20.1 C
Ranchi
Sunday, November 15, 2026
Advertisement
Home Blog Page 367

हज़ारीबाग़ में विनोबा भावे विश्वविद्यालय ने चलाया जन-संवाद अभियान, नशा मुक्ति पर किया जागरूक

0

हज़ारीबाग़, 17 जून 2025 |

विनोबा भावे विश्वविद्यालय ने उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, झारखंड सरकार के निर्देश पर मंगलवार को जन-संवाद अभियान के अंतर्गत शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर नशामुक्ति के प्रति जनजागरूकता फैलाने की पहल की। अभियान के दौरान विश्वविद्यालय की टीम ने नागरिकों से सीधे संवाद कर मादक पदार्थों के सेवन के दुष्परिणामों को समझाया और बचाव के उपायों की जानकारी दी।


जनसंवाद स्थलों पर सीधा संपर्क

यह जन-जागरूकता कार्यक्रम निर्मल महतो पार्क के पास दुकानदारों और ग्राहकों से बातचीत के साथ प्रारंभ हुआ। इसके बाद टीम ने अटल चौक और मटवारी चौक पर भी स्थानीय लोगों को नशे की लत से होने वाले सामाजिक और शारीरिक नुकसान के बारे में बताया।


विश्वविद्यालय की टीम रही सक्रिय

अभियान का समन्वय अर्थशास्त्र विभाग के सहायक प्रोफेसर एवं नोडल पदाधिकारी डॉ. उमेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। उन्होंने बताया कि समाज के हर वर्ग तक सही जानकारी पहुँचाना आवश्यक है, ताकि नशे के खिलाफ एक सशक्त सामाजिक माहौल तैयार किया जा सके।

इस जन-संवाद में विश्वविद्यालय के शोधार्थियों में से पुष्कर कुमार पुष्प, रेशु कुमार, संतोष पंडित, पंकज बर्णवाल और आरती मेहता ने सक्रिय भागीदारी निभाई और संवाद को ज़मीनी स्तर तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।

जन-संवाद अभियान विनोबा भावे विश्वविद्यालय की सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को दर्शाता है। नशामुक्त समाज की दिशा में यह एक सार्थक कदम माना जा रहा है, जिसे आगे भी अन्य क्षेत्रों में विस्तार देने की योजना है।

न्यूज़ – विजय चौधरी 

राम भक्तों के लिए

राँची जिले के लिए 19 जून 2025, सुबह 08:30 बजे से 20 जून 2025, सुबह 08:30 बजे तक भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी जारी

0

संभावित प्रभाव:

  • परिवहन और बिजली आपूर्ति में व्यवधान की आशंका।
  • निचले इलाकों में जलभराव की संभावना।
  • कमजोर संरचनाओं और कच्ची सड़कों को नुकसान का खतरा।
  • भारी बारिश से जान और माल का खतरा हो सकता है।

एहतियाती उपाय:

(1) नागरिकों से अनुरोध है कि वे निचले इलाकों से दूरी बनाए रखें और सुरक्षित स्थानों पर रहें।

(2) गैर-जरूरी यात्रा से बचें और सड़कों पर जलभराव की स्थिति में सावधानी बरतें।

(3) बिजली उपकरणों का उपयोग सावधानी से करें और बिजली आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में स्थानीय प्रशासन से संपर्क करें।

(4) आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमों के निर्देशों का पालन करें।

मौसम विज्ञान केंद्र, राँची द्वारा दिए जा रहें सूचना पर जिला प्रशासन निरंतर नजर रखे हुए है। और समय-समय पर अपडेट जारी करता रहेगा। नागरिकों से अनुरोध है कि वे आधिकारिक सूचनाओं पर ध्यान दें और अफवाहों से बचें।

न्यूज़ डेस्क 

राम भक्तों के लिए

गुमला में प्रसवपूर्व देखभाल की गुणवत्ता बढ़ाने हेतु कार्यशाला आयोजित, स्वास्थ्य कर्मियों को मिला मार्गदर्शन

0

गुमला | मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार के उद्देश्य से गुमला जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा आज एक स्थानीय होटल में एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में “सलाह एवं सहयोगी पर्यवेक्षण” को केंद्र में रखते हुए चाइल्ड इन्वेस्टमेंट फंड फाउंडेशन के सहयोग से जपाईगो और जिला स्वास्थ्य समिति ने संयुक्त रूप से इस पहल को अंजाम दिया।


कार्यशाला का उद्देश्य और नेतृत्व

कार्यशाला की अध्यक्षता जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ. सुनील राम ने की। उद्घाटन करते हुए डीपीएम जया रेशमा खाखा ने बताया कि प्रसवपूर्व देखभाल सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए नियमित सलाह एवं सहयोगी पर्यवेक्षण बेहद जरूरी है। इससे सेवा प्रदाताओं की दक्षता, दस्तावेजीकरण की स्थिति और सेवाओं की उपलब्धता का मूल्यांकन संभव होता है।


प्रतिभागियों की सहभागिता और संस्था प्रतिनिधि

इस कार्यशाला में सभी सीएचसी के मेंटर सीएचओ, कार्यक्रम प्रबंधक, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सहित यूनिसेफ, पिरामल फाउंडेशन, अजीम प्रेमजी फाउंडेशन, टाटा स्टील फाउंडेशन और एकजुट जैसी साझेदार संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इसके अलावा जिला स्वास्थ्य समिति, गुमला के विभिन्न पदाधिकारी जैसे डीपीएम, डीएएम, डीपीसी, आयुष्मान डीपीसी और क्वालिटी एश्योरेंस प्रभारी भी उपस्थित रहे।

सभी प्रतिभागियों के लिए मासिक सलाह एवं सहयोगी पर्यवेक्षण लक्ष्य निर्धारित किए गए, जिससे क्षेत्रीय स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रभावी निगरानी सुनिश्चित हो सके।


प्रशिक्षण सत्र

प्रशिक्षण का संचालन जपाईगो जयपुर से कपिल देव शर्मा, रांची से कुलभूषण सिंह, तथा गुमला से दीपिका बाद और राजेश कुमार ने किया। उन्होंने प्रतिभागियों को पर्यवेक्षण तकनीकों, फील्ड विज़िट की रणनीतियों और कार्य कुशलता बढ़ाने के उपायों पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया।


निष्कर्ष

गुमला में आयोजित यह कार्यशाला स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को बेहतर बनाने की दिशा में एक सार्थक प्रयास के रूप में सामने आई है। सहभागियों ने इस पहल को उपयोगी बताते हुए इसकी निरंतरता और नियमित मूल्यांकन की आवश्यकता पर बल दिया।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

उपविकास आयुक्त गुमला द्वारा सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

0

गुमला : – गुमला उपविकास आयुक्त दिलेश्वर महत्तो द्वारा आज सदर अस्पताल, गुमला का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न वार्डों, प्रयोगशाला, एमटीसी तथा ओपीडी क्षेत्र का विस्तृत भ्रमण कर अस्पताल प्रबंधन एवं स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति की जानकारी ली।

उपविकास आयुक्त ने अस्पताल परिसर, विशेषकर सभी वार्डों एवं शौचालयों की स्वच्छता पर असंतोष जताते हुए निर्देशित किया कि सफाई की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा शौचालयों की विशेष सफाई दिन में कई बार सुनिश्चित की जाए।

ICU वार्ड का निरीक्षण करते हुए उपविकास आयुक्त ने सभी उपकरणों की कार्यशील स्थिति की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उपाधीक्षक द्वारा बताया गया कि ICU के सभी बेड वर्तमान में मरीजों से पूर्ण रूप से भरे हुए हैं।

उपविकास आयुक्त ने MTC (माल न्यूट्रिशन ट्रीटमेंट सेंटर) वार्ड में भर्ती 11 बच्चों की माताओं से बातचीत कर उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और नियमित देखभाल की जानकारी ली।

अस्पताल की प्रयोगशाला का अवलोकन करते हुए Automatic Biochemistry Analyzer समेत अन्य जांच उपकरणों की जानकारी ली गई। उपाधीक्षक द्वारा बताया गया कि वर्तमान में लगभग 80 प्रकार की जांचें अस्पताल प्रयोगशाला में की जा रही हैं।

ओपीडी क्षेत्र में उपचाररत मरीजों से बातचीत कर उपविकास आयुक्त ने उपलब्ध चिकित्सकीय सेवाओं की समीक्षा की। इस दौरान NRP विभाग के अधिकारीगण द्वारा प्रतीक्षालय क्षेत्र का माप लिए जाने की प्रक्रिया चल रही थी, जिनसे उपविकास आयुक्त ने आवश्यक बिंदुओं पर संवाद किया।

उपविकास आयुक्त ने एम्बुलेंस खड़ी होने वाले क्षेत्र में बारिश के पानी के जमाव पर चिंता व्यक्त करते हुए तत्काल जलनिकासी व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु मरम्मत कार्य प्रारंभ करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के अंत में उपविकास आयुक्त ने अस्पताल प्रशासन को यह सुनिश्चित करने को कहा कि जनमानस को गुणवत्तापूर्ण, सुलभ एवं स्वच्छ स्वास्थ्य सेवा मिले, इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

नगर परिषद, गुमला द्वारा पंपलेट वितरण कर लोगों को नशामुक्ति के लिए जागरूक किया गया

0

गुमला : – गुमला जिला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के नेतृत्व में निषिद्ध मादक पदार्थों के उपयोग पर रोकथाम हेतु चलाए जा रहे राज्यव्यापी कार्ययोजना के अंतर्गत आज नगर परिषद, गुमला द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में राहगीरों एवं वाहन चालकों को नशामुक्ति हेतु पंपलेट वितरित किया गया। जिसके माध्यम से लोगों के बीच मादक पदार्थों के सेवन से होनेवालों दुष्प्रभावों के विषय में जागरूकता फैलाई गई।

राज्य सरकार द्वारा 10 जून से 26 जून तक व्यापक रूप से मादक पदार्थों के दुष्परिणाम एवं रोकथाम लिए राज्यव्यापी अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज नगर परिषद, गुमला द्वारा पंपलेट वितरित कर आमजनों को नशा का सेवन न करने की सलाह दी गई।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला के करमडीपा चौक में वाहन चेकिंग के दौरान सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, ड्राइवरों को किया गया सतर्क

0

गुमला : गुमला जिला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देशानुसार गुमला जिले में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत करमडीपा चौक, गुमला-सिसई मार्ग पर मोटरसाइकिल चालकों के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान का संचालन मोटरयान निरीक्षक रॉबिन अजय सिंह के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा प्रबंधक कुमार प्रभाष एवं जिला प्रशासन की टीम द्वारा किया गया।

वाहन चेकिंग के दौरान कुल 52 दोपहिया वाहन चालकों को रोका गया और उन्हें सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया गया। सड़क पर यातायात नियमों के पालन, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, दुर्घटना की आशंका से बचाव तथा सुरक्षित ड्राइविंग व्यवहार से संबंधित मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

इस अवसर पर ‘हिट एंड रन’ एवं ‘गुड समेरिटन’ (Good Samaritan) योजना की जानकारी भी दी गई। उपस्थित चालकों को बताया गया कि यदि कोई व्यक्ति सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को गोल्डन ऑवर (दुर्घटना के एक घंटे के भीतर) अस्पताल पहुंचाता है, तो उसे सरकार की ओर से ₹2,000/- की प्रोत्साहन राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। इसके लिए अस्पताल में मदद करने वाले व्यक्ति का नाम दर्ज होना अनिवार्य होगा।

अभियान के दौरान यह भी स्पष्ट किया गया कि किसी अज्ञात वाहन द्वारा दुर्घटना (हिट एंड रन) की स्थिति में सरकार द्वारा मृतक के परिजनों को ₹2,00,000/- और गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को ₹50,000/- की सहायता राशि प्रदान करने का प्रावधान है।

जागरूकता अभियान के दौरान चालकों को सड़क सुरक्षा से संबंधित पुस्तिकाएं एवं पंपलेट वितरित किए गए। अभियान का उद्देश्य न केवल नियम उल्लंघन करने वालों को सतर्क करना था, बल्कि नागरिकों में स्वेच्छा से सड़क सुरक्षा नियमों के पालन की भावना जागृत करना भी रहा।

इस अभियान में प्रमुख रूप से मोटरयान निरीक्षक रॉबिन अजय सिंह, सड़क सुरक्षा प्रबंधक कुमार प्रभाष, एवं सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के प्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता रही।

जिला प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे सड़क पर सुरक्षित और जिम्मेदार व्यवहार अपनाएं तथा किसी भी दुर्घटना की स्थिति में मानवता के आधार पर पीड़ितों की मदद कर समाज के लिए उदाहरण प्रस्तुत करें।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला में धरती आबा जनभागीदारी अभियान के तहत सैकड़ों ग्रामीणों ने लिए कल्याणकारी योजनाओं का लाभ

0

गुमला | जिले में 15 जून से 30 जून 2025 तक चल रहे “धरती आबा जनभागीदारी अभियान” के तहत विशेष जागरूकता शिविरों की श्रृंखला जोर पकड़ रही है। इस पहल का मकसद जनजातीय समुदाय को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना और उन्हें इनसे सीधे जोड़ना है।

अभियान के तहत 15 जून को शिविरों की शुरुआत की गई और आज जिले के 13 प्रखंडों में विभिन्न स्थानों पर शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में गुमला, घाघरा, बिशुनपुर, डुमरी, जारी, चैनपुर, रायडीह, पलकोट, कामडारा, सिसई, भरनो और बसिया प्रखंड के चयनित पंचायत भवनों में सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए।


सरकारी योजनाओं की व्यापक जानकारी

शिविरों के दौरान उपस्थित लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, वन अधिकार अधिनियम, मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, कृषि योजनाएं, मनरेगा, छात्रवृत्ति, जल जीवन मिशन और स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी गई।

बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने मौके पर ही दस्तावेज सत्यापन करवाया और कई पात्र लाभुकों को तुरंत योजनाओं में नामांकित किया गया। शिविरों में आधार अपडेट, जाति और आय प्रमाण पत्र निर्माण, राशन कार्ड से जुड़ी सेवाएं भी दी गईं।


जनसुनवाई और समस्या निवारण

हर शिविर में विभागीय अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों में स्थल पर ही समाधान किया गया। कई लाभुकों को ऑन-द-स्पॉट रजिस्ट्रेशन के जरिए योजनाओं की स्वीकृति भी प्रदान की गई।


उपायुक्त का संदेश

गुमला की उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने अभियान को “जनकल्याण से जनभागीदारी तक” की एक प्रेरणादायक पहल बताया। उन्होंने कहा:

“सभी सरकारी प्रयास तभी सफल होंगे जब जनता जागरूक होकर भागीदारी निभाए। विशेषकर हमारे जनजातीय समुदाय के लोग इन शिविरों में शामिल होकर योजनाओं का लाभ लें और प्रशासन के इस अभियान को मजबूती दें।”


अगला चरण – 18 जून को इन स्थानों पर लगेंगे शिविर

जिले के विभिन्न प्रखंडों में 18 जून 2025 को विशेष शिविर निम्नलिखित स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे:

  • गुमला: पंचायत भवन, कलिगा / करौन्दी
  • घाघरा: तहसील कचहरी, आदर / पंचायत भवन, सरांगो
  • बिशुनपुर: पंचायत भवन, हेलता
  • डुमरी: पंचायत भवन, करनी
  • जारी: पंचायत भवन, सिकरी
  • चैनपुर: पंचायत भवन, कातिंग
  • रायडीह: पंचायत भवन, केमटे
  • पलकोट: पंचायत भवन, बागेसेरा / टेंगरिया
  • कामडारा: पंचायत भवन, कोन्सा
  • सिसई: पंचायत भवन, ओलमुण्डा
  • भरनो: पंचायत भवन, सुपा
  • बसिया: पंचायत भवन, पंथा

जनता से अनुरोध

जिला प्रशासन ने आम नागरिकों, विशेष रूप से ग्रामीण और जनजातीय समुदाय से अपने दस्तावेजों के साथ इन शिविरों में पहुंचने की अपील की है ताकि वे पात्रतानुसार योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें और इस अभियान को जनसहयोग से सफल बनाया जा सके।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रों ने बनाई मानव श्रृंखला, नशामुक्ति का दिया संकल्प

0

गुमला, झारखंड | नशे की लत के खिलाफ सामाजिक चेतना को मजबूत करने के उद्देश्य से गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज के विद्यार्थियों ने मंगलवार को एक विशेष जनजागरूकता अभियान चलाया। यह अभियान राज्यभर में मादक पदार्थों के निषेध हेतु चल रही कार्ययोजना के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसकी अगुवाई उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित कर रही हैं।

कार्यक्रम की शुरुआत चंडाली चौक से हुई, जहाँ से सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने हाथों में हाथ डालते हुए मानव श्रृंखला बनाकर कॉलेज परिसर तक मार्च किया। इस अभियान में लगभग 200 युवाओं ने हिस्सा लिया और समाज को “नशे से नहीं, शिक्षा से नाता जोड़ो” का संदेश दिया।

एनसीसी कैडेट्स एवं विद्यार्थियों ने राहगीरों, ग्रामीणों और वाहन चालकों को नशे के खतरों की जानकारी देते हुए पंपलेट भी वितरित किए। इसके साथ ही कॉलेज परिसर में एक जागरूकता संगोष्ठी और पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने रचनात्मकता के ज़रिए नशामुक्त समाज की कल्पना को रंगों में उतारा।

कार्यक्रम में कॉलेज के इलेक्ट्रिकल विभागाध्यक्ष हरप्रीत सिंह, एडमिन हेड अजीत कुमार शुक्ला, तथा प्राचार्य डॉ. शीबा नारायण साहू मौजूद रहे। इनकी देखरेख में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस अवसर पर उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा,
“अक्सर किशोरावस्था में ही नशे की लत लग जाती है, जिसे रोकने के लिए संस्थानों को समय-समय पर विद्यार्थियों की काउंसलिंग करनी चाहिए। हमें युवाओं में आत्मबल और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देना होगा।”

उन्होने युवाओं से अपील की कि वे अपनी ऊर्जा और समय को खेल, योग, संगीत, सेवा, कला और शिक्षा जैसे सकारात्मक कार्यों में लगाएं। साथ ही तनाव से बचते हुए प्रकृति के साथ अपना जुड़ाव बनाए रखें।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला में जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन, उपायुक्त ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं

0

गुमला, झारखंड | नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से गुमला समाहरणालय सभागार में मंगलवार को जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने की, जहाँ जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं।

इस साप्ताहिक शिविर में लगभग 40 फरियादी पहुंचे, जिनकी समस्याएं सड़क, बिजली, पेयजल, भूमि विवाद, ऑनलाइन खतियान, सरकारी सहायता, चिकित्सा, शिक्षा और रोजगार से संबंधित थीं। सभी आवेदनों को सुनने के बाद उपायुक्त ने संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए।

कांसीर पंचायत के नीचडूमरी गांव के ग्रामीणों ने गांव में सड़क की दुर्दशा को लेकर शिकायत दर्ज की। उन्होंने बताया कि बरसात के मौसम में कच्ची सड़कें कीचड़ में तब्दील हो जाती हैं, जिससे लोगों को गंभीर परेशानी होती है।

इसी तरह, जिले के ऊर्जा मित्रों ने समय पर मानदेय भुगतान न मिलने की शिकायत की। उनका कहना है कि देरी से भुगतान के कारण उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ता है। उपायुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान का निर्देश दिया।

नीचडूमरी गांव के विद्यालय में शिक्षक की भारी कमी को लेकर भी शिकायत दर्ज की गई। ग्रामीणों ने बताया कि कक्षा 1 से 5 तक की पढ़ाई के लिए केवल एक शिक्षक कार्यरत हैं, जिससे बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। इस पर उपायुक्त ने शिक्षा विभाग को त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का आदेश दिया।

शिकायतों के निस्तारण के दौरान उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने कहा, “जन शिकायत निवारण दिवस आमजन की समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच है। प्रशासन हर विषय पर संवेदनशीलता से कार्य करेगा और सभी संबंधित विभागों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे शिकायतों का जल्द समाधान करें।”

उपायुक्त ने कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों से यह भी अपील की कि वे फील्ड में सक्रिय रहकर जमीनी स्तर की समस्याओं को समझें और प्राथमिकता के आधार पर उनका समाधान करें।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

सिंचाई के दौरान करंट की चपेट में आया युवक, रास्ते में तोड़ा दम

0

गुमला, झारखंड — गुमला जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत छतरपुर गांव में मंगलवार को एक 22 वर्षीय युवक लिम्पन कुजूर की खेत में करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब वह अपनी पत्नी के साथ खेत में पानी पटाने के दौरान इलेक्ट्रिक मोटर से जुड़ी वोल्टेज युक्त तार के संपर्क में आ गया।

क्या हुआ था घटनास्थल पर?
मृतक लिम्पन कुजूर, जो पीटर कुजूर का बेटा था, अपने खेत में सिंचाई के लिए घर से बिजली के तार के माध्यम से मोटर चला रहा था। इसी दौरान अचानक उसका शरीर करंट प्रवाहित तार के संपर्क में आ गया। उसकी हालत बिगड़ने लगी और शरीर छटपटाने लगा।

पत्नी ने दिखाई तत्परता, लेकिन नहीं बचा पाई जीवन
घटना के वक्त उसकी पत्नी मौके पर ही मौजूद थी, जिसने तुरंत उसे बचाने का प्रयास किया। लेकिन जैसे ही उसने पति को छूने की कोशिश की, उसे भी बिजली का झटका लगा। तत्पश्चात, वह दौड़कर घर गई और मुख्य विद्युत आपूर्ति बंद की, पर तब तक काफी देर हो चुकी थी।

इलाज के दौरान रास्ते में मौत
परिजनों ने तत्काल लिम्पन को चैनपुर उप-स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल रेफर किया गया। हालांकि, गुमला ले जाने के रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस की कार्रवाई
घटना की जानकारी मिलते ही चैनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेजा। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।

परिजनों में मातम, जांच शुरू
इस हादसे से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक की पत्नी और परिजन सदमे में हैं और रो-रोकर बेहाल हैं। पुलिस ने मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी है और तकनीकी कारणों की भी पड़ताल की जा रही है।

यह घटना ग्रामीण इलाकों में बिजली से जुड़ी सुरक्षा सावधानियों की गंभीरता को एक बार फिर उजागर करती है, जहां आज भी बेसिक सुरक्षा उपायों की कमी जानलेवा साबित हो रही है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium