15.6 C
Ranchi
Tuesday, November 17, 2026
Advertisement
Home Blog Page 223

पाट क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की सुलभता सुनिश्चित करने हेतु उपायुक्त की पहल, 58 चिन्हित पाट क्षेत्रों के लिए मासिक स्वास्थ्य कैलेंडर जारी

0

गुमला : – गुमला जिले के सुदूर एवं दुर्गम पाट क्षेत्रों में निवासरत नागरिकों को सुलभ एवं नियमित स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की पहल पर एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। ऐसे पाट क्षेत्र, जहां वर्तमान में निकटवर्ती स्वास्थ्य केंद्रों की दूरी अधिक है, वहां स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए 58 चिन्हित पाट क्षेत्रों में एएनएम (ANM) की तैनाती कर मासिक तिथि कैलेंडर जारी किया गया है।

इस पहल के अंतर्गत जिला के बिशुनपुर, घाघरा, डुमरी, जारी एवं चैनपुर प्रखंडों के पाट क्षेत्रों में आम जनमानस को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए संबंधित सीएचओ, एएनएम, एमपीडब्लू एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देशित किया गया है कि वे प्रत्येक माह कम से कम एक बार पाट क्षेत्रों के गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों को व्यापक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएं।

स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को सामान्य ओपीडी एवं दवा वितरण, एएनसी सेवाएं, टीकाकरण, रक्तचाप एवं शुगर की जांच, सिकल सेल स्क्रीनिंग, हिमोग्लोबिन जांच, टीबी स्क्रीनिंग, मलेरिया जांच, कुष्ठ रोगियों की पहचान, स्कूल स्वास्थ्य जांच, काउंसलिंग, कैंसर स्क्रीनिंग, जागरूकता कार्यक्रम तथा आयुष्मान कार्ड निर्माण जैसी आवश्यक सेवाएं प्रदान की जाएंगी।

इस संबंध में उपायुक्त द्वारा स्वयं नियमित रूप से मॉनिटरिंग की जाएगी, वहीं उपायुक्त के गोपनीय कार्यालय द्वारा भी प्रतिदिन इसकी निगरानी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि सेवाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही न हो।

उपायुक्त ने जिले के पाट क्षेत्रों के नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी क्षेत्र में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार एएनएम या स्वास्थ्यकर्मी नियमित रूप से भ्रमण नहीं करते हैं, तो इसकी सूचना सीधे उपायुक्त कार्यालय को दी जा सकती है। नागरिक उपायुक्त के फेसबुक आईडी ‘DC Gumla’ अथवा ट्विटर हैंडल @DCGumla पर संदेश भेजकर जानकारी साझा कर सकते हैं।

जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि जिले के सुदूर पाट क्षेत्रों में भी स्वास्थ्य सेवाएं समय पर और प्रभावी रूप से पहुंचें, जिससे नागरिकों के स्वास्थ्य में सुधार हो और उन्हें बेहतर जीवन गुणवत्ता मिल सके।

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

बोर्ड परीक्षा विजय अभियान के तहत उपायुक्त ने की विद्यालयों की ऑनलाइन औचक जांच, शिक्षण व्यवस्था की ली सीधी जानकारी

0

गुमला : गुमला जिले में बोर्ड परीक्षा की बेहतर तैयारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संचालित “बोर्ड परीक्षा विजय अभियान” के तहत उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित द्वारा आज स्वयं विभिन्न उच्च विद्यालयों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के माध्यम से ऑनलाइन औचक जांच की गई।

इस क्रम में उपायुक्त द्वारा राजकीयकृत उत्क्रमित उच्च विद्यालय बांसडीह, उच्च विद्यालय डुमरी टोंगईडीह एवं उत्क्रमित उच्च विद्यालय जारी से ऑनलाइन जुड़कर वहां की शैक्षणिक व्यवस्था का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में प्राचार्य एवं शिक्षकों की उपस्थिति, कक्षा संचालन की स्थिति, बच्चों को पढ़ाए जा रहे पाठ्यक्रम तथा बोर्ड परीक्षा की तैयारी से जुड़े प्रमुख बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

उपायुक्त ने विद्यालयों के शिक्षकों से संवाद कर कक्षाओं के नियमित संचालन, विषयवार पढ़ाई एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति से संबंधित जानकारी ली। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों से भी सीधे बात कर पढ़ाई की स्थिति, विषयों की समझ एवं विद्यालय में उपलब्ध शैक्षणिक वातावरण के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया।

उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने कहा कि बोर्ड परीक्षा विजय अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराते हुए परीक्षा में बेहतर परिणाम सुनिश्चित करना है। उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिया कि बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देते हुए नियमित कक्षाएं संचालित की जाएं तथा कमजोर विद्यार्थियों पर अतिरिक्त फोकस किया जाए।

जिला प्रशासन द्वारा इस प्रकार की निरंतर निगरानी एवं संवाद के माध्यम से विद्यालयों की शैक्षणिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि जिले के विद्यार्थी बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

बोर्ड परीक्षा की तैयारी को लेकर अवकाश अवधि में विशेष गृहकार्य अनिवार्य

0

गुमला : – गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के नेतृत्व में बोर्ड परीक्षा विजय अभियान अंतर्गत बोर्ड परीक्षार्थियों की तैयारियों के लिए उपायुक्त के निर्देश पर जिला शिक्षा पदाधिकारी, गुमला द्वारा सुदृढ़ तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश जारी करते हुए जिले के सभी माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए क्रिसमस एवं नववर्ष अवकाश अवधि के दौरान विशेष गृहकार्य अनिवार्य रूप से कराए जाने का निर्देश दिया गया है ।

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि दिनांक 23 दिसंबर 2025 उपरांत विद्यालयों में क्रिसमस तथा नववर्ष अवकाश प्रारंभ हो रहा है, ऐसे में विद्यार्थियों की अपने घर में परीक्षा तैयारी निरंतर बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य से जिला स्तरीय शैक्षणिक कोर समिति के शिक्षक सदस्यों द्वारा बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थियों हेतु प्रतिदिन महत्वपूर्ण प्रश्न रोस्टर के अनुरूप विद्यालयों को प्रेषित किए जा रहे हैं।

निर्देशानुसार कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं के सभी मुख्य विषयों के लिए महत्वपूर्ण पाठों को समाहित करते हुए वस्तुनिष्ठ, लघु एवं दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों का प्रश्न-सेट तैयार कर विद्यार्थियों को गृहकार्य के रूप में उपलब्ध कराया जाएगा। सभी विद्यालयों को यह प्रश्न सामग्री दिनांक 20 दिसंबर 2025 तक अनिवार्य रूप से अपने विद्यालय के व्हाट्सएप समूहों के माध्यम से साझा करने का निर्देश दिया गया है।

साथ ही यह भी निर्देशित किया गया है कि दिनांक 22 दिसंबर 2025 को सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक यह सुनिश्चित करेंगे कि उक्त गृहकार्य सभी बोर्ड परीक्षार्थियों को उपलब्ध हो जाए। रेमेडियल कक्षाओं में शामिल कमजोर एवं चिन्हित विद्यार्थियों की विषयवार वास्तविक आवश्यकता के अनुरूप विद्यालय स्तर से अतिरिक्त गृहकार्य भी दिया जाएगा।

अवकाश उपरांत विद्यालय खुलने पर दिए गए गृहकार्य की जांच कर विद्यार्थियों की कमियों की पहचान करते हुए उनके निराकरण हेतु आवश्यक शैक्षणिक कदम उठाने के निर्देश भी दिए गए हैं। उपायुक्त ने कहा कि बोर्ड परीक्षा विद्यार्थियों के भविष्य की दिशा तय करने वाली महत्वपूर्ण परीक्षा है, अतः इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी तथा जिला प्रशासन द्वारा रेमेडियल में भाग लेने वाले कमजोर चिन्हित बच्चों की विशेष परीक्षा तैयारियों के लिए विशेष कदम उठाए जा रहे हैं ।

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला में खाद्य सुरक्षा एवं तंबाकू निषेध टीम की संयुक्त छापेमारी, कई दुकानों पर कार्रवाई

0

गुमला – गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश के आलोक में जिले में खाद्य सुरक्षा मानकों एवं जनस्वास्थ्य से जुड़े नियमों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज खाद्य सुरक्षा विभाग, गुमला तथा तंबाकू निषेध टीम द्वारा संयुक्त रूप से विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। यह अभियान खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी एवं तंबाकू निषेध पदाधिकारी वंदना स्मिता होरो के नेतृत्व में संचालित किया गया।

अभियान के दौरान गुमला के विभिन्न बाजार क्षेत्रों में संचालित प्रतिष्ठानों, थोक एवं खुदरा दुकानों की गहन जांच की गई। इस क्रम में विकास कुमार चौरसिया, सुभाष कुमार, अनुष्का टी, अशोक कुमार जायसवाल, मदन प्रसाद जायसवाल, त्रिमोहन सहित अन्य दुकानदारों के प्रतिष्ठानों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की गई।

जांच में यह पाया गया कि कई तंबाकू एवं संबंधित उत्पादों की दुकानों पर “21 वर्ष से कम आयु के व्यक्तियों को तंबाकू उत्पादों की बिक्री निषिद्ध है” संबंधी अनिवार्य चेतावनी/साइन बोर्ड प्रदर्शित नहीं किया गया था, जो कि कोटपा अधिनियम (COTPA Act), 2003 का स्पष्ट उल्लंघन है। इस पर संबंधित दुकानदारों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते कुल जुर्माना 2600 रुपये संग्रहण करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए।

इसके अतिरिक्त बाजार क्षेत्र में तिलकुट निर्माण एवं विक्रय करने वाले अधिकांश दुकानदारों के पास खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के अंतर्गत आवश्यक एफएसएसएआई (FSSAI) लाइसेंस नहीं पाया गया, जो गंभीर नियम उल्लंघन की श्रेणी में आता है। इस संबंध में संबंधित दुकानदारों को यथाशीघ्र लाइसेंस लेने एवं परिसर में साफ सफाई रखने का निर्देश दिया गया |

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी इस प्रकार के संयुक्त निरीक्षण एवं छापेमारी अभियान नियमित रूप से चलाए जाएंगे। साथ ही दुकानदारों को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित नियमों एवं मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करें, अन्यथा उनके विरुद्ध और भी कठोर कार्रवाई की जाएगी । ग्राहकों से अपील की गई की यदि उनको किसी भी खाद्य कारोबारकर्ता के खिलाफ जो मिलावटी या गलत समान क्रय विक्रय करते हैं, इनकी शिकायत फूड सेफ्टी कनेक्ट एप पर कर सकते हैं |

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

राष्ट्रपति के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तेज की तैयारियाँ, उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

0

गुमला : – गुमला जिला अन्तर्गत स्थित रायडीह प्रखंड में आगामी 30 दिसंबर 2025 को कार्तिक जत्रा आयोजन समिति द्वारा आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय जनसंस्कृतिकि समागम समारोह में महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के आगमन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारियाँ प्रारंभ कर दी गई हैं। राष्ट्रपति पद संभालने के बाद यह महामहिम का गुमला जिला में पहला आगमन होगा, जिसे लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं सक्रिय है।

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार महामहिम राष्ट्रपति 30 दिसंबर 2025 को रायडीह स्थित शंख मोड़, बेरियर बगीचा माझाटोली परिसर पहुंचेंगी। इस महत्वपूर्ण अवसर को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई, विधि-व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की जा रही है, ताकि कार्यक्रम का आयोजन सुव्यवस्थित एवं गरिमामय ढंग से संपन्न हो सके।

इसी क्रम में आज उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित एवं पुलिस अधीक्षक हरिश बिन ज़ामां के नेतृत्व में जिले के सभी वरीय पदाधिकारियों द्वारा कार्यक्रम स्थल का संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा घेरा, आगमन-प्रस्थान मार्ग, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग व्यवस्था एवं विधि-व्यवस्था से संबंधित तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने कहा कि राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सभी स्तरों पर समन्वय के साथ तैयारियाँ की जा रही हैं, ताकि उनके दौरे के दौरान किसी भी प्रकार की कमी न रहे। उन्होंने बताया कि सभी संबंधित विभागों एवं स्टेकहोल्डर्स के साथ बैठक कर यह सुनिश्चित किया जाएगा कि राष्ट्रपति के आगमन एवं कार्यक्रम आयोजन में सभी व्यवस्थाएँ समय पर और प्रभावी रूप से पूरी हों।

इस दौरान मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त गुमला, अपर समाहर्ता गुमला, SDO सदर, सिविल सर्जन गुमला, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी, बिल्डिंग डिवीजन कार्यपालक अभियंता, सार्जेंट मेजर , प्रखंड विकास पदाधिकारी रायडीह, अंचल अधिकारी रायडीह, रायडीह थाना प्रभारी, सहित अन्य सम्बन्धित पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे ।

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की स्वच्छता, हाइजीन एवं सुरक्षा को लेकर उपायुक्त की पहल, 15 दिवसीय विशेष अभियान का शुभारंभ

0

गुमला : – गुमला जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में अध्ययनरत नन्हे बच्चों के स्वास्थ्य, स्वच्छता, व्यक्तिगत हाइजीन एवं सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की पहल पर आज से एक विशेष 15 दिवसीय स्वच्छता एवं हाइजीन अभियान का शुभारंभ किया गया है। इस अभियान के अंतर्गत जिले के सभी प्रखंडों में स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों में साफ-सफाई, बच्चों की व्यक्तिगत स्वच्छता तथा केंद्रों की समग्र व्यवस्थाओं का सघन निरीक्षण एवं अनुश्रवण किया जा रहा है।

अभियान के प्रथम दिन जिला समाज कल्याण विभाग की 29 महिला पर्यवेक्षिकाओं, 3 सीडीपीओ तथा जिला समाज कल्याण पदाधिकारी (DSWO) द्वारा जिले के विभिन्न प्रखंडों में स्थित कुल 33 आंगनबाड़ी केंद्रों का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया गया। इस दौरान केंद्रों की साफ-सफाई, रसोई एवं सामग्री की व्यवस्था, बच्चों के बैठने और खेलने के स्थान, पूर्व-प्राथमिक शिक्षा की गतिविधियों के साथ-साथ बच्चों की व्यक्तिगत स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया गया। इस दौरान बच्चों के नाखून काटे गए, बालों की साफ-सफाई कराई गई। इस दौरान बच्चों को स्वच्छ एवं व्यवस्थित तरीके से कपड़े पहनाने हेतु अभिभावकों को प्रेरित किया गया।

उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित द्वारा अभियान की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने के लिए रैंडम रूप से वीडियो कॉल के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों की औचक जांच भी की जा रही है। वीडियो कॉल के जरिए केंद्रों की साफ-सफाई, बच्चों की स्थिति एवं चल रही गतिविधियों की समीक्षा कर संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। इसके साथ ही उपायुक्त द्वारा एलएस स्तर पर भी प्रतिदिन वीडियो कॉल के माध्यम से मॉनिटरिंग की जाएगी।

इस संबंध में उपायुक्त ने आंगनवाड़ी सेविकाओं को निर्देश दिया कि वे प्रतिदिन बच्चों की साफ-सफाई एवं हाइजीन से जुड़ी गतिविधियों को नियमित रूप से संचालित करें, ताकि बच्चों में स्वच्छता की आदतें विकसित हो सकें।

उपायुक्त ने कहा कि अगले 15 दिनों तक यह विशेष अभियान लगातार संचालित किया जाएगा, जिसके अंतर्गत प्रतिदिन 33 आंगनवाड़ी केंद्रों को कवर किया जाएगा। जिले की 29 महिला पर्यवेक्षिकाएं, 2 सीडीपीओ एवं जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्वयं आंगनवाड़ी केंद्रों में जाकर बच्चों की साफ-सफाई एवं हाइजीन क्लास का मार्गदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि हमारे बच्चे प्ले स्कूल जैसे वातावरण में स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित रूप में अध्ययन करें। इस अभियान के माध्यम से पहले चरण में 15 दिनों में जिले के कुल 4,95 आंगनवाड़ी केंद्रों को कवर करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

उपायुक्त ने विश्वास व्यक्त किया कि यह पहल न केवल बच्चों के स्वास्थ्य और स्वच्छता में सुधार लाएगी, बल्कि आंगनवाड़ी केंद्रों की कार्यसंस्कृति को भी और अधिक सुदृढ़ बनाएगी, जिससे जिले के नन्हे बच्चों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सकेगा।

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

एसीबी ने सीआइ समेत दो को रंगेहाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार किया

0
बैंगाबाद/गिरिडीह : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) धनबाद की टीम ने गुरुवार को जमीन की दाखिल-खारिज करने के एवज में बेंगाबाद अंचल कार्यालय के राजस्व उप निरीक्षक सुरेन्द्र यादव और सहयोगी (दलाल) मुकेश कुमार को रंगेहाथ छह हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार कर टीम अपने साथ दोनों को धनबाद ले गयी।
बताया गया कि लक्ष्मी कुमारी बरनवाल के द्वारा बेंगाबाद अंचल के मोतीलेदा गांव में जमीन खरीदी की गई थी। जिसकी दाखिल-खारिज के लिए तमाम कागजातों के साथ आवेदन दिया गया था।
जानकारी के मुताबिक मोतीलेदा में खाता नंबर 74 खेसरा 4045 रकबा 7.34 डिसमि ल जमीन की दाखिल-खारिज करने के लिए अंचल कार्यालय में अंचलाधिकारी से मिलकर दाखिल-खारिज से संबंधित कागजात उपलब्ध कराया गया था।
इसके पश्चात अंचल अधिकारी द्वारा संबंधित कर्मचारी सह अंचल निरीक्षक सुरेंद्र यादव से मिलने को कहा गया। दाखिल-खारिज हेतु सुरेंद्र यादव के द्वारा ₹15000 की मांग की गई। गुरुवार को ₹6000 अंचल निरीक्षक के पास बैठे (दलाल) मुकेश कुमार के द्वारा रिश्वत की पहली किस्त वादी द्वारा केमिकल लगे रुपये देते हुए रंगेहाथ पकड़ा।
इसके बाद एसीबी के डीएसपी जितेंद्र कुमार सिंह ने सदल बल रंगेहाथ अंचल निरीक्षक सुरेंद्र यादव और मुकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उन्हें अपने साथ वाहन में बिठाकर धनबाद ले गयी. एसीबी की टीम के प्रखंड परिसर में पहुंचते ही पूरे महकमे में बेचैनी फैल गई। कई लोग इधर-उधर भागते हुए नजर आए। जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
राम भक्तों के लिए

पुरस्कार वितरण के साथ “झूमर-2025” का हुआ भव्य समापन

0

महोत्सव में महिलाओं की शानदार भागीदारी से मैं अभीभूत हूं: कुलपति प्रो चंद्र भूषण

स्नातकोत्तर कला एवं संस्कृति पर्षद, विनोबा भावे विश्वविद्यालय के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय अंतर महाविद्यालय युवा महोत्सव झूमर 2025 का बृहस्पतिवार को पुरस्कार वितरण समारोह के साथ समापन हुआ।

समापन समारोह को संबोधित करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो चंद्र भूषण शर्मा ने कहा कि वह इस आयोजन से बहुत प्रभावित है । उन्होंने कहा कि मैं लंबे समय से जो चाह रहा था इस आयोजन ने वह हासिल किया और वह है महिलाओं की वृहत भागीदारी । उन्होंने कहा कि प्रतिभागियों में तथा आयोजकों में बड़ी संख्या में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से मैं अभीभूत हूं। और भारत फिर से अपने पुराने स्थान को विश्व में तभी स्थापित कर सकता है जब पुरुष और महिला एक साथ मिलकर भारत को आगे ले जाएंगे। ऐसे ही आयोजनों में हम अपने विद्यार्थियों को देखकर यह समझते हैं कि कैसे अपनी अगली पीढ़ी को हम सब ने अपनी सांस्कृतिक संप्रदाय को हस्तांतरित किया। आज जो हमारे विद्यार्थी हैं, यही कल के भारत है। कुलपति ने शोधार्थी पुष्कर की संचालन प्रतिभा की सराहना की।

छात्रकल्याण संकायअध्यक्ष तथा झूमर-2025 के संयोजक डॉ विकास कुमार ने आयोजन से संबंधित अपने अनुभवों को साझा किया और सहयोग के लिए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

इससे पूर्व आयोजन सचिव डॉ जॉनी जॉनी रुफिना तिर्की ने तीन दिन तक चले 29वे युवा महोत्सव “झूमर-2025” का संक्षेप में प्रतिवेदन पाठ किया।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो चंद्र भूषण शर्मा की धर्मपत्नी श्रीमती सरिता शर्मा की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा को बढ़ाया। सभी 28 प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार तथा प्रमाण पत्र दिया गया। आयोजन सचिव डॉ जॉनी रुफिना तिर्की ने श्रीमती सरिता शर्मा को शॉल और स्मृति चिन्ह देकर उनका अभिवादन किया।

समापन समारोह में स्नातकोत्तर कला एवं संस्कृति पर्षद के अध्यक्ष डॉ एस जेड हक ने स्वागत संबोधन संयुक्त आयोजन सचिव श्रीमती अर्चना रीना धान ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। संयुक्त आयोजन सचिव डॉ अमिता कुमारी ने तालियों के गड़गड़ाहट के बीच 29वे युवा महोत्सव की समापन की घोषणा की। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ।

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

विनोबा भावे विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय युवा महोत्सव “झूमर-2025” के अंतर्गत आयोजित 28 स्पर्धाओं का फाइनल रिजल्ट

0

लोक नृत्य में प्रथम स्थान पर पीजी विभावि, द्वितीय स्थान पर संत कोलंबा महाविद्यालय तथा आरके महिला महाविद्यालय द्वितीय स्थान पर तथा अन्नदा कॉलेज और यूनिवर्सिटी लॉ कॉलेज संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। इसी प्रकार शास्त्रीय एकल गायन में आरके महिला कॉलेज प्रथम, संत कोलंबा कॉलेज द्वितीय तथा मारखम कॉलेज तृतीय, शास्त्रीय वाद्य यंत्र एकल (परकशन) में गिरिडीह कॉलेज प्रथम, संत कोलंबा महाविद्यालय द्वितीय तथा घाघरा साइंस कॉलेज, बगोदर, तृतीय; शास्त्रीय वाद्य यंत्र एकल (नॉन-परकशन) में गिरिडीह महाविद्यालय प्रथम, अन्नदा महाविद्यालय द्वितीय तथा स्नातकोत्तर विभावि तृतीय; सुगम संगीत एकल (भारतीय) में आरके महिला महाविद्यालय गिरिडीह प्रथम, गिरिडीह कॉलेज और आदर्श कॉलेज, राजधनवार द्वितीय तथा केबी महिला कॉलेज तृतीय; पश्चिमी एकल गायन में आरके महिला महाविद्यालय प्रथम, गिरिडीह महाविद्यालय द्वितीय तथा केबी महिला महाविद्यालय तृतीय; समूह गान (भारतीय) में मारखम महाविद्यालय प्रथम, केबी महिला कॉलेज द्वितीय तथा पीजी विभावि तृतीय; समूह गान (पश्चिमी) में केबी महिला कॉलेज प्रथम, संत कोलंबा द्वितीय तथा यूसेट तृतीय; फोल्क आरकेस्ट्रा में चतरा महाविद्यालय, चतरा प्रथम, पीजी विभावि द्वितीय तथा ; अन्नदा कॉलेज तृतीय; पश्चिमी वाद्य यंत्र (एकल) में स्वामी धर्मबंधु कॉलेज प्रथम, अन्नदा कॉलेज द्वितीय तथा गिरिडीह कॉलेज तृतीय; शास्त्रीय नृत्य में अन्नदा महाविद्यालय प्रथम, केबी महिला महाविद्यालय द्वितीय तथा जीएम इवनिंग महाविद्यालय तृतीय; क्रिएटिव कोरियोग्राफी में केबी महिला कॉलेज प्रथम, विभावि द्वितीय तथा अन्नदा महाविद्यालय तृतीया; क्विज में अन्नदा महाविद्यालय प्रथम, संत कोलंबा द्वितीय तथा चतरा महाविद्यालय तृतीय; वागमिता (हिंदी) में आदर्श कॉलेज राजधनवार प्रथम, अन्नदा महाविद्यालय द्वितीय तथा यूसेट तृतीय; एलोक्यूशन (अंग्रेजी) में संत कोलंबा प्रथम, यूनिवर्सिटी लॉ कॉलेज द्वितीय तथा आरके महिला महाविद्यालय तृतीय; अंग्रेजी डिबेट में यूसेट प्रथम, अन्नदा कॉलेज द्वितीय तथा पीजी विभावि एवं गिरिडीह कॉलेज तृतीय, वाद-विवाद (हिंदी) में सरिया कॉलेज प्रथम, आदर्श कॉलेज द्वितीय तथा गिरिडीह कॉलेज तृतीय; एकांगी में यूसेट प्रथम, पीजी विभावि द्वितीय तथा केबी महिला कॉलेज तृतीय; स्किट में संत कोलंबा प्रथम, गिरिडीह कॉलेज द्वितीय तथा आदर्श कॉलेज तृतीय; मुक अभिनय में अन्नदा कॉलेज प्रथम, पीजी विभावि द्वितीय तथा यूसेट एवं गिरिडीह कॉलेज तृतीय; मिमिक्री में आदर्श कॉलेज प्रथम, पीजी विभावि द्वितीय तथा केबी महिला कॉलेज तृतीय; ऑन-द-स्पॉट-पेंटिंग में संत कोलंबा प्रथम, रामगढ़ कॉलेज द्वितीय तथा पीजी विभावि तृतीय; कोलाज में केबी महिला कॉलेज प्रथम, स्वामी धर्मबंधु कॉलेज द्वितीय तथा अन्नदा महाविद्यालय तृतीय; पोस्टर मेकिंग में अन्नदा कॉलेज प्रथम, पीजी विभावि द्वितीय तथा आरके महिला कॉलेज गिरिडीह तृतीय; क्ले-मॉडलिंग में पीजी विभावि प्रथम; संत कोलंबा कॉलेज द्वितीय तथा गिरिडीह कॉलेज तृतीय; कार्टूनिंग में पीजी विभावि प्रथम, जेजे कॉलेज द्वितीय तथा गिरिडीह कॉलेज तृतीय; रंगोली में केबी महिला कॉलेज प्रथम, पीजी विभावि द्वितीय तथा घाघरा साइंस कॉलेज, बगोदर तृतीय; सांस्कृतिक शोभायात्रा में मारखम कॉलेज प्रथम, चतरा कॉलेज द्वितीय तथा पीजी विभावि तृतीय स्थान प्राप्त किया।

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

गुमला बायपास में बड़े मालवाहक वाहनों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, ₹1.10 लाख का जुर्माना!

0

​गुमला : – गुमला जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन अब पूरी तरह से सख्त है।
​17 दिसंबर 2025 को गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित और पुलिस कप्तान हरिश बिन जामां के निर्देश पर, जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) ज्ञान शंकर जायसवाल के नेतृत्व में गुमला बायपास क्षेत्र में बड़े मालवाहक और यात्री वाहनों को लक्षित करते हुए एक व्यापक जाँच अभियान चलाया गया।
​अभियान के मुख्य निष्कर्ष
​रिकॉर्ड जुर्माना: यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले लापरवाह चालकों से कुल ₹1,10,000 (एक लाख दस हज़ार रुपये) का भारी जुर्माना वसूला गया।
​सख्ती: उल्लंघन करने वाले लोगों को पकड़ा गया और उन पर कड़ी कार्रवाई की गई।
​इन उल्लंघनों पर था विशेष ध्यान
​डीटीओ ज्ञान जायसवाल और उनकी टीम ने दुर्घटनाओं के मुख्य कारणों पर फोकस किया:
​तेज रफ़्तार: बड़े वाहनों का अनियंत्रित और तेज गति से चलना।

ओवरलोडिंग: ट्रक, बस और पिकअप जैसे मालवाहकों में निर्धारित क्षमता से अधिक सामान/यात्री लादकर सड़क को जोखिम में डालना।

​कागज़ात का अभाव: ड्राइविंग लाइसेंस, इंश्योरेंस, पीयूसी (PUC) और रोड टैक्स जैसे ज़रूरी दस्तावेज़ों के बिना वाहन चलाना।

​अनाधिकृत उपकरण: प्रेशर हॉर्न और मल्टी-टोन हॉर्न का उपयोग।
​

जुर्माने के साथ ‘सख्त हिदायत’
​डीटीओ ने स्पष्ट किया कि अभियान का प्राथमिक लक्ष्य सड़क दुर्घटनाओं को शून्य पर लाना है। पकड़े गए चालकों को आर्थिक दंड के साथ-साथ, लापरवाही के गंभीर परिणामों के बारे में व्यक्तिगत रूप से जागरूक किया गया और भविष्य में अनिवार्य रूप से नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई।
​अधिकारियों की अंतिम चेतावनी: भविष्य में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ और भी कठोर और कानूनी कदम उठाए जाएंगे।
​

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium