22.1 C
Ranchi
Sunday, November 15, 2026
Advertisement
Home Blog Page 283

गुमला में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत लाभुकों को मिला पशुधन, ग्रामीण आजीविका सशक्त बनाने की पहल

0

गुमला : ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने और पशुपालन के माध्यम से आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुक्रवार को गुमला जिला पशुपालन विभाग की ओर से मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना अंतर्गत पशुधन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिला पशुपालन पदाधिकारी अरुण प्रताप सिंह के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में कुल तीन चयनित लाभुक परिवारों को गाय और बछड़े का वितरण किया गया। वितरण का कार्य जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ललन कुमार रजक ने किया।

योजना का उद्देश्य और महत्व

इस योजना का प्रमुख उद्देश्य है कि ग्रामीण परिवार दुग्ध उत्पादन के जरिए अतिरिक्त आय अर्जित कर सकें और आर्थिक रूप से सशक्त हों। पशुधन उपलब्ध कराने से लाभुक परिवारों के जीवन स्तर में सुधार होगा और उन्हें पोषण सुरक्षा भी प्राप्त होगी।

अधिकारियों की टिप्पणी

कार्यक्रम के दौरान जिला पशुपालन पदाधिकारी अरुण प्रताप सिंह ने कहा, “मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना ग्रामीण परिवारों की आजीविका का सशक्त साधन है। यह केवल रोजगार का अवसर ही नहीं देती बल्कि दूध उत्पादन बढ़ाकर पोषण स्तर को सुनिश्चित करने में भी सहायक साबित होगी।”

व्यापक प्रभाव

राज्य सरकार की यह पहल गुमला समेत पूरे झारखंड में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने और आत्मनिर्भर समाज की नींव रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। स्थानीय स्तर पर पशुपालन आधारित रोजगार से युवाओं और किसानों को भी लाभ पहुंचेगा।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला में जन शिकायत निवारण दिवस, डीसी ने सुनी आम जनता की समस्याएं और दिए त्वरित निर्देश

0

गुमला : जिला समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों और गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण व नागरिक अपनी समस्याएँ लेकर पहुंचे। उपायुक्त ने प्रत्येक आवेदक से व्यक्तिगत संवाद कर उनकी शिकायतों को सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के आदेश दिए।

सामने आई प्रमुख शिकायतें

  • नवाटोली की बिमला नायक ने अपनी बेटी के नवोदय विद्यालय प्रवेश की समस्या रखी। उपायुक्त ने इसे गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया।

  • सिसई प्रखंड के मंगलो गाँव के ग्रामीणों ने जर्जर आंगनवाड़ी भवन की ओर ध्यान दिलाते हुए नए भवन निर्माण की मांग की। इस पर उपायुक्त ने विभाग को प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया।

  • गुमला नगर की दिव्यांग संगीता कुमारी ने आवागमन की कठिनाई को बताते हुए ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराने का आवेदन दिया।

  • भरनो प्रखंड निवासी तेलेस्फोर टोप्पो ने घर तक बिजली आपूर्ति संबंधी समस्या बताई, जिस पर विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता को तत्काल कार्रवाई का आदेश दिया गया।

  • घाघरा प्रखंड निवासी सहदेव चिक बड़ाइक ने दाखिल-खारिज विवाद की शिकायत की, जिस पर अंचल अधिकारी को शीघ्र निपटान का निर्देश दिया गया।

विविध मुद्दों पर सुनवाई

बैठक में भूमि विवाद, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, आवास संबंधी आवेदन और सरकारी योजनाओं से वंचित लाभुकों की भी कई शिकायतें सामने आईं। डीसी ने अधिकारियों को स्पष्ट कहा कि हर मामले का समाधान समयबद्ध और संवेदनशीलता के साथ होना चाहिए तथा आवेदकों को संतोषजनक जवाब मिलना चाहिए।

प्रशासनिक दृष्टिकोण

उपायुक्त ने कहा, “जन शिकायत निवारण दिवस का उद्देश्य जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है ताकि लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके। अधिकारियों को चाहिए कि वे हर मामले में गंभीरता और पारदर्शिता से काम करें।”

इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे और उन्हें मौके पर ही कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला में स्टार डीपीएस विद्यालय ने दुर्गा पूजा पर प्रस्तुत किया चैतन्य दुर्गा कार्यक्रम, बच्चों ने दिखाए मां के नौ रूप

0

गुमला : दुर्गा पूजा महोत्सव के अवसर पर शुक्रवार को स्टार डी.पी.एस. विद्यालय, गुमला में “चैतन्य दुर्गा कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यार्थियों ने नृत्य-नाटिका और झांकी के माध्यम से माँ दुर्गा के नौ रूपों का जीवंत मंचन किया। कार्यक्रम में महिषासुर वध के मनोहारी दृश्य और विजयादशमी का उल्लासपूर्ण प्रदर्शन भी प्रस्तुत किया गया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में बच्चों की भागीदारी

कक्षा नर्सरी से कक्षा पहली तक के बच्चों के लिए फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। छोटे-छोटे बच्चों ने माँ दुर्गा के विभिन्न रूपों के अलावा भगवान श्रीराम, हनुमान जी, गणेश जी, कार्तिकेय जी, माता लक्ष्मी, माता सरस्वती, भगवान महादेव और महिषासुर के पात्र निभाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

मुख्य अतिथि और विद्यालय प्रबंधन के विचार

कार्यक्रम में शहर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. ए.डी.एन. प्रसाद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों के उत्साह की सराहना करते हुए कहा, “यह सुखद है कि इस आयोजन में विभिन्न धर्मों के बच्चों ने भाग लेकर सांप्रदायिक सद्भाव और सांस्कृतिक समझदारी का संदेश दिया है। यह बच्चे पौराणिक मान्यताओं से जुड़कर अच्छे संस्कार सीखेंगे।”

विद्यालय की प्राचार्या साजिया खातून ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य बच्चों में धार्मिक समभाव विकसित करना है। उन्होंने कहा, “नारी शक्ति ही सृष्टि का आधार है, इस मंचन के जरिए समाज को नारी सम्मान और उनकी शक्तियों का संदेश दिया गया है।”
निदेशिका अन्नू कुमारी ने दशहरा को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक बताते हुए कहा कि नृत्य-नाटिका जैसी प्रस्तुतियाँ बच्चों के मन में सकारात्मक भाव लाती हैं। प्रबंध निदेशक संदीप कुमार प्रसाद ने बताया कि विद्यालय में ईद, क्रिसमस जैसे अवसरों पर भी कार्यक्रम आयोजित होते हैं ताकि छात्र-छात्राओं में सभी धर्मों के प्रति सम्मान की भावना विकसित हो।

परिणाम और पुरस्कार

फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों को तीन समूहों में बांटा गया था। निर्णायक विष्णु कुमार, बबीता उपाध्याय और कविता भारद्वाज ने प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया।

  • ग्रुप A : साध्वी कुमारी प्रथम, अन्दी कुमारी द्वितीय, आर्या राज तृतीय।

  • ग्रुप B : कृति कुमारी प्रथम, वंश राज साहू द्वितीय, अबीर आदी तृतीय।

  • ग्रुप C : प्रेरणा कुमारी प्रथम, आरवी द्वितीय, वियान केशरी तृतीय।
    विजेताओं को विद्यालय की ओर से पुरस्कृत किया गया।

भारी संख्या में लोगों की सहभागिता

कार्यक्रम देखने के लिए अभिभावकों के साथ-साथ शहर के कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। इनमें नवल साबू, बनवारीलाल अग्रवाल, संजीव कुमार, अमित गहेश्वरी, राकेश प्रसाद, डॉ. सौरभ प्रसाद, डॉ. पूजा प्रसाद और सचिन शम्भू प्रमुख रहे।
विद्यालय विकास समिति के संरक्षक बदरी कुमार गुलशन, अध्यक्ष पद्दम साबू और सचिव महेश प्रसाद गुप्ता सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकागण भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की रूपरेखा शिक्षिका सुनन्दा सेन गुप्ता ने तैयार की जबकि संचालन शिक्षक तमजिद गियों ने किया।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला में स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा बैठक, शेष कार्य समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश

0

गुमला : जिले में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति को लेकर शुक्रवार को विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महत्तो की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण, सिकल सेल एनीमिया, आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन, टीबी उन्मूलन, एनसीडी स्क्रीनिंग, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, मलेरिया-डेंगू-फाइलेरिया नियंत्रण, डायलिसिस सेवाओं सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।

प्रमुख उपलब्धियां और प्रगति

  • जिले में सिकल सेल एनीमिया जांच 95% से अधिक पूर्ण हो चुकी है और माइग्रेटेड लोगों को भी शामिल कर जांच सुनिश्चित की जा रही है।

  • हेल्थ फैसिलिटी रजिस्ट्रेशन 100% (269 संस्थान) और डॉक्टर व नर्सों का पंजीकरण भी पूर्ण कर लिया गया है।

  • प्रधानमंत्री आयुष्मान कार्ड निर्माण में गुमला जिला राज्य में तीसरे स्थान पर है, अब तक 4,66,119 कार्ड बने हैं (53% प्रगति)।

  • एनसीडी स्क्रीनिंग में 93% लोगों की जांच पूरी की गई है।

  • मातृ स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत 92% गर्भवती महिलाओं की जांच की गई, सेवाओं को और बेहतर करने के लिए सहिया के सहयोग से मासिक कैलेंडर बनाने के निर्देश दिए गए।

  • विद्यालयों में अब तक 12,934 बच्चों का स्क्रीनिंग और 9,531 बच्चों का हीमोग्लोबिन जांच पूरा किया गया।

दिए गए निर्देश

  • टीबी उन्मूलन हेतु हर पंचायत में सभी नागरिकों का Sputum Test सुनिश्चित करने के निर्देश।

  • मधुमेह और उच्च रक्तचाप से संबंधित प्रविष्टियों को सही और अद्यतन करने पर बल।

  • आयुष्मान आरोग्य मंदिर को NQAS असेसमेंट (द्वितीय चरण) हेतु विशेष तैयारी करने का सुझाव।

  • मलेरिया, डेंगू और फाइलेरिया रोकथाम उपायों को सघनता से लागू करने का आदेश।

  • डायलिसिस यूनिट व MTC बेड ऑक्युपेंसी दर में सुधार के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने पर जोर।

प्रशासन का संदेश

बैठक के अंत में उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महत्तो ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा, “स्वास्थ्य विभाग की सभी योजनाएँ सीधे जनहित से जुड़ी हैं, इसलिए इन्हें समयबद्ध और पारदर्शिता के साथ पूर्ण किया जाना चाहिए। लक्ष्य यह होना चाहिए कि अधिक से अधिक लोगों तक इन योजनाओं का लाभ पहुँचे।”

उपस्थित अधिकारी

बैठक में सिविल सर्जन सहित स्वास्थ्य विभाग से जुड़े अधिकारी, चिकित्सक और कर्मी मौजूद रहे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गिरिडीह में 18वीं शताब्दी में टिकैत (राजाओं) ने अपनी रियासतों में जगतजननी की आराधना शुरू की थी

0

गिरिडीह, (कमलनयन) :भारतीय सनातन संस्कृति के बड़े त्योहारों में नौ दिवसीय शारदीय नवरात्रों की बड़ी महिमा है। इन दिनों पूरा राष्ट्र आदि शक्ति की उपासना में लीन रहता है। इस वर्ष 22 सितंबर से चल रहे नवरात्रों में माता के गजराज पर आने के खुशी में पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा है। झारखंड के गिरिडीह इलाके में शक्ति, साधना का यह पर्व करीब दौ सौ सालों से मनाया जा रहा है।

18वीं शताब्दी के उतरार्द्ध में टिकैत (राजाओं) ने अपनी रियासतों में जगतजननी की आराधना शुरू की थी। शाही खजाने सें देवी मंडपों में बड़े ही धूमधाम से मां दुर्गा पूजा का अनुष्ठान सम्पन्न होता था। इस दौरान कई इलाकों में लगने वाले मेलों में आसपास के दर्जनों गांवोँ के लोग शामिल होते थे।

सभी दुर्गा मंडपों की अलग-अलग विशेषता 

कालान्तर में लगभग दुर्गा मंडप भव्य भवनों में परिवर्तित हो गये हैं। जो स्थानीय लोगों के हर्दय में तीर्थो के समान है। सभी दुर्गा मंडपों की अपनी अलग-अलग विशेषता है, जहां भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण होती हैं। लोक आस्था से जुड़े देवी मंडपों में भक्त सुख-दुःख में सबसे पहले इन्हींं देवी मंडपों में आकर मत्था टेकते है और नवरात्रों में शक्ति की अधिष्ठात्री मां दुर्गा की वंदना कर मनचाही मुराद पाते हैं।

माता रानी भी अपने भक्तों की हर सकारात्मक मनोकामना पूरी करती है। क्षेत्र के लोगों के मुताबिक श्रीश्री आदि दुर्गा (बड़ी मां) पचम्बागढ़ दुर्गा मंडा, बरगंडा काली मंडा,  मंगरोडीह, बनियाडीह, भोरनडीहा, सेन्ट्रलपीठ, मोहनपुर बोड़ो, पपरवाराटांड़ सहित गिरिडीह के आसपास स्थित दुर्गा मंडपों में जगत जननी निःसंतान दम्पतियों को संतान सुख, कुंवारी कन्याओं को मनचाहा वर, असाध्य रोगी को स्वस्थ काया, बेरोजगारों के हाथों को काम, केस मुकदमों में सफलता सहित नाना प्रकार की पीड़ा से मुक्त कर भौतिक सुखों का आशीर्वाद देती है।

श्रीश्री आदि दुर्गा “बड़ी मईया” का अद्भुत दरबार 

गिरिडीह शहर में भक्तों को मनोवांछित फल प्रदान करनेवाली श्रीश्री आदि दुर्गा ” बड़ी मईया” का दरबार अद्भुत है। नवरात्र के इन पावन दिनों में बड़ी मां अपने भक्तों को स्वाभाविक स्वरूपों की मुद्रा में आशीर्वाद देती है। इन दिनों दूरदराज से काफी संख्या में लोग “बड़ी माँ” के दरबार में पहुंचकर स्वाभाविक रूपों का दर्शन कर मत्था टेक कर मन्नतें मांगने आते हैं।

कहते हैं कि माता के इस दरबार की महिमा निराली है। माना जाता है कि सरल  मन से माता के मुखमंडल की आभा को निहारने वाले भक्तों को स्वतः महसूस होता है कि माता रानी स्वाभाविक मुद्रा में आशीष दे रही हैं। बड़ी माँ के दरबार की विशेषता है कि महासप्तमी से विजया दशमी तक माता के मुखमंडल के भाव बदलते हैं। आदि शक्ति बड़ी माँ अपने भक्तों को बदलते स्वरूपों का जीवंत एहसास कराती है।

महासप्तमी को ममतामयी माँ के सुन्दर सलोने रूप के मुखमंडल का भाव बेटी के अपने मायके पहुंचने के बाद जैसा होता है। महाअष्टमी और नवमी को माँ का आकर्षक व तेज मुखमंडल की आभा धैर्य के साथ जीवन जीने का संदेश देने की मुद्रा में रहता है।

विजयादशमी को माता के आलौकिक मुखमंडल की आभा अत्यंत शांत, सौम्य और अपनों से बिछुड़ने की पीड़ा दर्शाती दिखायी देती है। मानो ऐसा प्रतीत होता है माँ के निर्मल हदृय में अपने भक्तों से एक वर्ष के लिए बिछुड़ने का भाव है। और विदाई की बेला में माँ के हजारों भक्त कांधे पर विर्सजन के लिए ले जाते हैं, तो माता के सौम्य मुख मंडल पर विरह की पीड़ा स्पष्ट रूप से महसूस की जा सकती हैं।

उल्लेखनीय है कि आधुनिकता के इस दौर में भी श्रीश्री आदि दुर्गा मंडप में प्रतिमा गढ़ने में सांचों का उपयोग नहीं होता है। मूर्तिकार अपने हाथों से प्रतिमा गढ़कर भक्तों को जीवंत रूपों में जगत जननी के दर्शन कराते हैंl

राम भक्तों के लिए

केंद्र की वादाखिलाफी का विरोध करना वांगचुक के लिए महंगा सौदा साबित हुआ, लद्दाख दूसरा मणिपुर बनने की राह पर, आंदोलन का दबाने का कुचक्र शुरू 

0

अशोक वर्मा

लद्दाख एक हिमालय राज्य है। यहां की 97 प्रतिशत आबादी आदिवासियों की है। पूर्वोत्तर के आदिवासी बहुल हिमालय राज्य संविधान की छठी अनुसूची से आच्छादित हैं। केंद्र की मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर के टुकड़े करते हुए लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा देने का वादा किया था। केंद्र सरकार ने आज तक लद्दाख को ना तो छठी अनुसूची में डाला है और ना ही पूर्ण राज्य की हैसियत प्रदान की है।

लद्दाख के गांधीवादी नेता, शिक्षाविद् और रमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित अंतरराष्ट्रीय हस्ती सोनम वांगचुक केंद्र सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में वर्षों से शांतिमय आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हैं। उनके साथ लद्दाख की पूरी जनता खड़ी है। पिछले साल लद्दाख से दिल्ली तक की पदयात्रा की थी।

पदयात्रा से घबराई केंद्र सरकार ने रास्ते में अनगिनत बाधायें डालीं और वांगचुक को उनके साथियों सहित बस में लाद कर दिल्ली लाई। उन्हें बापू की समाधि राजघाट नहीं जाने दिया। उन्हें साथियों सहित एक परिसर में कैद रखा गया। अनशन पर बैठे वांगचुक को मीडिया से नहीं मिलने दिया गया। प्रधानमंत्री और गृहमंत्री तो दूर, केंद्र सरकार के किसी वरिष्ठ अधिकारी तक ने भी वांगचुक से मिलना मुनासिब नहीं समझा।

वांगचुक लेह में अनशन पर बैठे थे। उनके साथ सैकड़ों लोग भी अनशन पर थे। बुधवार को अनशन के सोलहवें दिन दो बुजुर्ग अनशनकारियों की हालत बिगड़ जाती है। यह देख वर्षों से दबा युवाओं का आक्रोश फूट पड़ता है। हिंसा होती है। भाजपा का दफ्तर फूंक दिया जाता है। पुलिस फायरिंग में चार युवा जान गंवाते हैं। दर्जनों घायल अस्पताल में भर्ती हैं। पूरे लद्दाख में कर्फ्यू लगा दिया जाता है।

अब गृह मंत्रालय एक्शन मोड में 

हिंसा से दुखी वांगचुक ने बुधवार को ही अनशन समाप्त कर दिया। उन्होंने अपने बयान में कहा कि कई अन्य अनशनकारियों की हालत नाज़ुक हो चली थी। ऐसे में और हिंसा भड़कने की आशंका के मद्देनजर अनशन समाप्त करने का निर्णय लिया गया। प्रतिक्रियास्वरूप अब गृह मंत्रालय एक्शन मोड में आ गया है.

मोदी-शाह को हिंसा के बहाने लद्दाख के लोगों के संवैधानिक अधिकार तथा न्यायोचित मांगों को खुल कर कुचलने का मौका मिल गया है। सरकार ने वार्ता की जगह वांगचुक और लद्दाख की जनता पर दमन चक्र शुरू कर दिया है। वांगचुक को गिरफ्तार कर जेल में रखने का कुचक्र रचा गया है। उनकी संस्था को बरबाद करने की साज़िश शुरू हो गई है। वांगचुक को देशद्रोही और विदेशी एजेंट घोषित कर दिया जाए तो कोई आश्चर्य नहीं होगा। उनके एनजीओ को प्रतिबंधित करने की कार्यवाही शुुुरू हो गई है.

लद्दाख को दूसरा मणिपुर बनाया जा रहा है। मणिपुर हिंसा की आग में झुलस रहा है। अब लद्दाख की बारी है। हमें उम्मीद रखनी चाहिए कि वांगचुक ऐसा नहीं होने देंगे। वांगचुक और लद्दाख को देश का साथ चाहिए।

 

राम भक्तों के लिए

हाकिमों को सरकार का साथ देने पर ईनाम के तौर पर कुछ न कुछ जरूर मिला 

0

विक्रम सिंह चौहान

अयोध्या फैसला करने के बाद 5 जजों ने एक फाइव स्टार होटल में पार्टी की थी. उन जजों में गोगोई, चंद्रचुड, बोबडे, अशोक भूषण और एस अब्दुल नजीर शामिल थे. गोगोई पर पहले एक महिला से यौन शोषण के आरोप लगे. बाद में मोदी सरकार उनके बचाव में आये और फिर राम मंदिर का फैसला आया. 

रिटायरमेंट के बाद राज्यसभा मिला. चंद्रचुड पद पर रहते कुछ नहीं पा सकें. अभी छटपटा रहें हैं. शायद अगले माह तक कुछ बड़ा पद मिल जाये. बोबडे वही बीजेपी नेता के बुलेट पर बैठने वाले जज हैं जो वायरल हुआ था. उनका यह कथन भी आया था जब दुष्कर्म पीड़िता को कहा था रेपिस्ट से शादी कर लो. भूषण किसी प्राधिकरण में अध्यक्ष बनाये गये और नजीर साहब राज्यपाल बनाये गये. सबको कुछ न कुछ जरूर मिला है भारत के संवैधानिक ढांचा खत्म करने के ईनाम के तौर पर. 

दरअसल, भारत का सुप्रीम कोर्ट कॉलेेजियम सिस्टम होने के बावजूद इतना बढ़िया था कि 2014 तक इसमें कोई भी संघी नहीं घुस पाया था. बाद में अमित शाह का क्रिमिनल केस लड़े यू. यू. ललित सुप्रीम कोर्ट का चीफ जस्टिस बन बैठा.  दीपक मिश्रा की कहानी तो सबको पता ही है. जो थोड़े बहुत बेदाग रह गये उनमें टी एस ठाकुर, खेहर और रमना जैसे नाम लिए जा सकते हैं.

एक माह के अंदर चंद्रचूड़ जी को भी ईनाम मिलने वाला है !

एक चर्चित दलाल बहुत दिनों तक सोशल मीडिया में कॉलेजियम और चंद्रचुड और उसके पिता को लेकर निशाना साधता था. अभी पता नहीं वह दलाल क्या कह रहा है चंद्रचुड के बारे में? खैर सुप्रीम कोर्ट के जजों के फैसले और उसके बाद के उनके बयानों पर चौंकने वाली कोई बात नहीं है. सुप्रीम कोर्ट अब पूरी तरह उनके कब्जे में है. वे जब तक चाहें उमर खालिद की सुनवाई नहीं होती है.

वे जब तक चाहें खालिद सैफी को जमानत नहीं मिलती है. वे जब तक चाहें संजीव भट्ट की याचिका पर सुनवाई नहीं होती है. 30 दिन गिन लीजिये चंद्रचुड को ईनाम मिलने वाला है, पीएमओ से कोई सम्पर्क कट गया रहा होगा इसलिए उन्होंने अपनी बात रखने न्यूज़लॉन्ड्री का सहारा लिया है. 

-रतन तिर्की के फेसबुक वाल से

राम भक्तों के लिए

राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता 25 से शुरू, 24 जिलों के 1152 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

0

रांची : झारखंड की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से खेलो झारखंड अंतर्गत राज्य स्तरीय अंडर-17 एवं अंडर-19 बालक-बालिका वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 25 से 27 सितम्बर तक खेलगांव स्थित हरिवंश टाना भगत इनडोर स्टेडियम में किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए सभी खिलाड़ियों को 24 सितम्बर तक रिपोर्टिंग करनी होगी।

बड़ी भागीदारी, सशक्त तैयारी

इस राज्य स्तरीय मुकाबले में सभी 24 जिलों से कुल 1152 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जिनमें 576 बालक और 576 बालिकाएँ शामिल होंगी। इन खिलाड़ियों के साथ 192 कोच और मैनेजर भी मौजूद रहेंगे। प्रतियोगिता तक पहुँचने के लिए प्रतिभागियों ने विद्यालय, प्रखंड और जिला स्तर पर आयोजित चयन प्रतियोगिताओं में विजय प्राप्त की है।

आयोजन समितियाँ और प्रबंधन

राज्य परियोजना निदेशक शशि रंजन ने बताया कि आयोजन की सफलता सुनिश्चित करने के लिए एक मुख्य समिति के साथ 14 उप-समितियाँ गठित की गई हैं। उन्होंने कहा, “खेलो झारखंड न सिर्फ ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की प्रतिभाओं को मंच देता है, बल्कि बच्चों में अनुशासन, टीम वर्क और खेल भावना का भी विकास करता है।”

प्रशिक्षण शिविर और आगे का चयन

प्रतियोगिता के बाद चयनित खिलाड़ियों को 21 दिवसीय विशेष आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। शिविर के दौरान विशेषज्ञ कोच खिलाड़ियों को आधुनिक तकनीक और रणनीतियों का अभ्यास कराएँगे। शिविर में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर की स्कूली खेल प्रतियोगिताओं के लिए किया जाएगा, जहाँ वे झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।

खेल प्रेमियों के लिए अवसर

यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता जहाँ खिलाड़ियों के लिए भविष्य संवारने का अवसर बनेगी, वहीं खेलगांव पहुंचने वाले दर्शकों और खेलप्रेमियों के लिए भी रोमांचक अनुभव लेकर आएगी।

News Desk

राम भक्तों के लिए

गुमला में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी नगर भ्रमण, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का संदेश

0

गुमला : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के 100वें स्थापना दिवस के मौके पर गुरुवार को गुमला शहर में भव्य नगर भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह शोभायात्रा अपराह्न 4 बजे डीएसपी रोड स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए पुनः विद्यालय परिसर में संपन्न हुई।

पारंपरिक गणवेश में स्वयंसेवकों की भागीदारी

आरएसएस के सैकड़ों स्वयंसेवक पारंपरिक गणवेश में अनुशासित पंक्तियों के साथ नगर भ्रमण में शामिल हुए। हाथों में लाठी लिए और घोष-वाक्यों का उच्चारण करते हुए स्वयंसेवकों ने नगरवासियों को अनुशासन, सेवा और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। बैंड-बाजे की धुन और घोष-वाचन ने माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया।

राष्ट्रनिर्माण और सामाजिक एकता पर जोर

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि संघ बीते एक शताब्दी से समाज के विभिन्न वर्गों को संगठित कर सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण के कार्य में लगा हुआ है। उन्होंने स्पष्ट किया कि संघ का उद्देश्य केवल संगठन खड़ा करना नहीं, बल्कि व्यक्तिगत अनुशासन, सामाजिक चेतना और राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुँचाना है।
वक्ताओं ने यह भी कहा कि युवा पीढ़ी को राष्ट्रभक्ति, सेवा और स्वदेशी मानसिकता को अपनाने की आवश्यकता है, जिससे आने वाली पीढ़ियाँ अधिक सशक्त और जागरूक नागरिक बन सकें।

शहरवासियों का स्वागत और सहयोग

नगर भ्रमण में शामिल स्वयंसेवकों ने डीएसपी रोड, पालकोट रोड, टावर चौक, मेन रोड, पटेल चौक और जशपुर रोड जैसे प्रमुख मार्गों से यात्रा की। यात्रा का शहरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा और उत्साह से स्वागत किया।

गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति

इस गौरवशाली अवसर पर मुख्य अतिथि डोमन राम, अजय प्रचारक, जिला संचालक लालचंद अग्रवाल, विभाग प्रचारक अजीत, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य संजीव सिन्हा सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
वहीं, राजेश सिंह, देवेंद्र मिश्रा, बबलू वर्मा, सुदर्शन शर्मा, प्रभात दास, संदीप प्रसाद, दामोदर कसेरा, निरंजन प्रसाद सहित भाजपा और सामाजिक संगठनों के कई नेता भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम का समापन

नगर भ्रमण का समापन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर परिसर में हुआ, जहां संघ के उद्देश्यों पर विशेष चर्चा आयोजित की गई। वक्ताओं ने कहा कि संघ केवल समाज के विकास की दिशा तय नहीं करता बल्कि राष्ट्र निर्माण और भारतीय संस्कृति की रक्षा में भी सक्रिय भूमिका निभाता है।

यह नगर भ्रमण कार्यक्रम गुमला के नागरिकों के बीच अनुशासन, संगठन और जिम्मेदारी की प्रेरणा छोड़ गया और आरएसएस के शताब्दी वर्ष की गरिमा को और अधिक उजागर किया।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

त्योहार से पहले गुमला प्रशासन अलर्ट, मिठाई दुकानों और स्ट्रीट फूड की हुई सघन जांच

0

गुमला : आगामी त्योहारों को देखते हुए गुमला जिला प्रशासन ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सख्ती बढ़ा दी है। उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी के नेतृत्व में बीते दो दिनों से जिले भर में विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है।

मिठाई दुकानों और होटलों का औचक निरीक्षण

जांच टीम ने जिले के प्रमुख मिष्ठान भंडारों और होटल-रेस्टोरेंटों का निरीक्षण किया। इस दौरान Fun N Food (लोहरदगा चौक) से रसगुल्ला और Sonali Sweets से लड्डू का नमूना परीक्षण के लिए लिया गया।
Bloom, Maa Ki Rasoi, Shravan Hotel और Swad Hotel में दूध, पनीर और मिठाइयों की जांच की गई, जो मानक के अनुरूप पाई गई।

स्ट्रीट फूड वेंडर्स पर कार्रवाई

अभियान के दौरान 60 से अधिक फूड कार्ट और स्ट्रीट वेंडर्स का भी निरीक्षण किया गया। कुछ जगहों पर मिठाइयों और फास्ट फूड में अस्वाद्य और अवैध रंग (जैसे कमधेनु और गोवर्धन ब्रांड) पाए गए, जिन्हें मौके पर ही नष्ट कराया गया। साथ ही, एक्सपायर कोल्ड ड्रिंक्स भी जब्त कर नष्ट किए गए।

दिए गए दिशा-निर्देश

निरीक्षण के समय दुकानदारों और वेंडर्स को स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा बनाए रखने के लिए कड़े निर्देश दिए गए, जिनमें प्रमुख रूप से:

  • भोजन तैयार करते समय एप्रन, ग्लव्स और मास्क पहनना अनिवार्य होगा।

  • हर फूड कार्ट पर ढक्कनयुक्त डस्टबिन रखना और उसका नियमित उपयोग करना।

  • फास्ट फूड में केवल खाद्य-स्वीकृत रंग और गुणवत्तापूर्ण सॉस का प्रयोग करना।

  • त्योहारों के दौरान “नो टोबैको” और “नो स्मोकिंग” को बढ़ावा देना और वातावरण स्वच्छ रखना।

प्रशासन का संदेश

स्टेट फूड टेस्टिंग लैब से जुड़े जूनियर एनालिस्ट पंकज कुमार और सुधांशु रंजन ने भी निरीक्षण कार्य में सहयोग किया।
उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने कहा कि “त्योहारों पर खाद्य पदार्थों में मिलावट या अस्वच्छता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी।”
उन्होंने जनता से अपील की कि केवल सुरक्षित एवं स्वच्छ खाद्य सामग्री का ही सेवन करें और किसी भी गड़बड़ी की सूचना प्रशासन को तुरंत दें।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium