20.1 C
Ranchi
Sunday, November 15, 2026
Advertisement
Home Blog Page 362

एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए करें योग: वर्षा दे

0

महिलाओं के लिए आयोजित किया गया विशेष योग शिविर

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार शाम को वर्षा योग क्लासेज, नवाबगंज के तत्वावधान में स्थानीय यूनियन क्लब एवं लाइब्रेरी परिसर में अवस्थित केशब हाल में एक योग अभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। केवल महिलाओं के लिए आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन श्रीमती वर्षा दे के द्वारा किया गया।

श्रीमती वर्षा दे बाबा रामदेव के पतंजलि योगपीठ में प्रशिक्षण प्राप्त की है। वह स्थानीय विनोबा भावे विश्वविद्यालय से योग में स्नातकोत्तर की डिग्री धारी भी है।

आज के कार्यक्रम में भारत के आयुष मंत्रालय द्वारा जारी किए गए कॉमन योग प्रोटोकॉल के तहत प्राणायाम और योगासन करवाए गए। प्राणायाम में जहां कपालभाति तथा अनुलोम विलोम करने की सही पद्धति और इसके लाभो से सबको परिचित कराया गया। मौके पर तारआसान, भुजंगासन, त्रिकोणासन, वृक्षासन, अर्धचक्रासन, भद्रासन, वक्रासन, मकरासन जैसे कई योग आसनों की जानकारी दी गई। इस दौरान सवासन के विशेष महत्व को भी बताया गया।

श्रीमती वर्षा दे ने इस मौके पर योग के आध्यात्मिक एवं स्वास्थ्य संबंधी महत्व से भी लोगों को परिचित कराया।

ज्ञात हो की वर्ष 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” का विषय निर्धारित किया गया है।

आज के योग अभ्यास कार्यक्रम में दोला गुहा, सुपर्णा सरकार, रूपा चटर्जी, बोनिता दे, मैत्रेई घोष, मंदिरा सरकार, तनुश्री मुखर्जी, सरिता मोइत्रा, सुचंद्र सरकार, सोमा सेन, मैत्रेई चौधरी, सोनाली भट्टाचार्य, मौमिता गांगुली, तापसी दास, गार्गी मल्लिक, मंजूषा चटर्जी, प्रभा देवी, मुस्कान, लवली, किरण, कंचन, रंभा, आशा, दिव्या, पल्लवी, संजू कुमारी, डालिया बनर्जी, मीरा, पौशाली, दीपा, नूपुर, गुनगुन, अमिता, आदि लोगों ने पूर्ण उत्साह के साथ भाग लिया।

आयोजन में यूनियन क्लब एवं लाइब्रेरी के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने बढ़ चढ़कर सहयोग किया।

न्यूज़ – विजय चौधरी 

राम भक्तों के लिए

पर्यटक मित्रों द्वारा अधिसूचित पर्यटन स्थलों पर निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध जनजागरूकता कार्यक्रम चलाया गया

0

गुमला : – गुमला जिला में पर्यटन, खेल कूद विभाग द्वारा वन विभाग के सहयोग से आज निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान जिला स्तरीय पर्यटन विशेषज्ञ एवं पर्यटक मित्र द्वारा लोगों को जागरूक किया गया। इस अभियान का उद्देश्य युवाओं एवं आम नागरिकों को नशे की लत के दुष्प्रभावों से अवगत कराना तथा नशा-मुक्त समाज के निर्माण हेतु प्रोत्साहित करना था।

अभियान के तहत गुमला जिलान्तर्गत अधिसूचित पर्यटक स्थल टाँगीनाथ धाम, डुमरी अपार शंख ,डैम एवं *रानी मुड़ी हिल ट्रैक* रायडीह पर *वन विभाग* से समन्वय स्थापित कर उक्त विभाग की टीम द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान वहां उपस्थित लोगों के बीच पंपलेट का भी वितरण किया गया।

इस दौरान लोगों को नशा के दुष्प्रभाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि किस प्रकार नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित नहीं करता है, बल्कि पूरे परिवार एवं समाज पर उसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इस प्रकार के कार्यक्रमों से लोगों में जागरूकता आएगी और समाज नशा-मुक्त होने की दिशा में अग्रसर होगा।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला में धरती आबा जनभागीदारी अभियान के तहत जागरूकता शिविरों का सफल आयोजन जारी

0

जनजातीय समुदाय को योजनाओं से जोड़ने की दिशा में जिला प्रशासन की प्रभावी पहल

गुमला : – गुमला जिला प्रशासन द्वारा धरती आबा जनभागीदारी अभियान के अंतर्गत 15 जून से लगातार 30 जून 2025 तक जिलेभर में विशेष जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य जनजातीय समुदाय सहित वंचित वर्गों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।

इसी क्रम में आज जिले के सभी 12 प्रखंडों में व्यापक स्तर पर जागरूकता शिविर आयोजित किए गए। गुमला प्रखंड में सिलाफारी और पुगु पंचायत, घाघरा प्रखंड में रुकी और शिवराजपुर पंचायत, बिशुनपुर प्रखंड में गुरदरी पंचायत, डुमरी प्रखंड में जुर्मु पंचायत, चैनपुर प्रखंड में जनावल पंचायत, रायडीह प्रखंड में केपुर पंचायत, पलकोट प्रखंड में तपकारा पंचायत, कामडारा प्रखंड में रामतोल्या पंचायत, सिसई प्रखंड में कुदरा और भदौली पंचायत, भरनो प्रखंड में मारासिली पंचायत, बसिया प्रखंड में आरया और ईटाम पंचायत तथा जारी प्रखंड में चिन्हित पंचायत भवनों में इन शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में सैकड़ों ग्रामीणों की सहभागिता रही, जिनमें अधिकांश लाभार्थी जनजातीय समुदाय से जुड़े थे।

शिविरों में प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना, वन अधिकार अधिनियम, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, कृषि एवं उद्यानिकी योजनाएं, मनरेगा, छात्रवृत्ति योजनाएं, जल जीवन मिशन, स्वरोजगार योजनाएं और आजीविका मिशन से संबंधित जानकारी दी गई। पात्र लाभुकों के दस्तावेजों का मौके पर सत्यापन कर योजनाओं से जोड़ा गया। इसके अतिरिक्त शिविर में आधार अद्यतन, आय एवं जाति प्रमाण पत्र निर्गमन, राशन कार्ड सुधार और ऑन-द-स्पॉट आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। ग्रामीणों की समस्याएं संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा सुनी गईं और कई मामलों का समाधान तत्काल रूप से किया गया।

डुमरी प्रखंड अंतर्गत आज रविवार, 22 जून को अकासी पंचायत भवन में विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिला प्रशासन द्वारा अधिक से अधिक लोगों से शिविर में सम्मिलित होकर लाभ लेने की अपील की गई है।

उपायुक्त गुमला प्रेरणा दीक्षित ने धरती आबा जनभागीदारी अभियान को प्रशासन और आमजन के बीच संवाद एवं सेवा का सशक्त माध्यम बताते हुए कहा कि जब तक आम नागरिक स्वयं योजनाओं को लेकर जागरूक नहीं होंगे, तब तक उनके व्यापक प्रभाव की कल्पना अधूरी रहेगी। उन्होंने जिलेवासियों, विशेषकर जनजातीय समुदाय से आग्रह किया कि वे अपने नजदीकी शिविरों में भाग लेकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं और अपने परिवार व समाज को सशक्त बनाने में योगदान दें।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

साप्ताहिक ई-जनशिकायत निवारण दिवस का हुआ आयोजन जारी एवं भरनो प्रखंड के नागरिकों ने ऑनलाइन माध्यम से जुड़ कर की उपायुक्त से मुलाकात

0

गुमला : – गुमला उपायुक्त के निर्देश पर उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महत्तो की अध्यक्षता में आयोजित हुए साप्ताहिक ई-जनशिकायत कार्यक्रम में जारी, डुमरी, विशुनपुर एवं घाघरा के नागरिकों ने ऑनलाइन माध्यम से जुड़कर अपनी समस्याओं को बताया।

कार्यक्रम में जारी ,डुमरी,विशुनपुर, घाघरा से लगभग 40 आवेदकों ने अपनी समस्याओं का विवरण दिया। इन समस्याओं में पुल निर्माण,जलमीनार,सड़क निर्माण, मंईया सम्मान योजना,पेयजल समस्या, सिंचाई हेतु पानी उपलब्ध नहीं, राशन कार्ड में नाम जोड़ने,आवास, जलमीनार मरम्मती एवं अन्य सरकारी योजनाओं से संबंधित मुद्दे शामिल थे। उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महत्तो ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारियों को आवश्यक समस्याओं का ऑन द स्पॉट समाधान किए जाने हेतु निर्देशित किया। इस दौरान मुख्य रूप से जमीन विवाद, आधार कार्ड में नाम सुधारने, राशन कार्ड में नाम जोड़ने, केसीसी लोन आदि के सम्बन्ध में कई ग्रामीणों ने VC के माध्यम से समस्याओं को रखा। इस समस्या के सम्बन्ध में उप विकास आयुक्त द्वारा संबंधित पदाधिकारी को जांच कर आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देश दिया गया। इसके अलावा भी कई समस्याओं का समाधान प्रखंड स्तरों पर संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी के माध्यम से ऑन द स्पॉट किया गया।

उप विकास आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सभी समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निष्पादन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्थानीय रूप से जिन समस्याओं का समाधान किया जा सकता है उसका त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

सलैया सिकदारडीह की आंगनबाड़ी बदहाल, बच्चों को मिल रहा एक्सपायरी फूड, जान जोखिम में डाल रही है व्यवस्था

0

गिरिडीह जिला अंतर्गत जमुआ प्रखंड के बदड़िहा-1 पंचायत स्थित सलैया सिकदारडीह गांव की आंगनबाड़ी केंद्र की स्थिति आज भी बद से बदतर बनी हुई है। सरकार बच्चों के कुपोषण को दूर करने और प्रारंभिक शिक्षा व पोषण सुनिश्चित करने के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों पर करोड़ों खर्च कर रही है, लेकिन जमीनी हकीकत इससे कोसों दूर है।

एक्सपायरी फूड बच्चों को परोसा गया

बीते दिनों एक स्थानीय ग्रामीण जब अपने बच्चे को टीकाकरण के लिए आंगनबाड़ी ले गए, तो उन्होंने देखा कि बच्चों को जो फोर्टिफाइड फूड पैकेट दिया जा रहा था, वह पूरी तरह एक्सपायर हो चुका था। यह वही पोषण आहार है, जिसे सरकार बच्चों को ताकत देने और कुपोषण से बचाने के लिए भेजती है।

जब इस मुद्दे पर आंगनबाड़ी सेविका सुनीता वर्मा से सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि यह पैकेट तीन दिन पहले ही प्रखंड कार्यालय से मिला है। यानी सवाल अब सेविका से ऊपर उठता है — क्या प्रखंड स्तर से ही एक्सपायर फूड की आपूर्ति हो रही है?

अगर हां, तो इसका सीधा प्रभाव 2 से 6 साल तक के बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ेगा, और इससे फूड पॉइजनिंग, कमजोरी, दस्त, उल्टी या और भी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। ऐसे में जब कुछ अनहोनी हो जाए, तो इसकी जिम्मेवारी कौन लेगा? प्रखंड विकास पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (CDPO), या स्थानीय सेविका?

आंगनबाड़ी में बुनियादी सुविधाओं का टोटा

गैस चूल्हा है, सिलेंडर नहीं

केंद्र की सहायिका सीमा देवी बताती हैं कि केंद्र पर बच्चों के लिए खाना पकाने की कोई उचित सुविधा नहीं है। उन्होंने कहा, “मुझे खाना लकड़ी-पत्ता जलाकर बनाना पड़ता है, क्योंकि सरकार ने सिर्फ गैस चूल्हा दिया है, सिलेंडर कभी नहीं दिया।” जब उनसे चूल्हा दिखाने को कहा गया, तो वह भी केंद्र में नहीं दिखा।

न पानी, न बिजली

केंद्र पर पीने के पानी की भी कोई व्यवस्था नहीं है। छोटे-छोटे बच्चों को अगर प्यास लगे, तो उन्हें पास की किसी निजी या ग्रामीण व्यवस्था पर निर्भर रहना पड़ता है। ऊपर से बिजली की सुविधा भी नहीं है, जिससे गर्मी में बच्चों को बैठना मुश्किल हो जाता है और पंखा भी नहीं चल पाता।

एकांत में बना भवन, दोनों तरफ खुले कुएं – बच्चों की सुरक्षा खतरे में

पहले यह आंगनबाड़ी गांव के बीच में संचालित होती थी, जिससे बच्चों को आना-जाना आसान होता था और परिजनों की निगरानी में भी रहता था। लेकिन नया भवन अब गांव के एकांत हिस्से में बना दिया गया है। सबसे खतरनाक बात यह है कि आंगनबाड़ी के दोनों तरफ खुले कुएं हैं, जहां किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।

परिजन अब बच्चों को भेजने से डरते हैं। अगर कभी कोई बच्चा गलती से कुएं की ओर चला गया तो कौन जिम्मेदार होगा? सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं।

5 साल में भी अधूरा भवन – न दरवाजे, न सेंटर का नाम

बताया जा रहा है कि नया आंगनबाड़ी भवन करीब 5 वर्ष पूर्व बना, लेकिन आज तक उसमें दरवाजा तक नहीं लगाया गया है। भवन पर केंद्र का नाम तक नहीं लिखा गया है, जिससे कोई भी पहली बार आए व्यक्ति को यह भी पता नहीं चल सकता कि यह सरकारी आंगनबाड़ी है।

तस्वीरों में भवन की जर्जर स्थिति साफ देखी जा सकती है – टूटे फर्श, अधूरी दीवारें और खिड़की-दरवाजों की कमी।

ग्रामीणों की मांग – स्कूल में हो संचालन, ताकि हो निगरानी

अब ग्रामीणों ने प्रशासन से एकजुट होकर मांग की है कि इस जर्जर आंगनबाड़ी केंद्र को बंद कर दिया जाए और संचालन के लिए उत्क्रमित मध्य विद्यालय सलैया में एक कमरा दिया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि अगर स्कूल भवन से आंगनबाड़ी संचालित होगी, तो बच्चों की सुरक्षा, पोषण और शिक्षा – तीनों में सुधार होगा, और स्थानीय लोग भी निगरानी कर सकेंगे।

सरकार की नीति और जमीनी हकीकत में अंतर

सरकार की नीति है कि जहां कहीं भी आंगनबाड़ी भवन जर्जर हो या संचालन योग्य नहीं हो, वहां नजदीकी सरकारी स्कूल में एक कमरा देकर आंगनबाड़ी संचालन की व्यवस्था की जाए। लेकिन सलैया सिकदारडीह की तस्वीर यह दिखाती है कि नीति तो है, लेकिन क्रियान्वयन पूरी तरह नदारद है।

क्या होगा कार्रवाई?

अब यह देखना होगा कि प्रखंड विकास पदाधिकारी, CDPO, और जिला प्रशासन इस गंभीर विषय पर कब संज्ञान लेते हैं। क्या एक्सपायरी फूड सप्लाई करने वाली व्यवस्था पर कार्रवाई होगी? क्या बच्चों को सुरक्षित, स्वच्छ और पोषणयुक्त माहौल मिलेगा?

या फिर सलैया सिकदारडीह के मासूम बच्चे ऐसे ही बदहाली की गोद में पलते रहेंगे?

न्यूज़ – नवीन शर्मा 

राम भक्तों के लिए

“शिक्षा और संस्कार के समन्वय से ही समाज का सशक्त निर्माण संभव” — राज्यपाल

0

गुमला : – गुमला में माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार ने आज गुमला जिले के रायडीह प्रखंड अंतर्गत बिन्देश्वरी लाल साहू सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, भलमण्डा में बालिका छात्रावास का लोकार्पण किया। राज्यपाल महोदय ने अपने संबोधन में सर्वप्रथम परमवीर चक्र से सम्मानित शहीद वीर लांसनायक अल्बर्ट एक्का के योगदान का उल्लेख करते हुए उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि प्रसन्नता है कि विद्या विकास समिति, झारखण्ड द्वारा सैकड़ों विद्यालयों के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में कार्य किए जा रहे हैं, यह संगठन वर्षों से झारखण्ड के दूरस्थ ग्रामों एवं जनजातीय अंचलों में शिक्षा, संस्कार एवं सामाजिक चेतना के क्षेत्र में उल्लेखनीय भूमिका निभा रहा है।

राज्यपाल महोदय ने मातुश्री काशीबा हरिभाई गोटी चेरिटेबल ट्रस्ट, सूरत, गुजरात ट्रस्ट द्वारा नवनिर्मित 236वां सरस्वतीधाम (बालिका छात्रावास) के लोकार्पण के संदर्भ में बोलते हुए कहा कि आज यहाँ आरम्भ यह छात्रावास केवल एक भवन नहीं, बल्कि ग्रामीण एवं जनजातीय अंचल की बालिकाओं के स्वावलंबन, आत्मबल और उज्ज्वल भविष्य का आधार बनेगा। उन्होंने इस छात्रावास के निर्माण में सहयोग प्रदान हेतु बधाई दी। उन्होंने कहा कि जब समाज संगठित होकर शिक्षा के लिए प्रयास करता है, तब परिवर्तन की दिशा सुनिश्चित होती है। उन्होंने उल्लेख करते हुए कि हाल ही में उन्हें विद्या विकास समिति, झारखण्ड द्वारा नगड़ी, कुदलुंग में आयोजित जनजातीय प्रवासी कार्यकर्ता प्रशिक्षण समापन समारोह में भाग लेने का अवसर मिला, जहाँ उन्होंने समिति की कार्यपद्धति और प्रतिबद्धता को निकट से देखा और अनुभव किया।

माननीय राज्यपाल ने माननीय प्रधानमंत्री जी के दृष्टिकोण—‘बेटी पढ़ेगी, तभी देश बढ़ेगा’ का उल्लेख करते हुए कहा कि झारखण्ड में अधिकाधिक संख्या में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों की स्थापना जनजातीय प्रतिभाओं को शिक्षा और अवसर देने की दिशा में एक सशक्त कदम है। उन्होंने हाल ही में श्रीहरि वनवासी कल्याण केन्द्र से सम्बद्ध वनवासी विकास समिति के एक कार्यक्रम में भागीदारी का उल्लेख करते हुए कहा कि समाज और सेवा संस्थाएँ मिलकर झारखण्ड के वनवासी अंचलों में शिक्षा, संस्कार और परिवर्तनों की आधारशिला रख रही हैं। सुमन रमेश तुलस्यानी ट्रस्ट, मुम्बई द्वारा बच्चों हेतु दो बसें प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने हेतु समाज में ऐसे लोगों की आवश्यकता है। उन्होंने मातुश्री काशीबा हरिभाई गोटी चेरिटेबल ट्रस्ट सूरत, गुजरात के केशुभाई जी को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य (236 सरस्वतीधाम की स्थापना) हेतु अत्यंत बधाई दी।

राज्यपाल महोदय ने कहा कि शिक्षा वही जो संस्कार दे और संस्कार वही जो समाज को दिशा दे। यह छात्रावास उसी विचार का मूर्त रूप है। उन्होंने कहा कि यह परिसर केवल आवासीय सुविधा न होकर विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र सेवा का केंद्र बने।

इसके उपरान्त राज्यपाल महोदय विकास भारती, बिशुनपुर पहुंचे। वहां उन्होंने विकास भारती के सचिव पद्मश्री श्री अशोक भगत के साथ शिष्टाचार भेंट की। और इसके उपरान्त विकास भारती परिसर में पौधारोपण किया। तत्पश्चात ज्ञान निकेतन,विद्यालय के बच्चों के साथ संवाद किया। उन्होंने वहां उपस्थित सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विकास भारती के बेहतर व्यवस्था एवं संचालन की तारीफ की। राज्यपाल महोदय ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों को बेहतर शिक्षा एवं सही देखभाल मिले यह अत्यन्त आवश्यक है। उन्होंने कहा कि विकास भारती इस दिशा में बेहतर कार्य कर रहा है।

इस अवसर पर उपायुक्त श्रीमती प्रेरणा दीक्षित,पुलिस अधीक्षक हारिस बिन जमीं,विकास भारती के सचिव पद्मश्री अशोक भगत,उपाध्यक्ष रंजना चौधरी,विकास भारती के अन्य सदस्यगण, शिक्षकों, अभिभावकों, ग्रामिणों तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

उपायुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की जिला स्तरीय समीक्षात्मक बैठक संपन्न

0

गुमला : – गुमला स्वास्थ्य विभाग की जिला स्तरीय समीक्षात्मक बैठक का आयोजन आज उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में समाहरणालय के सभाकक्ष में संपन्न की हुई । जिला स्तरीय स्वास्थ्य विभाग की इस समीक्षात्मक बैठक में विभाग से संबंधित एक साथ कई योजनाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य विभाग के समीक्षा के दौरान जिले एवं प्रखंड के विभिन्न स्वास्थ्य केंन्द्रो पर स्वास्थ्य सुविधाओं, चिकित्सकों की उपलब्धता की अद्यतन स्थिति से अवगत होते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। आयुष्मान कार्ड योजना, आभा कार्ड निर्माण आदि विषयों पर भी चर्चा की गई। विभिन्न प्रखंडों में स्वास्थ्य उप केंन्द्रो के भवन, आधारभूत सुविधा सहित अन्य पहलुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई। नीति आयोग के विभिन्न इंडिकेटरों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इसके तहत एएनसी रजिस्ट्रेशन, संस्थागत प्रसव, child full immunization, फैमिली प्लैनिंग, ई-संजीवनी (टेलीमेडिसिन) की समीक्षा कर अद्यतन स्थिति से अवगत होने का कार्य किया गया।

उपायुक्त गुमला ने सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर को निर्देशित किया कि अपने अपने स्वास्थ्य केंद्रों में लक्ष्य निर्धारित कर काम करें। सहिया के कार्यों की समय समय पर मॉनिटरिंग करें और उसका रिपोर्ट सम्बंधित पदाधिकारी को भेजना सुनिश्चित करें। जहां कहीं भी कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में आधारभूत सुविधाओं की कमी है, निरीक्षण कर यथाशीघ्र दूर करने का निर्देश दिया गया।

उक्त बैठक में स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत संचालित अन्य गतिविधियों जैसे कि डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम इम्प्लीमेंटशन कमिटी, डिस्ट्रिक्ट TB फोरम, डिस्ट्रिक्ट TB कोर्बीडिटी कोऑर्डिनेशन कमिटी, डिस्ट्रिक्ट टास्क फोर्स ऑफ़ TB, एक्टिव केस finding फॉर TB, प्रपोजल फॉर TB फ्री पंचायत, डिस्ट्रिक्ट ग्रिवांस रेडरेसेल कमिटी (DGRC), हॉस्पिटल मेंटेनेंस एवं अबुवा स्वास्थ्य योजना आदि के अद्यतन प्रतिवेदन की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश निर्गत किए गए।

बैठक में उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत विभिन्न अन्य कार्यो की भी समीक्षा की। इनमें मुख्य रूप से एचएमआईएस पोर्टल, एएनसी रजिस्ट्रेशन, गर्भवती महिलाओं की संख्या, संस्थागत प्रसव, आकांक्षी जिला अंतर्गत विभिन्न इंडिकेटर, एएनसी चेकअप, चाइल्ड इम्यूनाइजेशन,
फैमिली प्लानिंग, प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत, अनीमिया से बचाव, मिशन इंद्रधनुष, यू विन पोर्टल, चिकित्सकों की उपस्थिति, एम्बुलेंस की उपलब्धता समेत स्वास्थ्य विभाग की अन्य भूमिकाओं और जिम्मेदारियों पर गहन समीक्षा कर उपायुक्त ने कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इस बैठक में सिविल सर्जन एवं संबंधित विभाग के चिकित्सा पदाधिकारी समेत चिकित्सा विभाग के अन्य कर्मी व पदाधिकारी उपस्थित थे।

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) गुमला के अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2025 पर आधारित जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन

0

गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय के सभागार में उप विकास आयुक्त गुमला दिलेश्वर महतो की अध्यक्षता में “स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2025” हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त ने उपस्थित सभी अधिकारियों व प्रतिभागियों को स्वच्छता के प्रति प्रतिबद्ध रहने का निर्देश दिया।

कार्यशाला में “स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2025” से संबंधित विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई, जिसे कार्यपालक अभियंता अनुज कुमार मिश्रा द्वारा PPT के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। उन्होंने बताया कि यह सर्वेक्षण गुणवत्ता आधारित होगा, जिसमें गुमला जिला को राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा।

स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2025 (SSG-2025) के तहत गुमला जिला लगभग 21 चयनित ग्रामों में सक्रिय भूमिका निभाएगा। AMS संस्था द्वारा इन ग्रामों में सर्वेक्षण कर 4 प्रमुख बिंदुओं- सिटीजन फीडबैक, सर्विस लेवल प्रोग्रेस, डिस्ट्रिक्ट ऑब्जरवेशन, ऑब्जरवेशन ऑफ प्लांट पर मूल्यांकन किया जाएगा।

कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, गुमला ने बताया कि पंचायत स्तर पर पंचायत मुखिया, सचिव, पंचायत सेवक, जलसहिया, ANM आदि की भागीदारी आवश्यक है। AMS द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर ग्रामों का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया जाएगा।

उप विकास आयुक्त ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि वे SSG 2025 की सफलता हेतु आपसी समन्वय बनाते हुए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ अपने-अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।

इस कार्यशाला में जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, DSWO , एल आर डी सी, DPM jslps, अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी, सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी,सहायक अभियंता, कनिय अभियंता,जिला समन्वयक(SBM-G)/JJM प्रखण्ड समन्वयक(SBM-G) ने भाग लिया।

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

अदाणी फार्म-पिक द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

0

अदाणी फार्म-पिक द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कुफरी (शिमला) स्थित एडवेंचर रिसॉर्ट में पारिवारिक मिलन समारोह आयोजित किया गया। रामपुर, रोहड़ू व सैंज से आए 100 से अधिक प्रतिभागियों ने इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस आयोजन में योग की महत्ता को समझाते हुए सभी परिवारों के लिए एक विशेष योग सत्र रखा गया, जहाँ तन और मन की शांति का अनुभव कराया गया। योग न केवल स्वास्थ्य का आधार है, बल्कि परिवारों को भी मानसिक रूप से जोड़ता है। इसके अलावा मस्ती भरी गतिविधियाँ और खेलों ने दिन को और भी अधिक आनंदमय बना दिया।

राम भक्तों के लिए

माननीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ की उपस्थिति में रांची में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

0

पूर्व क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र कोलकाता (संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार) और स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम

✦ एक हजार बच्चो ने किया सामूहिक योगाभ्यास, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र बना पीएमश्री उच्च विद्यालय, कुम्हारिया

पूर्व क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र कोलकाता (संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार) और स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आज पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय, कुम्हारिया, कांके में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पूरे उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर लगभग एक हजार बच्चों ने सामूहिक योगाभ्यास किया, जिसमें पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय कुम्हारिया और कस्तूरबा गांधी बालिका उच्च विद्यालय सहित प्रखंड के अन्य विद्यालयों के छात्र छात्राएं भी शामिल थे।

इस गरिमामय आयोजन के मुख्य अतिथि माननीय रक्षा राज्य मंत्री, भारत सरकार, श्री संजय सेठ थे। विशिष्ट अतिथियों में झारखंड शिक्षा परियोजना निदेशक श्री शशि रंजन; पद्मश्री श्री मधु मंसूरी हंसमुख, पूर्व क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के कार्यक्रम पदाधिकारी श्री गौतम मुखर्जी, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी श्री धीरसेन सोरेंग, जिला परिषद सदस्य श्रीमती किरण देवी एवं नेहरू युवा केंद्र की राज्य निदेशक श्रीमती ललिता कुमारी शामिल हुई। प्रातः 6:00 बजे, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की छात्राओं ने पारंपरिक तरीकों से सभी अतिथियों का भव्य स्वागत किया। संस्कृति मंत्रालय के पूर्व क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र कोलकाता ने सभी गणमान्य व्यक्तियों को अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

माननीय रक्षा राज्य मंत्री का प्रेरणादायक संबोधन और सामूहिक योगाभ्यास

योगाभ्यास से पूर्व, माननीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने अपने आशीर्वचन में बच्चों को संबोधित करते हुए कहा, “हमारा देश सबसे युवा देश है और आप बच्चे ऊर्जावान हैं। अपनी सकारात्मक ऊर्जा से आप अपने विद्यालय, प्रखंड, जिला, राज्य और देश को एक नई दिशा और दशा दे सकते हैं। इस योग दिवस पर हम ‘एक धरती, एक पृथ्वी’ के मंत्र को आत्मसात कर स्वयं को स्वस्थ रखें और देश को स्वस्थ बनाकर उसे विश्व गुरु बनाने में अपना सहयोग करें।”

इसके उपरांत, विशाखापट्टनम में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया, जिसे सभी अतिथियों और बच्चों ने देखा। सुबह 7:00 बजे से 7:45 बजे तक, योग प्रोटोकॉल के अनुसार, योग शिक्षिका श्रीमती कलावती कुमारी, श्री सरोज कुमार, श्री प्रमोद कुमार, श्रीमती विद्या कुमारी आदि ने मिलकर सभी को योगाभ्यास कराया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और वृक्षारोपण

योगाभ्यास के बाद, कस्तूरबा गांधी बालिका उच्च विद्यालय की छात्राओं द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं। कार्यक्रम का समापन माननीय रक्षा राज्य मंत्री और विशिष्ट अतिथियों द्वारा विद्यालय प्रांगण में किए गए वृक्षारोपण कार्यक्रम से हुआ, जो पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

कार्यक्रम का संचालन खेल कोषांग के श्री चंद्रदेव सिंह और पीएमश्री विद्यालय की श्रीमती रश्मि शर्मा ने कुशलतापूर्वक किया। धन्यवाद ज्ञापन पीएमश्री स्कूल के पूर्व प्रभारी श्री अशोक कुमार ने किया। इस अवसर पर प्रखंड क्षेत्रीय प्रसार पदाधिकारी श्रीमती जूही रानी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी श्रीमती मंजू बीलुंग, पिठौरिया मंडल अध्यक्ष श्री गोपाल महतो, पूर्व मुखिया उलातू श्री एतेवा उरांव, प्रभारी प्रधानाध्यापक श्री तेलेस्फोर कुल्लू, बीआरपी श्री कृष्ण प्रसाद, श्री सिकंदर कुमार, श्री जुगल अंसारी, श्री राजेंद्र रजक, खेल कोषांग से श्रीमती विद्या कुमारी, श्री शशांक भूषण सिंह, श्रीमती निशा पन्ना, श्री जावेद अंसारी, श्री उमेश प्रसाद, श्री शंकर पाल, श्री प्रवीण कुमार और विद्यालय के सभी शिक्षकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium