20.1 C
Ranchi
Sunday, November 15, 2026
Advertisement
Home Blog Page 360

जन समस्याओं के समाधान हेतु उपायुक्त की अध्यक्षता में जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन

0

गुमला : – गुमला आज मंगलवार को समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त द्वारा जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी गईं तथा आवश्यक निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए।

जन शिकायत निवारण दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 50 आवेदक अपनी समस्याओं के समाधान हेतु पहुंचे। प्राप्त आवेदनों में मुख्य रूप से सड़क, बिजली, पानी, भूमि विवाद, भूमि सीमांकन,सरकारी सहायता,रोजगार, जमीन ऑनलाइन करने के सम्बन्ध में,चिकित्सा सहायता,आर्थिक सहायता एवं शिक्षा से जुड़ी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा।

पंचायत कोणडरा अंतर्गत पंडरीपानी गांव के ग्रामीणों का कहना है कि गांव स्थित डूमर नाला पुलिया के दोनों साइड गार्डवाल नहीं है। जिससे बरसात के दिनों में ग्रामीणों को परेशानी होती है। इस संबंध में उन्होंने उपायुक्त के समक्ष आवेदन दिया है। इस संबंध में उपायुक्त महोदया ने जांच कर आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया।

सिसई प्रखंड अंतर्गत निमड़ा गांव के ग्रामीणों ने एन एच 43 में पेट्रोल पंप और राजकीय मध्य विद्यालय , सकरौली के बीच लोहे का पुल निर्माण करने के हेतु आवेदन दिया है।

झारखंड राज्य पेंशनर समाज के सदस्यों ने पेंशनर भवन, कचहरी परिसर,गुमला के जीर्णोद्धार के संबंध में उपायुक्त के समक्ष आवेदन दिया। इस संबंध में उपायुक्त ने आवश्यक कार्रवाई हेतु आश्वासन दिया।

उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने सभी आवेदनों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि जन शिकायत निवारण दिवस आमजन की समस्याओं के समाधान हेतु एक सशक्त माध्यम है तथा प्रशासन सभी मुद्दों पर संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करेगा।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

जिला स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल प्रतियोगिता 2025 (अंडर 17 बालक वर्ग) मुकाबले का अपडेट

0

गुमला – गुमला जिला मुख्यालय स्थित संत इग्नेसियस उच्च विद्यालय गुमला में आयोजित जिला स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल प्रतियोगिता 2025 के अंतर्गत आज अंडर 17 बालक वर्ग के रोमांचक मुकाबले में जिले के सभी 12 प्रखंड की टीम नॉकआउट में भिड़ी तथा जोरदार प्रदर्शन किया ।

इस जोरदार मुकाबले में जहां एक तरफ चैनपुर और भरनो की टीम सेमीफाइनल में पहुंचने में कामयाब रही वहीं दूसरी तरफ गुमला एवं डुमरी प्रखंड की टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की ।

आज शाम में स्कूल के मैदान में दोनों सेमीफाइनल मुकाबले का आयोजन किया जा रहा है जो जारी है तथा दोनों तरफ से सेमीफाइनल में विजेता रहने वाले प्रखंड की टीम कल सुबह जोरदार फाइनल मुकाबले के लिए मैदान में उतरेगी ।

इसके अतिरिक्त कल अंडर 17 बालिका वर्ग के सभी मुकाबले होंगे जिसके लिए जिले के सभी 12 प्रखंड की प्रखंड स्तरीय चयनित टीम को सुबह 08.30 बजे मैदान में रिपोर्टिंग का समय दिया गया है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला में जिला नियोजनालय-सह-मॉडल कैरियर सेंटर द्वारा एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन

0

563 अभ्यर्थियों ने लिया भाग, 391 का प्राथमिक चयन, 97 को मिला रोजगार का अवसर

उप विकास आयुक्त ने कहा – “युवाओं को हुनर के साथ अवसरों से जोड़ना प्रशासन की प्राथमिकता”

गुमला :-गुमला जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर, गुमला द्वारा आज नगर भवन परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। यह मेला सुबह 10:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक चला, जिसमें जिले के सैकड़ों युवाओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महतो एवं जिला नियोजन पदाधिकारी द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त को शॉल भेंट कर सम्मानित भी किया गया।

इस रोजगार मेले में गुमला एवं झारखंड राज्य से कुल 11 निजी कंपनियाँ, एक बाह्य राज्य की कंपनी, 6 कौशल विकास केंद्र तथा 3 सरकारी विभाग—जिला उद्योग केंद्र, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI) गुमला एवं झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) गुमला की भागीदारी रही।

प्रमुख भाग लेने वाली कंपनियों में साइंस सेंटर गुमला, नेशनल पब्लिक स्कूल सिसई, साहू नर्सिंग होम गुमला, केवल्य फाइनेंशियल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड राँची, वी-मार्ट रिटेल लिमिटेड सिसई रोड गुमला, अंकित इंटरप्राइजेज जशपुर रोड गुमला, गुरुकुल शिक्षा सर्कुलर रोड राँची, तेज ऑर्थोपेडिक एंड सर्जिकल अस्पताल करौंदी गुमला, फ्रेंड्स मोटोर्राड बुलेट शोरूम पालकोट रोड गुमला, आर. जे. मैनपावर राँची तथा भारतीय जीवन बीमा निगम, गुमला शाखा शामिल थीं।

इसके अतिरिक्त क्वांटम निट्स के.पी.आर. मिल लिमिटेड (बाहरी कंपनी) तथा दिशा एजुकेशनल एंड सोशल वेलफेयर सोसाइटी सिसई, सुषिला फाउंडेशन गुमला, एसजीआरएस गुमला, वीर सुभाषचंद्र बोस सेवा संस्था, कल्याण गुरुकुल गुमला एवं कौशल नर्सिंग कॉलेज जैसे कौशल केंद्रों ने भी सहभागिता की।

रोजगार मेले में कुल 563 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कर भाग लिया, जिनमें से प्रारंभिक रूप से 391 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इनमें से 97 युवक-युवतियों को विभिन्न पदों पर रोजगार के लिए चयनित किया गया। उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महतो द्वारा 10 चयनित अभ्यर्थियों के बीच प्रतीकात्मक रूप से ऑफर लेटर का वितरण किया गया।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महतो ने कहा, “गुमला जिला प्रशासन युवाओं को न केवल रोजगार उपलब्ध कराने, बल्कि उन्हें कौशल विकास से जोड़ने की दिशा में सतत प्रयासरत है। यह रोजगार मेला प्रशासन और निजी क्षेत्र की साझेदारी का एक मजबूत उदाहरण है। हमारा प्रयास है कि ग्रामीण एवं पिछड़े क्षेत्रों के युवा हुनर के साथ अवसरों से जुड़ें और आत्मनिर्भर बनें।”

कार्यक्रम के सफल संचालन में यंग प्रोफेशनल रवि कुमार गहलोत, प्रवीण सुरीन (उप वरीय लिपिक), जिला कौशल समन्वयक अखिल केरकेट्टा, विजय लकड़ा, श्री संदीप राम, कृष्णा राम, मंजूला लकड़ा, सीता कुमारी एवं शैलेन्द्र साहू का सराहनीय योगदान रहा।

जिला प्रशासन द्वारा ऐसे रोजगार मेलों के आयोजन से स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्रदान किए जा रहे हैं, जो आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक सार्थक पहल है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला जिले में चिन्हित ब्लैक स्पॉट, वल्नरेबल स्पॉट एवं चांदनी चौक (घाघरा) सौंदर्यकरण हेतु संयुक्त निरीक्षण सम्पन्न

0

उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक गुमला के निर्देशानुसार, जिला परिवहन पदाधिकारी राकेश कुमार गोप एवं मोटरयान निरीक्षक रॉबिन अजय सिंह के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा टीम, राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल गुमला एवं रांची के कनीय अभियंताओं के साथ गुमला जिले के चिन्हित ब्लैक स्पॉट एव वल्नरेबल स्पॉट का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान निम्नलिखित मार्गों की समीक्षा की गई

गुमला–घाघरा रोड (गमहरिया, बरकडीह, खोरा, टोटो – गुमला–लोहरदगा रोड)
गुमला–जशपुर रोड (करौंदी, सिलम घाटी, जोड़ाजाम)
कार्तिक उरांव महाविद्यालय गुमला-पालकोट–सिमडेगा रोड, गुमला

निरीक्षण में नदी समीप क्रैश बैरियर से स्टील प्लेट गायब होने की स्थिति देखी गई—जो दुर्घटना हेतु अत्यंत जोखिमपूर्ण है। जलजमाव से उत्पन्न गड्ढों को चिन्हित कर मरम्मत हेतु संवेदक को निर्देशित किया गया।

सड़क सुरक्षा हेतु सुझाव गए उपाय

Accident Prone Zone के बोर्ड लगाए जाएंगे
Rumble strip का निर्माण
Slow Down एवं गति सीमा (Speed Limit) संकेत बोर्ड लगाए जाएँगे
सड़क किनारे सफेद (White) मार्किंग किया जायेगा
जलजमाव के गड्ढों को भरवाया जाएगा क्रैश बैरियर (Crash Barrier) को ठीक व पुनःस्थापित कराया जाएगा

चांदनी चौक (घाघरा) सौंदर्यकरण संबंधी निरीक्षण

निरीक्षण टीम ने चांदनी चौक, घाघरा में निम्नलिखित पहलुओं पर चर्चा की:

बिजली खंभों की स्थिति
सड़क चौड़ीकरण की संभावनाएँ
ट्रैफिक मैनेजमेंट और चौराहे के पुनःडिज़ाइन
ऑटो एवं बस स्टॉप से उत्पन्न यातायात बाधाएँ

एक नया डिज़ाइन तैयार कर उपायुक्त गुमला को शीघ्र प्रस्तुत किया जाएगा, ताकि सौंदर्यकरण के साथ-साथ यातायात व्यवस्था में सुधार भी हो सके।

आवश्यक कार्रवाई एवं अनुमान

निरीक्षण में मिली सभी कमियों का विस्तृत अनुमान (estimate) तैयार किया जा रहा है। अनुमोदन हेतु यह विवरण अधीक्षण अभियंता को भेजा जाएगा, और स्वीकृति मिलने के तुरंत बाद मरम्मत एवं सुरक्षा उपायों का कार्य प्रारंभ किया जाएगा।

निरीक्षण दल

विनोद हेंब्रम – कार्यपालक अभियंता, राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमण्डल
राकेश कुमार गोप – जिला परिवहन पदाधिकारी
रॉबिन अजय सिंह – मोटरयान निरीक्षक
विकास कुमार – पुलिस उपनिरीक्षक, घाघरा (तथा दल)
कुमार प्रभाष – सड़क सुरक्षा प्रबंधक
प्रणय कांशी – रोड एनालिस्ट
मंटू रवानी – सूचना प्रौद्योगिकी सहायक
स्वीटी लकड़ा – कनीय अभियंता
युवराज सूरज बड़ाईक – कनीय अभियंता
मोनू सिंह – कनीय अभियंता

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में मादक पदार्थों के विरुद्ध सघन जांच अभियान, तंबाकू उत्पाद जब्त कर नष्ट किए गए

0

गुमला – गुमला जिला अंतर्गत स्थित बसियाअनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी के द्वारा बसिया क्षेत्र में मादक पदार्थों और तंबाकू उत्पादों के विरुद्ध एक सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न दुकानों एवं प्रतिष्ठानों में छापेमारी की गई, जहाँ तंबाकू युक्त उत्पादों की बिक्री होते हुए पाई गई।

मौके पर संबंधित दुकानदारों के विरुद्ध कोटपा एक्ट (COTPA) के तहत अर्थदंड लगाया गया एवं जब्त किए गए तंबाकू उत्पादों को बसिया थाना में विधिवत रूप से नष्ट किया गया। इस पूरी कार्रवाई में स्थानीय पुलिस बल भी सक्रिय रूप से उपस्थित रहा।

अभियान के दौरान विशेष रूप से **विद्यालय परिसरों के 100 मीटर के दायरे** में आने वाले सभी प्रतिष्ठानों की कड़ी जांच की गई। जहां तंबाकू उत्पादों की बिक्री पाई गई, वहां से सामग्री को तत्काल जब्त कर आवश्यक विधि प्रक्रिया के तहत नष्ट कर दिया गया।

इस कार्रवाई का उद्देश्य बच्चों और युवाओं को नशे की लत से बचाना और तंबाकू जैसे खतरनाक उत्पादों की बिक्री पर सख्त रोक लगाना है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार के अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

विश्व मादक पदार्थ निषेध दिवस (26 जून) के अवसर पर विद्यालयों में आयोजित होंगे विशेष जागरूकता कार्यक्रम

0

छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं जनप्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित करने की तैयारी

गुमला : – राज्य सरकार द्वारा नशे एवं मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव के विरुद्ध दिनांक 10 जून से 26 जून तक लागातार राज्यव्यापी जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के अंतिम दिन 26 जून – विश्व मादक पदार्थ निषेध दिवस के अवसर पर गुमला जिले के सभी माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी कविता खलखो ने जानकारी दी कि इन कार्यक्रमों में अभिभावक, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि आदि को आमंत्रित करते हुए नशे के प्रति समाज में जागरूकता उत्पन्न करने की दिशा में सार्थक पहल की जाएगी।

उन्होंने बताया कि विद्यालयों में पूर्व में आयोजित निबंध लेखन, स्लोगन, पेंटिंग, क्विज आदि प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा, ताकि उनमें सकारात्मक प्रतिस्पर्धा एवं आत्मविश्वास का संचार हो।

साथ ही जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा जिले के सभी विद्यालय प्रमुखों से अपील की गई है कि दिनांक 10 से 26 जून तक विद्यालय में आयोजित सभी गतिविधियों की फोटोग्राफ सहित रिपोर्ट ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें।

इस संबंध में बीपीओ, बीआरपी, सीआरपी सहित सभी शिक्षा पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने को कहा गया है।

इस अवसर पर उपायुक्त गुमला प्रेरणा दीक्षित ने संदेश जारी करते हुए कहा कि नशे के विरुद्ध समाज को जागरूक करने में विद्यालयों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों एवं समाज से इन कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता की अपील करते हुए कहा कि नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने चंदाली स्थित ईवीएम वेयरहाउस हाउस का किया निरीक्षण

0

गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय स्थित चंदाली के ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, तकनीकी उपकरणों की स्थिति व विधिक मानकों के अनुपालन की समीक्षा की।

उन्होंने ईवीएम की मौजूदा स्थिति, सुरक्षा बंदोबस्त, सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था, बैलट यूनिट हॉल, अग्निशमन व्यवस्था, कमरों के सीलिंग, डबल लॉक की स्थिति एवं यूपीएस बैकअप व अन्य तकनीकी सुविधाओं का निरीक्षण कर उप निर्वाचन पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी सुषमा लकड़ा, अनुमंडल पदाधिकारी,गुमला सदर राजीव कुमार, एलआरडीसी, राजीव नीरज, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिगण एवं निर्वाचन कार्यालय के कर्मीगण मौजूद थे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

जिला स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल प्रतियोगिता 2025 का भव्य शुभारंभ

0

उपायुक्त गुमला प्रेरणा दीक्षित ने दीप प्रज्वलन कर किया उद्घाटन

गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय स्थित संत इग्नासियस उच्च विद्यालय, गुमला के स्टेडियम में आज जिला स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल प्रतियोगिता 2025 का भव्य शुभारंभ हुआ। उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने दीप प्रज्वलन कर औपचारिक रूप से प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महत्तो भी उपस्थित रहे।

उद्घाटन समारोह के दौरान कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के छात्राओं द्वारा बैंड की मधुर धुन पर अंडर-17 बालक वर्ग की 12 प्रखंड स्तरीय टीमों ने अनुशासित मार्च पास्ट प्रस्तुत कर आयोजन को भव्यता प्रदान की।

अपने अध्यक्षीय संबोधन में उपायुक्त ने खिलाड़ियों को समय की प्रतिबद्धता, अनुशासन और खेल भावना के साथ खेलने की प्रेरणा दी। उन्होंने सभी टीमों को शुभकामनाएं दीं और युवाओं में खेल के प्रति जागरूकता को सकारात्मक दिशा देने की बात कही।

इसके पश्चात उपायुक्त ने सभी टीमों से परिचय प्राप्त किया एवं गुब्बारे उड़ाकर तथा फुटबॉल को किक मारकर प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ किया। उद्घाटन के उपरांत प्रतियोगिता का पहला मैच अल्बर्ट एक्का जारी और कामडारा प्रखंड के बीच खेला गया।

ज्ञात हो कि सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल प्रतियोगिता के तहत जिले के सभी प्रखंडों में अंडर-15 बालक तथा अंडर-17 बालक एवं बालिका वर्ग के लिए चयन प्रतियोगिताएं आयोजित की गई हैं। जिला स्तरीय प्रतियोगिता 24 से 26 जून 2025 तक चलेगी, जिसमें विजेता टीम जिले का प्रतिनिधित्व राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में करेगी।

इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी मनोज कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी कविता खलखो, जिला शिक्षा अधीक्षक नूर आलम खां सहित जिले के सभी एडीपीओ, एपीओ, बीईओ, बीपीओ एवं अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

बंधु तिर्की ने दिल्ली में केसी वेणुगोपाल और मुकुल वासनिक से मिले. झारखंड में संगठन विस्तार और मजबूती पर हुई चर्चा

0

रांची : झारखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री बंधु तिर्की इन दिनों दिल्ली प्रवास पर हैं. इस दौरान बंधु तिर्की ने पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल और राज्यसभा सांसद मुकुल वासनिक से मुलाकात की. झारखंड में कांग्रेस के संगठनात्मक कामकाज और विस्तार को लेकर चर्चा हुई.

पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने संगठन सृजन को लेकर राज्य में प्रदेश से लेकर पंचायत स्तर तक चलाए जा रहे अभियान की जानकारी भी दी. झारखंड में कांग्रेस का संगठन कैसे प्रभावशाली बने और जनता से जुड़ी हुई समस्याओं का कैसे समय रहते समाधान हो, इस पर सबसे ज्यादा फोकस करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया.

राज्य में गठबंधन वाली सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने में संगठन की भूमिका को सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया है. कांग्रेस का उद्देश्य राज्य की जनता से किए गए हर एक वायदे को समय पर धरातल पर उतारना है.

वर्तमान में राज्य के सभी 24 जिलों में कांग्रेस संगठन को गतिशील बनाने और कार्यकर्ताओं की भूमिका को रेखांकित करने का निर्णय लिया गया है. श्री तिर्की ने बताया है कि कांग्रेस फिर एक बार अपने पुराने राजनीतिक इतिहास को रचने के लिए तैयार है. इसमें संगठन की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होगी.

देश के जनप्रिय नेता राहुल गांधी को देश का अगला प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प कांग्रेस के हर एक नेता और कार्यकर्ता ने लिया है. उसी संकल्प को साकार करने की दिशा में कांग्रेस संगठन काम कर रही है.

राम भक्तों के लिए

गौतम अडाणी के जन्मदिवस पर अदाणी पावर प्लांट में रक्तदान शिविर, 465 यूनिट रक्त संग्रहीत

0
गोड्डा : अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अडाणी के 63वें जन्मदिवस के अवसर पर मंगलवार को अदाणी पावर प्लांट परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 465 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। यह रक्त हजारों जरूरतमंदों के जीवन को बचाने में अहम भूमिका निभाएगा।
कार्यक्रम का शुभारंभ कंपनी के सीबीओ प्रसून चक्रवर्ती द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके बाद उन्होंने फीता काटकर रक्तदान शिविर का विधिवत उद्घाटन किया।
रक्तदान अभियान को सफल बनाने के लिए प्लांट परिसर में तीन अलग-अलग स्थानों पर रक्तदान केंद्र बनाए गए थे। सुबह 8 बजे से ही रक्तदाताओं की लंबी कतारें इन केंद्रों पर देखी गईं। खास बात यह रही कि इस शिविर में अदाणी समूह के कर्मचारियों के साथ-साथ उनके परिवारजनों ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया, जिससे यह अभियान एक सामाजिक उत्सव में बदल गया।
गौरतलब है कि अदाणी फाउंडेशन की चेयरपर्सन डॉ. प्रीति अदाणी के नेतृत्व में समूह अध्यक्ष के जन्मदिवस के अवसर पर हर साल यह रक्तदान कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।

डॉ. प्रीति अदाणी ने रक्तदान करनेवालों को उपहार भेंंट किए

रक्तदान करनेवाले सभी प्रतिभागियों को अदाणी फाउंडेशन की चेयरपर्सन डॉ. प्रीति अदाणी के हस्ताक्षरयुक्त प्रमाण पत्र, साथ ही टोपी, टी-शर्ट, टिफिन बॉक्स और नाश्ते का पैकेट उपहार स्वरूप भेंट किए गए।
इस अभियान का आयोजन अदाणी हेल्थकेयर टीम के मार्गदर्शन और रेड क्रॉस सोसाइटी देवघर की टीम, विकासशील सेवा संस्थान नाम एनजीओ व गोड्डा सदर अस्पताल के ब्लड बैंक के सहयोग से किया गया। लगभग 100 से अधिक डॉक्टरों, पैरामेडिक्स, डेटा ऑपरेटरों और अदाणी कंपनियों के कर्मचारियों ने इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
अदाणी पावर प्लांट के डॉक्टर धर्मेन्द्र चौधरी ने बताया कि इस रक्तदान शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना और संग्रहीत रक्त यूनिट को जरूरतमंदों तक सुगमता से उपलब्ध कराना है।
राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium