20.1 C
Ranchi
Sunday, November 15, 2026
Advertisement
Home Blog Page 370

गुमला : उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने आम्रपाली आम को बाज़ार में विक्रय के लिए किया लॉन्च

0

गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय स्थित आज सप्ताहिक बाजार शनिवार के दिन चंदाली स्थित जिला समाहरणालय में जिले की उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने गुमला की विशेष पहचान आम्रपाली आम को आम नागरिकों के बीच विक्रय हेतु लॉन्च किया।

आम्रपाली आम गुमला के स्थानीय बाज़ार सहित जिला समाहरणालय स्थित गुमला हाट में भी विक्रय हेतु उपलब्ध रहेगा ।

आम्रपाली आम गुमला के सुदूर क्षेत्रों के आम बागानों में उत्पादित और महिला समूहों के सदस्यों के द्वारा सीधे हांथों से सावधानी पूर्वक चुन कर और पैक कर पलाश ब्रांड के तहत जे. एस. एल. पी. एस. संपोषित बसिया पालकोट फारमर प्रोडयुसर कंपनी लिमिटेड के माध्यम से बाजार में प्रस्तुत किया गया है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला : विश्व रक्तदाता दिवस पर उपायुक्त द्वारा रक्तदान कर जनजागरूकता का दिया संदेश

0

गुमला उपयुक्त प्रेरणा दीक्षित ने स्वयं रक्तदान शिविर में पहूंचकर किया अपना रक्तदान

गुमला : – विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर शनिवार को सदर अस्पताल गुमला परिसर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त गुमला प्रेरणा दीक्षित स्वयं उक्त शिविर में उपस्थित होकर रक्तदान किया और नागरिकों को इस पुनीत कार्य में भागीदारी हेतु प्रेरित किया।

उपायुक्त गुमला ने अपने संदेश में कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं – “रक्तदान, महादान” है। इससे हम थैलेसीमिया, सिकल सेल एनीमिया जैसे गंभीर रोगों से पीड़ित मरीजों का जीवन बचा सकते हैं।” उन्होंने बताया कि गुमला जिले में इन रोगों से पीड़ित मरीजों की संख्या काफी अधिक है, अतः ब्लड बैंक में रक्त की नियमित उपलब्धता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रेग्नेंट महिलाओं को भी आपात स्थिति में रक्त की आवश्यकता पड़ सकती है, ऐसे में समाज के प्रत्येक नागरिक की यह नैतिक जिम्मेदारी है कि समय-समय पर आयोजित रक्तदान शिविरों में सहभागिता सुनिश्चित करें।

उपायुक्त गुमला ने विशेष रूप से O-, A-, B- जैसे दुर्लभ रक्त समूह वाले व्यक्तियों से अपील की कि वे आगे आकर रक्तदान करें। उन्होंने कहा कि “रक्तदान से कोई कमजोरी या चक्कर नहीं आता, बल्कि इससे शरीर और भी स्वस्थ रहता है। इस मिथक को तोड़ने के लिए मैं स्वयं आज रक्तदान कर रही हूं। आप सभी भी आगे आएं और रक्तदान कर गंभीर रोगियों को जीवनदान दें।”

उन्होंने जिले के समस्त अधिकारियों एवं कर्मियों से भी अपील की कि वे इस पुनीत कार्य में आगे आकर योगदान दें।

इस अवसर पर सिविल सर्जन गुमला, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

 ‘पेरेंटिंग मंथ’ के सफल आयोजन को लेकर राज्य स्तरीय वेबिनार आयोजित

0

✦ सभी जिलों के समग्र शिक्षा पदाधिकारियों को दिशा निर्देशों की दी गयी जानकारी

✦ दिनांक 16 जून, 2025 से दिनांक 28 जून, 2025 तक स्कूल स्तर पर मनाया जाना है पेरेंटिंग मंथ

✦ अगले वर्ष से स्कूल रुआर अभियान की तर्ज पर पूरे महीने मनाया जाएगा पेरेंटिंग मंथ कार्यक्रम – श्रीमती ममता लकड़ा

✦ स्कूल स्तर पर बनाये अभिभावकों का व्हाट्सप्प ग्रुप, 28 जून को ‘पेरेंटिंग पर्व’ के साथ करे पीटीएम – श्रीमती ममता लकड़ा

✦ पेरेंटिंग मंथ सिर्फ एक माह का आयोजन नहीं, बल्कि सकारात्मक और सतत् आदत निर्माण की दिशा में बड़ा कदम : डॉ. अविनव कुमार

झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा यूनिसेफ के सहयोग से झारखंड में दिनांक 16 जून, 2025 से दिनांक 28 जून, 2025 तक आयोजित होने वाले ‘पेरेंटिंग मंथ’ के संबंध में आज विस्तृत वेबिनार का आयोजन किया गया। इस वेबिनार में राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी श्रीमती ममता लकड़ा, गुणवत्त शिक्षा के राज्य कार्यक्रम कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. अविनव कुमार, यूनिसेफ की एजुकेशन स्पेशलिस्ट श्रीमती जोशीला पल्लपति, स्टेट कंसलटेंट श्री संजीव तिवारी, श्री विजय कुमार समेत सभी जिलों के समग्र शिक्षा के पदाधिकारी शामिल हुए।

वेबिनार की अध्यक्षता करते हुए राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी श्रीमती ममता लकड़ा ने कहा कि अभिभावक दैनिक कार्यो के अतिरिक्त बच्चो को समय दे, उनसे संवाद करे। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष से स्कूल रुआर कार्यक्रम की तर्ज पर पेरेंटिंग मंथ को भी पूरे महीने मनाया जायेगा और इसके क्रियान्वयन की निरंतर निगरानी होगी। श्रीमती ममता लकड़ा ने कहा कि इस अभियान का मूल उद्देश्य अभिभावकों को बच्चों की शिक्षा, सामाजिक और भावनात्मक विकास से जोड़ते हुए सकारात्मक पालन-पोषण को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिला स्तर पर विद्यालय आधारित अभिभावक व्हाट्सऐप ग्रुप बनाए जाएं और उनमें पेरेंटिंग से संबंधित प्रेरक वीडियो और सामग्री नियमित रूप से साझा की जाए।

पेरेंटिंग मंथ सिर्फ एक माह का आयोजन नहीं, बल्कि सकारात्मक और सतत् आदत निर्माण की दिशा में बड़ा कदम : डॉ. अविनव कुमार

वेबिनार को संबोधित करते हुए गुणवत्त शिक्षा के राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. अविनव कुमार ने कहा कि पेरेंटिंग मंथ अभियान का उद्देश्य सिर्फ एक माह का आयोजन नहीं, बल्कि एक सकारात्मक और सतत् आदत निर्माण की दिशा में बड़ा कदम है। इस अभियान के माध्यम से अभिभावकों में ऐसी आदतें विकसित की जा रही हैं, जिससे वे बच्चों के सर्वांगीण विकास में सक्रिय भूमिका निभा सकें। बच्चे अपने माता-पिता और आसपास के वातावरण से निरंतर अनुभव ग्रहण करते हैं। वे सिर्फ स्कूल में ही नहीं, बल्कि घर और समाज से भी बहुत कुछ सीखते हैं।

श्री अविनव कुमार ने कहा कि कक्षा के बाहर बच्चों की शिक्षा पर भी उतना ही ध्यान देना ज़रूरी है जितना कि स्कूल में दी जाने वाली पढ़ाई पर। इसी सोच के साथ यूनिसेफ और रूम टू रीड ने मिलकर ‘पैरेंटल कैलेंडर’ तैयार किया है, जिसमें अभिभावकों और बच्चों के बीच संवाद बढ़ाने वाली दिन-प्रतिदिन की रोचक गतिविधियाँ दी गई हैं। इससे बच्चों की जिज्ञासा बनी रहती है और वे सीखने के प्रति अधिक उत्साहित रहते हैं। उन्होंने कहा कि पेरेंटिंग मंथ एक मुहिम के रूप में मनाया जा रहा है, लेकिन इसकी निरंतरता अत्यंत आवश्यक है। यह विषय केवल एक महीने तक सीमित न रहे, बल्कि हर पैरेंट-टीचर मीटिंग (PTM) में इसपर चर्चा हो, ताकि इस सोच को और गहराई मिले। विशेष रूप से प्रारंभिक कक्षाओं में अनुभव आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में यह एक मजबूत कदम साबित हो सकता है।

सिर्फ रोटी, कपड़ा और मकान दे देना ही पेरेंटिंग नहीं है, बच्चो से संवाद करे – जोशीला पल्लपति

वेबिनार को संबोधित करते हुए यूनिसेफ की एजुकेशन स्पेशलिस्ट जोशीला पल्लपति ने कहा कि माता-पिता की भूमिका बच्चों के जीवन में सबसे अहम होती है, लेकिन दुर्भाग्यवश कई बार इसे उतनी गंभीरता से नहीं लिया जाता जितनी आवश्यकता होती है। सिर्फ रोटी, कपड़ा और मकान की व्यवस्था कर देना ही पेरेंटिंग नहीं है, इससे कहीं अधिक ज़रूरी है बच्चों से संवाद करना, उनके साथ अनुभव साझा करना। यह न केवल उन्हें समझने का मौका देता है, बल्कि उनके सामाजिक और भावनात्मक विकास में भी बड़ी भूमिका निभाता है। हर बच्चे का पारिवारिक माहौल एक जैसा नहीं होता। कई बच्चे ऐसे होते हैं जिनकी पारिवारिक परिस्थितियाँ अनुकूल नहीं होतीं। ऐसे बच्चों को पहचानकर, उन्हें सहयोग देना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।

पेरेंटिंग मंथ के सफल आयोजन के लिए दी गयी कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की जानकारी

वेबिनार के दौरान सभी जिलों के पदाधिकारियों को झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा विद्यालय स्तर पर ‘पेरेंटिंग मंथ’ के सफल आयोजन हेतु जारी दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी गई। इन दिशा-निर्देशों में विद्यालय स्तर पर पेरेंटिंग से संबंधित गतिविधियों की योजना, क्रियान्वयन, अभिभावकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उपाय, और मॉनिटरिंग की रूपरेखा स्पष्ट रूप से उल्लेखित है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यूनिसेफ से श्री संजीव तिवारी और श्री विजय कुमार ने पेरेंटिंग मंथ के अंतर्गत प्रस्तावित दिवसवार गतिविधियों, पेरेंटल कैलेंडर, संवाद आधारित अभ्यास, और बच्चों के सामाजिक-भावनात्मक विकास में अभिभावकों की भूमिका को सशक्त बनाने के लिए की जा रही पहलों की विस्तारपूर्वक जानकारी साझा की।

16 जून से शुरू होंगी विद्यालयस्तर पर गतिविधियां, 28 जून को पेरेंटिंग पर्व

ग्रीष्मावकाश के कारण राज्य के सभी विद्यालयों में दिनांक 16 जून, 2025 से पेरेंटिंग मंथ की गतिविधियां शुरू होंगी। 12 दिवसीय गतिविधियों में कई रोचक और पाठ्येत्तर गतिविधियों का स्कूल स्तर पर आयोजन किया जाएगा। पेरेंटिंग मंथ का समापन दिनांक 28 जून, 2025 को स्कूल स्तर पर ‘पेरेंटिंग पर्व’ के रूप में होगा। इस दिन विद्यालयों में अभिभावक सम्मान समारोह सह शिक्षक अभिभावक बैठक एक साथ आयोजित किया जायेगा।

News Desk

राम भक्तों के लिए

विभावि के शिक्षक-विद्यार्थियों ने झील परिसर में चलाया नशा विरोधी जागरूकता अभियान

0

नशा मुक्त भारत की दिलाई गई शपथ

विनोबा भावे विश्वविद्यालय द्वारा उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, झारखंड सरकार के निर्देशानुसार दिनांक 14 जून 2025 को नशा विरोधी राज्यव्यापी जागरूकता अभियान के अंतर्गत हज़ारीबाग़ झील में एक जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

प्रातः यह रैली हज़ारीबाग झील परिसर से आरंभ हुई, जिसका उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. सादिक रज़्ज़ाक एवं पूर्व परीक्षा नियंत्रक डॉ. सुनील दुबे ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर बरकट्ठा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ बलदेव राम, गणित विभाग के अध्यक्ष डॉ गोविंद झा, जंतु विज्ञान विभाग के प्राध्यापक डॉ राजेन्द्र मिस्री, प्रबंधन विभाग के प्राध्यापक डॉ० सरोज रंजन तथा शिक्षा शास्त्र के प्राध्यापक डॉ भागवत राम की गरिमामयी उपस्थिति थी। कार्यक्रम का संचालन शोधार्थी पुष्कर कुमार पुष्प, संतोष पंडित एवं आरती मेहता ने किया।
यह आयोजन विश्वविद्यालय के नोडल अधिकारी सह अर्थशास्त्र विभाग के प्राध्यापक डॉ उमेन्द्र सिंह के कुशल मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।
रैली के दौरान छात्रों एवं शिक्षकों ने जनसाधारण को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने हेतु नारे लगाए, पम्पलेट्स वितरित किए तथा “नशा मुक्त भारत” की शपथ दिलाई। वक्ताओं ने इस अवसर पर कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखना केवल स्वास्थ्य की दृष्टि से ही नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की दृष्टि से भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है, जिससे लड़ने के लिए हमें मिलकर प्रयास करना होगा और इस दिशा में विश्वविद्यालय समाज को सकारात्मक दिशा देने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।

शोध छात्रों ने बताया कि विद्यार्थियों का यह दायित्व है कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और समाज को जागरूक करने में सक्रिय भूमिका निभाएं। नशा किसी भी समस्या का समाधान नहीं है और यदि विद्यार्थी वर्ग इस बुराई से बचेगा, तो देश का भविष्य स्वतः ही सुरक्षित होगा।

News – Vijay Chaudhary 

राम भक्तों के लिए

भाषा विवाद को लेकर भाजपा ने हेमंत सरकार को घेरा, अमित मंडल ने कहा-यह सरकार अबुआ, नहीं बबुआ सरकार है 

0

रांची : झारखंड में एक बार फिर भाषा विवाद बढ़ता जा रहा है. भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं गोड्डा के पूर्व विधायक अमित मंडल ने शनिवार को प्रेस वार्ता में कहा कि राज्य सरकार झारखंड की मूल संस्कृति, भाषाओं और जनजातीय पहचान को खत्म करने की साजिश कर रही है। झारखंड की स्थानीय भाषाओं को नजरअंदाज कर हटाया गया, खूंटी से मुंडारी,पलामू-गढ़वा से भोजपुरी, गोड्डा से अंगिका और कुड़ुख, जनगणना फॉर्म से इन भाषाओं को बिना जनसंख्या गणना किए हटाया गया।

हेमंत सरकार पर आरोप मढ़ते हुए अमित मंडल ने कहा कि हेमंत सरकार भाषा के नाम पर राज्य की जनता को लड़वा रही है। राज्य सरकार की मंशा नहीं है कि राज्य के बेरोजगार युवाओं को नौकरी मिले। यह सरकार अबुआ नहीं बबुआ सरकार है। 

‘जब कुरमाली भाषा को हटाया गया तो JLKM चुप क्यों रहा?’

उन्होंने कहा कि भाजपा किसी भाषा के विरोध में नहीं, लेकिन अंगिका, भोजपुरी और मुंडारी जैसी भाषाओं को हटाने के इस कृत्य का हम कड़ा विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि जब कुरमाली को हटाया गया तो JLKM चुप क्यों रहा? इसका मतलब साफ है कि इनका आंदोलन सिर्फ चुनावी लाभ और महागठबंधन को मदद पहुंचाने का माध्यम था। उन्होंने कहा कि J-TET 2025 में भी भाषा के आधार पर अन्याय, पहले जब भाजपा की सरकार थी तब मंत्री मिथिलेश ठाकुर और सांसद निशिकांत दुबे के प्रयास से भोजपुरी क्षेत्रीय भाषा में जोड़ी गई थी, लेकिन आज फिर उसे हटाकर युवाओं के साथ अन्याय किया गया।

उन्होंने कहा कि कैबिनेट ने नहीं सुनी प्रतिनिधियों की बात, मंत्री राधा कृष्ण किशोर और विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने भी अंगिका को जोड़ने की बात लिखित रूप से कही थी, पर कैबिनेट ने इसे अनसुना कर दिया। उन्होंने सवाल उठाया कि क्षेत्रीय अस्मिता का अपमान,यदि अंगिका में शपथ लेने वाले विधायक और मंत्री मौजूद हैं, तो फिर अंगिका को क्षेत्रीय भाषा में क्यों नहीं माना जा रहा है?

‘क्या गोड्डा, पलामू, गढ़वा झारखंड का हिस्सा नहीं?’

उन्होंने कहा कि क्या गोड्डा, पलामू, गढ़वा झारखंड का हिस्सा नहीं? सरकार साफ करे कि क्या ये जिले झारखंड के नहीं हैं? अगर हैं तो उनकी भाषाओं को क्यों दरकिनार किया जा रहा है? उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि यदि भाषाओं के साथ यह अन्याय जारी रहा तो भाजपा और जनजातीय समाज मिलकर सड़क से लेकर विधानसभा तक जनआंदोलन चलाएंगे। 

भाषा के सवाल पर अमित मंडल ने सत्तापक्ष के मंत्री-विधायक एवं सांसद से पूछा कि मंत्री राधाकृष्ण किशोर बतायें कि पलामू-गढ़वा में मगही बोली जाती है या नहीं? अंगिका में शपथ लेने वाली दीपिका पांडे सिंह को पता नहीं कि गोड्डा में अंगिका भी बोली जाती है।

मंत्री संजय यादव को भी नहीं पता क्या कि गोड्डा में अंगिका बोलने वालों की बहुलता है। सांसद कालीचरण मुंडा बताएं कि खूंटी में मुंडारी बोली जाती है या नहीं, यदि हां तो उसे हटाया क्यों गया? प्रेसवार्ता में प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अशोक बड़ाईक और युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज उपस्थित थे।

राम भक्तों के लिए

डीसी ने स्कूल के औचक निरीक्षण के बाद कहा-शिक्षण कार्य की गुणवत्ता और अनुशासन में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं

0
गिरिडीह : जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त रामनिवास यादव ने गिरिडीह प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय, महेशलुंडी का शनिवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिक्षण गतिविधियों, विद्यार्थियों की उपस्थिति, साफ-सफाई तथा विद्यालय में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया।
शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति में कमी पाए जाने पर डीसी ने नाराजगी जताई तथा विद्यालय प्रधान को स्पष्ट निर्देश दिया कि शिक्षण कार्य की गुणवत्ता और अनुशासन में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी शिक्षक समय पर विद्यालय में उपस्थित रहकर विषयवार पढ़ाई सुनिश्चित करें। अनुपस्थित पाए जाने वाले शिक्षकों पर नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने छात्रों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी पढ़ाई की स्थिति जानी। साथ ही, छात्रों की पढ़ाई में आ रही चुनौतियों की जानकारी लेकर समाधान हेतु आवश्यक निर्देश दिए।

डीसी ने उपस्थिति पंजी व अन्य अभिलेखों की भी जांच की

विद्यालय में पाई गई कमियों, जैसे बाउंड्री वॉल, पेयजल की व्यवस्था, शौचालय की सफाई, आदि को शीघ्र दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय में रखी उपस्थिति पंजी, सामग्री पंजी व अन्य अभिलेखों की भी जांच की।
उन्होंने कहा कि बच्चों का समग्र विकास मानसिक, बौद्धिक व नैतिक सुनिश्चित करना शिक्षकों, अभिभावकों और प्रशासन की सामूहिक जिम्मेदारी है। शिक्षा ही वह आधार है जिस पर राज्य और देश का भविष्य टिका है।
निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने यह भी कहा कि जिले के अन्य विद्यालयों में भी नियमित रूप से औचक निरीक्षण किए जाएंगे,क्योंकि “शिक्षा की गुणवत्ता के साथ समझौता स्वीकार नहीं किया जा सकता ।”
राम भक्तों के लिए

सदर अस्पताल गुमला के एस.एन.सी. यू. वार्ड से मात्र 14 दिन के नवजात शिशु की चोरी

0

गुमला सदर अस्पताल के प्रबंधन कमेटी और सुरक्षा व्यवस्था पर लगा प्रश्न चिन्ह,,,,,?????
नवजात शिशु चोर गिरोह के द्वारा रैकी कर, नर्स ड्रेस में एक ( फर्जी नर्स महिला ) महिला ने नवजात शिशु चोरी कर सदर अस्पताल से भागने में हुई सफल
सीसीटीवी कैमरे में फुटेज उक्त बच्चा चोर महिला और हेलमेट लगायें बाइक सवार और बाइक नंबर का सीसीटीवी कैमरे में फुटेज आया
गुमला जिला पुलिस कप्तान हारिश बिन जामां के सख्त रुख , जल्द ही नवजात शिशु की होगी बरामदगी और फर्जी नर्स महिला और बाइक सवार नवजात शिशु चोरों को जल्द ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजने की हुई तैयारी

गुमला – गुमला सदर अस्पताल में अस्पताल प्रबंधन की अकर्मण्यता – कार्य शिथिलता – लापरवाही और सुरक्षा व्यवस्था में हुई जबरदस्त चूक फलस्वरूप गुमला सदर अस्पताल में एक 14 दिन के नवजात शिशु , एस . एन. सी. यूं . वार्ड से चोरी कर ली गई, सुरक्षा व्यवस्था लचर होने के कारण एक अज्ञात फर्जी नर्स के द्वारा एक नवजात शिशु को चोरी कर ली गई और गुमला सदर अस्पताल के प्रबंधक कमेटी और सुरक्षा व्यवस्था लचर होने के कारण एक नवजात शिशु की गई चोरी , सदर अस्पताल में संबंधित वार्ड और गुमला सदर अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था को ध्वस्त करते हुए एक फर्जी नर्स महिला ने उक्त नवजात शिशु की चोरी कर ली गई , और सदर अस्पताल प्रबंधन कमेटी और सुरक्षा व्यवस्था लचर होने का फायदा उठाकर एक नवजात शिशु चोरी की घटना को अंजाम दे दिया गया, क्यों नहीं किया जा रहा था सीसीटीवी कैमरे की निगरानी , अगर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की निगरानी होती रहती तो फर्जी नर्स नवजात बच्चे की चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ी जाती, निश्चित रूप से नवजात शिशु चोरी से पूर्व गुमला सदर अस्पताल की रैकी की गई होगी और सुरक्षा व्यवस्था कमजोर और लचर होने के कारण ही उसका फायदा उठाते हुए, उक्त नवजात शिशु की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया हैं, इसमें कोई किन्तु परन्तु नहीं हैं, घटनाक्रम इस प्रकार बताया जा रहा है, शुक्रवार की संध्या लगभग 7:30 बजे एक महिला नर्स ड्रेस में सदर अस्पताल गुमला के मुख्य द्वार पर प्रवेश करती है और अपनी पहचान छुपाने के उद्देश्य चेहरे पर मार्क्स लगाई हुई है और वह सीधे एसएनसीयू वार्ड पहुंचती है, और सिसई थाना स्थित रेडवा ग्राम निवासी रतनी इंदवार ( पति – नागों खड़िया ) के पास पहुंच कर 14 दिन के नवजात शिशु को अपने गोद में उठाते हुए, रतनी इंदौर से पूछती है की बच्चे को टीका लगा है या नही , महिला ने उत्तर दिया कि टीका लगा है , फिर वह बच्चे को उठाकर जाने लगी और बोली की तुम अपने पति को नीचे भेज देना तुम मत आना, 5 मिनट बाद रतनी अपने बच्चों को खोजते हुए सदर अस्पताल के नीचे पहुंचीं और अपने पति को उक्त घटनाक्रम की जानकारी दी और फिर दोनों पति-पत्नी अपने नवजात शिशु को खोजने लगे, पर उन्हें उनकी बच्ची नहीं मिली, तक दोनों पति-पत्नी गुमला सदर अस्पताल प्रबंधन को दी, उक्त सूचना से अस्पताल प्रबंधन के होश उड़ गए और उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुयें उक्त घटना की सूचना गुमला सदर अस्पताल के सिविल सर्जन नवल कुमार सदर अस्पताल परिसर स्थित घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन और पुछताछ की और उक्त घटना की विस्तृत जानकारी गुमला सदर थाना प्रभारी महेंद्र कुमार करमाली को दी, उक्त सूचना मिलते ही उन्होंने अपने बरीय पदाधिकारी पुलिस अधीक्षक एवं सदर एसडीपीओ ( गुमला पुलिस कप्तान हारिश बिन जामां एवं एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ) महोदय को दी और उनके दिशा निर्देश पर कार्रवाई करते हुयें अपने दलबल के साथ गुमला सदर अस्पताल पहुंचकर कर गहराई से छानबीन एवं पुछताछ करते हुए गुमला सदर अस्पताल के सीसीटीवी कैमरा को खंगालने पर सीसीटीवी कैमरा फुटेज में साफ दिखाया पड़ रहा है की एक महिला ( फर्जी नर्स ड्रेस में ) सदर अस्पताल के अंदर प्रवेश करती हैं और सीधा एस.एन.सी.यू. वार्ड में पहूंचकर ( फर्जी नर्स ) बच्ची को उठाकर उसकी मां से कुछ बात करती और उक्त नवजात शिशु को अपने गोद में लेकर सड़क की ओर भागती हैं, जहां पर पहले से एक व्यक्ति हेलमेट लगाए हुए और मोटरसाइकिल स्टार्ट रखा है और उक्त (फर्जी नर्स महिला) उक्त स्थान पर पहुंचकर उक्त मोटरसाइकिल पर सवार होकर , मोटरसाइकिल चालक और फर्जी नर्स महिला नवजात बच्चे की चोरी कर दोनों उक्त घटनास्थल गुमला सदर अस्पताल परिसर से भागने में सफल रहते हैं, गुमला सदर थाना प्रभारी महेंद्र कुमार करमाली ने पीड़िता को आश्वासन देते हुए उन्होंने कहा की सीसीटीवी कैमरे में मोटरसाइकिल नंबर और उक्त फर्जी नर्स महिला का साफ फुटेज आगया हैं अतः गुमला पुलिस जल्द से जल्द उक्त दोनों अपराधियों एवं नवजात शिशु को तक पहुंचने में सफल हो जायेगी और नवजात शिशु को बरामद करते हुए उक्त दोनों महिला पुरुष अपराधियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजने में सफल होंगी, बताया जाता हैं की सिसई थाना क्षेत्र स्थित रेडवा ग्राम निवासी रतनी इंदौर ( पति – नागों खड़िया ) को 30 में 2025 को उक्त नवजात बच्ची का जन्म सिसई रेफरल अस्पताल में हुई थी, और जच्चा – बच्चा की स्थिति अच्छी नहीं थी तो उन्हें बेहतर इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल स्थित आईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया था और दोनों जच्चा – बच्चा के स्वास्थ्य होने पर उन्होंने एस. एन. सी. यूं . शिफ्ट कर दिया गया था, इसी क्रम में एक पुरुष एवं एक फर्जी नर्स महिला ने नवजात शिशु चोरी की घटना को अंजाम दिया गया क्या इस नवजात शिशु चोरी की घटना में गुमला सदर अस्पताल की किसी अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की मिली भगत तो नहीं ,,,,, पुछती हैं आम जनता,,,,,?????

न्यूज – गनपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

गुमला में दिनदहाड़े लूट और फायरिंग: धान व्यवसायी से चार लाख रुपये और मोबाइल लूटकर फरार हुए अपराधी, पुलिस ने दी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

0

गुमला — झारखंड के गुमला जिले में अपराधियों ने दिनदहाड़े एक धान व्यवसायी को गोली मारकर चार लाख रुपये नकद और एक मोबाइल फोन लूट लिया। वारदात गुरुवार को रायडीह थाना क्षेत्र के कांसीर साप्ताहिक हाट में हुई, जहां लगभग नौ अपराधी तीन मोटरसाइकिलों पर सवार होकर पहुंचे और हथियार के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया।

घायल व्यवसायी की पहचान राजकुमार साव (30), निवासी तिर्रा गांव, गुमला थाना क्षेत्र के रूप में हुई है, जो कांसीर हाट में धान की खरीदारी के लिए पहुंचा था। जैसे ही वह दुकान लगाकर बैठा, अपराधियों ने उसे घेर लिया और रूपयों की मांग करने लगे। विरोध करने पर अपराधियों ने उससे झोला छीनने की कोशिश की और हाथापाई के दौरान एक अपराधी ने देशी पिस्तौल से उस पर दो गोलियां चला दीं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक गोली राजकुमार साव के पेट में लगी, जबकि दूसरी गोली उसे छूते हुए निकल गई। गोली लगते ही वह ज़मीन पर गिरकर बेहोश हो गया। आरोपी चार लाख रुपये और मोबाइल लेकर बांसडीह की ओर फरार हो गए।

घटना के बाद हाट में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल व्यवसायी को गुमला सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए रांची रिम्स रेफर कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, राजकुमार साव से पहले भी अपराधियों द्वारा लेवी मांगी गई थी, और एक वर्ष पूर्व लूट की कोशिश भी की गई थी, लेकिन व्यवसायी ने इसकी जानकारी किसी को नहीं दी थी।

घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव, गुमला थाना प्रभारी महेंद्र कुमार करमाली और रायडीह थाना प्रभारी कुंदन कुमार सिंह ने अस्पताल पहुंचकर व्यापारियों से पूछताछ की और मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।

एसडीपीओ सुरेश यादव ने बताया कि शुरुआती जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि तीन बाइकों में सवार होकर नौ अपराधियों ने योजनाबद्ध तरीके से घटना को अंजाम दिया। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि यह घटना व्यवसाय से लेवी वसूलने की मंशा से जुड़ी हो सकती है।

इस बीच, गुमला पुलिस अधीक्षक हारीश बिन जामां ने सख्त रुख अपनाते हुए निर्देश दिया है कि अपराधियों की पहचान कर उन्हें शीघ्र गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाए। उन्होंने कहा कि जिले में अपराध को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और व्यापारियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

घटना के बाद से हाट बाजार के व्यापारियों में दहशत का माहौल है और प्रशासन से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की मांग की जा रही है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला में राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक, लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे पर दिया गया जोर

0

गुमला — जिले में राजस्व संबंधी कार्यों की प्रगति और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गुमला समाहरणालय सभागार में अपर समाहर्ता शशिंद्र बड़ाईक और उप विकास आयुक्त की संयुक्त अध्यक्षता में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

इस बैठक में सभी अनुमंडल पदाधिकारी, डीसीएलआर, अंचल अधिकारी समेत संबंधित जिला स्तरीय विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में ऑनलाइन दाखिल-खारिज प्रक्रिया, रेंट कलेक्शन, परिशोधन पोर्टल पर लंबित शिकायतें, राजस्व न्यायालयों के केस, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, तथा जाति, आय और आवासीय प्रमाण पत्रों के निर्गत प्रक्रिया समेत भू-अर्जन और जन शिकायत निवारण से संबंधित मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान अपर समाहर्ता ने सभी अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया कि राजस्व संबंधी कार्यों को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पूर्ण किया जाए, जिससे आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने लंबित दाखिल-खारिज मामलों के शीघ्र निष्पादन को प्राथमिकता में रखने को कहा।

शशिंद्र बड़ाईक ने विशेष रूप से यह निर्देश भी दिया कि सभी प्रमाण पत्र— चाहे वह जाति, आय, या आवासीय हो— निर्धारित समय सीमा के भीतर निर्गत किए जाएं। साथ ही, हर अंचल कार्यालय में सप्ताह में एक दिन जन शिकायत निवारण दिवस आयोजित करने के भी निर्देश जारी किए गए ताकि स्थानीय स्तर पर नागरिकों की समस्याओं का समय पर समाधान सुनिश्चित हो सके।

बैठक का मूल उद्देश्य था— प्रशासनिक पारदर्शिता, जवाबदेही और सेवा वितरण की गुणवत्ता को बेहतर बनाना, जिसे लेकर सभी अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

स्वामी विवेकानंद हॉकी एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम, चांडाली का किया गया निरीक्षण — अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप निर्माण की दिशा में अहम प्रगति

0

गुमला : – गुमला जिले के चांडाली स्थित निर्माणाधीन स्वामी विवेकानंद हॉकी एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम का आज तकनीकी निरीक्षण किया गया। स्टेडियम को अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के आयोजन हेतु सुसज्जित करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम रहा।

निरीक्षण के दौरान हॉकी इंडिया के मैदान विशेषज्ञ विक्रम पाल, जिला खेल पदाधिकारी मनोज कुमार, झारखंड हॉकी संघ के सचिव विजय सिंह, गुमला हॉकी संघ के अध्यक्ष, सचिव एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी विशेषज्ञों ने निर्माण स्थल पर चल रहे कार्यों की गहन समीक्षा की तथा तकनीकी मानकों के अनुरूप आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मैदान की सतह , ड्रेनेज व्यवस्था, एस्ट्रोटर्फ की गुणवत्ता, दर्शकदीर्घा, सहायक सुविधाओं एवं सुरक्षा मानकों का परीक्षण किया गया। हॉकी इंडिया के प्रतिनिधि द्वारा स्टेडियम की संरचना को अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा के अनुरूप ढालने के लिए तकनीकी सुझाव भी दिए गए।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium