22.1 C
Ranchi
Sunday, November 15, 2026
Advertisement
Home Blog Page 282

बेघर बच्चों की चिंता बनी प्राथमिकता, गुमला प्रशासन ने जोड़ा शिक्षा-स्वास्थ्य एवं योजनाओं से

0

गुमला : जिले में विभिन्न दुर्घटनाओं से बेघर हुए 25 बच्चों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर जिला प्रशासन ने विशेष पहल शुरू की है। इस प्रयास का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी बच्चे को शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं से वंचित न रहना पड़े।

बाल संरक्षण इकाई की पहल

जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा सभी बच्चों की देखभाल की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं। इनमें से 6 बच्चों को बाल देख-रेख संस्था में रखा गया है, जहाँ उन्हें सुरक्षित आवास के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण संबंधी सभी सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं।

आर्थिक सहयोग और योजनाओं से जुड़ाव

6 अन्य बच्चों को स्पॉन्सरशिप योजना के तहत ₹32,000 की आर्थिक सहायता दी गई है, ताकि उनकी जीवन-यापन और पढ़ाई से जुड़ी आवश्यकताओं की पूर्ति हो सके। शेष बच्चों को भी विभिन्न योजनाओं से शीघ्र जोड़े जाने की प्रक्रिया जारी है। इसके लिए आवश्यक दस्तावेजों की पूर्ति कर प्रशासन ने अगला कदम पूरा कर लिया है।

उपायुक्त के निर्देश और निगरानी

उपायुक्त ने निर्देश दिया है कि प्रत्येक बच्चे तक योजनाओं का लाभ तय समय के भीतर पहुँचे और उनकी सुरक्षा एवं अधिकारों की सतत निगरानी की जाए। उन्होंने कहा कि बच्चों के समग्र विकास के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें तथा किसी भी बच्चे को उपेक्षित न छोड़ा जाए।

प्रशासन का संकल्प

इस पहल से न केवल बच्चों की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति होगी, बल्कि उन्हें समाज की मुख्यधारा से भी जोड़ा जा सकेगा। जिला प्रशासन का दावा है कि योजनाओं का लाभ देकर इन बच्चों को सुरक्षित भविष्य और सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराया जाएगा।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

पालकोट प्रखंड में अंचल दिवस सम्पन्न, 72 में से 54 आवेदनों का त्वरित निस्तारण

0

गुमला : उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर गुमला जिले में प्रत्येक शनिवार को आयोजित होने वाले अंचल दिवस कार्यक्रम के तहत आज पालकोट प्रखंड मुख्यालय परिसर में अंचल दिवस सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में नागरिक अपनी समस्याओं और आवेदनों के साथ पहुंचे, जिनका समाधान मौके पर ही प्रशासन द्वारा किया गया।

लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान

आज के अंचल दिवस में कुल 72 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 54 आवेदनों का निस्तारण तुरंत कर दिया गया, जबकि 13 मामलों को विस्तृत जाँच के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया। जिला स्तरीय जनशिकायत निवारण दिवस से आए सात आवेदनों पर भी विचार किया गया, जिनमें से एक का समाधान कार्यक्रम स्थल पर ही सुनिश्चित किया गया।

नागरिकों के हित में ऑन द स्पॉट प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। इनमें 8 जाति प्रमाण पत्र, 9 आय प्रमाण पत्र और 9 आवासीय प्रमाण पत्रों का निपटारा वहीं किया गया। इसके अतिरिक्त दो पारिवारिक सदस्यता मामलों का त्वरित समाधान हुआ। भूमि विवाद से जुड़े तीन प्रकरण भी मौके पर निपटाए गए, जबकि पंजी-II सुधार से संबंधित 10 आवेदन जाँच हेतु अग्रसारित किए गए।

अधिकारियों की उपस्थिति और संवाद

कार्यक्रम में अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, भू-अर्जन पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचल अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और तत्काल आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इससे प्रशासन के प्रति नागरिकों में भरोसा और आत्मीयता का रिश्ता और मजबूत हुआ।

प्रमाण पत्र और परिसंपत्तियों का वितरण

अंचल दिवस के दौरान लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों और प्रशस्ति पत्रों का भी वितरण किया गया। इनमें दाखिल-खारिज शुद्धि पत्र, सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रमाण पत्र और पारिवारिक सदस्यता की स्वीकृतियाँ विशेष रूप से शामिल रहीं। वरिष्ठ अधिकारियों ने लाभुकों को इन प्रमाण पत्रों का महत्व समझाते हुए उन्हें भविष्य में भी सरकारी योजनाओं के लाभ लेने के लिए प्रशासन से जुड़े रहने की सलाह दी।

उपायुक्त का संदेश

उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता नागरिकों की समस्याओं का प्रखंड स्तर पर ही समाधान सुनिश्चित करना है। दाखिल-खारिज, एलपीसी, पंजी-II सुधार, भूमि विवाद और अन्य अंचल कार्यालय से जुड़ी शिकायतों का समयबद्ध निपटारा करना जिला प्रशासन की जिम्मेदारी है।

उन्होंने बताया कि समाधान हो चुके आवेदनों की संतुष्टि की पुष्टि प्रशासन लाभुकों से फोन के माध्यम से भी करेगा, ताकि पारदर्शिता और निष्पक्षता बनी रहे। उपायुक्त ने यह भी कहा कि अंचल दिवस से ग्रामीण क्षेत्रों तक शासन की पहुँच आसान हुई है और अब लोगों को प्रमाण पत्र और योजनाओं का लाभ जिला मुख्यालय गए बिना ही प्राप्त हो रहा है।

अगला अंचल दिवस

प्रशासन ने घोषणा की कि अगला अंचल दिवस 4 अक्टूबर को भरनो प्रखंड में आयोजित किया जाएगा। उपायुक्त ने जिलेवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग लेकर अपनी समस्याएँ प्रशासन के समक्ष रखें और इस पहल से लाभान्वित हों।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला के माटी शिल्पकारों को मिला तकनीकी संबल, 31 कारीगरों को वितरित हुए विद्युत चाक

0

गुमला : गुमला जिला उद्योग केन्द्र परिसर में शनिवार को आयोजित विशेष कार्यक्रम में पारंपरिक माटीकला को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया। झारखंड माटीकला बोर्ड रांची और मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में 31 चयनित शिल्पकारों को 90 प्रतिशत अनुदान पर विद्युत चाक वितरण किया गया।

आत्मनिर्भरता की दिशा में पहल

कार्यक्रम में उपस्थित उप विकास आयुक्त ने कहा कि माटीकला योजना का उद्देश्य पारंपरिक मिट्टी शिल्पकारों को आधुनिक साधनों से लैस कर उनकी उत्पादन क्षमता बढ़ाना और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने कहा कि इस पहल से शिल्पकारों को स्वरोजगार के नए अवसर मिलेंगे, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी।

उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि दीपावली जैसे त्योहारों पर मिट्टी के दीये और बर्तन खरीदकर स्थानीय कारीगरों को सशक्त बनाएं और लोकल फॉर वोकल अभियान को सफल बनाएं।

उत्पादन क्षमता और बाजार की संभावनाएं

जिला उद्यमी समन्वयक ने बताया कि विद्युत चाक मिलने से शिल्पकार आधुनिक तकनीक से जुड़ेंगे, जिससे उनका श्रम घटेगा और उत्पादन क्षमता बढ़ेगी। उन्होंने कहा, “अब कारीगर बाजार की मांग को बेहतर ढंग से पूरा कर पाएंगे। यह जिले में स्वरोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में अहम पहल है।”

महाप्रबंधक ने लाभुकों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे विद्युत चाक का उपयोग कर बड़े पैमाने पर उत्पाद तैयार करें और स्थानीय बाजार को मजबूत बनाएं।

कारीगरों का उत्साह और आभार

इस योजना के तहत सहायता प्राप्त करने वाले सभी लाभुकों ने जिला प्रशासन और उद्योग विभाग का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह पहल उनके काम को नई पहचान देने के साथ-साथ जीवनयापन में भी मददगार साबित होगी।

व्यापक सहभागिता

कार्यक्रम में जिला उद्यमी समन्वयक सूरज कुमार, सभी प्रखंड उद्यमी समन्वयक—शशि भूषण साहू, अमृता कच्छप, बिमला कुमारी, प्रमोद कुमार, गनदूर उरांव, अजय मोहन प्रसाद, रोहित सारंगी, हरे कृष्ण साहू, प्रवीण कुमार—सहित मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड गुमला के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में माटी शिल्पकार मौजूद थे।

नई दिशा की संभावना

गरिमामय माहौल में सम्पन्न इस कार्यक्रम से गुमला जिले की पारंपरिक माटीकला को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। अधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रयास से स्थानीय कारीगरों की आजीविका मजबूत होगी और जिले के सामाजिक-आर्थिक ढांचे में सकारात्मक बदलाव आएगा।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

नई नियुक्तियों ने बढ़ाई उम्मीदें, गुमला उपायुक्त ने वितरित किए नियुक्ति पत्र

0

गुमला : गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने विभिन्न श्रेणी के अभ्यर्थियों और सेवा काल में दिवंगत कर्मियों के आश्रितों को शनिवार को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सरकार की नीति का उद्देश्य योग्य उम्मीदवारों को रोजगार उपलब्ध कराना और मृत कर्मियों के परिजनों को आर्थिक एवं सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है।

चयन प्रक्रिया और नियुक्ति विवरण

गृह विभाग, झारखंड राँची की अधिसूचना (पत्र संख्या 3206, दिनांक 15 जून 2002) के तहत उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित चयन प्रक्रिया में चौकीदार/दफादार पद हेतु पात्र अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इन्हें शैक्षणिक योग्यता व अनुशंसा के आधार पर वेतनमान 5200-20200 (PB-1) तथा ग्रेड पे 1800 में अस्थायी रूप से नियुक्त किया गया है। इनके पदस्थापन का कार्य संबंधित अंचल और वीट में तय किया गया है।

इस अवसर पर रायडीह प्रखंड के स्व. राम उराँव के पुत्र सुदीप उराँव और घाघरा थाना क्षेत्र के ग्राम अरंगी के निवासी सुनिल कच्छप को चौकीदार पद पर नियुक्त किया गया। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि मृत सरकारी सेवकों के आश्रित परिवारों की देखभाल नव-नियुक्त कर्मियों की जिम्मेदारी होगी और इसकी अवहेलना गंभीर कदाचार मानी जाएगी।

अनुकम्पा आधारित नियुक्तियाँ

जिला अनुकम्पा समिति की 8 सितम्बर 2025 को सम्पन्न बैठक के निर्णय के अनुरूप, उग्रवादी घटनाओं या सेवा अवधि में आकस्मिक निधन से प्रभावित परिवारों को भी नियुक्ति का अवसर मिला। इस प्रावधान के तहत समाहरणालय गुमला में चतुर्थ श्रेणी (अनुसेवक) के पद पर चार अभ्यर्थियों को नियुक्त किया गया। इनमें स्व. गजेन्द्र साहु के पुत्र अरुण साहु, स्व. जयप्रकाश साहु की पत्नी मोनिका देवी, स्व. अशोक सिंह की पत्नी लक्ष्मीण देवी और स्व. रामवृत उराँव के पुत्र विकास उराँव शामिल हैं। इन्हें सत्यापन और सेवा शर्तों की पूर्ति के बाद नियुक्ति पत्र सौंपे गए।

नई नियुक्तियों को नियमित वेतनमान के साथ जीवनयापन भत्ता एवं अन्य स्वीकृत भत्ते सरकार द्वारा प्रदान किए जाएंगे।

प्रशासन की प्रतिबद्धता

उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने सभी नियुक्त कर्मियों से ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ सेवा करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ये नियुक्तियाँ न केवल व्यक्तिगत जिम्मेदारियों के निर्वहन का साधन हैं, बल्कि जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता का भी प्रतीक हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि इससे प्रशासनिक कार्यों में मजबूती आएगी और प्रभावित परिवारों को जीवन को नए सिरे से आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

 गिरिडीह जिले के दस थानों में हो सकती है महिला मुंशी की प्रतिनियुक्ति

0

गिरिडीह : झारखंड पुलिस मुख्यालय ने शारदीय नवरात्र में नारी शक्ति की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. खबर है कि डीजीपी अनुराग गुप्ता के निर्देश पर राज्य के सभी जिलों के थानों में महिला मुंशी के प्रतिनियुक्त करने का निर्णय लिया गया है। सूत्र बताते हैं कि झारखंड पुलिस मुख्यालय की तरफ से सभी जिलों के एसपी पत्र भेजा गया है।

माना जा रहा है कि महिला मुंशी के जरिये थानों को महिला किंगपिन के रूप में विकसित करने का यह फॉर्मूला निश्चित तौर पर मील का पत्थर साबित होगा। सभी जिले के एसपी को लिखे पत्र में राज्य पुलिस ने यह भी आदेश जारी किया है, उसमें सभी थाने में वॉशरूम, चेंजिंग रूम और महिला मुंशी को अपने बच्चों के लिए स्तनपान कराने की व्यवस्था करने का निर्देश जारी किया गया है।

पुलिस सूत्रों की मानें तो गिरिडीह के करीब 10 थानों में अब महिला मुंशी की प्रति नियुक्ति की जा सकती है। अगले कुछ दिनों में गिरिडीह के नगर थाना, मुफस्सिल थाना समेत कई थानों में आम लोगों के आवेदन अब महिला मुंशी ही देखेंगी। उस आवेदन पर थाना प्रभारी को कार्रवाई के लिए फॉरवर्ड करेंगी।

राज्य पुलिस का इसके पीछे सबसे बड़ा कारण लोगों में पुलिस के प्रति आम लोगों में छवि बदलने का एक प्रयास है कि लोगों को छोटे से काम के लिए परेशानी नहीं उठानी पडे।

जानकारी के अनुसार आईआरबी के महिला बटालियन को इसकी जिम्मेदारी दी गयी है, जिन्हें ख़ास तौर पर ट्रेनिंग भी दी गयी है. ट्रेनिंग के बाद अब महिला मुंशी को उनके मनचाहा थाना में पोस्टिंग का निर्देश भी एसपी को दे दिया गया है।

राम भक्तों के लिए

देवघर डीसी नेे विभिन्न योजनाओं की समीक्षा केे बाद एग्री स्मार्ट विलेज योजना को लेकर अधिकारियों दिए कई निर्देश

0

देवघर : उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में शनिवार को कृषि, पशुपालन, गव्य, मत्स्य, भूमि संरक्षण, उद्यान, जेएसएलपीएस एवं सहकारिता विभाग से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया। डीसी ने विभिन्न योजनाओं के तहत धीमी गति से चल रहे कार्यों पर रोष प्रकट करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया।

डीसी ने मत्स्य पालन की दिशा में बेहतर कार्य करने के अलावा कैज फिसिंग, मछली जीरा वितरण के अलावा मत्स्य प्रसार-प्रशिक्षण एवं अनुसंधान, तालाबों में मिश्रित मत्स्य पालन आदि से जुड़े की कार्यों की समीक्षा करते हुए शत प्रतिशत योजनाओं को ससमय पूर्ण करते हुए सुयोग्य लाभुकों को योजनाओं के लाभ से लाभान्वित करने का निर्देश दिया।

डीसी ने गव्य व पशुपालन विभाग से जुड़े कार्यों की समीक्षा की

बैठक के दौरान डीसी ने सहकारिता विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी पैक्सों को डिजिटल बनाते हुए बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंस व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही. डीसी ने गव्य विकास व पशुपालन विभाग से जुड़े कार्यों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, जोड़ा बैल वितरण, बकरा वितरण, सुकर विकास, चूजा वितरण, बतख पालन आदि से जुड़े कार्यों की समीक्षा करते हुए शत-प्रतिशत योग्य लाभुकों को लाभान्वित करने का निर्देश दिया।

इसके अलावा वित्तीय वर्ष-2024-25 के भूमि संरक्षण विभाग द्वारा इस वित्तीय वर्ष में जिला अन्तर्गत सरकारी व निजी तालाबों को जीर्णोद्धार को लेकर किये जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए शेष बचे तालाबों के जीर्णेाद्धार के कार्यों को ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया।

समीक्षा बैठक के दौरान डीसी ने कृषि विभाग द्वारा खरीफ फसलों के बीज वितरण (धान, मक्का, सरसों आदि) कार्यों के अलावा पीएमकेएसवाई, डीप एरिगेशन, पीएम किसान, केसीसी के तहत चल रहे कार्यों की बिन्दुवार समीक्षा करने के अलावा एफपीओ बनाने की दिशा में दिशा में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया।

कृषि यांत्रिकी वितरण के कार्यों में तेजी लाने का डीसी नेे दिया निर्देेश

डीसी जिला भूमि संरक्षण विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए किन-किन योजनाओं के तहत जिले में किसान समूहों को कृषि यंत्र का वितरण किया जा रहा है। डीसी ने जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी से कहा कि कृषि यांत्रिकी के वितरण में पारदर्शिता के अलावा किसान समूहों को प्राथमिकता दी जाय एवं जो योग्य लाभुक हैं, उन्हें योजना के लाभ से लाभान्वित किया जा सके।

डीसी ने कृषि विभाग द्वारा कृषि ऋण माफी योजना के अलावा खरीफ व रबी फसल वितरण को लेकर किये जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए रबी फसल से जुड़े वितरण के कार्यों को जल्द पूर्ण करने का निर्देश जिला कृषि पदाधिकारी को दिया। साथ ही गोधन न्याय योजना, बिरसा ग्राम विकास योजना, उद्यान विकास से जुड़े विभिन्न कार्यों के अलावा एग्री स्मार्ट विलेज योजना की दिशा में जमीनी स्तर पर कार्य करते हुए उपायुक्त कार्यालय को अवगत कराने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।

बैठक जिला कृषि पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी, उप परियोजना निदेशक आत्मा, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी एवं संबंधित विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित थे।

राम भक्तों के लिए

गुमला में मासिक थाना दिवस आयोजित, 46 मामलों में से 31 का हुआ त्वरित समाधान

0

गुमला : ग्रामीण स्तर पर विवाद और थाना संबंधी समस्याओं के त्वरित निपटारे के लिए शुक्रवार को गुमला जिले के सभी थाना क्षेत्रों में मासिक थाना दिवस का आयोजन किया गया। उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर आयोजित इस विशेष अभियान में संबंधित अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी, राजस्वकर्मी और अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

भूमि विवाद और आपसी झगड़ों का निपटारा

इस बार 26 सितंबर को आयोजित थाना दिवस के दौरान जिलेभर से कुल 46 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें भूमि विवाद, अवैध अतिक्रमण, रास्ते के झगड़े, पारिवारिक और वैवाहिक विवाद, दाखिल-खारिज से जुड़ी समस्याएं और अवांछित गतिविधियों की सूचनाएं शामिल थीं। इनमे से 31 मामलों का निष्पादन मौके पर ही कर दिया गया, जबकि शेष 15 मामलों पर जांच कर निर्धारित समयसीमा में निपटारा करने का आश्वासन दिया गया।

थाना-वार शिकायतों का ब्योरा

  • गुमला थाना : 5 मामले, 2 का समाधान

  • चैनपुर थाना : 13 मामले, 12 का त्वरित निपटारा

  • डुमरी थाना : 4 मामले, सभी का समाधान

  • जारी थाना : 2 मामले, दोनों का समाधान

  • घाघरा थाना : 5 मामले, 2 का निपटारा

  • विशुनपुर थाना : 4 मामले, सभी का समाधान

  • भरनो थाना : 3 मामले, 2 का समाधान

  • पालकोट थाना : 4 मामले, कोई तत्काल समाधान नहीं

  • बसिया थाना : 4 मामले, 1 का समाधान

  • कामडारा थाना : 2 मामले, दोनों का समाधान

लंबित मामलों पर भी हुई कार्रवाई

थाना दिवस के दौरान, पूर्व में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस से जुड़े कुछ लंबित मामलों को भी थाना स्तर पर भेजा गया था। इनमें से कई मामलों पर आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए समाधान प्रदान किया गया।

उपायुक्त का निर्देश और अपील

उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि, “थाना दिवस पर प्राप्त सभी शिकायतों का समाधान संवेदनशीलता, पारदर्शिता और न्यायसंगत तरीक़े से प्राथमिकता पर किया जाना चाहिए।” उन्होंने यह भी कहा कि जिले में हर माह 26 तारीख को मासिक थाना दिवस का आयोजन नियमित रूप से किया जाएगा ताकि ग्रामीणों को जिला मुख्यालय आने की आवश्यकता न पड़े और वे अपनी समस्याओं का निवारण नज़दीकी थाना स्तर पर ही पा सकें।

उन्होंने जिलेवासियों से अपील की है कि भूमि विवाद, आपसी तनाव, रास्तों से जुड़ी दिक़्क़त या अन्य थाना संबंधी शिकायतों को लेकर प्रत्येक माह की 26 तारीख को थाना दिवस में उपस्थित हों और प्रशासनिक सहयोग से समाधान प्राप्त करें।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला में विश्व पर्यटन दिवस पर बाघमुण्डा जलप्रपात में योग व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

0

गुमला : विश्व पर्यटन दिवस 2025 के अवसर पर शुक्रवार को गुमला जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बाघमुण्डा जलप्रपात (बसिया) में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला पर्यटन नोडल पदाधिकारी और अंचल अधिकारी बसिया ने किया, जबकि इसमें बाघमुण्डा पर्यटन विकास समिति का सक्रिय सहयोग रहा।

कार्यक्रम की मुख्य गतिविधियाँ

इस अवसर पर तीन प्रमुख गतिविधियाँ आयोजित की गईं—

  • योग अभ्यास कार्यक्रम : प्रतिभागियों को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए योगाभ्यास कराया गया।

  • साफ-सफाई अभियान : पर्यटन स्थल की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर जोर देते हुए सफाई अभियान चलाया गया।

  • पर्यटन जागरूकता कार्यक्रम : स्थानीय लोगों और बच्चों को पर्यटन के महत्व और उससे होने वाले सामाजिक-आर्थिक लाभों के बारे में जानकारी दी गई।

बच्चों और शिक्षकों की भागीदारी

कार्यक्रम में बम्बयारी प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने योगाभ्यास और जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से स्वच्छता और पर्यटन के संरक्षण का संदेश दिया।

स्थानीय सहयोग और महत्व

आयोजन से न केवल पर्यटन स्थल की महत्वता पर जोर दिया गया, बल्कि स्थानीय समुदाय और छात्रों को जिम्मेदारीपूर्वक पर्यटन और पर्यावरण की रक्षा करने के लिए प्रेरित किया गया। आयोजन समिति का मानना है कि इस तरह के कार्यक्रम पर्यटन स्थलों के संरक्षण के साथ-साथ गुमला जिले को आकर्षक पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित करने में मददगार साबित होंगे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला में खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण, दूध और दुग्ध उत्पाद मानक अनुसार सुरक्षित पाए गए

0

गुमला : जिले में खाद्य सुरक्षा और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर कई प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का नेतृत्व खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र ने किया।

किन प्रतिष्ठानों की हुई जांच

निरीक्षण दल ने जिले के आंगनवाड़ी केंद्र और आंजन खास के साथ-साथ—

  • एम/एस खुशबू स्वीट्स एंड चौमिन सेंटर (टोतो)

  • एम/एस गुप्ता होटल (टोतो)

  • एम/एस पलाश आजीविका दीदी कैफे (कलेक्टरेट परिसर)

  • एम/एस होटल राज

  • एम/एस गुप्ता स्टोर

  • एम/एस मंत्री स्टोर

  • एम/एस रोहित होटल

  • एम/एस हिंदुस्तान डेयरी

  • एम/एस राजेश स्टोर

  • एम/एस उर्वशी स्टोर

जैसे प्रतिष्ठानों का गहन निरीक्षण किया।

जांच में मिली राहत

इस दौरान दूध और दुग्ध उत्पादों—पनीर, रसगुल्ला, खोआ आदि—की गुणवत्ता की जांच की गई। सभी नमूने मानक के अनुरूप और स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित पाए गए।

उपायुक्त का संदेश

निरीक्षण के बाद उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने कहा, “जनता को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी खाद्य प्रतिष्ठानों पर नियमित जांच अभियान जारी रहेगा।”
साथ ही खाद्य व्यवसाय संचालकों को निर्देश दिया गया कि वे स्वच्छता और गुणवत्ता मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला में नवंबर से होगी एक माह की भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी, छात्रों को मिलेगी अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी की व्यवहारिक समझ

0

गुमला : जिले के छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने और अंतरिक्ष विज्ञान की उपयोगिता से परिचित कराने के उद्देश्य से गुमला जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग की पहल पर नवंबर 2025 में एक माह लंबी भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। यह प्रदर्शनी “मानव कल्याण हेतु अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी” विषय पर आधारित होगी और 1 नवंबर से 30 नवंबर तक जिले के विभिन्न प्रखंडों के चयनित विद्यालयों में आयोजित होगी।

प्रदर्शनी की रूपरेखा

इस विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय, कोलकाता और झारखंड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार परिषद, रांची के सहयोग से किया जा रहा है।

  • जिले के 9 प्रखंडों से एक-एक विद्यालय को आयोजन स्थल के रूप में चयनित किया गया है।

  • इन विद्यालयों में प्रखंड स्तर के सभी माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक स्कूलों के छात्रों को प्रदर्शनी देखने का अवसर मिलेगा।

  • 1 नवंबर (शनिवार) सुबह 10 बजे समाहरणालय परिसर, गुमला से एक बड़े बस में सजी प्रदर्शनी का उद्घाटन उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित और वरिष्ठ अधिकारी करेंगे, जिसके बाद यह विभिन्न प्रखंडों के लिए रवाना की जाएगी।

बच्चों को मिलेगा लाभ

जिला शिक्षा पदाधिकारी कविता खलखो ने बताया कि इस प्रदर्शनी के माध्यम से छात्रों को अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी की अवधारणाओं को समझने और उनके व्यवहारिक उपयोग से अवगत होने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि विद्यालयों के प्रभारी प्रधानाध्यापक और विज्ञान शिक्षक छात्रों को इस विषय पर मार्गदर्शन देंगे। साथ ही अधिक से अधिक बच्चों तक इसकी जानकारी पहुँचाने के लिए स्थानीय मीडिया, जनप्रतिनिधि और अभिभावकों को जोड़ा जाएगा।

उपायुक्त का संदेश

उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने कहा कि अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी केवल उपग्रह प्रक्षेपण या अंतरिक्ष यात्रा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मानव कल्याण के लिए कई क्षेत्रों में अहम भूमिका निभा रही है। उन्होंने बताया, “आपदा प्रबंधन, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, संचार और सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी मानव जीवन की गुणवत्ता सुधारने में क्रांतिकारी योगदान दे रही है।”

नोडल अधिकारी नियुक्त

इस प्रदर्शनी के संचालन व समन्वय के लिए जिला शिक्षा अधीक्षक नूर आलम खां और प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी दिलदार सिंह को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

व्यापक असर

जिला प्रशासन का मानना है कि इस प्रकार की प्रदर्शनी न केवल छात्रों को विज्ञान और तकनीकी क्षेत्र में नई प्रेरणा देगी, बल्कि ग्रामीण अंचलों में वैज्ञानिक सोच को मजबूत करेगी और बच्चों को राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर तक सोचने के लिए प्रोत्साहित करेगी।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium