20.1 C
Ranchi
Sunday, November 15, 2026
Advertisement
Home Blog Page 369

गिरिडीह डीसी ने राजस्व संबंधी समीक्षा बैठक की, लक्ष्य के अनुरूप राजस्व संग्रहण में तीव्रता लाने का निर्देश

0
गिरिडीह : समाहरणालय सभागार में सोमवार को राजस्व संबंधी महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में की गई. इस अवसर पर उन्होंने सभी संबंधित विभागों को वार्षिक लक्ष्य के अनुरूप राजस्व संग्रहण में तेजी लाने के निर्देश दिए।
बैठक का मुख्य उद्देश्य विभिन्न विभागों द्वारा राजस्व संग्रहण की अबतक की प्रगति की समीक्षा करना तथा आगामी रणनीतियों को स्पष्ट दिशा देना था, जिससे सरकार द्वारा निर्धारित वार्षिक राजस्व लक्ष्य की पूर्ति समयबद्ध एवं समन्वित रूप से हो सके।

विभागवार राजस्व वसूली की गहन समीक्षा 

बैठक के दौरान उपायुक्त ने आंतरिक संसाधनों के माध्यम से सरकार को प्राप्त होनेवाले राजस्व की विस्तृत जानकारी ली और विभागवार राजस्व वसूली की गहन समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति के लिए सभी विभागों को समन्वित प्रयास करते हुए संग्रहण कार्य में तीव्रता लानी होगी।
उपायुक्त ने सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ति हेतु ठोस कार्ययोजना बनाएं और नियमित अनुश्रवण करें।
डीसी नगर निकायों के आंतरिक संसाधनों की स्थिति की भी समीक्षा की. इस बात पर विशेष बल दिया गया कि स्थानीय संसाधनों को मजबूत कर राजस्व संग्रहण में कैसे बढ़ोतरी की जा सकती है। उन्होंने विभागवार लक्ष्य निर्धारित कर समयबद्ध ढंग से उपलब्धि सुनिश्चित करने पर बल दिया। साथ ही, उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास है कि स्वयं के संसाधनों के माध्यम से राजस्व संग्रह को अधिकतम किया जा सके, जिससे जनहित के कार्यों को और अधिक सुदृढ़ता प्रदान की जा सके।

नीलम पत्रों के लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाने का आदेश 

नगर निकायों को आंतरिक संसाधनों की पहचान कर स्वावलंबन की दिशा में कदम बढ़ाने हेतु संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया.
साथ ही प्रगति रिपोर्ट अनिवार्य रूप से जिला प्रशासन को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। राजस्व में प्रगति जिले की विकास की रफ्तार को तेज करने का कार्य करेगा। इस हेतु सभी अधिकारियों को सख्त एवं स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि पारदर्शिता एवं समयबद्धता का ध्यान रखते हुए कार्यों में प्रगति लाएं।
राम भक्तों के लिए

गुमला में मोबाइल मांगकर भागा युवक हादसे में गिरा; पुलिस ने बाइक जब्त कर मोबाइल लौटाया बस स्टैंड से दो नाबालिग प्रेमी जोड़े को पुलिस ने किया बरामद

0

गुमला — जिले के खरका डेली मार्केट में मछली बेच रही एक महिला के साथ धोखाधड़ी की घटना सामने आई, जहां एक युवक ने बातचीत के बहाने उसका मोबाइल लिया और मौके से फरार हो गया। घटना शनिवार की सुबह गुमला सदर थाना क्षेत्र में घटित हुई।

पीड़िता ममता कुमारी, जो खरका की रहने वाली हैं, मछली बिक्री कर रही थीं, तभी एक अनजान युवक ने उनसे मोबाइल मांगकर कॉल करने की बात कही। ममता के मोबाइल देते ही वह युवक बाइक से भाग निकला। आसपास मौजूद लोगों ने जब शोर मचाया तो ग्रामीणों ने उसका पीछा किया। भागते समय नवाडीह के पास वह युवक अपनी बाइक से संतुलन खो बैठा और गड्ढे में गिर गया, जिससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और उसका शोकर टूटकर अलग हो गया।

पीछा कर रहे ग्रामीणों को देखकर युवक घबरा गया और मौके पर बाइक और मोबाइल छोड़कर पैदल ही भाग गया। सूचना पर गुमला पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, बाइक को कब्जे में लिया और ममता कुमारी को उनका मोबाइल लौटा दिया। फिलहाल पुलिस युवक की पहचान में जुटी हुई है।


बस स्टैंड से दो नाबालिगों को पुलिस ने किया रेस्क्यू, फेसबुक दोस्ती बनी वजह

गुमला — एक अन्य मामले में, गुमला जिला मुख्यालय स्थित ललित उरांव बस स्टैंड से गुमला सदर थाना पुलिस ने शनिवार रात को महुवाडाड़ थाना क्षेत्र के एक नाबालिग किशोर और कुरकुरा थाना क्षेत्र की एक नाबालिग किशोरी को बरामद किया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि दोनों की मुलाकात फेसबुक के जरिए हुई थी, जिससे उनकी दोस्ती प्रेम संबंध में बदल गई।

दोनों रांची में साथ समय बिताने के बाद गुमला लौटे थे। लेकिन घर जाने के लिए बस न मिलने पर दोनों बस स्टैंड में बैठे हुए थे। गश्ती के दौरान पुलिस ने दोनों को देखा और पूछताछ के बाद परिजनों को सूचना दी।

गुमला पुलिस ने स्पष्ट किया कि दोनों को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है, और परिजनों के आने पर उन्हें सुपुर्द किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि नाबालिगों को सोशल मीडिया के खतरों के बारे में जागरूक करना जरूरी है ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

इन दोनों मामलों में पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिससे एक ओर धोखाधड़ी के शिकार को न्याय मिला, वहीं दूसरी ओर दो नाबालिगों को सुरक्षित उनके परिजनों तक पहुंचाया गया।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला में विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस पर विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया विशेष कार्यक्रम का आयोजन

0

गुमला — विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस के अवसर पर गुमला जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) द्वारा जिले भर में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यह आयोजन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डालसा, श्री ध्रुव चंद्र मिश्र के मार्गदर्शन में किया गया, जिसमें विधिक सेवाओं की पहुंच और बुजुर्गों की देखभाल को लेकर विशेष जोर दिया गया।

इस कड़ी में ओल्ड एज होम, गुमला में एक प्रमुख कार्यक्रम आयोजित हुआ, जहां बुजुर्गों के बीच चिकित्सा शिविर लगाया गया। इस दौरान बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक दवाएं वितरित की गईं। साथ ही डालसा टीम द्वारा मिठाई, ओआरएस और बिस्किट भी बांटे गए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधान जिला न्यायाधीश ने कहा कि 15 जून को मनाया जाने वाला यह दिन वृद्धजनों के सम्मान और उनके साथ होने वाले दुर्व्यवहार के विरुद्ध जागरूकता लाने का वैश्विक प्रयास है। उन्होंने कहा, “आज के समय में जैसे-जैसे बच्चे बड़े होते हैं, वे अपने माता-पिता से दूरी बना लेते हैं, जिससे पारिवारिक संरचना टूटने लगती है। जबकि बुजुर्ग ही परिवार की भावनात्मक नींव होते हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए “वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण और कल्याण अधिनियम” जैसे कानून लागू किए गए हैं, और सर्वोच्च न्यायालय ने भी इस दिशा में कई अहम निर्णय दिए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की सहायता के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से संपर्क करें।

एडीजे द्वितीय श्री मनोज शर्मा ने ओल्ड एज होम की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि, “सरकार ने बुजुर्गों के लिए उचित व्यवस्था की है और किसी भी कठिनाई की स्थिति में डालसा मदद के लिए सदैव तत्पर है।”

डालसा के सचिव राम कुमार लाल गुप्ता ने बताया कि वे नियमित रूप से वृद्धाश्रम आते हैं और बुजुर्गों की समस्याएं सुनकर उन्हें हल करने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि वे आगे भी बुजुर्गों की सेवा में तत्पर रहेंगे।

इस अवसर पर सभा को रजिस्ट्रार प्रतीक राज, एलएडीसी प्रमुख डी.एन. ओहदार, और वुंदेश्वर गोप ने भी संबोधित किया। सभा का संचालन स्थायी लोक अदालत सदस्य शंभू सिंह ने किया।

कार्यक्रम में प्रकाश पांडे, तेतरु उरांव, जितेंद्र सिंह (एलएडीसी), इंदु पांडे, संस्था सचिव रिजॉयस एरिक, वार्डन ज्योति प्रमिला केरकेट्टा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त, हर माह की तरह इस बार भी मंडल कारा, गुमला में जेल अदालत सह जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें न्यायिक पदाधिकारीगण शामिल हुए और बंदियों को विधिक जानकारी उपलब्ध कराई गई।

यह कार्यक्रम वृद्धजनों की गरिमा, अधिकार और उनके साथ हो रहे दुर्व्यवहार के विरुद्ध समाज में जागरूकता फैलाने की दिशा में एक प्रभावशाली पहल रहा।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला की एडीपीओ ज्योति खलखो पुणे के प्रतिष्ठित संस्थान में विज्ञान प्रशिक्षण हेतु चयनित

0

गुमला — झारखंड सरकार द्वारा विज्ञान शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गुमला जिला शिक्षा परियोजना की अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (एडीपीओ) ज्योति खलखो को पुणे स्थित भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (IISER) में 15 से 18 जून 2025 तक आयोजित विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने के लिए भेजा गया है।

यह प्रशिक्षण भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के सहयोग से “इंस्पायरिंग इंडिया इन रिसर्च, इनोवेशन एंड STEM एजुकेशन” कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य राज्य में विज्ञान, गणित, इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी (STEM) की शिक्षा को नवाचार एवं गुणवत्ता के साथ सुदृढ़ बनाना है।

ज्ञात हो कि IISER पुणे राष्ट्रीय स्तर का एक प्रतिष्ठित संस्थान है, जो विज्ञान शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। झारखंड सरकार ने राज्य के सभी 24 जिलों से चयनित शिक्षा पदाधिकारियों को इस प्रशिक्षण में शामिल करने के लिए संस्थान के साथ एकरारनामा किया है। गुमला जिले से एडीपीओ ज्योति खलखो का चयन उनकी योग्यता और कार्यक्षमता के आधार पर किया गया है।

ज्योति खलखो 14 जून की संध्या को पुणे पहुंच चुकी हैं और वर्तमान में प्रशिक्षण सत्र में सक्रिय रूप से भाग ले रही हैं। प्रशिक्षण के पश्चात वह जिले में गुणवत्तापूर्ण विज्ञान शिक्षा एवं नवाचार से जुड़ी कार्ययोजनाएं तैयार करेंगी। इसके साथ ही शिक्षकों को प्रशिक्षण देकर STEM शिक्षा के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु मार्गदर्शन भी करेंगी।

जिला शिक्षा कार्यालय के अनुसार, इस पहल से न सिर्फ गुमला जिले में विज्ञान शिक्षा को एक नई दिशा मिलेगी, बल्कि छात्रों को शोध एवं नवाचार के लिए प्रोत्साहित करने में भी मदद मिलेगी। विज्ञान शिक्षा में सुधार की दिशा में यह कदम एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हो सकता है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

जनजातीय सशक्तिकरण की दिशा में पहल: गुमला में शुरू हुआ ‘धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान’

0

गुमला — जनजातीय समुदाय को सरकार की योजनाओं से सीधे जोड़ने की मंशा से गुमला जिले में “धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान” के तहत विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रायोजित इस अभियान की शुरुआत 15 जून से हुई है, जो 30 जून 2025 तक जिले के विभिन्न प्रखंडों में चलेगा।

अभियान के अंतर्गत आयोजित शिविरों में बड़ी संख्या में स्थानीय जनजातीय लोगों की भागीदारी देखने को मिली। इन शिविरों में उन्हें न केवल केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई, बल्कि मौके पर ही कई लाभुकों को योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि शिविरों में पीएम आवास योजना, आयुष्मान भारत, वन अधिकार अधिनियम, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, कृषि, उद्यान, और आजीविका मिशन जैसी प्रमुख योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही, लोगों की समस्याओं को मौके पर ही सुना और समाधान भी किया गया।

इस अभियान का मूल उद्देश्य जनजातीय गांवों में योजनाओं की पूर्ण संतृप्ति सुनिश्चित करना और समुदाय में जागरूकता को बढ़ावा देना है। जिला प्रशासन की पहल से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई भी पात्र परिवार लाभ से वंचित न रहे।

शिविरों में भाग लेने वाले ग्रामीणों ने इस प्रयास की सराहना की और कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से सूचना और लाभ दोनों सीधे समुदाय तक पहुंच रहे हैं, जिससे भरोसा बढ़ा है।

जिला प्रशासन ने सभी प्रखंडों में अभियान को सफल बनाने के लिए विभागीय समन्वय को मजबूत किया है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि हर जरूरतमंद को योजनाओं का लाभ सही समय पर और पारदर्शी तरीके से मिले।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

कमलपुर में निर्मम हत्या कांड: पानी मांगने के बहाने महिला की टांगी से की गई हत्या, जंगल में पहले ही तीन को किया था घायल

0

गुमला – झारखंड के गुमला जिले में इंसानियत को झकझोर देने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पानी मांगने के बहाने एक युवक ने घर में घुसकर महिला की टांगी से निर्मम हत्या कर दी। घटना चैनपुर के कुरूमगढ़ पिकेट थाना क्षेत्र के कमलपुर गांव की है। मृतका की पहचान 21 वर्षीय रीना देवी के रूप में हुई है।

वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी बलिराम, हराकरचा गांव का निवासी है। वह बुधवार को रीना देवी के घर पहुंचा और पानी पीने का बहाना बनाया। जैसे ही रीना ने उसे पानी का गिलास थमाया, बलिराम ने अपने पास रखी टांगी से उस पर कई बार वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के समय रीना देवी घर में अकेली थी। उसके दोनों बच्चे स्कूल गए हुए थे, नहीं तो वे भी हमले का शिकार हो सकते थे। रीना के पति अनिल खड़िया तामिलनाडु में मजदूरी करते हैं। मां की मौत के बाद लौटे बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है।

चौंकाने वाली बात यह है कि इस हत्या से कुछ घंटे पहले ही आरोपी बलिराम ने गांव के पास जंगल में तीन और लोगों पर जानलेवा हमला किया था। जानकारी के मुताबिक, जब महिलाएं लकड़ी बीन रही थीं, तभी बलिराम ने कमलपुर की चंद्रमणि देवी, चंदगो गांव की कोरबाईन देवी और एक साढ़े चार साल के मासूम बच्चे पर टांगी से हमला कर दिया। तीनों गंभीर रूप से घायल हुए और बलिराम जंगल से भाग निकला।

इसके बाद बलिराम उसी टांगी के साथ कमलपुर में रीना देवी के घर पहुंचा और हत्या की वारदात को अंजाम दिया। घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना कुरूमगढ़ पिकेट थाना को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंचा। पुलिस ने बलिराम को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।

रीना देवी के शव को पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेजा गया, जहां आवश्यक प्रक्रिया के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। तीनों घायलों का भी इलाज गुमला सदर अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस बलिराम से पूछताछ कर रही है ताकि हमले के पीछे के मकसद और मानसिक स्थिति को स्पष्ट किया जा सके। पूछताछ पूरी होने के बाद आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर गुमला जेल भेजे जाने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

इस बर्बर हत्याकांड से गांव में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग बलिराम की मानसिक स्थिति और उसकी मंशा को लेकर चिंतित हैं, वहीं पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला में मादक पदार्थों के विरुद्ध जनजागरूकता अभियान के तहत स्कूलों में पेंटिंग एवं पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

0

गुमला : – गुमला जिला प्रशासन, द्वारा उपायुक्त गुमला प्रेरणा दीक्षित के नेतृत्व में निषिद्ध मादक पदार्थों के उपयोग के विरुद्ध व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज झारखंड शिक्षा परियोजना गुमला के तत्वावधान में जिले के उच्च एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में पेंटिंग एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

जिला शिक्षा पदाधिकारी कविता खलखो ने बताया कि उपायुक्त गुमला के निर्देशानुसार तथा राज्य स्तरीय कार्ययोजना के तहत जिला परियोजना कार्यालय के दिलदार सिंह के समन्वय में पूर्व में आयोजित प्रभातफेरी, स्लोगन राइटिंग एवं क्विज प्रतियोगिता के बाद आज विद्यार्थियों को मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव तथा बचाव उपायों से अवगत कराने हेतु यह रचनात्मक गतिविधि आयोजित की गई।

इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य छात्रों में नशे के खिलाफ जागरूकता विकसित करना तथा उनके रचनात्मक विचारों को अभिव्यक्ति देना है। विद्यालय स्तर पर चयनित विजेता प्रतिभागियों को 26 जून को आयोजित होने वाले केंद्रीय कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जाएगा।

उपायुक्त गुमला प्रेरणा दीक्षित ने जिले के सभी सरकारी, अल्पसंख्यक एवं निजी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों से अपील की है कि वे “आज के विद्यार्थी ही कल के भविष्य” की भावना के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों को नशे से दूर रखने के लिए सिर्फ जागरूकता ही नहीं, बल्कि नियमित निगरानी, अभिभावकों से संवाद और सहानुभूतिपूर्ण मार्गदर्शन की आवश्यकता है।

उपायुक्त ने सभी स्कूलों से अनुरोध किया कि वे विद्यार्थियों को नशे के खतरे से अवगत कराते हुए एक स्वस्थ, शिक्षित एवं जागरूक समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला में धरती आबा जनभागीदारी अभियान हेतु जागरूकता रथ को किया गया रवाना, 616 गांवों के लिए होगा विशेष शिविरों का आयोजन

0

गुमला : – धरती आबा जनभागीदारी अभियान के तहत आज गुमला जिला मुख्यालय स्थित चंदाली समाहरणालय परिसर से उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित, परियोजना निदेशक ITDA रीना हांसदा, जिला कल्याण पदाधिकारी आलोक कुमार एवं जिला समाज कल्याण पदाधिकारी आरती कुमारी सहित अन्य अधिकारियों ने संयुक्त रूप से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह अभियान 15 से 30 जून 2025 तक जिले के चिन्हित 616 जनजातीय बहुल गांवों में संचालित किया जाएगा।

इस अभियान का उद्देश्य विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (PVTG) एवं अनुसूचित जनजाति बहुल गांवों को केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से आच्छादित करना है। अभियान के अंतर्गत ग्राम स्तर पर विशेष शिविर आयोजित कर पात्र लाभुकों को योजनाओं से जोड़ने की कार्रवाई की जाएगी।

इन शिविरों में आधार पंजीकरण, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, पीएम किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम जनधन योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, पीएम नेशनल डायलिसिस प्रोग्राम, पीएम आवास योजना सहित राज्य सरकार की योजनाओं से लाभ दिलाया जाएगा।

उपायुक्त गुमला प्रेरणा दीक्षित ने कहा कि “यह अभियान सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की सशक्त पहल है। जनजातीय समाज की सामाजिक-आर्थिक उन्नति ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रशासन का लक्ष्य 15 नवंबर 2025 तक जिले के सभी पात्र नागरिकों को इन योजनाओं से पूर्णतः आच्छादित करना है।”

परियोजना निदेशक ITDA रीना हांसदा ने बताया कि जनजागरूकता के उद्देश्य से जागरूकता रथ के माध्यम से गांव-गांव तक योजना संबंधी जानकारी पहुंचाई जाएगी और लोगों को शिविरों में भाग लेने हेतु प्रेरित किया जाएगा। प्रत्येक शिविर में विभागीय कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित की गई है ताकि मौके पर ही पात्र व्यक्तियों का पंजीकरण व लाभ वितरण किया जा सके।

जिले वासियों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी शिविरों में पहुंचकर सरकार की योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाएं और इस जनकल्याणकारी अभियान को सफल बनाएं।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

उपायुक्त, गुमला द्वारा निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता संबंधी अपील

0

गुमला – गुमला जिला ने आज के आधुनिक युग में जहां एक ओर विज्ञान और तकनीक ने हमारी ज़िंदगी को नई ऊँचाइयाँ दी हैं, वहीं दूसरी ओर नशा जैसे सामाजिक अभिशाप युवाओं और समाज को पतन की ओर ले जा रहे हैं।

नशा सिर्फ शरीर को ही नहीं, बल्कि सोच, संबंध, सपनों और समाज को भी खोखला कर देता है। ऐसे में नशे से बचना सिर्फ एक व्यक्ति का नहीं, पूरे समाज का कर्तव्य बन जाता है। अधिकतर लोग किशोरावस्था में नशे की शुरुआत करते हैं तथा तनाव, अकेलापन एवं बुरी संगति किशोरों को नशे की ओर ले जाती है। मादक एवं नशीले पदार्थों का उपयोग बहुत शीघ्रता से एक लत में परिवर्तित हो जाता है तथा इनके उपयोग से सबसे अधिक मनुष्य का मस्तिष्क प्रभावित होता है तथा वह गुस्सैल और चिड़चिड़ा हो जाता है।

नशा करने वाला व्यक्ति समाज के लिए एक समस्या में तब्दील हो जाता है तथा इससे आर्थिक नुकसान और पारिवारिक कलह भी होते हैं। घरेलू हिंसा एवं अपराध आदि नशे के ही दुष्परिणाम हैं। एक व्यक्ति का नशा पूरे परिवार के सुख-चैन को छीन लेता है। नशा एक धीमा जहर है जो धीरे-धीरे शरीर और मस्तिष्क को खोखला कर देता है। यह केवल एक स्वास्थ्य समस्या नहीं, बल्कि आर्थिक, पारिवारिक और सामाजिक संकट का कारण भी बनता है।

नशे के कारण कई घर उजड़ जाते हैं, जीवन के लक्ष्य छूट जाते हैं और युवा पीढ़ी अंधकार में भटक जाती है। नशे में डूबा व्यक्ति अपने लक्ष्य और भविष्य दोनों से दूर हो जाता है।

नशे से बचाव हेतु प्रेरणा की राह:

  • समय, साधन और शक्ति को सकारात्मक दिशा में लगाएं।
  • खेल, संगीत, कला, सेवा या अध्यात्म को जीवन का हिस्सा बनाएं।
  • स्वस्थ जीवन की सोच एवं प्रकृति से जुड़ाव रखें।
  • ऐसे दोस्तों से दूरी बनाएं जो नशे की ओर ले जाते हों।
  • यदि कोई नशे की चपेट में है तो उसकी उपेक्षा न कर परामर्श द्वारा उपचार कराएं ।

नशा पल भर का सुख है पर इससे उम्रभर का दुःख मिलता है। इसके खिलाफ जागरूक होना और लोगों को प्रेरित करना आज की सबसे बड़ी ज़रूरत है। हमें मिलकर एक ऐसा समाज बनाना है जहाँ युवा लक्ष्य की ओर बढ़ें, नशे की ओर नहीं।

“नशा नहीं, ज्ञान का नशा – यही असली प्रेरणा है।”

नशे को छोड़ने के लिए आत्मप्रेरणा और परिवार का साथ अत्यंत आवश्यक है तथा खेलकूद एवं योग आदि नशे की आदत से बचने में सहायक होते हैं । किशोरों को नशे से बचाव हेतु स्कूलों को प्रहरी क्लब के माध्यम से जागरूकता एवं निगरानी के साथ उन्हें एक आदर्श एवं जिम्मेवार व्यक्ति बनाने में सहायता करनी चाहिए तथा अत्यधिक रूप से नशे से ग्रस्त व्यक्ति के इलाज में पुनर्वास केंद्र एवं चिकित्सकों की मदद लेनी चाहिए।

नशा एक व्यक्ति की समस्या ना होकर एक सामाजिक विकृति है तथा इससे लड़ने के लिए प्रशासन के साथ परिवार, स्कूल, पंचायत, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन एवं बुद्धिजीवियों को एक साथ एक प्लेटफार्म पर आने की जरूरत है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस वरिष्ठ नागरिकों को समर्पित — उपायुक्त ने ओल्ड एज होम सीलम में बिताया समय

0

गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय में आज 15 जून 2025 को आयोजित होने वाले विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस के अवसर पर आज शनिवार को उपायुक्त गुमला प्रेरणा दीक्षित ने इस दिवस को जिले के वरिष्ठ नागरिकों को समर्पित करते हुए सीलम स्थित ओल्ड एज होम का दौरा किया।

इस दौरान उपायुक्त गुमला ने वहां निवासरत वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात की और उनके साथ आत्मीय समय बिताया। उपस्थित वरिष्ठजनों ने मांदर की पारंपरिक धुन पर उपायुक्त गुमला का आत्मीय स्वागत किया और उन्हें अपनी पुत्री के समान स्नेह प्रदान किया।

उपायुक्त गुमला ने ओल्ड एज होम की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों से संवाद कर उनकी आवश्यकताओं एवं कठिनाइयों की जानकारी ली तथा यह सुनिश्चित किया कि उन्हें किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वरिष्ठ नागरिकों के प्रति व्यवहार में संवेदनशीलता बरती जाए तथा उन्हें आवश्यक सुविधाएं गरिमामय ढंग से उपलब्ध कराई जाएं।

उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन सदैव वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण हेतु तत्पर है। यदि उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या होती है, तो वे सीधे उनसे भी संपर्क कर सकते हैं।

इस दौरान मुख्य रूप से जिला समाज कल्याण पदाधिकारी आरती कुमारी सहित ओल्ड एज होम के कर्मी सहित अन्य सम्बंधित पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे ।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium