र में तेज, पारदर्शी और जनहितकारी सेवाएं प्रदान करें, जिससे आम नागरिकों को राजस्व संबंधी कार्यों में सुविधा मिल सके।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

चैनपुर अनुमंडल में बाल विवाह व सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ सशक्त पहल, अनुमंडल स्तरीय कार्यशाला आयोजित

0

बाल विवाह मुक्त झारखण्ड अभियान व सामाजिक कुरीति निवारण योजना को लेकर एकदिवसीय प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला

गुमला : – गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर, जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आज दिनांक 21 जनवरी 2026 को चैनपुर अनुमंडल में सामाजिक कुरीति निवारण योजना एवं “बाल विवाह मुक्त झारखण्ड” अभियान के तहत अनुमंडल स्तरीय एकदिवसीय प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला का आयोजन किया गया।

इस कार्यशाला में चैनपुर अनुमंडल अंतर्गत सभी प्रखंडों से आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका, सहिया, पंचायत सचिव, मुखिया, महिला पर्यवेक्षक (लेडी सुपरवाइजर), सीडीपीओ, बीडीओ, अंचलाधिकारी, ब्लॉक परियोजना पदाधिकारी – शिक्षा विभाग, ब्लॉक परियोजना पदाधिकारी – JSLPS, उप प्रमुख, चैनपुर, स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाएं सहित बड़ी संख्या में विभागीय पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, ए वी ए – नीति आयोग फेलो, गुमला एवं समुदाय प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर समाहर्ता, गुमला द्वारा की गई। कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी, चैनपुर, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, गुमला, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी (ACMO), गुमला, प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-सीडीपीओ, चैनपुर, अंचलाधिकारी, चैनपुर एवं निदेशालय, समाज कल्याण विभाग (JWDS) से लेडी सुपरवाइजर की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ की गई, जिसके पश्चात सभी अतिथियों एवं अधिकारियों का स्वागत किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, गुमला ने कार्यशाला के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन बाल विवाह, डायन प्रथा एवं अन्य सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन हेतु निरंतर सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक प्रयासों के साथ-साथ समुदाय की जागरूकता एवं सभी विभागों के समन्वित प्रयास से ही सामाजिक कुरीतियों पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।

इसके पश्चात अंचलाधिकारी, चैनपुर ने अपने संबोधन में कहा कि स्थानीय स्तर पर समय पर सूचना साझा करना एवं प्रशासनिक समन्वय बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराइयों को रोकने में अत्यंत महत्वपूर्ण है।

प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-सीडीपीओ, चैनपुर ने कहा कि प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर विभागीय समन्वय के माध्यम से बाल विवाह रोकथाम हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने आंगनबाड़ी सेविकाओं, सहायिकाओं एवं सहियाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी (ACMO), गुमला ने अपने संबोधन में कहा कि बाल विवाह का प्रतिकूल प्रभाव किशोरियों के स्वास्थ्य एवं मातृ-शिशु स्वास्थ्य पर पड़ता है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग द्वारा की जा रही पहलों एवं विभागीय समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया।

अपने संबोधन में अनुमंडल पदाधिकारी, चैनपुर ने कहा कि प्रशासन एवं समुदाय के बीच बेहतर समन्वय से ही बाल विवाह एवं सामाजिक कुरीतियों पर प्रभावी नियंत्रण संभव है। उन्होंने सभी विभागों एवं जनप्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

अपने अध्यक्षीय संबोधन में अपर समाहर्ता, गुमला ने कहा कि बाल विवाह समाज के लिए एक गंभीर चुनौती है, जिसके विरुद्ध जिला प्रशासन पूर्ण प्रतिबद्धता एवं समन्वय के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने सभी अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं समुदाय प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे आपसी एकजुटता के साथ प्रशासन का सहयोग करें तथा प्राप्त जानकारी को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाएं।

कार्यक्रम के दौरान बाल विवाह एवं सामाजिक कुरीतियों पर आधारित जागरूकता फिल्म का प्रदर्शन किया गया। इसके उपरांत सभी उपस्थित प्रतिभागियों को बाल विवाह एवं डायन प्रथा के विरुद्ध शपथ दिलाई गई, जिसमें सभी ने अपने-अपने क्षेत्रों में सतत निगरानी, समय पर सूचना साझा करने एवं प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने का संकल्प लिया।

साथ ही मिशन शक्ति, राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, बाल विवाह रोकथाम एवं सामाजिक कुरीति निवारण से संबंधित प्रावधानों की जानकारी फिल्मों एवं प्रस्तुतीकरण के माध्यम से दी गई।

कार्यक्रम के पश्चात बाल विवाह, डायन प्रथा, मिशन शक्ति एवं राज्य योजनाओं पर विस्तृत सत्र एवं खुली चर्चा आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र की चुनौतियों एवं आगे की कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया गया।

कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथियों एवं मंचासीन अधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यशाला का समापन किया गया।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium