20.1 C
Ranchi
Sunday, November 15, 2026
Advertisement
Home Blog Page 376

गुमला में सड़क हादसा: पिकअप वैन की टक्कर से दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

0

गुमला, 8 जून — गुमला जिले में एक तेज़ रफ्तार और अनियंत्रित पिकअप वैन ने एक बाइक को सीधी टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा सदर थाना क्षेत्र के टोटाम्बी गांव के समीप सोमवार देर रात को हुआ।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार खरका ग्राम निवासी सुरेंद्र साहू, उनके बहन-दामाद राजकिशोर साहू और गांव के ही शिवपूजन साहू एक ही बाइक पर सवार होकर लोहरदगा जिले के लोकबुटी गांव में एक शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे। टोटाम्बी गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही अनियंत्रित तेज रफ्तार पिकअप वैन ने बाइक को जबर्दस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सुरेंद्र साहू और राजकिशोर साहू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शिवपूजन साहू गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही गुमला सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एसआई विनय कुमार महतो के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेजा। बाद में शवों को परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं, घायल शिवपूजन साहू को प्राथमिक उपचार के बाद रांची रिम्स रेफर किया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

मृतक सुरेंद्र साहू के भाई, राजेंद्र साहू ने बताया कि तीनों शादी से लौट रहे थे, जब टोटाम्बी गांव के पास यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने इस हादसे के संबंध में पिकअप वैन के चालक और मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मामले की जांच जारी है।

यह हादसा गुमला जिले में तेज रफ्तार और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी से होने वाली घटनाओं की एक और दुखद मिसाल है, जिसने दो परिवारों को असमय ही शोक में डुबो दिया।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

पाक को अकेला-थकेला करने में सांसदों की एक टीम कितनी कामयाब हुई? क्या पाक समर्थित आतंकवाद का चरित्र सामने लाने में सफल हुए थूूूूरूर

0
विनोद कुमार

आपरेशन ‘सिंदूर’ के पक्ष में दलीलें देने और दुनिया को पाकिस्तान के आतंकवादी चरित्र के बारे में बताने सांसदों की एक टीम पिछले दिनों विदेश यात्रा पर गयी. जनता की गाढ़ी कमाई से विदेश भ्रमण किया. ओवैसी और थरुर जैसे चमकते सितारे इस टीम में शामिल थे. तो, उपलब्धि क्या रही इस टीम की? क्या पाकिस्तान की वास्तविकता से दुनिया परिचित हुई? अहम सवाल ये कि उसे अकेला-थकेला करने में यह टीम कामयाब हुई?

खबर तो यह है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने पाकिस्तान को आतंकवाद विरोधी पैनल का उपाध्यक्ष और तालिबान के खिलाफ ‘प्रतिबंध समिति’ का अध्यक्ष बना दिया है. इससे इतना तो स्पष्ट है कि दुनिया के शक्तिशाली मुल्क पाकिस्तान को उस नजरिये से नहीं देखते, जिस तरह भारत देखता है.

वैसे, पाकिस्तान के प्रति दुनिया के शक्तिशाली देशों का रवैया शुरु से भ्रामक रहा है. पाकिस्तान आतंकवाद को संरक्षण देता है, यह भारत लगातार कहता रहा है. कश्मीर में हाल में भीषण आतंकवादी कार्रवाई भी हुई, जिसमें 26 यात्री मारे गये. इस कार्रवाई में पाकिस्तान का हाथ होने की बात भारत करता रहा है.

कूटनीति में पाक भारत से आगे निकला

9 मई को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने पाकिस्तान को बेलआउट पैकेज के रूप् में एक अरब डालर की मंजूरी दी. आपरेशन सिंदूर के बाद विश्व बैंक ने पाकिस्तान को 40 बिलियन डालर का कर्ज दिया. एशियन डेवलपमेंट बैंक ने 800 मिलियन डालर दिये. इससे इस बात की पुष्टि होती है कि आंतकवाद को प्रश्रय देने के बावजूद पाकिस्तान दुनिया के शक्तिशाली देशों से रिश्ता बनाये रखने में कामयाब रहा है. यह उसकी विदेश नीति की कूटनीतिक सफलता है.

दूसरी तरफ भारत आतंकवाद का शिकार होने के बावजूद दुनिया के शक्तिशाली देशों से अपने रिश्ते बनाये रखने में सफल नहीं रहा. शायद इसी बात को ध्यान में रखते हुए सांसदों की टीम विदेश दौरे पर भेजी गयी. इस टीम को विदेशी मीडिया या विदेशी राजनायिकों ने तो कोई खास महत्व नहीं दिया, हां, शशि थरुर के प्रेस कांफ्रेंस की कुछ मोहक तस्वीरें जरूर नजर आयी.

उनका यह वक्तव्य तो खासा चर्चित रहा कि गांधी का देश भारत को यदि कोई थप्पड़ मारेगा तो अब वह दूसरा गाल आगे नहीं बढ़ायेगा, बल्कि करारा जवाब देगा. उनके इस वक्तव्य से उनकी विद्वता और इतिहास ज्ञान की पोल खुल जाती है, गांधी के प्रति अवमानना तो प्रगट होती ही है.

खैर, इस बात को जाने दीजिये, गांधी को समझने में बहुतों ने भूल की है. लेकिन अहम बात यह कि अपने मिशन में यह टीम कितनी सफल रही. लक्ष्य था पाकिस्तान के आतंकवादी चरित्र को दुनिया के सामने रख कर उसे अलग-थलग करना, लेकिन सुरक्षा परिषद ने तो उल्टे उसे आतंकवाद विरोधी कमेटी का उपाध्यक्ष ही बना दिया.

क्या ये एक डिफेंसिव ट्रिप था…?

दरअसल, यह एक डिफेंसिव ट्रिप था. हर देश को अपने देश के नागरिकों के जानमाल की सुरक्षा का अधिकार है और यदि उसके उपर आतंकवादी तरीके से हमला हो तो उसके प्रतिकार का अधिकार है. इजराइल इसी अधिकार के नाम पर गाजा पट्टी में कहर ढा रहा है. अमेरिका को छोड़ लगभग पूरी दुनिया उसकी भर्त्सना कर रही है, लेकिन अपने अपहृत नागरिकों को छुड़ाने के लिए लगातार कार्रवाई किये जा रहा है.

अमेरिका ने पाकिस्तान में घुस कर आतंकवादी को मार गिराया. किसी ने दुनिया को सफाई देने की जरूरत नहीं समझी. और भारत से भी किसी ने यह नहीं पूछा कि आपरेशन सिंदूर क्यों किया? फिर अपनी तरफ से सफाई देने सांसदों की टीम को विदेश भेजना क्यों जरूरी लगा? यह सवाल भारतीय जनमानस में बना रहेगा.

(फेकबुक वाल से)

राम भक्तों के लिए

सुदिव्य कुमार ने शहरी जल समस्या के निदान के लिए 7 करोड़ की लागत से बननेवाली 45 योजनाओं का शिलान्यास किया, मंत्री ने कहा-योजनाओं के निर्माण के बाद शहर के लोगों को जलसंकट से राहत मिलेगी

0

गिरिडीह : झंडा मैदान के समीप स्थित विवाह भवन में आयोजित कार्यक्रम में गिरिडीह शहरी विकास से जुड़े एवं शहरी जल समस्या के निदान के लिए 7 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली 45 योजनाओं का रविवार को शिलान्यास नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार एवं उपायुक्त रामनिवास यादव ने विधिवत पूजा-अर्चना कर एवं नारियल फोड़ कर किया। इन योजनाओं में एचवाईडीटी का अधिष्ठापन, नाली निर्माण, पीसीसी निर्माण, पाइपलाइन आदि योजनाएं शामिल हैं।

जब तक नल से जल नहीं, तब तक भुगतान नहीं, संवेदक की कोताही बर्दाश्त नहीं : मंत्री

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि वर्तमान में पेयजल आपूर्ति से होनेवाली समस्याओं के समाधान के लिए जिले के अलग-अलग चयनित स्थानों पर नए प्लांट की स्थापना की जाएगी, जिसे अलग-अलग सेक्टर में बांटते हुए शहर में जलापूर्ति की जाएगी। इसकी रूपरेखा तैयार कर ली गयी है और इसका टेंडर जारी कर जल्द ही काम शुरु किया जाएगा।

मंत्री ने निगम के अधिकारियों से कहा कि संवेदक जब तक पेयजल आपूर्ति योजनाओं को पूर्ण नहीं कर लेते हैं और जब तक नल से जल नहीं आ जाता है, तब तक उनका भुगतान नहीं करें।  लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचना हमारी प्राथमिकता है. इन योजनाओं कार्यान्वयन में संवेदक की कोताही बिल्कुल नहीं बर्दाश्त की जाएगी.

अधिकारी योजनाओं को धरातल पर उतारें: डीसी

वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीसी ने कहा कि वर्तमान में शहरी विकास के लिए 45 योजनाओं का शिलान्यास किया जा रहा है, जो कि शहरी क्षेत्र के लोगों के लिए अत्यंत आवश्यक है। इन योजनाओं के निर्माण के बाद यहां के लोगों को इसका पूरा लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि यहां के लोगों की मुख्य समस्या में से एक पानी एक समस्या है, जिसके निराकरण के लिए सरकार द्वारा योजनाओं का निर्माण कराया जा रहा है. वे पूरा प्रयास करेंगे कि इन योजनाओं को धरातल पर उतारें. आमजनों की समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है और निश्चित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण कार्य संपादित करते हुए जल्द से जल्द लोगों तक योजनाओं को पहुंचना ही जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।

मौके पर उप नगर आयुक्त प्रशांत कुमार लायक, सहायक नगर आयुक्त, संबंधित विभाग के जेई, विभिन्न राजनीतिक दल के लोग सहित विभाग के कई कर्मी उपस्थित थे।

राम भक्तों के लिए

गुमला में ईद-उल-अजहा का जश्न धूमधाम से मना, भाईचारे और समर्पण का दिया संदेश

0

गुमला, 7 जून — गुमला जिले में ईद-उल-अजहा का पर्व सोमवार को पूरी श्रद्धा, उमंग और भाईचारे के माहौल में मनाया गया। सिसई रोड स्थित गुमला ईदगाह में सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एकत्र होकर बकरीद की नमाज़ अदा की। नमाज की इमामत स्थानीय जामा मस्जिद के इमाम ने की। इसके बाद शहर, राज्य और देश की खुशहाली के लिए विशेष दुआ की गई।

इस अवसर पर मौलाना ऐनाम रब्बानी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा,

“ईद-उल-अजहा न सिर्फ कुर्बानी का त्योहार है, बल्कि यह त्याग, समर्पण और भक्ति की पराकाष्ठा का प्रतीक है। यह पर्व हज़रत इब्राहीम और उनके पुत्र हज़रत इस्माईल की वह मिसाल है जो इतिहास में बेमिसाल है और रहती दुनिया तक इंसानियत को प्रेरणा देती रहेगी।”

उन्होंने कहा कि कुर्बानी का मूल उद्देश्य अल्लाह के प्रति पूर्ण समर्पण की भावना को दर्शाना है। यह पर्व हमें सिखाता है कि कैसे ईमान और विश्वास के रास्ते पर चलते हुए एक इंसान अल्लाह की राह में अपनी सबसे प्रिय चीज़ को भी त्यागने के लिए तैयार हो सकता है।

मौलाना रब्बानी ने लोगों को हज़रत मोहम्मद साहब के बताए गए सुन्नत तरीके पर चलने की सलाह दी और कहा कि जीवन में इंसानियत, करुणा और परोपकार को सबसे ऊपर रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज के गरीब, असहाय, महिलाओं और ज़रूरतमंदों की मदद करना ही सच्चे इस्लाम और कुर्बानी की भावना का सार है।

कार्यक्रम के अंत में ईदगाह परिसर में आपसी गले मिलन और मुबारकबाद का सिलसिला देखने को मिला, जहाँ बुजुर्गों से लेकर बच्चों तक ने एक-दूसरे को गले लगाकर भाईचारे की मिसाल पेश की।

गुमला में ईद-उल-अजहा का यह आयोजन सिर्फ एक धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि इंसानियत, सहयोग और समर्पण का संदेश देने वाला दिन बन गया।

न्यूज़-गणपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

गुमला के स्कूलों में ‘प्रहरी क्लब’ के जरिए नशा उन्मूलन अभियान तेज, 130 स्कूलों को किया गया शामिल

0

गुमला, 7 जून – गुमला जिले के स्कूलों में नशाखोरी के खिलाफ एक संगठित और व्यापक जागरूकता अभियान की शुरुआत हुई है। राज्य सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के निर्देश पर जिले के 130 माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में ‘प्रहरी क्लब’ के माध्यम से यह विशेष पहल शुरू की गई है। इसी कड़ी में गुमला जिला मुख्यालय स्थित उर्सुलाइन कॉन्वेंट बालिका उच्च विद्यालय में शनिवार को एक जिला स्तरीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यशाला में जिले भर के स्कूलों के प्रधानाध्यापकों के साथ-साथ दो-दो वरिष्ठ शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन दीप प्रज्वलन के साथ जिला शिक्षा पदाधिकारी कविता खलखो, जिला शिक्षा अधीक्षक नूर आलम खां और एडीपीओ ज्योति खलखो ने संयुक्त रूप से किया।

कार्यशाला में प्रतिभागी शिक्षकों को प्रहरी क्लब की संरचना, उद्देश्य और कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बताया गया कि क्लब में विद्यालय के प्रधानाध्यापक, दो वरिष्ठ शिक्षक और तीन छात्र-छात्राएं सदस्य होंगे। इन क्लबों का उद्देश्य छात्रों को नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों से अवगत कराना है, साथ ही उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

इस अभियान के तहत 9 जून से 26 जून तक विद्यालय स्तर पर विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी – जैसे कि प्रार्थना सभा में नशा मुक्ति पर संवाद, विद्यालय पोषक क्षेत्रों में प्रभात फेरी, पोस्टर एवं स्लोगन लेखन प्रतियोगिता, निबंध लेखन, वाद-विवाद, क्विज़, चित्रकला एवं साइकिल रैली आदि।

इसके अतिरिक्त, प्रत्येक विद्यालय में हर माह स्कूल मैनेजमेंट कमिटी (SMC) की बैठक के दौरान अभिभावकों को भी इस विषय पर जागरूक किया जाएगा। जुलाई से हर शनिवार की प्रार्थना सभा और मासिक बैठक में नशे पर चर्चा नियमित रूप से की जाएगी ताकि इस प्रयास को निरंतरता और गहराई मिले।

यह पहल केवल स्कूल तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य पूरे समुदाय को नशे के खिलाफ सजग और सक्रिय बनाना है।

न्यूज़-गणपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

130 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा युवक बोला – “कूद जाऊंगा, फांद जाऊंगा!” शोले के वीरू की तरह जमीन बंटवारे को लेकर घंटों करता रहा ड्रामा, पुलिस-ग्रामीण परेशान

0

गुमला, 7 जून – गुमला जिले के कोटाम गांव में शनिवार को एक युवक ने नशे की हालत में रिलायंस टावर पर चढ़कर जमीन विवाद को लेकर जमकर हंगामा किया। शोले फिल्म के ‘वीरू’ की तर्ज पर 25 वर्षीय रितेश सिंह उर्फ बाबू करीब चार घंटे तक 130 फीट ऊंची टावर पर खड़ा होकर चिल्लाता रहा, “कूद जाऊंगा, फांद जाऊंगा”, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक अपने पिता और भाई से जमीन के बंटवारे की मांग कर रहा था और मंच की तरह टावर को इस्तेमाल करते हुए लगातार गाली-गलौज और धमकियां देता रहा। उसकी यह हरकत देख दर्जनों ग्रामीण वहां इकट्ठा हो गए और कई लोग वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने में जुट गए। हर बार जब वह बिना सहारे दोनों हाथ ऊपर उठाकर टावर के किनारे खड़ा होता, लोगों की सांसें थम जातीं।

स्थानीय ग्रामीणों ने पहले उसे मनाने की कोशिश की, लेकिन वह और उग्र होता गया। जब स्थिति गंभीर होती गई, तो कोटाम पिकेट पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को नीचे उतारने के लिए घंटों मशक्कत करती रही।

कोटाम पिकेट की टीम ने रितेश को समझाने-बुझाने की पूरी कोशिश की, लेकिन नशे की हालत में वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं था। करीब तीन-चार घंटे बाद तेज गर्मी के कारण भी युवक की हालत बिगड़ती दिखने लगी। पुलिस अधिकारियों को अंदेशा था कि वह कहीं सचमुच टावर से छलांग न लगा दे, इसलिए उन्होंने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारियों को सूचित किया और वैकल्पिक उपाय तलाशने लगे।

हालांकि खबर लिखे जाने तक युवक को सुरक्षित नीचे उतारने की प्रक्रिया जारी थी। यह घटना एक ओर जहां ग्रामीणों के लिए सनसनीखेज दृश्य बन गई, वहीं दूसरी ओर यह प्रशासन और समाज के लिए सोचने का विषय भी है कि व्यक्तिगत विवाद इस हद तक सार्वजनिक और खतरनाक रूप ले सकते हैं।

(नोट: प्रशासन द्वारा इस तरह की घटनाओं से बचाव हेतु मानसिक स्वास्थ्य और नशा मुक्ति से जुड़ी पहल आवश्यक मानी जा रही है।)

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में शिक्षा विभाग द्वारा सराहनीय पहल — एक दिन में लगाए गए 5,820 पौधे

0

गुमला : – गुमला जिला में 5 जून को आयोजित हुए विश्व पर्यावरण दिवस 2025 के अवसर पर गुमला जिले में शिक्षा विभाग के नेतृत्व में एक प्रेरक पौधारोपण अभियान का आयोजन किया गया। जिले के सभी 12 प्रखंडों के 1,071 स्कूलों ने इस अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस व्यापक अभियान के तहत एक ही दिन में कुल 5,820 पौधे रोपित कियें गये , जो कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिले के सामूहिक संकल्प और जनसहभागिता का उत्कृष्ट उदाहरण है।

इस विशेष पहल का संचालन जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में किया गया। उपायुक्त गुमला प्रेरणा दीक्षित के प्रेरक नेतृत्व और व्यक्तिगत मोटिवेशन से इस अभियान को सभी स्तरों पर अभूतपूर्व सफलता मिली। जिले के समस्त शिक्षकों, प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने अभियान की सूक्ष्म योजना बनाकर इसे सफल बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।

शिक्षकों ने बच्चों को न केवल पौधारोपण हेतु प्रेरित किया, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के महत्व को रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से समझाया। कई विद्यालयों में पर्यावरण जागरूकता रैलियों, पोस्टर प्रदर्शनी तथा वृक्षों के संरक्षण की शपथ जैसी अन्य अनेक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया।

इस सामूहिक प्रयास के दौरान शिक्षकों और विद्यार्थियों ने पौधों को न केवल रोपा , बल्कि उनकी सतत देखभाल सुनिश्चित करने हेतु अभिभावकों को भी इस मुहिम में सहभागी बनाया हैं।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

जिले में प्रतिभा सम्मान समारोह 2025 का आयोजन — उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने दिए सफलता के मंत्र

0

गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय के सभागार में शुक्रवार को प्रतिभा सम्मान समारोह 2025 का आयोजन किया गया था । इस अवसर पर जिले के मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी गुमला प्रेरणा दीक्षित ने की।

समारोह के दौरान उपायुक्त गुमला प्रेरणा दीक्षित एक मेंटर की भूमिका में नजर आईं। उन्होंने सभी सम्मानित छात्र-छात्राओं को व्यक्तिगत रूप से शुभकामना संदेश देते हुए न केवल आगामी जीवन में सफलता के मंत्र साझा किए बल्कि अपने स्वयं के जीवन संघर्षों और संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) परीक्षा की तैयारी के अनुभवों को भी भावुकता के साथ साझा किया।

उपायुक्त ने अपने संदेश में कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, लगन और धैर्य का परिणाम है। इस प्रदर्शन के माध्यम से उन्होंने न केवल अपने परिवार एवं विद्यालय का बल्कि पूरे जिला एवं राज्य का नाम रोशन किया है, जिस पर हम सभी को गर्व है।

अपने प्रेरणादायक संबोधन में उपायुक्त ने एक सफलत कोच के रूप में विभिन्न उपयोगी अध्ययन तकनीकों की जानकारी दी। उन्होंने अच्छी अंग्रेजी के लिए शब्द और शब्दावली की डायरी बनाने, माइंड मैपिंग की आदत विकसित करने, डायग्राम बनाकर अध्ययन करने तथा बार-बार पुनरावृत्ति के महत्व को रेखांकित किया। साथ ही विद्यार्थियों को प्रेरणा के लिए अच्छे गीतों और फिल्मों से जुड़ने की भी सलाह दी।

तकनीकी सक्षमता की ओर ध्यान आकृष्ट करते हुए उपायुक्त ने विद्यार्थियों से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे आधुनिक टूल्स का रचनात्मक उपयोग सीखने तथा रील्स की जगह पुस्तकों की दुनिया में अधिक समय व्यतीत करने की सलाह दी।

उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल विद्वत्ता अर्जित करना नहीं है, बल्कि एक उत्तरदायी नागरिक के रूप में समाज एवं राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों का निर्वहन करना भी है। उन्होंने विद्यार्थियों से नदी, पशु-पक्षी एवं प्रकृति से जुड़ाव बनाए रखने का आह्वान करते हुए कहा कि आज के मेधावी विद्यार्थी ही कल के राष्ट्र निर्माता हैं।

उपायुक्त गुमला दीक्षित ने अंत में विश्वास व्यक्त किया कि गुमला जिले के इन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का उज्ज्वल भविष्य न केवल जिले बल्कि पूरे राष्ट्र को गौरवान्वित करेगा। उन्होंने आशा जताई कि सफलता सदैव इन विद्यार्थियों के कदम चूमेगी।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

उपायुक्त की अध्यक्षता में समेकित जनजाति विकास अभिकरण अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न

0

गुमला : – गुमला जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय के सभागार में उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में समेकित जनजाति विकास अभिकरण, कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने विभागीय कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए लंबित कार्यों को अविलंब पूर्ण करने का निर्देश दिया।

उन्होंने विद्यालय निर्माण के दौरान उत्पन्न होने वाले भूमि विवादों का समाधान प्रखंड स्तर पर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया हैं ,ताकि निर्माण कार्य समयबद्ध रूप से सम्पन्न हो सके। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को विभिन्न योजनाओं की प्रगति में गति लाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए।

बैठक में छात्रवृत्ति वितरण की प्रगति, आवासीय विद्यालयों एवं कल्याण छात्रावासों के जीर्णोद्धार, मरम्मति, अतिरिक्त कक्षों के निर्माण, सीसीडी योजना, 50 शैय्या अल्पसंख्यक छात्रावासों के नव निर्माण, अनुसूचित जनजाति छात्रावासों के मरम्मति, विशेष केन्द्रीय सहायता (SCA to TSP) योजना से जुड़े कार्यों की समीक्षा की गई।

साथ ही आदिवासी संस्कृति कला केन्द्र भवन निर्माण, ग्रामीण पाइप जलापूर्ति योजना, PMJVK (MSDP) योजना, Capital Expenditure योजना के तहत आवासीय विद्यालयों एवं छात्रावासों के नव निर्माण व मरम्मति कार्यों पर भी चर्चा हुई।

बैठक में अल्पसंख्यक कब्रिस्तान – सरना – मसना घेराबंदी, धुमकुडिया भवन निर्माण, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना, शहीद ग्राम विकास योजना, बिरसा आवास योजना, मुख्यमंत्री पशुधन योजना, अत्याचार अधिनियम 1989, वनाधिकार अधिनियम, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, साइकिल वितरण योजना, PM-JANMAN, SCA to TD Village Development Plan (PMAAGY) योजनाओं से संबंधित अद्यतन प्रतिवेदन की भी समीक्षा की गई।

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य को समयसीमा के भीतर पूर्ण किया जाए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को नियमित अनुश्रवण एवं फील्ड भ्रमण के माध्यम से कार्यों की भौतिक प्रगति का निरीक्षण करने का भी निर्देश दिया।

बैठक में जिला कल्याण पदाधिकारी, सहित कल्याण विभाग के कर्मी मौजूद रहें।।।

न्यूज़- गणपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

जारी प्रखंड में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में 59 शिकायतें प्राप्त, 30 का त्वरित निष्पादन

0

गुमला : – गुमला जिला अंतर्गत स्थित परमवीर अल्बर्ट एक्का जारी प्रखंड सभागार में प्रखंड प्रमुख उर्मिला केरकेट्टा की अध्यक्षता में साप्ताहिक प्रखंड स्तरीय जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रखंड एवं अंचल कार्यालय से संबंधित विभिन्न प्रकार की कुल 59 शिकायतें प्राप्त हुईं।

प्रखंड स्तर पर प्राप्त शिकायतों में आधार कार्ड से संबंधित 15, जन्म प्रमाण पत्र से संबंधित 3, वृद्धा एवं विधवा पेंशन से संबंधित 13, अबुआ आवास से संबंधित 2, मईया सम्मान योजना से संबंधित 1 तथा बैंक खाते से संबंधित 1 शिकायत दर्ज की गई।

वहीं अंचल स्तर पर जाति प्रमाण पत्र से संबंधित 5, आय प्रमाण पत्र से संबंधित 6, राशन कार्ड में नाम जोड़ने से संबंधित 4, बज्रपात से संबंधित 2, तथा हाथी द्वारा क्षति से संबंधित 5 शिकायतें प्राप्त हुईं इस दौरान आवासीय प्रमाण पत्र एवं पारिवारिक सदस्यता प्रमाण पत्र से संबंधित भी कई मामले देखने को मिले।

कुल प्राप्त 59 शिकायतों में से 30 शिकायतों का ऑन द स्पॉट निष्पादन मौके पर ही त्वरित रूप से कर दिया गया । शेष शिकायतों के समाधान हेतु अग्रेतर कार्रवाई जारी है।

न्यूज़- गणपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium