20.1 C
Ranchi
Sunday, November 15, 2026
Advertisement
Home Blog Page 374

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत व्यापक जागरूकता एवं योजना प्रचार-प्रसार हेतु विशेष अभियान का आयोजन

0

गुमला : – जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जनजातीय समुदाय के लोगों को सरकारी योजनाओं से शत-प्रतिशत लाभान्वित करने के उद्देश्य से वर्ष 2024-25 से धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (DA-JGUA) कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। यह अभियान प्रधानमंत्री जनजातीय समावेशन मिशन (PM-JANMAN) के साथ मिलकर गुमला जिले के आदिवासी बहुल गांवों में सरकारी योजनाओं की पहुंच और प्रभाव को सुदृढ़ बनाने के लिए एक परिवर्तनकारी पहल के रूप में संचालित किया जा रहा है।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जमीनी स्तर पर जागरूकता बढ़ाना, सरकारी लाभों को अधिकतम पात्र लाभार्थियों तक पहुँचाना और विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (PVTGs) को सशक्त बनाना है। इस दिशा में 15 जून 2025 से 30 जून 2025 तक एक विशेष सूचना, शिक्षा एवं संचार (IEC) अभियान चलाया जाएगा। इस अवधि में गुमला जिले के समस्त प्रखंडों में लाभ संतृप्ति शिविरों का आयोजन कर पात्र परिवारों तक योजनाओं का सीधा लाभ पहुँचाया जाएगा।

अभियान के अंतर्गत आदिवासी समुदायों के बीच सरकारी योजनाओं एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ गांव स्तर पर पात्र परिवारों को आधार कार्ड, बैंक खाता, स्वास्थ्य कार्ड, गैस कनेक्शन आदि जैसी बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अतिरिक्त ग्राम सभाओं, नुक्कड़ नाटकों, स्थानीय प्रदर्शनियों आदि के माध्यम से सहभागी लोकतंत्र को भी प्रोत्साहित किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत आदिवासी युवाओं को नेतृत्व विकास के लिए ‘परिवर्तन नेता’ के रूप में प्रशिक्षित करने की भी योजना है।

इस प्रयास का उद्देश्य केवल जागरूकता तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह व्यक्तिगत अधिकारों के वास्तविक लाभ को सुनिश्चित करने की दिशा में सक्रिय पहल करेगा। अभियान के तहत जनधन योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, वनाधिकार अधिनियम के तहत अधिकारों का क्रियान्वयन, छात्रवृत्ति योजनाएँ, एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों की स्थापना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, जल जीवन मिशन, सिकल सेल एनीमिया मिशन, पोषण अभियान सहित कुल 40 से अधिक कल्याणकारी योजनाओं को जनजातीय समुदाय के लाभार्थियों तक पहुँचाया जाएगा।

इस अभियान को प्रभावी बनाने हेतु अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग रांची को नये छात्रावास भवन एवं TMMC भवन के निर्माण हेतु प्रस्ताव भेजे गए हैं। वहीं जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को 15 जून से 30 जून 2025 तक विशेष प्रचार-प्रसार कार्यक्रम चलाने का निर्देश दिया गया है।

‘अपना गांव, अपनी शान – समग्र विकास का अभियान, धरती आबा अभियान’ के मूलमंत्र के साथ यह पहल गुमला जिले के प्रत्येक जनजातीय ग्राम को सामाजिक, आर्थिक एवं बुनियादी ढांचे की दृष्टि से सशक्त बनाने का मार्ग प्रशस्त करेगी। “धरती आबा का सपना, 63,000 गांवों का उत्कर्ष अपना” के संकल्प के साथ यह अभियान जनजातीय समाज के सर्वांगीण विकास हेतु एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला जिले के खेल प्रशिक्षकों का वार्षिक फिटनेस असेसमेंट टेस्ट संपन्न

0

गुमला : – गुमला जिले में संचालित आवासीय प्रशिक्षण केंद्र, डे बोर्डिंग, क्रीड़ा किसलय एवं खेलो इंडिया सेंटर के प्रशिक्षकों का वार्षिक फिटनेस असेसमेंट टेस्ट मंगलवार को स्थानीय अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में आयोजित किया गया। इस दौरान संविदा पर बहाल चार प्रशिक्षकों एवं मानदेय पर कार्यरत नौ प्रशिक्षकों की शारीरिक दक्षता एवं फिटनेस का परीक्षण किया गया।

फिटनेस असेसमेंट टेस्ट का उद्देश्य प्रशिक्षकों की शारीरिक फिटनेस के मानकों का आकलन कर उन्हें बेहतर शारीरिक स्वास्थ्य एवं खेल प्रशिक्षण के लिए प्रेरित करना रहा। इस प्रक्रिया में प्रशिक्षकों की सहनशक्ति, गति, लचीलापन एवं अन्य आवश्यक फिटनेस मापदंडों की जांच की गई।

इस टेस्ट में आवासीय प्रशिक्षण केंद्र के फुटबॉल प्रशिक्षक बीना केरकेट्टा, हॉकी प्रशिक्षक शम्भु कुमार, डे बोर्डिंग फुटबॉल प्रशिक्षक सुबीर, रायमुनी, अनीता बैक एवं रिज़वान अली, वॉलीबॉल प्रशिक्षक रेशमा बानो, एथलेटिक्स प्रशिक्षक निर्मला कुमारी, संदीप उरांव एवं महावीर राम लोहारा तथा बैडमिंटन प्रशिक्षक प्रदीप कुमार शामिल हुए ।

न्यूज़ – गनपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला जिले में नशीले निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध राज्यव्यापी जागरूकता अभियान प्रारंभ

0

गुमला : – गुमला जिले में आज से 10 जून से 26 जून 2025 तक नशीले निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध राज्यव्यापी जागरूकता अभियान का विधिवत शुभारंभ किया । जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय परिसर गुमला में आयोजित उद्घाटन समारोह में उपायुक्त गुमला प्रेरणा दीक्षित एवं पुलिस अधीक्षक गुमला हरिश बिन ज़मान द्वारा संयुक्त रूप से जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा संचालित 04 जागरूकता रथों (वाहनों) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यह अभियान जिले में नशामुक्ति के प्रति जनजागरूकता को बढ़ावा देने एवं युवाओं में सकारात्मक संदेश प्रसारित करने के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है। जागरूकता रथ द्वारा प्रत्येक प्रखंडों में आज दिनांक 10 जून से लेकर 26 जून तक भ्रमण करते हुए स्थानीय नागरिकों को निषेद्य मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूक किया जाएगा।
अभियान के तहत जिले भर में विभिन्न जनजागरूकता गतिविधियाँ एवं कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इस अवसर पर मुख्य रूप से परियोजना निदेशक ITDA, सिविल सर्जन गुमला, जिला सूचना एवं जन संपर्क पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी, सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त गुमला ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देशित किया कि अभियान को प्रभावी बनाने हेतु सभी विभागीय स्तर पर समन्वय स्थापित करते हुए व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए, ताकि समाज में नशामुक्ति के प्रति सकारात्मक माहौल सृजित हो।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

खेत जोतने गए युवक की ट्रैक्टर दुर्घटना में मौत, केमटे गांव में छाया मातम

0

गुमला, 10 जून — झारखंड के गुमला ज़िले के केमटे गांव में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में 19 वर्षीय युवक गणेश सिंह की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब गणेश खेत जोतने के दौरान ट्रैक्टर में आई तकनीकी खराबी को ठीक करने की कोशिश कर रहा था।

अचानक स्टार्ट हुआ ट्रैक्टर, कुचलता हुआ जा भिड़ा पेड़ से

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गणेश सिंह खेत में ट्रैक्टर की मरम्मत कर रहा था, जब अचानक वाहन स्टार्ट हो गया। असंतुलित ट्रैक्टर ने पहले उसे रौंद दिया और फिर बेकाबू होकर पास के एक पेड़ से टकरा गया। हादसा इतना गंभीर था कि गणेश की मौके पर ही मौत हो गई।

सालभर पहले हुई थी शादी, खुशहाल परिवार में पसरा मातम

स्थानीय निवासी बताते हैं कि गणेश सिंह तीन भाइयों में बीच का था और हाल ही में उसकी शादी हुई थी। वह परिवार में बेहद प्रिय था और सभी के साथ सौहार्द्रपूर्ण व्यवहार करता था। अचानक हुई इस दुर्घटना ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया।

अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

हादसे की सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल गणेश को तुरंत गुमला सदर अस्पताल ले गए। हालांकि डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम के लिए, जांच जारी

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर आवश्यक पूछताछ की और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और ट्रैक्टर के तकनीकी पहलुओं की भी समीक्षा की जा रही है।

गांव में इस असमय मौत को लेकर शोक की लहर है और परिजन सदमे में हैं। पुलिस घटना के सभी पहलुओं पर गहराई से छानबीन कर रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि यह हादसा तकनीकी गड़बड़ी का नतीजा था या किसी और वजह से हुआ।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुणवत्ता शिक्षा और जवाबदेही पर ज़ोर: शिक्षा मंत्री की अध्यक्षता में राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न

0

रांची, 10 जून 2025 — झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के तत्वावधान में सोमवार को रांची में राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता राज्य के शिक्षा मंत्री श्री रामदास सोरेन ने की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशभर में शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के उद्देश्य से कई सख्त निर्देश जारी किए, जिनमें औचक निरीक्षण, शिक्षक प्रशिक्षण की अनिवार्यता और पोषण योजनाओं की निगरानी शामिल हैं।

जिलों में होगी साप्ताहिक स्कूल जांच, शिक्षकों को चेतावनी

बैठक में मंत्री ने निर्देश दिया कि सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) और जिला शिक्षा अधीक्षक (DSE) सप्ताह में कम-से-कम एक प्रखंड के विद्यालयों का औचक निरीक्षण करें। निरीक्षण की जियो टैग्ड तस्वीरें विभाग को सौंपनी होंगी।
उन्होंने शिक्षकों को आगाह करते हुए कहा कि,

“स्कूल को सिर्फ सरकारी नौकरी का जरिया न समझें, बल्कि इसे सामाजिक जिम्मेदारी मानकर कार्य करें। गुणवत्ता शिक्षा तभी संभव है जब हर शिक्षक और पदाधिकारी अपनी भूमिका गंभीरता से निभाएं।”

लापरवाही पर तीन जिलों को शोकॉज, अन्य को चेतावनी

शिक्षा विभाग के सचिव श्री उमाशंकर सिंह ने पूर्वी सिंहभूम, लोहरदगा और सिमडेगा जिलों को पोशाक, स्टेशनरी व शू-सॉक्स वितरण में लापरवाही के चलते शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। वहीं जामताड़ा जिले के कमजोर प्रदर्शन पर भी नाराज़गी जताई गई।
सचिव ने देवघर, पश्चिम सिंहभूम, पलामू और लोहरदगा में 50 स्कूलों का रैंडम सर्वे कराने और रिपोर्ट के आधार पर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए।

अनिवार्य C-CPD प्रशिक्षण में अनुपस्थित शिक्षकों पर होगी सख्ती

शिक्षकों की पेशेवर दक्षता बढ़ाने हेतु 50 घंटे के C-CPD प्रशिक्षण को अनिवार्य किया गया है। बैठक में स्पष्ट किया गया कि इस प्रशिक्षण में अनुपस्थित शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस दिया जाएगा और जवाब असंतोषजनक होने पर आरोप पत्र जारी कर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

शिक्षकों के प्रतिनियोजन और वेतन संबंधी मामलों में तेजी

सचिव ने निर्देश दिया कि जुलाई के पहले सप्ताह तक प्रवर्तन वेतन से जुड़े सभी लंबित मामलों का निपटारा किया जाए। इसके अलावा रांची, पलामू, लातेहार, दुमका, पूर्वी सिंहभूम, हजारीबाग और रामगढ़ जिलों में स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों के प्रतिनियोजन की जांच का आदेश भी दिया गया।

स्कूल मैनेजर की नियुक्ति प्रक्रिया जून तक पूरी करने के निर्देश

सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के अंतर्गत स्कूल मैनेजरों की नियुक्ति प्रक्रिया में हो रही देरी पर नाराजगी जताते हुए सचिव ने इसे जून के अंत तक पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक विलंब शिक्षा की गुणवत्ता को प्रभावित करता है, जो किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं होगा।

छात्रों की स्वास्थ्य जांच पर विशेष बल

परियोजना निदेशक श्री शशि रंजन ने कहा कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) को पीएम पोषण योजना से जोड़कर सभी बच्चों की स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित की जाए। MIS पोर्टल पर नियमित डेटा अपलोडिंग की अनिवार्यता दोहराई गई।

समापन विचार

बैठक में सभी जिलों के शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे राज्य द्वारा निर्धारित 18 संकेतकों के आधार पर जिलों में कार्य की मासिक समीक्षा उपायुक्तों की अध्यक्षता में सुनिश्चित करें। शिक्षा मंत्री ने स्पष्ट किया कि अब कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और गुणवत्ता शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

न्यूज़ डेस्क

राम भक्तों के लिए

गुमला जिले में संचालित सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित

0

गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय सभागार में उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग अंतर्गत संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित हुई।

इस दौरान सर्वजन पेंशन योजना एवं मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में जिला सामाजिक सुरक्षा सहायक निदेशक ललन कुमार रजक द्वारा बताया गया कि सर्वजन पेंशन योजना के सभी लाभुकों को 9 मई 2025 तक की पेंशन राशि का भुगतान किया जा चुका है। इसी प्रकार मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना के तहत अप्रैल माह तक की देय राशि का भुगतान कर दिया गया है।

बैठक में उपायुक्त गुमला ने निर्देशित किया कि समयबद्ध रूप से सभी पात्र लाभुकों को पेंशन राशि का नियमित भुगतान सुनिश्चित किया जाए ताकि लाभुकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही उन्होंने कहा कि शत प्रतिशत योग्य नागरिकों को पेंशन योजनाओं के अंतर्गत आच्छादित किया जाए।

मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना के तहत सभी लाभुकों का आधार सीडिंग एवं भौतिक सत्यापन शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने अपील की कि जिन लाभुकों का भुगतान शेष है वे अपने आधार सीडिंग प्रक्रिया को पूर्ण कराकर, संबंधित प्रखंड अथवा अंचल कार्यालय से संपर्क करें ताकि समय पर योजना का लाभ प्राप्त कर सकें।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला में उपायुक्त ने सदर अस्पताल गुमला का किया निरीक्षण

0

गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय स्थित गुमला सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं सुलभ बनाने के उद्देश्य से उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी गुमला प्रेरणा दीक्षित द्वारा सदर अस्पताल गुमला का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने ओपीडी (OPD), मैटरनिटी वार्ड, ऑपरेशन थिएटर (OT), MTC सेंटर, जनरल वार्ड, फार्मेसी कक्ष समेत अस्पताल के विभिन्न कक्षों एवं संपूर्ण व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया।

निरीक्षण के उपरांत उपायुक्त गुमला ने कहा कि सदर अस्पताल अंतर्गत कार्यों का संचालन व्यवस्थित रूप से किया जा रहा है, तथापि जिन बिंदुओं पर सुधार की आवश्यकता है, उन्हें अविलंब दूर किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ एवं सुलभ बनाने हेतु ठोस कदम उठाए जाएं।

इस क्रम में उपायुक्त गुमला ने वेटिंग चेयर की संख्या बढ़ाने एवं वेटिंग एरिया के विस्तार का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने अस्पताल परिसर में अनावश्यक रूप से ऑटो वाहनों के प्रवेश एवं ठहराव पर रोक लगाने का निर्देश दिया।

अस्पताल में साफ-सफाई की व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही अस्पताल व्यवस्थाओं को और अधिक बेहतर बनाने हेतु एक समग्र एक्शन प्लान तैयार कर प्रस्तुत करने का निर्देश भी संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया।

इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने मॉडल ऑपरेशन थिएटर (Model OT) के निर्माण हेतु शीघ्र प्रस्ताव तैयार कर भेजने की बात कही, जिससे उन्नत स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

निरीक्षण के दौरान परियोजना निदेशक आईटीडीए, उपविकास आयुक्त गुमला, डीएस, डीपीएम स्वास्थ्य, आयुष्मान भारत समन्वयक मोनिका बाला सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

उपायुक्त गुमला ने अंत में कहा कि जिलेवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस दिशा में सभी आवश्यक कदम तत्परता से उठाए जाएंगे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गिरिडीह डीसी ने लगाया जनता दरबार, शिकायतों पर कार्रवाई का मिला आश्वासन, कई समस्याओं का ऑन द स्पॉट भी निष्पादन 

0

गिरिडीह : उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी रामनिवास यादव ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में मंगलवार को जनता दरबार लगाया। कोई भी आमजन निराश होकर न जाए इसका विशेष ध्यान रखते हुए जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों से उपायुक्त ने मिलकर उनकी समस्याएं सुनी तथा जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए यथोचित कार्रवाई का निर्देश दिया।

डीसी का अंचलाधिकारियों को सख्त निर्देश

डीसी ने भूमि संबंधित बढ़ती समस्याओं को देखते हुए अंचलाधिकारी को इस सम्बन्ध में जनशिकायतों का निराकरण करने का सख़्त निर्देश दिया। इस दौरान कई समस्याओं का ऑन द स्पॉट भी निष्पादन किया गया। जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि, दाखिल खारिज, राजस्व, पेंशन, राशन, पेयजल, शिक्षा, कल्याण, आदि से संबंधित विभिन्न आवेदन प्राप्त हुए।

सभी आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई हेतु संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को अग्रसारित किया गया तथा जल्द से जल्द शिकायतों का निराकरण करने के निर्देश दिया गया। इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि जनता दरबार में आनेवाले कोई भी नागरिक निराश न लौटें, इसका ध्यान रखा जाए एवं जिला स्तर पर ही नहीं बल्कि प्रखंड एवं अंचल में भी त्वरित गति से समस्याओं का निराकरण किया जाए।

राम भक्तों के लिए

कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक में गिरिडीह डीसी ने कहा-योजनाओं के क्रियान्वयन में समयबद्धता एवं पारदर्शिता आवश्यक

0

गिरिडीह : समाहरणालय सभागार में उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में सोमवार को कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में साइकिल वितरण, प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना, MSDP/PMJVK, के साथ कल्याण विभाग द्वारा संचालित अन्य योजनाओं की समीक्षा की गई।

डीसी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अन्य जरूरतमंद वर्गों के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित रूप से पात्र लाभुकों तक पहुंचाया जाए।

छात्रवृत्ति योजनाओं के ऑनलाइन आवेदन एवं वितरण की प्रगति की समीक्षा करते हुए लाभुक छात्रों को समय से इसका लाभ दिया जाए किसी भी स्थिति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इसी क्रम में जाहेर स्थान की घेराबंदी और मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में आवासीय विद्यालयों एवं छात्रावासों की स्थिति एवं सुविधाओं का जायजा लेते हुए जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।

लाभुकों की पहचान, डाटा एंट्री व भुगतान की प्रक्रिया में लापरवाही न बरतें अधिकारी : डीसी

डीसी ने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं समयबद्धता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने निर्देश दिया कि लाभुकों की पहचान, डाटा एंट्री एवं भुगतान की प्रक्रिया में किसी प्रकार की लापरवाही न हो। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन की स्थिति की नियमित समीक्षा करने का निर्देश दिया।

बैठक में उपविकास आयुक्त स्मृता कुमारी, सिविल सर्जन एसपी मिश्रा, जिला कल्याण पदाधिकारी जेपी मेहरा, प्रखंड विकास पदाधिकारी बगोदर, सरिया तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

राम भक्तों के लिए

मानसून अवधि में गुमला जिले के सभी बालू घाटों से बालू उठाव पर पूर्ण प्रतिबंध — उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित द्वारा आदेश जारी

0

गुमला : – पर्यावरण संरक्षण एवं नदियों के प्राकृतिक प्रवाह को बनाए रखने के उद्देश्य से गुमला जिले में मानसून सत्र के दौरान बालू उठाव पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। इस संबंध में उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी गुमला प्रेरणा दीक्षित द्वारा आवश्यक आदेश एवं सूचना जारी की गई है।

यह आदेश पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा प्रकाशित Sustainable Sand Mining Management Guideline, 2016 के अनुबंध तालिका – 09 तथा भारतीय मौसम विभाग, नागपुर के पत्रांक RMC/CS/-312/ नागपुर, दिनांक 18.01.2016 के आलोक में जारी किया गया है, जिसके अनुसार झारखंड राज्य में मॉनसून सत्र की अवधि 10 जून से 15 अक्टूबर तक निर्धारित की गई है।

साथ ही माननीय राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण, कोलकाता द्वारा O.A. No. 120/2016/EZ, Rezwan -Vs- State of Jharkhand & Ors वाद में पारित न्यायादेश दिनांक 17.08.2016 के स्पष्ट निर्देश “During Monsoon Period Mining should not be permitted in Rivers/Streams particularly” के अनुपालन में यह निर्णय लिया गया है।

उक्त के आलोक में गुमला जिले अंतर्गत स्थित नदियों में Category-1 एवं Category-2 के बालू घाटों से बालू का उठाव दिनांक 10.06.2025 से 15.10.2025 तक पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

उपायुक्त गुमला ने जिले के सभी संबंधित अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी एवं प्रवर्तन एजेंसियों को निर्देशित किया है कि आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें एवं प्रतिबंधित अवधि में किसी भी प्रकार के अवैध बालू उठाव या परिवहन पर त्वरित कार्रवाई करें।

साथ ही उन्होंने जिलेवासियों एवं बालू घाट संचालकों से अपील की है कि वे इस आदेश का पूर्णतः पालन करें तथा पर्यावरण संरक्षण में प्रशासन का सहयोग करें ।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium