20.1 C
Ranchi
Sunday, November 15, 2026
Advertisement
Home Blog Page 371

डुमरी प्रखंड में आयोजित हुआ जन शिकायत निवारण दिवस, अधिकांश शिकायतों का मौके पर हुआ निष्पादन

0

गुमला : – गुमला जिला प्रशासन के निर्देशानुसार आज डुमरी प्रखंड परिसर में जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदनों की प्राप्ति हुई तथा अधिकतर शिकायतों का त्वरित निष्पादन किया गया।

जन शिकायत निवारण शिविर में कुल 46 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 40 आवेदनों का निपटारा मौके पर ही कर दिया गया। प्राप्त आवेदनों का विवरण निम्नानुसार है:

1. राशन कार्ड संबंधित आवेदन – 02 (निपटारा – 02)

2. आवास योजना संबंधित आवेदन – 03 (निपटारा – 02)

3. पेंशन संबंधित आवेदन – 03 (निपटारा – 02)

4. जाति/आय/आवासीय प्रमाण पत्र – 28 (निपटारा – 28)

5. किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) – 01 (निपटारा – 01)

6. चल-अचल संपत्ति प्रमाण पत्र – 01 (निपटारा – 01)

7. जन्म प्रमाण पत्र – 02 (निपटारा – 02)

8. मृत्यु प्रमाण पत्र – 03 (निपटारा – 02)

9. भूमि लगान संबंधित आवेदन – 03 (निपटारा – प्रक्रिया में)

शिविर में संबंधित विभागों के पदाधिकारियों की उपस्थिति में नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए।

डुमरी प्रखंड प्रशासन ने आश्वस्त किया कि शेष आवेदनों का भी शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

आज गुमला जिला में चलाया गया इनफोर्समेंट एवं जागरुकता अभियान स्कूल के 100 मीटर के दायरे में नहीं बिकेंगे तंबाकू उत्पाद

0

गुमला : – गुमला में आज दिनांक 12 जून 2025 को गुमला में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी लव कुमार गुप्ता एवं जिला तंबाकू निषेध सलाहकार वंदना स्मृति एवं सदर थाने की पुलिस के द्वारा नशा के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें विभिन्न दुकानों का निरीक्षण किया गया और साथ ही अंतिम चेतावनी दी गई।

टीम के द्वारा एसएस स्कूल के पास निरीक्षण किया गया जहाँ कुछ नहीं पाया गया फिर टीम के द्वारा इग्निसुस विद्यालय , संत पात्रिक विद्यालय एवं उर्सलाइन कॉन्वेंट विद्यालय के पास निरीक्षण किया गया निरीक्षण के क्रम में कर्मवीर भारती, सूरज लकड़ा, मुकेश लकड़ा, भरत भगत के प्रतिष्ठानों में निकोटीन और तंबाकू युक्त उत्पादों की बिक्री करते हुए विक्रेताओं को पकड़ा गया साथ ही कोटा एक्ट के तहत फाइन लगाया गया।

तत्पश्चात फिर टीम के द्वारा करम टोली के पास राजेंद्र अभ्यास विद्यालय,कस्तूरबा विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय के पास निरीक्षण किया गया निरीक्षण के क्रम में सुरेश सिंह,  शुक्ररो उरांव, सपना कुजूर, माही जनेरल स्टोर के प्रतिष्ठानों में छापेमारी के दौरान निकोटीन और तंबाकू युक्त उत्पादों की बिक्री करते हुए विक्रेताओं को पकड़ा गया साथ ही तंबाकू युक्त उत्पादन न भेचने की सख्त हिदायत दी गई और साथ सभी प्रतिष्ठानों में कोटपा एक्ट के तहत जुर्माना लगाया गया।

  • साथ ही माही जनेरल स्टोर और भोला भंडार के प्रतिष्ठान मे साफ सफाई में काफी कमी पाई गई।
  • बहुत ही साफ सफाई की कमी पाई गयी।
  • अवधि समाप्त खाद्य सामग्री का विक्रय।
  • प्रतिबंधित सोस की बोतल मिली।
  • बिना अनुज्ञप्ति का प्रतिष्ठान चलाना।

खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत स्पष्टीकरण किया गया और निर्देश दिया गया कि भविष्य में इस प्रकार का लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया गया साथ ही खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत उस पर कार्रवाई की जाएगी और साथ ही खाद्य सुरक्षा अधिकारी के द्वारा बताया गया कि खाद्य सुरक्षा से जुड़े सभी विक्रेताओं को आवश्यक रूप से लाइसेंस लेकर अपने प्रतिष्ठान को चलना सुनिश्चित करेंगे| इस सघन छापेमारी में मुख्य रूप से खाद्य सुरक्षा अधिकारी, गुमला सदर थाना एस आई, जिला तंबाकू निषेध सलाहकार वंदना स्मृति होरो,प्रियांशु कुमार सूरज कुमार की उपस्थिति महत्वपूर्ण रही| जिला प्रशासन गुमला के सभी व्यापारियों से अनुरोध करता है कि खाद्य सुरक्षा नियमों का पालन करें और बिना लाइसेंस का खाद्य व्यापार ना करें|

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

चैनपुर एसडीओ ने किया डुमरी प्रखंड का निरीक्षण, योजनाओं की समीक्षा एवं अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

0

गुमला : – गुमला जिला अंतर्गत स्थित चैनपुर अनुमंडल पदाधिकारी पूर्णिमा कुमारी ने डुमरी प्रखंड का दौरा कर विभिन्न विकास योजनाओं की जमीनी स्थिति का जायजा लिया। क्षेत्र भ्रमण के दौरान उन्होंने प्रखंड क्षेत्र में संचालित योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली तथा मौके पर संबंधित अधिकारियों से आवश्यक विवरण प्राप्त किया।

निरीक्षण उपरांत अनुमंडल पदाधिकारी ने प्रखंड कार्यालय परिसर में अधिकारियों के साथ बैठक की और उन्हें विभिन्न योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

माह के द्वितीय शुक्रवार को आयोजित समीक्षा बैठक में अबुआ आवास योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना (NFSA), झारखंड राज्य सुरक्षा योजना (ग्रीन राशन कार्ड), PVTG डाकिया योजना, सोना-सोबरन वस्त्र वितरण योजना (धोती-साड़ी-लुंगी), सरकारी भोजन केंद्र योजना, धान अधिप्राप्ति योजना, JMMSY (जल मीन मैनेजमेंट स्वच्छता योजना), मनरेगा, तथा प्रधानमंत्री – मुख्यमंत्री पशुधन योजना जैसे महत्वपूर्ण योजनाओं की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई।

एसडीओ चैनपुर पूर्णिमा कुमारी ने योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, जनसहभागिता और समयबद्धता पर विशेष बल देते हुए कहा कि प्रत्येक योजना का लाभ वास्तविक लाभुकों तक पहुंचे, यह सुनिश्चित करना सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को लक्ष्य आधारित कार्य प्रणाली अपनाने तथा योजनाओं से वंचित पात्र लाभुकों की पहचान कर शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाने का निर्देश दिया।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

नशामुक्त गुमला के संकल्प को साकार करने हेतु स्कूली विद्यार्थियों के बीच क्विज प्रतियोगिता आयोजित

0

गुमला : – गुमला जिले में नशा के दुष्प्रभावों के प्रति जन-जागरूकता को सशक्त बनाने की दिशा में जिला प्रशासन गुमला द्वारा लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में, उपायुक्त गुमला प्रेरणा दीक्षित के मार्गदर्शन में झारखंड शिक्षा परियोजना, गुमला के तत्वावधान में जिले के सभी माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में विद्यार्थियों के बीच क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

यह प्रतियोगिता जिला प्रशासन द्वारा निषिद्ध मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए तैयार की गई समेकित कार्ययोजना के तहत की गई, जिसमें विद्यार्थियों को नशा उन्मूलन संबंधी विषयों पर 25 वस्तुनिष्ठ बहुविकल्पीय प्रश्नों का हल करना था। प्रश्न पत्र सभी विद्यालयों को उपलब्ध कराए गए थे।

जिले भर के हजारों विद्यार्थियों ने इस क्विज में उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। प्रतियोगिता के उपरांत प्रत्येक विद्यालय में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का चयन किया गया है, जिन्हें 26 जून 2025 को आयोजित होने वाले विशेष सम्मान समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा।

जिला शिक्षा पदाधिकारी कविता खलखो ने जानकारी दी कि जिला प्रशासन के नेतृत्व में शिक्षा विभाग गुमला द्वारा स्कूली स्तर पर विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और इसके दुष्परिणामों के प्रति सजग करने हेतु सतत प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले दिनों में इसी प्रकार की अन्य रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से भी जन-जागरूकता अभियान को और अधिक प्रभावशाली बनाया जयेगा।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

सांसद मनीष जायसवाल की अनोखी पहल: 29 जून से शुरू कर रहें हैं “सांसद तीर्थ दर्शन-2025” योजना

0

हजारों लोग कर सकेंगे अयोध्या, काशी, विंध्याचल और प्रयागराज संगम स्थल का भ्रमण, यात्रा हजारीबाग लोकसभा के इतिहास के स्वर्णिम पन्नों में साबित होगा अमिट धरोहर

सांसद मनीष जायसवाल ने इस योजना की डेमो अपने पैतृक गांव के श्रद्धालुओं को तीर्थ यात्रा कराकर किया

क्षेत्र के बुजुर्ग नागरिकों के तीर्थ यात्रा का सपना होगा साकार, हम कर रहें है एक प्रयास: मनीष जायसवाल

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल के बतौर सांसद शपथ लेने के एक साल आगामी 24 जून को होने वाले हैं। इस उपलक्ष्य में उन्होंने हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान एक अनोखी पहल करते हुए “सांसद तीर्थ दर्शन-2025” नामक एक योजना की शुरुआत करने का ठाना है। इससे पहले भी सांसद मनीष जायसवाल सरकार और गैर- सरकारी योजना के अलावे क्षेत्र और क्षेत्रवासियों के हित में व्यक्तिगत रूप से कई योजनाएं चला रहें हैं जिसका समाज में व्यापक प्रभाव और लाभ लोगों को मिल रहा है।

युवाओं के लिए नमो फुटबॉल टूर्नामेंट, क्षेत्र की बहनों के लिए लहंगा वितरण अभियान, जरूरतमंद परिवारों के लिए नमो श्राद्ध कीट उनके द्वारा संचालित बेहद लोकप्रिय योजना है। सांसद तीर्थ दर्शन-2025 योजना का उद्घाटन सह प्रथम जत्थे का रवानगी आगामी 29 जून 2025 को प्रातः 11:00 बजे हजारीबाग के कटकमदाग प्रखंड स्थित नृसिंह स्थान मंदिर प्रांगण,खपरियावाँ से भव्य कार्यक्रम के साथ किया जाएगा। जिसमें इस आध्यात्मिक एवं ऐतिहासिक कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय स्तर के नेता प्रदेश स्तर के नेता एवं कई प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के तमाम जनता जनार्दन को इस भव्य कार्यक्रम का साक्षी बने हेतु आमंत्रित किया जा रहा है।

इस महत्ती योजना के बाबत सांसद मनीष जायसवाल ने प्रेस- वार्ता कर बताया कि यह योजना लंबे समय के लिए शुरू किया जा रहा है ताकि क्षेत्र के जरूरतमंद वरिष्ठ जनों को सम्मान मिले और उन्हें तीर्थयात्रा कराया जा सके। इस योजना के तहत प्रति माह छह ट्रिप यात्रा कराया जाएगा जिसमें प्रत्येक ट्रिप में 65 श्रद्धालु जा सकेंगे। इसके लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस वातानुकूलित बस होगा जिसमें 45 सीट और 20 स्लीपर सीट होंगे। हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सभी पांचों विधानसभा के पांच- पांच पंचायत करके इस योजना को क्रियान्वित किया जाएगा। श्रद्धालुओं के चयन प्रक्रिया से लेकर उन्हें तीर्थ दर्शन कराने में सांसद सेवा कार्यालय की टीम तत्पर रहेगी। प्रत्येक ट्रिप में संबंधित क्षेत्र के पांच भाजपा कार्यकर्ता साथ जाएंगे। प्रथम चरण में श्रद्धालुओं के उम्र सीमा को 60 साल तय किया गया है।

यह यात्रा प्रसाद और भोजन खर्च, मंदिर आने जाने ट्रैवलिंग खर्च को छोड़कर पूरी तरह निःशुल्क होगा। प्रवास और भोजन के व्यवस्था के साथ तीर्थ स्थलों के सुलभ दर्शन के लिए उत्तर प्रदेश सरकार से वार्ता चल रही है। यात्रा हजारीबाग से प्रारंभ होकर काशी पहुंचेगा, दिनभर यात्री विभिन्न धार्मिक स्थलों में पूजा- अर्चना करने के उपरांत रात में यात्रा कर अगले दिन अयोध्या पहुंचेंगे अयोध्या में विभिन्न धार्मिक स्थान एवं आरती- दर्शन के उपरांत अगले दिन प्रयागराज संगम पहुंचेंगे इसके बाद विंध्याचल में मां विंध्यवासिनी की पूजा- अर्चना करने के बाद यात्रा हजारीबाग के लिए प्रस्थान करेगी और यात्रीगण हजारीबाग पहुंच जाएंगे।

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के बुजुर्गों के सम्मान में और समाज के संस्कृति के सम्मान में इस यात्रा का शुभारंभ किया जा रहा है। बीते विधानसभा चुनाव में बड़कागांव की धरती से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री महाराज योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि आप लोग अयोध्या दर्शन के लिए आइए हम स्वागत करेंग। उनके बातों को मानकर हमलोग तीर्थ दर्शन यात्रा शुरू कर रहें हैं विश्वास है कि सीएम योगी आदित्यनाथ श्रद्धालुओं के सुलभता के लिए सहयोग करेंगे ।

मौके पर सांसद मनीष जायसवाल ने कहा यह यात्रा हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के इतिहास के स्वर्णिम पन्नों में अमिट धरोहर साबित होगा। उन्होंने इस महत्ती योजना के उद्घाटन सह प्रथम जत्थे के रवानगी के अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों को उपस्थित होकर इस आध्यात्मिक एवं ऐतिहासिक समारोह को सफल बनाते हुए इस सुखद पल का गवाह बनने का अपील किया है ।

सांसद मनीष जायसवाल ने अहमदाबाद विमान हादसे के मृतकों के लिए जताया गहरा शोक

सांसद मनीष जायसवाल ने प्रेस- वार्ता की शुरुआत गुरुवार को अहमदाबाद विमान हादसे की हृदयविदारक घटना से किया और कहा कि यह अत्यंत ही व्यथित कर देने वाली बेहद दुखद घटना है। इस दुखद दुर्घटना में जान गंवाने वाले समस्त यात्रियों को हम विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति और परिजनों को यह असहनीय पीड़ा सहने की अदम्य शक्ति प्रदान करने की कामना की साथ ही कहा कि पूरा देश इस क्षति से मर्माहत है और शोक की इस घड़ी में हम सब एकजुट हैं। यह घटना हम सभी के लिए अत्यंत पीड़ादायक और अविस्मरणीय है।

झारखंड सरकार विफल, घंटी बजाकर हम जगाते रहेंगे: मनीष जायसवाल

हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने राज्य सरकार की विफलताओं पर पत्रकारों के समक्ष मुखर रूप से अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार तब तक नहीं जागती जब तक उसकी गलतियों पर घंटी न बजाई जाए। हाल ही में आपने देखा होगा कि एक समाजसेवी द्वारा एक पीड़ित महिला की मदद के लिए कई बार चिकित्सकों को कॉल किया गया, लेकिन उसे मदद के बजाय पुलिस द्वारा बिना किसी कारण के उन्हें हिरासत में ले लिया गया। जब हम भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस विभाग की कुंभकर्णी नींद तोड़ने के लिए आवाज उठाई तब जाकर कहीं संतुलन बन पाया । यही हाल बिजली विभाग का भी है। शुक्रवार को कार्यालय जाकर अधिकारियों से बातचीत की गई थी, जिन्होंने सुधार का आश्वासन दिया था, परंतु व्यवस्थाएं और भी चरमरा गई हैं। अब शनिवार को सुबह 11:00 बजे से बिजली विभाग कार्यालय के समक्ष धरना दिया जाएगा ताकि विभाग को अपनी जिम्मेदारियों का एहसास हो और बिजली व्यवस्था में कुछ सुधार आ सके ।

बुजुर्गों का सम्मान, उनके तीर्थयात्रा से समाज होगा संस्कारित: सांसद

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के बुजुर्गों के प्रति मेरे मन में गहरा सम्मान है। उनके आशीर्वाद और मार्गदर्शन से ही हमारा समाज संस्कारित और सशक्त बनता है। सांसद के रूप में एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सांसद तीर्थ दर्शन–2025 योजना की शुरुआत मेरे लिए केवल एक योजना नहीं, बल्कि वरिष्ठ जनों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का एक प्रयास है। यह आध्यात्मिक यात्रा काशी, अयोध्या, प्रयागराज और विंध्याचल जैसे पावन स्थलों तक ले जाएगी, जिससे हमारे बुजुर्गों को न केवल धार्मिक शांति मिलेगी, बल्कि उनके जीवन में आत्मिक संतोष भी आएगा। भाजपा की सेवा संकल्पना को धरातल पर उतारते हुए यह योजना पूरी तरह निःशुल्क और सम्मानजनक होगी। मेरा प्रयास रहेगा कि इस योजना से जुड़े हर श्रद्धालु को यात्रा के दौरान आदर, सुविधा और श्रद्धा तीनों का अनुभव हो। इस अवसर पर मैं क्षेत्रवासियों से आह्वान करता हूं कि इस पुनीत पहल में सहभागिता दें और बुजुर्गों को आशीर्वाद रूपी सहयात्री बनाएं ।

मौके पर ये गणमान्य लोग रहें मौजूद

मौके पर सांसद मनीष जायसवाल के प्रेस- वार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, प्रदेश कार्य समिति सदस्य के.पी. ओझा, अशोक यादव, टुन्नू गोप, सुदेश चंद्रवंशी, जिला पदाधिकारी दामोदर सिंह, रेणुका साहू, जय नारायण प्रसाद, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष राजकरण पांडे, महिला मोर्चा अध्यक्ष मनोरमा राणा, किसान मोर्चा अध्यक्ष इंद्र नारायण कुशवाहा, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष अजीत चंद्रवंशी, भाजपा के वरिष्ठ नेता दिनेश सिंह राठौर, नगर पूर्वी मंडल अध्यक्ष विवेक बैरियर, मांडू विधानसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि खोखा सिंह, हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी, पूर्व विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार साहू, किशोरी राणा, सांसद सेवा कार्यालय कर्मी विजय वर्मा, रूपम ओझा, विशेषांक वर्मा, राजेश कुमार, अमन कुमार, प्रबीर मंडल सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें ।

News – Vijay Chaudhary 

राम भक्तों के लिए

विनोबा भावे विश्वविद्यालय में नशा विरोधी जागरूकता अभियान के अंतर्गत शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन

0

आज दिनांक 13 जून 2025 को विनोबा भावे विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के आदेशानुसार आज राज्यव्यापी नशा विरोधी जागरूकता अभियान के अंतर्गत एक शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नोडल अधिकारी डॉ. उमेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ, जिसकी मेज़बानी शोध छात्र पुष्कर कुमार पुष्प ने की।

कार्यक्रम की शुरुआत अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. एस. एम. कैसर द्वारा एक जागरूकता संदेश के साथ की गई। उन्होंने कहा, “नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नहीं, बल्कि समाज के ताने-बाने को भी प्रभावित करता है। युवाओं को इससे दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।”

मेज़बान पुष्कर कुमार पुष्प ने कहा, “इस अभियान का उद्देश्य युवाओं में नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूकता फैलाना है। हमें नशे को ना कहने की संस्कृति को बढ़ावा देना होगा।”

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित शिक्षकों, शोध छात्रों, तथा गैर-शिक्षण कर्मचारियों ने नशा न करने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की सामूहिक शपथ ली।

इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के अन्य विभागों के गैर-शिक्षण कर्मचारियों की भी सक्रिय सहभागिता रही, जिससे यह संदेश और भी व्यापक रूप में फैल सका।

News – Vijay Chaudhary 

राम भक्तों के लिए

जमशेदपुर डीसी कर्ण सत्यार्थी आदिम जनजातीय समुदायों से किया सीधा संवाद, शहद प्रोसेसिंग का काम कर रही महिलाओं से मिले 

0

जमशेदपुर : राज्य में सदियों से समाज की मुख्यधारा के कटे आदिम जनजातियों की सुध लेने के लिए जिला प्रशासन अक्सर निष्क्रिय रहता है लेकिन जिले के नए डीसी कर्ण सत्यार्थी ने उनका हालचाल जाना, यह सुखद बात है. डीसी ने आदिम जनजाति परिवारों के सरकारी योजनाओं से आच्छादन आदि की जानकारी ली। महिलाओं की सुविधा के लिए डीसी दरी पर बैठकर उनकी बातों को गंभीरता से सुना.

डीसी ने गुरुवार को बोड़ाम प्रखंड मुख्यालय स्थित जिला परिषद भवन (डाक बंगला) पहुंचकर पहाड़िया, सबर और खड़िया आदिम जनजातीय समुदायों से संवाद किया। यह संवाद विशेष रूप से वन धन विकास केंद्र के तहत शहद प्रोसेसिंग से जुड़ी महिलाओं व परिवारों की आजीविका एवं विपणन की चुनौतियों पर केंद्रित था.  

महिलाओं के उत्पादों के लिए नये व स्थायी बाजार तलाशने को होगी कोशिश : डीसी

जनजातियों के समूह से डीसी ने कहा कि शहद प्रोसेसिंग का काम कर रही महिलाओं से मिलना और उनकी गतिविधियों को नजदीक से समझना मेरा मुख्य उद्देश्य है। हमें देखना है कि कैसे इन प्रयासों को और बढ़ाया जाये, कैसे इनके उत्पादों के लिए नये और स्थायी बाजार तलाशे जाएं ताकि इनकी मेहनत की सही कीमत मिल सके।

उन्होंने कहा कि बोड़ाम जैसे क्षेत्रों में केवल शहद नहीं, बल्कि अन्य आजीविका आधारित कार्य भी हो रहे हैं। जिला प्रशासन का यह प्रयास है कि इन कार्यों को संस्थागत रूप से गति दी जाए ताकि समुदाय की प्रति व्यक्ति आय में निरंतर वृद्धि हो सके।

डीसी ने स्पष्ट किया कि जब कोई नया उत्पाद बनता है तो शुरुआती दौर में सबसे बड़ी चुनौती बाज़ार की होती है। यह हमारी जिम्मेदारी है कि इन समुदायों द्वारा बनाये गये उत्पादों को अच्छे बाज़ार से जोड़ा जाये और उन्हें व्यापक पहचान दिलायी जाये। इस दिशा में उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी और जेएसएलपीएस की टीम मिलकर कार्य कर रही है।

डीसी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि आदिम जनजातीय समुदायों की पारंपरिक दक्षताओं और संसाधनों को ध्यान में रखते हुए योजनाएं तैयार की जाएं और उन्हें संसाधन,प्रशिक्षण एवं विपणन में भरपूर सहयोग दिया जाये।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान, एसडीओ धालभूम शताब्दी मजूमदार, बीडीओ किकू महतो, सीओ रंजीत रंजन, डीपीएम जेएसएलपीएस सुजीत बारी व अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

राम भक्तों के लिए

बंधु तिर्की के नेतृत्व में राज्यपाल से मिला प्रतिनिधिमंडल: उच्च शिक्षा की गुणवत्ता की बेहतरी का मिला आश्वासन

0
रांची : पूर्व मंत्री, झारखण्ड सरकार की समन्वय समिति के सदस्य एवं झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा है कि राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार झारखण्ड में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर करने के लिये बहुत अधिक गंभीर हैं और उन्होंने अपेक्षित गुणात्मक सुधार का उन्हें आश्वासन दिया है.
श्री तिर्की ने कहा कि विश्वविद्यालयों एवं अंगीभूत महाविद्यालयों के पठन-पाठन एवं शैक्षणिक वातावरण में सुधार के साथ ही वहां आधारभूत संरचना के विकास के लिये भी उन्होंने सरकार को निर्देशित करने की बात कही है.

गर्वनर से झारखण्ड के शिक्षाविदों को कुलपति बनाए जाने का बंंधु ने किया अनुरोध

राजधानी में राजभवन में गुरुवार को श्री गंगवार के साथ हुई मुलाकात के पश्चात श्री तिर्की ने कहा कि उन्होंने राज्यपाल को यह लिखित सुझाव दिया है कि मूलतः झारखण्ड के उन विद्वान शिक्षाविदों की नियुक्ति विविध विश्वविद्यालयों में कुलपति के रूप में की जाये, जिन्हें झारखण्ड की जनजातीय विविधता, प्राकृतिक संसाधन एवं यहां की भौगोलिक, सामाजिक, सांस्कृतिक संरचना व परिवेश की अच्छी जानकारी हो.
श्री तिर्की ने राज्यपाल से अनुरोध किया कि झारखण्ड के सभी अंगीभूत महाविद्यालयों में इंटरमीडिएट में नामांकन न लेने के अपने निर्देश पर पुनर्विचार करते हुए वे वैसे अंगीभूत महाविद्यालयों में 11वीं एवं 12वीं के नामांकन को रोकने के लिये 3 वर्षीय योजना के क्रमिक अनुपालन को लागू करने का निर्देश दें जिससे प्लस टू विद्यालयों की आधार संरचना का विकास हो सके और वहां अपेक्षित योग्यता वाले शिक्षकों एवं कर्मचारियों की नियुक्ति हो सके.
श्री तिर्की के साथ प्रतिनिधिमंडल में पूर्व महापौर रमा खलखो, रमेश महली, प्रो. जगदीश लोहरा, शिव उरांव, मंगा उरांव, कर्मा उरांव, शांतनु मिश्रा, आतिफ़ सिद्दीक़ी एवं जमील मलिक शामिल थे. श्री तिर्की ने राज्यपाल को विश्व प्रसिद्ध मियाजाकी आम का पौधा भेंट किया.
राम भक्तों के लिए

सदस्यता अभियान को गति देने मध्य प्रदेश के चार दिवसीय दौरे पर रहेंगे अपना दल (एस) प्रदेश प्रभारी आर. बी. सिंह पटेल

0

14 से 17 जून के बीच ग्वालियर-चंबल संभाग में करेंगे दौरा

दौरे की अध्यक्षता करेंगे राजनीतिक रणनीतिकार डॉ अतुल मलिकराम

भोपाल, 12 जून 2025: मध्य प्रदेश में अपनी उपस्थिति को मजबूत करते हुए उत्तर प्रदेश का तीसरा व एनडीए घटक का सबसे पुराना दल अपना दल (एस) राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के नेतृत्व में प्रदेशभर में सदस्यता अभियान को गति प्रदान कर रहा है। इसी क्रम में राष्ट्रीय महासचिव व मध्य प्रदेश प्रभारी आर. बी. सिंह पटेल 14 से 17 जून तक ग्वालियर-चंबल संभाग का चार दिवसीय दौरा करेंगे। यह दौरा पार्टी के सदस्यता अभियान को गति देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान भिंड, मुरैना, ग्वालियर, दतिया, निवाड़ी, शिवपुरी और गुना में विभिन्न कार्यक्रम होंगे। दौरे की अध्यक्षता राजनीतिक रणनीतिकार डॉ. अतुल मलिकराम करेंगे। गौरतलब है कि प्रदेश प्रभारी बनने के बाद से आर बी सिंह पटेल का यह तीसरा दौरा है।

दौरे को लेकर *आर. बी. सिंह पटेल* ने कहा, “राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल जी के नेतृत्व में यह दौरा मध्य प्रदेश में अपना दल (एस) के विस्तार और जन-जन तक हमारी विचारधारा को पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण कदम है। हम कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संगठन को और मजबूत करेंगे और नए सदस्यों को जोड़कर पार्टी को व्यापक आधार प्रदान करेंगे।”

दौरे की अध्यक्षता कर रहे *डॉ. अतुल मलिकराम* ने कहा, “हमारा लक्ष्य है कि अपना दल (एस) की नीतियों और विजन को हर गांव, हर शहर तक पहुंचाया जाए। यह दौरा न केवल सदस्यता अभियान को गति देगा, बल्कि कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा और उत्साह का संचार भी करेगा।”

यह दौरा मध्य प्रदेश में अपना दल (एस) की सक्रियता को बढ़ाने और आगामी राजनीतिक रणनीतियों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। बता दें कि आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर पिछले कुछ महीनों में अपना दल (एस) की सक्रियता प्रदेश में काफी तेज हो गई है। प्रदेश प्रभारी के अब तक के दौरों के माध्यम से पार्टी राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सक्रियता बढ़ाने के साथ-साथ युवाओं और समाज के पिछड़े वर्गों को संगठन से जोड़ने की दिशा में काम कर रही है।

न्यूज़ – मुस्कान

राम भक्तों के लिए

जनजातीय ग्रामों के समग्र विकास को लेकर गुमला में हुई रणनीतिक बैठक, 15 जून से चलेगा जागरूकता अभियान

0

गुमला — जिले के जनजातीय बहुल गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से “धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान” पर केंद्रित एक अहम बैठक आज गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) और विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी शामिल हुए।

बैठक का मुख्य उद्देश्य था— सरकारी योजनाओं की पहुँच का मूल्यांकन, जनजागरूकता अभियान की रणनीति तय करना और चिन्हित ग्रामों में योजनाओं की शत-प्रतिशत संतृप्ति सुनिश्चित करने के लिए एक ठोस कार्य योजना तैयार करना।

उपायुक्त दीक्षित ने अभियान के उद्देश्यों और लक्ष्यों की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि 15 जून से 30 जून 2025 तक चिन्हित गांवों में विशेष जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी और उन्हें सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया जाएगा।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि अभियान के दौरान कल्याणकारी योजनाओं में मौजूद खामियों की पहचान (क्रिटिकल गैप एनालिसिस) कर, उन्हें समन्वित विभागीय कार्रवाई के माध्यम से दूर किया जाएगा। उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि 15 नवंबर 2025 तक सभी लक्षित गांवों में योजनाओं की पूर्ण पहुँच सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि अभियान की सफलता के लिए जन प्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों और स्वयंसेवी संगठनों (NGOs) की भागीदारी न केवल सहायक बल्कि आवश्यक है।

उपस्थित अधिकारियों को यह निर्देश दिया गया कि वे ग्राम स्तर पर प्राप्त आंकड़ों और फीडबैक के आधार पर माइक्रो-प्लान तैयार करें और योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन की निगरानी करें। साथ ही, प्रगति की साप्ताहिक समीक्षा की जाएगी और रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय को भेजी जाएगी।

बैठक के अंतर्गत अधिकारियों के लिए एक प्रशिक्षण सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें उन्हें अभियान के क्रियान्वयन से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

यह बैठक जनजातीय समुदाय के समग्र विकास को लेकर प्रशासन की प्रतिबद्धता और स्थानीय स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखी जा रही है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium