20.1 C
Ranchi
Sunday, November 15, 2026
Advertisement
Home Blog Page 359

जिले में 26 जून को आयोजित होगा थाना दिवस, उपायुक्त एवं वरीय अधिकारी करेंगे निरीक्षण

0

गुमला : – गुमला जिले के विभिन्न प्रखंडों में आम नागरिकों द्वारा विधि-व्यवस्था, थाना से संबंधित शिकायतों एवं भूमि विवाद से जुड़े मामलों के शीघ्र एवं संतोषजनक निष्पादन हेतु दिनांक 26 जून 2025 को थाना दिवस का आयोजन किया जाएगा।

गुमला – गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर यह आयोजन जिले के सभी थानों में सुनिश्चित किया गया है, जिसके माध्यम से ग्रामीण एवं सुदूरवर्ती क्षेत्रों के नागरिकों की समस्याओं के निवारण की दिशा में ठोस कदम उठाया जा सकेगा।

थाना दिवस के अवसर पर संबंधित अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। इसके अतिरिक्त उपायुक्त एवं अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) द्वारा भी चयनित थानों का भ्रमण कर आम नागरिकों से संवाद किया जाएगा।

उपायुक्त गुमला द्वारा सभी वरीय पदाधिकारियों को इस अभियान से सक्रिय रूप से जुड़ने एवं निर्धारित थानों में स्वयं उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है, ताकि न केवल शिकायतों का ऑनस्पॉट समाधान हो सके, बल्कि प्रशासन और आम जनता के बीच विश्वास और पारदर्शिता भी सुनिश्चित की जा सके।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला जिले के बसिया प्रखंड में बीमा योजनाओं को लेकर विशेष अभियान संचालित, 4500 से अधिक लोग हुए आच्छादित

0

गुमला : – वित्तीय समावेशन को सशक्त करने एवं जन-जन तक बीमा सुरक्षा पहुंचाने के उद्देश्य से गुमला जिले के बसिया प्रखंड अंतर्गत कोनबीर पंचायत में मार्च 2025 से एक विशेष बीमा अभियान की शुरुआत की गई। यह अभियान उपायुक्त गुमला के नेतृत्व में प्रारंभ हुआ, जिसे सफल बनाने में प्रखंड विकास पदाधिकारी बसिया सुप्रिया भगत की सक्रिय भूमिका रही।

इस जनोन्मुखी अभियान में प्रखंड प्रशासन के साथ-साथ क्राइस्ट यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु एवं मॉन्टफोर्ट स्कूल, बसिया के कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों ने भी सहभागिता निभाई। छात्रों एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों की टीमों ने घर-घर जाकर डोर-टू-डोर सर्वेक्षण किया। इस दौरान प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से संबंधित जानकारी दी गई एवं नागरिकों को योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया अपनाई गई।

अभियान के तहत कुल 5000 लोगों को लक्ष्य करते हुए कार्य प्रारंभ किया गया, जिसमें अब तक 4500 से अधिक नागरिकों को इन योजनाओं से आच्छादित किया जा चुका है। शेष 400 लोगों को योजना से जोड़ने हेतु काउंसलिंग की प्रक्रिया सतत जारी है।

उल्लेखनीय है कि यह अभियान न केवल स्थानीय स्तर पर सराहनीय रहा, बल्कि इसे राष्ट्रीय स्तर पर भी मान्यता मिल रही है। इस अभियान की केस स्टडी हेतु नेशनल इंश्योरेंस अकादमी (NIA), पुणे के छात्र गुमला पहुंचे और उन्होंने कोनबीर पंचायत में अभियान के स्वरूप, कार्यप्रणाली एवं परिणामों का प्रत्यक्ष अवलोकन एवं विश्लेषण किया।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला में 26 जून को मादक पदार्थों के खिलाफ मैराथन रेस, जागरूकता अभियान की गतिविधियां RESIST पोर्टल पर अपडेट

0

गुमला — राज्य सरकार द्वारा 10 जून से 26 जून 2025 तक चलाए जा रहे राज्यव्यापी मादक पदार्थ विरोधी जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत गुमला जिले में विभिन्न चरणों में गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इस अभियान का समापन 26 जून को विश्व मादक पदार्थ निषेध दिवस के अवसर पर एक मैराथन दौड़ के आयोजन के साथ होगा।

इस जन-जागरूकता रेस का उद्देश्य युवाओं व आम नागरिकों में नशा विरोधी चेतना को जागृत करना और नशा से मुक्त समाज की ओर कदम बढ़ाना है। गुमला जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से इस कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी की अपील की है ताकि मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों को लेकर व्यापक संदेश समाज में प्रसारित हो सके।

जिला प्रशासन ने बताया कि अभियान से जुड़ी सभी गतिविधियों — जैसे जागरूकता रैली, संवाद कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक, सेमिनार और प्रशिक्षण सत्र — का दैनिक विवरण, फोटोग्राफ्स और वीडियो लिंक https://resist.jharkhand.gov.in पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है। इससे न केवल पारदर्शिता बनी हुई है, बल्कि राज्यभर की पहलें एकीकृत रूप में प्रदर्शित भी हो रही हैं।

अभियान के दौरान स्कूलों, कॉलेजों, पंचायतों और सामुदायिक संगठनों को भी जोड़ते हुए एक समग्र सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है।

प्रशासन की अपील है कि अधिक से अधिक लोग 26 जून को आयोजित मैराथन में हिस्सा लें और ‘नशा छोड़ो, जीवन चुनो’ जैसे नारों के माध्यम से सकारात्मक बदलाव की पहल में सहभागी बनें।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

MLG स्कूल मधुपुर और साप्तर उच्च विद्यालय को मिला +2 का दर्जा, मंत्री हफीजुल हसन ने किया उद्घाटन

0

मधुपुर, देवघर — झारखंड सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए MLG स्कूल मधुपुर और साप्तर उच्च विद्यालय को इंटरमीडिएट (+2) विद्यालय के रूप में उत्क्रमित कर दिया है। इस ऐतिहासिक निर्णय का उद्घाटन अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन ने मंगलवार को विधिवत रूप से किया।

इस अवसर पर स्थानीय जनता, विद्यार्थियों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए मंत्री हसन ने कहा,

“गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही समाज को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाती है। सरकार हर जरूरतमंद छात्र तक शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।”

उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि गांव-गांव में विद्यार्थियों को उच्चतर शिक्षा के बेहतर अवसर मिलें, ताकि उन्हें बड़े शहरों की ओर पलायन न करना पड़े।

इस उत्क्रमण से अब मधुपुर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं को 11वीं और 12वीं की पढ़ाई के लिए दूरस्थ स्कूलों में नहीं जाना होगा। इससे न सिर्फ समय और पैसे की बचत होगी, बल्कि छात्रों को अपनी पढ़ाई में निरंतरता बनाए रखने में भी सहायता मिलेगी।

स्थानीय लोगों, अभिभावकों और छात्रों में इस घोषणा को लेकर खासा उत्साह देखा गया। क्षेत्रवासियों ने सरकार की इस पहल को शिक्षा के क्षेत्र में दूरदर्शी और जनहितैषी कदम बताते हुए आभार प्रकट किया।

यह निर्णय झारखंड सरकार की शिक्षा में सुधार और विस्तार की नीति को दर्शाता है, जिसमें गुणवत्ता और समावेशिता दोनों को प्राथमिकता दी गई है। शिक्षा विभाग की इस पहल से क्षेत्रीय शैक्षणिक ढांचे को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

News – Vijay Chaudhary 

राम भक्तों के लिए

संशोधित झरिया मास्टर प्लान का लक्ष्य खतरनाक परिस्थितियों में रहने वाले 200,000 से अधिक लोगों का होगा पुनर्वास 

0

नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को झारखंड के झरिया कोयला क्षेत्रों में भूमिगत आग और धंसाव के कारण विस्थापित परिवारों के पुनर्वास के लिए 5,940 करोड़ रुपये के संशोधित मास्टर प्लान को भी मंजूरी दी। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य खतरनाक परिस्थितियों में रहने वाले 200,000 से अधिक लोगों को स्थानांतरित करना है, जिसमें आवास, बुनियादी ढांचे और आवश्यक नागरिक सुविधाओं पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

श्री वैष्णव ने कहा कि कानूनी, तकनीकी और सामाजिक बाधाओं के कारण 2009 का मास्टर प्लान पूरी तरह से लागू नहीं किया जा सका। मंत्रिमंडल ने झरिया पुनर्वास एवं विकास प्राधिकरण के पुनर्गठन को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत एक संयुक्त सचिव स्तर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी की नियुक्ति की जाएगी तथा पुनर्वास प्रयासों में तेजी लाने के लिए कोयला सचिव और झारखंड के मुख्य सचिव की सह-अध्यक्षता में कार्यान्वयन एवं निगरानी समितियों का गठन किया जाएगा।

वैष्णव ने कहा कि संशोधित मास्टर प्लान में आजीविका सृजन, कौशल विकास और पुनर्वास स्थल पर पूर्ण बुनियादी ढांचे (सड़क, स्कूल, अस्पताल, उपयोगिताएँ) के प्रावधान को प्राथमिकता दी गई है।

राम भक्तों के लिए

गिरिडीह डीसी ने सीएसआर-डीएमएफटी के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा की, अधिकारियों को जमीनी स्तर पर कार्य करने का दिया निर्देश

0

गिरिडीह : समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी रामनिवास यादव की अध्यक्षता में बुधवार को डीएमएफटी, सीएसआर व अनटाइड फंड से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक हुई. उपायुक्त ने डीएमएफटी द्वारा क्रियान्वित विभिन्न योजनाओं के तहत किये जा रहे कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों को कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से निर्धारित समय से पूर्ण कराने का निर्देश दिया।

डीसी ने अबतक चयनित योजनाओं के साथ-साथ उनकी कार्य प्रगति की जानकारी प्राप्त की। साथ ही उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि निर्माणाधीन कार्यों को अविलंब पूर्ण कराएं, ताकि सारे कार्यों का जिला स्तर से निरीक्षण किया जा सके।

इसके अलावा उन्होंने सीएसआर एवं अनटाइड फंड के तहत संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन को सुनियोजित तरीके से पूर्ण करने का निर्देश दिया। डीसी ने कहा कि सीएसआर मद का इस्तेमाल स्वास्थ्य, शिक्षा समेत अन्य क्षेत्रों में प्राथमिकता के साथ किया जाएगा। जिससे सीएसआर मद का अच्छे से उपयोग किया जा सके।

विकास योजनाओं के कार्यों को बेहतर ढंग से करने का निर्देश

उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए विकास योजनाओं के कार्यों पारदर्शिता लाने तथा गुणवत्ता पूर्ण कार्य करने का निर्देश दिया। कहा कि जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट के तहत प्रभावित क्षेत्रों के बेहतर विकास के लिए जितनी भी योजनाओं का चयन किया जाता है, सभी का चयन पारदर्शी तरीके से किया जाये, ताकि खनिज प्रभावित उन क्षेत्रों में वहां के परिवेश के अनुसार योजनाओं का चयन किया जाये. 

डीसी ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि डीएमएफटी की राशि को प्राथमिकता के साथ खर्च किया जाये। प्राथमिकता वाले क्षेत्रों यथा-पेजलापूर्ति, स्वच्छता, स्वास्थ्य, शिक्षा, स्किल डेवलपमेंट, महिला शिक्षा आदि पर खर्च किया जाय। साथ ही योजनाओं का चयन पारदर्शी तरीके से ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों के सहयोग से किया जाय। 

बैठक में उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी, जिला योजना पदाधिकारी, विभिन्न कंपनी के प्रतिनिधियों के अलावा संबंधित विभागों के कार्यपालक अभियंता, डीएमएफटी के सभी अधिकारी के साथ-साथ संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

राम भक्तों के लिए

एसुस इंडिया ने आरटीएक्स 5050 जीपीयू से लैस नए गेमिंग लैपटॉप्स लॉन्च किए; हर गेमर के लिए दमदार परफॉर्मेंस का वादा

0

~ इन लैपटॉप्स में इनबिल्ट कोपायलट की और 16 टीओपीएस तक की एआई प्रोसेसिंग दी गई है, जो हर किसी के लिए उपयुक्त हैं, चाहे वह कोई छात्र हो या कैज़ुअल गेमर, क्रिएटर हो या हार्डकोर गेमर ~

24 जून, 2025 : एसुस इंडिया का गेमिंग ब्रांड रिपब्लिक ऑफ गेमर्स (आरओजी), जो भारत का नंबर 1 गेमिंग ब्रांड है,  ने अपने गेमिंग पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए ऑल-न्यू टीयूएफ गेमिंग एफ16 के साथ आरओजी स्ट्रिक्स जी16 को लॉन्च किया है, जो एनवीआईडिया® जीफोर्स आरटीएक्स-टीएम 5050 ग्राफिक्स से लैस है। इसके साथ ही, एसुस आरओजी ने अपने मौजूदा 2024 आरओजी स्ट्रिक्स जी16 (जी614) लाइनअप को भी अपग्रेड करते हुए नया आरटीएक्स-टीएम 5050 जीपीयू शामिल किया है, जो अलग-अलग कीमत की श्रेणियों में हाई-परफॉर्मेंस गेमिंग देने की इसकी प्रतिबद्धता को और भी मजबूत करता है।
मूल्य और उपलब्धता
मॉडल
प्रारंभिक मूल्य (भारतीय रुपए में)
प्लेटफॉर्म्स
आरओजी स्ट्रिक्स जी16
(जी615जेएचआर-एस5005डब्ल्यूएस)
1,59,990 रुपए
ऑफलाइन: आरओजी स्टोर्स, एसुस एक्सक्लूसिव स्टोर्स, रिलायंस डिजिटल, क्रोमा, विजय सेल्स और अधिकृत रिटेल पार्टनर्स
ऑनलाइन: एसुस ई-शॉप, फ्लिपकार्ट
आरओजी स्ट्रिक्स जी16
(जी614पीएच-आरवी033डब्ल्यूएस)
1,44,990 रुपए
ऑफलाइन: आरओजी स्टोर्स, एसुस एक्सक्लूसिव स्टोर्स और अधिकृत रिटेल पार्टनर्स
ऑनलाइन: एसुस ई-शॉप, अमेज़न
टीयूएफ एफ16
(एफएक्स608जेएच-आरवी057डब्ल्यूएस)
1,24,990 रुपए
ऑफलाइन: आरओजी स्टोर्स, एसुस एक्सक्लूसिव स्टोर्स, रिलायंस डिजिटल, क्रोमा, विजय सेल्स और अधिकृत रिटेल पार्टनर्स
ऑनलाइन: एसुस ई-शॉप, फ्लिपकार्ट, अमेज़न

नई गेमिंग रेंज के बारे में बात करते हुए अर्नोल्ड सू, वाइस प्रेसिडेंट, कंज़्यूमर और गेमिंग पीसी, एसुस इंडिया, ने कहा , “एसुस में, अपनी गेमिंग लाइनअप को आगे बढ़ाने और विकसित करने के लिए हम लगातार काम कर रहे हैं, ताकि हर तरह के यूज़र की जरूरतों को पूरा किया जा सके, चाहे वह प्रतियोगी गेमर हो या फिर रोज़मर्रा का क्रिएटर। आरटीएक्स 5050 से लैस मॉडल्स को हमने अपने आरओजी और टीयूएफ दोनों सीरीज़ में पेश किया है, जिससे हाई-परफॉर्मेंस गेमिंग, एआई-रेडीनेस और इमर्सिव विज़ुअल्स अब अलग-अलग बजट और इस्तेमाल के लिहाज़ से उपलब्ध हैं। यह लॉन्च भारत के नंबर 1 गेमिंग ब्रांड के रूप में हमारी स्थिति को और मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है और हम गेमिंग इकोसिस्टम के हर कोने तक अपनी पहुँच बना रहे हैं।”

न्यूज़ – मुस्कान

राम भक्तों के लिए

विभावि में आयोजित हुआ भारतीय ज्ञान परंपरा पर व्याख्यान

0

सूत्र, कथा और समीक्षा भारतीय ज्ञान परंपरा का आधार: प्रो हीरामन तिवारी

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली के स्कूल ऑफ़ सोशल साइंसेज के एसोसिएट डीन, प्रोफेसर हीरामन तिवारी ने मंगलवार को विनोबा भावे विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद सभागार में व्याख्यान दिया। ‘समाज विज्ञान मे शोध के अवसर’ विषय पर आयोजित दो दिवसीय व्याख्यान माला के पहले दिन प्रो तिवारी ने भारतीय ज्ञान परंपरा विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला।

उन्होंने मध्य युग में रचित कृष्ण कर्णामृतम की चर्चा करते हुए भारतीय ज्ञान परंपरा में कथा के महत्व को बताया। बताया कि कैसे रामायण और महाभारत की कथाएं हर घर के बच्चों को सुनाने की परंपरा देश में आज भी प्रचलित है। उन्होंने बताया की सूत्र, कथा और समीक्षा भारतीय ज्ञान परंपरा का आधार है। इसके बाद उन्होंने संस्कार के महत्व को रेखांकित किया।

प्रो तिवारी भारत में ज्ञान परंपरा को पूरब के दर्शन का महत्वपूर्ण भाग माना। बताया कि पश्चिम के विपरीत इसमें तर्क की बहुत अहमियत नहीं है। भारतीय दार्शनिक कृष्ण चंद्र भट्टाचार्य की चर्चा करते हुए बताया कि हम गुलाम तब बन जाते हैं जब हम बुराई देखना बंद कर देते हैं। स्वामी विवेकानंद की चर्चा करते हुए उन्होंने कहां राष्ट्र वह है जहां रहने वालों के हृदय एक ही आध्यात्मिक सुर में धड़कते हैं।

प्रो तिवारी ने आठवीं सदी के दार्शनिक एवं अद्वैत वेदांत के प्रतिपादक आदि शंकराचार्य को भारतीय ज्ञान परंपरा की एक धुरि माना। यहां उन्होंने भागवत गीता, ब्रह्म सूत्र एवं उपनिषदों पर शंकर की समीक्षा की चर्चा की। बताया कि किसी भी भारतीय दार्शनिक ने कभी अपनी लेखनी के संबंध में अपने नाम या कॉपीराइट की परवाह नहीं की। उन्होंने सवाल किया कि क्या भारतीय ज्ञान परंपरा मे मालिकाना दर्शाने का कोई स्थान है?

भारतीय ज्ञान परंपरा में बुद्ध और महावीर की चर्चा करते हुए उन्होंने सार्वभौम करुणा तथा अहिंसा को भारतीय ज्ञान परंपरा का स्तंभ बताया। यहां 1922 में लिखी हरमन हेईस की पुस्तक ‘सिद्धार्थ’ की चर्चा की। उन्होंने साधक की चर्चा करते हुए बताया कि जब वह ज्ञान की प्राप्ति कर लेता है तो उसका दिखावा नहीं करता। उसकी व्याख्या भी नहीं कर पाता है क्योंकि ऐसी कोई भाषा भी नहीं बनी है।

प्रो हीरामन तिवारी ने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के दर्शनशास्त्री ईसाईया बर्लिन की चर्चा करते हुए ‘हेजहॉग और फॉक्स’ की चर्चा की। उन्होंने कहा कि मानवता युक्त सार्वभौमिकता ही ब्रह्म है जो अत्यंत सूक्ष्म है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर चंद्र भूषण शर्मा ने बताया कि वह भाग्यशाली होते हैं जो विद्वानों के चरणों में ज्ञान की प्राप्ति करते हैं और वह सौभाग्यशाली होते हैं जो वैसे लोगों से ज्ञान प्राप्त करते हैं जिन्होंने विद्वानों के चरण पर बैठकर ज्ञान की प्राप्ति की हो। उन्होंने आगे कहा कि प्रो हीरामन जी को सुनना हमारा सौभाग्य है। उन्होंने बताया कि प्रोफेसर हिरामन ने भारतीय ज्ञान परंपरा में धर्म, संस्कार और कथा समेत अनेकों बिंदुओं कि आज चर्चा की। कल इनके व्याख्यान का दूसरा भाग पूर्वाह्न 11:15 को आयोजित होगी।

यूसेट के प्राध्यापक डॉ अरुण कुमार मिश्रा ने कार्यक्रम का संचालन किया तथा धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर डॉ चंदन कुमार, डॉ बंशीधर रुखैयार सहित विश्वविद्यालय के शिक्षक और शोधार्थी उपस्थित थे।

न्यूज़ – विजय चौधरी 

राम भक्तों के लिए

कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह ने किया नगर निगम क्षेत्र का निरीक्षण, जलनिकासी व सुरक्षा संबंधी समस्याओं पर दिए सख्त निर्देश

0

हजारीबाग- हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र की जमीनी समस्याओं को लेकर कांग्रेस नेता, सदर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं नगर निगम प्रभारी मुन्ना सिंह एक बार फिर पूरी सक्रियता के साथ जनपथ पर उतरे। मंगलवार को उन्होंने शहर के कुम्हार टोली पार नाला, गांधी स्मारक पार नाला तथा अन्य जलजमाव प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने नालियों की जाम स्थिति, जल निकासी की अव्यवस्था, संकीर्ण पुलियों और झुके हुए बिजली के खंभों जैसी बुनियादी समस्याओं का प्रत्यक्ष अवलोकन किया और संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश दिए। इस दौरे के दौरान जब वे वार्ड संख्या 25 स्थित सरस्वती विद्या मंदिर के पास पहुँचे, तो स्थानीय नागरिकों ने उन्हें नाली की बदहाल स्थिति से अवगत कराया।

नाली के गंदे पानी से फैलती दुर्गंध और मच्छरों की समस्या ने वहाँ की स्थिति को और गंभीर बना दिया था। मुन्ना ने न केवल स्थिति को गंभीरता से देखा, बल्कि तुरंत नगर निगम अधिकारियों को आवश्यक मरम्मत और सफाई कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश भी दिए। इसी प्रकार वार्ड संख्या 24 में एक संकीर्ण पुलिया वर्षों से स्थानीय लोगों के लिए सिरदर्द बनी हुई है।

हर वर्ष बारिश के दिनों में वहाँ जलजमाव की विकराल समस्या खड़ी हो जाती है, जिससे लोगों का दैनिक आवागमन बाधित होता है। इस विषय को भी सिंह ने पूरी गंभीरता से लिया और निगम के अभियंताओं से कहा कि पुलिया की नियमित सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा गार्डवाल निर्माण की प्रक्रिया तत्काल प्रारंभ हो। जबकि शहर के विभिन्न मोहल्लों में वर्षों से झुके हुए बिजली के पोल भी अब सुरक्षा के लिए खतरा बन चुके हैं। इन पोलों के आसपास से गुजरने में लोग भय महसूस करते हैं।

सिंह ने इस समस्या को प्राथमिकता पर लेते हुए बिजली विभाग के अधिकारियों से कहा कि वे चिन्हित क्षेत्रों का सर्वेक्षण कर सभी खतरनाक पोलों को अविलंब दुरुस्त करें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जनसुरक्षा से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। इस निरीक्षण यात्रा के दौरान स्थानीय नागरिकों, वार्ड प्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या उनके साथ थी। लोग अपनी-अपनी समस्याएं सामने रख रहे थे और मुन्ना सिंह उन्हें गंभीरता से सुनकर अधिकारियों को त्वरित निर्देश दे रहे थे।

मुख्य रूप से उपस्थित
कार्तिक राम, विनोद राम, सुनील केशरी, दीलचंन्द राम , मनिश सिंह, बबलू सिंह इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

न्यूज़ – विजय चौधरी 

राम भक्तों के लिए

हेल्पिंग इंडिया ट्रस्ट का चतरा जिला में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान को लेकर : एक महत्वपूर्ण कदम

0

आज नशा मुक्ति जागरूकता अभियान एवं रोकथाम हेतु औपचारिक मुलाकात चतरा उपायुक्त महोदया से हुई। इस मुलाकात में नशे के बढ़ते प्रचलन को रोकने और लोगों को इसके दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करने के लिए विस्तृत चर्चा हुई।

उपायुक्त महोदया का आश्वासन

उपायुक्त महोदया ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए हर संभव सहायता और समर्थन का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति के लिए सामूहिक प्रयास और जागरूकता बहुत जरूरी है, और प्रशासन इस दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए तैयार है।

रणनीतियों और कार्यक्रमों पर चर्चा

इस अवसर पर नशा मुक्ति के लिए विभिन्न रणनीतियों और कार्यक्रमों पर भी चर्चा की गई, जिससे चतरा को नशा मुक्त बनाने में मदद मिलेगी। हमें उम्मीद है कि इस अभियान के माध्यम से हम चतरा को नशा मुक्त बना पाएंगे और लोगों को स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित कर पाएंगे।

न्यूज़ – विजय चौधरी 

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium