15.6 C
Ranchi
Tuesday, November 17, 2026
Advertisement
Home Blog Page 218

उप-श्रमायुक्त के आश्वासन के बाद आउटसोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल समाप्त, सेवाएं हुईं बहाल

0

बोकारो।
बोकारो जिले के विभिन्न प्रखंडों में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और अनुमंडलीय अस्पतालों में कार्यरत आउटसोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल उप-श्रमायुक्त के आश्वासन के बाद समाप्त हो गई। करीब 15 दिनों से चल रही इस हड़ताल को 24 दिसंबर को समाप्त करते हुए स्वास्थ्य कर्मियों ने पुनः अपने-अपने कार्यस्थलों पर योगदान दिया।

स्वास्थ्य कर्मी छह महीने के बकाया वेतन के भुगतान तथा ईएसआईसी और ईपीएफ का लाभ दिए जाने की मांग को लेकर आंदोलनरत थे। हड़ताल के आठवें दिन सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू) की बोकारो जिला कमेटी ने आंदोलन को समर्थन दिया, जिसके बाद संगठन लगातार बकाया भुगतान और अन्य मांगों को लेकर सक्रिय रहा।

हड़ताल के दौरान सिविल सर्जन समेत जिला स्वास्थ्य विभाग के किसी भी अधिकारी द्वारा वार्ता की पहल नहीं किए जाने से नाराज स्वास्थ्य कर्मियों ने 22 दिसंबर को सिविल सर्जन कार्यालय का घेराव किया। इसके बाद 22 दिसंबर की शाम सिविल सर्जन कार्यालय की ओर से लिखित आश्वासन दिया गया कि दो दिनों के भीतर तीन महीने का बकाया वेतन भुगतान किया जाएगा। बावजूद इसके मांगें पूरी नहीं होने के कारण हड़ताल जारी रही।

इसके पश्चात 23 दिसंबर को सीटू बोकारो जिला कमेटी के नेतृत्व में बोकारो थर्मल स्थित सहायक श्रम कार्यालय में उप-श्रमायुक्त के साथ वार्ता हुई। उप-श्रमायुक्त के आश्वासन के बाद स्वास्थ्य कर्मियों ने हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया।

सीटू बोकारो जिला महासचिव प्रदीप कुमार विश्वास ने बताया कि यदि दो दिनों के भीतर तीन महीने का बकाया वेतन और उसके तुरंत बाद शेष तीन महीने का भुगतान नहीं किया गया, तो आउटसोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मी पुनः सीटू के नेतृत्व में आंदोलन करने को विवश होंगे।

वार्ता के दौरान सीटू प्रदेश उपाध्यक्ष रामचंद्र ठाकुर, जिला संयुक्त महासचिव विजय भाई एवं राकेश कुमार, तथा स्वास्थ्य कर्मियों की ओर से चंद्रदेव दास, कुंदन कुमार, योगेश प्रसाद, तौशिक आलम, इम्तियाज सहित कई प्रतिनिधि उपस्थित थे।

News – Kahkashan Farooqi

राम भक्तों के लिए

पेसा नियमावली को कैबिनेट से मंजूरी पर पेटरवार में मंत्री योगेंद्र प्रसाद का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में उत्साह

0

पेटरवार।
बुधवार को झारखंड सरकार के माननीय पेयजल एवं स्वच्छता सह उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री श्री योगेंद्र प्रसाद का पेटरवार स्थित उनके आवासीय कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। यह स्वागत पेसा नियमावली को झारखंड कैबिनेट से स्वीकृति मिलने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने गाजे-बाजे के साथ मंत्री का जोरदार स्वागत किया और इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि पेसा नियमावली को कैबिनेट से स्वीकृति मिलना आदिवासी समाज के अधिकारों को मजबूत करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि यह फैसला चुनाव के दौरान जनता से किए गए वादों को पूरा करने का सशक्त प्रमाण है। पेसा कानून से आदिवासी समाज का सर्वांगीण विकास होगा, ग्राम स्वशासन को मजबूती मिलेगी और स्थानीय स्तर पर निर्णय लेने की प्रक्रिया सशक्त बनेगी। इससे आदिवासी बहुल क्षेत्रों में विकास को नई दिशा प्राप्त होगी।

कार्यक्रम में बोकारो जिला समिति के पदाधिकारी, पेटरवार, गोमिया और कसमार प्रखंड के पार्टी पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसके पश्चात मंत्री योगेंद्र प्रसाद का जोड़ा महुआ और पुटकाडीह गांव में भी ग्रामीणों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और पेसा नियमावली को कैबिनेट से मिली स्वीकृति पर आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया।

News – Kahkashan Farooqi

राम भक्तों के लिए

गोमिया प्रखंड में सुशासन सप्ताह के तहत कार्यशाला आयोजित, पारदर्शिता और समन्वय पर दिया गया जोर

0

गोमिया।
प्रखंड स्तरीय सुशासन सप्ताह के अंतर्गत बुधवार को गोमिया प्रखंड सभागार में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) महादेव कुमार महतो ने की। कार्यशाला में प्रखंड के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान आयोजित परिचर्चा में जनसेवक, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, कनीय अभियंता (जेई), बीपीओ सहित विभिन्न विभागों के कर्मियों ने भाग लिया और सुशासन को सशक्त बनाने को लेकर अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर अंचलाधिकारी (सीओ) आफ़ताब आलम ने कहा कि सुशासन की मजबूती के लिए पारदर्शिता, जवाबदेही और जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में समयबद्धता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया।

अध्यक्षीय संबोधन में बीडीओ महादेव कुमार महतो ने कहा कि गांव स्तर पर प्रभावी और सशक्त सुशासन स्थापित करने के लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने प्रशासन की इस प्रतिबद्धता को दोहराया कि सभी सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर और सुचारु रूप से आम जनता तक पहुंचे।

कार्यक्रम में आशिष रंजन, मनोहर दास सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यशाला का संचालन समाज कल्याण पदाधिकारी राज किशोर मिश्रा ने किया।

News – Kahkashan Farooqi 

राम भक्तों के लिए

राष्ट्रीय स्कूली फुटबॉल में झारखंड का ऐतिहासिक प्रदर्शन, एक खिताब और एक उपविजेता स्थान हासिल

0

रांची :
स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार के अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, रांची की मेजबानी में 18 से 22 दिसंबर 2025 तक आयोजित 69वीं राष्ट्रीय स्कूली फुटबॉल प्रतियोगिता (एसजीएफआई) का समापन सोमवार को बीआईटी मेसरा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स फुटबॉल मैदान में भव्य रूप से संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में झारखंड ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए अंडर-17 बालिका वर्ग में चैंपियन का खिताब जीता, जबकि अंडर-14 बालिका वर्ग में उपविजेता बनकर राज्य का नाम रोशन किया।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ. मधुकांत पाठक तथा विशिष्ट अतिथि बीआईटी मेसरा, रांची के इंचार्ज स्पोर्ट्स महेंद्र कुमार उपस्थित थे। प्रतियोगिता के सफल संचालन में अहम भूमिका निभाने वाले मैच कमिश्नर उदय मिश्रा, फरीद खान, नरेश मिस्त्री, रमेश महतो एवं सामाउद्दीन अंसारी की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों का स्वागत राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी सह आयोजन सचिव धीरसेन ए. सोरेंग ने पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर किया।

मुख्य अतिथि डॉ. मधुकांत पाठक ने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा आयोजित यह राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता अत्यंत उत्कृष्ट और अनुकरणीय रही। उन्होंने कहा कि जिस सुव्यवस्थित और उच्चस्तरीय तरीके से प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, वह देश में दुर्लभ है। खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि हार से सीखना ही एक खिलाड़ी की सबसे बड़ी ताकत होती है, क्योंकि खेल में किसी एक की हार से ही दूसरे की जीत संभव होती है।

समापन अवसर पर राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए. सोरेंग ने कहा कि 69वीं राष्ट्रीय स्कूली फुटबॉल प्रतियोगिता में देश के सभी राज्यों और इकाइयों की 100 प्रतिशत सहभागिता अपने आप में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने सभी टीमों द्वारा प्रदर्शित अनुशासन, धैर्य और खेल भावना की सराहना करते हुए आयोजन से जुड़े सभी समितियों, अधिकारियों, प्रशिक्षकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे :

अंडर-14 बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में हरियाणा ने झारखंड को ट्राई-ब्रेकर पेनल्टी शूटआउट में 5-3 से पराजित कर चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। झारखंड उपविजेता रहा, जबकि केरल ने बिहार को 3-2 से हराकर सेकंड रनर-अप स्थान प्राप्त किया। इस वर्ग में व्यक्तिगत पुरस्कारों में मैच ऑफ द टूर्नामेंट स्वर्णी कुमारी (झारखंड), वूमेन ऑफ द मैच निधि (हरियाणा) तथा बेस्ट गोलकीपर का पुरस्कार सोनी कुमारी (झारखंड) को दिया गया।

अंडर-17 बालिका वर्ग के फाइनल में झारखंड की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए केरल को 4-0 से पराजित कर चैंपियन का खिताब जीत लिया। केरल उपविजेता रहा, जबकि गुजरात ने मेघालय को 2-0 से हराकर सेकंड रनर-अप का स्थान हासिल किया। इस वर्ग में मैच ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार आयशा मिरहाना (केरल), वूमेन ऑफ द मैच का पुरस्कार दीपिका कुमारी (झारखंड) तथा बेस्ट गोलकीपर का पुरस्कार प्रीति तिग्गा (झारखंड) को प्रदान किया गया।

पूरे आयोजन को सफल बनाने में झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के खेल कोषांग के सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली सभी चैंपियन एवं उपविजेता टीमों को राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, शिक्षा सचिव उमाशंकर सिंह, परियोजना निदेशक शशि रंजन, प्रशासी पदाधिकारी सच्चिदानंद द्विवेदी तिग्गा, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन ए. सोरेंग तथा राज्य खेल कोषांग के सदस्यों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

News Desk

राम भक्तों के लिए

69वीं राष्ट्रीय स्कूली बालिका फुटबॉल : अंडर-14 वर्ग में झारखंड सेमीफाइनल में, बिहार, केरल और हरियाणा ने भी बनाई जगह

0

रांची :
स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार के अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की मेजबानी में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय स्कूली बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में रोमांच चरम पर है। प्रतियोगिता के चौथे दिन अंडर-14 वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए झारखंड की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। इसके साथ ही बिहार, केरल और हरियाणा की टीमों ने भी सेमीफाइनल में स्थान सुनिश्चित किया है।

बीआईटी मेसरा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स फुटबॉल मैदान, नवोदय विद्यालय फुटबॉल मैदान, कांके फुटबॉल मैदान और खेलगांव स्थित प्रैक्टिस मैदान में खेले गए मुकाबलों में देश के 39 राज्यों एवं इकाइयों से आई बालिका खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल भावना और प्रतिस्पर्धात्मक जज्बे का परिचय दिया। अंडर-14 एवं अंडर-17 दोनों आयु वर्गों में लीग चरण के बाद 16–16 टीमें प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं, जहां प्रत्येक मुकाबला दर्शकों के लिए बेहद रोमांचक रहा।

अंडर-14 बालिका वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में हरियाणा ने चंडीगढ़ को 3-0 से, केरल ने पंजाब को 4-1 से, मणिपुर ने उत्तर प्रदेश को 9-0 से, तमिलनाडु ने आईबीएसओ को 4-1 से, बिहार ने उत्तराखंड को 13-0 से, पश्चिम बंगाल ने छत्तीसगढ़ को 3-0 से और महाराष्ट्र ने राजस्थान को 2-0 से पराजित किया। वहीं अंतिम प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में झारखंड ने गुजरात को 7-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में झारखंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पश्चिम बंगाल को पेनाल्टी शूटआउट में 4-3 से पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। अन्य क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में हरियाणा ने मणिपुर को पेनाल्टी शूटआउट में 2-0 से, केरल ने तमिलनाडु को 2-0 से और बिहार ने महाराष्ट्र को 4-0 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

अंडर-17 बालिका वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में झारखंड ने ओडिशा को 5-0 से, हरियाणा ने नागालैंड को 4-0 से, महाराष्ट्र ने आंध्र प्रदेश को 3-0 से पराजित किया, जबकि मिजोरम ने केरल के विरुद्ध वॉकओवर दिया। इसके अलावा केवीएस ने चंडीगढ़ को 1-0 से, तमिलनाडु ने पंजाब को 3-2 से तथा गुजरात ने राजस्थान को 1-0 से हराया। अंतिम प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मणिपुर ने मेघालय को 5-4 से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। समाचार लिखे जाने तक अंडर-17 वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले जारी थे।

प्रतियोगिता के अंतर्गत आगामी दिन दोनों आयु वर्गों के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे, जिनमें झारखंड सहित देश की शीर्ष टीमों के बीच कड़े मुकाबले और उच्च स्तरीय फुटबॉल का रोमांच देखने को मिलेगा।

News Desk

राम भक्तों के लिए

आड्रे हाउस में होने वाले राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में गुमला जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे विजेता प्रतिभागी

0

गुमला :
राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2025–26 के तहत आयोजित जिला स्तरीय युवा महोत्सव के विजेता प्रतिभागियों ने 23 दिसंबर 2025 को राज्य संग्रहालय, होटवार (रांची) में आयोजित प्रमंडल स्तरीय युवा महोत्सव प्रतियोगिता में भाग लिया और विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया।

प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में गुमला जिले के प्रतिभागियों ने निम्नलिखित स्थान प्राप्त किए—
सामूहिक लोकगीत प्रतियोगिता में कार्तिक उरांव महाविद्यालय, गुमला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कविता लेखन प्रतियोगिता में अबु सुफियान, संत पात्रिक उच्च विद्यालय, गुमला ने प्रथम स्थान हासिल किया। चित्रकला प्रतियोगिता में बिलचन कुजूर, संत पात्रिक उच्च विद्यालय, गुमला ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं सामूहिक लोकनृत्य प्रतियोगिता में बी.एन. जालान महाविद्यालय, सिसई को द्वितीय स्थान मिला। भाषण प्रतियोगिता में अनिकेत कुमार यादव, संत इग्नासियुस इंटर कॉलेज, गुमला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

प्रमंडल स्तरीय युवा महोत्सव में प्रतिभागियों के साथ बी.एन. जालान महाविद्यालय, सिसई के सहायक प्राध्यापक डॉ. प्रवीण बसंती एवं कार्तिक उरांव महाविद्यालय, गुमला की सहायक प्राध्यापक सुश्री ईसाबेला होरो भी उपस्थित रहीं।

प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी आगामी 27 दिसंबर 2025 को रांची स्थित आड्रे हाउस में आयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में गुमला जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

दीक्षांत विद्यार्थियों के लिए नए जीवन की शुरुआत है : कुलपति प्रो. चंद्र भूषण शर्मा

0

हजारीबाग :
विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर चंद्र भूषण शर्मा ने कहा कि दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों के जीवन का अंतिम पड़ाव नहीं, बल्कि आगे के जीवन की एक नई शुरुआत है। अब विद्यार्थी अपने पसंद के कार्यक्षेत्र का चयन कर सकते हैं और आत्मविश्वास के साथ किसी भी चुनौती का सामना कर सकते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि विश्वविद्यालय के विद्यार्थी “विकसित भारत–2047” के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

कुलपति प्रो. शर्मा मंगलवार को विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद सभागार में आयोजित दसवें दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस समारोह के केंद्र में उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थी हैं और यह दिन उनके परिश्रम व उपलब्धियों का उत्सव है।

अपने संबोधन में कुलपति ने विश्वविद्यालय की प्रमुख उपलब्धियों की जानकारी कुलाधिपति के समक्ष रखी। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय को देश का आधुनिकतम पाठ्यक्रम इंटीग्रेटेड टीचर एजुकेशन प्रोग्राम प्राप्त हुआ है। इसके साथ ही दिशोम गुरु शिबू सोरेन पीठ की स्थापना शीघ्र की जाएगी। उपाधि प्रमाण पत्रों की ट्रैकिंग व्यवस्था लागू कर दी गई है तथा विश्वविद्यालय के कई कार्यालयी कार्य डिजिटल और ऑटोमेटेड मोड में शुरू किए जा रहे हैं।

कुलपति ने कहा कि नई शिक्षा नीति–2020 के अनुरूप पाठ्यक्रमों का नवीकरण, शिक्षकों को राष्ट्रीय स्तर की संगोष्ठियों में भेजना, पीएचडी शोध कार्य की गुणवत्ता में सुधार, लंबे समय से बंद महिला छात्रावास को पुनः प्रारंभ करना हाल की महत्वपूर्ण उपलब्धियों में शामिल है। इसके अलावा अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थियों के लिए परिसर में बने छात्रावास तथा 250 बिस्तरों वाले पुरुष छात्रावास को भी शीघ्र शुरू करने की तैयारी है।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 में विश्वविद्यालय को पीएम उषा योजना के तहत मल्टी डिसीप्लिनरी एजुकेशन एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी (MERU) के लिए बड़ी राशि अनुदान स्वरूप प्राप्त हुई है। देश के शीर्ष विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के शिक्षकों को यहां आमंत्रित किया जा रहा है। भारतीय ज्ञान परंपरा पर आधारित व्याख्यान माला प्रारंभ की गई है, वहीं अनुसूचित जाति व जनजाति विद्यार्थियों के लिए नेट/जेआरएफ कोचिंग की विशेष व्यवस्था की गई है।

कुलपति ने कहा कि संस्कृत भाषा और साहित्य से जुड़े कार्यक्रम यूसेट में शुरू किए गए हैं। विश्वविद्यालय में कला, संस्कृति और खेलकूद के विकास को गति दी जा रही है। 700 किलोवाट के सोलर प्लांट के माध्यम से ग्रीन एनर्जी के उपयोग में विश्वविद्यालय ने एक उदाहरण प्रस्तुत किया है। साथ ही वनस्पतिशास्त्र विभाग द्वारा परिसर के सभी पेड़-पौधों की जियो-टैगिंग कर उनके स्थानीय व वैज्ञानिक नाम, औषधीय और आर्थिक उपयोग का विवरण तैयार किया जा रहा है।

इस अवसर पर कुलपति प्रो. शर्मा ने विश्वविद्यालय में शिक्षकों तथा तृतीय और चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों की भारी कमी की ओर भी कुलाधिपति का ध्यान आकृष्ट कराया। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में शिक्षकों के 633 पद रिक्त हैं। वहीं तृतीय वर्गीय कर्मचारियों के 506 स्वीकृत पदों के विरुद्ध मात्र 110 तथा चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों के 387 पदों के मुकाबले केवल 109 कर्मी कार्यरत हैं। साथ ही लंबे समय से लंबित शिक्षकों की पदोन्नति के मामलों को भी शीघ्र सुलझाने की आवश्यकता बताई।

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

झारखंड के विश्वविद्यालय देश के उत्कृष्ट संस्थानों में शामिल हों : कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार

0

हजारीबाग :
झारखंड के राज्यपाल सह राज्य विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति श्री संतोष कुमार गंगवार ने कहा है कि झारखंड के विश्वविद्यालयों की गणना देश के उत्कृष्ट विश्वविद्यालयों में होनी चाहिए। इसके लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन और शोध को प्राथमिकता देना आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे “विकसित भारत–2047” के निर्माण में सक्रिय और सकारात्मक भूमिका निभाएं।

कुलाधिपति श्री गंगवार मंगलवार को विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग के स्वामी विवेकानंद सभागार में आयोजित दसवें दीक्षांत समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। अपने दीक्षांत उद्बोधन में उन्होंने कहा कि यह उपाधि समारोह विद्यार्थियों के परिश्रम, अनुशासन, धैर्य और निरंतर साधना का प्रतीक है। उन्होंने सभी उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों, गुरुजनों और विश्वविद्यालय परिवार को हार्दिक बधाई दी।

उन्होंने कहा कि दीक्षांत समारोह जहां विद्यार्थियों के जीवन के एक महत्वपूर्ण अध्याय की पूर्णता का प्रतीक है, वहीं यह एक नए अध्याय के शुभारंभ का अवसर भी है। अब तक अर्जित ज्ञान का उपयोग समाज के व्यापक हित में करना विद्यार्थियों का दायित्व है। इस अवसर पर उन्होंने भूदान यज्ञ के प्रणेता संत विनोबा भावे का स्मरण करते हुए उनके विचारों और मूल्यों को आत्मसात करने की आवश्यकता पर बल दिया।

कुलाधिपति ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल आजीविका अर्जित करना नहीं, बल्कि एक संवेदनशील, जिम्मेदार और कर्तव्यनिष्ठ नागरिक का निर्माण करना भी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विद्यार्थी आने वाले समय में “विकसित भारत–2047” के लक्ष्य को साकार करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लागू की गई नई शिक्षा नीति–2020 का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यह नीति विद्यार्थियों को अवसरों के साथ-साथ जिम्मेदारियों का भी बोध कराती है और उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए सक्षम बनाती है। उन्होंने विद्यार्थियों को संदेश दिया कि जीवन में पहचान डिग्री से नहीं, बल्कि अपने कर्म, आचरण और योगदान से बनती है।

अपने संबोधन के अंत में कुलाधिपति श्री गंगवार ने उपस्थित सभी लोगों को क्रिसमस एवं नववर्ष 2026 की शुभकामनाएं दीं।

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

जिलेभर के विद्यालयों में स्पेशल पीटीएम आयोजित, विद्यार्थियों की उपस्थिति व शैक्षणिक प्रदर्शन की हुई समीक्षा

0

गुमला :
गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश के आलोक में मंगलवार को जिले के विभिन्न विद्यालयों में स्पेशल अभिभावक–शिक्षक बैठक (पीटीएम) का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान विद्यार्थियों के शैक्षणिक प्रदर्शन, विद्यालय में उपस्थिति तथा अन्य शैक्षणिक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर सभी विद्यालयों में 100 प्रतिशत उपस्थिति, उत्कृष्ट परिणाम एवं बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को सम्मानित भी किया गया।

स्पेशल पीटीएम में मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों की बोर्ड परीक्षा तैयारी को लेकर विशेष रूप से चर्चा हुई। इसमें गृहकार्य, स्वाध्याय, दैनिक अध्ययन, अभ्यास प्रश्नों की नियमित तैयारी एवं समयबद्ध अध्ययन योजना पर अभिभावकों को आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) गुमला में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला शिक्षा पदाधिकारी कविता खलखो एवं जिला शिक्षा अधीक्षक नूर आलम खां उपस्थित रहे। वहीं डीसीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस गुमला में जिला शिक्षा अधीक्षक नूर आलम खां ने अभिभावकों से संवाद किया।

प्लस टू उच्च विद्यालय डुमरी टांगरडीह में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी गुमला तथा संत पीटर उच्च विद्यालय चैनपुर में जिला कल्याण पदाधिकारी आलोक रंजन की उपस्थिति रही। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बसिया में जिला परिवहन पदाधिकारी ज्ञानशंकर जायसवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि प्लस टू उच्च विद्यालय बसिया में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) बसिया मौजूद रहे। इसके अलावा कस्तूरबा विद्यालय डुमरी में बीडीओ डुमरी तथा कस्तूरबा विद्यालय घाघरा में जिला कल्याण पदाधिकारी ने पीटीएम में भाग लिया।

इसके अतिरिक्त उच्च विद्यालय मुरकुंडा, उर्सुलाइन कॉन्वेंट बालिका विद्यालय टॉन्गो, चैनपुर, प्लस टू उच्च विद्यालय घाघरा, कस्तूरबा विद्यालय डुमरी सहित अन्य विद्यालयों में भी स्पेशल पीटीएम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में एपीओ शुभकामना प्रसाद, बीपीओ रोज मिंज, बीपीओ ओमप्रकाश दास, दिलदार सिंह सहित संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सभी विद्यालयों में स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) के सदस्य, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

शीतकालीन अवकाश में भी जारी रहेगी बोर्ड परीक्षा की तैयारी, 10वीं–12वीं के विद्यार्थियों को दिया गया स्पेशल होमवर्क

0

गुमला :
क्रिसमस एवं नववर्ष के अवसर पर आज से विद्यालयों में शीतकालीन अवकाश शुरू हो गया है। इसी को ध्यान में रखते हुए गुमला उपायुक्त के नेतृत्व में संचालित बोर्ड एग्जाम विजय अभियान के तहत जिला स्तरीय शिक्षकों की कोर समिति ने सभी उच्च विद्यालय एवं प्लस टू स्कूलों में कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षार्थियों को विंटर हॉलिडे स्पेशल होमवर्क प्रदान किया है। साथ ही, चिन्हित कमजोर विद्यार्थियों के लिए छुट्टियों के दौरान भी विशेष तैयारी की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

उपायुक्त ने सभी अभिभावकों को संदेश देते हुए कहा है कि आगामी 3 फरवरी से झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) की कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं प्रारंभ होने वाली हैं। ऐसे में अभिभावकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों की परीक्षा तैयारी में सहयोग करें और घर पर उनके गृहकार्य, दैनिक अध्ययन, स्वाध्याय तथा मॉडल प्रश्नों के नियमित अभ्यास पर विशेष ध्यान दिलाएं।

उपायुक्त ने यह भी कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का ख्याल रखना, सकारात्मक प्रेरणा देना तथा तनाव प्रबंधन पर ध्यान देना भी आवश्यक है। यह छोटा सा प्रयास न केवल बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करेगा, बल्कि बच्चों को भविष्य में एक जिम्मेदार और बेहतर नागरिक बनने में भी मददगार साबित होगा।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium