20.1 C
Ranchi
Sunday, November 15, 2026
Advertisement
Home Blog Page 361

गुमला टोटो थाना के समक्ष मोटरसाइकिल वाहन चेकिंग के दौरान वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के उद्देश्य से जागरूकता अभियान चलाया गया

0

गुमला – गुमला उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिल परिवहन पदाधिकारी राकेश कुमार गोप एवं सुरक्षा टीम द्वारा गुमला टोटो थाना के समक्ष में बाइक चेकिंग अभियान के दौरान वाहन चालकों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया। सड़क सुरक्षा के नियमो के अनुपालन तथा गुमला ( टोटो ) थाना के समक्ष वाहन चेकिंग के दौरान पकड़े गए , 62 लोगो को यातायात नियमो के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सड़क-सुरक्षा टीम के द्वारा रोड सेफ्टी काउंसलिंग किया गया। इस दौरान आये सभी लोगो को यातायात नियमो एवं वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट जैसे सुरक्षित उपकरणों के इस्तेमाल से कैसे सड़क पर होने वाले दुर्घटनाओं को कम करते हुए और अपनी जान की सुरक्षा स्वयं करते हुए और अपनी और यातायात नियमों का सही उपयोग करते हुए, अन्य व्यक्तियों के जान की रक्षा की जा सकती है। इस दोरान उपस्थित सभी लोगो को यातायात नियमो एवं वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट जैसे सुरक्षित उपकरणों के इस्तेमाल से कैसे सड़क पर होने वाले दुर्घटनाओं को कम किया जा सकता है और उक्त यातायात नियमों का उपयोग करते हुए अन्य व्यक्तियों के जान की रक्षा की जा सकती है , और इसके साथ ही हिट एंड रन एवम गुड समरितन के बारे मे बतलाया गया इसके साथ ही सड़क सुरक्षा के द्वारा सड़क सुरक्षा संबंधित पुस्तिका एवम पैंपलेट सभी वाहन चालकों सहित छात्र – छात्राओ के बीच बांटा गया

Good Samaritan के बारे में अवगत कराया गया जैसे मोटरवाहन जनित सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की सहायता करने के उद्देश्य से गोल्डन Hour अस्पताल पहुचाने में वाले नेक व्यक्ति (Good Samaritan) को प्रोत्साहित करने हेतु 2,000/-(दो हजार) रूपये मात्र नगद के साथ प्रशस्ति पत्र प्रदान करने की योजना लागू है। इस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार के साथ ताकि किसी भी व्यक्ति के सड़क दुर्घटना के क्रम में घायल व्यक्ति को एक घंटा के अंदर (गोल्डन ऑवर में) अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति को पांच हजार रुपए की पुरस्कार राशि एवं प्रशस्ति पत्र दिये जाने का प्रावधान किया गया है।

इसके अलावे दुर्घटना से पीड़ित व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने वाले अस्पताल में अपना नाम दर्ज कराएं, ताकि चिकित्सक प्रमाणित कर सकें कि घायल व्यक्ति को किसने मदद की है उस मददकर्ता को गुड सेमेरिटन के तहत 2,000 रु एवं प्रशस्ति पत्र दी जा सके। साथ ही सड़क हादसों में मृत्यु दर को कम करने के उदेश्य से लोगों को इस संशोधित अधिनियम की ज्यादा से ज्यादा जानकारी प्रदान की जा सके और लोग एक दूसरे को इसके प्रति जागरूक कर सके एवम इसके साथ साथ हिट एंड रन के बारे में बिस्तर पूर्वक बतलाया गया किसी अज्ञात वाहन से दुर्घटना घटित होने पर 2,00000(दो लाख ) एवम गंभीर रूप से घायल होने पर 50,000 (पचास हजार) का प्रावधान है

जागरूकता कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से जिल परिवहन पदाधिकारी, गुमला राकेश कुमार गोप एवं सड़क सुरक्षा प्रबंधक कुमार प्रभाष, मंटू रवानी एवं अश्वनी कुमार, प्रिंस शामिल थे।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर हुआ विविध खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

0

गुमला : – गुमला जिला में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर दिनांक 23 जून 2025 को गुमला जिला प्रशासन एवं खेल विभाग के तत्वावधान में विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अगुवाई जिला खेल पदाधिकारी मनोज कुमार द्वारा की गई, जिसमें जिले के आवासीय, डे बोर्डिंग, क्रीड़ा किसलय, खेलो इंडिया सेंटर एवं विभिन्न खेल अकादमियों के लगभग 200 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

दिन की शुरुआत 11 किलोमीटर क्रॉस कंट्री दौड़ से हुई, जिसमें बालक वर्ग में आकाशदीप किंडो, बांधना संगा और सुदर्शन उरांव क्रमशः पहले, दूसरे एवं तीसरे स्थान पर रहे, वहीं बालिका वर्ग में अनीशा उरांव, दीपिका सोरेन और सुमन उरांव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।

वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन डे बोर्डिंग प्रशिक्षण केंद्र में किया गया, जिसका उद्घाटन भरनो थाना प्रभारी द्वारा स्वयं सर्विस कर किया गया। उन्होंने खिलाड़ियों को अनुशासन, मेहनत और लगन के साथ खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया तथा विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किया।

संत इग्नसुस विद्यालय, गुमला में हॉकी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें स्थानीय हॉकी प्रशिक्षिका बीना केरकेट्टा एवं अन्य प्रशिक्षकों की देखरेख में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

वहीं संत इग्नसुस जुबली स्टेडियम में अंडर-17 आवासीय सेंटर और अंडर-15 डे बोर्डिंग टीम के बीच फुटबॉल मुकाबला हुआ, जिसमें डे बोर्डिंग टीम ने 2-0 से जीत दर्ज की। इस मैच में मुख्य अतिथि के रूप में अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर अंकित टोप्पो उपस्थित रहे, साथ ही फुटबॉल प्रशिक्षक रिजवान अली एवं जिला खेल पदाधिकारी मनोज कुमार ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कामडारा स्थित डे बोर्डिंग गर्ल्स हॉकी ट्रेनिंग सेंटर में भी ओलंपिक दिवस के अवसर पर बालक एवं बालिका वर्ग के बीच फुटबॉल मुकाबले खेले गए। बालकों में टीम बी ने टीम ए को 2-0 से पराजित कर जीत दर्ज की, वहीं बालिकाओं में टीम ए ने टीम बी को 1-0 से हराया। साथ ही पेंटिंग, क्विज एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन भी किया गया, जिसमें खिलाड़ियों ने ओलंपिक दिवस की थीम पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में डीएसपी मुख्यालय प्रवीण टोप्पो, प्रशिक्षक मनोज कुमार पाल, इमरान अली, महावीर राम लोहरा, मंत्री प्रतिनिधि सुनील उरांव सहित कई पदाधिकारी एवं प्रशिक्षक उपस्थित रहे।

जिला खेल पदाधिकारी मनोज कुमार ने इस अवसर पर कहा कि ओलंपिक दिवस केवल खेलों का उत्सव नहीं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, समर्पण और सकारात्मक सोच विकसित करने का माध्यम भी है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए भविष्य में बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

नागपुर में सुपर मॉम क्राउन सीजन 5 किड्स फैशन आइकन’ को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया

0

नागपुर, 23 जून 2025: नागपुर सोनेरी पहाड की निर्देशिका रेखा भोंगाडे की संकल्पना पर आधारित हाल ही में बेसा मार्ग स्थित मंत्रा सेलिब्रेशन हॉल में आयोजित ‘सुपर मॉम क्राउन सीजन 5 और किड्स फैशन आइकॉन’ प्रतियोगिताओं को जबरदस्त प्रतिसाद मिला।

उद्घाटन समारोह में श्री राष्ट्रीय शिक्षा संस्थान गोंदिया के सचिव अमृत इंगले, फिल्म निर्देशक विकास पांडे, शशांक पांडे और सामाजिक कार्यकर्ता रितु सिंह चव्हाण की उपस्थिति में हुआ। ‘सुपर मॉम क्राउन सीजन 5’ में 30 और ‘किड्स फैशन आइकन’ प्रतियोगिता में 33 बच्चों ने भाग लिया।परीक्षा की जिम्मेदारी डॉ. रश्मि तिरपुड़े, प्रार्थना मेश्राम, मीना बिसेन ने संभाली। अनुरिता ढोलकिया और शीतल बावने ने कार्यक्रम की मेजबानी की।

इस कार्यक्रम में ‘सुपर मॉम अवार्ड’ इस अवसर पर ‘ग्लोरी आइकॉन अवार्ड’ भी प्रदान किया गया। डॉ. रितु चौधरी और अवनी तिवारी ब्रांड एंबेसडर थीं। तो भूमिका पूरी हो गई.

जयश्री पजाई, कनक पोहेकर, श्वेता पटेल, स्मिरल गायकवाड़ और आर्या व्यास ने शो स्टॉपर के रूप में भाग लिया, जबकि अंकिता सुरकर, शिवांश सुरकर और श्रीयानवी मेश्राम ने शो ओपनर के रूप में कार्यक्रम की आकर्षक शुरुआत की।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कल्पना पराते, अंकिता सुरकर, शिल्पा मेश्राम, रीमा उइके, रितु चौधरी, शीतल नगराले, स्मिता कौर, सपना गायकवाड़, मनीष पडोले, अनिकेत भोंगाड़े और मोनालिसा संकेत ने कड़ी मेहनत की।

सुपर मॉम क्राउन सीजन 5′ के विजेता
पहली – युक्ति असाति
द्वितीय – साक्षी चौहान
तृतीय – हर्षणी परते
चतुर्थ – सपना बनोदे
पांचवां स्थान – शुभांगी शंभरकर

किड्स फ़ैशन आइकन’ विजेता – लड़कियाँ
प्रथम – ओवी मोकडे
द्वितीय – सांची पिल्लेवन
तृतीय – देविका सहारे

लड़के
प्रथम – दिवेश ढोने
द्वितीय – जहान खुजे
तृतीय – रियांश गोतमारे

मुस्कान

राम भक्तों के लिए

हजारीबाग में हेल्पिंग इंडिया ट्रस्ट का ऑपरेशन क्लीन: नकली फार्मेसी पर चला बुलडोजर

0

बिना लाइसेंस और फार्मासिस्ट चल रहे 30 से अधिक मेडिकल स्टोर्स पर हुई कार्रवाई, नशीली दवाओं की बिक्री पर लगा ब्रेक – स्वास्थ्य सेवाओं में भरोसे की नई पहल

हजारीबाग : हेल्पिंग इंडिया ट्रस्ट ने जिला प्रशासन के सहयोग से पिछले चार महीनों से हजारीबाग में अवैध रूप से संचालित मेडिकल दुकानों के खिलाफ लगातार अभियान चला रखा है। इस मुहिम का मुख्य उद्देश्य बिना लाइसेंस और बिना फार्मासिस्ट चल रहे दवाखानों पर कार्रवाई कर, नशीली दवाओं की अवैध बिक्री को रोकना है।

ट्रस्ट के सतत प्रयासों के फलस्वरूप ड्रग इंस्पेक्टर राजीव एक्का द्वारा अब तक 30 से अधिक मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी कर कार्रवाई की गई है। ये दुकानें बिना मान्यता प्राप्त फार्मासिस्ट के गैरकानूनी ढंग से दवाओं की बिक्री कर रही थीं।

इस अभियान से हजारीबाग में अवैध दवा कारोबार पर नकेल कसने में सफलता मिली है। नशीली दवाओं की खुलेआम बिक्री पर रोक लगने से युवाओं में इसके दुरुपयोग की संभावना घटेगी और आम जनता को स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति नया विश्वास मिलेगा।

हेल्पिंग इंडिया ट्रस्ट ने यह स्पष्ट किया है कि वह आगे भी स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर ऐसे अवैध मेडिकल कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करता रहेगा। ट्रस्ट का लक्ष्य है कि हजारीबाग में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाया जाए और हर नागरिक को सुरक्षित और प्रमाणिक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित हो।

ट्रस्ट की यह पहल न सिर्फ एक जागरूकता अभियान है, बल्कि एक सशक्त सामाजिक हस्तक्षेप है जो स्वास्थ्य क्षेत्र को साफ-सुथरा और भरोसेमंद बनाने की दिशा में अहम कदम साबित हो रहा है।

न्यूज़ – विजय चौधरी

राम भक्तों के लिए

हजारीबाग के लाल मनीष जायसवाल: एक साल का सांसद कार्यकाल- बेमिसाल

0

24 जून 2024 का दिन हजारीबाग के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज हो गया, जब हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के लाल सांसद मनीष जायसवाल की बुलंद आवाज पहली बार देश के सर्वोच्च सदन संसद भवन से गूँजी। यह वह दिन था जब एक ओर विश्व नेता के रूप में स्थापित हुए हिंदुस्तान के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार जनादेश प्राप्त कर मोदी सरकार 3.0 की की शुरुआत करते हुए खुद लोकसभा सदस्य के रूप में शपथ लिया वहीं मनीष जायसवाल ने 18वीं लोकसभा के सदस्य के रूप में शपथ लेते हुए अपने नाम के साथ अपने पिता का नाम जोड़कर “मैं मनीष ब्रजकिशोर जायसवाल, ईश्वर की शपथ लेता हूँ…” कहकर अपनी पितृ भक्ति का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया, जिसकी पूरे हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में खूब सराहना हुई ।

पिता के अधूरे सपने को किया पूरा, जनता ने दिया ऐतिहासिक जनादेश

04 जून 2024 को लोकसभा चुनाव के परिणाम सामने आए, जिसमें हजारीबाग संसदीय क्षेत्र की जनता ने अपने चहेते जननेता और भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल को अपार जनादेश देकर सांसद चुना। हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र का दो बार प्रतिनिधित्व करने के बाद, पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे मनीष जायसवाल की जीत कई मायनों में बेहद खास थी। उनकी जीत की गूँज न केवल हजारीबाग, बल्कि पूरे देश में सुनाई दी, क्योंकि यह वह सीट है जहाँ से पूर्व में वित्त मंत्री, विदेश मंत्री, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री और नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जैसे नेता रहे हैं।

मनीष जायसवाल ने अपने प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी को बुरी तरह हराकर अपने पिता ब्रजकिशोर जायसवाल के अधूरे सपने को पूरा किया, जिन्होंने पूर्व में सांसद का चुनाव लड़ा था। उनकी जीत हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र की जनता के बीच उम्मीद की एक नई किरण बनकर आई और पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल था ।

जनसेवा का संकल्प: सड़क से संसद तक जनता की बने मुखर आवाज

चुनाव जीतने के बाद, “आहिस्ता चल जिंदगी, कुछ कर्ज चुकाने बाकी हैं, कुछ के दर्द मिटाने बाकी हैं, कुछ फर्ज निभाने बाकी हैं…” के भाव को आत्मसात करते हुए सांसद मनीष जायसवाल ने हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र की जनता की वेदना को समझा और उनके अनुरूप फर्ज निभाने का दृढ़ संकल्प लिया। फिर क्या था, अनवरत जनसेवा और क्षेत्र के विकास के लिए सड़क से लेकर लोकतंत्र के सबसे बड़े सदन संसद तक, उन्होंने पूरी शिद्दत से जनमुद्दों को उठाया।

महज एक साल के अपने कार्यकाल में उन्होंने खुद को तपाते हुए चिलचिलाती धूप, आंधी-तूफान, कड़ाके की ठंड और झमाझम बारिश के बावजूद सच्ची सेवा निष्ठा और समर्पण भाव से जरूरतमंदों की सेवा की ।

एक साल में उपलब्धियों का लेखा-जोखा: जनसेवा, विकास और सशक्तिकरण

सांसद मनीष जायसवाल ने लोकसभा चुनाव 2024 में जीत दर्ज करने के तुरंत बाद ही बतौर सांसद आभार यात्रा निकाली, जो हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के कोडरमा जिले के चंदवारा से लेकर चतरा जिले के पिपरवार तक, कटकमसांडी से लेकर विष्णुगढ़ तक और चौपारण के चोरदाहा से लेकर रामगढ़ के बरलंगा तक, गोला से लेकर पतरातु तक – पाँचों विधानसभा क्षेत्रों के सभी प्रमुख स्थानों से होकर गुजरी। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों पर पूजा-अर्चना कर अपनी ईश्वरीय आस्था का प्रदर्शन किया। शत- प्रतिशत उपस्थिति के साथ संसदीय भागीदारी सुनिश्चित की। 24 जून से लेकर 3 जुलाई तक चली 18वीं लोकसभा सत्र में उन्होंने अपने नाम के साथ अपने पिता ब्रजकिशोर जायसवाल के नाम का उल्लेख करते हुए शपथ ली। ओथ सत्र के अलावे दो बजट सत्र और एक शीतकालीन सत्र में शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कर उन्होंने अपने लोकसभा क्षेत्र और देश भर के विभिन्न मुद्दों को पुरजोर तरीके से उठाते हुए जनता की आवाज बनकर उभरे। इस दौरान क्षेत्र के हर वर्ग और ज्वलंत मुद्दों को उन्होंने बेबाकी से संसद के माध्यम से सरकार तक पहुंचाया । खेल को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनकर उभरे। सांसद खेल महोत्सव- 2024 का बृहद पैमाने पर आयोजन कर उन्होंने लोकसभा क्षेत्र के हर एक प्रखंड में नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का व्यापक विस्तार किया और खेल के क्षेत्र में ग्रामीण इलाकों में एक नई क्रांति लाई। नमो फुटबॉल टूर्नामेंट- 2025 की शुरुआत की तैयारी भी लगभग पूर्ण कर ली गई है और जुलाई महीने से ही इसका शुरुआत होने वाला है। हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में लोकउत्सव का रूप धारण कर चुके यहां के रामभक्त श्रद्धालुओं के रोम- रोम में पुलकित होने वाले रामनवमी- 2025 के दौरान सांसद पारंपरिक अस्त्र- शस्त्र वितरण अभियान चलाकर हर अखाड़े तक तलवार और लाठी पहुंचाया ताकि रामनवमी के दौरान इस क्षेत्र में सदियों से चल रही अस्त्र-शस्त्र कला कौशल प्रदर्शन की परंपरा को अक्षुण्ण रखा जाए। हजारीबाग और रामगढ़ जिले के दिव्यांगों को सहायक यंत्र उपलब्ध कराने के लिए कैंप लगाया और फिर जरूरत के अनुरूप उन्हें सहायक यंत्र उपलब्ध कराया। क्षेत्र के कार्यरत विभिन्न कंपनियों के सीएसआर के तहत जनउपयोगी कार्य करने हेतु उन्हें निरंतर प्रेरित किया ।

संसद की तीन महत्वपूर्ण समितिय जिसमें प्राक्कलन समिति, फूड एंड कंज्यूमर अफेयर्स समिति और कोल एंड माइंस समिति में बतौर सदस्य उन्हें शामिल किया गया है। उन्होंने तीनों कमेटियों की सभी बैठकों में शत-प्रतिशत हिस्सा लिया है। जन-मुद्दों पर हमेशा मुखर रहते हुए केंद्र सरकार और राज्य सरकार के मंत्रियों और अधिकारियों से मिलकर उन्होंने अपने लोकसभा क्षेत्र की समस्याओं को उठाया और उनके निराकरण का पूर्ण प्रयास किया। झारखंड की विधि-व्यवस्था, भ्रष्टाचार, कुव्यवस्था और वर्तमान सरकार की तुष्टीकरण की नीति पर भी पुरजोर प्रहार करते हुए उन्होंने जनता के अनुरूप प्रखरता से आवाज बुलंद की। हाल ही में स्वास्थ्य विभाग में चिकित्सक और चिकित्साकर्मियों की मनमानी पर उनका जबरदस्त एक्शन, पुलिसिया जुल्म और बर्बरता के खिलाफ रामगढ़ के गोला और हजारीबाग के सदर थाना के बाहर घंटों के धरने के बाद पुलिस विभाग का बैकफुट पर आना, एवं हजारीबाग और रामगढ़ जिले में अघोषित बिजली कटौती और विभागीय रवैये के खिलाफ प्रचंड धरना प्रदर्शन के पश्चात बिजली की स्थिति में सुधार की कार्रवाई से उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया है कि जनहित के मुद्दे को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से विरोध का कोई भी कसर छोड़ेंगे नहीं। मीडिया और सोशल मीडिया के जरिए सदैव जनता से जुड़े रहें ।

निभाया सामाजिक उत्तरदायित्व, विधानसभा चुनाव में एनडीए को दिलाया प्रचण्ड

विधानसभा चुनाव- 2024 में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करते हुए उन्होंने हजारीबाग जिले और रामगढ़ जिले के सभी विधानसभा सीटों पर एनडीए समर्थित 6 में से 5 विधानसभा सीटों पर प्रचंड जीत दिलाई, जिससे करीब 25 साल बाद हजारीबाग में एनडीए का रिकॉर्ड वापसी हुआ। बीते दिल्ली विधानभा चुनाव में पार्टी द्वारा दो विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी का दायित्व मिला उसे भी बखूबी निभाया। सांसद सामूहिक विवाह उत्सव- 2025 योजना के तहत सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र की 101 जरूरतमंद बहन/बेटियों के अरमानों को पूरा करते हुए उन्होंने उनके सपनों को साकार किया और एक भाई बनकर पूरे शान-ओ-शौकत के साथ दैनिक जीवन में पारिवारिक और घरेलू जरूरी सामग्री देकर उनका कन्यादान कराया। पूरे लोकसभा क्षेत्र में हजारों बहनों को उनकी शादी से पूर्व लहंगा भेंटकर और उनसे सीधे बात करके उन्होंने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। सांसद तीर्थदर्शन योजना की शुरुआत भविष्य में क्षेत्र के जरूरतमंद बुजुर्गों के सपनों को साकार करने के उद्देश्य से उन्होंने शुरू करने की घोषणा की है। इस योजना के तहत उत्तर प्रदेश के चार प्रमुख तीर्थस्थल – वाराणसी, प्रयागराज (संगम स्थल), विंध्याचल और अयोध्या दर्शन की यात्रा उन्हें कराई जाएगी। इसकी विधिवत शुरुआत सह प्रथम जत्थे की रवानगी आगामी 29 जून 2025 को हजारीबाग के प्रसिद्ध नृसिंह स्थान मंदिर प्रांगण से की जाएगी।

जनता के बीच सुलभ और सक्रिय सांसद

पहली बार हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र की जनता को यह एहसास हो रहा है कि उनका सांसद भी उनके बीच उनके सुख-दुःख में सहभागी बनकर सशरीर उपस्थित रहता है। पूरे लोकसभा क्षेत्र के हर सामाजिक, धार्मिक और व्यक्तिगत आयोजनों के निमंत्रण पर लोगों के बीच पहुँचकर अपनी सुलभता का सुखद एहसास सांसद मनीष जायसवाल ने लोगों को कराया है। सांसद सेवा केंद्र के माध्यम से 24×7 लोगों को जरूरत के मुताबिक स्वास्थ्य, बिजली, पानी, प्रशासनिक और पुलिस से संबंधित सेवा प्रदान की जाती है।

मनीष जायसवाल ने अपने एक साल के कार्यकाल में यह साबित कर दिया है कि वे केवल एक जनप्रतिनिधि नहीं, बल्कि हजारीबाग की जनता के सच्चे सेवक और सारथी हैं। उनका समर्पण और जनहित के प्रति उनकी निष्ठा हजारीबाग के विकास और जनता के कल्याण के लिए एक नई उम्मीद जगाती है ।

न्यूज़ – विजय चौधरी

राम भक्तों के लिए

सिसई व भरनो प्रखंड में खाद्य सुरक्षा एवं मादक पदार्थ के विरुद्ध जांच अभियान, कई प्रतिष्ठानों पर जुर्माना

0

गुमला : – गुमला उपायुक्त के निर्देशानुसार सिसई एवं भरनो प्रखंड में खाद्य सुरक्षा एवं मादक पदार्थ के विरुद्ध व्यापक जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान में सिसई प्रखंड के अंजलि स्वीट्स, होटल कृष्णा, शिव शक्ति स्वीट्स, न्यू भारत बेकरी, रानी किराना स्टोर, पूजा स्टोर, राहुल राम, राहुल कुमार सिंह, अनीता देवी, अमर होटल आदि प्रतिष्ठानों में गहन जांच की गई।

जांच के दौरान FSSAI के मानकों का पालन नहीं करने एवं साफ-सफाई में लापरवाही बरतने पर अंजलि स्वीट्स को ₹10,000, होटल कृष्णा को ₹3,000, शिव शक्ति स्वीट्स को ₹2,000 का और न्यू भारत बेकरी को ₹10,000 का अर्थदण्ड लगया गया।

ये सभी प्रतिष्ठान स्कूल से मात्र 100 मीटर के दायरे में बेच रहे थे कोटपा एक्ट (COTPA) के तहत रानी किराना स्टोर, राहुल राम और अनीता देवी को ₹500-₹500 का जुर्माना लगाया गया। इसके अतिरिक्त, अंजलि स्वीट्स से रसगुल्ला, होटल कृष्णा से पनीर, शिव शक्ति स्वीट्स एवं अमर होटल से कलाकंद के सैंपल लेकर जांच हेतु लैब भेजे गए।

इसी क्रम में भरनो प्रखंड के केसरी स्वीट्स, होटल सुमित, सुलेखा फास्ट फूड, राजधानी चाइनीज चाउमिन सहित अन्य प्रतिष्ठानों का भी निरीक्षण किया गया। केसरी स्वीट्स से रसगुल्ला का सैंपल लिया गया। होटल सुमित को साफ-सफाई में कमी पाए जाने पर ₹4,000 का अर्थदण्ड लगाया गया, जबकि सुलेखा फास्ट फूड को कोटपा एक्ट के उल्लंघन पर ₹500 का जुर्माना किया गया। राजधानी चाइनीज चाउमिन को स्पष्टीकरण के उपरांत चेतावनी देते हुए छोड़ा गया।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने यह स्पष्ट किया कि इस प्रकार की जांच आगे भी लगातार जारी रहेगी एवं मानकों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के क्रम मे दोनों प्रखंड के अंचल अधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी साथ थें।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

विश्व बैडमिंटन दिवस पर “SmashThon25” जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन

0

गुमला : – गुमला जिला प्रशासन एवं खेलकूद विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विश्व बैडमिंटन दिवस के अवसर पर दिनांक 05 जुलाई 2025 को “SmashThon25” एक दिवसीय जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन इंडोर स्टेडियम, गुमला में किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता प्रातः 08:00 बजे से रात्रि 12:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।

प्रतियोगिता में निम्नलिखित श्रेणियों में मैच खेले जाएंगे:

1. अंडर-13 बालक एकल

2. अंडर-17 बालक एकल

3. अंडर-17 बालिका एकल

4. पुरुष एकल (ओपन)

5. पुरुष युगल (ओपन)

6. वेटरन युगल (45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग)

7. जिला पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी पुरुष युगल

8. जिला पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी महिला युगल

9. जिला पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी मिक्स्ड युगल

इच्छुक खिलाड़ी दिनांक 30.06.2025 तक इंडोर स्टेडियम, गुमला में बैडमिंटन प्रशिक्षक इमरान अली या आईटी मैनेजर राजीव रंजन के पास अथवा Google Form लिंक
🔗 https://bit.ly/SmashThon25
के माध्यम से आवेदन जमा कर सकते हैं।

प्रतियोगिता से संबंधित विस्तृत जानकारी व आवेदन फॉर्म जिला की आधिकारिक वेबसाइट www.gumla.nic.in पर उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए प्रशिक्षक इमरान अली (मो.- 9614547898) से संपर्क किया जा सकता है।

महत्वपूर्ण निर्देश:

सभी प्रतिभागी अपने मैच से 30 मिनट पूर्व पंजीकरण डेस्क पर रिपोर्ट करें।

नॉन-मार्किंग बैडमिंटन शूज, उचित खेल परिधान व रैकेट अनिवार्य हैं।

कोर्ट पर जींस, सैंडल या औपचारिक जूते की अनुमति नहीं होगी।

सभी मैच नॉकआउट पद्धति से खेले जाएंगे।

प्रतिभागियों को वैध पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य है।

प्रत्येक खिलाड़ी अधिकतम 2 इवेंट में ही भाग ले सकता है।

जिला प्रशासन सभी खिलाड़ियों को इस आयोजन में भाग लेने हेतु आमंत्रित करता है एवं खेल भावना के साथ प्रतियोगिता को सफल बनाने की अपील करता है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

आईटीडीए परियोजना निदेशक के सम्मान में भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन

0

गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय के सभागार में परियोजना निदेशक, आईटीडीए गुमला रीना हांसदा के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महत्तो, जिला के वरिष्ठ पदाधिकारीगण एवं कर्मी उपस्थिति रहें।

समारोह के दौरान सभी अधिकारियों ने सुश्री हांसदा के कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें कर्मठ, संवेदनशील एवं जनकल्याण के प्रति समर्पित अधिकारी के रूप में याद किया। उन्होंने आदिवासी विकास विभाग के विभिन्न योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में अपनी अहम भूमिका निभाई।

उप विकास आयुक्त सहित सभी उपस्थित अधिकारियों व कर्मियों ने भावभीनी शुभकामनाओं के साथ उन्हें भावपूर्ण विदाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम का समापन सभी अधिकारियों द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान कर एवं सामूहिक तस्वीर के साथ किया गया।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

तेज आंधी और बारिश में सड़क पर गिरा पेड़, बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत

0

गुमला, झारखंड — रविवार देर शाम गुमला जिले में तेज आंधी और बारिश के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की जान चली गई। युवक की बाइक एक गिरे हुए पेड़ से टकरा गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना गुमला सदर थाना क्षेत्र के बासुआ पतराटोली गांव की है। मृतक कर्मचंद उरांव रविवार शाम लगभग 7 बजे अपने ससुराल खरका गांव से बाइक से घर लौट रहा था। लौटने के दौरान मौसम अचानक बिगड़ गया और तेज हवा व बारिश के कारण एक बड़ा पेड़ उखड़कर बीच सड़क पर गिर गया।

तेज रफ्तार में बाइक चला रहे कर्मचंद को अंधेरे और बारिश की वजह से सड़क पर गिरा पेड़ नजर नहीं आया, जिससे उसकी बाइक सीधा पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक को सिर, चेहरा और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हालांकि परिजन उसे तुरंत गुमला सदर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही गुमला सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, परिजनों से पूछताछ की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने इस हादसे की जांच शुरू कर दी है और संबंधित तथ्यों की छानबीन जारी है।

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि अप्रत्याशित मौसम में वाहन चलाते समय विशेष सतर्कता बरतें, ताकि ऐसी दुखद घटनाओं से बचा जा सके।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

खिलाड़ियों को मिलेगी नई उड़ान: गुमला उपायुक्त की पहल पर बंटेगी खेल सामग्री, अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभागियों को मिलेगा लाभ

0

गुमला, जून 2025 — जिले के उभरते और स्थापित खिलाड़ियों के लिए एक सुखद पहल करते हुए गुमला की उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने खेल क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशेष योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पिछले दो वर्षों में प्रदर्शन कर चुके खिलाड़ियों को खेल किट, प्रशिक्षण सामग्री और अन्य आवश्यक संसाधन प्रदान किए जाएंगे।


किन्हें मिलेगा लाभ?

उपायुक्त दीक्षित ने बताया कि 1 जनवरी 2024 से अब तक जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लिया हो या राष्ट्रीय स्तर पर मेडल प्राप्त किया हो, और वर्तमान में सक्रिय रूप से खेलों से जुड़े हों, उन्हें खेल दिवस 2025 के अवसर पर सम्मानित करते हुए खेल सामग्री वितरित की जाएगी।

खेलों को सुलभ और समान अवसर देने के उद्देश्य से “खेल बैंक” की स्थापना की जा रही है, जिसमें विभिन्न खेल विधाओं की सामग्रियां उपलब्ध होंगी। इसके जरिये जिले के गरीब लेकिन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रशिक्षण में सहायता मिल सकेगी।


खेल अधिकारी की टिप्पणी

जिला खेल पदाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि कई बार संसाधनों के अभाव में प्रतिभाशाली खिलाड़ी प्रशिक्षण से वंचित रह जाते हैं। गुमला से हर वर्ष सैकड़ों खिलाड़ी विभिन्न खेलों में राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेते हैं, जिन्हें अब उचित समर्थन दिया जाएगा। यह सहयोग भविष्य में गुमला को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में मदद करेगा।


आवेदन प्रक्रिया और पात्रता

जिला प्रशासन ने सभी पात्र खिलाड़ियों से www.gumla.nic.in वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड करने की अपील की है। आवेदन के साथ निम्नलिखित दस्तावेज़ अनिवार्य होंगे:

  1. पदक/भागीदारी प्रमाण पत्र
  2. आधार कार्ड
  3. संबंधित खेल संघ से जारी खिलाड़ी रजिस्ट्रेशन आईडी
  4. स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र या प्रशिक्षक द्वारा प्रमाणित प्रशिक्षण प्रमाणपत्र

आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 10 जुलाई 2025
पता: कार्यालय जिला खेल पदाधिकारी, रूम नं. C-302, नया समाहरणालय भवन, चंदाली, गुमला
संपर्क सूत्र: कृष्णा कच्छप, जिला खेल समन्वयक – 9798765880


प्रशासन की मंशा: टैलेंट को मिले मंच

गुमला प्रशासन का यह प्रयास खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित कर उन्हें आगे बढ़ाने का अवसर देने की दिशा में एक सार्थक कदम माना जा रहा है। इस पहल से यह उम्मीद जताई जा रही है कि संसाधनों की कमी से जूझते खिलाड़ियों को अब न केवल प्रशिक्षण की सुविधा मिलेगी, बल्कि वे गुमला को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर गौरवान्वित भी करेंगे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium