16.1 C
Ranchi
Sunday, November 15, 2026
Advertisement
Home Blog Page 395

शशि संगीता ने गुमला में भार एवं माप पदाधिकारी के रूप में कार्यभार संभाला

0

गुमला : – गुमला जिले में नवपदस्थापित भार एवं माप पदाधिकारी (Weights and Measures Officer) के रूप में शशि संगीता ने अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है।

शशि संगीता एक अनुभवी और दक्ष प्रशासनिक अधिकारी हैं। भार एवं माप विभाग उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा तथा व्यवसाय में मानक और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने नवनियुक्त अधिकारी को शुभकामनाएँ देते हुए आशा व्यक्त की है कि शशि संगीता जिले में माप – तौल की मानक व्यवस्था सुनिश्चित करने, व्यापारिक अनुशासन बनाए रखने तथा आम नागरिकों के हितों की रक्षा हेतु सक्रिय भूमिका निभाएंगी।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

अब प्रत्येक सप्ताह प्रखंड स्तर पर आयोजित होगा जन शिकायत निवारण दिवस– उपायुक्त गुमला कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर नई व्यवस्था लागू

0

गुमला : – गुमला जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित निष्पादन को प्राथमिकता देते हुए एक अहम पहल की गई है। उपायुक्त गुमला कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर अब प्रत्येक सप्ताह प्रखंड और अंचल स्तर पर जन शिकायत निवारण दिवस आयोजित किया जाएगा, ताकि ग्रामीणों को जिला मुख्यालय तक अनावश्यक यात्रा करने की आवश्यकता न हो और स्थानीय स्तर पर ही उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

यह निर्णय जिला समन्वय समिति की बैठक में लिया गया, जिसमें यह देखा गया कि बड़ी संख्या में ऐसी शिकायतें जिला जन सुनवाई दिवस में आती हैं, जो प्रखंड या अंचल स्तर पर ही हल हो सकती हैं। इससे आम नागरिकों को समय और पैसे की हानि होती है.

प्रखंडवार निर्धारित जन शिकायत निवारण दिवस इस प्रकार हैं:

गुमला प्रखंड: प्रत्येक शनिवार

रायडीह: प्रत्येक सोमवार

सिसई: प्रत्येक गुरुवार

भरनो: प्रत्येक बुधवार

पालकोट: प्रत्येक सोमवार

बसिया: प्रत्येक शनिवार

कामडारा: प्रत्येक बुधवार

चैनपुर: प्रत्येक गुरुवार

डुमरी: प्रत्येक शुक्रवार

जारी: प्रत्येक शुक्रवार

घाघरा: प्रत्येक सोमवार

विशुनपुर: प्रत्येक मंगलवार

उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचल अधिकारी निर्धारित दिन को अनिवार्य रूप से कार्यालय में उपस्थित रहकर जनता की समस्याओं की सुनवाई करें तथा उसका शीघ्र समाधान सुनिश्चित करें।

इसके अतिरिक्त यह भी निर्देशित किया गया है कि प्रत्येक माह कम – से – कम तीन से चार पंचायतों में जन शिकायत निवारण शिविर आयोजित किए जाएं, ताकि पंचायत स्तर तक जन संवाद और समस्या समाधान की व्यवस्था सुदृढ़ हो सके।

सभी प्रखंड और अंचल कार्यालयों को निर्देश दिया गया है कि जन शिकायत निवारण दिवस की सूचना अपने कार्यालय परिसर में स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करें, ताकि आम नागरिकों को इसकी जानकारी सहजता से प्राप्त हो सके।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने चुनावी प्रशिक्षण हेतु टीम को दिखाई हरी झंडी

0

गुमला : – भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी निर्वाचन प्रक्रियाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से गुमला जिले से चयनित Volunteers, BAGs, BLOs एवं मास्टर्स की टीम को द्विदिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रवाना किया गया।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 19.05.2025 एवं 20.05.2025 को IIIDEM (India International Institute of Democracy and Election Management), नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त गुमला कर्ण सत्यार्थी द्वारा समाहरणालय परिसर से टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिभागियों से कहा कि यह प्रशिक्षण चुनाव कार्यों में दक्षता, पारदर्शिता और संवेदनशीलता को और बेहतर बनाने में सहायक सिद्ध होगा।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त गुमला सहित जिला निर्वाचन शाखा के पदाधिकारीगण एवं अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित रहे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

राम भक्तों के लिए

CSR व जिला उद्योग योजनाओं की उपायुक्त ने की समीक्षा, पेयजल व ग्रामीण आयवर्धन को दी सर्वोच्च प्राथमिकता

0

गुमला : – गुमला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में आज समाहरणालय में कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) एवं जिला उद्योग विभाग से जुड़ी योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में हिंडाल्को द्वारा खनन क्षेत्र में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई।

उपायुक्त ने जल मीनार निर्माण, विद्यालयों की मरम्मत तथा अन्य CSR मद से किए जा रहे कार्यों का बिंदुवार आकलन करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि खनन प्रभावित क्षेत्रों में दो माह के भीतर पेयजल सुविधा का कार्य पूर्ण किया जाए। उन्होंने जल आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई का आदेश भी दिया।

बैठक में ग्रामीणों विशेषकर किसानों की आयवृद्धि पर भी विशेष चर्चा हुई। उपायुक्त ने मछली पालन को प्रोत्साहित करते हुए तालाब निर्माण कार्य में तेजी लाने, आवश्यक फीड और सीड का वितरण शीघ्र सुनिश्चित करने को कहा। खराब पड़े जल मीनारों की एक सप्ताह के भीतर मरम्मत का निर्देश भी उन्होंने संबंधित विभागों को दिया।

बिशुनपुर एवं घाघरा प्रखंडों में हिंडाल्को द्वारा किए जा रहे कार्यों की नियमित जांच एवं औचक निरीक्षण सुनिश्चित करने का निर्देश भी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को दिया गया।

स्वास्थ्य सेवाओं पर चर्चा के दौरान उपायुक्त ने सभी आवासीय विद्यालयों में हेल्थ कार्ड बनाने का निर्देश दिया। क्षय रोग (टीबी) के मरीजों की स्थिति की समीक्षा करते हुए उन्होंने बताया कि घाघरा में 77 तथा बिशुनपुर में 62 मरीजों का इलाज चल रहा है। उनके लिए नियमित दवा वितरण और पोषण युक्त रागी लड्डू का वितरण सुनिश्चित करने को कहा गया।

विशुनपुर प्रखंड स्थित कुंजाम उत्क्रमित मध्य विद्यालय की जर्जर स्थिति पर उपायुक्त ने तत्क्षण फोटो प्रस्तुत कर मरम्मत की प्रक्रिया आरंभ करने के निर्देश दिए।

बैठक में हिंडाल्को को निर्देश दिया गया कि बागवानी योजनाओं के लिए चिह्नित लाभुकों की सूची जिला उद्यान पदाधिकारी को शीघ्र प्रदान करें।

मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर विकास उद्यमी बोर्ड की समीक्षात्मक बैठक में जिला समन्वयक सूरज कुमार द्वारा अवगत कराया गया कि पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत मुखिया स्तर से प्राप्त कुल 172 आवेदनों में से 156 योग्य पाए गए, जिन्हें अग्रेषित करने पर सहमति बनी। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं मुखिया समन्वय स्थापित कर ग्रामस्तर से आवेदन प्राप्त करना सुनिश्चित करें तथा अधिक से अधिक कारीगरों को पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ प्रदान करें।

PMFME योजना के अंतर्गत उपायुक्त ने जिला उद्यमी समन्वयक, LDM व GM DIC को निर्देशित किया कि जिले के सभी बैंक शाखाओं से न्यूनतम दो-दो आवेदन स्वीकृत कर रोजगार सृजन किया जाए तथा राज्य स्तर पर लक्ष्य की पूर्ति सुनिश्चित की जाए। इसके अतिरिक्त उपायुक्त द्वारा अन्य कई मुख्य बिंदुओं पर चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिया गया।।

बैठक में जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक,जिला मत्स्य पदाधिकारी, खनन पदाधिकारी, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी, एल0डी0एम, प्रखंड विकास पदाधिकारी ( घाघरा एवं बिशनपुर) , अंचल अधिकारी (घाघरा एवं विशुनपुर), हिंडाल्को प्रतिनिधि सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

गुमला जिला अंतर्गत स्थित पालकोट प्रखण्ड क्षेत्र के जलडेगा गांव में आदिम जनजाति बिरहोर समुदाय को मिला पहचान का अधिकार

0

चार दशकों की प्रतीक्षा के बाद मिला जाति प्रमाण पत्र

गुमला : – गुमला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश के आलोक में PM JANMAN योजना के तहत जिले के P V T G समुदाय के सतत् विकास हेतु विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इसी क्रम में जिले के पालकोट प्रखंड अंतर्गत जलडेगा गांव में विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (PVTG) के रूप में चिह्नित हातिम जनजाति बिरहोर समुदाय के 21 परिवारों को पहली बार जाति प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया गया है।

लंबे समय से आदिम जनजाति बिरहोर समुदाय के इन परिवारों को सरकारी योजनाओं और संवैधानिक अधिकारों से वंचित रहना पड़ रहा था, क्योंकि उनके पास आवश्यक जाति प्रमाण पत्र नहीं था। यह स्थिति लगभग 40 वर्षों से बनी हुई थी, जिससे शिक्षा, रोजगार, आरक्षण और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उन्हें नहीं मिल पा रहा था।

समस्या की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त गुमला कर्ण सत्यार्थी के समक्ष एक जनसुनवाई कार्यक्रम में सामने आई। तत्पश्चात उपायुक्त द्वारा संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को ग्राम सभा आयोजित कर आवश्यक अनुशंसा तैयार करने का निर्देश दिया गया। इस अनुशंसा को कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग को प्रेषित किया गया, जिसके आधार पर उन्हें जाति प्रमाण पत्र निर्गत किए गए।

बिरहोर समुदाय मूलतः वन आधारित जीवनशैली और रस्सी निर्माण जैसे पारंपरिक कार्यों पर निर्भर है। प प्रमाण पत्र प्रदान करने की यह पहल केवल एक दस्तावेजी पहचान नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण की दिशा में एक ठोस कदम है।

गुमला जिला, जहां PVTG जनसंख्या का अनुपात उल्लेखनीय है, में समावेशी शासन की दिशा में निरंतर प्रयास हो रहे हैं।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

“प्रोजेक्ट अजीत: प्रेरणा से परिवर्तन की ओर” अंतर्गत चयनित हुए प्रेरक शिक्षक

0

गुमला : – गुमला जिले में प्रारंभिक शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हेतु उपायुक्त गुमला कर्ण सत्यार्थी के नेतृत्व में संचालित नवाचारी पहल “प्रोजेक्ट अजीत: प्रेरणा से परिवर्तन की ओर” के अंतर्गत चल रही टीचर ऑफ द मंथ गतिविधि में इस सप्ताह तीन प्रेरक शिक्षकों का चयन किया गया है।

चयनित प्रेरक शिक्षकों में शामिल हैं:

1. कृष्णा प्रजापति, मध्य विद्यालय चम्पाटोली, बिशुनपुर

2. शबनम नामलेन लुगून, रा. प्रा. विद्यालय झिकिरमा, पालकोट

3. बाल कृष्णा, उत्क्रमित प्रा. विद्यालय पबेया, गुमला

उल्लेखनीय है कि *शिक्षा कर भेंट* कार्यक्रम के तहत जिले में चल रही इस अभिनव गतिविधि का उद्देश्य शिक्षकों के उत्कृष्ट प्रयासों को पहचान प्रदान करते हुए, उन्हें प्रोत्साहित करना है। प्रत्येक सप्ताह तीन अलग-अलग प्रखंडों से प्रेरक शिक्षकों का चयन कर उन्हें टीचर ऑफ द मंथ पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है।

झारखंड शिक्षा परियोजना गुमला के तत्वावधान में संचालित इस गतिविधि की निगरानी शिक्षा कर भेंट के सहायक नोडल पदाधिकारी बीपीओ दिलदार सिंह द्वारा की जा रही है। उन्होंने जानकारी दी कि जिला स्तर पर चयनित शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जा रहे हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि प्रेरणा मंच संबंधी गतिविधियों के अंतर्गत छात्र हित में नवाचारी प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे विद्यालयों में सकारात्मक परिवर्तन देखा जा रहा है।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

Powered by myUpchar

राम भक्तों के लिए

साप्ताहिक ई-जनशिकायत निवारण दिवस का हुआ आयोजन बिशुनपुर एवं डुमरी प्रखंड के नागरिकों ने ऑनलाइन माध्यम से जुड़ कर की उपायुक्त से मुलाकात

0

गुमला : – गुमला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में आयोजित हुए साप्ताहिक ई-जनशिकायत कार्यक्रम में डुमरी एवं चैनपुर के नागरिकों ने ऑनलाइन माध्यम से जुड़कर अपनी समस्याओं को बताया।

कार्यक्रम में चैनपुर एवं डुमरी प्रखंड से लगभग 20 आवेदकों ने अपनी समस्याओं का विवरण दिया। इन समस्याओं में पुल निर्माण,जलमीनार,सड़क निर्माण, मंईया सम्मान योजना,पेयजल समस्या, सिंचाई हेतु पानी उपलब्ध नहीं, राशन कार्ड में नाम जोड़ने,आवास, जलमीनार मरम्मती एवं अन्य सरकारी योजनाओं से संबंधित मुद्दे शामिल थे। उपायुक्त ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारियों को आवश्यक समस्याओं का ऑन द स्पॉट समाधान किए जाने हेतु निर्देशित किया। इस दौरान मुख्य रूप से मईया सम्मान योजना की राशि के सम्बन्ध में कई ग्रामीण महिलाओं ने VC के माध्यम से समस्याओं को रखा। इस समस्या के सम्बन्ध में उपायुक्त गुमला द्वारा संबंधित पदाधिकारी को जांच कर आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देश दिया गया। इसके अलावा भी कई समस्याओं का समाधान प्रखंड स्तरों पर संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी के माध्यम से ऑन द स्पॉट किया गया।

उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सभी समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निष्पादन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्थानीय रूप से जिन समस्याओं का समाधान किया जा सकता है उसका त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया।

इस माह दिनांक 24 मई को भरनो एवं जारी प्रखंड में होगा जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन। जनशिकायत निवारण दिवस का आयोजन प्रत्येक शनिवार को पूर्वाह्न 10:30 बजे से आयोजित की जाती है। जिले के समस्त नागरिक दिए गए तिथि पर अपने नजदीकी प्रखंड कार्यालय में जाकर ई -जन शिकायत निवारण दिवस के कार्यक्रम में शामिल होकर अपनी समस्याओं को ऑनलाइन माध्यम से उपायुक्त से साझा कर सकते हैं।

न्यूज़ – गणपत लाल चौरसिया 

राम भक्तों के लिए

लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन को लेकर हजारीबाग एसपी ने दिए सख्त निर्देश, अपराध गोष्ठी में उठाए गए 14 अहम मुद्दे

0

हजारीबाग, 16 मई 2025 — जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से आयोजित अपराध गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक (एसपी), हजारीबाग ने सभी थाना प्रभारियों और संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को 14 बिंदुओं पर विशेष दिशा-निर्देश जारी किए। बैठक में खासतौर पर लंबित आपराधिक मामलों, संगठित अपराध, महिला उत्पीड़न, साइबर अपराध और अवैध खनन जैसे गंभीर विषयों पर फोकस किया गया।

लंबित मामलों पर विशेष जोर
एसपी ने वर्ष 2020 और 2024 तक के सभी लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करने का निर्देश दिया। एनडीपीएस एक्ट से संबंधित मामलों, महिला हिंसा और अनुसूचित जाति/जनजाति उत्पीड़न के मामलों को 60 दिनों के भीतर सुलझाने का निर्देश विशेष रूप से दिया गया।

वारंट और कुर्की पर विशेष अभियान
बैठक में बताया गया कि सभी थानों में लंबित जमानती और गैर-जमानती वारंट, इश्तेहार और कुर्की-जब्ती आदेशों का निष्पादन विशेष अभियान चलाकर किया जाएगा।

नशा, खनन और संगठित अपराध पर सख्ती
एसपी ने नशाखोरी से जुड़े गिरोहों, अवैध खनन में संलिप्त तत्वों, और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों के खिलाफ CCA और NSA के तहत कठोर कार्रवाई करने का आदेश दिया। कोयला, बालू और पत्थर के अवैध उत्खनन पर पूरी तरह रोक लगाने के निर्देश भी दिए गए, जिसके लिए अंचल अधिकारी व जिला खनन पदाधिकारी से समन्वय स्थापित किया जाएगा।

साइबर और सोशल मीडिया निगरानी
सभी थाना प्रभारियों को साइबर अपराध से जुड़े लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा गया। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया गया है।

सार्वजनिक शिकायतों और कोर्ट सुरक्षा पर फोकस
एसपी ने सभी थानों को सिविल कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था की नियमित समीक्षा करने और जन समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने की बात कही। साथ ही, पुराने आर्म्स एक्ट मामलों के अभियुक्तों का सत्यापन कर आवश्यक कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।

समन्वय से समाधान की पहल
सरकारी भूमि विवादों के त्वरित समाधान के लिए अंचल अधिकारियों के साथ समन्वय बनाने की बात कही गई है, ताकि थाना स्तर पर लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन हो सके।

यह अपराध गोष्ठी जिले में कानून व्यवस्था की मजबूती और जनसुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है। एसपी का साफ संदेश था — “लंबित मामलों में देरी अब बर्दाश्त नहीं होगी।”

न्यूज़ – विजय चौधरी 

राम भक्तों के लिए

1.10 करोड़ रुपए वीकेंड कलेक्शन के साथ आमार बॉस ने बंगाली सिनेमा में 2025 की सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज की

0

मुंबई, मई 2025: 16 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई आमार बॉस ने दर्शकों के दिलों को छू लिया है और 2025 की सबसे बड़ी बंगाली ओपनर बनकर उभरी है। महज तीन दिनों में फिल्म ने ₹1.10 करोड़ रुपए की शानदार कमाई की है, जो बंगाली सिनेमा के लिए इस साल की अब तक की सबसे ज्यादा वीकेंड ग्रॉसर फिल्म है, जो कि नॉन-हॉलिडे रिलीज के लिए एक शानदार उपलब्धि है।

राखी गुलजार की शानदार वापसी और शिबोप्रसाद मुखर्जी के दिल को छू लेने वाले अभिनय की बदौलत इस फिल्म को अपार प्यार और लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली है, जिसकी वजह से सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी है।

यह उपलब्धि ऐसे समय में देखी गई है, जब भारत-पाकिस्तान के बीच संवेदनशील तनाव को देखते हुए प्रोडक्शन हाउस थिएटर रिलीज के बजाय ओटीटी को चुन रहे हैं और मनोरंजन उद्योग जटिल बदलावों का सामना कर रहा है।

निर्देशक नंदिता रॉय और शिबोप्रसाद मुखर्जी ने एक संयुक्त बयान में कहा, “हर कहानी उसका सही मंच खोज लेती है। आमार बॉस जैसी फ़िल्में हँसी, आँसू और थिएटर की गर्मजोशी से सफल कहलाती हैं। हम बहुत आभारी हैं कि दर्शकों ने इस सफ़र को बड़े पर्दे पर अपनाने का फ़ैसला किया।”

आमार बॉस सिर्फ़ बॉक्स ऑफ़िस पर सफल फ़िल्म नहीं है, यह कहानी कहने का जश्न है जो दिलों को छूती है और सिनेमा की शक्ति की पुष्टि करती है।

न्यूज़ – मुस्कान

राम भक्तों के लिए

‘बड़ी हवेली की छोटी ठकुराईन’ की अभिनेत्री इशिता गांगुली ने कहा,”‘चमकीली’ मेरे एक्टिंग करियर का सबसे चुनौतीपूर्ण किरदार है।”

0

मुंबई, 16 मई 2025: पिछले 15 सालों से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज करा चुकीं एक्ट्रेस इशिता गांगुली ने इस साल अपने करियर में एक नई दिशा को चुना है। टीवी से लेकर फिल्मों और ओटीटी तक, इशिता ने अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। खासकर उनके प्यारे, चुलबुले और पौराणिक किरदारों के लिए दर्शकों ने उन्हें खूब सराहा। लेकिन इस बार वह चमकीली के रोल में नज़र आ रही हैं, जो उनके लिए अबतक का सबसे डार्क और चुनौतीपूर्ण किरदार है।
शेमारू उमंग पर प्रसारित दर्शकों के चहेते शो ‘बड़ी हवेली की छोटी ठकुराईन में इशिता ‘चमकीली’ का किरदार निभा रही हैं। चमकीली एक ऐसी इंसान है, जो बाहर से मासूम और सलीकेदार दिखती है, लेकिन अंदर से बेहद चालाक, मैनिपुलेटिव और खतरनाक है।

इशिता कहती हैं, “‘चमकीली’ एक सिक्के की तरह है एक तरफ भोली और सीधी, तो दूसरी तरफ चालबाज और डरावनी। यह किरदार मेरे करियर का सबसे कठिन और डार्क रोल है। इस किरदार में खुद को ढालना मेरे लिए अनुभव से भरपूर है।”
अपने अभिनय सफर को याद करते हुए इशिता गांगुली बताती हैं, “मैं एक आर्टिस्ट परिवार से हूं। मां गज़ल गायिका हैं, भाई तबला बजाते हैं और भाभी भी गायिका हैं। घर में कला का माहौल था, लेकिन मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं एक्ट्रेस बनूंगी। माधुरी दीक्षित और रेखा जी को देखकर मुझमें पहली बार एक्टिंग का जुनून आया। इस इंडस्ट्री ने मुझे बहुत कुछ सिखाया है, जो है सब्र करना, हिम्मत रखना और रिजेक्शन को भी पूरे साहस के साथ अपनाना।”

नेगेटिव किरदारों को लेकर इशिता बताती हैं, “पहले भी निगेटिव रोल्स के ऑफर आए, लेकिन डर लगता था कि कहीं टाइपकास्ट न हो जाऊं। लेकिन चमकीली कुछ अलग है वो लोगों को असहज करती है, उकसाती है और उनकी सच्चाई को सबके सामने लाती है। यही इस किरदार की खूबसूरती है। अगर लोग तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं, तो मैं समझ जाती हूं कि मैंने किरदार को पूरी ईमानदारी से निभाया है। जैसे रणवीर सिंह ने ‘पद्मावत’ फिल्म में खिलजी का किरदार निभाया वैसे ही कभी-कभी सबसे डार्क किरदार ही आपके करियर को सबसे रौशन बना सकते हैं।”

नए कलाकारों को सलाह देते हुए इशिता कहती हैं, “इस इंडस्ट्री में सिर्फ टैलेंट से कुछ नहीं होता। आपको उतार-चढ़ाव वाली स्थिति में भी खुद को स्थिर रखना आना चाहिए। तारीफ सुनना, चुप रहना, रिजेक्शन यह सब कुछ खुले दिल से स्वीकार करना आना चाहिए। तभी आप टिक पाएंगे और सही मायनों में आगे बढ़ पाएंगे।”

शो के करेंट ट्रैक में अब चमकीली को एक नई साथी तपस्या मिल गई हैं, जिस किरदार को अभिनेत्री मानसी शर्मा निभा रही हैं। दोनों मिलकर अब चैना को हवेली से बाहर करने और चमकीली को ठकुराईन बनाने की साजिश रच रही हैं। ऐसे में देखना होगा कि क्या उनका यह प्लान कामयाब होगा?

अधिक जानकारी के लिए देखिए ‘बड़ी हवेली की छोटी ठकुराईन’, हर सोमवार से शनिवार, रात 9 बजे, सिर्फ शेमारू उमंग पर।

न्यूज़ – मुस्कान

राम भक्तों के लिए
IIT - Polo Tshirt - Premium