20.1 C
Ranchi
Sunday, November 15, 2026
Advertisement
Home Blog Page 375

सिसई एवं भरनो प्रखंड में पंचायत स्तरीय विकास कार्यों की व्यापक समीक्षा बैठक आयोजित

0

गुमला : – आज उपविकास आयुक्त गुमला दिलेश्वर महत्तो की अध्यक्षता में सिसई एवं भरनो प्रखंड के पंचायत प्रतिनिधियों एवं संबंधित पदाधिकारियों के साथ पंचायत स्तरीय विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायती राज पदाधिकारी एवं जिला परियोजना प्रबंधक भी उपस्थित रहे।

इस बैठक में मुखिया, पंचायत सचिव, कनीय अभियंता एवं समन्वयकों ने भाग लिया। समीक्षा के दौरान 15वें वित्त आयोग के तहत संचालित कार्यों एवं उनके भुगतान की प्रगति, GPDP एवं Prosper Project के तहत चयनित पंचायतों में योजनाओं की प्रविष्टि की स्थिति, पंचायत सचिवालय में रोस्टर का अनुपालन, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्रों के निर्गमन, प्रज्ञा केंद्रों के संचालन हेतु VLE की उपस्थिति, भारत नेट कनेक्टिविटी एवं रिचार्ज की स्थिति, पंचायत सचिव द्वारा अभिलेख/पंजीयों के अद्यतन संधारण, पंचायत ज्ञान केंद्र की स्थिति, पंचायत सहायक के लिए कक्ष आवंटन एवं कार्य प्रगति, तथा ग्राम पंचायत सहायता केंद्र की अधिष्ठापन से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों की गहन समीक्षा की गई।

बैठक में उपस्थित अधिकारियों को यह निर्देश दिया गया कि पंचायत सचिवालय के सभी कार्य समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से संपादित किए जाएं। इसके अतिरिक्त जन सेवा से जुड़े कार्यों की गुणवत्ता एवं त्वरित निपटान सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।

समीक्षा बैठक के दौरान निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे राज्यव्यापी अभियान के संबंध में भी विस्तृत चर्चा हुई। सभी पंचायत प्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों को यह निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने पंचायत क्षेत्रों में नशा उन्मूलन के लिए जागरूकता अभियान संचालित करें तथा इस दिशा में स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस विभाग को सक्रिय सहयोग प्रदान करें।

उपविकास आयुक्त ने कहा कि पंचायत स्तर पर विकास कार्यों की गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी क्रियान्वयन जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। साथ ही उन्होंने पंचायत सचिवालय को आम जनता के लिए सुलभ एवं उत्तरदायी सेवा केंद्र के रूप में विकसित करने हेतु सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला जिले को नशामुक्त बनाने की दिशा में गुमला में जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

0

गुमला : – झारखंड राज्य सरकार द्वारा दिनांक 10 जून 2025 से 26 जून 2025 तक प्रस्तावित राज्यव्यापी निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता अभियान के सफल संचालन हेतु आज नगर भवन गुमला में जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के सभी प्रमुख विभागों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को मास्टर ट्रेनर्स के माध्यम से प्रशिक्षित किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी प्रेरणा दीक्षित रहीं। अपने संबोधन में उपायुक्त ने कहा कि “नशा न केवल शरीर को बल्कि व्यक्ति के सपनों और भविष्य को भी नष्ट कर देता है। नशे से ग्रसित बच्चों एवं नागरिकों में कई मानसिक और शारीरिक लक्षण देखने को मिलते हैं। इसे रोकने हेतु जिला प्रशासन सतत प्रयासरत है।”

उन्होंने कहा कि गुमला जिले को नशामुक्त बनाने के लिए सख्त कार्ययोजना तैयार की गई है। अफीम, गांजा एवं अन्य मादक पदार्थों के सेवन और सप्लाई करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त ने यह भी बताया कि जिले में ‘जीरो टॉलरेंस नारकोटिक्स अभ्यास’ प्रारंभ किया गया है। सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि नशे के सप्लाई चैन एवं विक्रेताओं पर तत्काल कार्रवाई करें।

साथ ही उपायुक्त गुमला ने जिलेवासियों से अपील की कि यदि किसी भी व्यक्ति को नशीले पदार्थों की बिक्री या सप्लाई की जानकारी हो तो वे सीधे उनके आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर पर सूचना दें। नागरिकों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि अगले 20 दिनों में जिले के सभी संबंधित थाना एवं पुलिस पदाधिकारी नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करें और इसकी जानकारी आम जनता तक भी पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि “सभी नागरिक सूचना तंत्र के रूप में कार्य करें और जिले को नशामुक्त बनाने के लिए प्रशासन का सहयोग करें। यह सामूहिक प्रयास से ही संभव होगा।”

उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे अपने बच्चों की गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखें। यदि किसी बच्चे में असामान्य व्यवहार दिखाई दे तो तुरंत पहल कर आवश्यक कदम उठाएं। “यदि कोई बच्चा पहले से नशे की लत में है तो जिला प्रशासन उसे इस बुरी लत से छुटकारा दिलाने हेतु पूर्ण सहयोग प्रदान करेगा,” उन्होंने कहा।

इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों एवं बच्चों को भी नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम में पुलिस विभाग, तकनीकी शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, वन विभाग, जेसीबीएस, स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, खेल विभाग, श्रम विभाग, पंचायती राज विभाग एवं नगर परिषद के अधिकारी एवं कर्मी शामिल हुए।

प्रशिक्षण सत्र का संचालन जिला खेल पदाधिकारी मनोज कुमार, औषधि निरीक्षक पूनम देवी, जिला शिक्षा अधीक्षक पुर आलम, जिला परामर्शदाता (तंबाकू नियंत्रण) वंदना, महिला बाल विकास पदाधिकारी नीलम केरकेट्टा एवं पुलिस अवर निरीक्षक डुमरी थाना मनोज कुमार द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में उपविकास आयुक्त गुमला दिलेश्वर महतो, परियोजना निदेशक आईटीडीए रीना हांसदा, अपर समाहर्ता गुमला, एसडीओ सदर राजीव नीरज, डीसीएलआर गुमला राजीव कुमार, डीएसपी गुमला, जिला नजारत उपसमाहर्ता, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी आरती कुमारी, जिला खेल पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर उपायुक्त महोदया द्वारा उपस्थित सभी प्रतिभागियों को सामूहिक रूप से ‘नशामुक्त भारत अभियान’ के तहत प्रतिज्ञा भी दिलाई गई।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए
0

कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक उपायुक्त की अध्यक्षता में संपन्न——

योजनाओं के क्रियान्वयन में समयबद्धता एवं पारदर्शिता आवश्यक: उपायुक्त

निश्चित समय सीमा में योजनाओं को पूर्ण करें: उपायुक्त

गिरिडीह : समाहरणालय सभागार में उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में सोमवार को कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में साइकिल वितरण,प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना ,MSDP/PMJVK,के साथ कल्याण विभाग द्वारा संचालित अन्य योजनाओं की समीक्षा की गई।

डीसी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अन्य जरूरतमंद वर्गों के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित रूप से पात्र लाभुकों तक पहुंचाया जाए।

छात्रवृत्ति योजनाओं के ऑनलाइन आवेदन एवं वितरण की प्रगति की समीक्षा करते हुए लाभुक छात्रों को समय से इसका लाभ दिया जाए किसी भी स्थिति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसी क्रम में जाहेर स्थान की घेराबंदी और मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में आवासीय विद्यालयों एवं छात्रावासों की स्थिति एवं सुविधाओं का जायजा लेते हुए जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।

डीसी ने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं समयबद्धता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने निर्देश दिया कि लाभुकों की पहचान, डाटा एंट्री एवं भुगतान की प्रक्रिया में किसी प्रकार की लापरवाही न हो। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन की स्थिति की नियमित समीक्षा करने का निर्देश दिया। बैठक में उपविकास आयुक्त स्मृता कुमारी, सिविल सर्जन एसपी मिश्रा, जिला कल्याण पदाधिकारी जेपी मेहरा, प्रखंड विकास पदाधिकारी बगोदर, सरिया तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

राम भक्तों के लिए

भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर गुमला में श्रद्धांजलि सभा, अधिकारियों ने किया नमन

0

गुमला, 9 जून — जननायक भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि के अवसर पर सोमवार को गुमला जिला मुख्यालय स्थित बिरसा मुंडा पार्क में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुबह 11 बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम में गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित, उप विकास आयुक्त, एसडीओ (सदर), डीएसपी, आईटीडीए परियोजना निदेशक, अपर समाहर्ता सहित कई प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने भगवान बिरसा मुंडा के संघर्षपूर्ण जीवन को याद करते हुए उनके आदर्शों को नमन किया।

उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने अपने संबोधन में कहा,

“भगवान बिरसा मुंडा न सिर्फ एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे, बल्कि वे आदिवासी अस्मिता, गरिमा और अधिकारों के प्रतीक हैं। उनकी लड़ाई सिर्फ भूमि अधिकार तक सीमित नहीं थी, बल्कि यह पूरे आदिवासी समाज के सामाजिक और सांस्कृतिक अस्तित्व की रक्षा के लिए थी।”

उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन, आदिवासी समुदाय के समग्र विकास हेतु—स्वास्थ्य, शिक्षा और सम्मान से जुड़े मुद्दों पर लगातार कार्य करता रहेगा।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों और कर्मियों ने भगवान बिरसा मुंडा के योगदान को प्रेरणास्रोत बताते हुए उनके जीवन मूल्यों को आत्मसात करने की अपील की। बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि के मौके पर यह आयोजन श्रद्धा, प्रेरणा और समाज के प्रति कर्तव्यों की भावना को फिर से जागृत करने वाला रहा।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

चैनपुर के लीगीर पाठ गांव में दोहरे हत्याकांड की वारदात

0

गुमला – गुमला जिला अंतर्गत स्थित चैनपुर थाना क्षेत्र के लीगिर पाठ में एक दर्दनाक दोहरे हत्याकांड की घटना सामने आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
लीगिर पाठ निवासी जातरी मुंडा ने पुलिस को बताया कि उसके पिता सुखदेव मुंडा (55) व बुधराम मुंडा (22) की हत्या गांव के ही छोटू मुंडा (23) ने की है। आवेदन में बताया है कि शुक्रवार को सुखदेव मुंडा, बुधवार मुंडा व छोटे मुंडा शुक्रवार को गांव जंगल की ओर पिकनिक मनाने गए थे। सभी ने साथ में शराब पी थी इसी दौरान किसी बात पर तीनो में कहा-सुनी हो गई, जिसके बाद छोटू मुंडा ने लाठी से हमला कर दोनों को जख्मी कर दिया। इस घटना में सुखदेव मुंडा और बुधराम मुंडा की मौत हो गई।

ग्रामीणों ने दबी आवाज में यह भी बताया है कि शुक्रवार को गांव में हुए फुटबॉल मैच के बाद सुखदेव मुंडा, बुधराम मुंडा और छोटू मुंडा पिकनिक मनाने गए थे। वहां तीनों में किसी बात को लेकर काफी कहा-सुनी हुई और हल्की हाथापाई भी हुई थी। इसके बाद तीनों ने साथ में शराब पी और प्लानिंग के तहत छोटू मुंडा और बुधराम मुंडा ने सुखदेव मुंडा को गांव से दूर ले जाकर लाठी से पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी छोटू मुंडा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है और जांच कर रही है कि इस हत्या के पीछे क्या कारण था।
चैनपुर थाना क्षेत्र में शराब के नशे में आए दिन हत्या जैसी मामले देखने को मिलती रहती है। मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में अंधाधुंध शराब की बिक्री हो रही है अधिकांश युवा वर्ग नशे के चपेट में आ रहे हैं छोटी-छोटी बातों में हत्या जैसी घटनाएं आम हो चुकी है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला: 24 घंटे में 5 आत्महत्या के प्रयास, बढ़ती मानसिक अस्थिरता और सामाजिक दबाव पर सवाल

0

गुमला, झारखंड | 9 जून 2025 — झारखंड के गुमला जिले में बीते 24 घंटे के भीतर पाँच अलग-अलग लोगों द्वारा आत्महत्या का प्रयास किए जाने की घटनाएं सामने आई हैं। इन मामलों में प्रेम संबंध, घरेलू तनाव, पारिवारिक नियंत्रण और मानसिक दबाव प्रमुख कारण रहे। सभी पीड़ितों को समय रहते गुमला सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहाँ डॉक्टरों की तत्परता से उनकी जान बचाई जा सकी।

इन घटनाओं ने न केवल प्रशासन को सतर्क कर दिया है, बल्कि समाज में बढ़ती मानसिक अस्थिरता, नशे की लत और युवाओं के भावनात्मक ब्लैकमेल जैसे गंभीर मुद्दों की ओर भी ध्यान खींचा है।

आत्महत्या के प्रयास: 24 घंटे, 5 केस

शनिवार को जिले के अलग-अलग हिस्सों से पाँच लोगों को गंभीर अवस्था में गुमला सदर अस्पताल लाया गया।

  • पालकोट थाना क्षेत्र के रंगोला गाँव निवासी 45 वर्षीय बिरशु सिंह और हंसदोन गाँव के 60 वर्षीय सीताराम गोप ने घरेलू विवाद और तनाव के कारण जहरीला पदार्थ खा लिया।
  • गढ़सारू गाँव की 15 वर्षीय किशोरी ने माता-पिता द्वारा डांटने पर उर्वरक खाकर आत्महत्या का प्रयास किया।
  • घाघरा थाना क्षेत्र के गुनिया गाँव की 22 वर्षीय दीपिका कुमारी ने घरेलू कलह से तंग आकर कीटनाशक पी लिया।
  • वहीं, गुमला सदर थाना क्षेत्र के एक युवक संदीप पुराने ने प्रेम प्रसंग में विफलता के कारण सोशल मीडिया पर लाइव आकर ज़हर पी लिया। संदीप की जान उसके दोस्तों ने लाइव देखकर समय रहते अस्पताल पहुँचाकर बचा ली।

ब्लैकमेलिंग बन रही नया ट्रेंड

चिंताजनक बात यह है कि कई युवा आत्महत्या के प्रयास को ब्लैकमेलिंग का हथियार बना रहे हैं। अपने परिजनों, अभिभावकों, शिक्षकों और समाजसेवियों को भावनात्मक रूप से डरा कर अपनी मांगें मनवाने का यह चलन खतरनाक रूप लेता जा रहा है।

गुमला SP की चेतावनी: “नशा है अपराध की जननी”

गुमला के पुलिस अधीक्षक हारीश बिन जामां ने इन घटनाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “जिले में बढ़ते आत्महत्या और अपराध के मामलों के मूल में नशा और नशेड़ी ही हैं। इसे रोकना मेरी प्राथमिकता है।”

प्रशासन से मांग: सख्त कदम उठाने की जरूरत

इन घटनाओं ने प्रशासन, समाज और सरकार के सामने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। ज़रूरत है कि:

  • मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाए जाएं।
  • स्कूल और कॉलेजों में काउंसलिंग सुविधाएं अनिवार्य की जाएं।
  • सोशल मीडिया पर भावनात्मक ब्लैकमेलिंग को लेकर निगरानी और जागरूकता बढ़े।
  • पुलिस और प्रशासन सामुदायिक हस्तक्षेप के जरिए युवाओं को संवाद में लाएं।

समाजशास्त्रियों का मानना है कि भावनात्मक असंतुलन, दबाव में लिए गए फैसले और परिवारिक संवाद की कमी इन घटनाओं को जन्म दे रही है। इस विकराल होती समस्या को नजरअंदाज करना अब संभव नहीं है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

हजारीबाग में शहीद स्मारक पर जय हिन्द सैनिक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन

0

हजारीबाग के ऐतिहासिक शहीद स्मारक परिसर में रविवार को एक अत्यंत गरिमामयी और भावनात्मक आयोजन के अंतर्गत जय हिन्द सैनिक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारतीय सेना के सेवानिवृत्त वीर सैनिकों, सूबेदारों और हवलदारों को उनके साहस, कर्तव्यपरायणता और राष्ट्रसेवा के लिए सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी एवं नगर निगम पर्यवेक्षक मुन्ना सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने सैनिकों को पुष्पगुच्छ, प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि इन वीरों की वर्दी भले आज उनके शरीर से अलग हो चुकी हो, परंतु उनके हृदय में भारत माता के प्रति वही ज्वलंत समर्पण आज भी जीवंत है।

देश की सीमाओं पर बिताया गया उनका हर क्षण हम सबके लिए प्रेरणा है। वहीं सम्मान प्राप्त करने वाले वीरों में कप्तान डी.डी. सिंह (अध्यक्ष), एच.एफ.ओ. एस.पी. सिंह, कप्तान पी.के. पांडेय, एस.एम. ए.के. राणा, एस.एम. एच.एच. प्रसाद, एस.एम. ए.के. पांडेय, सूबेदार जी.के. सिंह (उपाध्यक्ष), सूबेदार जोसेफ बस्ता, सूबेदार फादर मिंटो, सूबेदार मुरारी प्रसाद, सूबेदार केशव प्रसाद मेहता, सूबेदार डी.डी. मिश्रा,‌ एचएनबी अनील सिंह, हवलदार बी.पी. मेहता, हवलदार सोनजय सिंह, हवलदार मुरारी जी, हवलदार बिंदेश्वरी सिंह, हवलदार विष्णुदेव राणा, सार्जेंट आर.पी. सिंह, सार्जेंट यशेश कुमार, एन.के. प्रमोद साहू, एन.के. विवेक कुमार सिंह, एन.के. राजीव सिंह, एन.के. प्रदीप कुमार साव, एन.के. रामलखन सिंह, रितेश सिंह, हवलदार श्याम सुंदर सिंह, हवलदार सिद्धनाथ तिवारी, हवलदार सुरेंद्र उरांव, हवलदार उपेंद्र सिंह, हवलदार चक्रधारी प्रसाद, हवलदार शकील राय, हवलदार सुमित उरांव,केंद्रीय अध्यक्ष अरविंद ओझा, अवध कुमार भारती, रामानंद मिश्रा , अजय प्रसाद, भोलनाथ प्रसाद, वीरेंद्र सिंह, मधुसूदन प्रसाद, वीरेंद्र सिंह, दिलीप सिंह, महेंद्र गोप, नीरज ओझा, पुर्व उप सचिव सुरेश दांगी, वरिष्ठ सलाहकार राजदेव प्रसाद, निरंजन सिंह, अरुण कुमार ओराव, शिव शंकर कुमार, अशोक राणा, सुरेश दांगी, रविन्द्र प्रसाद सिंह, मनोज गोप, नीरज कुमार, किशोर यादव, विवेक तिवारी, मालेश्वर पाण्डेय, वीरेंद्र सिंह, महेंद्र मेहता, शत्रुघ्न यादव, राजेंद्र प्रसाद, मनोज भारती, लालमन राणा, सुनिल कुमार, अशोक दांगी, सहजाद आलम व मालेश्वर पांडे शामिल हैं जबकि मीडिया से बातचीत के दौरान मुन्ना ने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रारंभ से ही राष्ट्र की सुरक्षा, सैनिकों की गरिमा और उनके परिवारों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध रही है।

उन्होंने यह आश्वासन दिया कि ऐसे वीरों के अनुभवों, योगदान और सामाजिक पुनर्वास को सदैव प्राथमिकता दी जाएगी।उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय से आह्वान किया कि सेना की सेवा से निवृत्त हो चुके वीरों के अनुभवों को समाज और राष्ट्र निर्माण में उपयोग करना हमारी अगली जिम्मेदारी है। आज के युवा इनसे सीखें, प्रेरणा लें और देश की सेवा के लिए संकल्पित हों। कार्यक्रम का समापन शहीदों को मौन श्रद्धांजलि, राष्ट्रगान एवं देशभक्ति गीतों के साथ किया गया।

पूरे आयोजन के दौरान शहीद स्मारक परिसर देशभक्ति के उल्लास, सम्मान और भावनात्मक ऊर्जा से ओतप्रोत रहा। इस दौरान मौके पर मुख्य रूप से पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार यादव, अवधेश कुमार सिंह, विरेन्द्र कुमार सिंह, शशि मोहन सिंह, मनोज नरायण भगत, निसार खान, सुरजीत नागवाला, गोविंद राम, अजीम खान, ओमप्रकाश झा, जावेद इकबाल, अजय सिंह, धीरेन्द्र कुमार दुबे, कजरू साव, मो. वारिस, कौशल कुमार सिंह, मुगेश्वर प्रसाद चौधरी , देव चौहान, पप्पू यादव, पवन यादव, बबलू सिंह, विक्की कुमार धान के अतिरिक्त कई कांग्रेसी उपस्थित थे ।

न्यूज़ – विजय चौधरी 

राम भक्तों के लिए

क्रिकेट खेलने के दौरान बॉल से लगने से सांसद मनीष जायसवाल हुए चोटिल, मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कराया नोज़ल पैकिंग

0

रविवार को हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र के कटकमदाग थाना क्षेत्रांतर्गत पसई क्रिकेट मैदान में आनंद क्रिकेट टूर्नामेंट- 2025 के फाइनल के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने पहुंचे हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल का स्थानीय युवाओं संग क्रिकेट खेलने के क्रम में बेटिंग करने के दौरान बॉल से लगने से नाक में चोट लग गई, जिससे रक्तस्राव होने लगा। रक्तस्राव नहीं रुकने पर सांसद मनीष जायसवाल सीधे हजारीबाग शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे जहां उनका यहीं के शल्य चिकित्सक डॉ. अभिषेक कुमार ने नोज़ल पैकिंग किया और प्राथमिकता उपचार किया जिसके उपरांत उनके नाक से रक्तस्राव बंद हुआ। सांसद मनीष जायसवाल ने खुद अपने सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों से जानकारी देते हुए बताया कि मैं पूरी तरह स्वस्थ हूं और क्षेत्र के कार्यक्रमों में भाग लेने रामगढ़ जा रहा हूं ।

सांसद मनीष जायसवाल के साथ उनके इलाज के दौरान उनके हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी, पूर्व विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार साहू, पूर्व प्रमुख अशोक यादव सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें ।

न्यूज़ – विजय चौधरी 

राम भक्तों के लिए

मोदी सरकार की 11 वर्षों की विकास यात्रा: सुशासन, सेवा और संकल्प का प्रतीक

0

नई दिल्ली, 8 जून 2025 — प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने आज अपनी 11वीं वर्षगांठ पूरी कर ली है। बीते एक दशक से भी अधिक समय में देश ने राजनीतिक स्थिरता, तेज़ विकास, सुशासन और राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्रों में व्यापक बदलाव का अनुभव किया है। 2014 में जब भाजपा के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने केंद्र की बागडोर संभाली, उस समय देश कई आर्थिक और प्रशासनिक चुनौतियों से जूझ रहा था। मगर आज, 11 वर्षों के बाद, भारत नवीन उपलब्धियों और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने जब से देश की कमान संभाली, तब से उनका फोकस गरीबी उन्मूलन, नागरिकों की भागीदारी, स्वच्छता, आत्मनिर्भरता और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे विषयों पर रहा है। परिणामस्वरूप, प्रति व्यक्ति आय में बढ़ोतरी, गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वालों की संख्या में गिरावट, और सरकारी योजनाओं की समयबद्ध क्रियान्वयन देश के सामाजिक-आर्थिक ताने-बाने में बदलाव का संकेत देता है।

जनसेवा से जुड़ा नेतृत्व

हजारीबाग से सांसद मनीष जायसवाल ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा,
“यह मेरा सौभाग्य रहा है कि मुझे मोदी जी जैसे कर्मयोगी और राष्ट्रभक्त नेता के साथ काम करने का अवसर मिला। उन्होंने सदैव राष्ट्रहित और जनता के कल्याण को प्राथमिकता दी है।”
उन्होंने आगे कहा कि मोदी जी का व्यवहार सबके साथ समान होता है — “न कोई पराया, न कोई खास।” वे पूरे देश को एक परिवार मानते हैं, और इसी भावना से कार्य करते हैं।

जनभागीदारी और विश्वास की सरकार

बीते वर्षों में प्रधानमंत्री कार्यालय तक पहुंचने वाले लाखों पत्र, मोदी सरकार में लोगों के विश्वास को दर्शाते हैं। सांसद जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री कार्यालय न सिर्फ इन पत्रों को गंभीरता से पढ़ता है, बल्कि संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के लिए निर्देश भी देता है। यही वजह है कि आम जनता में आज शासन के प्रति विश्वास और सहभागिता की भावना है।

स्वच्छ भारत से लेकर आत्मनिर्भर भारत तक

मोदी सरकार द्वारा चलाए गए स्वच्छ भारत अभियान से लेकर जन धन योजना, उज्ज्वला योजना, हर घर नल से जल, डिजिटल इंडिया, और मेक इन इंडिया जैसे अनेक कार्यक्रमों ने देश के आमजन के जीवन को प्रत्यक्ष रूप से प्रभावित किया है। स्वच्छता अभियान की सफलता का जिक्र करते हुए सांसद जायसवाल ने कहा,
“आज सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ेदान लगाना और उसका प्रयोग आम बात बन चुकी है, जो पहले असंभव जैसा लगता था।”

सुरक्षा और कूटनीति में आत्मनिर्भर भारत

मोदी सरकार ने केवल आंतरिक विकास पर ही नहीं, बल्कि राष्ट्र की सुरक्षा और वैश्विक छवि पर भी विशेष ध्यान दिया है। सिंदूर ऑपरेशन जैसी सैन्य कार्रवाईयों ने भारत की ताकत का परिचय दुनिया को दिया है। आतंकी ठिकानों को नष्ट कर भारत ने स्पष्ट संदेश दिया है कि उसकी राष्ट्रीय सुरक्षा सर्वोपरि है।

इसके साथ ही, 33 देशों में सांसदीय प्रतिनिधिमंडल भेजकर भारत ने वैश्विक मंचों पर अपनी बात मजबूती से रखी। यह कूटनीतिक कदम भारत की वैश्विक रणनीतिक समझ को भी दर्शाता है।

कोरोना संकट में नेतृत्व की मिसाल

2019–20 में जब कोविड महामारी ने पूरी दुनिया को हिला दिया, भारत सरकार ने विपक्ष के सहयोग से देशव्यापी लॉकडाउन, स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार और आर्थिक राहत योजनाओं के माध्यम से करोड़ों लोगों की जान बचाई।
प्रधानमंत्री मोदी के संवाद और मनोबल बढ़ाने वाले संबोधनों ने जनता को साहस और दिशा दी।

2047 तक विकसित भारत का संकल्प

सांसद जायसवाल ने कहा,
“मोदी सरकार ने जो शुरुआत की है, वह भारत को 2047 तक एक विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में अग्रसर है। देश अब चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और यह प्रगति लगातार जारी है।”

समापन में सांसद का संदेश

“मोदी सरकार के नेतृत्व में देश ने हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल की हैं। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को उनके 11 वर्षों की उल्लेखनीय सेवा और संकल्प के लिए हृदय से बधाई देता हूँ। देशवासी उनके साथ हैं, और भारत निरंतर प्रगति की ओर बढ़ता रहेगा।”

✍ मनीष जायसवाल
सांसद, हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र, झारखंड


यह लेख किसी राजनीतिक विचारधारा का प्रचार नहीं, बल्कि एक जनप्रतिनिधि के अनुभव और देश की विकास यात्रा का लेखा-जोखा प्रस्तुत करता है।

न्यूज़ – विजय चौधरी 

राम भक्तों के लिए

अनदेखी और असंवेदनशीलता की हद: नेत्रहीन बुज़ुर्ग मां को बेटे ने सड़क किनारे छोड़ भागा, गुमला पुलिस जांच में जुटी

0

गुमला, 8 जून — मानवता को शर्मसार करने वाली घटना मंगलवार को गुमला सदर थाना क्षेत्र के बेहरा टोली में सामने आई, जहाँ एक 80 वर्षीय नेत्रहीन बुज़ुर्ग महिला को उसके बेटे द्वारा सड़क किनारे अकेला छोड़ देने का मामला सामने आया है। बुज़ुर्ग महिला की पहचान करियो देवी, निवासी छारदा, सिसई थाना क्षेत्र के रूप में हुई है।

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि महिला को अपराह्न 4 बजे से लेकर देर शाम तक नदी किनारे अकेले बैठे देखा गया। जब आसपास के लोगों ने पास जाकर स्थिति जाननी चाही तो महिला ने बताया कि उसका बेटा लालमन गोप उसे एक टेंपो में बिठाकर यहां लाया और अनजान स्थान पर छोड़कर चला गया। महिला ने यह भी बताया कि उसकी दृष्टि कमजोर है और उसे यह भी नहीं पता कि वह किस जगह पर हैं।

करियो देवी ने यह भी जानकारी दी कि वह अपने बेटे, बहू और एक भतीजे के साथ रहती हैं। भतीजा पेशे से अमीन है। घटना से आहत ग्रामीणों ने बुज़ुर्ग महिला को भोजन और पानी उपलब्ध कराया और उन्हें अस्थायी आश्रय भी दिया।

घटना की जानकारी गुमला सदर थाना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और करियो देवी को संरक्षण में लिया गया। अब पुलिस इस पूरे मामले की पृष्ठभूमि की जांच में जुट गई है कि आखिर ऐसा अमानवीय कृत्य क्यों किया गया। क्या यह सिर्फ लापरवाही थी, या इसके पीछे कोई जमीन-जायदाद या पारिवारिक विवाद है?

पुलिस सूत्रों ने संकेत दिए हैं कि इस मामले में साजिश या षड्यंत्र की भी आशंका है। गहन पूछताछ के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि करियो देवी को इस हालत में सड़क किनारे छोड़ने के पीछे बेटा लालमन गोप का उद्देश्य क्या था।

इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं कि संस्कार और संवेदनशीलता के बग़ैर समाज कितना आगे जा सकता है।

जैसा कि एक ग्रामीण ने कहा—
“देख तेरे संसार की हालत क्या हो गई भगवान,
ना बदला चाँद, ना बदला सूरज… पर बदल गया इंसान।”

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium