20.1 C
Ranchi
Sunday, November 15, 2026
Advertisement
Home Blog Page 357

गुमला सदर अस्पताल में औचक निरीक्षण: एसडीओ ने स्वच्छता और सुरक्षा को लेकर दिए सख्त निर्देश

0

गुमला, झारखंड — उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी (सदर) राजीव नीरज ने मंगलवार को गुमला सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। यह दौरा अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा हेतु किया गया, जिसमें कई कमियों पर तत्काल सुधार के निर्देश भी जारी किए गए।

थैलेसीमिया यूनिट से पोस्टमार्टम हाउस तक जांच

निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने थैलेसीमिया डे केयर यूनिट, ब्लड बैंक, मेडॉल लैब और अस्पताल के अन्य प्रमुख हिस्सों का भौतिक निरीक्षण किया। उन्होंने रसोईघर और उसके आसपास की साफ-सफाई की स्थिति पर असंतोष जताते हुए तत्काल स्वच्छता व्यवस्था बेहतर करने का निर्देश संबंधित कर्मचारियों को दिया।

वहीं अस्पताल परिसर में पोस्टमार्टम हाउस के सामने लंबे समय से जमा कचरे और मलबे को लेकर नाराजगी जताई गई और संबंधित विभाग को कूड़ा हटाने के लिए तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।

सुरक्षा को लेकर सीसीटीवी व्यवस्था पर विशेष ध्यान

निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में मौजूद “शैडो एरियाज” (कम रोशनी वाले और निगरानी से वंचित स्थानों) को चिन्हित कर वहां सीसीटीवी कैमरे जल्द से जल्द लगाने के लिए सख्त निर्देश जारी किए गए। एसडीओ ने कहा कि अस्पताल की सुरक्षा और पारदर्शिता के लिए निगरानी तंत्र को और मजबूत करना आवश्यक है।

रजिस्टरों की जांच और स्टोर रूम की समीक्षा

एसडीओ ने स्टोर रूम का भी निरीक्षण किया और वहां रखे रिकॉर्ड रजिस्टरों के संधारण की गुणवत्ता को जांचा। उन्होंने निर्देश दिया कि दवा भंडारण, उपयोग और आपूर्ति की प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित रखा जाए।

एसडीओ का बयान: “गुणवत्ता में हो निरंतर सुधार”

निरीक्षण के बाद एसडीओ राजीव नीरज ने कहा,

“सदर अस्पताल में मरीजों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए समय-समय पर निरीक्षण कर सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार सुनिश्चित किया जाएगा।”

यह निरीक्षण गुमला जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने की दिशा में प्रशासन की सक्रियता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला में निकली भव्य रथयात्रा: महाप्रभु जगन्नाथ, बलराम और सुभद्रा जी की नगर भ्रमण यात्रा ने किया जनमानस को भावविभोर

0

गुमला, झारखंड — आषाढ़ शुक्ल द्वितीया के पावन अवसर पर गुमला जिले में भगवान महाप्रभु जय जगन्नाथ (श्रीकृष्ण), उनके बड़े भाई बलराम और बहन सुभद्रा जी की भव्य रथयात्रा हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। परंपरा के अनुसार यह रथयात्रा वर्ष में दो बार — मकर संक्रांति एवं आषाढ़ मास में आयोजित की जाती है, जिसमें श्रद्धालु पूरे जिले से उमड़ते हैं।

एकांतवास की पौराणिक कथा से जुड़ी परंपरा

मान्यता के अनुसार, आषाढ़ महीने में भगवान जगन्नाथ 15 दिनों के एकांतवास के बाद स्वस्थ होकर अपने भक्तों को दर्शन देने के लिए नगर भ्रमण पर निकलते हैं। इस अवसर पर वे अपने रथ पर भाई-बहन के साथ विराजमान होकर ‘मौसी बाड़ी’ (मौसी के घर) की ओर प्रस्थान करते हैं। यही परंपरा रथयात्रा उत्सव का मूल आधार है।

बरसात भी नहीं रोक पाई आस्था की बाढ़

27 जून 2025, शुक्रवार को गुमला मुख्यालय स्थित मालवीय नगर–करौंदी ग्राम के रथ टांड़ से रथयात्रा की शुरुआत हुई। रातभर की मूसलाधार बारिश के बावजूद सुबह होते ही श्रद्धालु अपने आराध्य के दर्शन के लिए उमड़ पड़े। मंदिर प्रांगण में भगवान जगन्नाथ, बलराम और सुभद्रा जी की प्रतिमाओं के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखी गईं।

संपूर्ण वातावरण भक्ति और उल्लास से सराबोर था। महिलाएं, पुरुष, वृद्ध, युवक-युवतियां और मासूम बच्चे पारंपरिक वेशभूषा में रथ खींचने के लिए उतावले दिखे।

मेले में दिखी लोकसंस्कृति की छटा

रथयात्रा के अवसर पर आयोजित मेले में चाट, पकौड़ी, चौमिन, मिठाई, गोलगप्पे और अन्य व्यंजन श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहे थे। बच्चे झूलों में झूलते नजर आए, वहीं युवा और परिवारजन मिठाइयां और प्रसाद खरीदते दिखे। पूरे जिले में उल्लास का वातावरण बना रहा।

नागफेनी में भी दो बार निकलती है रथयात्रा

गुमला मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर दूर स्थित नागफेनी गांव, जो कोयल नदी के तट पर स्थित है, वहां भी रथयात्रा का विशेष महत्व है। यहां वर्ष में दो बार — मकर संक्रांति और आषाढ़ मास में — भगवान जगन्नाथ, बलराम और सुभद्रा जी की रथयात्रा निकाली जाती है। नागफेनी का पहाड़ी क्षेत्र, घाघ झरना और पिकनिक स्पॉट रथयात्रा के दिन भक्तों और पर्यटकों से गुलजार रहता है।

मौसी बाड़ी तक खींची गई रथ, 15 दिन बाद होगी वापसी यात्रा

रथयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने रथ खींचते हुए भगवान को मौसी बाड़ी तक पहुंचाया, जहां वे 15 दिन एकांतवास में रहेंगे। इसके बाद ‘घुरती रथयात्रा’ के दिन, वे पुनः लौटकर अपने मंदिर में विराजमान होंगे।

गुमला में निकली इस रथयात्रा ने आस्था, संस्कृति और समर्पण की त्रिवेणी को जनमानस के बीच सजीव कर दिया। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि लोक परंपराओं और सामाजिक एकजुटता का उत्सव भी बन चुका है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला में सिकल सेल एनीमिया जांच अभियान ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 7.79 लाख लोगों की हुई स्क्रीनिंग

0

गुमला, झारखंड — गुमला जिले में सिकल सेल एनीमिया की रोकथाम और समय पर पहचान के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान ने गति पकड़ ली है। 26 जून 2025 तक 8,51,054 के निर्धारित लक्ष्य में से 7,79,644 लोगों की जांच पूरी कर ली गई है, जो जिला स्वास्थ्य विभाग की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

जांच में सामने आए प्रमुख आँकड़े

स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए डेटा के अनुसार, अब तक की गई जांच में:

  • 468 व्यक्ति सिकल सेल रोग से पीड़ित पाए गए हैं।
  • 1,960 लोग सिकल सेल ट्रेट (वाहक) की श्रेणी में आए हैं।
  • वहीं, 1,689 मामलों में जांच रिपोर्ट अपुष्ट (कन्फर्म नहीं) रही है, जिनकी आगे पुष्टि की जाएगी।

आम नागरिकों से की गई अपील

जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने गुमला के उन सभी नागरिकों से पुनः अपील की है जिनकी अब तक सिकल सेल एनीमिया जांच नहीं हुई है, वे शीघ्र अपने नजदीकी धरती आबा जन जागृति शिविर या स्वास्थ्य केंद्र में जाकर नि:शुल्क जांच अवश्य कराएं।

अधिकारियों का मानना है कि समय पर जांच से बीमारी की रोकथाम संभव है और गंभीर परिणामों से बचा जा सकता है। यह पहल विशेष रूप से जनजातीय और ग्रामीण आबादी को ध्यान में रखकर चलाई जा रही है, जहां सिकल सेल एनीमिया की आशंका अधिक देखी गई है।

जांच अभियान के ज़रिए न केवल संभावित रोगियों की पहचान की जा रही है, बल्कि लोगों को सिकल सेल एनीमिया के लक्षण, उपचार और बचाव के उपायों को लेकर जागरूक भी किया जा रहा है।

क्यों है यह जांच ज़रूरी?

सिकल सेल एनीमिया एक अनुवांशिक रक्त विकार है जो समय रहते निदान न होने पर गंभीर स्वास्थ्य जटिलताओं का कारण बन सकता है। ऐसे में समय रहते की गई जांच और परामर्श से इस बीमारी पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है।

गुमला जिले का यह व्यापक स्वास्थ्य अभियान राज्य में एक मॉडल के रूप में देखा जा रहा है, जिससे अन्य जिलों को भी प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला जिले के सभी थाना क्षेत्रों में आयोजित हुआ मासिक थाना दिवस भूमि विवाद से जुड़े 76 मामलों में से 32 का हुआ त्वरित निष्पादन

0

गुमला : – गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देशानुसार आज दिनांक 26 जून 2025 को गुमला जिले के सभी थाना क्षेत्रों में मासिक थाना दिवस का आयोजन किया गया। इस आयोजन में संबंधित अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी तथा अन्य विभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में भूमि से जुड़े विवादों और थाना स्तर की समस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करना था।

थाना दिवस के दौरान जिलेभर में नागरिकों द्वारा भूमि से संबंधित विभिन्न प्रकार की समस्याएं दर्ज कराई गईं जिनमें प्रमुख रूप से अवैध कब्जा, अवैध दाखिल खारिज, कानूनी वारिस प्रमाण पत्र की मांग, अवैध आपसी बंटवारा, भूमि विवाद के कारण उत्पन्न आपसी तनाव, जमीन के बंटवारे से जुड़ी शिकायतें और आम रास्ते से संबंधित विवाद शामिल रहे।

आज के थाना दिवस में जिले भर से कुल 76 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से 32 मामलों का निष्पादन मौके पर ही कर दिया गया जबकि शेष 44 मामलों पर संबंधित विभागों द्वारा कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन द्वारा इन लंबित मामलों के भी शीघ्र निष्पादन का आश्वासन दिया गया है।

आज प्राप्त शिकायतों की संख्या क्षेत्रवार इस प्रकार रही। गुमला थाना क्षेत्र से 7 मामले सामने आए। रायडीह से 4, चैनपुर से 3, डुमरी से 8, जारी से 2, घाघरा से 7, विशुनपुर से 6, सिसई से 9, भरनो से 16, पालकोट से 6, बसिया से 5 तथा कामडारा से 3 आवेदन प्राप्त हुए।

उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि थाना दिवस में प्राप्त सभी शिकायतों का निष्पादन संवेदनशीलता और प्राथमिकता के साथ किया जाए ताकि आम नागरिकों को त्वरित न्याय मिल सके। उन्होंने यह भी निर्देशित किया है कि अब प्रत्येक माह की 26 तारीख को सभी थाना क्षेत्रों में नियमित रूप से मासिक थाना दिवस आयोजित किया जाएगा जिससे लोगों की समस्याएं स्थानीय स्तर पर ही सुनी और सुलझाई जा सकें।

उपायुक्त ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे अपनी भूमि या पारिवारिक विवाद से जुड़ी शिकायतों के समाधान हेतु प्रत्येक 26 तारीख को अपने नजदीकी थाना में पहुंचें और अपनी समस्याओं को साझा करें। प्रशासन द्वारा सभी शिकायतों का त्वरित एवं न्यायसंगत समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

मादक पदार्थों के विरुद्ध राज्यव्यापी जागरूकता अभियान 2025 के समापन पर नगर भवन,गुमला में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

0

नशा – नशेबाज और नशें के सौदागरों द्वारा ही अपराध का जन्मदाता हैं, अतः इनपर नकेल कसना और उनके विरुद्ध सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुयें इन्हें सलाखों के पीछे भेजना हमरा मुख्य उद्देश्य हैं – गुमला पुलिस कप्तान हारिश बिन जामां

गुमला : – राज्य सरकार द्वारा दिनांक 10 जून 2025 से 26 जून 2025 तक राज्यव्यापी निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता अभियान के सफल संचालन के उपरान्त आज नगर भवन गुमला में जिला स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में जिले के सभी महाविद्यालयों एवं विद्यालयों तथा पॉलीटेक्निक कॉलेज के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकगण तथा स्कूली बच्चों उपस्थित थे। वहां उपस्थित लोगों को मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई और उन्हें स्वयं तथा अपने आसपास के लोगों को नशे से बचाने हेतु प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक हरीश बिन ज़मां के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। अपने संबोधन में पुलिस अधीक्षक ने बताया की नशा – नशेड़ी ( नशेबाज ) और अवैध प्रतिबंधित नशीली दवाइयों , नशीले पदार्थो के व्यापारियों के द्वारा ही अपराध का जन्म होता हैं , अतः उन्होंने स्कूली बच्चों से अपील करते हुए कहा कि स्कूल के आसपास किसी भी तरह के मादक पदार्थ की बिक्री होने पर इसकी सूचना त्वरित अपने शिक्षक,माता पिता तथा पुलिस प्रशासन को दें यह आपकी जिम्मेवारी बनती हैं, ना नशा करें ना किसी को करने दें। साथ ही साथ अच्छी संगति में रहें। बुरी संगति आपको गलत आदतों का शिकार बना देगी। इसलिए नशे को ना – जीवन को हां जैसे स्लोगन को अपने जीवन में आत्मसात कर स्वयं से इसकी शुरुआत करें। मादक पदार्थों के बढ़ते मामलों को रोकने हेतु पुलिस प्रशासन सतत प्रयासरत है।

अपर समाहर्ता शशिंद्र बड़ाईक ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि मादक पदार्थों के विरुद्ध राज्यव्यापी जनजागरुकता अभियान के समापन के अवसर पर हम सभी यहां एकत्रित हुए हैं। इस अभियान को और आगे बढ़ाना है। केवल तय समयावधि में ही इसका प्रचार प्रसार नहीं करना अपितु हमेशा इसके विरुद्ध आमजनों, युवाओं और बच्चों को जागरूक करना है। नशा आज के युवाओं को शारीरिक,मानसिक,आर्थिक एवं सामाजिक रूप से बर्बाद कर रहा है। इसलिए समय रहते नशे की लत को ना कहिए। आनेवाली भावी पीढ़ी को सक्षम और सशक्त बनाना है तो नशे को ना कहिए। असली हीरो वो है जो ड्रग्स को ना कहता है आइए हम सब संकल्प करें कि अपने राज्य व जिले को नशामुक्त बनाएंगे। नशे को ना कहना सीखे और अपने जीवन के असली हीरो बनें

डॉ शारिब अहमद ने बताया कि मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता अभियान का इस वर्ष वर्ष का थीम है ब्रेक द साइकिल इसके आधार पर इस वर्ष यह अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि बच्चे एक बार नशा करते हैं, फिर उसके बाद नशा उनका इस्तेमाल करने लगता। आजकल स्कूली बच्चों में यह प्रवृति बढ़ते जा रही है। नशे की शुरुआत छोटे स्तर पर होती है लेकिन यह बढ़ते बढ़ते ड्रग्स तक जा पहुंचता है। नशे की बढ़ती प्रवृति को रोकने के लिए ब्रेक द चेन तरीका कारगर है। स्वयं में यह दृढनिश्चय करें कि नशा जीवन के लिए घातक है और नशे से दूरी बना कर रखें। उन्होंने बच्चों से अपील किया कि नशा से नाता तोड़िए तभी जिंदगी से नाता जुड़ेगा
वंदना स्मिता, जिला परामर्शदात्री, तंबाकू नियंत्रण* ने बताया कि स्कूली बच्चों में छोटे स्तर पर यह प्रवृति बढ़ते जा रही है। इस लत को छुड़ाना अति आवश्यक है। नशा केवल आपका नाश नहीं करता यह आपके पूरे परिवार का नाश करता है। इसलिए इन मादक पदार्थों से दूरी बनाना आज के युवाओं के लिए बहुत जरूरी है। आज के युवाओं को काउंसलिंग की जरूरत है। उन्होंने कहा खुद में बदलाव लाइए और साथ ही साथ अपने आसपास भी बदलाव करिए। जिससे समाज को नशामुक्त बनाया जा सके। उन्होंने बच्चों से अपील किया कि जिंदगी चुने,नशा नहीं

जिला खेल पदाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि भागदौड़ वाली जिंदगी में सभी मानसिक दवाब में रहते हैं। और धीरे धीरे नशे के आदि होने लगते हैं। नशा किसी भी रूप में घातक है । इसलिए इन लतों से दूर रहने का प्रयास करें। उन्होंने सभी बच्चों से कहा कि नशा मादक पदार्थों के प्रति नहीं खेल के प्रति, पढ़ाई के प्रति हो।

महिला बाल विकास पदाधिकारी नीलम केरकेट्टा ने बताया कि जिला बाल संरक्षण इकाई,गुमला द्वारा नशे में लिप्त बच्चों की काउंसलिंग की जाती है उन्हें संरक्षण दिया जाता है तथा निषिद्ध मादक पदार्थों से बच्चों को दूर रहने हेतु प्रेरित प्रोत्साहित किया जाता है। उन्होंने कहा कि इससे शारीरिक एवं मानसिक क्षति होती है। बच्चों की निगरानी करना जरूरी है। अपने आसपास के बच्चों तथा युवाओं की गतिविधि एवं लक्षणों को चिह्नित कर उन्हें नशा से दूर किया जा सकता है।

इस कार्यशाला का मंच संचालन सामान्य शाखा पदाधिकारी सुशील खाका एवं जिला खेल पदाधिकारी मनोज कुमार द्वारा सामूहिक रूप से किया गया ।

कार्यक्रम में अपर समाहर्ता गुमला,जिला शिक्षा अधीक्षक,गुमला ,डीएसपी गुमला, जिला नजारत उपसमाहर्ता, जिला खेल पदाधिकारी मनोज कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक डुमरी थाना मनोज कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उपस्थित सभी प्रतिभागियों को सामूहिक रूप से ‘नशामुक्त भारत अभियान’ के तहत शपथ भी दिलाई गई।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

चैनपुर में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में प्राप्त 96 में से 91 मामलों का त्वरित निष्पादन

0

गुमला : – गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देशानुसार जिले में नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं सेवा सुविधा की पारदर्शिता हेतु सभी प्रखंड सह अंचल कार्यालयों में नियमित रूप से जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया जा रहा है।

इसी क्रम में आज गुरुवार को चैनपुर प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न श्रेणियों से कुल 96 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 91 आवेदनों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया, शेष आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई जारी है।

प्राप्त शिकायतों का वर्गीकरण इस प्रकार रहा:

पेंशन संबंधी – 04 आवेदन
स्वास्थ्य सेवा – 03 आवेदन
जन्म प्रमाण पत्र – 05 आवेदन
राशन कार्ड/संबंधित समस्याएं – 11 आवेदन
जाति प्रमाण पत्र – 23 आवेदन
स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र – 25 आवेदन
आय प्रमाण पत्र – 25 आवेदन

जन शिकायत निवारण दिवस का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं को उनके निकटतम प्रशासनिक स्तर पर सुनकर त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

महाकुंभ मेले के बाद पुरी रथयात्रा में भी अदाणी समूह सेवा अपने संकल्प को लेकर पुरी पहुंचा,26 जून से 8 जुलाई तक सेवा कार्यों का आयोजन 

0

पुरी, (ओडिशा) : महाकुंभ 2025 में लाखों श्रद्धालुओं की सेवा के बाद, अदाणी समूह सेवा के अपने संकल्प को लेकर पुरी जगन्नाथ रथयात्रा में पहुंचा है। चेयरमैन गौतम अदाणी और अदाणी समूह “सेवा ही साधना है” के मूलमंत्र के साथ 26 जून से 8 जुलाई तक पुरी रथ यात्रा में सेवा कार्यों का आयोजन करेगा। इन सेवाकार्यों के माध्यम से श्रद्धालुओं और रथयात्रा के आयोजन में लगे हुए कर्मचारियों को सहयोग प्रदान किया जाएगा।

अदाणी समूह हमेशा ही बुनियादी ढांचे, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े समाजसेवा के कामों में बढ़चढ़ कर शामिल होता रहा है। धीरे-धीरे, अदाणी समूह भारत के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक जीवन में होने वाले सेवाकार्यों में भागीदारी सुनिश्चित कर रहा है। यह भागीदारी एक प्रायोजक के रूप में नहीं, बल्कि सेवक के रूप में होगी।

मिलेगा निःशुल्क पौष्टिक भोजन 

रथयात्रा के दौरान लगभग 40 लाख लोगों को निशुल्क भोजन और पेय पदार्थ उपलब्ध कराने का संकल्प लिया गया है। श्रद्धालुओं और आयोजन के लिए तैनात कर्मचारियों की मदद करने के लिए कई इंतजाम किए गए हैं। इनमें शामिल हैं खाद्य काउंटरों के जरिए निःशुल्क और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना, शहर भर में निःशुल्क शीतल पेय के काउंटर, पुरी बीच लाइफगार्ड महासंघ के लाइफगार्डों का सहयोग, समुद्र तट की सफाई आदि।

इसके अलावा रथयात्रा ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारियों और स्वयंसेवकों के लिए निःशुल्क टी-शर्ट, नगरपालिका कर्मचारियों के लिए फ्लोरोसेंट सुरक्षा जैकेट, रेनकोट, टोपियों और छातों का वितरण भी किया जाएगा। यह सेवा कार्य अदाणी समूह, पुरी जिला प्रशासन, इस्कॉन और स्थानीय स्वयंसेवी संगठनों के बीच सहयोग से किए जा रहे हैं।

अगर महाकुंभ का सेवा कार्य पैमाना के हिसाब से बड़ा था तो रथयात्रा आत्मीयता के लिहाज से महत्वपूर्ण है। पुरी में भले ही श्रद्धालुओं की संख्या महाकुंभ के मुकाबले कम हो, लेकिन आध्यात्मिक ऊर्जा कई गुना अधिक है। रथयात्रा के दौरान अदाणी समूह सिर्फ सेवा ही नहीं कर रहा, बल्कि विकास के उस दृष्टिकोण को मजबूत कर रहा है.

अदाणी समूह समर्पित भाव से जुटा

सेवा के प्रति अदाणी समूह के समर्पण को इस बात से समझा जा सकता है कि सेवा के सभी कार्य सीधे समूह से जुड़े लोगों द्वारा किए जा रहा हैं। सेवा कार्यक्रम की योजनाएं महीनों पहले स्थानीय भागीदारों के साथ मिलकर बनाई गई हैं। स्वयंसेवक भी अदाणी समूह के सदस्य हैं या फिर स्थानीय समुदायों से जुड़े हुए हैं। सेवा कार्यों के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी भी अदाणी समूह से जुड़े उन सदस्यों के ऊपर है, जो लंबे वक्त से स्थानीय लोगों से जुड़े हुए हैं।

राम भक्तों के लिए

बिरसा कृषि विश्वविद्यालय का 45वां स्थापना दिवस समारोह: विश्वविद्यालय डिग्री बांटनेवाला संस्थान नहीं, सामाजिक दायित्व का निर्वहन करनेवाला भविष्य तैयार करे : मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की

0

रांची : बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (BAU) के 45वां स्थापना दिवस समारोह का उदघाटन राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने गुरुवार को किया. स्थापना दिवस के मौके पर कृषि अभियंत्रण महाविद्यालय भवन का उदघाटन भी मंत्री के हाथों सम्पन्ना हुआ. इसी साल कृषि अभियंत्रण महाविद्यालय को मान्यता प्राप्त हुई है.

इस मौके पर मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि विश्वविद्यालय डिग्री बांटने वाला संस्थान नहीं, बल्कि सामाजिक दायित्व का निर्वहन करनेवाला भविष्य को तैयार करने का काम करें. ये शिक्षा असल में अपने समाज, अपने राज्य और अपने देश के हित में होगा.

विश्वविद्यालय निर्माण में कार्तिक उरांव की अहम भूमिका 

उन्होंने कहा कि बिरसा कृषि विश्वविद्यालय की परिकल्पना उस वक्त की गई थी जब देश में हरित क्रांति का दौर चल रहा था. किसानों को विज्ञान और तकनीक के साथ जोड़ने की ये महत्वपूर्ण शुरुआत थी. विश्वविद्यालय के निर्माण में बाबा कार्तिक उरांव की अहम भूमिका रही है. मंत्री ने कहा कि संस्थान के सामने कई तरह की चुनौतियां है और उन तमाम चुनौतियों का सामना करने के लिए सरकार तैयार है.

मंत्री ने कहा कि छोटानागपुर के इस इलाके में कृषि विश्वविद्यालय निर्माण का उद्देश्य गांव और गांव के लोगों को उन्नत कृषि से जोड़ना और उन्हें प्रगतिशील किसान की श्रेणी में खड़ा करना रहा है. सफलता के साथ समाज के लिए कुछ करने का जज्बा ही ऐसे विश्वविद्यालय में शिक्षा का मूल मंत्र होना चाहिए.

छात्रों के बगैर यूनिवर्सिटी का औचित्य नहीं : कृषि सचिव

स्थापना दिवस को संबोधित करते हुए कांके विधायक सुरेश बैठा ने छात्रों के स्टाईपन का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि इस पर संस्थान और सरकार को सोचने की जरूरत है. कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के सचिव अबू बक्कर सिद्दकी ने कहा कि यूनिवर्सिटी एक पासपोर्ट की तरह है. इसी से छात्रों का भविष्य जुड़ा हुआ है. ज्ञान के लिए यूनिवर्सिटी जरूरी है. बच्चों के बगैर यूनिवर्सिटी का औचित्य नहीं है.

शिक्षकों की कमी के बावजूद प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिली : कुलपति

बिरसा कृषि विश्वविदयालय के कुलपति सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि शिक्षकों की कमी के बावजूद इस संस्थान के छात्रों ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता अर्जित की है. संस्थान द्वारा कृषि यंत्रों का निर्माण किया गया है. राज्य भर के करीब 45 हजार किसानों को उन्नत कृषि से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया है.

इस अवसर पर विश्वविद्यालय द्वारा तैयार पुस्तक का विमोचन अतिथियों ने किया. इसके साथ ही स्थापना दिवस समारोह में मंच से कई किसानों को सम्मानित भी किया गया. किसानों को सम्मान के तौर प्रशस्ति पत्र के साथ _ साथ बीज और पौधा दिया गया. इस मौके पर ICAR के निदेशक सुजय रक्षित सहित विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक भी विशेष रूप से उपस्थित थे.

राम भक्तों के लिए

 जगन्नाथ रथयात्रा धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक समृद्धि और सामाजिक एकता का है अनूठा संगम 

0

विजय शंकर नायक

रांची की जगन्नाथ रथयात्रा एक ऐसा धार्मिक और सांस्कृतिक उत्सव है, जो न केवल आध्यात्मिक महत्व रखता है, बल्कि झारखंड की समृद्ध परंपराओं और सामाजिक एकता का प्रतीक भी है। यह यात्रा पुरी के प्रसिद्ध जगन्नाथ रथयात्रा की तर्ज पर आयोजित की जाती है और रांची के जगन्नाथपुर मंदिर से शुरू होती है।

रांची का जगन्नाथ मंदिर, जिसे 1691 में नागवंशी राजा ठाकुर एनी नाथ शाहदेव ने बनवाया था, पुरी के जगन्नाथ मंदिर की छोटी प्रतिकृति के रूप में स्थापित किया गया था। यह मंदिर लगभग 80-90 मीटर ऊंची एक छोटी पहाड़ी पर स्थित है, जिससे रांची शहर का मनोरम दृश्य दिखाई देता है। मंदिर की स्थापना के साथ ही रथयात्रा की परंपरा शुरू हुई.

यह मंदिर रांची के अलबर्ट एक्का चौक से लगभग 10 किलोमीटर दूर एक पहाड़ी पर स्थित है और 328 साल से भी अधिक समय से आस्था का केंद्र रहा है। इस मंदिर की रथ यात्रा की परंपरा भी उतनी ही प्राचीन है, जो पिछले तीन शताब्दियों से निरंतर चली आ रही है।

रथयात्रा का आयोजन हर साल आषाढ़ मास (जून-जुलाई) में होता है, जिसमें भगवान जगन्नाथ, उनके भाई बलराम और बहन सुभद्रा के विग्रहों को रथों पर सजाकर मंदिर से मौसीबाड़ी तक ले जाया जाता है। यह यात्रा नौ दिनों तक चलती है, जिसमें भक्त रथ खींचते हैं और भगवान के दर्शन के लिए उमड़ पड़ते हैं।

रांची की रथयात्रा की सबसे खास बात इसका सर्वधर्म समभाव है। ठाकुर एनी नाथ शाहदेव ने इस उत्सव को सभी जातियों और धर्मों के लोगों को जोड़ने का माध्यम बनाया था। यह परंपरा आज भी जीवित है, और यात्रा में विभिन्न समुदायों का योगदान देखने को मिलता है।

रथयात्रा के कुछ अनछुए पहलू

सर्वधर्म सहभागिता: ऐतिहासिक रूप से, रथ यात्रा में विभिन्न समुदायों की भागीदारी रही है। उदाहरण के लिए, घासी समुदाय फूलों की व्यवस्था करता था, उरांव समुदाय घंटियाँ प्रदान करता था, और मुस्लिम समुदाय मंदिर की पहरेदारी करता था। इसके अलावा, राजवर समुदाय रथ को सजाने में, कुम्हार मिट्टी के बर्तन देने में, और बढ़ई व लोहार रथ निर्माण में योगदान देते थे। यह सामाजिक एकता का अनूठा उदाहरण है, जो आज के समय में भी प्रासंगिक है।

ब्रिटिश काल में चुनौतियां: 1857 की क्रांति के दौरान, ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव ने ब्रिटिश सरकार के खिलाफ विद्रोह किया था, जिसके परिणामस्वरूप मंदिर की 84 में से तीन गाँवों की जमीन ब्रिटिश सरकार ने जब्त कर ली थी। हालांकि, मंदिर के मुख्य पुजारी बैकुंठ नाथ तिवारी की अपील पर ब्रिटिश सरकार ने जगन्नाथपुर गाँव की 859 एकड़ जमीन मंदिर को वापस कर दी थी।

वर्तमान में मंदिर के पास केवल 41 एकड़ जमीन शेष

महिलाओं की भूमिका: रथ यात्रा में महिलाओं की भागीदारी भी उल्लेखनीय है। जहाँ पुरी की रथ यात्रा में कुछ परंपराएँ पुरुष-प्रधान हैं, वहीं रांची में महिलाएँ भी रथ खींचने और पूजा-अर्चना में सक्रिय रूप से भाग लेती हैं। यह समावेशी दृष्टिकोण इस उत्सव को और भी खास बनाता है।

सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व

रांची की रथ यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह सांस्कृतिक और सामाजिक एकता का प्रतीक भी है। यह उत्सव स्थानीय कला, शिल्प, और परंपराओं को बढ़ावा देता है। रथ की जटिल नक्काशी और रंग-बिरंगे पत्थरों से सजा मंदिर वास्तुकला का अनूठा नमूना है।

रथ निर्माण: रथ का निर्माण स्थानीय कारीगरों द्वारा किया जाता है, जो लकड़ी और धातु का उपयोग करके इसे भव्य रूप देते हैं। रथ की सजावट में पारंपरिक चित्रकारी और शिल्पकारी की झलक देखने को मिलती है।

संगीत और नृत्य: यात्रा के दौरान भक्ति भजनों, ढोल-नगाड़ों, और स्थानीय लोक नृत्यों का आयोजन होता है, जो उत्सव को और रंगीन बनाता है।

मौसीबाड़ी की परंपरा: नौ दिनों तक भगवान जगन्नाथ मौसीबाड़ी में विराजमान रहते हैं, जो पुरी की परंपरा का अनुसरण करता है। इस दौरान भक्तों के बीच भोजन वितरण और सामुदायिक समारोह आयोजित किए जाते हैं।

वैदिक काल से चली आ रही है रथ यात्रा

जगन्नाथ रथ यात्रा की परंपरा वैदिक काल से चली आ रही है, और इसका उल्लेख स्कंद पुराण जैसे प्राचीन ग्रंथों में मिलता है। रांची में इसकी शुरुआत नागवंशी राजाओं के शासनकाल में हुई। माना जाता है कि नागवंशी राजा भगवान जगन्नाथ के भक्त थे और उन्होंने पुरी के जगन्नाथ मंदिर की तर्ज पर रांची में इस मंदिर और रथ यात्रा की शुरुआत की। यह मंदिर और रथ यात्रा स्थानीय संस्कृति और परंपराओं के साथ-साथ वैष्णव धर्म की गहरी छाप को दर्शाते हैं।

रांची में रथ यात्रा की विशेषता यह है कि यह न केवल हिंदू धर्मावलंबियों को आकर्षित करती है, बल्कि स्थानीय आदिवासी समुदाय, जैसे मुंडा और उरांव, भी इसमें उत्साहपूर्वक भाग लेते हैं। यह उत्सव विभिन्न समुदायों के बीच एकता और समन्वय का प्रतीक है।

यात्रा का मार्ग: रथ यात्रा जगन्नाथपुर मंदिर से शुरू होकर पास में स्थित मौसीबाड़ी (गुंडिचा मंदिर) तक जाती है। भगवान जगन्नाथ, बलभद्र, और सुभद्रा नौ दिनों तक मौसीबाड़ी में विश्राम करते हैं, जिसके बाद बाहुड़ा यात्रा के दौरान वे वापस मुख्य मंदिर लौटते हैं।

प्रमुख पौराणिक कथाएं

सुभद्रा की इच्छा: एक कथा के अनुसार, देवी सुभद्रा ने नगर भ्रमण की इच्छा व्यक्त की थी। इस इच्छा को पूरा करने के लिए भगवान जगन्नाथ अपने भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण के लिए निकले। इस दौरान वे अपनी मौसी के घर (गुंडिचा मंदिर) जाते हैं, जहां सात दिनों तक विश्राम करते हैं। यह परंपरा रथ यात्रा का आधार बनी।

रांची में रथ यात्रा न केवल धार्मिक, बल्कि सांस्कृतिक और सामाजिक दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण है। रांची की सांस्कृतिक विविधता, जिसमें मुंडारी, नागपुरी, और उरांव जैसी भाषाएं और डोकरा कला जैसी परंपराएं शामिल हैं, इस उत्सव में झलकती है।

रथ यात्रा के दौरान आयोजित मेला स्थानीय कला, संस्कृति, और व्यंजनों को बढ़ावा देता है। यह उत्सव रांची के लोगों के लिए एकता, भक्ति, और उत्साह का प्रतीक है।

रथ यात्रा का पौराणिक महत्व, जैसे पापों का नाश, मोक्ष की प्राप्ति, और आत्मा-परमात्मा के मिलन का प्रतीक, इसे और भी खास बनाता है। रांची में यह उत्सव हर साल लाखों लोगों को एक साथ लाता है, जो भगवान जगन्नाथ के दर्शन और रथ खींचने के पुण्य कार्य में भाग लेते हैं। यह उत्सव रांची की सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान को और भी मजबूत करता है।

लेखक : आदिवासी मूलवासी जनाधिकार मंच केन्द्रीय उपाध्यक्ष हैं

 

राम भक्तों के लिए

 राजकुमार शुक्ल फाउंडेशन ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का स्वागत किया

0

रांची : सरला बिरला विश्वविद्यालय परिसर में राजकुमार शुक्ल फाउंडेशन की ओर से अध्यक्ष अजय राय ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह जी का भव्य स्वागत किया। इस गरिमामयी अवसर पर फाउंडेशन की टीम ने गुरुवार को उन्हें महान स्वतंत्रता सेनानी राजकुमार शुक्ल पर आधारित पुस्तक भेंट की। साथ ही, पारंपरिक रूप से शाल एवं पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया।

श्री राय ने बताया कि पुस्तक भेंट का उद्देश्य स्वतंत्रता संग्राम के गुमनाम नायकों की स्मृति को सशक्त बनाना और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को जन-जन तक पहुंचाना था. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह जी ने फाउंडेशन के इस प्रयास की सराहना की और स्वतंत्रता सेनानी राजकुमार शुक्ल जी को नमन करते हुए कहा कि ऐसे योद्धाओं की स्मृति नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं राज्यसभा सदस्य डॉक्टर प्रदीप कुमार वर्मा का भी स्वागत किया गया!

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium