15.6 C
Ranchi
Tuesday, November 17, 2026
Advertisement
Home Blog Page 219

राष्ट्रपति के गुमला आगमन की तैयारी तेज, गुमला–जशपुर सीमा पर अंतरराज्यीय समन्वय के साथ हवाई पट्टी व कार्यक्रम स्थल का संयुक्त निरीक्षण

0

गुमला :
आगामी 30 दिसंबर 2025 को भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित गुमला जिला आगमन को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने तैयारियाँ तेज कर दी हैं। राष्ट्रपति के गरिमामय आगमन, सुरक्षित आवागमन तथा कार्यक्रम के सुचारु संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रशासनिक, सुरक्षा और प्रोटोकॉल स्तर पर समन्वित कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में शुक्रवार को उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित एवं पुलिस अधीक्षक हरिश बिन ज़मां के नेतृत्व में जिले के वरीय प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले अंतर्गत आगडीह स्थित हवाई पट्टी का संयुक्त निरीक्षण किया। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार माननीय राष्ट्रपति का आगमन हेलीकॉप्टर के माध्यम से इसी हवाई पट्टी से गुमला जिले में होने की संभावना है। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री की संभावित सहभागिता को देखते हुए अंतरराज्यीय समन्वय और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान गुमला–जशपुर अंतरराज्यीय सीमा क्षेत्र में दोनों जिलों के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के बीच स्थल पर ही उच्चस्तरीय समन्वय बैठक आयोजित की गई। जशपुर उपायुक्त रोहित व्यास एवं पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के साथ सीमा क्षेत्र की विधि-व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन, हवाई आवागमन, रूट प्लानिंग, फोर्स डिप्लॉयमेंट, आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली तथा समग्र सुरक्षा योजना पर विस्तृत चर्चा की गई। दोनों जिलों के उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों ने यह सुनिश्चित करने पर बल दिया कि राष्ट्रपति आगमन के दौरान सीमा क्षेत्र से लेकर कार्यक्रम स्थल तक त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह प्रभावी रहे।

निरीक्षण के दौरान गुमला जिले से अपर समाहर्ता शशिंद्र कुमार बड़ाइक, निदेशक डीआरडीए विद्या भूषण, अनुमंडल पदाधिकारी गुमला राजीव नीरज, डीसीएलआर गुमला राजीव कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गुमला, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, सहायक जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी एलीना दास सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। वहीं जशपुर जिले से अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

निरीक्षण उपरांत उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने मांझाटोली स्थित प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का भी संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान विधि-व्यवस्था, सुरक्षा घेरा, पार्किंग व्यवस्था, वीवीआईपी मूवमेंट, आमजनों की सुविधा, आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता तथा लॉजिस्टिक व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को सभी तैयारियाँ समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए, जबकि पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक प्रोटोकॉल आधारित दिशा-निर्देश जारी किए।

कार्यक्रम स्थल निरीक्षण के दौरान जिला नजारत उप समाहर्ता ललन कुमार रजक, पीडी एनएचएआई सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी और कर्मी भी उपस्थित रहे।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि माननीय राष्ट्रपति के प्रस्तावित गुमला आगमन को लेकर सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं। प्रत्येक स्तर पर सतत निगरानी रखते हुए यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कार्यक्रम पूरी तरह सुरक्षित, सुव्यवस्थित और संवैधानिक गरिमा के अनुरूप संपन्न हो।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

आयुष्मान कार्ड निर्माण अभियान: गुमला जिला राज्य में तीसरे स्थान पर, 1 से 20 दिसंबर तक आयोजित हुए शिविर में 44,519 नए आयुष्मान कार्ड बने

0

गुमला :- गुमला जिले के प्रत्येक योग्य नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराने और किसी भी परिवार को इलाज के अभाव में आर्थिक संकट का सामना न करना पड़े, इस संकल्प के साथ उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर जिले में आयुष्मान कार्ड निर्माण का तीसरा चरण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। दिनांक 1 से 20 दिसंबर तक आयोजित इस 20 दिवसीय विशेष अभियान में जिला प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग एवं आपूर्ति विभाग के आपसी समन्वय से घर-घर तक स्वास्थ्य सुरक्षा पहुंचाने का प्रयास किया।
इस विशेष शिविर के अंतर्गत जिले की सभी पीडीएस दुकानों पर राशन कार्ड धारकों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया, ताकि आम नागरिकों को बार-बार भटकना न पड़े और वे अपने ही मोहल्ले में इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकें। इस 20 दिवसीय शिविर के दौरान कुल 44,519 नए आयुष्मान कार्ड बनाए गए, जिसके परिणामस्वरूप गुमला जिला राज्य स्तर पर तीसरे स्थान पर रहा। वर्तमान में जिले के लगभग 63 प्रतिशत नागरिक आयुष्मान कार्ड से आच्छादित हो चुके हैं।

उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने कहा कि आयुष्मान कार्ड केवल एक कार्ड नहीं, बल्कि जरूरत के समय परिवार के लिए एक सुरक्षा कवच है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि गंभीर बीमारी या आकस्मिक स्वास्थ्य संकट की स्थिति में किसी भी नागरिक को इलाज से वंचित न रहना पड़े। उन्होंने कहा कि जिले के शत-प्रतिशत नागरिकों तक इस योजना का लाभ पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है और इसके लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
उपायुक्त ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि जिन नागरिकों का आयुष्मान कार्ड अब तक नहीं बना है, वे अपने नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), प्रज्ञा केंद्र अथवा सदर अस्पताल पहुंचकर अवश्य अपना आयुष्मान कार्ड बनवाएं। उन्होंने बताया कि अबुआ आयुष्मान कार्ड के माध्यम से पात्र परिवारों को ₹ 15 लाख तक के निःशुल्क स्वास्थ्य उपचार की सुविधा प्राप्त होती है, जिससे गंभीर बीमारियों के इलाज में भी परिवारों को आर्थिक चिंता से मुक्ति मिलती है।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जब तक जिले के शत-प्रतिशत योग्य नागरिकों का आयुष्मान कार्ड नहीं बन जाता, तब तक ऐसे विशेष शिविर आगे भी आयोजित किए जाते रहेंगे। जिला प्रशासन का प्रयास है कि कोई भी पात्र नागरिक इस महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुरक्षा योजना से वंचित न रह जाए और हर परिवार निश्चिंत होकर स्वस्थ जीवन की ओर आगे बढ़ सके।

गौरतलब है कि आयुष्मान भारत–मुख्यमंत्री अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत प्रत्येक पात्र परिवार को प्रति वर्ष प्रति परिवार 15 लाख रुपये तक के निःशुल्क इलाज की सुविधा प्रदान की जाती है। सभी जिलेवासियों से इस महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजना के प्रति जागरूक होने एवं इसका अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

माननीय राष्ट्रपति महोदया के गुमला में प्रस्तावित दौरे को लेकर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने की जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

0

गुमला :- माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के 30 दिसंबर 2025 को प्रस्तावित गुमला जिला भ्रमण को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, गुमला प्रेरणा दीक्षित एवं पुलिस अधीक्षक हरिश बिन ज़मां की संयुक्त अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में राष्ट्रपति के दौरे से संबंधित सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, रूटलाइन, कार्यक्रम स्थल की तैयारियां, स्वागत-सत्कार, लॉजिस्टिक प्रबंधन एवं प्रोटोकॉल से जुड़े सभी बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को उनकी जिम्मेदारियां स्पष्ट रूप से सौंपते हुए निर्देश दिया कि राष्ट्रपति का दौरा पूर्णतः त्रुटिरहित, सुरक्षित एवं गरिमामय तरीके से संपन्न हो।
उपायुक्त द्वारा साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, पार्किंग, विद्युत व्यवस्था, अग्निशमन, स्वास्थ्य सुविधा, सीसीटीवी निगरानी, माइक एवं कैमरा व्यवस्था, वीवीआईपी एवं ग्रीन रूम, भोजन व्यवस्था सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की विभागवार समीक्षा की गई। उन्होंने विद्युत विभाग को निर्देश दिया कि रूटलाइन में कहीं भी खुले तार या ट्रांसफॉर्मर से संबंधित कोई समस्या न रहे। भवन प्रमंडल को हेलीपैड, आउटर बैरिकेडिंग एवं ड्रॉप गेट का कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। आवश्यकतानुसार सड़क मरम्मत एवं ट्री कटिंग के भी निर्देश दिए गए।
अग्निशमन व्यवस्था को लेकर 28 दिसंबर तक टेंट एवं फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट सुनिश्चित करने, सभी सरकारी वाहनों की फिटनेस जांच, सदर अस्पताल एवं रायडीह अस्पताल में एक-एक कक्ष चिन्हित कर एम्बुलेंस एवं मेडिकल टीम की तैनाती के निर्देश दिए गए। सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभा स्थल, सड़क एवं जत्रा स्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगाने पर विशेष जोर दिया गया।

पुलिस अधीक्षक, गुमला द्वारा आगमन रूट, मंच सुरक्षा, बैरिकेडिंग, ड्रॉप गेट, मोजो बैरिकेडिंग एवं भीड़ नियंत्रण को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने सभी संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को उच्च सतर्कता के साथ ड्यूटी निर्वहन करने का निर्देश दिया।

बैठक में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महतो, अपर समाहर्ता शशिंद्र कुमार बड़ाइक, निदेशक डीआरडीए विद्या भूषण, डीसीएलआर गुमला राजीव कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सदर राजीव नीरज, अनुमंडल पदाधिकारी चैनपुर पूर्णिमा कुमारी, अनुमंडल पदाधिकारी बसिया जयवंती देवगम, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर, चैनपुर एवं बसिया, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी ललन कुमार रजक, जिला योजना पदाधिकारी रमण कुमार, कार्यपालक अभियंता विद्युत विभाग, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल, सहायक जिला जनसंपर्क पदाधिकारी एलीना दास सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

बैठक में मुख्य कार्यक्रम के आयोजक शिवशंकर उरांव, अध्यक्ष, पंखराज साहेब कार्तिक स्वायत्तशासी विश्वविद्यालय निर्माण समिति-सह-पूर्व विधायक की भी उपस्थिति रही। उनके साथ कार्यक्रम से संबंधित प्रशासनिक, सुरक्षा एवं लॉजिस्टिक व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

अपनी भारी-भरकम कद-काठी के लिए मशहूर हुए भारतीय राजनेता – डॉ. अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)

0

भारतीय राजनीति एक ऐसा जीवंत और विशाल रंगमंच है जहां नेता का व्यक्तित्व हर कोण से परखा जाता है। यहां कद-काठी का अर्थ केवल शारीरिक वजन या भारी-भरकम बनावट तक सीमित नहीं रहता, बल्कि यह विश्वसनीयता और जनता के साथ गहरे जुड़ाव का प्रतीक बन जाता है। भारतीय लोकतंत्र की गौरवशाली परंपरा में ऐसे कई कद्द्वार नेता हुए जिनकी मजबूत शारीरिक संरचना उनके वैचारिक दृढ़ता, राजनीतिक दूरदर्शिता और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण का जीवंत उदाहरण बन गई है। ये नेता केवल अपनी भारी कद-काठी के लिए नहीं, बल्कि जनकल्याणकारी नीतियों, विकास की नई राहें प्रशस्त करने और आने वाली पीढ़ियों के लिए मजबूत नींव रखने के लिए भी जाने जाते हैं। इस सूची में नितिन गडकरी, शरद पवार, प्रकाश सिंह बादल, एच.डी. देवे गौड़ा, ओम प्रकाश चौटाला, भूपिंदर सिंह हुड्डा, अटल बिहारी वाजपेयी, अमित शाह और एम. वेंकैया नायडू जैसे बड़े व प्रभावी नाम शामिल हैं।
इस कड़ी में महाराष्ट्र की राजनीति के निर्विवाद शिखर पुरुष शरद पवार अपनी भारी-भरकम कद-काठी और अप्रतिम राजनीतिक सूझबूझ के लिए सदैव चर्चित रहे हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के संस्थापक पवार साहब ने सहकारिता आंदोलन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाकर लाखों किसानों और ग्रामीणों की जिंदगी बदली। उनकी जोशीली शैली, मजबूत उपस्थिति और जनता से सीधा संवाद उन्हें राष्ट्रीय राजनीति का अटल स्तंभ बनाता है। वहीं केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी भारतीय राजनीति के उन दुर्लभ दिग्गजों में शुमार हैं जिनकी भारी-भरकम कद-काठी उनके अटूट संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व को प्रदर्शित करती है। गडकरी ने इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में ऐसी अभूतपूर्व क्रांति ला दी है कि आज भारत विश्व के सबसे विस्तृत और आधुनिक हाईवे नेटवर्क वाले देशों की श्रेणी में आता है। उनकी गंभीर आवाज और मंच पर दमदार उपस्थिति एक अनुभवी, विश्वसनीय और कर्मठ नेता की छवि प्रस्तुत करती है। बायोफ्यूल, इलेक्ट्रिक व्हीकल और वैकल्पिक ऊर्जा पर उनका जोर भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मील का पत्थर है।
पंजाब की राजनीति के पितामह प्रकाश सिंह बादल की भारी-भरकम कद-काठी और स्थिर व्यक्तित्व ने उन्हें राज्य का सबसे प्रिय नेता बनाया। शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक और पंजाब के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे बादल साहब ने राज्य को आतंकवाद के अंधेरे दौर से निकालकर विकास की रोशनी दी। किसान अधिकार, पंजाबियत की रक्षा, ग्रामीण विकास और धार्मिक स्थलों का संरक्षण उनके कार्यकाल की अमिट निशानियां हैं। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवे गौड़ा की भारी कद-काठी और शांत स्वभाव उन्हें भारतीय राजनीति का एक अनुपम राजनेता की छवि प्रदान करता है। उनकी मजबूत उपस्थिति ग्रामीण भारत की आवाज को राष्ट्रीय मंच पर बल प्रदान करती थी। सादगी और जनता से जुड़ाव उनकी राजनीति की पहचान है।
हरियाणा की राजनीति में ओम प्रकाश चौटाला की भारी-भरकम कद-काठी और स्पष्टवादी अंदाज ने उन्हें एक मजबूत जननेता बनाया। इंडियन नेशनल लोक दल के नेता चौटाला ने कई बार मुख्यमंत्री रहते शिक्षा, किसान कल्याण और ग्रामीण विकास पर विशेष जोर दिया। उनका जनता से सीधा संवाद और दृढ़ निर्णय क्षमता उनकी सबसे बड़ी पूंजी रही। परिवार की लंबी राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने राज्य को नई दिशा दी। जबकि भूपिंदर सिंह हुड्डा हरियाणा के उन कद्दावर नेताओं में हैं जिनकी मजबूत बनावट और दूरदर्शी नेतृत्व ने राज्य को औद्योगिक एवं कृषि दोनों क्षेत्रों में आगे बढ़ाया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने गुड़गांव को साइबर हब बनाने और किसान कल्याण योजनाओं से हरियाणा को नई पहचान दी।
भारतीय राजनीति के काव्यकार और युगद्रष्टा अटल बिहारी वाजपेयी की भारी कद-काठी और करिश्माई व्यक्तित्व आज भी करोड़ों दिलों में जीवित है। तीन बार प्रधानमंत्री रहे वाजपेयी जी ने पोखरण परमाणु परीक्षण, स्वर्णिम चतुर्भुज, दूरसंचार क्रांति और विदेश नीति में ऐतिहासिक कदम उठाए। उनकी ओजस्वी वाणी और सहज उपस्थिति विपक्ष को भी सम्मोहित करती थी। वाजपेयी जी ने साबित किया कि मजबूत व्यक्तित्व विचारों की गहराई से और अमर होता है। वहीं वर्तमान केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की मजबूत बनावट और संगठनात्मक प्रतिभा उन्हें आधुनिक राजनीति का सबसे शक्तिशाली चेहरा बनाती है। भाजपा को राष्ट्रीय अजेय शक्ति बनाने वाले शाह ने अनुच्छेद 370, तीन तलाक उन्मूलन और सीएए जैसे साहसिक निर्णय लिए। उनकी दमदार उपस्थिति स्थिरता और दृढ़ता का प्रतीक है। इनके अतिरिक्त पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू दक्षिण भारत की राजनीति के मजबूत आधार हैं। संसदीय कार्य, शहरी एवं ग्रामीण विकास में उनका योगदान अविस्मरणीय है।

News – Ranu

राम भक्तों के लिए

अवैध बालू परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई, तीन हाईवा जब्त

0

गुमला : – गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर ,जिला खनन पदाधिकारी के नेतृत्व में आज जिला खनन पदाधिकारी, खान निरीक्षक एवं सशस्त्र पुलिस बल द्वारा खनिज परिवहन की सघन जांच अभियान चलाया गया। इस क्रम में समय लगभग 10:15 बजे पूर्वाह्न रांची – गुमला मुख्य मार्ग पर भरनो थाना क्षेत्र अंतर्गत बालू लदे तीन हाईवा वाहनों की जांच की गई।
जांच के दौरान हाईवा चालकों द्वारा वैध खनिज परिवहन चालान प्रस्तुत नहीं किया गया। पूछताछ में चालकों द्वारा बताया गया कि बालू का उत्खनन ओलमुंडा कोयल नदी से किया गया है। उपलब्ध तथ्यों के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि उक्त बालू का परिवहन पूर्णतः अवैध रूप से किया जा रहा था। वैध दस्तावेजों के अभाव में तीनों हाईवा वाहनों को बालू खनिज सहित जब्त कर भरनो थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है।
उक्त कृत्य से सरकारी राजस्व की क्षति होने के साथ-साथ राष्ट्रीय संपत्ति का भी क्षरण हो रहा है। उल्लेखनीय है कि बिना वैध खनिज परिवहन चालान के खनिज का परिवहन करना खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21(5) के अंतर्गत दंडनीय अपराध है। साथ ही यह झारखण्ड लघु खनिज नियमावली, 2004 के नियम 4 एवं 54 तथा The Jharkhand Minerals (Prevention of Illegal Mining, Transportation and Storage) Rules, 2017 के नियम 7 एवं 9 का स्पष्ट उल्लंघन है।
अतः अवैध बालू खनिज परिवहन में संलिप्त निम्नलिखित वाहनों—
हाईवा संख्या JH02BP-0272
हाईवा संख्या JH01FN-6747
हाईवा संख्या JH07L-2488
के मालिकों एवं चालकों के विरुद्ध झारखण्ड लघु खनिज नियमावली, ( 2004, The Jharkhand Minerals (Prevention of Illegal Mining, Transportation and Storage) Rules, 2017 तथा ) अन्य सुसंगत धाराओं के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर विधिसम्मत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

शहर में नप ने चलाया अतिक्रमण अभियान, 7,500 जुर्माने की वसूली

0

गुमला : – गुमला उपायुक्त के निर्देश के आलोक में नगर परिषद की ओर से शहरी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान अभियांत्रिकी टीम अतिक्रमण को लेकर सख्त दिखी और नियमों की अनदेखी पर संबंधित दुकानदारों पर जुर्माना लगाया। इस दौरान पालकोट रोड, मेन रोड होते हुए बस स्टैंड रोड पर चले इस अभियान में निकाय को 7,500 रूपए के राजस्व की प्राप्ति हुई। टीम ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाना है। ताकि आम जनता को सुचारू यातायात, बेहतर सफाई व्यवस्था और सुरक्षित सार्वजनिक स्थान मिल सके। चूंकि प्रशासन का मानना है कि अतिक्रमण हटने से शहर की सूरत बदलेगी और विकास कार्यों में भी तेजी आएगी। टीम ने स्पष्ट किया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर नियमित रूप से इस प्रकार का अभियान चलेगा। इसलिए नागरिक खुद जागरूक बनें और अपने सीमित दायरे तक ही दुकान के सामानों को निकालें। साथ ही सफाई व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए डस्टबिन का प्रयोग करें। व्यवसाय के लिए तय नियमों का पालन करें। अब अभियान के दौरान सभी प्रकार की व्यवस्थाओं को देखा जाएगा और नियम विरूद्ध व्यापार संचालन सहित अन्य कार्य करनें पर म्यूनिसिपल एक्ट के तहत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस अभियान में टीम को देख कई दुकानदार अपने-अपने दुकानों के सामानों काे समेटते दिखे। मौके पर डे-एनयूएलएम की सीएमएम, सिटी मैनेजर, विधि सहायक, कर दारोगा, स्ट्रीट लाईट इंस्पेक्टर, राजस्व निरीक्षक सहित एसएचजी की महिलाएं थीं।

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

संप्रेक्षण गृह परिसर में परिवार परामर्श केंद्र का शुभारंभ, बच्चों के पुनर्वास एवं भविष्य निर्माण की दिशा में अहम पहल

0

गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय स्थित संप्रेक्षण गृह परिसर में आज परिवार परामर्श केंद्र का उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, गुमला ध्रुव चंद्र मिश्र द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा फीता काटकर किया गया।
इस अवसर पर किशोर न्याय बोर्ड द्वारा अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया गया कि विधि का उल्लंघन कर बोर्ड के समक्ष आने वाले बच्चों का अधिकार, संरक्षण, विकास तथा परिवार में पुनर्मिलन सुनिश्चित करना बोर्ड की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। न्याय प्रक्रिया में बच्चों के साथ-साथ परिवार की भूमिका भी अहम होती है। कई बार बच्चे गरीबी, जानकारी के अभाव, नशे की लत अथवा गलत संगत के कारण पढ़ाई छोड़कर विधि का उल्लंघन कर बैठते हैं, वहीं परिवारों को सरकारी योजनाओं की जानकारी भी नहीं होती।
बताया गया कि परिवार परामर्श केंद्र परिवार-केंद्रित देखभाल के माध्यम से बच्चों को पुनः मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य करेगा, ताकि उनका समग्र विकास सुनिश्चित हो सके।

मुख्य अतिथि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ध्रुव चंद्र मिश्र ने अपने संबोधन में कहा कि किशोर न्याय बोर्ड का यह परिवार परामर्श केंद्र विधि का उल्लंघन करते पाए गए बच्चों के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। बोर्ड में जिन बच्चों के मामले विचाराधीन रहते हैं, उनके परिवारों को भी परामर्श की आवश्यकता होती है। माता-पिता को मार्गदर्शन देकर बच्चों की उचित देखभाल, मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य, पोषण एवं शिक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में यह केंद्र कार्य करेगा। जो बच्चे अपराध में संलिप्त होने के कारण पढ़ाई से वंचित हो गए हैं, उन्हें पुनः शिक्षा से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही परिवारों को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए सरकारी योजनाओं से जोड़ने का भी कार्य किया जाएगा।

उन्होंने यह भी बताया कि इस केंद्र के माध्यम से जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा विधिक सलाह प्रदान की जाएगी। साथ ही मनोचिकित्सक एवं नशा विमुक्ति केंद्र के सहयोग से बच्चों एवं उनके परिवारों को परामर्श एवं समाधान का मार्गदर्शन दिया जाएगा। यह केंद्र किशोर न्याय के क्षेत्र में एक संवेदनशील एवं प्रभावी पहल साबित होगी।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामलाल कुमार गुप्ता, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार; पूनम कुमारी, प्रधान दंडाधिकारी; सदस्य त्रिभुवन शर्मा; सदस्य कृपा खेस किशोर; प्रतीक राज, न्यायिक अधिकारी; श्रवण साहू, अध्यक्ष, बार एसोसिएशन; अमर कुमार; रवि प्रकाश, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी,अविनाश कुमार गिरी, अधीक्षक सहित बच्चों के माता-पिता एवं अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित थे।

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

माननीय राष्ट्रपति के गुमला आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क, वरिष्ठ अधिकारियों ने किया कार्यक्रम स्थल व आगमन मार्ग का निरीक्षण

0

गुमला : – भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के दिनांक 30 दिसंबर 2025 को गुमला (झारखण्ड) आगमन को लेकर जिले में विधि-व्यवस्था के संधारण, त्रुटिहीन सुरक्षा व्यवस्था एवं प्रोटोकॉल मैनुअल में अंकित दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु आज जिले में उच्चस्तरीय निरीक्षण एवं समीक्षा की गई।
इस क्रम में अमिताभ कौशल, सचिव, वाणिज्य कर विभाग, झारखण्ड तथा मनोज कौशिक, प्रक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक, रांची का गुमला आगमन हुआ। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करते हुए तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित, पुलिस अधीक्षक गुमला हरिश बिन ज़मां, अपर समाहर्ता शशिंद्र कुमार बड़ाइक, निदेशक डीआरडीए विद्या भूषण, डीसीएलआर गुमला राजीव कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सदर राजीव नीरज, अनुमंडल पदाधिकारी चैनपुर पूर्णिमा कुमारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गुमला सुरेश प्रसाद यादव एवं चैनपुर, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी ललन कुमार रजक, जिला योजना पदाधिकारी रमण कुमार, कार्यपालक अभियंता विद्युत विभाग, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल, सहायक जिला जनसंपर्क पदाधिकारी एलीना दास सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा रायडीह प्रखंड अंतर्गत माँझाटोली क्षेत्र में माननीय राष्ट्रपति के संभावित आगमन मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान हेलीपैड, मुख्य कार्यक्रम स्थल, आगमन स्थल, माल्यार्पण स्थल, प्रतीक्षा स्थल सहित सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं का गहनता से जायजा लिया गया। सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, आपात सेवाओं की उपलब्धता एवं समन्वय तंत्र की बारीकी से समीक्षा की गई।

निरीक्षण के क्रम में सचिव अमिताभ कौशल एवं आईजी मनोज कौशिक द्वारा सभी कार्यक्रम स्थलों का संयुक्त रूप से अवलोकन करते हुए उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि माननीय राष्ट्रपति के दौरे के दौरान सुरक्षा, विधि-व्यवस्था एवं प्रोटोकॉल से जुड़े सभी मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी स्तर पर कोई चूक न हो।
मुख्य कार्यक्रम का आयोजन शिवशंकर उराँव, अध्यक्ष, पंखराज साहेब कार्तिक स्वायत्तशासी विश्वविद्यालय निर्माण समिति-सह-पूर्व विधायक द्वारा किए जाने के संबंध में भी प्रशासनिक, सुरक्षा एवं लॉजिस्टिक व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा माननीय राष्ट्रपति के आगमन को ऐतिहासिक एवं गरिमामय बनाने के उद्देश्य से सभी तैयारियाँ पूरी संवेदनशीलता, समन्वय एवं सतर्कता के साथ की जा रही हैं।

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों के 21 गोल्डन अचीवर्स होंगे सम्मानित

0

इंदौर, दिसंबर 2025: हम ऐसे दौर से गुजर रहे हैं, जहाँ समाज में बदलाव की सबसे बड़ी ताकत सरकारें, नीतियाँ या संसाधन नहीं, बल्कि लोग बन रहे हैं। ऐसे लोग, जो समाजसेवा की रोशनी दूसरों तक पहुँचाते हैं। ऐसे क्षण, जब कोई व्यक्ति अपने व्यक्तिगत लाभ से ऊपर उठकर समाज, शिक्षा, भूख, सम्मान, अवसर और परिवर्तन की दिशा में कदम बढ़ाता है, वहीं से भविष्य की नई सुबह जन्म लेती है। इसी सोच के साथ सतत विकास के प्रमुख लक्ष्यों को हासिल करने हेतु कार्यरत संस्था ‘2030_का_भारत’ नए साल में एक अनोखा और प्रेरणादायक समारोह आयोजित करने जा रही है, जहाँ उन लोगों को सम्मानित किया जाएगा, जिनके नेक कार्यों ने समाज में बदलाव की बयार पैदा की है। यह सम्मान महज़ व्यक्तियों का नहीं होगा, बल्कि उन मूल्यों, विचारों और प्रयासों का होगा, जो आने वाले कल के भारत को आकार दे रहे हैं। ‘गोल्डन अचीवर अवॉर्ड्स- 2026’ के नाम से आयोजित इस पहल के अंतर्गत उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों में कुल 21 सम्मान प्रदान किए जाएँगे, जो तीन प्रमुख श्रेणियों में विभाजित हैं- बंदियों के जीवन में सुधार लाने वाले जेलर्स, पेशे से प्रोफेशनल न होते हुए भी जरूरतमंद बच्चों को शिक्षित करने वाले टीचर्स और भोजन व्यर्थ न करने हेतु अभियान चलाने वाले व्यक्ति।

2030_का_भारत के फाउंडर डॉ. अतुल मलिकराम ने कहा, “हम मानते हैं कि समाज में असली बदलाव सिर्फ योजनाओं या नीतियों से नहीं आता, बल्कि उन लोगों से आता है, जो अपने दिल और काम से समाज को बेहतर बनाने की सोचते हैं। यह सम्मान उन सच्चे नायकों के लिए है, जिन्होंने अपने प्रयासों से लोगों की जिंदगी में रोशनी फैलाई। यह सम्मान सिर्फ पहल नहीं है, बल्कि एक आंदोलन है, जो बताता है कि बदलाव हमारे ही बीच मौजूद है।”

पहली श्रेणी प्रेरणादायी जेलर्स के सम्मान की है। इस श्रेणी के तहत संस्था उन जेलर्स को सम्मानित करेगी, जिन्होंने कारागार सेवा को महज़ सुरक्षा और अनुशासन तक ही सीमित नहीं रखा, बल्कि इसे मानवीय सेवा, सुधार, शिक्षा और पुनर्वास के रूप में आगे बढ़ाया है। ये वे लोग हैं, जिन्होंने बंदियों के जीवन को बदलने के उद्देश्य से उन्हें फिर से सम्मानपूर्वक समाज में लौटने की राह दिखाई है या फिर उन्हें स्वरोज़गार के लिए प्रेरित किया है। यह सम्मान बताता है कि असली परिवर्तन नियमों से नहीं, नीयत से आता है।

दूसरी श्रेणी उन लोगों के सम्मान की है, जो पेशे से शिक्षक नहीं हैं, लेकिन बावजूद इसके शिक्षा के वाहकों की भूमिका निभा रहे हैं। इनके पास स्कूल या क्लासरूम हो न हो, लेकिन जरूरतमंद बच्चों को पढ़ाने का जज़्बा भरपूर है। ये लोग अपने रोजमर्रा के जीवन से समय निकालकर उन बच्चों को पढ़ाते हैं, जिनके पास अवसर और उचित साधन नहीं हैं। चाहे नौकरी से लौटते हुए पार्क में पढ़ाना हो, घर की छत पर क्लास लेना हो या हफ्ते में मिलने वाला अवकाश बच्चों के नाम करना हो, ये लोग कल के युवाओं को शिक्षा देने की पुरजोर कोशिश करते हैं।

तीसरी श्रेणी उन लोगों की है, जो भोजन की बर्बादी रोकने के लिए अभियान चलाते हैं। ये वे लोग हैं, जिनके प्रयास भोजन को कचरा नहीं, किसी की भूख मानकर आगे बढ़ते हैं। समाज में बढ़ती भोजन की बर्बादी की समस्या के बीच यह अभियान सिर्फ भोजन बचाने का नहीं, बल्कि भोजन के प्रति संवेदनशील भारत बनाने का प्रयास है।

संस्था का मानना है कि समाज में असली बदलाव सिर्फ सरकारी योजनाओं से नहीं, बल्कि लोगों की भागीदारी से आता है। यही वजह है कि यह सम्मान उन लोगों को दिया जा रहा है, जो समाज के लिए सोचते हैं, जिम्मेदारी निभाते हैं और बदलाव की पहल करते हैं। यह समारोह साबित करेगा कि बदलाव गाँव और शहरों से शुरू होकर जेलों तक पहुँच सकता है; शिक्षा डिग्री से नहीं, दिल और नीयत से होती है; और भोजन का सही महत्व वही समझ सकता है, जिसने किसी की भूख महसूस की हो। कुल मिलाकर, ‘गोल्डन अचीवर अवॉर्ड्स – 2026’ हमें 2030 के उस भारत की झलक दिखाएगा, जहाँ लोगों की सोच बदल रही है, समय बदल रहा है और समाज नई दिशा में आगे बढ़ रहा है।

2030_का_भारत के बारे में:

‘2030_का_भारत’ सतत विकास के प्रमुख लक्ष्यों को हासिल करने हेतु कार्य कर रहा है। एक ऐसा मंच है, जो गरीबी, भूखमरी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा जैसे उन मुद्दों पर संवाद को बढ़ावा देता है, जिन्हें हम अक्सर नज़रअंदाज कर देते हैं। संस्था मानती है कि वास्तविक परिवर्तन तभी संभव है, जब नीति-निर्माण में आम नागरिकों की आवाज़ को शामिल किया जाए। ‘2030 का भारत’ लगातार ऐसे संवादों का हिस्सा रहा है, जहाँ नीति-निर्माता, समाजसेवी, जनप्रतिनिधि और आम नागरिक एक साथ बैठकर उन सवालों पर चर्चा करते हैं, जो देश के विकास के लिए वास्तव में मायने रखते हैं।

News-Ranu

राम भक्तों के लिए

मेहनत, हौसले और सरकारी सहयोग से बदली तकदीर – पलायन से आत्मनिर्भरता तक प्रेरक सफलता गाथा

0

गुमला : – अगर इरादे मजबूत हों और मेहनत करने का जज़्बा हो, तो हालात भी रास्ता दे देते हैं। गुमला सदर प्रखंड के वृंदा गांव निवासी शिव कुमार यादव की कहानी इसी सच्चाई की मिसाल है। कभी रोज़गार की तलाश में दूसरे शहरों में भटकने वाले शिव कुमार आज न केवल आत्मनिर्भर किसान बन चुके हैं, बल्कि अपने गांव में कई लोगों को रोज़गार भी दे रहे हैं। उनकी यह यात्रा आज पूरे जिले के युवाओं और किसानों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है।

शिव कुमार यादव ने जब यह महसूस किया कि बाहर मजदूरी करने से केवल दो वक्त की रोटी तो मिल रही है, लेकिन न सम्मान है और न ही भविष्य की कोई ठोस दिशा, तब उन्होंने अपने गांव लौटकर कुछ नया करने का संकल्प लिया। गांव पहुंचने के बाद उन्होंने बंजर पड़ी जमीन को लीज पर लिया और सब्जी की खेती शुरू की। शुरुआत आसान नहीं थी। सिंचाई की कोई पक्की व्यवस्था नहीं थी, पास के नाले से मशीन लगाकर पानी देना पड़ता था। कम बारिश के कारण नाले का पानी भी सूख गया और शुरुआती दौर में उन्हें लगभग दो लाख रुपये का नुकसान उठाना पड़ा। यह वह दौर था, जब हिम्मत टूट सकती थी, लेकिन शिव कुमार ने हार नहीं मानी।

इसी बीच उन्हें  भूमि संरक्षण विभाग की डीप बोरिंग योजना की जानकारी मिली। उन्होंने जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी आशीष प्रताप सिंह से मुलाकात की। उनके उत्साह और मेहनत को देखते हुए विभाग द्वारा उनके खेत का निरीक्षण किया गया और वर्ष 2022 में उन्हें डीप बोरिंग योजना से आच्छादित किया गया। यहीं से उनकी किस्मत ने नई दिशा पकड़ ली।
डीप बोरिंग की सुविधा मिलने के बाद शिव कुमार ने सबसे पहले तरबूज की खेती की। लगभग 25 टन उत्पादन कर उन्होंने करीब 2.5 लाख रुपये का मुनाफा अर्जित किया। इसके बाद उन्होंने टमाटर की खेती शुरू की, जिससे अब तक लगभग 3.5 लाख रुपये की बिक्री कर चुके हैं और खेत में अभी भी करीब 2 लाख रुपये मूल्य की फसल तैयार है। खेती के साथ-साथ उन्होंने उसी भूमि पर पशुपालन भी शुरू किया। वर्तमान में वे लगभग 16 गाय एवं भैंस पाल रहे हैं और दूध उत्पादन से भी आय अर्जित कर रहे हैं, खेती ने उनके जीवन को पूरी तरह बदल दिया है। भूमि संरक्षण विभाग की डीप बोरिंग योजना के साथ-साथ उन्होंने कृषि विभाग की ड्रिप इरीगेशन योजना, मल्चिंग और फर्टिगेशन जैसी आधुनिक तकनीकों का लाभ लिया, जिससे खेती अधिक सुगम और लाभकारी बनी। जो व्यक्ति कभी खुद मजदूरी करता था, आज वह स्वावलंबी बनकर आधे दर्जन से अधिक लोगों को रोजगार दे रहा है।
आज शिव कुमार का खेत एक उदाहरण बन चुका है। जिले में किसी भी बड़े पदाधिकारी के आगमन पर भूमि संरक्षण विभाग द्वारा उनकी सफलता को दिखाया जाता है और अन्य किसानों को प्रेरित करने के लिए उनके खेत का भ्रमण कराया जाता है।

भूमि संरक्षण पदाधिकारी का कहना है कि विभाग हर वर्ष योजनाएं देता है, लेकिन जब शिव जैसे युवा उन योजनाओं का सही उपयोग कर उम्मीद से बढ़कर सफलता हासिल करते हैं, तब योजनाओं की वास्तविक सार्थकता दिखाई देती है। उन्होंने बताया कि जो युवक कभी 8–10 हजार रुपये की मजदूरी करता था, वह आज महीने में लाखों रुपये कमा रहा है और पलायन कर रहे युवाओं के लिए यह एक मजबूत संदेश है।

इस अवसर पर उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने शिव कुमार यादव की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे किसान जिले के अन्य किसानों और युवाओं को प्रेरित करते हैं। उन्होंने सभी किसानों से अपील की कि सरकारी योजनाएं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से हैं, उन्हें जानें, समझें और उनका लाभ उठाएं। जिला प्रशासन का प्रत्येक विभाग किसानों के सहयोग के लिए सदैव तत्पर है, की यह सफलता कहानी यह संदेश देती है कि यदि इच्छाशक्ति, मेहनत और सरकारी योजनाओं का सही मार्गदर्शन मिल जाए, तो गांव में रहकर भी सम्मानजनक और समृद्ध जीवन संभव है।

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium