20.1 C
Ranchi
Sunday, November 15, 2026
Advertisement
Home Blog Page 364

गुमला में निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता रैली, संगोष्ठी एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन, स्कूली बच्चों और आमजनों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग

0

गुमला : – गुमला जिले में निषिद्ध मादक पदार्थों के दुष्परिणामों के प्रति जनजागरूकता फैलाने एवं नशा उन्मूलन के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से आज विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

स्कूली बच्चों द्वारा अपने-अपने विद्यालय परिसरों एवं आस-पास के क्षेत्रों में जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें उन्होंने “नशा मुक्त समाज” की अपील करते हुए स्लोगन और पोस्टर के माध्यम से आमजन को जागरूक किया। बच्चों ने “नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो” जैसे नारों से वातावरण को जीवंत बनाया।

इसी क्रम में गुमला पॉलिटेक्निक संस्थान में “नशे से बचाव एवं उसका दुष्प्रभाव” विषय पर विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं विशेषज्ञों ने भाग लिया। वक्ताओं ने नशे की लत से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा युवाओं से इससे दूर रहने की अपील की।

संगोष्ठी के पश्चात आस-पास के क्षेत्रों में आम जनता को जागरूक करने हेतु नुक्कड़ नाटक का आयोजन भी किया गया, जिसमें संगीत एवं नाट्य शैली के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों को प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर निदेशक, लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन द्वारा सदर अस्पताल गुमला का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु दिए आवश्यक निर्देश

0

गुमला : – गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश के आलोक में स्वास्थ्य संस्थानों की नियमित निगरानी एवं सेवाओं के उन्नयन हेतु आज शुक्रवार को निदेशक, DRDA विद्या भूषण एवं स्वनियोजन द्वारा सदर अस्पताल गुमला का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के क्रम में निदेशक द्वारा मलेरिया एवं कुष्ठ उन्मूलन इकाई, ब्लड बैंक, मानसिक स्वास्थ्य केंद्र, रोगी कक्ष, विभिन्न जांच केंद्रों आदि का जायजा लिया गया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों से सेवाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की और जनहित में बेहतर कार्य निष्पादन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान निदेशक ने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, चिकित्सा व्यवस्था की सुचारूता, दवा उपलब्धता और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की गुणवत्ता पर विशेष बल दिया। उन्होंने निर्देशित किया कि रोगियों को समयबद्ध एवं समुचित चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराना अस्पताल प्रबंधन की प्राथमिकता होनी चाहिए।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

जिले के विभिन्न प्रखंडों में सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित, जिला स्तर पर 24 से 26 जून तक होगी चयनित टीमों की भिड़ंत

0

गुमला : – गुमला जिले के विभिन्न प्रखंडों में स्कूली छात्र-छात्राओं के बीच खेल प्रतिभा को निखारने एवं प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रखंड स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता अंडर-15 आयु वर्ग के बालकों तथा अंडर-17 आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाओं के लिए आयोजित की जा रही है।

प्रत्येक प्रखंड में आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। जिला स्तरीय प्रतियोगिता दिनांक 24 जून से 26 जून 2025 तक आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता का आयोजन संत इग्नासियस उच्च विद्यालय एवं संत पैट्रिक उच्च विद्यालय के खेल मैदानों में किया जाएगा।

जिला स्तर पर विजेता घोषित होने वाली तीनों श्रेणियों की टीमें गुमला जिले का प्रतिनिधित्व राज्य स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता में करेंगी।

इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करना, उनमें टीम भावना विकसित करना तथा राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर जिले की उपस्थिति को सशक्त बनाना है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

नशा मुक्ति अभियान के तहत क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन, खिलाड़ियों ने दिया नशामुक्त भारत का संदेश

0

गुमला : – गुमला जिला में नशा मुक्ति जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत आज गुमला जिले में एक विशेष क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें आवासीय, डे बोर्डिंग, क्रीड़ा किसलय एवं खेलो इंडिया केंद्र के खिलाड़ियों सहित जिले भर से कुल 150 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला खेल पदाधिकारी मनोज कुमार ने की।

11 किलोमीटर की इस क्रॉस कंट्री दौड़ के माध्यम से युवाओं से नशामुक्त भारत के निर्माण हेतु संकल्प लेने का आह्वान किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना एवं उन्हें नशे के दुष्प्रभावों से बचने हेतु प्रेरित करना था।

कार्यक्रम में सदर अस्पताल गुमला के डीएस सुनील राम, प्रशिक्षिका बीना केरकेट्टा, प्रशिक्षक मनोज कुमार पाल, इमरान अली, रिज़वान अली, महावीर राम लोहरा एवं मंत्री प्रतिनिधि सुनील उरांव उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता के विजेता इस प्रकार रहे:

बालक वर्ग:
🥇 प्रथम – आकाशदीप किंडो
🥈 द्वितीय – सुदर्शन उरांव
🥉 तृतीय – रवि उरांव

बालिका वर्ग:
🥇 प्रथम – प्रीति बिलुंग
🥈 द्वितीय – दीपिका सोरेन
🥉 तृतीय – सुमन उरांव

दौड़ के समापन पर सभी प्रतिभागियों को नशा उन्मूलन की शपथ दिलाई गई। जिला प्रशासन द्वारा ऐसे आयोजनों को निरंतर प्रोत्साहित करते हुए युवाओं को सकारात्मक दिशा देने की पहल की जा रही हैं।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत गुमला जिले में 15 जून से अबतक 5 ,407 आवेदन प्राप्त

0

गुमला :- जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित “धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान” के तहत गुमला जिला प्रशासन द्वारा दिनांक 15 जून से 30 जून 2025 तक जिले भर में जागरूकता एवं सेवा वितरण शिविरों की श्रृंखला चलाई जा रही है। इस अभियान का उद्देश्य विशेष रूप से जनजातीय समुदाय को सरकार की प्राथमिकता योजनाओं से आच्छादित करना है, जिससे उन्हें सामाजिक, आर्थिक और स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान की जा सके।

उपायुक्त गुमला प्रेरणा दीक्षित के निर्देशानुसार अब तक जिले के विभिन्न प्रखंडों में आयोजित शिविरों के माध्यम से कुल 5,407 आवेदन प्राप्त हुए हैं। शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीण, विशेषकर जनजातीय नागरिकों ने भाग लिया और मौके पर ही विभिन्न योजनाओं के लिए आवेदन किया।

अब तक प्राप्त प्रमुख आवेदनों का विवरण इस प्रकार है:

  • सिकल सेल एनीमिया जांच – 1,456 नागरिक
  • आयुष्मान भारत योजना – 656
  • पेंशन योजनाएं – 653
  • किसान क्रेडिट कार्ड – 368
  • जाति प्रमाण पत्र – 430
  • राशन कार्ड – 334
  • आधार अद्यतन/पंजीकरण – 347
  • प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि – 159
  • मातृत्व वंदना योजना – 223
  • प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना – 227
  • प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना – 148
  • प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना – 65
  • मनरेगा व जल जीवन मिशन – 189
  • पोषण अभियान – 263
  • वन धन, मुद्रा एवं इंद्रधनुष योजना – कुल 78 आवेदन

दिनांक 20 जून 2025 को निम्नलिखित पंचायत भवनों में विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा:

  • गुमला प्रखंड – कुलाबीरा / मुरकुण्डा
  • घाघरा – घाघरा / कुगांव
  • बिशुनपुर – बनारी
  • डुमरी – जैरागी
  • चैनपुर – छिछवानी
  • रायडीह – कोंडरा
  • पलकोट – दक्षिणी पालकोट / बंगरू
  • कामडारा – रामपुर
  • सिसई – नगर
  • भरनो – तुरीअम्बा
  • बसिया – कोनबीर

उपायुक्त गुमला प्रेरणा दीक्षित ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि यह अभियान सिर्फ सेवा वितरण नहीं, बल्कि प्रशासन और जनता के बीच साझेदारी का सशक्त माध्यम है। उन्होंने जनजातीय समुदाय से आग्रह किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में इन शिविरों में भाग लें और योजनाओं का लाभ उठाएं।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

विडम्बना देखिए…! हम पाक पर आतंकवाद का आरोप लगा रहे हैं और अमेरिका उसे आतंकवाद की लड़ाई का भरोसेमंद सहयोगी बता रहा है?

0
अमिता नीरव
अपनी स्टूडेंट लाइफ में पाकिस्तान के बारे में मेरा एक ऑब्जर्वेशन रहा कि परसेप्शन बिल्डिंग वॉर में पाकिस्तान ने हमेशा भारत को मात दी है। उन्हीं दिनों कहीं पढ़ा था कि 1965 के वॉर के बारे में पाकिस्तान ने दुनिया को कन्वींस करवा दिया था कि युद्ध भारत ने शुरू किया और पाकिस्तान ने इस युद्ध में भारत को हरा दिया।
अपने इस ऑब्जर्वेशन को मैंने ज्यादा तवज्जो नहीं दी और समय के साथ भूल गई। कुछ महीनों पहले पाकिस्तानी पॉडकास्ट में वहीं के पत्रकार ने जब ठीक यही बात कही तो मुझे अपना ऑब्जर्वेशन याद आया। वो लगातार खतरे लेकर बता रहा था कि ये पाकिस्तान का झूठ है जो दशकों से पाकिस्तानी अवाम को बताया जा रहा है.

ऑपरेशन सिंदूर मामले में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान को बढ़त मिली

ऑपरेशन सिंदूर मामले में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान की बढ़त ने इस बात को फिर से सिद्ध किया कि असल वार में चाहे जो रहा हो, परसेप्शन वार में उसने फिर से हमें मात दी है। असीम मुनीर को पाकिस्तान और दुनिया में मिलने वाली तवज्जो से हैरानी जरूर हो रही है।
भारत बहुत साल इस गुमान में रहा कि हमारे पास संसाधन है, स्किल्ड प्रोफेशनल्स हैं और है 140 करोड़ लोगों का बाजार…। इसके चलते हमें विदेश नीति और राजनय के मामलों में कोई प्रयास करने की जरूरत नहीं है। फिर जनता को विदेशों में रॉक स्टार शो करके समझा दिया कि सब चंगा सी।
मगर पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर हमारी जो दुनिया में भद पिटी है, उसने हमारी विदेश नीति के प्रति गंभीरता की पोल खोल कर रख दी है। अपने 26 लोगों को खोकर भी हम दुनिया को ये बताने में नाकामयाब रहे कि हम पीड़ित हैं। एक सामान्य संवेदना संदेश के सिवा इस मामले में हमें कुछ भी हासिल नहीं हुआ।

पाक आतंकवाद की पनाहगाह 

पहलगाम हमले के बाद निजी बातचीत में एक दोस्त ने पूछा कि ‘हमला होते ही हमने तुरंत पाकिस्तान का हाथ होने का आरोप लगा दिया। क्या ये ठीक है!’ मैं उद्वेलित हो गई, ‘पाकिस्तान आतंकवाद की पनाहगाह है, इसे क्या सिद्ध करने की जरूरत है!’ बात बहुत तल्ख़ नोट पर खत्म हुई।
बाद में थोड़ी स्थिर हुई तो समझ आया कि ये हम जानते हैं, दुनिया को सुबूतों के साथ समझाना पड़ेगा। जैसा 2008 के आतंकी हमले के बाद मनमोहन सरकार ने किया था। पाकिस्तान पर दबाव तब पड़ेगा, जब दुनिया के प्रभावशाली और ताकतवर देश इस बात से कन्वींस हो जाए। राजनय या डिप्लोमेसी एक प्रक्रिया है। वो हाउडी मोदी शो नहीं है।

आतंकियों के लॉन्चिंग पैड नष्ट करने से आतंकवाद खत्म नहीं होगा

जब पहली बार एयर स्ट्राइक को प्रचारित किया जा रहा था, तब भी सवाल उठा था कि आतंकियों के लॉन्चिंग पैड नष्ट करके क्या आतंकवाद खत्म हो जाएगा? अभी भी यही सवाल उठा कि स्ट्रक्चर नष्ट करके हमने क्या तीर मार लिया?
प्रचारित किया जा रहा था कि 100 से ज्यादा आतंकी मार गिराए। कोई दुर्दांत आतंकी का नाम आया? उसे छोड़िए पहलगाम हमले को लगभग दो महीने होने आए जिन चार आतंकियों के फोटो सरकार ने रिलीज किए थे, उनमें से किसी का कोई सुराग मिला?

अजहर मसूद की रिहाई का दंश आज भी देश भुगत रहा है

अब सोचिए कि यदि उनमें से कोई भी या वे सारे अब भी कश्मीर में ही हैं तो और क्या कहर बरपा सकते हैं वो। अजहर मसूद को रिहा करने को देश आज तक भुगत रहा है।
पहले भी लिख चुकी हूं, विदेश नीति और डिप्लोमेसी एक गंभीर विधा है, ये कोई रॉक स्टार शो नहीं है, जिसमें बढ़िया कपड़े पहन कर जोशीला भाषण देकर, विपक्ष की आलोचना करके मजमा लूट लिया जा सके. ऑपरेशन सिंदूर मामले में हमारी विदेश नीति कई स्तरों पर फेल हुई है.
बढ़िया बात ये है कि सरकार हर असफलता को उपलब्धि साबित करने में महारत हासिल कर रखी है। यही महारत यदि दुनिया में भारत की छवि बनाने में इस्तेमाल होती तो देश का भला हो जाता। इस वक्त अमेरिका बार-बार पाकिस्तान को आतंकवाद की लड़ाई का बड़ा स्ट्रेटिजिक पार्टनर कह रहा है!

डंका नहीं बज रहा है, आपके कान बज रहे हैं

हमें शर्म से मर नहीं जाना चाहिए? हमारे लोग मारे गए हैं। हम पाकिस्तान पर आतंकवाद का आरोप लगा रहे हैं। और अमेरिका उसे आतंकवाद की लड़ाई का भरोसेमंद सहयोगी कह रहा है? कौन सा देश हमारे साथ खड़ा दिख रहा है?
पाकिस्तान सरकार सुबूत मांग रही है, हमने बिना सुबूत पाकिस्तान पर आरोप लगाए हैं। अपने लोगों को खोकर भी हमारे हिस्से दुनिया की सहानुभूति नहीं आई। ये है हमारी विदेश नीति की सफलता? बाकी तो बहुत सवाल हैं जो बार बार उठाये ही जा रहे हैं, मगर हमारे राजा बाबू बस कहते हैं, जवाब देना उन्हें कहाँ पसंद है? तो यदि आपको डंका बजने की आवाज़ आ रही है तो यकीन कीजिए, डंका नहीं बज रहा है, आपके कान बज रहे हैं।
नोट : (मप्र की वरिष्ठ पत्रकार हैं,ये उनके अपने विचार हैं)
राम भक्तों के लिए

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत गिरिडीह जिले के सभी 13 प्रखंडों की पंचायतों में विशेष शिविर का आयोजन 

0

गिरिडीह : धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष (DA-JGUA) अभियान के तहत शुक्रवार को जिले के सभी 13 प्रखंडों में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष (DA-JGUA) अभियान के तहत जिले के 50 प्रतिशत से अधिक जनसंख्या वाले अनुसूचित जनजातीय ग्रामों के लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए जिले की विभिन्न पंचायतों में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत 15 से 30 जून तक शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

अभियान का उद्देश्य जनजातीय बहुल क्षेत्रों में सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना और पात्र लाभुकों को त्वरित सेवा प्रदान करना है। आयोजित शिविर में प्रखंड स्तरीय सभी विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से योग्य लाभुकों को आच्छादित किया गया।

योजनाओं की प्रक्रियाओं से अवगत हुए ग्रामीण

शिविरों में पीएम जनमन, आयुष्मान भारत, वन अधिकार, पेंशन, मनरेगा, जल जीवन मिशन, जनधन योजना, राशन कार्ड, पीएम विश्वकर्मा आदि प्रमुख योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र लोगों से आवेदन प्राप्त किए गए। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ परिसंपत्तियों का वितरण भी किया गया। ग्रामीणों को योजनाओं की प्रक्रिया, पात्रता एवं लाभ प्राप्ति के तरीकों से अवगत कराया गया।

राम भक्तों के लिए

महिलाओं को मिलेगी नई रफ्तार: ऑटो सेक्टर में ट्रेनिंग के जरिए आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देंगे डालमिया भारत फाउंडेशन और रेड कार्पेट

0

दीक्षा पहल के तहत असम, पश्चिम बंगाल और झारखंड में 300 महिलाओं को ट्रेनिंग देकर रोज़गार के काबिल बनाया जाएगा ~

बोकारो, 20 जून, 2025: हुनर के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, डालमिया सीमेंट (भारत) लिमिटेड की सीएसआर इकाई, डालमिया भारत फाउंडेशन (डीबीएफ) ने आज नोएडा, नई दिल्ली में प्रमुख ट्रेनिंग और स्किलिंग संस्था- रेड कार्पेट लर्निंग इंस्टिट्यूट के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। यह साझेदारी दीक्षा (डालमिया इंस्टीट्यूट ऑफ नॉलेज एंड स्किल हार्नेसिंग) के अंतर्गत की गई है, जिसका उद्देश्य युवाओं और खास तौर पर महिलाओं को उद्योग से जुड़ी जरूरी स्किल्स देकर रोज़गार के काबिल बनाना है।
इस पहल के तहत डालमिया भारत फाउंडेशन और रेड कार्पेट लर्निंग इंस्टिट्यूट मिलकर ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए 300 महिलाओं को 10 बैचों में ट्रेनिंग देंगे। यह ट्रेनिंग तीन प्रमुख रोल्स पर केंद्रित होगी, जिसमें ऑटोमोटिव शोरूम होस्ट, ऑटोमोटिव टेली-कॉलर और टू-व्हीलर सर्विस असिस्टेंट शामिल है। यह ट्रेनिंग असम, पश्चिम बंगाल और झारखंड में शुरू होगी और इसका उद्देश्य पिछड़े तबकों से आने वाली महिलाओं की रोज़गार की संभावनाओं को मजबूती देना है।
ट्रेनिंग की शुरुआत अगस्त 2025 से होगी और यह दिसंबर 2025 के अंत तक चलेगी। इस दौरान महिलाओं को भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से काउंसलिंग सपोर्ट भी दिया जाएगा। इस ट्रेनिंग में वे महिलाएँ शामिल हो सकेंगी, जो 18 साल या उससे अधिक उम्र की हों और दसवीं पास हों। कोर्स पूरा करने के बाद उन्हें लगभग 10,000 रुपए प्रति माह की शुरुआती आय वाली नौकरियाँ मिलने की उम्मीद है, जिससे वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकेंगी।
इस साझेदारी के तहत, एमओयू पर डालमिया भारत फाउंडेशन के सीईओ, श्री अशोक कुमार गुप्ता और रेड कार्पेट लर्निंग इंस्टिट्यूट के पार्टनर, श्री बिटन रॉय ने औपचारिक रूप से हस्ताक्षर किए।
इस अवसर पर डालमिया भारत फाउंडेशन के सीईओ, श्री अशोक कुमार गुप्ता ने कहा, “डालमिया भारत में हमारा प्रयास हमेशा से यही है कि भारत का वर्कफोर्स अधिक मजबूत और सबको साथ लेकर चलने वाला हो। रेड कार्पेट लर्निंग इंस्टिट्यूट के साथ हमारी यह साझेदारी इसी विचार को आगे बढ़ा रही है, जहाँ महिलाओं को प्रैक्टिकल ट्रेनिंग देकर उन्हें नौकरी के काबिल बनाया जाएगा, ताकि वे न सिर्फ खुद को मजबूत बना सकें, बल्कि अपने आस-पास के लोगों की भी मदद कर सकें।”
वहीं, रेड कार्पेट लर्निंग इंस्टिट्यूट के पार्टनर, श्री बिटन रॉय ने कहा, “हम डालमिया भारत फाउंडेशन के साथ इस महत्वपूर्ण पहल में साझेदारी कर बेहद उत्साहित हैं, जिसमें महिलाओं को भारत के तेज़ी से बढ़ते ऑटोमोटिव सेक्टर में केंद्र में लाया गया है। रेड कार्पेट लर्निंग इंस्टिट्यूट में हमारा फोकस हमेशा से ऐसी ट्रेनिंग देने पर रहा है, जो इंडस्ट्री के अनुकूल हो और जिसके जरिए महिलाओं को बेहतर नौकरियों के अवसर मिलें।”
ये ट्रेनिंग सेंटर्स पूरी तरह से क्लासरूम इन्फ्रास्ट्रक्चर, कम्प्यूटर लैब्स और प्रोजेक्टर जैसी सुविधाओं से लैस होंगे, जो ऑटोमोटिव स्किल्स डेवलपमेंट काउंसिल (एएसडीसी) द्वारा तय किए गए मानकों के अनुसार होंगे। ट्रेनिंग के दौरान मूल्यांकन तीन चरणों में किया जाएगा- पहला ऑनलाइन टेस्ट पहले महीने के बाद, दूसरा ऑनलाइन असेसमेंट कोर्स का 90% पूरा होने पर (जो बाहरी एजेंसी द्वारा होगा), और अंतिम फिजिकल असेसमेंट कोर्स पूरा होने के बाद ट्रेनिंग सेंटर पर होगा। इस पहल का उद्देश्य 90% प्लेसमेंट सहायता देना है, जिसमें प्रतिभागियों को कोर्स पूरा करने के 50 दिनों के भीतर नौकरी मिलने की उम्मीद है।
डालमिया भारत फाउंडेशन अपनी दीक्षा पहल के जरिए जमीनी स्तर पर कौशल विकास और टिकाऊ रोज़गार के बीच की दूरी को लगातार कम करने का काम कर रहा है। महिला सशक्तिकरण और समावेशी विकास पर खास ध्यान देने वाले इस कार्यक्रम के तहत अब तक 23,624 लोगों को ट्रेनिंग दी जा चुकी है, जिनमें से अधिकतर महिलाएँ हैं। दीक्षा, डीबीएफ के उस मिशन का महत्वपूर्ण हिस्सा बना हुआ है, जिसका उद्देश्य मजबूत और आत्मनिर्भर समुदायों का निर्माण करना है।

राम भक्तों के लिए

सदर अस्पताल गुमला में स्वास्थ्य सेवाओं की जांच: एसडीओ ने व्यवस्था सुधारने के दिए सख्त निर्देश

0

गुमला, 19 जून 2025 — गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर सदर अस्पताल गुमला में बृहस्पतिवार को अनुमंडल पदाधिकारी राजीव नीरज ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य अस्पताल में संचालित स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का मूल्यांकन करना और मौजूदा व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाना था। इस दौरान अस्पताल के उपाधीक्षक भी उपस्थित रहे।


ट्रैफिक से लेकर पंजीकरण तक खामियों पर जताई चिंता

निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में अनुशासनहीन पार्किंग और अनाधिकृत वाहनों की आवाजाही पर एसडीओ ने असंतोष जताया। प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी की अनुपस्थिति पर कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश भी उपाधीक्षक को दिया गया। उन्होंने अस्पताल परिसर में ट्रैफिक नियंत्रण हेतु स्पष्ट दिशा-निर्देश लागू करने को कहा।

पंजीकरण केंद्र पर मरीजों की लंबी कतारों को देखकर अधिकारी ने कारण पूछा, जिस पर कर्मियों ने इंटरनेट कनेक्टिविटी में खराबी को वजह बताया। एसडीओ ने तत्काल इंटरनेट सेवा दुरुस्त कराने के निर्देश दिए, जिससे मरीजों को लंबा इंतजार न करना पड़े।


सेवाओं की समीक्षा: ब्लड कलेक्शन, अल्ट्रासाउंड और एसएनसीयू पर फोकस

निरीक्षण के दौरान रक्त संग्रहण केंद्र में प्रतिदिन 40 से 50 नमूने संग्रह का लक्ष्य बताया गया, और निरीक्षण के समय तक 40 सैंपल एकत्र किए जा चुके थे। वहीं, अल्ट्रासाउंड सेवा में टेक्नीशियन की अनुपस्थिति दर्ज की गई, जिसे फिलहाल लेबर रूम के चिकित्सक द्वारा संचालित किया जा रहा है।

स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (SNCU) में 30 नवजात भर्ती पाए गए, परंतु यूनिट के प्रवेश द्वार पर सीसीटीवी कैमरा नहीं था। सुरक्षा की दृष्टि से एसडीओ ने यहां और मैटरनिटी वार्ड के पास तत्काल कैमरे लगाने के निर्देश दिए।


सफाई व्यवस्था और रसोईघर की स्थिति पर भी निर्देश

अस्पताल रसोईघर की सफाई व्यवस्था को असंतोषजनक बताते हुए उन्होंने गीले व सूखे कचरे के लिए अलग-अलग डस्टबिन की व्यवस्था एवं नियमित सफाई कराने का निर्देश उपाधीक्षक को दिया।

सीटी स्कैन केंद्र में प्रतिदिन 25 स्कैन का लक्ष्य है, जबकि निरीक्षण के समय तक केवल दो मरीजों ने पर्ची जमा की थी। अधिकारियों ने इस पर कर्मचारियों से जानकारी ली।


रात्रि सुरक्षा को लेकर बढ़ेगी चौकसी

निरीक्षण के उपरांत अनुमंडल पदाधिकारी मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी के कक्ष में पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने बताया कि रात्रि में नशे की हालत में आने वाले लोग अस्पताल कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं। वर्तमान में अस्पताल में 10 गृह रक्षक तैनात हैं, जिनमें 3 महिलाएं शामिल हैं। एसडीओ ने सुरक्षा बलों की संख्या बढ़ाने और लेबर रूम व एसएनसीयू यूनिट में अलग गार्ड नियुक्त करने की आवश्यकता पर जोर दिया।


सुधार की दिशा में प्रशासन सक्रिय

निरीक्षण के दौरान सामने आई कमियों को लेकर संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उपायुक्त के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन अस्पताल की सेवाओं को सुदृढ़ करने हेतु निरंतर निरीक्षण और मूल्यांकन की प्रक्रिया जारी रखेगा, ताकि नागरिकों को बेहतर और समयबद्ध स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला में सड़क सुरक्षा को लेकर चला जागरूकता अभियान, 175 से अधिक दोपहिया चालकों को दी गई सलाह

0

गुमला, 19 जून 2025 — गुमला-घाघरा मुख्य मार्ग स्थित दुनदुरिया ग्राम के समीप गुरुवार को विशेष सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान में 175 से अधिक मोटरसाइकिल चालकों को यातायात नियमों के पालन, हेलमेट पहनने की अनिवार्यता और सड़क पर सतर्कता बरतने के प्रति जागरूक किया गया।


अभियान का नेतृत्व जिला परिवहन पदाधिकारी ने किया

उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित एवं पुलिस अधीक्षक हरिश बिन ज़मान के निर्देशानुसार चलाए गए इस अभियान का नेतृत्व जिला परिवहन पदाधिकारी राकेश कुमार गोप ने किया। उनके साथ सड़क सुरक्षा प्रबंधक कुमार प्रभाष एवं उनकी टीम ने दोपहिया चालकों को रोड सेफ्टी काउंसलिंग प्रदान की।

अभियान के दौरान चालकों को यह बताया गया कि हेलमेट पहनना, ट्रैफिक नियमों का पालन करना और सड़क संकेतों पर ध्यान देना न केवल उनका कानूनी कर्तव्य है, बल्कि उनकी जान की सुरक्षा के लिए भी आवश्यक है।


गुड सेमेरिटन नीति और हिट एंड रन मुआवज़ा योजना पर जानकारी

सड़क सुरक्षा टीम द्वारा “Good Samaritan Policy” की जानकारी दी गई, जिसके अंतर्गत किसी सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुंचाने वाले सहयोगी को ₹2,000 की प्रोत्साहन राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ऐसे सहयोगी का नाम अस्पताल रजिस्टर में दर्ज किया जाना चाहिए ताकि उसे योजना का लाभ मिल सके।

हिट एंड रन मामलों पर जानकारी देते हुए बताया गया कि अज्ञात वाहन से दुर्घटना में मृत्यु पर ₹2 लाख और गंभीर रूप से घायल होने की स्थिति में ₹50 हजार की क्षतिपूर्ति की व्यवस्था है।


टीम की सहभागिता और भविष्य की पहल

इस जागरूकता कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आईटी सहायक मंटू रवानी, रोड इंजीनियरिंग एनालिस्ट प्रणय कांशी, तथा डीटीओ कार्यालय से अश्विनी कुमार, देव कुमार एवं सोनी कुमार ने भाग लिया।

जिला प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाए। प्रशासन का उद्देश्य है कि नियमों के पालन के माध्यम से सड़क दुर्घटनाओं को न्यूनतम किया जा सके।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium