20.1 C
Ranchi
Sunday, November 15, 2026
Advertisement
Home Blog Page 363

विभावि में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

0

योग विभाग के टॉपर विद्यार्थी किए गए पुरस्कृत

योग केंद्र विभावि के तत्वाधान में मे 21 जून को अन्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक योग अभ्यास कार्यक्रम का आयोजन यूसेट भवन में किया गया। इसमे भारत सरकार का आयुष मंत्रालय के द्वारा दिये गये योग प्रोटोकॉल के तहत सुबह 7 बजे से योग आसान और प्राणायाम कराया गया।

योग अभ्यास कार्यक्रम का संचालन योग प्रशिक्षक अभिषेक कुमार सिंह और सत्य प्रकाश ने किया। इन्होने कई आसन और प्राणायाम करवाएं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विभावि के कुलसचिव सह समाज विज्ञान संकायाध्यक्ष डॉ सादिक रज्जाक थे।उन्होने बताया कि योग मनोविज्ञान से जुड़ा है। इससे शारीरिक और मानसिक शांति और सुख की प्राप्ति होती है। इससे व्यक्ति स्वस्थ रहता है और व्यक्ति में आक्रामकता भी समाप्त हो जाती है। उन्होंने बताया कि योग जीवन जीने की कला है

योग केंद्र के निदेशक तथा दर्शनशास्त्र विभाग के अध्यक्ष डॉ अमित कुमार सिंह ने कहा कि जीवन को स्वस्थ रखना है तो अपनी जीवन शैली मे पूर्ण बदलाव करना होगा। अपने खान-पान, रहन-सहन को सुधारना होगा।

ईस कार्यक्रम मे संकायाध्यक्ष विज्ञान डॉ एच एन सिन्हा, वित्त पदाधिकारी डॉ सुरेंद्र कुशवाहा, युसेट विभाग के निदेशक डॉ आशीष साहा ,जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ सुकल्याण मोइत्रा, भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ सरोज सिंह, सहायक प्राध्यापक विजय कुजुर, डा मृत्युंजय प्रसाद, डा अंसारी, विधि महाविद्यालय एनएसएस पदाधिकारी डॉ लक्ष्मी सिंह, युसेट विभाग के एनएसएस पदाधिकारी डॉ खेमलाल महतो, सहायक कुलसचिव डॉ कुमार विकास तथा डॉ अनिल उरांव आदि कई लोग उत्साह पूर्वक भाग लिए।

इस अवसर पर स्नातकोत्तर योग तथा नेचुरोपैथी विषय के विश्वविद्यालय टॉपर श्रीमती शीला सिंह (सत्र 2022-24) एवं श्रीमती प्रीति लता (सत्र 2023-25) एवं पीजी डिप्लोमा (सत्र 2024-25) के टॉपर प्रीति को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

न्यूज – विजय चौधरी

राम भक्तों के लिए

गुमला जिले में सड़क सुरक्षा अभियान और तेज किया गया

0

उपायुक्त गुमला प्रेरणा दीक्षित की पहल पर पुलिस प्रशासन और डीटीओ हुए सक्रिय, सख्ती और जागरूकता पर जोर, *जारी हुआ वीडियो संदेश।

गुमला – गुमला जिला प्रशासन ने सड़क सुरक्षा को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दिखाते हुए एक बड़ा और व्यापक अभियान शुरू किया है। जिले में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं और यातायात नियमों के उल्लंघन की घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से, उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए हैं। उनकी पहल पर, अब जिलेभर में यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए सख्ती और जागरूकता दोनों पर एक साथ जोर दिया जा रहा है।
थाना स्तर पर चेकिंग और जागरूकता बैठकें
अभियान के तहत, गुमला पुलिस अधीक्षक हरीश बिन जामान स्वयं जमीनी स्तर पर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों के साथ लगातार बैठकें कर अभियान की रणनीति तय की है। इन बैठकों में यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि प्रत्येक थाने की अपनी कार्ययोजना हो, जिसमें भीड़भाड़ वाले इलाकों, स्कूलों के आस पास और दुर्घटना की संभावित क्षेत्रों को विशेष रूप से लक्षित किया जाए।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर, अब सभी थाना क्षेत्रों में एक गहन चेकिंग अभियान शुरू हो गया है। पुलिस कर्मी चौराहों और मुख्य सड़कों पर मुस्तैदी से तैनात हैं और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पैनी नजर रख रहे हैं। विशेष रूप से, बिना हेलमेट मोटरसाइकिल चलाने वालों और ट्रिपल राइडिंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
डीटीओ राकेश गोप का वीडियो संदेश: जुर्माने के साथ ‘घर वापसी’ का नियम
जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से, जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) राकेश गोप ने एक विशेष वीडियो संदेश जारी किया है। इस संदेश में उन्होंने जिले की जनता से अपील की है कि वे अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करें। डीटीओ ने स्पष्ट किया है कि प्रशासन इस बार किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं करेगा।
वीडियो संदेश में राकेश गोप ने यह भी चेतावनी दी है कि बिना हेलमेट पकड़े जाने पर वाहन चालकों पर न सिर्फ भारी जुर्माना लगाया जाएगा, बल्कि उन्हें एक नई परेशानी का भी सामना करना पड़ सकता है। ऐसे वाहन चालकों को मौके पर ही रोककर अपने घर वापस जाकर हेलमेट लाने के लिए मजबूर किया जाएगा, उसके बाद ही उन्हें आगे जाने दिया जाएगा। यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि लोगों को हेलमेट पहनने की गंभीरता का अहसास हो सके और वे इसे आदत में शुमार करें।
प्रशासन की अपील: सुरक्षित सफर, सुरक्षित जीवन
प्रशासन ने एक बार फिर सभी वाहन चालकों और आम जनता से अपील की है कि वे स्वयं की सुरक्षा के लिए हेलमेट अवश्य पहनें, सीट बेल्ट का उपयोग करें और यातायात के सभी नियमों का पालन करें। प्रशासन का मानना है कि केवल सरकारी सख्ती से नहीं, बल्कि जनभागीदारी और स्वयं की जिम्मेदारी से ही सड़कों को सुरक्षित बनाया जा सकता है। यह अभियान न केवल नियमों का पालन करवाने के लिए है, बल्कि लोगों में सड़क सुरक्षा को लेकर एक स्थायी जागरूकता पैदा करने के लिए भी है, ताकि गुमला की सड़कें सभी के लिए सुरक्षित बन सकें।

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

सड़क सुरक्षा को लेकर गुमला प्रशासन का सख्त रुख, डीटीओ का वीडियो संदेश जारी

0

गुमला, जून 2025 — गुमला जिले में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं और यातायात नियमों की अनदेखी को देखते हुए उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर जिला प्रशासन ने एक व्यापक सड़क सुरक्षा अभियान की शुरुआत की है। इस मुहिम में जागरूकता के साथ सख्ती का संतुलन साधते हुए, पुलिस और परिवहन विभाग पूरी तरह सक्रिय हो गए हैं।


थानों में सक्रियता और चिन्हित इलाकों में चेकिंग अभियान तेज

अभियान की रूपरेखा गुमला पुलिस अधीक्षक हरीश बिन जामान के नेतृत्व में तय की गई है, जिन्होंने सभी थाना प्रभारियों के साथ लगातार बैठकें कर स्थानीय स्तर पर रणनीति तैयार की है। इन योजनाओं में स्कूलों, बाजारों और दुर्घटनासंभावित इलाकों को प्राथमिकता देते हुए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके तहत जिले भर के थानों में गहन चेकिंग अभियान जारी है। मुख्य चौक-चौराहों पर पुलिसकर्मी मुस्तैदी से तैनात हैं और बिना हेलमेट, ट्रिपल राइडिंग और अन्य उल्लंघनों पर कार्रवाई कर रहे हैं।


डीटीओ राकेश गोप का सख्त संदेश: “घर जाओ, हेलमेट लाओ”

जागरूकता को प्रभावी बनाने के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी राकेश गोप ने एक वीडियो संदेश जारी किया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सड़क पर खुद की और दूसरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नियमों का पालन करें। उन्होंने यह भी साफ किया कि इस बार कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

डीटीओ ने चेतावनी दी कि बिना हेलमेट पकड़े गए वाहन चालकों को मौके पर ही रोका जाएगा, और उन्हें घर भेजकर हेलमेट लाने को मजबूर किया जाएगा। जुर्माने के साथ यह नई प्रक्रिया इसलिए अपनाई गई है ताकि लोग हेलमेट पहनने की आदत विकसित करें, न कि सिर्फ नियम पालन को औपचारिकता मानें।


जनअपील: नियमों का पालन करें, जीवन को सुरक्षित बनाएं

जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे हेलमेट, सीट बेल्ट, ट्रैफिक सिग्नल और सड़क संकेतों का पूरी गंभीरता से पालन करें। प्रशासन का मानना है कि सड़क सुरक्षा केवल दंड से नहीं, बल्कि जन-जागरूकता और व्यक्तिगत जिम्मेदारी से ही सुनिश्चित हो सकती है।

यह अभियान एक स्थायी बदलाव लाने की कोशिश है, जहां नियम पालन लोगों की सामाजिक आदत बन जाए और गुमला की सड़कों को दुर्घटनामुक्त और सुरक्षित बनाया जा सके।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

गुमला सदर प्रखंड सभागार में JSLPS एवं CSC के संयुक्त तत्वावधान में महिला वीएलई दीदियों हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम संपन्न

0

गुमला : – गुमला सदर प्रखंड सभागार में JSLPS एवं CSC के संयुक्त तत्वावधान में सखी मंडल से जुड़ी सभी प्रखंडों की वीएलई दीदियों के लिए एक दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जेएसएलपीएस के जिला कार्यक्रम प्रबंधक शैलेन्द्र जारिका द्वारा की गई।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जेएसएलपीएस राज्य कार्यालय से कार्यक्रम प्रबंधक (बीमा एवं पेंशन) आशीष मिश्रा, जिला प्रबंधक (वित्तीय समावेशन) अनंत शर्मा, सभी प्रखंडों के प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक एवं उनकी टीम के साथ-साथ CSC राज्य कार्यालय से सोने लाल एवं जिला प्रबंधक रंजन उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण सत्र के दौरान झार सेवा प्रमाण पत्र सेवाएं, पीएम किसान योजना, आधार सेवाएं, झारखंड राज्य फसल राहत योजना, आयुष्मान भारत कार्ड, ई-श्रम कार्ड जैसी जनहितकारी योजनाओं पर विस्तार से जानकारी दी गई। इसके अलावा वित्तीय समावेशन से संबंधित सेवाएं जैसे डिजीपे, बैंकिंग, बीमा, पेंशन योजनाएं (पीएमएसबीवाई, पीएमजेजेबीवाई, एपीवाई) के संचालन व उपयोग की विधियां साझा की गईं।

यूटिलिटी बिल भुगतान, रेल, बस एवं विमान टिकट बुकिंग जैसी सेवाओं के साथ-साथ ग्रामीण ई-स्टोर के अंतर्गत ई-कॉमर्स सेवाओं की जानकारी भी दी गई, जिससे दीदियां ग्रामीण स्तर पर नागरिकों को सरलता से सेवाएं उपलब्ध करा सकें।

कार्यक्रम का उद्देश्य CSC से जुड़ी महिला वीएलई दीदियों को विभिन्न शासकीय, वित्तीय और डिजिटल सेवाओं के संचालन में दक्ष बनाकर उन्हें स्वावलंबन की दिशा में सशक्त करना था।

प्रशिक्षण के अंत में सभी प्रतिभागियों को उनके उत्साह और सक्रिय सहभागिता के लिए धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

गुमला उपायुक्त की अध्यक्षता में खाद्य आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित

0

पीडीएस दुकानों की व्यवस्था सुधार एवं केंद्रीय टीम के आगमन की तैयारी पर विशेष जोर

गुमला : – गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में खाद्य आपूर्ति विभाग से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी, एजीएम, सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, कंप्यूटर ऑपरेटर, सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के संचालक सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जिले के सभी पीडीएस दुकानों में साफ-सफाई, स्टॉक के समुचित रख-रखाव और उपभोक्ताओं के अनुकूल वातावरण सुनिश्चित किया जाए।इस दौरान उन्होंने
आगामी सोमवार को केंद्रीय टीम के संभावित दौरे को लेकर तैयारियों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई।

उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि डीलरों के माध्यम से उचित मूल्य पर खाद्यान्न वितरण में पारदर्शिता बनी रहे एवं किसी भी प्रकार की अनियमितता न हो। सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्धारित मानकों के अनुसार व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने को कहा गया।

जिला प्रशासन की प्राथमिकता है कि खाद्य आपूर्ति व्यवस्था जनहित में सुचारु एवं प्रभावी बनी रहे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

गुमला जिले में पूरे उत्साह एवं जनसहभागिता के साथ मनाया गया 11वाँ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

0

नगर भवन गुमला में हुआ जिला स्तरीय मुख्य समारोह

गुमला : – गुमला जिले में 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय स्थित नगर भवन में भव्य जिला स्तरीय योग समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें उप विकास आयुक्त, डीएसपी गुमला, एसडीओ सदर, डीसीएलआर गुमला सहित विभिन्न वरीय पदाधिकारी, सरकारी कर्मी एवं डे बोर्डिंग विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक योग अभ्यास से हुई, जिसमें प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न योग आसनों एवं प्राणायाम का प्रदर्शन किया गया और सभी प्रतिभागियों को उनके लाभों की जानकारी दी गई। योगाभ्यास के साथ-साथ उपस्थित अधिकारियों ने योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने पर बल दिया और इसके शारीरिक, मानसिक एवं आत्मिक लाभों की चर्चा की।

जिले के सभी प्रखंडों, पंचायतों एवं ग्राम स्तर पर भी योग दिवस को जन सहभागिता के साथ मनाया गया। विशेष रूप से शिक्षा विभाग के सहयोग से सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में योग सत्र आयोजित किए गए, जिसमें हजारों की संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। पूरे जिले के विद्यालय आज योगमय वातावरण से लोग उत्साहित रहे।

विद्यालयों में आयोजित योग सत्रों के दौरान विद्यार्थियों को योगाभ्यास के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, तनाव प्रबंधन, आत्मअनुशासन और नशा मुक्ति के महत्व पर जागरूक किया गया। बच्चों को मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों की भी जानकारी दी गई एवं ‘नशा मुक्त समाज’ के निर्माण का संदेश दिया गया।

उपायुक्त गुमला प्रेरणा दीक्षित ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिलेवासियों को संदेश दिया की योग भारत देश की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत है, जिसे जन-जन तक पहुँचाना हम सभी नागरिकों का कदायित्व है। उन्होंने आमजन से अपील की कि योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें ताकि एक स्वस्थ, संतुलित एवं सकारात्मक समाज का निर्माण हो सके।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

उपायुक्त की अध्यक्षता में सीएसआर की समीक्षा बैठक का आयोजन

0

गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय सभागार में उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में CSR (कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व) मामलों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में खनन क्षेत्रों में हिंडाल्को द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।

उपायुक्त ने माइनिंग क्षेत्रों में स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों एवं स्कूलों में आधारभूत सुविधाओं पर विशेष बल दिया। उन्होंने हिंडाल्को से आए प्रतिनिधि को स्पष्ट निर्देश दिए कि उक्त स्थानों में संचालित स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों की भवन ,पेयजल एवं शौचालय की व्यवस्था सुदृढ़ करें।

इसके साथ ही विद्यालय मरम्मत, केज निर्माण सहित अन्य CSR मद से किए जा रहे कार्यों का बिंदुवार मूल्यांकन एवं विस्तृत समीक्षा की गई। इसके अतिरिक्त आधे अधूरे लंबित कार्यों शीघ्र पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया।

हिंडाल्को के प्रतिनिधि द्वारा जानकारी दी गई किसानों के बागवानी हेतु जमीन चिह्नित कर गड्ढा कर लिया गया। उद्यान पदाधिकारी के स्तर से स्वीकृति उपरान्त फूल के पौधे लगा लिए जाएंगे।

उपायुक्त गुमला द्वारा हिंडाल्को के प्रतिनिधि को निर्देशित किया गया कि कस्तूरबा आवासीय विद्यालयों एवं अन्य विद्यालयों में हेल्थ कैंप अवश्य लगाना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही 10 जुलाई तक चौरापाठ में हो रहे निर्माण कार्य को पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। आंगनबाड़ी केंद्रों में अक्षर एवं अंकों की चित्रकारी करने की बात कही गई। पशुपालन विभाग के अंतर्गत किसानों को मिलने वाले पशुधन योजना में सी एस आर फंड के तहत अंशदान भुगतान को 20 जुलाई तक पूर्ण किए जाने का निर्देश दिया गया।

इसके साथ ही मत्स्य विभाग के अंतर्गत मछली पालन हेतु मॉड्यूलर केज को जीआई केज को एक माह के अंदर बनाने की बात कही गई।

बैठक में मुख्य रूप से जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी,श्रम अधीक्षक, खनन पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी,जिला यक्ष्मा पदाधिकारी, , एल०डी०एम, प्रखंड विकास पदाधिकारी (घाघरा व बिशुनपुर) अंचल अधिकारी (घाघरा व बिशुनपुर), हिंडाल्को के प्रतिनिधि सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहें।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

धरती आबा जनभागीदारी अभियान के तहत गुमला जिले में जागरूकता शिविरों का आयोजन जारी, जनजातीय समुदाय को योजनाओं से जोड़ने की दिशा में पहल

0

गुमला : – गुमला जिला प्रशासन द्वारा “धरती आबा जनभागीदारी अभियान” के अंतर्गत दिनांक 15 जून से 30 जून 2025 तक जिले भर में विशेष जागरूकता शिविरों की श्रृंखला आयोजित की जा रही है। इस अभियान का उद्देश्य जनजातीय समुदाय के बीच सरकारी योजनाओं की पहुँच सुनिश्चित करते हुए उन्हें सामाजिक व आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।

इसी क्रम में आज बुधवार को भी जिले के 12 प्रखंडों में विशेष जागरूकता शिविर आयोजित किए गए। गुमला, घाघरा, बिशुनपुर, डुमरी, जारी, चैनपुर, रायडीह, पलकोट, कामडारा, सिसई, भरनो एवं बसिया प्रखंड के चयनित पंचायत भवनों में शिविर लगाए गए। इन शिविरों में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण, विशेषकर जनजातीय समुदाय के लोग शामिल हुए।

शिविरों के दौरान लाभुकों को प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना, वन अधिकार अधिनियम, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, कृषि व उद्यानिकी योजनाएं, मनरेगा, स्कॉलरशिप योजनाएं, जल जीवन मिशन, स्वरोजगार, आजीविका मिशन सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। पात्र लाभुकों का मौके पर ही दस्तावेज प्रदान सत्यापन कर योजनाओं से जोड़ा गया।

इसके अतिरिक्त आधार अद्यतन, आय – जाति प्रमाण पत्र निर्गमन, राशन कार्ड से संबंधित कार्य, व ऑन-द-स्पॉट आवेदन की भी सुविधा दी गई। ग्रामीणों की समस्याओं को विभागीय पदाधिकारियों द्वारा मौके पर ही सुना गया एवं कई मामलों का तत्काल समाधान भी किया गया।

जन-कल्याण से जन-भागीदारी तक: उपायुक्त की अपील

उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने कहा कि धरती आबा जनभागीदारी अभियान प्रशासन और आमजन के बीच सेतु की तरह कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ तभी व्यापक रूप से संभव है जब आम लोग जागरूक होकर स्वयं इसमें भागीदारी निभाएं। उन्होंने जिलेवासियों, विशेष रूप से जनजातीय समुदाय से अपील की कि वे अपने नजदीकी शिविर में सम्मिलित होकर योजनाओं का लाभ प्राप्त करें।

दिनांक 21 जून 2025 को आयोजित होने वाले विशेष शिविर स्थल इस प्रकार हैं:

▪️गुमला प्रखंड – पंचायत भवन, सिलाफारी/ पुग़ु

▪️घाघरा प्रखंड – पंचायत भवन, रुकी / शिवराजपुर

▪️बिशुनपुर प्रखंड – पंचायत भवन, गुरदरी

▪️डुमरी प्रखंड – पंचायत भवन, जुर्मु

▪️चैनपुर प्रखंड – पंचायत भवन, जनावल

▪️रायडीह प्रखंड – पंचायत भवन, केपुर

▪️पलकोट प्रखंड – पंचायत भवन, तपकारा

▪️कामडारा प्रखंड – पंचायत भवन, रामतोल्या

▪️सिसई प्रखंड – पंचायत भवन, कुदरा/ भदौली

▪️भरनो प्रखंड – पंचायत भवन, मारासिली

▪️बसिया प्रखंड – पंचायत भवन, आरया/ ईटाम

अपील:
सभी नागरिकों से अपील है कि आप अपने प्रखंड के निर्धारित पंचायत भवनों पर आयोजित शिविरों में दस्तावेजों के साथ सम्मिलित हों और पात्रतानुसार सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर अभियान को सफल बनाएं।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

उपायुक्त की अध्यक्षता में उद्योग विभाग एवं PMEGP और PMFME की समीक्षा बैठक का आयोजन

0

गुमला : – गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक आहूत की गई। उद्योग विभाग की समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री विश्वकर्मा, PMFME एवं PMEGP योजना पर चर्चा की गई। उपायुक्त ने युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अधिकतम युवाओं को रोजगार से जोड़ने और तय लक्ष्यों के अनुसार कार्य करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

बैठक के दौरान जिला उद्यमी समन्वयक को, निर्देश दिया गया कि PMEGP और PMFME के रिजेक्ट एवम योग्य आवेदन को चिन्हित कर बैंकों में भेजते हुए इस वर्ष लक्ष्य 100% प्राप्त करना सुनिश्चित करेंगे। पीएम विश्वकर्मा में मुखिया लेवल पर पेंडिंग आवेदनों को जिले स्तर पर अग्रेषित करने हेतु उपायुक्त स्तर से सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं सभी मुखिया को निर्देश दिया गया। साथ ही प्रखंड स्तर पर समय-समय पर मुखिया के साथ बैठक आयोजित कर आवेदन अग्रेषित करना सुनिश्चित करेंगे।

इसके साथ ही PMFME योजना के तहत जिला उद्यमी समन्वयक,LDM /GM DIC को निर्देश दिया गया कि जिले के सभी बैंकरों के साथ समन्वय स्थापित कर सभी शाखा से 2-2 आवेदन स्वीकृत करते हुए रोजगार सृजन करें।

श्रम विभाग की समीक्षा की क्रम में उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को प्रखंड में रोजगार कैंप आयोजित करने हेतु निर्देशित किया। जिससे अधिक से अधिक युवा रोजगार से जुड़ सकें। रोजगार कैंप का कैलेंडर भी तैयार करने हेतु निर्देश दिए गए। उन्होंने यह भी कहा कि जिले में निबंधित श्रमिकों को मिलने वाली योजनाओं का लाभ शत प्रतिशत श्रमिकों को मिले यह सुनिश्चित करें। कोई भी श्रमिक चिकित्सा सहायता,मातृत्व योजना एवं अन्य लाभों से वंचित ना रहें। सेफ्टी कीट के वितरण के संबंध में चर्चा की गई। इस संबंध में बताया गया कि अबतक लगभग 400 लोगों को सेफ्टी कीट प्रदान किया गया है।

बैठक के दौरान उपायुक्त गुमला ने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया कि प्रचार प्रसार कर अधिक से अधिक श्रमिकों को श्रम निबंधन पोर्टल पर अपना निबंधन कराना सुनिश्चित करें। बाल श्रम को रोकने हेतु समय समय पर सघन अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक के दौरान जिला नियोजन कार्यालय द्वारा जानकारी दी गई कि आगामी 24 जून को गुमला जिले में रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही गुमला जिले के अंतर्गत विभिन्न प्रखंडों में संचालित स्किल सेंटर के संबंध में उपायुक्त गुमला को विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

बैठक में नियोजन पदाधिकारी, उद्यमी समन्वयक, श्रम नियोजन पदाधिकारी, एल०डी०एम, सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहें।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

वर्षों की प्रतीक्षा के बाद रोला सरौनी मार्ग को मिली मंजूरी, मुन्ना सिंह की पहल लाई रंग

0

यह केवल एक सड़क का निर्माण नहीं, यह हजारों ग्रामीणों के संघर्ष और धैर्य की विजय है- मुन्ना सिंह

हजारीबाग-

हजारीबाग के सदर प्रखंड अंतर्गत रोला मोड़ से सरौनी तथा मरहेता मोड़ से पौता बस्ती तक की सड़क दशकों से उपेक्षा और दुर्दशा की प्रतीक बनी हुई थी। यह मार्ग केवल एक सामान्य ग्रामीण सड़क नहीं, बल्कि आसपास के दर्जनों गांवों के जीवन का आधार है। यह वही रास्ता है जिस पर स्कूली बच्चों की उम्मीदें दौड़ती हैं, बीमार लोगों की एंबुलेंसें निकलती हैं, किसान अपनी उपज लेकर शहर पहुंचते हैं, और ग्रामीण महिलाएं रोजमर्रा की जरूरतों के लिए बाज़ार आती-जाती हैं।

लेकिन बरसात हो या गर्मी, यह सड़क अधिकतर समय जलजमाव, कीचड़ और गड्ढों में तब्दील रहती थी। अंततः यह स्थिति तब बदली जब कांग्रेस पार्टी के सदर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं नगर निगम प्रभारी मुन्ना सिंह ने इस विषय को गंभीरता से उठाया। 23 मई 2025 को इंदरपुरी स्थित ग्रामीण विकास विभाग कार्यालय में उन्होंने मंत्री दीपिका पांडे सिंह के नाम इस मार्ग की स्थिति पर एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा था।

उन्होंने ज्ञापन में मंत्री से इस सड़क की दुर्दशा का न केवल वस्तुनिष्ठ वर्णन किया, बल्कि इसे जन-स्वास्थ्य, शिक्षा और आवागमन से सीधे जुड़ा मानवीय संकट बताया। वहीं मंत्री ने इस ज्ञापन को गंभीरता से लिया और शीघ्र संज्ञान में लेते हुए विभागीय स्तर पर सड़क निर्माण को स्वीकृति प्रदान कर दी। यह केवल एक प्रशासनिक निर्णय नहीं, बल्कि जनभावनाओं की सार्थक जीत थी।

मुन्ना सिंह ने इस स्वीकृति के पश्चात मंत्री के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह केवल एक सड़क का निर्माण नहीं है, यह हजारों ग्रामीणों के संघर्ष और धैर्य की विजय है। कांग्रेस पार्टी हमेशा जनहित में, जनता के साथ खड़ी रही है और रहेगी। जब तक समाधान नहीं होता, तब तक संघर्ष ही मेरी पहचान है।

इस घोषणा के साथ ही ग्रामीण अंचलों में हर्ष और उत्साह की लहर दौड़ गई। वह अब यथार्थ बनने जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अब उनके बच्चों की शिक्षा बाधित नहीं होगी, बीमार लोगों को समय पर इलाज मिलेगा, और वे अपने जीवन में सहजता का अनुभव करेंगे।

News – Vijay Chaudhary 

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium