20.1 C
Ranchi
Sunday, November 15, 2026
Advertisement
Home Blog Page 365

जन समस्याओं का ज़मीनी समाधान: चैनपुर प्रखंड में शिकायतों का त्वरित निपटारा

0

गुमला, 19 जून 2025 — जिले में नागरिकों की शिकायतों को प्राथमिकता से हल करने के उद्देश्य से गुमला प्रशासन द्वारा सभी प्रखंडों में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में चैनपुर प्रखंड में आयोजित शिविर में कुल 34 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 31 मामलों का समाधान मौके पर ही कर दिया गया।


31 मामलों का तत्काल निपटारा, नागरिकों ने जताया संतोष

चैनपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में आयोजित इस शिविर की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी यादव बैठा ने की। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों के सहयोग से समस्याओं को सुनकर अधिकांश का तत्काल निष्पादन सुनिश्चित किया।

प्राप्त शिकायतों का वर्गीकरण इस प्रकार रहा:

🔸 पेंशन से जुड़ी शिकायतें – 04
🔸 आम बागवानी योजना संबंधी – 01
🔸 आय प्रमाण पत्र हेतु आवेदन – 12
🔸 आवासीय प्रमाण पत्र – 08
🔸 जाति प्रमाण पत्र – 07
🔸 पंजी-2 में सुधार हेतु – 01
🔸 अबुआ आवास योजना से जुड़ी शिकायत – 01


हर प्रखंड में मिल रहा प्रशासनिक समाधान

उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के दिशा-निर्देश पर यह कार्यक्रम जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों में साप्ताहिक रूप से आयोजित किया जा रहा है, ताकि आम जनता को जिला मुख्यालय तक जाने की आवश्यकता न हो और उन्हें अपने क्षेत्र में ही समाधान उपलब्ध हो सके।

प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को जिला स्तर पर स्वयं उपायुक्त की अध्यक्षता में जन शिकायत निवारण शिविर आयोजित किया जाता है। वहीं, ई-जन शिकायत पोर्टल के माध्यम से भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए नागरिक सीधे संवाद कर सकते हैं।


जनभागीदारी से होगी बेहतर प्रशासनिक सेवा

जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे इस सुविधा का लाभ उठाएं, जन शिकायत निवारण शिविर में अपनी समस्याएं प्रस्तुत करें और विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक बनें। प्रशासन ने यह भी आश्वासन दिया है कि हर नागरिक की बात सुनी जाएगी और उन्हें सुलभ, समयबद्ध सेवा प्रदान की जाएगी।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

खेल के मैदान से नशे के खिलाफ बिगुल, युवा खिलाड़ियों ने ली नशामुक्ति की शपथ

0

गुमला, झारखंड — गुमला जिला प्रशासन के निर्देश पर मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध चलाए जा रहे जन-जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को इनडोर स्टेडियम, गुमला में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षकों बीना केरकेट्टा, मनोज कुमार पॉल और इमरान अली ने युवा खिलाड़ियों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवन अपनाने का संदेश दिया।


‘नशा को ना, जीवन को हां’ की गूंज से गूंजा स्टेडियम

कार्यक्रम की शुरुआत पंपलेट वितरण के साथ हुई, जिसमें खिलाड़ियों को मादक पदार्थों के खतरनाक प्रभावों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने बताया कि कैसे नशा न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि खेल और जीवन दोनों को बर्बाद कर देता है।

खिलाड़ियों को ड्रग्स, डोपिंग और नशीली दवाओं के दुरुपयोग के दुष्परिणामों पर विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने उन्हें बताया कि खेलों में सफलता पाने के लिए आत्मअनुशासन, मेहनत और संयम आवश्यक है, न कि नशा।


युवाओं ने लिया नशामुक्त खेल का संकल्प

प्रशिक्षकों ने कार्यक्रम के अंत में सभी खिलाड़ियों को “नशा को ना, जीवन को हां” जैसे नारों के साथ नशामुक्ति की शपथ दिलाई। युवाओं ने उत्साहपूर्वक शपथ लेकर इस अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।


प्रशासन की अपील: समाज बने सहभागी

जिला प्रशासन ने समाज के प्रत्येक वर्ग से अपील की है कि वे नशा उन्मूलन अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं। नशा न केवल एक व्यक्ति को, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। इसे जड़ से मिटाने के लिए जनसहयोग अत्यंत आवश्यक है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला में विश्व सिकल सेल दिवस पर जागरूकता रैली और सेमिनार का आयोजन

0

गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय में विश्व सिकल सेल दिवस के अवसर पर गुमला जिले में सिकल सेल रोग को लेकर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर लोगों को समय पर जांच, इलाज और बचाव के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।

कार्यक्रम की शुरुआत सिकल सेल जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने से हुई। इस रथ को एसडीओ सदर राजीव नीरज, सिविल सर्जन नवल कुमार, एसीएमओ और डीआरसीएचओ डॉ. सुनील राम ने संयुक्त रूप से रवाना किया। यह रथ गांव-गांव जाकर लोगों को सिकल सेल रोग के बारे में जानकारी देगा और जांच के लिए प्रेरित करेगा।

इसके बाद कौशल विकास नर्सिंग कॉलेज में एक सेमिनार आयोजित हुआ, जिसमें प्राचार्य मेजर नीरजा, शिक्षकगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए। इस दौरान सीएचओ की टीम द्वारा सभी विद्यार्थियों की स्क्रीनिंग भी की गई, जिससे उन्हें व्यावहारिक जानकारी भी मिली।

सेमिनार में डॉ. सुनील (एम.डी. पैथोलॉजी) और यूनिसेफ कंसल्टेंट पवन ने सिकल सेल रोग की पहचान, इलाज और बचाव के बारे में सरल और उपयोगी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सॉल्युबिलिटी टेस्ट और हाइड्रॉक्सीयूरिया दवा से इस बीमारी को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। साथ ही, समुदाय में लगातार जागरूकता जरूरी है ताकि यह बीमारी अगली पीढ़ी में न फैले।

सिविल सर्जन ने कहा कि शादी से पहले सिकल सेल की जांच उतनी ही जरूरी है जितनी कुंडली मिलान, ताकि सही निर्णय लिया जा सके।
एसडीओ गुमला ने बिशुनपुर और बसिया प्रखंडों में 100% स्क्रीनिंग की सराहना की और स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता को सराहा।

एसीएमओ डॉ. डी. सुंब्रुई ने अभिभावकों से अपील की कि वे सिकल सेल से ग्रसित बच्चों के लिए नि:शुल्क इलाज, जांच और दिव्यांग प्रमाणन जैसी सुविधाओं का लाभ जरूर लें।
उक्त कार्यक्रम कौशल विकास नर्सिंग एस. कॉलेज परिसर में संपन्न हुआ, कार्यक्रम का समापन प्राचार्य मेजर नीरजा के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। उन्होंने कहा कि यह सेमिनार भावी नर्सिंग स्टाफ के लिए बहुत उपयोगी रहा और उन्होंने जिला प्रशासन की इस पहल की सराहना की।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

देर रात सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण: व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर दिए गए निर्देश

0

गुमला, झारखंड — उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देशानुसार गुरुवार की देर रात गुमला के अपर समाहर्ता शशिंद्र कुमार बड़ाइक ने सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल की संपूर्ण व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया और कई अहम मुद्दों पर सुधार के निर्देश जारी किए गए।


चिकित्सा सेवाओं की स्थिति की गहन समीक्षा

निरीक्षण के दौरान मेडिसिन स्टॉक, ऑक्सीजन आपूर्ति व्यवस्था और एसएनसीयू (SNCU) वार्ड में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई। निरीक्षण के क्रम में निर्माणाधीन लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन (एलएमओ) प्लांट का भी जायजा लिया गया, जहाँ कार्य प्रगति रुकी हुई पाई गई। अपर समाहर्ता ने संबंधित ठेकेदार से संपर्क कर शीघ्र कार्य पूर्ण करने का सख्त निर्देश दिया।


संरचनात्मक खामियों पर भी कार्रवाई के निर्देश

लेबर रूम की छत से हो रही जल रिसाव की जानकारी पर त्वरित मरम्मत का आदेश दिया गया। अस्पताल में बेड की उपलब्धता की स्थिति की भी समीक्षा की गई। साथ ही अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए वर्तमान में कार्यरत 10 होमगार्ड की संख्या बढ़ाकर 20 करने की प्रक्रिया जल्द प्रारंभ करने की बात कही गई।


सूचना व्यवस्था और रिकॉर्ड प्रबंधन पर विशेष ध्यान

अस्पताल परिसर में दिशा-निर्देश बोर्डों की अद्यतन स्थिति को देखते हुए पुराने साइनेज हटाकर नए लगाने के निर्देश दिए गए। मेडिसिन रजिस्टर, नर्स रजिस्टर सहित अन्य अभिलेखों की जांच की गई, ताकि दस्तावेज़ीकरण की गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके।


पार्किंग और एंबुलेंस सेवा को लेकर नई पहल

अस्पताल की पार्किंग व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुराने समाहरणालय भवन से सटी चाहरदीवारी को हटाकर नया पार्किंग स्थल विकसित करने का प्रस्ताव रखा गया। इस कार्य के लिए उपायुक्त से स्वीकृति प्राप्त कर शीघ्र कार्रवाई की बात कही गई।

साथ ही 108 एंबुलेंस और ममता वाहन सेवा के रूट चार्ट तैयार कर नागरिकों को जानकारी प्रदान करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए गए।


प्रसूता सहायता योजना की जानकारी साझा

निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता ने राज्य सरकार की नई नीति की जानकारी देते हुए बताया कि यदि कोई गर्भवती महिला निजी वाहन से अस्पताल आती है, तो उसे ₹700 की सहायता राशि दी जाएगी। उन्होंने आमजनों से अपील की कि समय की बचत के लिए गर्भवती महिलाओं को निजी साधनों से भी शीघ्र अस्पताल पहुंचाएं, जिससे समय पर इलाज संभव हो सके।


स्टाफ की उपस्थिति और शिफ्ट व्यवस्था पर भी निर्देश

निरीक्षण के अंत में आउटसोर्सिंग स्टाफ के लिए शिफ्ट आधारित ड्यूटी रोस्टर तैयार करने और उनकी नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला में शुरुआती बारिश ने खोली व्यवस्थाओं की पोल, आमजन बेहाल – किसान और व्यापारी दो ध्रुवों पर

0

गुमला, झारखंड |

गुमला जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जहाँ किसानों के चेहरों पर खुशी ला दी है, वहीं आम जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण इलाकों तक मौसम की बेरुखी ने लोगों के कामकाज, रोजगार और दैनिक जीवन को प्रभावित कर दिया है।


एक तरफ खुशहाल किसान, दूसरी तरफ संकटग्रस्त व्यापारी और दिहाड़ी मजदूर

शुरुआती बारिश ने खेतों में हरियाली जरूर ला दी, जिससे कई किसान खेती की तैयारियों में जुट गए हैं। लेकिन वहीं तालाबों, जलाशयों और नदी किनारे रहने वाले किसानों के लिए यह बारिश आफत बन गई है। जलस्तर इतना बढ़ गया है कि खेत डूब गए हैं और सब्जी उत्पादन की संभावनाएं प्रभावित हुई हैं।

इसके इतर छोटे व्यापारी, फुटपाथ दुकानदार, चाय-नाश्ता विक्रेता, ई-रिक्शा और ठेला चालकों के लिए बारिश रोज़ी-रोटी का संकट बनकर आई है। लगातार भीगती गलियों और सूनसान सड़कों ने जैसे उनके रोजगार पर ताला जड़ दिया हो। जीवन की गाड़ी थम-सी गई है।


जिला मुख्यालय की स्थिति चिंताजनक

गुमला नगर परिषद क्षेत्र के अधिकांश वार्डों में सड़कों की हालत बदतर हो चुकी है। जगह-जगह गड्ढे, जलजमाव, टूटी नालियां और कूड़े के ढेर से उठती दुर्गंध ने नागरिकों का जीना मुश्किल कर दिया है। मेन रोड, लोहरदगा रोड, सिसई रोड, जशपुर रोड जैसे व्यस्त मार्गों पर आए दिन हादसे हो रहे हैं।

शाम ढलते ही अंधेरे में डूबे चौक-चौराहों पर आवारा पशुओं और खतरनाक कुत्तों का आतंक शुरू हो जाता है, जिससे राहगीर डर के मारे रास्ता बदलने को विवश हैं।


पेयजल संकट और प्रशासनिक सुस्ती

शहर में पेयजल आपूर्ति की स्थिति भी चिंताजनक है। “नल है, पर जल नहीं” की कहावत यहां चरितार्थ हो रही है। बीते तीन-चार दिनों से पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप है और संबंधित विभाग की निष्क्रियता पर लोगों में रोष है।


प्रशासन से जवाबदारी निभाने की अपील

वज्रपात, सर्पदंश और डूबने से हो रही मौतों की घटनाओं में वृद्धि ने चिंता को और गहरा कर दिया है। ऐसे में जिले की आम जनता अब केन्द्र, राज्य और जिला प्रशासन से शीघ्र ठोस कदम उठाने की अपेक्षा कर रही है। लोग सवाल कर रहे हैं — “अगर यह सिर्फ शुरुआत है, तो पूरी बरसात कैसी होगी?”

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

जगन्नाथपुर रथ मेेेले के मद्देनजर रांची डीसी ने मंदिर समिति सदस्यों के साथ बैठक की, मेले में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का दिया निर्देश 

0

रांची : उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री ने गुरुवार को रांची जिला प्रशासन द्वारा ऐतिहासिक रथ मेला के सफल आयोजन के लिए बैठक करते हुए कई निर्णय लिए.

बैठक में डीसी ने सभी समितियों के सदस्यों से मेले के आयोजन के संबंध में जानकारी ली. बैठक में उपस्थित सभी विभागीय पदाधिकारियों को उनके कार्यक्षेत्र अनुसार कार्य करने का निर्देश दिया गया।

बायोडिग्रेडेबल सामग्रियों का उपयोग करने का निर्देश

रांची जिला प्रशासन ने रथ मेला के आयोजन के दौरान मेला परिसर में स्वच्छता, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण को सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं। डीसी ने मेला परिसर में प्लास्टिक, थर्मोकोल और अन्य गैर-बायोडिग्रेडेबल सामग्रियों के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया। इसके स्थान पर, सभी दुकानदारों, खाद्य स्टॉल संचालकों और आयोजकों को दोना, पत्तल और अन्य बायोडिग्रेडेबल सामग्रियों का उपयोग करने का निर्देश दिया गया है।

डीसी ने सम्बंधित अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि जगन्नाथपुर रथ मेला  के दौरान लगने वाले झूलों में कोई दुर्घटना ना घटे, इसको लेकर सम्बंधित सभी झूला संचालक सम्बंधित सुरक्षा मानकों का ध्यान रखेंगे। साथ ही इसे सम्बंधित प्रमाण पत्र उपलब्ध रखेंगे।

डीसी ने कहा कि रथ मेला न केवल एक धार्मिक आयोजन है, बल्कि यह हमारी सांस्कृतिक और सामाजिक जिम्मेदारियों को दर्शाने का अवसर भी है। प्लास्टिक प्रदूषण को रोकने और पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए यह कदम उठाया गया है। हम सभी श्रद्धालुओं, दुकानदारों और आयोजकों से सहयोग की अपेक्षा करते हैं।”

बैठक में ये लोग थे उपस्थित

बैठक में पुलिस अधीक्षक, शहर, पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, पुलिस अधीक्षक, यातायात, अपर जिला दण्डाधिकारी (विधि-व्यवस्था), रांची, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, अपर नगर आयुक्त, सिविल सर्जन, जिला नजारत उप समाहर्त्ता, आवासीय दण्डाधिकारी, हटिया, सहायक उत्पाद आयुक्त, जिला जनसम्पर्क अधिकारी के अलावा एचईसी सेवाईत (प्रथम सेवक) जगन्नाथपुर मंदिर, अध्यक्ष/सचिव, भारत सेवा संघ अध्यक्ष/ जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति के सदस्यगण उपस्थित थे।

राम भक्तों के लिए

गिरिडीह डीसी ने डीएमओ को अवैध खनन, परिवहन, भंडारण करनेवालों पर सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया

0

NGT के आदेश के आलोक में 10 जून से अक्टूबर 15 तक बालू उठाव पूर्णतः बैन

गिरिडीह : समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी रामनिवास यादव की अध्यक्षता में गुरुवार जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक की गई. डीसी ने अवैध पत्थर उत्खनन, अवैध बालू/कोयला/अभ्रक उत्खनन की रोकथाम के लिए पूर्व की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुपालन की बिन्दुवार समीक्षा करते हुए जिला खनन पदाधिकारी द्वारा की गयी कार्रवाई का ब्योरा लिया।

सीसीएल के पट्टा क्षेत्र, वन क्षेत्रों हो रहे मायका अभ्रक के अवैध उत्खनन व अन्य क्षेत्रों में कोयले के अवैध उत्खनन व प्रेषण की रोकथाम व अन्य पर विचार-विमर्श किया गया। बालू घाटों के संचालन एवं बालू के अवैध भंडारण उठाव एवं परिवहन के संबंध में समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने जिला खनन पदाधिकारी को अवैध खनन, परिवहन, भंडारण करनेवालों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

वन क्षेत्र में खनन करनेवालों पर FIR दर्ज करने का निर्देश

डीसी ने कहा कि अवैध खनन करनेवाले पर प्राथमिकी दर्ज करें तथा वन क्षेत्र में भी खनन करनेवाले लोगों पर भी प्राथमिकी दर्ज कर उचित कार्रवाई करें। अवैध रूप से खनिज लदे वाहनों की भी जांच करने का निर्देश दिये।

बैठक में डीसी ने कहा कि अवैध उत्खनन रोकने की दिशा में प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी से समन्वय बनाकर संबंधित विभाग कड़ा रुख अख्तियार करें। उन्होंने कहा कि अवैध खनन रोकने के लिए सख्त कदम उठाएं। जांच-पड़ताल के साथ छापेमारी अभियान चलाएं।

बैठक के दौरान जिला खनन पदाधिकारी ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष 2024-25 माह जून में जिला खनन टास्क फोर्स के तहत कुल संलिप्त वाहनों की संख्या 33 है। इसमें से संलिप्त वाहनों की संख्या 24, दर्ज प्राथमिकी वाहनों की संख्या 16 तथा संलिप्त वाहनों की 09 है। जिनसे कुल 51,99,500 रुपए की राशि की वसूली की गई है।

उन्होंने बताया कि विभागीय निर्देश के आलोक में धारित पत्थर खनन पट्टों की प्रशासकीय मापी की जा रही है। मापी के दौरान पट्टेधारियों द्वारा मासिक विवरणी में दर्शाये गये उत्खनन मात्रा के अतिरिक्त पाये गये अन्तर मात्रा के लिये संबंधित पट्टेधारकों को कारण पृच्छा निर्गत करते हुए मांग पत्र निर्गत किया गया है। वर्तमान वित्तीय वर्ष में अद्यावधि विभिन्न पट्टाधारकों से निर्गत मांग पत्र के माध्यम से 50,49,500.00 रुपये तदनुसार अद्यावधि कुल 3,14,09,444.00 की वसूली की गई है।

पकड़े गए वाहनों से वसूूूली जारी है: डीएमओ

जिला खनन पदाधिकारी ने बताया कि जिला अन्तर्गत बालू के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर सघन निगरानी रखते हुए, बालू उठाव की सूचना पर सख्त कार्रवाई की जा रही है. वर्तमान में 18 जून तक बालू खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण की रोकथाम के क्रम में कुल 17 वाहनों पर कार्रवाई की गई है, जिसमें कुल 09 वाहनों से 1,50,000.00 रुपये की जुर्माना वसूली तथा अवैध बालू परिवहन में संलिप्त परिवहनकर्ताओं के विरुद्ध विभिन्न थानान्तर्गत कुल 07 प्राथमिकी दर्ज कर 09 वाहनों/मालिकों/ चालकों पर कार्रवाई की गई है। वर्तमान में NGT के न्यायाधिकरण के आदेश के आलोक में माह जून 10 से माह अक्टूबर 15 तक बालू उठाव पूर्णतः प्रतिबंधित है।

इसके साथ ही खनिज कोयला के अवैध परिवहन के मामले में जमुआ एवं ताराटांड़ थानान्तर्गत 02 प्राथमिकी, ढिबरा माइका के अवैध खनन/परिवहन के मामले में तिसरी थानान्तर्गत 01 प्राथमिकी एवं खनिज चिप्स के अवैध खनन/परिवहन के मामले में 02 वाहनों पर गावां थाना अंतर्गत 01 प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

बैठक में पुलिस अधीक्षक, पूर्वी वन प्रमंडल पदाधिकारी, पश्चिमी वन प्रमंडल पदाधिकारी, अपर समाहर्ता, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, गिरिडीह जिला, जिला खनन पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, आरओ प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, सभी अंचलाधिकारी, फैक्टरी इंस्पेक्टर समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

 

राम भक्तों के लिए

भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनज़र राँची के सभी स्कूल 19 जून को रहेंगे बंद

0

राँची, 19 जून 2025 |
भारत मौसम विज्ञान विभाग, राँची केंद्र द्वारा जारी विशेष मौसम बुलेटिन – 05 के अनुसार, झारखंड में 17 जून से 21 जून 2025 तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है। बुलेटिन में 19 जून को राँची जिले को रेड जोन में रखते हुए अत्यधिक वर्षा की चेतावनी दी गई है।


सावधानी के तौर पर विद्यालयों को एक दिन के लिए बंद रखने का निर्देश

भविष्यवाणी को ध्यान में रखते हुए राँची जिला प्रशासन ने एहतियातन निर्णय लिया है कि जिले के अंतर्गत संचालित सभी सरकारी, गैर सरकारी, सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक विद्यालयों सहित) और निजी स्कूलों को कक्षा केजी से लेकर 12वीं तक के लिए 19 जून 2025 (बुधवार) को बंद रखा जाएगा।


आदेश की अवहेलना पर होगी कानूनी कार्रवाई

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई विद्यालय या संस्थान इस आदेश का उल्लंघन करता है तो उसके विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कठोर कार्रवाई की जाएगी।


प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि मौसम की गंभीरता को देखते हुए सतर्क रहें और अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें।

न्यूज़ डेस्क

राम भक्तों के लिए

धरती आबा जनभागीदारी अभियान के तहत गुमला जिले में जागरूकता शिविरों का आयोजन जारी, जनजातीय समुदाय को योजनाओं से जोड़ने की दिशा में पहल

0

गुमला : – गुमला जिला प्रशासन द्वारा “धरती आबा जनभागीदारी अभियान” के अंतर्गत दिनांक 15 जून से 30 जून 2025 तक जिले भर में विशेष जागरूकता शिविरों की श्रृंखला आयोजित की जा रही है। इस अभियान का उद्देश्य जनजातीय समुदाय के बीच सरकारी योजनाओं की पहुँच सुनिश्चित करते हुए उन्हें सामाजिक व आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।

इसी क्रम में आज बुधवार को भी जिले के 12 प्रखंडों में विशेष जागरूकता शिविर आयोजित किए गए। गुमला, घाघरा, बिशुनपुर, डुमरी, जारी, चैनपुर, रायडीह, पलकोट, कामडारा, सिसई, भरनो एवं बसिया प्रखंड के चयनित पंचायत भवनों में शिविर लगाए गए। इन शिविरों में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण, विशेषकर जनजातीय समुदाय के लोग शामिल हुए।

उक्त शिविरों के दौरान लाभुकों को प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना, वन अधिकार अधिनियम, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, कृषि व उद्यानिकी योजनाएं, मनरेगा, स्कॉलरशिप योजनाएं, जल जीवन मिशन, स्वरोजगार, आजीविका मिशन सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। पात्र लाभुकों का मौके पर ही दस्तावेज प्रदान सत्यापन कर योजनाओं से जोड़ा गया।

इसके अतिरिक्त आधार अद्यतन, आय/जाति प्रमाण पत्र निर्गमन, राशन कार्ड से संबंधित कार्य, व ऑन-द-स्पॉट आवेदन की भी सुविधा दी गई। ग्रामीणों की समस्याओं को विभागीय पदाधिकारियों द्वारा मौके पर ही सुना गया एवं कई मामलों का तत्काल समाधान भी किया गया।

जन-कल्याण से जन-भागीदारी तक: उपायुक्त की अपील

उपायुक्त श्रीमती प्रेरणा दीक्षित ने कहा कि धरती आबा जनभागीदारी अभियान प्रशासन और आमजन के बीच सेतु की तरह कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ तभी व्यापक रूप से संभव है जब आम लोग जागरूक होकर स्वयं इसमें भागीदारी निभाएं। उन्होंने जिलेवासियों, विशेष रूप से जनजातीय समुदाय से अपील की कि वे अपने नजदीकी शिविर में सम्मिलित होकर योजनाओं का लाभ प्राप्त करें।

दिनांक 19 जून 2025 को आयोजित होने वाले विशेष शिविर स्थल इस प्रकार हैं:

▪️गुमला प्रखंड – पंचायत भवन, कसीरा / कुमारिया

▪️घाघरा प्रखंड – पंचायत भवन, चुन्दरी / नवडीहा

▪️बिशुनपुर प्रखंड – पंचायत भवन, चिरोडीह

▪️डुमरी प्रखंड – पंचायत भवन, उदनी

▪️जारी प्रखंड – पंचायत भवन, गोविंदपुर

▪️चैनपुर प्रखंड – पंचायत भवन, बर्वे नगर

▪️रायडीह प्रखंड – पंचायत भवन, कोब्जा

▪️पलकोट प्रखंड – पंचायत भवन, नाथपुर / उत्तरी पालकोट

▪️कामडारा प्रखंड – पंचायत भवन, कुलबुरु

▪️सिसई प्रखंड – पंचायत भवन, लरंगों

▪️भरनो प्रखंड – पंचायत भवन, दुम्बो

▪️बसिया प्रखंड – पंचायत भवन, कलिगा / कोनबीर

अपील:
सभी नागरिकों से अपील है कि आप अपने प्रखंड के निर्धारित पंचायत भवनों पर आयोजित शिविरों में दस्तावेजों के साथ सम्मिलित हों और पात्रतानुसार सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर अभियान को सफल बनाएं।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गिरिडीह डीसी ने सामाजिक सुरक्षा की बैठक में स्पॉन्सरशिप योजना में तेजी लाने का दिया निर्देश

0

गिरिडीह : रामनिवास यादव की अध्यक्षता में सामाजिक सुरक्षा अंतर्गत संचालित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं और स्पॉन्सरशिप योजना समेत अन्य कार्यों की बारी-बारी समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिए गए। बुधवार को हुई बैठक में उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी, सहायक निदेशक कौशिक अप्पू, सामाजिक सुरक्षा, बाल संरक्षण पदाधिकारी, चाइल्ड यूनिट के कर्मी समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग ने उपायुक्त को पेंशन योजनाओं, राष्ट्रीय परिवार लाभ योजना (एनएफबीएस), मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, वृद्धा पेंशन, दिव्यांग पेंशन व विधवा पेंशन व अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत लाभुकों को दिये जा रहे लाभ की जानकारी दी।

डीसी ने नियमित रूप से लाभुकों को पेंशन के लाभ से लाभान्वित करने तथा बचे हुए लाभुकों के आधार एवं मोबाइल नंबर सीडिंग का कार्य जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया। इसके अलावा डीसी ने स्पॉन्सरशिप योजना के तहत जिले में बच्चों को मिलने वाले लाभ की जानकारी दी।

डीसी ने आवंटन आने के बाद जल्द भुगतान का निर्देश दिया

बताया गया कि दिसंबर 2024 से फरवरी 2025 तक कुल 439 बच्चों को इस योजना से आच्छादित किया गया है। मई 2025 में 60 बच्चों का अनुमोदन किया गया है, आवंटन के अभाव में भुगतान नहीं हो पाया है. इस संबंध में डीसी ने संबंधित विभाग को आवंटन आने के पश्चात यथाशीघ्र भुगतान करने का निर्देश दिया।

डीसी ने यह भी सुनिश्चित करने के लिए कहा कि योजना का लाभ सही लोगों तक पहुंचे और किसी भी बच्चे को योजना से वंचित न किया जाए। स्पॉन्सरशिप योजना, बच्चों को वित्तीय सहायता प्रदान करने की एक सरकारी पहल है, खासकर उन बच्चों के लिए जिनके माता-पिता नहीं हैं या गंभीर परिस्थितियों में हैं।

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium