20.1 C
Ranchi
Sunday, November 15, 2026
Advertisement
Home Blog Page 358

चैनपुर चौक में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत मोटरसाइकिल चालकों की जांच, नियम उल्लंघन पर ₹39,000 का जुर्माना वसूला गया

0

गुमला : उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित एवं पुलिस अधीक्षक हरीश बिन ज़मां के निर्देशानुसार आज गुरुवार को चैनपुर चौक पर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत मोटरसाइकिल चालकों की जांच एवं मार्गदर्शन अभियान चलाया गया। इस दौरान मोटरयान निरीक्षक रॉबिन अजय सिंह के नेतृत्व में एवं सड़क सुरक्षा प्रबंधक कुमार प्रभाष के सहयोग से दोपहर 12:30 बजे से 01:30 बजे तक विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया।

जांच अभियान के दौरान 25 से 30 मोटरसाइकिल चालकों को ट्रैफिक नियमों के पालन, हेलमेट पहनने, वैध दस्तावेज रखने, बीमा एवं प्रदूषण प्रमाण पत्र जैसे अनिवार्य कागजातों की अनिवार्यता के संबंध में जागरूक किया गया। सड़क सुरक्षा टीम द्वारा मौके पर रोड सेफ्टी काउंसलिंग भी की गई, जिसमें चालकों को यह बताया गया कि सुरक्षा उपकरणों का उपयोग न केवल स्वयं की, बल्कि दूसरों की जान बचाने में भी सहायक होता है।

जांच के क्रम में वाहनों के दस्तावेजों की जांच की गई और जिन चालकों के पास आवश्यक कागजात उपलब्ध नहीं थे, उनके विरुद्ध परिवहन अधिनियम के अंतर्गत दंडात्मक कार्रवाई की गई। इस दौरान कुल ₹39,000 की दंड राशि वसूली की गई।

ज्ञात हो कि बिना हेलमेट वाहन चलाने पर ₹1000, बिना ड्राइविंग लाइसेंस के ₹5000, बीमा रहित वाहन पर ₹2000, प्रदूषण प्रमाण पत्र के बिना ₹1000 तथा बिना वैध स्वामित्व दस्तावेज के वाहन संचालन पर ₹5000 तक का जुर्माना निर्धारित है।

इस अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु लोगों को नियमों के प्रति जागरूक करना एवं जिम्मेदार वाहन चलाने हेतु प्रोत्साहित करना था।

कार्यक्रम के सफल संचालन में मोटरयान निरीक्षक रॉबिन अजय सिंह, सड़क सुरक्षा प्रबंधक श कुमार प्रभाष, मंटू रवानी, प्रिंस कुमार एवं पुलिस बल की सक्रिय भूमिका रही।

रहें सतर्क, सुरक्षित यात्रा करें — नियम पालन से जीवन रक्षा संभव है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के तहत मैराथन दौड़ का आयोजन, विजेताओं को किया गया सम्मानित

0

गुमला : – नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे राज्यव्यापी जन-जागरूकता अभियान (10 जून से 26 जून 2025) के अंतर्गत आज दिनांक 26 जून 2025 को जिला स्तरीय मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया।

इसका आयोजन जिला खेल विभाग द्वारा किया गया। दौड़ प्रातः 6:00 बजे सावित्रीबाई फुले पुस्तकालय से प्रारंभ होकर फुलवाटोली बांसडीह तक आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन उप विकास आयुक्त गुमला एवं पुलिस उपाधीक्षक गुमला द्वारा संयुक्त रूप से धावकों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाकर तथा हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी गुमला, अंचल अधिकारी गुमला, जिला खेल पदाधिकारी एवं सामान्य शाखा प्रभारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

जिला प्रशासन गुमला द्वारा आयोजित इस दौड़ में बड़ी संख्या में युवाओं, छात्र-छात्राओं एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दौड़ के पश्चात उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार हैं:

🔹बालिका वर्ग

1. अनिता उरांव
2. सौवलीना डांग
3. उर्मिला टोप्पो
4. सेलिना कुमारी
5. सुमन उरांव
6. उषा कुमारी
7. खुशबू कुमारी
8. सितारा कुमारी
9. राखी कुमारी
10. जौनिका कुमारी

🔹बालक वर्ग

1. आकाशदीप किंडो
2. मुन्नू सोरेंग
3. सुदर्शन उरांव
4. रामबिलास पासवान
5. रवि उरांव
6. इंजिन कांडुलना
7. अस्वीन टेटे
8. शतीश उरांव
9. आकाश उरांव
10. मुकेश उरांव

इस आयोजन के माध्यम से सभी उपस्थित अधिकारियों ने आमजन, विशेषकर युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए एक स्वस्थ, सक्रिय एवं नशामुक्त समाज की दिशा में जागरूकता का संदेश दिया। प्रतिभागियों ने दौड़ में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए जिलेवासियों से नशा से दूर रहने एवं नशामुक्त जीवन अपनाने की अपील की।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

‘सांसद तीर्थ दर्शन–2025’: हजारीबाग से 180 बुजुर्ग तीर्थ यात्रा पर होंगे रवाना, 29 जून से होगी ऐतिहासिक पहल की शुरुआत

0

हजारीबाग, झारखंड — हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने सामाजिक समर्पण और आध्यात्मिकता का एक नया उदाहरण प्रस्तुत करते हुए ‘सांसद तीर्थ दर्शन–2025’ योजना की शुरुआत की है। इस पहल का उद्देश्य उन वरिष्ठ नागरिकों को नि:शुल्क तीर्थयात्रा का अवसर देना है जो आर्थिक या शारीरिक कारणों से अब तक यह सुख प्राप्त नहीं कर सके थे। कार्यक्रम का शुभारंभ 29 जून 2025 को हजारीबाग के नृसिंह मंदिर परिसर से होगा, जहां से 180 बुजुर्ग तीर्थयात्री आध्यात्मिक यात्रा पर रवाना होंगे।

तैयारियों में जुटा पूरा संगठन, भव्य आयोजन की उम्मीद

इस ऐतिहासिक योजना को सफल बनाने के लिए सांसद मनीष जायसवाल खुद पूरे अभियान की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने राज्य और केंद्र के वरिष्ठ नेताओं को आमंत्रित करते हुए एक लाख से अधिक निमंत्रण पत्र जनता तक पहुँचाए हैं। भाजपा कार्यकर्ता, सांसद प्रतिनिधि और स्वयंसेवी कार्यकर्ता आयोजन की हर बारीकी पर काम कर रहे हैं ताकि यह यात्रा बुजुर्गों के लिए यादगार बन सके।

आयोजन स्थल पर निरीक्षण, तैयारी जोरों पर

बुधवार को सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र नारायण सिंह, मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी और इवेंट प्रबंधक सोनू कुमार ने नृसिंह मंदिर परिसर में बन रहे मंच और पंडाल की तैयारियों का जायजा लिया। सिंह ने कहा, “यह योजना न केवल सांसद जी के सपनों को साकार करेगी, बल्कि उन बुजुर्गों की आस्था और अरमानों को भी नई उड़ान देगी जो वर्षों से तीर्थ के दर्शन की कामना लिए बैठे थे।”

मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने कहा कि, “मनीष जायसवाल सिर्फ विकास नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग के सम्मान के प्रतीक बनकर उभरे हैं। सामूहिक विवाह, नि:शुल्क वस्त्र वितरण और अब तीर्थयात्रा योजना— ये सब उनकी संवेदनशील नेतृत्व शैली को दर्शाता है।”

आमजन से अपील: इस आध्यात्मिक यात्रा का बनें सहभागी

पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष ब्रजकिशोर जायसवाल ने जनता से आग्रह किया कि वे इस ऐतिहासिक और पुण्य आयोजन का हिस्सा बनें और अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर तीर्थयात्रियों का मनोबल बढ़ाएं। उन्होंने कहा, “यह सिर्फ एक तीर्थयात्रा नहीं, बल्कि समाज के उन लोगों के प्रति आदर और सम्मान का भाव है जिन्हें जीवन में यह अवसर नहीं मिल पाया था।”

‘सांसद तीर्थ दर्शन–2025’ योजना हजारीबाग के सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक परिदृश्य में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बन सकती है, जो सेवा और श्रद्धा के अद्वितीय संगम के रूप में याद की जाएगी।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

आपातकाल की 50वीं बरसी पर ABVP हजारीबाग ने निकाली मशाल यात्रा, छात्रों में दिखा तीव्र आक्रोश

0

हजारीबाग, 25 जून 2025 — देश में लगे आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP), हजारीबाग द्वारा बुधवार को मशाल जुलूस निकाला गया। वर्ष 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा लगाए गए आपातकाल के विरोध में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्रों और युवाओं का उल्लेखनीय आक्रोश और सहभागिता देखने को मिली।

ABVP के विभाग संयोजक बाबूलाल मेहता ने कहा, “आज का दिन हमें उस अंधेरे दौर की याद दिलाता है, जब भारत के करोड़ों नागरिकों के मौलिक अधिकारों को कुचल दिया गया था। यह मशाल यात्रा युवाओं को जागरूक करने और लोकतंत्र की रक्षा के लिए प्रेरित करने का प्रतीक है।”

उन्होंने यह भी कहा कि 11 लाख से अधिक नागरिकों को जेल में डाला गया और सरकार ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता तक पर अंकुश लगा दिया था। “हमारा उद्देश्य यह संदेश देना है कि कोई भी सरकार भविष्य में ऐसी लोकतंत्र-विरोधी कार्रवाई की हिम्मत न करे,” उन्होंने जोड़ा।

जिला संयोजक रुद्र राज ने अपने संबोधन में कहा, “25 जून 1975 को ‘आंतरिक अशांति’ का हवाला देकर आपातकाल थोप दिया गया। यह निर्णय सीधे तौर पर नागरिक अधिकारों पर हमला था।” उन्होंने बताया कि जेपी आंदोलन ने ही जनता को संगठित कर इंदिरा गांधी सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की। जयप्रकाश नारायण के “सिंहासन खाली करो, जनता आती है” जैसे नारों ने देशभर में क्रांति का शंखनाद किया।

मौके पर नगर मंत्री यशवंत कुमार ने कहा कि आपातकाल के दौरान 81 लाख लोगों को जबरन नसबंदी के लिए पकड़ा गया, जो मानवाधिकारों का खुला उल्लंघन था। “25 जून भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक काला दिन है, जिसे युवा पीढ़ी को भूलना नहीं चाहिए,” उन्होंने कहा।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रभात कुमार, साहिल सिंह, विवेक यादव, शिबू कुमार, मोंटी मंडल, पवन कुमार, पीयूष पासवान, राहुल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पूरे आयोजन का उद्देश्य युवाओं को भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए जागरूक और संगठित करना था।

ABVP ने यह भी स्पष्ट किया कि इस तरह के कार्यक्रम भविष्य में भी जारी रहेंगे, ताकि देश की नई पीढ़ी स्वतंत्रता, अभिव्यक्ति और अधिकारों की वास्तविक कीमत को समझ सके।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

सुब्रतो मुखर्जी अंडर-17 फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न, गुमला और संत पैट्रिक की टीमों ने राज्य स्तर पर बनाई जगह

0

गुमला : – गुमला जिला अंतर्गत आयोजित सुब्रतो मुखर्जी अंडर-17 बालक एवं बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता 2025 के जिला स्तरीय फाइनल मुकाबले आज संपन्न हुए। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न प्रखंडों की टीमों ने भाग लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

अंडर-17 बालक वर्ग में गुमला प्रखंड की संत इग्नेसियस स्कूल की टीम एवं भरनो प्रखंड की टीम के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। रोमांचक खेल के दौरान गुमला की टीम ने 1 गोल की बढ़त हासिल कर फाइनल मुकाबला जीत लिया एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में गुमला जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त किया। भरनो प्रखंड की टीम उपविजेता रही।

वहीं अंडर-17 बालिका वर्ग में जिले के सभी प्रखंडों की टीमों ने भाग लिया, जिसमें अंतिम रूप से गुमला प्रखंड की संत पैट्रिक स्कूल की बालिका टीम एवं कामडारा प्रखंड की टीम फाइनल में पहुंचीं। संत पैट्रिक की टीम ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए चार गोल की निर्णायक बढ़त के साथ विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। कामडारा प्रखंड की टीम उपविजेता रही।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद की अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष उपस्थित रहे। दोनों ही अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कृत करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

जिला प्रशासन द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि सभी विजेता टीमें राज्य स्तर पर आयोजित होने वाली सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता में गुमला जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

रायडीह थाना में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के साथ मोटरसाइकिल वाहन जांच, ₹47,000 की दंड राशि वसूल

0

गुमला : – गुमला जिला में सड़क सुरक्षा नियमों के पालन को लेकर जिला प्रशासन सतर्क एवं सक्रिय है। इसी क्रम में दिनांक 25 जून 2025 को रायडीह थाना अंतर्गत विशेष मोटरसाइकिल वाहन चेकिंग अभियान का आयोजन किया गया। यह अभियान जिला परिवहन पदाधिकारी राकेश कुमार गोप, मोटरयान निरीक्षक रॉबिन अजय सिंह एवं सड़क सुरक्षा प्रबंधक कुमार प्रभाष के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें सैकड़ों वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी देते हुए मौके पर चालान एवं काउंसलिंग की गई।

अभियान के दौरान लगभग 25–30 दोपहिया वाहन चालकों को रोककर उनके दस्तावेजों की जांच की गई। हेलमेट न पहनने, वैध ड्राइविंग लाइसेंस, बीमा, प्रदूषण प्रमाणपत्र एवं अन्य परिवहन से संबंधित दस्तावेजों की अनुपस्थिति पर कुल ₹47,000 की दंड राशि वसूली की गई।

सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के दौरान टीम द्वारा चालकों को बताया गया कि बिना हेलमेट ₹1000, बिना लाइसेंस ₹5000, बीमा रहित वाहन ₹2000, प्रदूषण प्रमाण पत्र नहीं रहने पर ₹1000 तथा नामांतरण नहीं कराए गए वाहन पर ₹5000 तक का जुर्माना अधिनियम के अनुसार निर्धारित है।

इसके अतिरिक्त, सड़क सुरक्षा टीम द्वारा मौके पर उपस्थित चालकों को रोड सेफ्टी काउंसलिंग भी प्रदान की गई, जिसमें उन्हें बताया गया कि हेलमेट, सीट बेल्ट जैसे उपकरणों का नियमित उपयोग, और ट्रैफिक नियमों का पालन, सड़क दुर्घटनाओं को रोकने में सहायक होते हैं एवं यह नागरिकों की जान-माल की सुरक्षा के लिए अनिवार्य है।

यह जांच अभियान शाम 4:30 बजे से 5:30 बजे तक चलाया गया। प्रशासन द्वारा यह स्पष्ट किया गया कि ऐसे वाहन चेकिंग एवं जागरूकता अभियान नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे ताकि जिला में सड़क सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके।

इस अभियान में जिला परिवहन पदाधिकारी राकेश कुमार गोप, मोटरयान निरीक्षक रॉबिन अजय सिंह, सड़क सुरक्षा प्रबंधक कुमार प्रभाष एवं मंटू रवानी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला में धरती आबा जनभागीदारी अभियान के तहत जागरूकता शिविरों का सफल आयोजन जारी

0

अपर समाहर्ता ने चैनपुर प्रखंड के बारडीह पंचायत में लगे शिविर का किया निरीक्षण

गुमला : – गुमला जिला प्रशासन द्वारा धरती आबा जनभागीदारी अभियान के अंतर्गत 15 जून से 30 जून 2025 तक जिलेभर में विशेष जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य जनजातीय समुदाय सहित वंचित वर्गों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।

इसी क्रम में आज 25 जून को अपर समाहर्ता शशिंद्र बड़ाईक ने चैनपुर प्रखंड अंतर्गत बारडीह पंचायत के सिबिल गांव के रोरो टोला में आयोजित शिविर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होनें वहां उपस्थित ग्रामीणों से संवाद किया और उन्हें सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी दी और सभी को योजनाओं का लाभ अवश्य लेने की बात कही। उन्होंने प्रखंड कर्मियों निर्देशित किया कि सभी योग्य लाभुकों को योजनाओं का लाभ शत प्रतिशत मिले। शिविर में भारी संख्या ग्रामीण उपस्थित थे।

इस शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना, वन अधिकार अधिनियम, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, कृषि एवं उद्यानिकी योजनाएं, मनरेगा, छात्रवृत्ति योजनाएं, जल जीवन मिशन, स्वरोजगार योजनाएं और आजीविका मिशन से संबंधित जानकारी दी गई। पात्र लाभुकों के दस्तावेजों का मौके पर सत्यापन कर योजनाओं से जोड़ा गया। इसके अतिरिक्त शिविर में आधार अद्यतन, आय एवं जाति प्रमाण पत्र निर्गमन, राशन कार्ड सुधार और ऑन-द-स्पॉट आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। ग्रामीणों की समस्याएं संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा सुनी गईं और कई मामलों का समाधान तत्काल रूप से किया गया।

निरीक्षण के क्रम में अपर समाहर्ता द्वारा सिबिल गांव के जन वितरण प्रणाली दुकान का भी निरीक्षण किया गया। जन वितरण दुकान संचालक को दुकान के रखरखाव एवं सही माप तौल कर राशन वितरण करने हेतु निर्देशित किया गया। इसके साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण कर वहां उपस्थित कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। शशिंद्र बड़ाईक ने ग्रामीणों से विशेषकर जनजातीय समुदाय से आग्रह किया कि वे अपने नजदीकी शिविरों में भाग लेकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं और अपने परिवार व समाज को सशक्त बनाने में योगदान दें।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

मानसून में खाद्य सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन सख्त, गुमला के कई रेस्टोरेंट्स पर जुर्माना एवं नोटिस जारी

0

गुमला : – गुमला जिला में मानसून के मौसम में खाद्य जनित बीमारियों की आशंका को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा खाद्य सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देशानुसार दिनांक 25 जून 2025 को गुमला शहर में खाद्य सुरक्षा निरीक्षण अभियान चलाया गया।

यह अभियान अनुमंडल पदाधिकारी गुमला, राजीव नीरज खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी लव कुमार गुप्ता, अंचल अधिकारी गुमला एवं जिला तंबाकू नियंत्रण सलाहकार वंदना स्मिता होरो के नेतृत्व में संचालित हुआ, जिसमें शहर के प्रमुख रेस्टोरेंट्स, ढाबों और खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के क्रम में चूल्हनी रेस्टोरेंट, फंड एंड फूड, होटल राज, मंत्री स्टोर, शांति ढाबा, जयसवाल ढाबा, फूड वेली ढाबा, मनोज ढाबा, कृष्णा लाइन होटल, फैमिली रेस्टोरेंट, प्रकाश होटल, होटल सबेकर और हिंदुस्तान होटल सहित कई प्रतिष्ठानों में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, भंडारण पद्धति, निर्माण प्रक्रिया तथा स्वच्छता की स्थिति का गहन परीक्षण किया गया।

इस दौरान कई प्रतिष्ठानों से दही, मैदा, चाऊमीन, सेवई एवं पनीर आदि खाद्य सामग्रियों के नमूने संग्रहित कर प्रयोगशाला जांच हेतु भेजे गए।

निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर FSSAI मानकों के उल्लंघन, स्वच्छता में लापरवाही एवं भंडारण की अव्यवस्था पाई गई, जिसपर प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की।

जुर्माना लगाए गए प्रतिष्ठान:

▪️चूल्हनी रेस्टोरेंट – ₹10,000

▪️फंड एंड फूड – ₹5,000

▪️जयसवाल ढाबा – ₹5,000

▪️फूड वेली ढाबा – ₹2,000

स्पष्टीकरण नोटिस जारी किए गए:

▪️कृष्णा लाइन होटल

▪️शांति ढाबा

▪️मनोज ढाबा

▪️होटल राज

▪️फैमिली रेस्टोरेंट

▪️होटल सबेकर

▪️हिंदुस्तान होटल

अधिकारियों द्वारा सभी खाद्य प्रतिष्ठानों को निर्देशित किया गया है कि मानसून के मौसम में विशेष सतर्कता बरतें और किसी प्रकार की लापरवाही न हो। खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, स्वच्छता, भंडारण एवं निर्माण प्रक्रियाओं में सुधार सुनिश्चित किया जाए, अन्यथा भविष्य में कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि आगे भी ऐसे निरीक्षण अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे, ताकि आम जनता के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

छात्रावासों में सुधार को लेकर सख्त हुईं उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित, सुविधाओं की स्थिति देख दिए तत्काल निर्देश

0

गुमला — गुमला जिले की उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने कल्याण विभाग द्वारा संचालित उरांव छात्रावास (दुनदुरिया) और कृष्णा छात्रावास (गुमला) का निरीक्षण कर वहां रह रहे विद्यार्थियों से सीधे संवाद किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्रावास परिसरों की भौतिक स्थिति, बुनियादी सुविधाओं और निर्माण गुणवत्ता का आकलन किया और सुधार के लिए कई आवश्यक निर्देश जारी किए।

उरांव छात्रावास: समस्याएं सुनीं, समाधान के निर्देश दिए

उरांव छात्रावास का निरीक्षण करते समय उपायुक्त ने कमरे, बाथरूम, रसोईघर और परिसर का व्यापक निरीक्षण किया। छात्रों ने बताया कि जहां पेयजल की व्यवस्था है, वहीं सेप्टिक टैंक बार-बार भरने, पंखों की खराबी, टूटे बाथरूम दरवाजे, और रखरखाव की कमी जैसी समस्याएं बनी हुई हैं।

इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने अभियंताओं को तत्काल स्थल निरीक्षण कर मरम्मत कार्य शुरू करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने निर्देशित किया कि छात्रावास परिसर की साफ-सफाई नियमित हो, खेल मैदान विकसित किया जाए, पुस्तकालय की स्थापना की जाए, तथा सोलर लाइट, वाइट वॉश और रसोईघर की टाइल्स सहित अन्य सुविधाएं दुरुस्त की जाएं।

छात्रों द्वारा रखी गई साइकिल शेड की मांग पर भी उपायुक्त ने सहमति जताते हुए प्रस्ताव तैयार करने के आदेश दिए।

कृष्णा छात्रावास: निर्माण में लापरवाही पर जताई नाराजगी

इसके बाद उपायुक्त ने कृष्णा छात्रावास का निरीक्षण किया, जहां निर्माणाधीन भवनों की गुणवत्ता और कार्य की प्रगति पर विशेष ध्यान दिया गया। उन्होंने टाइल्स की घटिया फिटिंग और निर्माण कार्यों में लापरवाही पर इंजीनियरिंग विभाग को फटकार लगाई और निर्देश दिया कि सभी निर्माण कार्य तय मानकों और गुणवत्ता के अनुरूप शीघ्र पूर्ण किए जाएं।

साथ ही उन्होंने छात्रावास में खिड़कियों की उचित व्यवस्था, ढलाई कार्य की मजबूती, हाई मास्ट लाइट की व्यवस्था और 50 बेड निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए।

प्रेरणादायी वातावरण देना प्राथमिकता

उपायुक्त ने दो टूक कहा कि, “छात्रावासों में रहने वाले बच्चों को स्वच्छ, सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण देना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

निरीक्षण के दौरान जिला कल्याण पदाधिकारी, एमआई कार्यपालक अभियंता, और अन्य विभागीय इंजीनियर उपस्थित रहे। उपायुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि जमीनी स्तर पर बदलाव तभी संभव है जब काम गुणवत्तापूर्ण और नियत समय पर हो।

यह निरीक्षण जिले में शिक्षा और छात्र कल्याण को लेकर प्रशासन की गंभीरता और सक्रिय भागीदारी को दर्शाता है।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला जिले की 30 महिला उद्यमियों को IRMA, गुजरात में मिलेगा 5 दिवसीय प्रशिक्षण, उपायुक्त ने की मुलाकात

0

गुमला : – गुमला जिले की 30 चयनित महिला उद्यमियों को IRMA (Institute of Rural Management, Anand), गुजरात में 5 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा। इस संबंध में आज बुधवार को उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने सभी महिला उद्यमियों से मुलाकात कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की एवं प्रशिक्षण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।

चयनित महिला उद्यमी स्वयं सहायता समूहों (SHGs) से जुड़ी हुई हैं तथा विभिन्न क्षेत्रों में स्वरोजगार कर रही हैं। इनमें से कई महिलाएं लखपति महिला किसान के रूप में भी अपनी पहचान बना चुकी हैं। उपायुक्त ने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम महिलाओं को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं उन्नत उद्यमी बनाने की दिशा में एक अहम कदम है।

प्रशिक्षण के लिए सभी महिला उद्यमी दिनांक 2 अगस्त 2025 को गुमला से रवाना होंगी तथा 7 अगस्त 2025 तक प्रशिक्षण पूर्ण कर वापस लौटेंगी। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि उनका उद्देश्य जिले की महिला उद्यमियों को राष्ट्रव्यापी मंच प्रदान करना है, ताकि वे देश के अन्य भागों की महिला उद्यमियों से संवाद कर नवाचार एवं नए विचारों को आत्मसात कर सकें।

उन्होंने यह भी कहा कि गुमला जिले की महिलाओं को सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं से शत-प्रतिशत आच्छादित किया जाएगा। उपायुक्त का लक्ष्य है कि जिले की कम से कम 30,000 महिलाओं को विभिन्न योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराया जाए, जिससे वे आत्मनिर्भरता की दिशा में सशक्त रूप से आगे बढ़ सकें।

इस दौरान मुख्य रूप से डीपीएम JSLPS सहित सभी महिला उद्यमी मौजूद रहीं।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium