20.1 C
Ranchi
Sunday, November 15, 2026
Advertisement
Home Blog Page 366

नीति आयोग अंतर्गत आकांक्षी प्रखंड डुमरी के विकास कार्यों की उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित द्वारा की गई गहन समीक्षा

0

गुमला : – गुमला जिला अंतर्गत स्थित समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में आकांक्षी प्रखंड डुमरी के अंतर्गत संचालित विभिन्न विभागीय योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला स्तरीय पदाधिकारीगण, संबंधित विभागों के प्रतिनिधि, प्रखंड स्तरीय अधिकारी एवं नीति आयोग की आकांक्षी जिला कार्यक्रम से जुड़े समन्वयक उपस्थित रहे।

बैठक का मुख्य रूप से ADP एवं ABP अंतर्गत नीति आयोग द्वारा निर्धारित विभिन्न संकेतकों के आधार पर विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर उपायुक्त द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया । उपायुक्त ने सभी विभागों से बिंदुवार प्रगति रिपोर्ट प्राप्त कर योजनाओं की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की।

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं में व्याप्त भ्रांति को सेविका सहायिका तथा एएनएम द्वारा काउंसलिंग के जरिए कम किया जाए। साथ ही साथ गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार, समय पर जांच (ANC1 एवं ANC4) तथा संस्थागत प्रसव को शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने हेतु स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। नवजात बच्चों के कम वजन के आंकड़े पर भी उन्होंने बच्चों के साथ ही बच्चों के पूर्ण टीकाकरण, टीबी उन्मूलन अभियान, सिकल सेल एनीमिया की शत-प्रतिशत जांच एवं उपचार की व्यवस्था को भी प्राथमिकता देने की बात कही।

उपायुक्त गुमला ने शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं जैसे शौचालय, पेयजल, जलमीनार, एवं बिजली आपूर्ति की स्थिति सुधारने हेतु ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि सभी विद्यालयों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों में पेयजल एवं स्वच्छता सुविधाओं की दुरुस्त रखी जाए। फाउंडेशन लर्निंग को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने शिक्षकों को नवाचारी शिक्षण पद्धतियों को अपनाने और बच्चों के अधिगम स्तर में सुधार लाने हेतु सशक्त प्रयास करने को कहा।

कृषि विभाग की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने किसानों को सॉइल हेल्थ कार्ड वितरण, कृषि यंत्रों की उपलब्धता, केसीसी (KCC) के व्यापक प्रचार-प्रसार, गुणवत्तापूर्ण बीज एवं खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने की बात कही। सिंचाई की सुविधा, जल स्रोतों की स्थिति तथा सिंचित क्षेत्र के विस्तार पर भी विशेष चर्चा हुई। पशुपालन विभाग को पशुओं के नियमित टीकाकरण, पशु बीमा योजनाओं के प्रचार-प्रसार एवं पालन-पोषण संबंधी सेवाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए। बागवानी विभाग को स्थानीय परिस्थिति अनुसार योजनाओं के क्रियान्वयन पर बल देने को कहा गया।

समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने बाल विकास, पोषण, आदि योजनाओं को समयबद्ध रूप से लाभार्थियों तक पहुँचाने की बात कही। प्रखंड स्तर पर स्थापित पुस्तकालयों की नियमित संचालन व्यवस्था सुदृढ़ करने का निर्देश दिया गया। पुस्तकों की अद्यतनता एवं विद्यार्थियों की भागीदारी बढ़ाने हेतु निर्देश दिए गए।

इसके साथ ही उपायुक्त ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि अपने-अपने विभागीय कार्यों की अद्यतन जानकारी MIS पोर्टल पर अनिवार्य रूप से दर्ज करें। उन्होंने पोर्टल पर डाटा की गुणवत्ता में सुधार एवं नियमित निगरानी पर विशेष ध्यान देने की बात कही ताकि नीति आयोग को समय पर सटीक सूचना उपलब्ध कराई जा सके।

बैठक में उपायुक्त ने कहा कि डुमरी प्रखंड को एक आदर्श आकांक्षी प्रखंड बनाने की दिशा में सभी विभागों को योजनाबद्ध एवं समन्वित रूप से कार्य करना होगा। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और प्रत्येक विभाग को अपने लक्ष्यों की पूर्ति के लिए तत्पर रहना होगा।

उन्होंने सभी विभागों को जनता के प्रति उत्तरदायी रहते हुए कार्यों को धरातल पर उतारने तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

इस दौरान मुख्य रूप से परियोजना निदेशक ITDA, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक गुमला, जिला योजना पदाधिकारी, LDM, स्वास्थ्य विभाग के कर्मी,जिला कृषि पदाधिकारी, पीरामल फाउंडेशन के प्रतिनिधि, सहित अन्य सम्बंधित पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

बारिश नहीं रोक पाई बच्चों का हौसला, साइकिल रैली के ज़रिए नशामुक्ति का दिया जागरूक संदेश

0

गुमला, 18 जून 2025 |
खराब मौसम और रुक-रुक कर हो रही बारिश के बावजूद गुमला के स्कूली बच्चों ने मंगलवार को नशा उन्मूलन के समर्थन में साइकिल रैली निकालकर समाज को एक प्रेरणादायक संदेश दिया। यह आयोजन जिला प्रशासन गुमला के नेतृत्व में मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे जन-जागरूकता अभियान का हिस्सा था।


बूंदाबांदी में भी बच्चों का जोश रहा कायम

बारिश की फुहारें भी बच्चों के उत्साह को कम नहीं कर सकीं। पोस्टर, बैनर और जागरूकता नारों से सजे तख्तियों के साथ जब छात्र-छात्राएं सड़कों पर उतरे, तो माहौल बदल गया। उनका उद्देश्य साफ था— नशा छोड़ो, जीवन संवारो।


नशा पूरे समाज को करता है प्रभावित – रैली का संदेश

रैली में भाग ले रहे बच्चों ने यह स्पष्ट किया कि नशा सिर्फ एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज की समस्याओं की जड़ है। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि नशे से बचाव ही इसका सबसे बड़ा समाधान है, और इस दिशा में सभी को आगे आना होगा।


जिला प्रशासन की सख्त नीति और जनभागीदारी पर जोर

गुमला प्रशासन ने साफ किया है कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार और सेवन के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। इसके साथ-साथ जन-जागरूकता को अभियान का मुख्य हथियार बनाया गया है, ताकि हर वर्ग इससे जुड़े और एकजुट होकर बदलाव लाए।


जनता से अपील: बनिए बदलाव का हिस्सा

जिला प्रशासन ने आम जनता से भी आह्वान किया है कि नशा उन्मूलन की इस मुहिम में सक्रिय रूप से सहभागी बनें। क्योंकि यह सिर्फ एक सरकारी प्रयास नहीं, बल्कि समाज को बचाने की जिम्मेदारी है, जिसमें हर नागरिक की भागीदारी जरूरी है।


इस साइकिल रैली ने यह साबित कर दिया कि यदि संकल्प हो, तो मौसम कोई बाधा नहीं। गुमला के बच्चों ने नशे के खिलाफ आवाज़ उठाकर पूरे समाज को नई दिशा देने का कार्य किया है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

जिला स्तरीय अनुकंपा समिति की बैठक आयोजित, चौकीदार नियुक्ति एवं उग्रवादी हिंसा से संबंधित प्रकरणों पर निर्णय

0

गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय अनुकंपा समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त गुमला प्रेरणा दीक्षित ने की। बैठक में मुख्य रूप से चौकीदार नियुक्ति तथा अनुकंपा आधारित नियुक्ति से संबंधित विभिन्न मामलों पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में उग्रवादी हिंसा में मृतक आश्रितों के संबंध में प्राप्त तीन आवेदनों पर समिति द्वारा सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए अनुकंपा आधारित नियुक्ति हेतु अनुमोदन प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त MSCP के अंतर्गत प्राप्त दो प्रकरणों को स्वीकृति दी गई।

बैठक के दौरान समिति द्वारा अन्य प्राप्त आवेदनों की भी समीक्षा की गई तथा संबंधित मामलों पर आवश्यक निर्देश जारी किए गए, जिससे पात्र आवेदकों को त्वरित लाभ सुनिश्चित कराया जा सके। उपायुक्त गुमला ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े मामलों का निष्पादन संवेदनशीलता एवं समयबद्धता के साथ किया जाए।

बैठक में उप विकास आयुक्त गुमला, अपर समाहर्ता गुमला, एसडीओ सदर, डीएसपी गुमला, सिविल सर्जन गुमला, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी गुमला, सामान्य शाखा पदाधिकारी, अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला जिला प्रशासन द्वारा बाल श्रम के विरुद्ध सघन अभियान, दो नाबालिग श्रमिकों को कराया गया मुक्त, नियोजकों पर प्राथमिकी दर्ज

0

गुमला : – गुमला जिला प्रशासन गुमला द्वारा बाल एवं किशोर श्रम (निषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 के अंतर्गत बच्चों को श्रम से मुक्त कर उनके पुनर्वास की दिशा में सतत अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में संयुक्त श्रमायुक्त, झारखंड, रांची तथा उपायुक्त गुमला के निर्देशानुसार जून 2025 को “बाल श्रम उन्मूलन पखवाड़ा” के रूप में चिह्नित करते हुए संबंधित विभागों के समन्वय से विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।

इसी श्रृंखला में दिनांक 17 जून 2025 को बाल श्रम उन्मूलन एवं पुनर्वास हेतु गठित जिला स्तरीय टास्क फोर्स द्वारा सिसई प्रखंड के सिसई चौक क्षेत्र में एक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में एक नाबालिग बालक श्रमिक के रूप में कार्यरत पाया गया। मौके पर ही टीम द्वारा बाल श्रमिक को विमुक्त कर बाल कल्याण समिति (CWC) को सौंपा गया। नियोजक के विरुद्ध श्रम अधिनियमों के उल्लंघन के आरोप में सिसई थाना में प्राथमिकी दर्ज करने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया है।

इसी क्रम में दिनांक 18 जून 2025 को घाघरा प्रखंड अंतर्गत नेतरहाट रोड, घाघरा में एक व्यवसायिक प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एक नाबालिग बालिका को श्रमिक के रूप में कार्यरत पाया गया। टीम द्वारा उसे भी तत्काल विमुक्त कर बाल कल्याण समिति को सौंपा गया एवं नियोजक के विरुद्ध घाघरा थाना में प्राथमिकी दर्ज करने हेतु आवेदन दिया गया।

उपरोक्त दोनों अभियानों में जिला श्रम अधीक्षक, जिला बाल संरक्षण इकाई (DCPU) के प्रतिनिधि, बाल कल्याण समिति के सदस्य, चाइल्डलाइन गुमला के प्रतिनिधि एवं संबंधित थाना की पुलिस टीम सक्रिय रूप से शामिल रही।

जिला प्रशासन गुमला पुनः यह दोहराता है कि बाल श्रम न केवल बच्चों के अधिकारों का हनन है, बल्कि यह कानूनन अपराध भी है। प्रशासन द्वारा ऐसे मामलों में शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाते हुए लगातार कठोर कार्रवाई की जा रही है।

यदि किसी भी स्थान पर बाल श्रम की सूचना प्राप्त हो तो आमजन से अनुरोध है कि चाइल्डलाइन नंबर 1098, जिला नियंत्रण कक्ष या नजदीकी थाना को सूचित करें। बच्चों को शिक्षा, सुरक्षा एवं सम्मानपूर्ण जीवन उपलब्ध कराना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला में अवैध शराब निर्माण का भंडाफोड़, दो महिलाएं गिरफ्तार; प्रशासन की सख्त चेतावनी

0

गुमला, 18 जून 2025 |
जिले के अल्बर्ट एक्का जारी थाना क्षेत्र और श्रीनगर इलाके में चलाए गए विशेष अभियान में गुमला प्रशासन ने अवैध जावा महुआ से बनी चुलईया देशी शराब के धंधे का पर्दाफाश किया। इस कार्रवाई में 20 लीटर अवैध चुलईया शराब और 40 लीटर जावा महुआ जब्त कर मौके पर नष्ट किया गया। पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।


महिलाएं पकड़ी गईं शराब बनाने और बेचने के आरोप में

गिरफ्तार महिलाओं की पहचान रीता केरकेट्टा और सविता देवी के रूप में हुई है। दोनों पर आरोप है कि वे जावा महुआ से अवैध चुलईया शराब बनाकर उसे स्थानीय क्षेत्र में बेच रही थीं। छापेमारी के दौरान महिला सशस्त्र बल की मदद से उन्हें गिरफ्तार कर जिला मुख्यालय लाया गया, जहां आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।


प्रशासन की चिंता: नाबालिग हो रहे हैं नशे का शिकार

गुमला की उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने इस अवैध कारोबार पर गहरी चिंता जताते हुए कहा कि “नशे और नशेड़ियों के गठजोड़ से हमारे किशोर–किशोरी, विशेषकर छात्र-छात्राएं, तेजी से इस जाल में फंसते जा रहे हैं। इसे हर हाल में तोड़ना जरूरी है।” उन्होंने चेतावनी दी कि नशे के कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।


पुलिस कप्तान का बयान: अपराध की जड़ है नशा

गुमला पुलिस अधीक्षक हारिश बिन जामान ने कहा, “नशा और नशेड़ी समाज में अपराध को जन्म देने वाले तत्व हैं। इसलिए ऐसे अवैध धंधे में संलिप्त लोगों पर कठोरतम कानूनी कार्रवाई अनिवार्य है।” उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध शराब निर्माण और बिक्री पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई जारी रहेगी।


संयुक्त टीम ने चलाया छापा अभियान

इस अभियान में अवर निरीक्षक प्रदीप करमाली, महिला सशस्त्र बल, उत्पाद विभाग के सिपाही और गृह रक्षक बल के जवान शामिल थे। यह छापेमारी राज्यव्यापी नशा विरोधी योजना के तहत की गई, जो गुमला जिला प्रशासन, जिला पुलिस और उत्पाद विभाग के संयुक्त प्रयासों का हिस्सा है।


प्रशासन ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि किसी को नशा या अवैध मादक पदार्थों की गतिविधि की जानकारी हो, तो प्रशासन को तुरंत सूचित करें। समाज को नशा मुक्त बनाने की दिशा में यह एक निर्णायक कदम माना जा रहा है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए
0

● उपायुक्त, श्री रामनिवास यादव ने सामाजिक सुरक्षा अंतर्गत संचालित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं और स्पॉन्सरशिप योजना आदि का समीक्षा किया, दिए जरूरी दिशा-निर्देश…

● स्पॉन्सरशिप योजना में तेजी लाएं, ज्यादा से ज्यादा योग्य बच्चों का चयन कर इसका लाभ दें…

● यह योजना बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में मदद करती है…

उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, श्री रामनिवास यादव…

गिरिडी● उपायुक्त, श्री रामनिवास यादव ने सामाजिक सुरक्षा अंतर्गत संचालित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं और स्पॉन्सरशिप योजना आदि का समीक्षा किया, दिए जरूरी दिशा-निर्देश…

—————————————-

● स्पॉन्सरशिप योजना में तेजी लाएं, ज्यादा से ज्यादा योग्य बच्चों का चयन कर इसका लाभ दें…

● यह योजना बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में मदद करती है…

 उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, श्री रामनिवास यादव…

गिरिडीह : रामनिवास यादव की अध्यक्षता में सामाजिक सुरक्षा अंतर्गत संचालित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं और स्पॉन्सरशिप योजना समेत अन्य कार्यों की बारी-बारी समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिए गए। बुधवार को हुई बैठक में उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी, सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा, बाल संरक्षण पदाधिकारी, चाइल्ड यूनिट के कर्मी समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग ने उपायुक्त को पेंशन योजनाओं, राष्ट्रीय परिवार लाभ योजना (एनएफबीएस), मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, वृद्धा पेंशन, दिव्यांग पेंशन व विधवा पेंशन व अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत लाभुकों को दिये जा रहे लाभ की जानकारी दी।

डीसी ने नियमित रूप से लाभुकों को पेंशन के लाभ से लाभान्वित करने तथा बचे हुए लाभुकों के आधार एवं मोबाइल नंबर सीडिंग का कार्य जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया। इसके अलावा डीसी ने स्पॉन्सरशिप योजना के तहत जिले में बच्चों को मिलने वाले लाभ की जानकारी दी।

बताया गया कि दिसंबर 2024 से फरवरी 2025 तक कुल 439 बच्चों को इस योजना से आच्छादित किया गया है। मई 2025 में 60 बच्चों का अनुमोदन किया गया है, आवंटन के अभाव में भुगतान नहीं हो पाया है. इस संबंध में डीसी ने संबंधित विभाग को आवंटन आने के पश्चात यथाशीघ्र भुगतान करने का निर्देश दिया।

डीसी ने यह भी सुनिश्चित करने के लिए कहा कि योजना का लाभ सही लोगों तक पहुंचे और किसी भी बच्चे को योजना से वंचित न किया जाए। स्पॉन्सरशिप योजना, बच्चों को वित्तीय सहायता प्रदान करने की एक सरकारी पहल है, खासकर उन बच्चों के लिए जिनके माता-पिता नहीं हैं या गंभीर परिस्थितियों में हैं।

राम भक्तों के लिए

गुमला में अवैध बालू खनन पर जिला टास्क फोर्स की कड़ी कार्रवाई, तीन ट्रैक्टर जब्त, आठ भंडारण स्थलों का भंडाफोड़

0

गुमला, 18 जून 2025 |
जिला प्रशासन द्वारा अवैध खनन पर रोक लगाने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मंगलवार को जिला टास्क फोर्स ने दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर अवैध बालू परिवहन और भंडारण का खुलासा किया। कार्रवाई गुमला उपायुक्त के निर्देश पर जिला खनन पदाधिकारी की अगुवाई में की गई।


दक्षिण कोयल नदी से जब्त किए गए तीन अवैध ट्रैक्टर

अभियान की पहली कार्रवाई टोटो बीट क्षेत्र के अटरिया ग्राम में की गई, जहाँ दक्षिण कोयल नदी और टोटो नहर बड़े पुल के समीप तीन ट्रैक्टरों को बालू लदे हुए पकड़ा गया। जांच में पाया गया कि इन वाहनों के पास खनिज परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं था। प्रत्येक ट्रैक्टर में करीब 100 घनफीट बालू लदा हुआ था, जिससे अवैध खनिज परिवहन की पुष्टि हुई। सभी ट्रैक्टरों को जब्त कर टोटो थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया।


सिलाफारी में आठ स्थानों पर मिला अवैध भंडारण

दूसरी कार्रवाई गुमला थाना क्षेत्र के सिलाफारी मौजा में शिशु विकास मंदिर विद्यालय के पास की गई, जहाँ आठ अलग-अलग जगहों पर बालू का अवैध भंडारण पाया गया। जांच में पता चला कि यह अवैध भंडारण ग्राम निवासी सोनू साहु द्वारा किया जा रहा था। संबंधित व्यक्ति को पूछताछ के बाद गुमला थाना को सौंप दिया गया। वहीं, जब्त बालू को चिन्हित कर सिलाफारी पंचायत की मुखिया की देखरेख में सुरक्षित रखा गया।


कानूनी धाराओं में दर्ज होगी प्राथमिकी

प्रशासन के अनुसार, यह कार्रवाई झारखंड लघु खनिज नियमावली 2004 के नियम 4 व 54 और झारखंड मिनरल्स रोकथाम नियमावली 2017 के नियम 7 व 9 के अंतर्गत की गई है, जो नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) के दिशा-निर्देशों का स्पष्ट उल्लंघन है। सभी संलिप्त व्यक्तियों एवं वाहनों के विरुद्ध विधिसम्मत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है।


प्रशासन की अपील: दें सूचना, रोकें अवैध खनन

गुमला जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध खनन, परिवहन या खनिज भंडारण की जानकारी हो तो उसे तत्काल खनन हेल्पलाइन नंबर 9934887613 पर साझा करें। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि अवैध खनन के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत सख्त और निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।


यह कार्रवाई गुमला जिले में अवैध खनिज व्यापार के विरुद्ध प्रशासन की सक्रियता और प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, आर्य भारत ट्रस्ट की पहल सराहनीय

0

हदीबाग, 18 जून 2025 |

राजकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय, लाखे, रविवार को रविवार को आर्य भारत में सामाजिक ट्रस्ट के छात्रों के लिए एक विशेष शैक्षणिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय परिसर को हरित बनाना और बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करना था।


फलदार और छायादार औषध निर्मित अभियान का हिस्सा

इस अवसर पर स्कूल परिसर में फलदार और छायादार स्टिकर का चुनाव किया गया। ट्रस्ट के सहयोगियों अरुण कुमार सिन्हा (रॉकी सिन्हा), उमाशंकर प्रसाद (अमित सिन्हा), संतोष साहू, सोना जोसेफ, भोलानाथ प्रसाद, विजय सोनी, आशा पाठक और फैजी भाई ने सक्रिय रूप से पर्यावरण संरक्षण में भाग लिया।


बच्चों और शिक्षण संस्थानों की सक्रिय भागीदारी

विद्यालय के कार्यशाला संतोष जी , शिक्षकों और बड़ी संख्या में बच्चों ने सामूहिक नक्षत्ररोपण में भाग लिया और इसे एक यादगार अनुभव बनाया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर में यह संकल्प लिया कि नियुक्त किए गए बोर्ड की देखरेख नियमित रूप से की जाएगी।


मीडिया की पढ़ाई और जागरूकता का संदेश

इस अवसर पर स्थानीय मीडिया उद्यमियों की भी उपस्थिति रही, इस पहल को कवर करते हुए समाज तक एक सकारात्मक संदेश जारी किया गया। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण सुरक्षा, जलवायु संकट और वृक्षों के महत्व पर संवाद भी हुआ।


यह पहला न केवल हरियाली बढ़ाने की दिशा में एक लंबा कदम उठाने का है, बल्कि बच्चों में प्रकृति के प्रति समर्पण और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का तीव्र प्रयास भी साबित हुआ।

News – Vijay Chaudhary 

राम भक्तों के लिए

गिरिडीह डीसी ने समाज कल्याण विभाग की मासिक समीक्षा बैठक में कहा- आंगनबाड़ी केन्द्रों में पोषाहार की आपूर्ति रूके नहीं व सभी लाभुकों को स-समय पोषाहार मिले

0

गिरिडीह : समाहरणालय सभागार में उपायुक्त रामनिवास यादव ने बुधवार को समाज कल्याण विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक में सभी निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्रों में विद्युतीकरण कार्य और पेयजल-शौचालय आदि कार्यों को गति के साथ पूरा करने का निर्देश दिया।

डीसी ने कहा कि जिन प्रखंडों में आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण कार्य अधूरे हैं या किसी समस्या के कारण लंबित है, उसे यथाशीघ्र भवन निर्माण विभाग से आपसी समन्वय स्थापित कर निर्माण कार्य में आ रही दिक्कतों का त्वरित निराकरण करें। डीसी ने कहा कि बाल विकास परियोजना पदाधिकारी आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण कार्य का स्थल निरीक्षण कर आवश्यक सुविधाओं का जायजा लें और गुणवत्ता पूर्ण कार्यों को प्राथमिकता दें और तय समय पर निर्माण कार्य को पूरा कराएं।

इसके अलावा डीसी ने समाज कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं जैसे पोषाहार वितरण, सावित्रीबाई फुले, किशोरी समृद्धि योजना, कन्यादान योजना, आंगनबाड़ी केंद्रों में पेयजल, विद्युत व शौचालय आदि मूलभूत सुविधाओं, आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से गर्भवती महिलाओं/धात्री महिलाओं एवं नवजात बच्चों को दी जानेवाली पोषाहार की जानकारी ली गई एवं पोषाहार को सुनियोजित तरीके से वितरण करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

‘पोषाहार सामग्रियां आंगनबाड़ी के माध्यम से लाभुकों के बीच वितरण करना सुनिश्चित करें’

डीसी ने सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी और महिला पर्यवेक्षिका को निदेशित किया गया कि आपसी समन्वय स्थापित करते हुए सुनियोजित तरीके से पोषाहार सामग्रियों की पैकेजिंग कर आंगनबाड़ी के माध्यम से लाभुकों के बीच वितरण करना सुनिश्चित करें। साथ ही इससे संबंधित रिपोर्ट/प्रगति प्रतिवेदन भेजना निश्चित रूप से सुनिश्चित करें।

डीसी ने आंगनबाड़ी केन्द्र के सेविका-सहायिका के चयन प्रक्रिया की जानकारी लेते हुए कहा कि प्रखण्ड स्तर पर आंगनबाड़ी केन्द्र के लाभुकों का आधार इनरॉलमेन्ट कराकर उसे आधार से जोड़ने के कार्य में प्रगति लायी जाय एवं जिन प्रखण्डों में लाभुकों के आधार इनरॉलमेन्ट की संख्या कम है, वहां इसमें वृद्धि की जाय। इसके अतिरिक्त डीसी ने समाज कल्याण में अन्य रिक्त पदों को शीघ्र भरने के लिए आवश्यक निर्देश दिया।

बैठक में उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, भवन निर्माण विभाग, विद्युत विभाग, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, समाज कल्याण विभाग के अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।

राम भक्तों के लिए

“विश्वविद्यालय आपका है, हमारे द्वार आपके लिए खुले हैं”: विभावि कुलपति ने सेवानिवृत्त शिक्षकों से की आत्मीय भेंट

0

हज़ारीबाग़, 17 जून 2025 |

विनोबा भावे विश्वविद्यालय में मंगलवार को एक विशेष गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें कुलपति प्रोफेसर चंद्र भूषण शर्मा ने विश्वविद्यालय से सेवानिवृत्त शिक्षकों के साथ संवाद स्थापित करते हुए उन्हें सम्मानित किया। यह संवाद सत्र विश्वविद्यालय के अतिथि भवन में दोपहर 1:30 बजे शुरू हुआ, जहां कुलपति ने शिक्षकों को आश्वासन दिया कि वे विश्वविद्यालय परिवार का अभिन्न हिस्सा हैं और उनके सुझावों और शिकायतों के लिए दरवाज़े हमेशा खुले रहेंगे।


सेवानिवृत्त शिक्षकों के साथ आत्मीय संवाद

इस गोष्ठी में कुल 148 सेवानिवृत्त शिक्षकों ने हिस्सा लिया। कुलपति ने अपने संबोधन में कहा, “विश्वविद्यालय आपका ही है और आपके अनुभव हमारे लिए अमूल्य हैं। आपके मार्गदर्शन से संस्था और अधिक सशक्त होगी।”
कार्यक्रम के आरंभ में उन्होंने सभी शिक्षकों को पहले भोजन करने का आग्रह किया और इस विचार के लिए शिक्षकों ने कुलपति की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।


सम्मान और सौहार्द का दृश्य

इस अवसर पर शिक्षकों द्वारा कुलपति प्रो. चंद्र भूषण शर्मा और विश्वविद्यालय के वित्त सलाहकार श्री अखिलेश शर्मा को माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
डॉ ई एन सिद्दीकी, प्रो. जमुना प्रसाद, प्रो. अनवर मलिक, प्रो. रामप्रिय प्रसाद और प्रो. परमानंद महतो सहित कई वरिष्ठ शिक्षकों ने पुष्पगुच्छ, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर अपनी आत्मीयता व्यक्त की।


महत्वपूर्ण सुझावों पर ध्यान केंद्रित

सेवानिवृत्त शिक्षक संघ के सचिव डॉ शुभ नारायण सिंह ने कुलपति से कई जरूरी मांगें रखीं, जिनमें निम्नलिखित बिंदु शामिल थे:

  • पेंशन का भुगतान हर महीने की पहली तारीख को सुनिश्चित किया जाए।
  • राज्य सरकार की स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ सेवानिवृत्त शिक्षकों और कर्मचारियों को भी मिले।
  • सेवानिवृत्ति से 6 माह पूर्व सभी कागजी प्रक्रिया शुरू की जाए ताकि समय पर पीएफ, एलआईसी, लीव एनकैशमेंट और ग्रेच्युटी का भुगतान संभव हो सके।
  • डीए में बढ़ोतरी या बकाया भुगतान की स्थिति की जानकारी शिक्षक को तुरंत दी जाए।
  • विश्वविद्यालय में ऑनलाइन लाइफ सर्टिफिकेट की सुविधा शुरू की जाए और आयकर विवरण व्हाट्सएप के माध्यम से साझा किया जाए।
  • पदोन्नति लंबित मामलों का त्वरित निपटारा किया जाए और 80 वर्ष की आयु पर स्वतः 20% पेंशन वृद्धि सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने आश्वासन दिया कि सेवानिवृत्त शिक्षक विश्वविद्यालय को शिक्षण एवं परामर्श में हरसंभव सहयोग देने को सदैव तत्पर रहेंगे।


उपस्थित गणमान्य शिक्षक

कार्यक्रम में डॉ के पी शर्मा, डॉ गोविंद पांडेय, डॉ एस बी चौधरी, डॉ मंजुला संगा, डॉ प्रकाश कुमार, डॉ मार्गरेट लकड़ा, डॉ टी राय, डॉ अजराया हंस, डॉ उषा सिंह, डॉ प्रदीप कुमार सिंह, डॉ अरुण कुमार सहित अनेक वरिष्ठ शिक्षकों की उपस्थिति ने आयोजन को गरिमा प्रदान की।

विश्वविद्यालय के कुलानुशासक प्रो. मिथिलेश कुमार सिंह भी इस अवसर पर मौजूद रहे।


ऐतिहासिक पहल

यह पहला अवसर था जब किसी नवनियुक्त कुलपति ने प्राथमिकता के आधार पर सेवानिवृत्त शिक्षकों से संवाद स्थापित करने की पहल की। इस गोष्ठी को न केवल एक सामाजिक-सांस्कृतिक संवाद के रूप में देखा गया, बल्कि यह विश्वविद्यालय और पूर्व शिक्षकों के बीच सशक्त जुड़ाव की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी सिद्ध हुआ।

न्यूज़ – विजय चौधरी 

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium