20.1 C
Ranchi
Sunday, November 15, 2026
Advertisement
Home Blog Page 377

गुमला जिले के डुमरी प्रखंड में आयोजित जन शिकायत निवारण शिविर में 24 मामलों का हुआ ऑन द स्पॉट निष्पादन

0

गुमला : – गुमला जिला प्रशासन द्वारा आमजन की शिकायतों के त्वरित निष्पादन एवं प्रशासनिक उत्तरदायित्व सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपायुक्त गुमला प्रेरणा दीक्षित के निर्देशानुसार जिले के सभी प्रखंडों में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण शिविरों का आयोजन लगातार किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज शुक्रवार को डुमरी प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय में जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया।

शिविर का संचालन डुमरी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी के संयुक्त नेतृत्व में किया गया।

इस अवसर पर विभिन्न श्रेणियों से कुल 47 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें:

राशन कार्ड संबंधित आवेदन — 01

आवास संबंधित आवेदन — 02

पेंशन संबंधित आवेदन — 03

जाति/आय/आवासीय प्रमाण पत्र — 34

जमीन लगान संबंधित आवेदन — 01

चल-अचल संपत्ति संबंधित आवेदन — 01

वाटर पंप संबंधित आवेदन — 01

जन्म प्रमाण पत्र संबंधित आवेदन — 03

आधार कार्ड संबंधित आवेदन — 01

प्राप्त कुल 47 में से 24 मामलों का मौके पर ही ऑन द स्पॉट निष्पादन कर दिया गया। शेष आवेदनों को त्वरित कार्रवाई हेतु संबंधित विभागों को अग्रसारित किया गया है।

उपायुक्त गुमला प्रेरणा दीक्षित ने कहा कि “जन शिकायत निवारण शिविरों का उद्देश्य मात्र औपचारिकता निभाना नहीं, बल्कि लोगों को त्वरित और प्रभावी समाधान प्रदान करना है।”

आगामी सप्ताहों में भी इसी प्रकार जिले के सभी प्रखंडों में जन शिकायत निवारण शिविरों का आयोजन जारी रहेगा , ताकि प्रत्येक नागरिक की समस्या को प्राथमिकता के साथ सुना और हल किया जा सके।

न्यूज़- गणपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

मंत्री ने भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया,कहा-राज्य में विज्ञान शिक्षा को समृद्ध बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम

0

30 जून तक गिरिडीह के चयनित स्कूलों में पहुंचकर बच्चों को विज्ञान से संबंधित देगा जानकारी, प्रत्येक स्कूल में 3 दिनों का होगा ठहराव

गिरिडीह : समाहरणालय परिसर से भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी रथ को शुक्रवार को उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार, गिरिडीह उपायुक्त रामनिवास यादव, पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार एवं ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ 30 जून तक जिले के चयनित विद्यालयों में पहुंच कर विद्यालय में तीन दिनों तक बच्चों को विज्ञान से जुड़ी जानकारी प्रदान करेगा।
मौके पर उपस्थित मंत्री ने कहा कि यह पहल राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद और झारखंड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार परिषद के संयुक्त तत्वावधान में शुरू की गयी है। इस भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी रथ का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी से जोड़ना है, जो विज्ञान केंद्रों तक नहीं पहुंच पाते हैं। कहा कि यह प्रयास न केवल विज्ञान को गांव-गांव तक पहुंचाएगा, बल्कि बच्चों में वैज्ञानिक सोच और नवाचार की भावना को भी सशक्त बनाएगा।

बच्चों को विज्ञान की विस्तृत जानकारी दी जाएगी

प्रथम दिन विद्यालय पहुंच कर इस रथ के माध्यम से विज्ञान की प्रदर्शनी की जाएगी और बस में उपस्थित मास्टर ट्रेनर द्वारा बच्चों को विज्ञान की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। वहीं दूसरे दिन साइंस डिमॉन्स्ट्रेशन लेक्चर एवं अंतिम दिन विद्यालय कक्ष में फिल्म शो व टेलीस्कोप शो विद्यालय के दिशा-निर्देश के आधार पर आयोजित किया जाएगा।
उच्च एवं तकनीकी शिक्षा की यह पहल विज्ञान की समझ को बच्चों में विकसित करने हेतु प्रयोग एवं प्रदर्शनी पर आधारित है। बच्चे केवल पढ़ कर नहीं बल्कि देख कर और करके सीखें। इसी उद्देश्य ओर सोच के साथ यह शिक्षा के क्षेत्र में यह महत्वपूर्ण पहल की गई है।
मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक समेत अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

 

राम भक्तों के लिए
0

● माननीय मंत्री महोदय ने कहा कि यह प्रयास न केवल विज्ञान को गांव-गांव तक पहुंचाएगा, बल्कि बच्चों में वैज्ञानिक सोच और नवाचार की भावना को भी सशक्त बनाएगा। यह पहल राज्य में विज्ञान शिक्षा को समृद्ध बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है..

—————————————-

●30 जून तक गिरिडीह के चयनित विद्यालयों में पहुंचकर बच्चों को विज्ञान से संबंधित देगा जानकारी, प्रत्येक विद्यालयों में 3 दिनों का होगा ठहराव…..

गिरिडीह : समाहरणालय परिसर से भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी रथ को शुक्रवार को उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री  सुदिव्य कुमार, गिरिडीह उपायुक्त रामनिवास यादव, पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार एवं ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ 30 जून तक जिले के चयनित विद्यालयों में पहुंच कर विद्यालय में तीन दिनों तक बच्चों को विज्ञान से जुड़ी जानकारी प्रदान करेगा।

प्रथम दिन विद्यालय पहुंच कर इस रथ के माध्यम से विज्ञान की प्रदर्शनी की जाएगी और बस में उपस्थित मास्टर ट्रेनर द्वारा बच्चों को विज्ञान की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। वहीं दूसरे दिन साइंस डिमॉन्स्ट्रेशन लेक्चर एवं अंतिम दिन विद्यालय कक्ष में फिल्म शो व टेलीस्कोप शो विद्यालय के दिशा-निर्देश के आधार पर आयोजित किया जाएगा।

उच्च एवं तकनीकी शिक्षा की यह पहल विज्ञान की समझ को बच्चों में विकसित करने हेतु प्रयोग एवं प्रदर्शनी पर आधारित है। बच्चे केवल पढ़ कर नहीं बल्कि देख कर और करके सीखें। इसी उद्देश्य ओर सोच के साथ यह शिक्षा के क्षेत्र में यह महत्वपूर्ण पहल की गई है।

 

मौके पर उपस्थित मंत्री ने कहा कि यह पहल राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद और झारखंड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार परिषद के संयुक्त तत्वावधान में शुरू की गयी है। इस भ्रमणशील विज्ञान प्रदर्शनी रथ का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी से जोड़ना है, जो विज्ञान केंद्रों तक नहीं पहुंच पाते हैं। कहा कि यह प्रयास न केवल विज्ञान को गांव-गांव तक पहुंचाएगा, बल्कि बच्चों में वैज्ञानिक सोच और नवाचार की भावना को भी सशक्त बनाएगा।

मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक समेत अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

राम भक्तों के लिए

बड़कागांव के उरीमारी भाजपा मंडल के दौरे पर पहुंचे सांसद मनीष जायसवाल

0

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल शुक्रवार को बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के उरिमारी भाजपा मंडल क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे। यहां नापो खुर्द के मुखिया गणेश साव के सुपुत्र और स्थानीय भाजपा मंडल मंत्री अशोक साहू के सुपुत्री के शादी से पूर्व उनके घर पहुंचकर उनके मेंहदी रश्म में शामिल हुए और मांगलिक कार्यक्रम की परिवारजनों को बधाई दिया। एक नवजीवन शुरुआत हेतु दुल्हा एवं दुल्हन को बधाई देते हुए उनके सुखमय दाम्पत्य जीवन की अग्रिम कामना की ।

उससे पूर्व नापो खुर्द आने के दौरान सांसद मनीष जायसवाल का चोपदार बलिया पंचायत के ग्राम गोसाईं बलिया में स्थानीय ग्रामीणों ने आत्मीय अभिनंदन किया। यहां वे ग्रामीणों की समस्याओं से भी रूबरू हुए और उनका आवेदन भी प्राप्त किया। यहां से भुरकुंडा जाने के क्रम में उरीमारी पंचायत स्थित उरीमारी वर्कशॉप के समीप स्थानीय लोगों ने पेयजल की समस्या को सांसद मनीष जायसवाल के समक्ष रखा ।

मौके पर विशेषरूप से हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र नारायण सिंह, हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी, बड़कागांव विधानसभा सांसद प्रतिनिधि पूनम साहू, उरीमारी भाजपा मंडल पूर्व मंडल अध्यक्ष बेचन साव,मंडल महामंत्री सुमन गिरी,स्थानीय भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष विजय यादव, मोहन प्रजापति, प्रकाश प्रजापति, विश्वकर्मा, कुलदीप वर्मा, मोतीलाल गिरी
धनंजय पासवान, पत्रकार उग्रसेन गिरी, दामोदर साव, रामजन्म साव, रंजीत साव सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें ।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला में मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान, उपायुक्त ने दी सफलता की सीख

0

गुमला, 6 जून 2025 — झारखंड शिक्षा परियोजना के तत्वावधान में गुमला समाहरणालय सभागार में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह 2025 में जिले के मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 17 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस गरिमामयी अवसर पर उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र, शुभकामना संदेश, मोमेंटो और डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की प्रेरणादायक पुस्तक “अग्नि की उड़ान” भेंट की।

विद्यार्थियों के आत्मविश्वास की तारीफ

अपने संबोधन में उपायुक्त ने कहा, “यह देखना अत्यंत सुखद है कि आज के विद्यार्थी अपने भविष्य को लेकर स्पष्ट और सजग हैं। यह उनकी सकारात्मक सोच और मजबूत लक्ष्य की ओर संकेत करता है।” उन्होंने अपने निजी अनुभव साझा करते हुए बताया कि उनके छात्र जीवन में इतनी स्पष्टता नहीं थी, परंतु जिज्ञासा और निरंतर प्रयास ने उन्हें आगे बढ़ने की राह दिखाई।

‘जिज्ञासा बनी रहे, यही सफलता की कुंजी’

प्रेरणा दीक्षित ने कहा, “सीखने की इच्छा कभी खत्म नहीं होनी चाहिए। जब किसी व्यक्ति में जानने की चाह खत्म हो जाती है, तो वह आत्मिक रूप से मृत हो जाता है।” उन्होंने अब्दुल कलाम के एक उद्धरण को साझा करते हुए कहा, “जब हम सोने से पहले जिन इच्छाओं को सोचते हैं, वे जल्दी पूरी होती हैं। यदि हम ठान लें तो पूरा ब्रह्मांड हमारी मदद करता है।”

टेक्नोलॉजी और सोशल मीडिया के सकारात्मक उपयोग पर ज़ोर

उपायुक्त ने बच्चों को ChatGPT जैसे तकनीकी साधनों के रचनात्मक उपयोग की सलाह दी और कहा कि सोशल मीडिया का भी विवेकपूर्ण तरीके से प्रयोग करें। साथ ही, उन्होंने पुस्तकों के प्रति नियमित लगाव बनाए रखने की भी प्रेरणा दी।

प्रशासन देगा हरसंभव सहयोग

कार्यक्रम में उन्होंने आश्वस्त किया कि गुमला जिला प्रशासन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए हर संभव मार्गदर्शन और सहायता उपलब्ध कराएगा। विद्यालयों के सुधार, काउंसलिंग या किसी अन्य सहायता के लिए छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक बेझिझक जिला प्रशासन से संपर्क कर सकते हैं।

सम्मानित हुए ये टॉपर्स

कार्यक्रम में जिले के तीनों मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों के टॉपर्स समेत झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा आयोजित मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 के अव्वल विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

प्रमुख उपस्थितियाँ

समारोह में आईटीडीए परियोजना निदेशक रीना हांसदा, जिला शिक्षा पदाधिकारी कविता खलखो एवं जिला शिक्षा अधीक्षक नूर आलम खां विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन बीपीओ दिलदार सिंह ने किया, जबकि सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी शुभकामना प्रसाद एवं डीपीओ ओमप्रकाश दास ने समन्वय की जिम्मेदारी निभाई।

यह आयोजन छात्रों के लिए न केवल सम्मान का क्षण था, बल्कि आगे बढ़ने की प्रेरणा भी।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

गुमला डीसी ने दिया हरियाली का संदेश, समाहरणालय परिसर में लगाए गए 108 पौधे

0

गुमला, 6 जून 2025 — विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुमला समाहरणालय परिसर में उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने पर्यावरण संरक्षण की अपील करते हुए पीपल, आम, नीम और मौलश्री जैसे पौधे रोपे। इस मौके पर उन्होंने नागरिकों से प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनने और हरियाली बढ़ाने का आग्रह किया।

इस वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत कुल 108 पौधे लगाए गए, जिसमें डीसी कार्यालय के अधिकारियों, कर्मचारियों और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

उपायुक्त दीक्षित ने कहा, “वृक्षों का महत्व केवल पर्यावरण शुद्धि तक सीमित नहीं है, ये जैव विविधता को संरक्षित रखने और पक्षियों के प्राकृतिक आवास बनाए रखने में भी सहायक होते हैं।” उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने घर और आसपास के क्षेत्रों में कम से कम 5 पौधे अवश्य लगाएं, विशेषकर पाकर, डूमर, गूलर, पीपल और मौलश्री जैसे देसी प्रजातियों को प्राथमिकता दें।

डीसी ने इस अवसर पर यह भी रेखांकित किया कि “पर्यावरण की रक्षा केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं, इसके लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है। वृक्षारोपण एक सामूहिक दायित्व है जिसे हम सभी को निभाना चाहिए।”

पर्यावरण जागरूकता को लेकर गुमला प्रशासन की यह पहल न केवल प्रतीकात्मक रही, बल्कि इससे जिलेवासियों को हरियाली के महत्व का भी सार्थक संदेश मिला। कार्यक्रम में सहभागियों ने वृक्षों की देखभाल और नियमित सिंचाई का भी संकल्प लिया।

यह आयोजन गुमला को एक हरित और टिकाऊ भविष्य की ओर ले जाने के संकल्प का जीवंत उदाहरण बना।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया

राम भक्तों के लिए

गुमला में निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा, डीसी ने दिए निर्देश

0

गुमला, 6 जून 2025 — गुमला समाहरणालय स्थित सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में निर्वाचन तैयारियों को लेकर एक अहम समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य आगामी चुनावों को लेकर की जा रही व्यवस्थाओं की स्थिति की जांच और उन्हें सुदृढ़ करना था।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने निर्वाचन निबंधन पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों के सभी मतदान केंद्रों का भौतिक निरीक्षण करें और वहां जनसंख्या के आधार पर रैशनलाइजेशन की प्रक्रिया पूरी करें। उन्होंने कहा कि केंद्रों को इस प्रकार व्यवस्थित किया जाए जिससे मतदाताओं को न्यूनतम असुविधा हो।

प्रेरणा दीक्षित ने यह भी जोर देकर कहा कि निर्वाचन से संबंधित सभी प्राप्त प्रपत्रों का समयबद्ध निस्तारण आवश्यक है ताकि चुनावी प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की अड़चन उत्पन्न न हो। उन्होंने अधिकारियों से पारदर्शिता और तत्परता बनाए रखने का आग्रह करते हुए कहा कि यह लोकतांत्रिक प्रक्रिया की सफलता के लिए जरूरी है।

बैठक में निर्वाचन से जुड़ी अन्य प्रक्रियाओं पर भी गहन मंथन किया गया और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। उपायुक्त ने यह सुनिश्चित करने को कहा कि सभी कार्य तय समयसीमा के भीतर पूरे हों।

इस समीक्षा बैठक में ITDA परियोजना निदेशक रीना हांसदा, SDO सदर राजीव नीरज, SDO बसिया जयवंती देवगम, DCLR गुमला राजीव कुमार, जिला निर्वाचन पदाधिकारी सुषमा लकड़ा, ADF मीडिया अलीना दास सहित निर्वाचन विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

यह बैठक जिले में पारदर्शी, सुगम और प्रभावी निर्वाचन प्रणाली को सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने हरियाली महोत्सव 2025 का भव्य शुभारंभ किया.

0
पर्यावरण संरक्षण हमारा सामूहिक दायित्व है, हर व्यक्ति एक पौधा लगाए माँ के नाम पर, प्रकृति के नाम पर :  प्रदीप प्रसाद
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने हरियाली महोत्सव 2025 का भव्य शुभारंभ किया। इस महोत्सव के अंतर्गत उन्होंने 1,51,000 पौधे लगाने एवं वितरण करने का संकल्प लिया है। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की पर्यावरणीय पहल एक पौधा माँ के नाम से प्रेरित है, जिसे विधायक श्री प्रसाद ने जनभागीदारी से जोड़ते हुए एक जन आंदोलन का स्वरूप देने का निर्णय लिया है।
इस अवसर पर विधायक प्रदीप प्रसाद ने अपने कार्यालय परिसर में एक विस्तृत प्रेस वार्ता का आयोजन किया। पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 में उन्होंने हरियाली महोत्सव की शुरुआत एक लाख पौधे लगाने और वितरित करने के संकल्प के साथ की थी। यह संकल्प उन्होंने अक्टूबर 2024 तक पूर्ण कर लिया। इस अभियान की सफलता और उद्देश्य की जानकारी उन्होंने स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को दी, जिन्होंने इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे एक अनुकरणीय पहल बताया।
प्रधानमंत्री से प्राप्त इस प्रेरणा के बाद विधायक श्री प्रसाद ने वर्ष 2025 में हरियाली महोत्सव को और अधिक विस्तार देने का निश्चय किया है, जिसके अंतर्गत 1,51,000 पौधों का रोपण एवं वितरण किया जाएगा। विधायक ने बताया कि इस महोत्सव के अंतर्गत फलदार, छायादार और औषधीय पौधों को प्राथमिकता दी जा रही है, जिनमें नीम, आम, अमरूद, जामुन, पीपल और बड़ जैसे पौधे शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यह केवल पौधारोपण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक सतत अभियान है,इस कार्य में भाजपा के सभी नेता, कार्यकर्ता, विद्यालयों, महाविद्यालयों, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा आम जनमानस का सक्रिय सहयोग लिया जा रहा है।
प्रेस वार्ता में विधायक ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि यह अभियान केवल प्रकृति के प्रति उत्तरदायित्व नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति भी हमारा नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने जनता से अपील की वे हरियाली महोत्सव को अपने जीवन से जोड़ें और कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं।
प्रेस वार्ता के उपरांत विधायक प्रदीप प्रसाद ने अपने आवासीय परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं, समाजसेवियों और स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति में महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने नीम के पौधे का रोपण कर इस अभियान को धरातल पर उतारा। इस अवसर पर सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण हेतु शपथ ली और एक पौधा माँ के नाम संकल्प को जीवन में उतारने का संकल्प लिया। विधायक श्री प्रसाद ने अंत में कहा कि हरियाली महोत्सव केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जन जागरूकता और संवेदनशीलता का प्रतीक है, जिसमें प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता जरूरी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में हजारीबाग न केवल झारखंड, बल्कि पूरे देश में पर्यावरणीय मॉडल के रूप में स्थापित होगा।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने भी पत्रकारों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 5 जून से 15 अगस्त तक एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत देशभर में वृक्षारोपण कार्यक्रम चला रही है। ऐसे समय में सदर विधायक प्रदीप प्रसाद द्वारा हरियाली महोत्सव के अंतर्गत 1,51,000 पौधे लगाने और वितरित करने का संकल्प लेना न केवल सराहनीय है, बल्कि इस राष्ट्रीय अभियान को नई ऊर्जा देने वाला कदम है। उन्होंने कहा कि हजारीबाग जिला भाजपा इकाई अपने लोकप्रिय विधायक प्रदीप प्रसाद के इस पर्यावरणीय संकल्प का हार्दिक स्वागत एवं आभार प्रकट करती है। साथ ही यह भी आश्वस्त करती है कि पार्टी की पूरी टीम इस पुनीत कार्य में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने के लिए संकल्पित है। श्री सिंह ने इसे भारतीय संस्कृति, मातृ वंदना और प्रकृति के प्रति सम्मान का प्रतीक बताते हुए जनसाधारण से भी इस अभियान से जुड़ने की अपील की।
इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष टुन्नु गोप,अशोक यादव,भाजपा कार्य समिति सदस्य सुदेश चंद्रवंशी, हरीश श्रीवास्तव, भाजपा वरिष्ठ नेता के.पी ओझा, सुमन कुमार पप्पू,अजीत चंद्रवंशी,कुणाल दुबे,मूलचंद साव,रेणुका साहू, विवेक बरियार, रणधीर पांडे, मनोज श्रीवास्तव,भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष राज कारण पांडे, दीना यादव,नरेंद्र जी,शेफाली गुप्ता,शैलेश चंद्रवंशी,अरुण राणा,कृष्ण मेहता, अशोक कुशवाहा सहित कई लोग मौजूद रहें.

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए

चौपारण के नावागढ़ में मां भगवती सह हनुमत प्राण-प्रतिष्ठा यज्ञ के आठवें दिन शामिल हुए सांसद

0
यज्ञ के दौरान अपना रहें आचार- विचार और व्यवहार का अनुसरण आजीवन करें लोग, तभी आयोजन का असल उद्देश्य होगा सफल: मनीष जायसवाल
बरही विधानसभा क्षेत्र के चौपारण प्रखंड अंतर्गत रामपुर के ग्राम नावागढ़ में बीते 29 मई से आगामी 06 जून 2025 तक चलने वाले 09 दिवसीय श्री श्री 108 मां भगवती प्राण प्रतिष्ठा सह हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के आठवें दिन हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल यहां पहुंचे। यज्ञ मंडप पर माथा टेका और पूजा -अर्चना कर मां भगवती और वीर हनुमान से संपूर्ण हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस यज्ञ के यज्ञ आचार्य सह प्रवचनकर्ता महाराज आचार्य संतु कृष्ण शास्त्री और कथावाचिका के रूप में मिथलेश्वरी शास्त्री यज्ञ के विधान और कथा प्रवचन को संचालित कर रहें हैं ।
यहां पहुंचने पर सांसद मनीष जायसवाल और उनके हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी का यज्ञ आयोजन समिति और ग्रामीण जनों ने सामूहिक रूप से अंग- वस्त्र भेंटकर भव्य स्वागत और सम्मान किया। मौके पर उपस्थिति श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि यज्ञ के आयोजन से जहां क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है वहीं लोगों ने धार्मिक दृष्टि प्की भावना भी प्रबल होती है। यज्ञ के दौरान जैसा आचार- विचार और व्यवहार रहता है उसे यज्ञ के आयोजन के पश्चात अपने दैनिक दिनचर्या में निरंतर आत्मसात करने का प्रयास करना चाहिए तभी यज्ञ के आयोजन का असल उद्देश्य सफल होगा ।
मौके पर विशेषरूप से स्थानीय भाजपा नेता सुनील सिंह,  यज्ञ आयोजन समिति के अध्यक्ष विनय सिंह, सचिव कुंदन चंद्रवंशी, कोषाध्यक्ष दिलीप सिंह, उप कोषाध्यक्ष आशीष भारती, संयोजक गौतम सिंह, उप सचिव छत्रधारी पंडित, मुख्य सलाहकार आनंद सिंह, आशीष पंडित, पवन चंद्रवंशी, राहुल यादव, दीपू कुमार, निक्की सिंह, अंकित सिंह, शुभम सिंह, अजीत सिंह, आशीष भारती, विक्रम सिंह, बबलू रविदास, आदित्य सिंह, कुंदन चंद्रवंशी, सुभाष चंद्रवंशी, राजेश प्रजापति, देवानंद चंद्रवंशी, अशोक यादव, शक्ति सिंह, मनजीत सिंह, नीरज सिंह, सुधीर सिंह, राजन सिंह,
सहित अन्य गणमान्य दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहें ।

लोकगायक जन्मेजय सिंह के पुत्र के शादी मंडवा रस्म में शामिल हुए सांसद मनीष जायसवाल

बरही विधानसभा क्षेत्र के चौपारण प्रखंड अंतर्गत दैहर पंचायत के ग्राम भदान निवासी प्रसिद्ध लोकगायक सह भाजपा कार्यकर्ता जन्मेजय सिंह के द्वितीय सुपुत्र चिंरजीवी विनीत सिंह के शादी के मंडवा रस्म कार्यक्रम में उनके घर पहुंचकर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल शामिल हुए और मांगलिक कार्यक्रम की उनके पूरे परिवारजनों को बधाई दिया।
News – Vijay Chaudhary
राम भक्तों के लिए

पर्यावरण बचाओ का संकल्प: हजारीबाग में वृक्षारोपण अभियान की हुई शुरुआत

0

हजारीबाग, 5 जून 2025 — विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हजारीबाग के शिवदयाल नगर स्थित त्रिदेव मंदिर परिसर में आज सुबह 8 बजे आर्या भारत सोशल डेवलपमेंट ट्रस्ट द्वारा विशेष वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की गई। इस कार्यक्रम का नेतृत्व सामाजिक कार्यकर्ता मुन्ना सिंह ने किया, जिसमें पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए 1,11,000 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।

इस आयोजन में ट्रस्ट के कार्यकारिणी सदस्य अरुण कुमार सिन्हा (रॉकी सिन्हा), उमा शंकर प्रसाद (अमित सिन्हा), विजय सिंह, संतोष साहू, सुनीता जोसेफ, भोला नाथ प्रसाद, विजय सोनी और फैजी भाई की सक्रिय भागीदारी रही। इसके साथ ही मोहल्लेवासी जैसे विजय बर्नवाल, राम अवतार प्रसाद, राज प्रकाश, अनिल तिवारी सहित कई बच्चे और मीडिया प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

ट्रस्ट की यह पहल न केवल पर्यावरणीय जागरूकता को प्रोत्साहित करती है, बल्कि शहर को हरित बनाने की दिशा में एक ठोस कदम भी है। आयोजकों का कहना है कि आने वाले दिनों में इस अभियान को हजारीबाग के विभिन्न हिस्सों में विस्तारित किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण से जोड़ा जा सके।

विश्व पर्यावरण दिवस पर यह अभियान उस सामूहिक जिम्मेदारी का प्रतीक है, जो प्रकृति को संरक्षित रखने के लिए समाज को निभानी चाहिए। आयोजकों ने स्थानीय निवासियों से भी इस प्रयास में सहयोग करने और अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की।

News – Vijay Chaudhary

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium