22.1 C
Ranchi
Sunday, November 15, 2026
Advertisement
Home Blog Page 281

घुमन्तु समाज के नए जीवन का आधार बनेगा राष्ट्रीय स्तर का कॉमन आइडेंटिटी कार्ड – डॉ अतुल मलिकराम (रजनीतिक रणनीतिकार)

0

भारत में घुमंतू, अर्ध-घुमंतू और विमुक्त जातियों की संख्या देश की कुल आबादी की लगभग 10% है, जो अपनी खानाबदोश जीवनशैली के कारण अक्सर सरकारी योजनाओं और सामाजिक सुविधाओं से वंचित रहते हैं। हाल ही में राजस्थान सरकार ने इन समुदायों के बच्चों के लिए घुमंतू जाति पहचान पत्र जारी किया है, जिससे वे बिना स्थायी दस्तावेजों के भी स्कूलों में प्रवेश पा सकें। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश में घुमंन्तु जातियों के लिए विशेष बोर्ड का गठन करने की घोषणा हुई है, ताकि उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। यह दर्शाता है कि देश में घुमंतू समाज की स्थिति आजादी के लगभग 80 साल बाद भी अस्थिर बनी हुई है और उन्हें स्थायी पहचान व सुविधाओं की सख्त आवश्यकता है। इस दिशा में एक कदम और आगे बढ़ाते हुए एक राष्ट्रीय स्तर का कॉमन आइडेंटिटी कार्ड, उनके जीवन में एक गेम चेंजर की भूमिका निभा सकता है।
घुमंतू समाज के लिए इस कॉमन आइडेंटिटी कार्ड के कई मायने होंगे और वे विभिन्न स्तरों पर लाभान्वित हो सकेंगे। सबसे पहले, यह कार्ड उन्हें सरकारी योजनाओं जैसे कि राशन, स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा और रोजगार तक सीधी पहुंच प्रदान करेगा। यह सुविधा उनका आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण सुनिश्चित करेगी। दूसरा, इस कार्ड के जरिये उन्हें कहीं से भी मतदान करने की शक्ति मिलेगी, जो उनके लोकतांत्रिक अधिकारों को मजबूत करेगा, जिससे उनकी राजनीतिक भागीदारी बढ़ेगी। तीसरा, शिक्षा के क्षेत्र में यह कार्ड बच्चों को स्कूलों में प्रवेश दिलाने में मदद करेगा, जैसा कि राजस्थान के हालिया उदाहरण में देखा गया है। इससे बच्चों का भविष्य सुरक्षित होगा और वे मुख्यधारा की शिक्षा प्रणाली का हिस्सा बन सकेंगे। चौथा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में यह कार्ड उन्हें अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उठाने और रोजगार के अवसरों को अपनाने में सक्षम बनाएगा। आसान भाषा में कहें तो, यह कार्ड उनके अधिकारों की सुरक्षा करेगा, उनकी पहचान को मान्यता देगा और उन्हें मुख्यधारा में शामिल करेगा, चाहे वे किसी भी राज्य या शहर में क्यों न हों।
राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश जैसे कुछ राज्यों में घुमंतू समाज के लिए योजनाएं शुरू की गई हैं, लेकिन यह पर्याप्त नहीं है। केंद्र और राज्य सरकारों को मिलकर एक राष्ट्रीय स्तर का कॉमन आइडेंटिटी कार्ड जारी करने की पहल करनी होगी। कई मीडिया रिपोर्ट्स यह भी बताती हैं कि योजनाएं बनने और घोषित होने बाद ठन्डे बस्ते में चली जाती हैं। चूँकि यह एक ऐसा समुदाय है जिसे खुद को सभ्य समझने वाले समाज ने हमेशा अपराधी की नजर से देखा है। ऐसे में इस नजरिये को रातों रात बदलना आसान नहीं होगा, और इस प्रक्रिया में संवैधानिक और कानूनी पक्षों का अहम किरदार होगा, उन्ही पक्षों में एक पक्ष राष्ट्रीय स्तर का कॉमन आइडेंटिटी कार्ड भी होगा, जो न केवल उनके जीवन स्तर को सुधारने में मदद करेगा, बल्कि भारत में सामाजिक समावेशन की दिशा में भी महत्वपूर्ण योगदान देगा।

न्यूज़ – मुस्कान 

राम भक्तों के लिए

स्टार्टअप्स के लिए बजट अब रोड़ा नहीं: पीआर 24×7 100 नए उद्यमियों को दे रहा है मुफ्त ग्रोथ टॉनिक

0

इंदौर, 26 सितम्बर, 2025: कई बार स्टार्टअप्स में बढ़ने की क्षमता तो होती है, लेकिन मूल जानकारी की कमी, संसाधनों की कमी और सही स्टोरीटेलिंग न होने के कारण वे अपने प्रोडक्ट्स और विचार लोगों तक सही तरीके से नहीं पहुँचा पाते और उनके प्रयास भीड़ में कहीं खो जाते हैं। इस चुनौती को समझते हुए, उत्तर भारत की अग्रणी पब्लिक रिलेशन्स कंपनी, पीआर 24×7 एक विशेष पहल के साथ आगे आई है। कंपनी का उद्देश्य है कि उचित ब्रांडिंग के माध्यम से इन स्टार्टअप्स के प्रोडक्ट्स और स्टोरीटेलिंग उनकी टारगेट ऑडियंस तक पहुँचें और वे बाज़ार में अपनी पैठ बना सकें। कंपनी यह खास पहल नवरात्रि और अपने 10 वर्ष पूरे होने के जश्न के अवसर पर कर रही है, जिसमें 100 स्टार्टअप्स को प्रिंट और ऑनलाइन मीडिया के माध्यम से सहयोग मिलेगा। सबसे खास बात, इसके लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। अधिक जानकारी हेतु +91 877 065 8477 या +91 97550 20247 पर संपर्क करें।

प्रश्न उठता है कि आखिर क्यों यह सहयोग स्टार्टअप्स को दिया जा रहा है। इसका जवाब देते हुए, पीआर 24×7 के फाउंडर डॉ. अतुल मलिकराम ने कहा, “स्टार्टअप्स बीज की तरह होते हैं, जिन्हें पौधे का रूप लेने में समय लगता है। सही समय पर पनपने के लिए उचित पोषण न मिलने से उनका विकास उस स्तर पर नहीं हो पाता है, जैसा वास्तव में होना चाहिए। हमारी कोशिश यही है कि हम उनकी साख स्थापित करने के लिए वह खाद बनें, जो उन्हें तेज़ी से बढ़ने, मजबूती पाने और बाज़ार में अपनी पहचान बनाने में मदद करे। बजट और संसाधनों की सीमाएँ उनकी सफलता में आड़े न आएँ, इसी सोच के साथ कंपनी आगे आई है, जो सही मंच और मार्गदर्शन के माध्यम से उन्हें ऊँची उड़ान भरने का अवसर दे रही है।

“उन्होंने आगे कहा, “कई प्रोडक्ट्स मार्केट में आते ही प्रतिस्पर्धा की मार खाने को मजबूर हो जाते हैं, क्योंकि उन्हें उनकी असली पहचान नहीं मिल पाती। वह कहते हैं न कि जो दिखता है, वही बिकता है। इस पहल से उन्हें मार्केट में प्रवेश करने और अपनी पकड़ मजबूत करने का अवसर मिलेगा। मैं कंपनी के साथ-साथ देश के लिए भी सहयोग देने हेतु समर्पित हूँ, ‘2030 का भारत’ जिसका सबसे बड़ा उदाहरण है। स्टार्टअप्स को सहयोग देने की इस पहल के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत की नींव को और मजबूत करने में योगदान देना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।”

कंपनी युवाओं और नए उद्यमियों को प्रेरित करने के लिए लगातार सक्रिय रही है। कॉलेजों में पीआर से जुड़े लेक्चर्स, इंटर्नशिप और अवेयरनेस प्रोग्राम्स नियमित रूप से आयोजित किए जाते हैं। कोविड-19 के कठिन समय में भी पीआर 24×7 ने यह पहल की थी, जिससे कई स्टार्टअप्स को अपनी टारगेट ऑडियंस तक पहुँचने का अवसर मिला।

भारत की सर्वश्रेष्ठ पीआर कंपनियों में शुमार, पीआर 24×7 के कई वर्षों के अनुभव ने इसे 18 से अधिक राज्यों और 68 से अधिक शहरों में अपनी सेवाओं का विस्तार करने में सक्षम बनाया है। इसकी 50 से अधिक सदस्यों की मजबूत और समर्पित टीम हर छोटी-बड़ी चुनौती का सामना करते हुए उत्कृष्टता की ऊँचाइयों को छुने में हमेशा आगे रही है। 200 से अधिक क्लाइंट्स का कंपनी के प्रति अटूट विश्वास और कई सालों का साथ इसका जीता-जागता गवाह है। क्लाइंट्स पीआर 24×7 को इसकी 24×7 उपलब्धता, रीजनल मीडिया की गहरी समझ, मजबूत नेटवर्क, क्राइसिस कम्युनिकेशन विशेषज्ञता, उत्कृष्ट मीडिया मॉनिटरिंग और टीम की स्थिरता के कारण पसंद करते हैं। यही कारण है कि कंपनी देशभर में स्टार्टअप्स और ब्रांड्स को प्रभावशाली रूप से आगे बढ़ाने में सक्षम है।

न्यूज़ – मुस्कान 

राम भक्तों के लिए

गोरहर थाना परिसर में दबंगई का तांडव: मुखिया पति और बेटे पर महिला से मारपीट का आरोप

0

हज़ारीबाग : जिले के गोरहर थाना परिसर में रविवार को एक चौंकाने वाली घटना घटी, जिसने पुलिस पर उठते सवालों को और गहरा कर दिया है। आरोप है कि बेलकपी पंचायत की मुखिया ललिता देवी के पति धीरेन्द्र पाण्डेय और उनके बेटे बब्लू पाण्डेय ने थाना परिसर में ही एक महिला को खुलेआम गाली-गलौज और मारपीट का शिकार बनाया—और यह सब वहां मौजूद पुलिसकर्मियों के सामने हुआ।

पीड़िता का आरोप

पीड़िता उर्मिला देवी, जो बेलकपी गांव (थाना-गोरहर) की निवासी और सुखलाल ठाकुर की पत्नी हैं, थाना में आवेदन देने अपने परिवार के साथ पहुँची थीं। उनका कहना है कि आवेदन देने के दौरान अचानक मुखिया का पति और बेटा वहां पहुंचे और उन पर टूट पड़े। उन्होंने कई बार धक्का-मुक्की की और पिटाई भी की।पुलिस की चुप्पी पर सवालसबसे गंभीर पहलू यह रहा कि पूरे घटनाक्रम के दौरान थाना परिसर में मौजूद पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने रहे। उन्होंने न मारपीट रोकने की कोशिश की और न ही किसी प्रकार की कार्रवाई की। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है और यह सवाल जोर पकड़ रहा है कि आखिर थाना परिसर के भीतर भी अगर सुरक्षा नहीं मिले तो आमजन कहां न्याय की उम्मीद करें।धमकी देने का आरोपउर्मिला देवी ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने उन्हें और उनके परिवार को धमकाया। उनका कहना है कि दबंगों ने स्पष्ट शब्दों में कहा—
“अगर तुम हमारे खास आदमी लक्ष्मण ठाकुर और उसके परिवार के खिलाफ मुकदमा करोगी, तो इसका अंजाम गंभीर होगा।”

क्षेत्र में सनसनी, कानून पर प्रश्नचिह्न

इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों ने प्रशासन से सवाल किया है कि जब दबंगई थाना परिसर में ही खुलेआम हो रही है और पुलिस मूकदर्शक बनी रहती है, तो क्या ऐसे हालात में कानून की ताकत दबंगों के आगे बेबस है?

न्यूज – विजय चौधरी 

राम भक्तों के लिए

गुमला जिले में 105 स्थानों पर सजा मां दुर्गा का भव्य दरबार, प्रशासन ने शांति बनाए रखने की अपील की

0

गुमला : शारदीय नवरात्र की भक्ति लहर से गुमला जिला इस समय पूरी तरह सराबोर है। जिलेभर के कुल 105 पंडालों में मां दुर्गा का भव्य दरबार सजाया गया है, जिनमें गुमला मुख्यालय क्षेत्र के आठ लाइसेंसी पूजा स्थल और 18 से अधिक गैर-लाइसेंसी समितियाँ शामिल हैं। हर पंडाल में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है और श्रद्धालु विधिवत पूजा-अर्चना कर रहे हैं।

प्रमुख पूजा समितियाँ और परंपराएंगुमला

मुख्यालय में सनातन दुर्गा पूजा समिति, ज्योति संघ, अरुणोदय संघ, शक्ति संघ, मां विश्व भारती संघ, भारतीय नवयुवक संघ, श्री बड़ा दुर्गा मंदिर समिति और डूमरडी समिति ने अपने-अपने पंडालों को आकर्षक रूप से सजाया है। वहीं, गैर-लाइसेंसी समितियों में मां भवानी संघ, प्रसिद्ध देवी मंदिर परिसर समिति, मालवीय नगर समिति, रामनगर समिति, बड़ा दुर्गा मंदिर टोटो, अनामिका दुर्गा समिति, कोटाम ग्राम समिति, भरदा समिति, मुरकुंडा समिति और अन्य ग्रामीण समितियाँ शामिल हैं।पूजा पंडालों में भक्तों द्वारा क्रमशः नौ दिनों तक माता शैलपुत्री से लेकर सिद्धिदात्री तक की आराधना श्रद्धा और उत्साह के साथ की जा रही है। सुबह-शाम मंदिरों व पंडालों में मंत्रोच्चार और देवी आरती से वातावरण भक्तिमय हो उठा है।

मेले-जैसा माहौल

पूरे क्षेत्र में मेले जैसा दृश्य देखने को मिल रहा है। महिलाएं, युवा और बच्चे उत्साहित होकर पूजा पंडालों और मेलों का आनंद ले रहे हैं। मिठाई, व्यंजन, खिलौनों, गुब्बारों और चाट-पानीपुरी की दुकानों पर भारी भीड़ उमड़ी हुई है।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

जिले में भीड़-भाड़ और संवेदनशील इलाकों को देखते हुए प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। पुलिस कप्तान हरिश बिन जामां ने बताया कि सभी चौक-चौराहों पर पुलिस बल और मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। महिला पुलिसकर्मियों की भी विशेष तैनाती की गई है। हर पंडाल पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं जबकि सादे कपड़ों में पुलिस टीम लगातार निगरानी कर रही है।

उपायुक्त और पुलिस की अपील

जिला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित और पुलिस कप्तान हरिश बिन जामां ने जिलेवासियों से शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में दुर्गा पूजा मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रशासन हर स्तर पर निगरानी कर रहा है और नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

त्योहारों में शांति बनाए रखने को गुमला पुलिस की मॉक ड्रिल, विधि-व्यवस्था पर कड़ी निगरानी

0

गुमला : आने वाले दुर्गा पूजा, दीपावली, काली पूजा और महाछठ जैसे बड़े त्योहारों को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए गुमला जिला प्रशासन और पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है। उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर गुमला पुलिस केंद्र में एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया, जिसमें आपात स्थितियों और उपद्रवियों से निपटने की रणनीति का अभ्यास किया गया।पुलिस की तैयारियों का प्रदर्शनपुलिस कप्तान हरिश बिन जामां ने बताया कि जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए मॉक ड्रिल के तहत विभिन्न परिदृश्य—जुलूसों में उत्पन्न अव्यवस्था, असामाजिक तत्वों द्वारा अशांति फैलाने, अफवाह और सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट जैसी स्थितियों—को दिखाया गया।इस दौरान सबसे पहले उपद्रवी तत्वों को समझाने-बुझाने की कार्रवाई की गई। नहीं मानने पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज, अश्रुगैस का प्रयोग और वज्र वाहन से पानी की बौछारें छोड़कर भीड़ को तितर-बितर करने की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया गया। आवश्यकतानुसार गिरफ्तारी की कार्यवाही भी दिखाई गई।त्योहारों पर विशेष सतर्कतापुलिस कप्तान ने स्पष्ट किया कि न्यायालय के निर्देशों का पालन करते हुए जिले के संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की जाएगी। त्योहारों के दौरान झारखंड पुलिस बल, शस्त्र बल, महिला पुलिसकर्मी और प्रशासनिक अधिकारी सभी चौक-चौराहों पर मौजूद रहेंगे, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।उन्होंने कहा, “जिले के हर नागरिक की सुरक्षा हमारी जवाबदेही है। कोई भी व्यक्ति कानून-व्यवस्था भंग करने का प्रयास करेगा तो सख्ती से निपटा जाएगा।”प्रशासन-पुलिस की संयुक्त जिम्मेदारीउपायुक्त प्रेरणा दीक्षित और पुलिस विभाग ने संयुक्त रूप से आश्वस्त किया है कि त्योहारों के दिनों में जिले में अमन-चैन और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतज़ाम किए गए हैं।

न्यूज – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

Shree Musical Events to Rock Jharkhand with Grand Festive Shows This Season

0

Shree Musical Events to Rock Jharkhand with Grand Festive Shows This Season

Ranchi, Jharkhand: One of Jharkhand’s most renowned musical groups, Shree Musical Events, is set to headline the festive season with a lineup of spectacular shows across the state. With major performances scheduled for Durga Puja, Diwali, and New Year celebrations, the group promises to deliver a cultural extravaganza like never before.

Speaking exclusively to jharkhandweekly.com, Director Ms. Jayashree, shared her excitement about the upcoming events. “This year is going to be very special for us. We have planned multiple shows during Durga Puja, Diwali, and New Year. To make it even more memorable, we are inviting artists from across India to join us and perform at these events,” she said.

What sets Shree Musical Events apart is its fully in-house production team. From sound and lighting to choreography and stage management, everything is handled internally — ensuring seamless performances with a personal touch. “We are proud to say that we are the only musical and event company in Jharkhand with a complete in-house setup. This gives us an edge in delivering consistent quality and managing any scale of event efficiently,” added Ms. Jayashree.

The group has built a solid reputation over the years, entertaining audiences at religious festivals, corporate events, private functions, and public concerts. With a strong blend of traditional and modern music, Shree Musical Events continues to be a crowd favorite.

As the festive energy builds across Jharkhand, Shree Musical Events invites communities, organizations, and individuals to partner with them for unforgettable celebrations. “If anyone is looking for top-class arrangements and live performances, they can reach out to us. We guarantee an experience that people will cherish,” said Ms. Jayashree confidently.

With meticulous planning, top-tier talent, and a passion for music, Shree Musical Events is ready to make this festive season a grand celebration of culture, joy, and entertainment.

📞 Bookings and inquiries can be made through their official website and social media handles. +91 77177 76346


#ShreeMusicalEvents #JharkhandEvents #DurgaPuja2025 #DiwaliShows #NewYearCelebration #Jayashree #JharkhandMusicScene #LiveConcerts #InHouseTeam #TopMusicalGroup #JharkhandWeekly #FestivalVibes #EventManagement #MusicLovers #CulturalFestivals

राम भक्तों के लिए

Heart Beat Events Gears Up for a Power-Packed Festive Season in Jharkhand

0

Ranchi, Jharkhand: Jharkhand’s leading event management company, Heart Beat Events, is all set to light up this festive season with a series of grand shows and live performances. Known for their top-tier execution and in-house talent pool, Heart Beat Events promises to make this year’s Durga Puja, Diwali, and New Year celebrations truly unforgettable.

Speaking to jharkhandweekly.com, the Director of Heart Beat Events, Rahul Singh, shared exciting details about the upcoming events. “This year is going to be special for us. We are organizing multiple shows during Durga Puja, Diwali, and the New Year. What makes it even more exciting is that we are bringing in renowned artists from across the country to perform in Jharkhand,” he said.

The company, which has built a strong reputation for organizing high-quality events, prides itself on being the only event management firm in Jharkhand with a fully in-house team. From stage setup to sound engineering, choreography to artist coordination – everything is managed under one roof, ensuring seamless execution.

“We don’t outsource our work. That gives us more control, better coordination, and the ability to deliver exactly what the client envisions,” added Singh. This approach has helped Heart Beat Events stand out in a competitive industry and earn the trust of clients across corporate, cultural, and private sectors.

With the festive season around the corner, Heart Beat Events is offering customized packages for individuals, businesses, and communities looking to host shows, concerts, or celebrations. “If people are looking for the best arrangements for their events, they can confidently reach out to us,” said Singh.

The team at Heart Beat Events is also emphasizing safety, creativity, and audience engagement in all their upcoming shows. Whether it’s a traditional puja function or a high-energy New Year party, attendees can expect top-notch performances and memorable experiences.

As anticipation builds, Jharkhand can look forward to a festive season filled with music, dance, joy, and celebration — all powered by the trusted expertise of Heart Beat Events.

📞 For bookings and inquiries, contact Heart Beat Events through their official social media or website. https://heartbeatevents.in/


#HeartBeatEvents #JharkhandEvents #DurgaPuja2025 #DiwaliCelebration #NewYearParty #JharkhandFestivals #EventManagement #RahulSingh #JharkhandWeekly #InHouseTeam #TopEventCompany #ArtistPerformances #FestiveVibes

राम भक्तों के लिए

Michigan church attack leaves one dead, several injured amid fire and shooting

0

GRAND BLANC TOWNSHIP, Mich. — A mass shooting and fire at a Mormon church in Michigan on Sunday morning left at least one worshipper dead and several others wounded, authorities announced, as emergency crews continued to sift through the wreckage for additional victims.

The assault unfolded at the Church of Jesus Christ of Latter-day Saints in Grand Blanc, roughly 50 to 60 miles north of Detroit. Police say a 40-year-old man drove his vehicle through the church’s front doors before stepping out and opening fire on congregants attending the Sunday service.

After the shooting began, the suspect is believed to have deliberately set the building ablaze. Flames and smoke were visible for hours as firefighters battled the blaze and attempted to secure the interior.

Two responding police officers pursued the shooter and exchanged gunfire with him. The suspect was killed in the confrontation, ending the threat. Authorities said there is no longer an ongoing danger to the public.

At least nine others were wounded, with some in critical condition. Ten victims were reported to have been transported to local hospitals. Police warned that more victims could yet be discovered once the fire-damaged portions are fully accessed.

Authorities have begun combing through the suspect’s residence in nearby Burton and have dispatched over 100 FBI agents to assist in the investigation, including agencies such as ATF (Bureau of Alcohol, Tobacco, Firearms and Explosives). Officials haven’t yet disclosed a motive or confirmed whether the church was directly targeted in advance.

The tragedy comes one day after the death of Russell M. Nelson, the longtime president of The Church of Jesus Christ of Latter-day Saints, adding an extra pall of grief to the Church community.

Michigan Governor Gretchen Whitmer issued a statement condemning the violence, saying “my heart is breaking for the Grand Blanc community” and affirming respect for places of worship as spaces that should be safe and sacred. Other national figures, including former President Donald Trump, expressed condolences and called for renewed efforts to curb violence in places of worship.

In Grand Blanc, residents have been asked to avoid the area while investigators and first responders work. A reunification site has been established for families of worshippers to receive updates and support.

As authorities continue to probe motives and casualty counts, the community faces a difficult recovery. Investigators say it could take time to fully unravel what drove this act of violence at what should have been a sanctuary.

  • News Desk
  • #USA #BreakingNews #News #Newsupdate #Trending
राम भक्तों के लिए

विश्व पर्यटन दिवस पर मसरिया डैम में सांस्कृतिक और जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने बढ़ाया उत्साह

0

गुमला : पर्यटन निदेशालय और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को विश्व पर्यटन दिवस 2025 के अवसर पर गुमला जिले के अधिसूचित पर्यटन स्थल मसरिया डैम, घाघरा में विविध कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर योगाभ्यास, भाषण प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता और पर्यटन जागरूकता गतिविधियों में नवोदय विद्यालय के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की।

विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रस्तुति

भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने पर्यटन का महत्व, जिम्मेदार पर्यटन और सतत विकास जैसे विषयों पर अपने विचार साझा किए। पेंटिंग प्रतियोगिता में गुमला जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों की खूबसूरत झलकियों को चित्रित किया गया। विजेताओं को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार प्रदान किए गए, जबकि सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहन प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उप विकास आयुक्त, गुमला उपस्थित रहे। साथ ही, जिला खेल पदाधिकारी-सह-पर्यटन नोडल पदाधिकारी, जिला पर्यटन विशेषज्ञ और खेल कार्यालय कर्मी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया और आयोजन की सराहना की।

संदेश और अपील

मौके पर अधिकारियों ने उपस्थित जनसमूह को पर्यटन स्थलों की स्वच्छता, संरक्षण और जिम्मेदारीपूर्ण पर्यटन के प्रति सजग रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्यटन न केवल आर्थिक विकास का साधन है बल्कि स्थानीय संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण से भी गहराई से जुड़ा हुआ है।

जिले को मिलेगा पर्यटन पहचान

आयोजकों ने विश्वास प्रकट किया कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से विद्यार्थियों में पर्यटन के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और गुमला के पर्यटन स्थलों को नई पहचान मिलेगी। उन्होंने स्थानीय लोगों से आह्वान किया कि वे सतत प्रयासों से जिले को पर्यटन मानचित्र पर मजबूत स्थान दिलाएँ।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

बेघर बच्चों की चिंता बनी प्राथमिकता, गुमला प्रशासन ने जोड़ा शिक्षा-स्वास्थ्य एवं योजनाओं से

0

गुमला : जिले में विभिन्न दुर्घटनाओं से बेघर हुए 25 बच्चों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर जिला प्रशासन ने विशेष पहल शुरू की है। इस प्रयास का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी बच्चे को शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं से वंचित न रहना पड़े।

बाल संरक्षण इकाई की पहल

जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा सभी बच्चों की देखभाल की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं। इनमें से 6 बच्चों को बाल देख-रेख संस्था में रखा गया है, जहाँ उन्हें सुरक्षित आवास के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण संबंधी सभी सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं।

आर्थिक सहयोग और योजनाओं से जुड़ाव

6 अन्य बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना के तहत ₹32,000 की आर्थिक सहायता दी गई है, ताकि उनकी जीवन-यापन और पढ़ाई से जुड़ी आवश्यकताओं की पूर्ति हो सके। शेष बच्चों को भी विभिन्न योजनाओं से शीघ्र जोड़े जाने की प्रक्रिया जारी है। इसके लिए आवश्यक दस्तावेजों की पूर्ति कर प्रशासन ने अगला कदम पूरा कर लिया है।

उपायुक्त के निर्देश और निगरानी

उपायुक्त ने निर्देश दिया है कि प्रत्येक बच्चे तक योजनाओं का लाभ तय समय के भीतर पहुँचे और उनकी सुरक्षा एवं अधिकारों की सतत निगरानी की जाए। उन्होंने कहा कि बच्चों के समग्र विकास के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें तथा किसी भी बच्चे को उपेक्षित न छोड़ा जाए।

प्रशासन का संकल्प

इस पहल से न केवल बच्चों की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति होगी, बल्कि उन्हें समाज की मुख्यधारा से भी जोड़ा जा सकेगा। जिला प्रशासन का दावा है कि योजनाओं का लाभ देकर इन बच्चों को सुरक्षित भविष्य और सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराया जाएगा।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium